City Media - Page 1517 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1517

बस्तर पुलिस लगातार ड्यूटी के साथ-साथ मानवता का भी परिचय दे रही

0

जगदलपुर | पुलिस लगातार ड्यूटी के साथ-साथ मानवता का परिचय देती दिखाई दे जाती है आज भी बस्तर पुलिस की मानवता की तस्वीर अचानक हमारे कैमरे में कैद हो गई जब कुछ पुलिस वाले 70 वर्षीय बेहोश हुई महिला को गाड़ी में बैठाते नजर आए जानकारी ली गई तो पता चला कि धनपूंजी उड़ीसा से स्कूटी चालक मनोज नाग अपनी सास सोनामती जिनकी उम्र 70 वर्ष है|

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

उन्हें पीछे बैठा कर जगदलपुर आते समय अचानक गाड़ी से गिरकर बेहोश हो गई तभी चोवा दास गेंदले की टीम कोतवाली से पेट्रोलिंग के लिए एनएमडीसी चौक निकली थी टीम के सदस्यों ने देखा कि महिला बेहोश पड़ी है और कोई उसकी मदद के लिए नहीं आ रहा है तभी उन्होंने गाड़ी रोकी और उस महिलाओं को गाड़ी में बैठाकर महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया कुछ देर के बाद महिला की तबीयत में सुधार आया और उसे छुट्टी दे दी गई इस टीम ने अस्पताल में इलाज कराने के बाद उस महिला को घर छुड़वाया मनोज नाग और उसकी सास ने बस्तर पुलिस का धन्यवाद भी किया जगदलपुर पुलिस अधीक्षक दीपक झा हमेशा ही ऐसे कार्य करने वाले जवानों को सम्मानित करते रहते हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सेवा ही संगठन हैं…भाजपा

0

भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के दूसरेवर्ष के पूर्ण होने के अवसर पर सेवा ही संगठन है कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं।इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी अर्जुंदा मंडल व गुंडरदेही मंडल के द्वारा जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन सैनिटाइजर व मास्क का वितरण किया गया। भारतीय जनता पार्टी अर्जुंदा मंडल के महामंत्री पवन सोनवर्षा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत खुरसुनी के जरूरतमंदों को सूखा राशन,मास्क व सैनिटाइजर बांटा गया, वही गुंडरदेही मंडल अंतर्गत नगर पंचायत गुंडरदेही , ग्राम भोथीपार व ग्राम सिर्राभाटा में सूखा राशन ,मास्क और सैनिटाइजर जरूरतमंद लोगों को बांटे गए। गुंडरदेही मंडल अंतर्गत सेवा ही संगठन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी,पूर्व विधायक आर के राय, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष मोहन चोपड़ा मंडल महामंत्री सेवक महिपाल सौरभ चोपड़ा सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

प्रधानमंत्री के 07 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने बांटे राशन, मास्क एवं फल

0

अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मालती जोशी के निर्देशानुसार नगर अध्यक्ष बंटी चोपड़े के नेतृत्व में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 07 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत नगर के जरूरतमंद लोगो को राशन, फल एवं मास्क का वितरण किया गया। मोर्चा द्वारा नगर के वार्डो में सुखा राशन, हॉस्पिटल में फल एवं फुटकर व्यपारी, सब्जी विक्रेताओं को मास्क बांट कोरोनो के नियमो का पालन करते हुए व्यपार करने का आग्रह किया। नगर अध्यक्ष बंटी चोपड़े ने कहा सुशासन एवं पारदर्शिता के प्रतीक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार के संकल्प एवं सेवा के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते हम सभी गौरवान्वित है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

7 वर्षों की इस अवधि में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश ने विकास एवं उन्नति के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। भाजपा द्वारा प्रदेश के हर जगह में सेवा ही संगठन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हितेश कुमार, जिला मंत्री राकेश कोसरे, सागर गनीर उपाध्यक्ष संदीप गौतम, दीपक वाल्दे, महामंत्री रामू भारती, तरुण टंडन, मंत्री भागवत खुटे, अनिल जमुरिया, कोषाध्यक्ष दीपक मेश्राम, कुणाल, योगेश ,दीपक , दीपेश, गौरव, अजय, उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व मे सरकार के 07 साल बेमिसाल — केदार कश्यप

0

नारायणपुर – भारतीय जनता पार्टी पुरे देश मे मोदी सरकार के 07 वर्ष पुर्ण होने पर सेवा ही संगठन महाअभियान का कार्यक्रम कर रही उसी के तहत प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर भाजपा जिला संगठन ने भी जिले के 19 शक्ती केन्द्रो मे यह आयोजन किया उसी क्रम मे ग्राम बेनूर मे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व शिक्षा मंत्री केदार कश्यप व भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन के आतिथ्य मे हुआ आयोजन इस दौरान केदार कश्यप ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व मे सरकार के 07 साल बेमिसाल देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से परिपूर्ण सबका साथ, सबका विकास ,सबका विश्वास को समर्पित सरकार के गौरवशाली 7 वर्ष पुरे हुये मोदी सरकार सभी भारतीयो को सशक्त बनाने,प्रमुख क्षेत्रो मे सुधार,लोक कल्याण और सुशासन को परिभाषित कर देश विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है और ये सब संभव हुआ है हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी व कुशल नेतृत्व के चलते हुआ है वही कोरोना संकट के इस दौर मे भारत अन्य देशो के अपेक्षा मजबूती से कार्य करते हुये कोरोना को मात देने की दिशा मे लगातार आगे बढ़ रहा है मोदी सरकार कोरोना संकट मे अपने अभिभावको को खो देने वाले बच्चो के लिये पीएम केयेर्स फार चिल्ड्रन योजना का शुभारंभ करी है जिसके तहत शिक्षा से लेकर स्वास्थ तक विभिन्न सुविधाएँ दी जायेगी ,वही उन्होने कहा कोरोना से लड़ाई का सशक्त माध्यम टीकाकरण इसलिए आप सभी प्राथमिकता से टीका लगवाये व अन्य लोगो को भी प्रोत्साहित करे कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन ने भी सम्बोधित करते कहा प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व मे हमारा देश चहुँमुखी विकास कर रहा है वही प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर कोविड गाईड पालन कर जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी सहभागिता से सेवा ही संगठन अभियान को सफल बनाने में जुटे है। इस अभियान का हमें अच्छा प्रतिशाद मिल रहा है।

हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में सफल हो रहे है केन्द्र सरकार प्रदेश सरकार को हर संभव मदद कर रही है। लेकिन प्रदेश की सरकार कोरोना से लड़ने के बजाय अपने आपसी लड़ाई में व्यस्त है ।जिसका नुकसान प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। तत्पश्चात जरूरत मंदो को मास्क,सेनेटाइजर,स्वास्थ उपकरण एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता संदीप झा,जैकी कश्यप,प्रेमनाथ उसेंडी,बंशीलाल नाग,आकाश ठाकुर,बिट्टू अंगीरा ,बिस्सू दत्ता
सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

चोरी हुई मोटरसाइकिल को कोतवाली पुलिस ने 48 घंटे के अंदर बरामद कर उसे वाहन मालिक के सुपुर्द कर दिया

0

शहर के संजय मार्केट के सामने से चोरी हुई मोटरसाइकिल को कोतवाली पुलिस ने 48 घंटे के अंदर बरामद कर उसे वाहन मालिक के सुपुर्द कर दिया है बताया जा रहा है कि संजय मार्केट किराना दुकान के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर सामान लेने गया था, लौटने पर उसकी मोटरसाइकिल उसे नही मिली जिसके बाद वह थाने पहुँचा जहाँ पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल बरामद कर उसे लौटा दिया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

मामले के बारे में जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि प्रार्थी राकेश कोस्टा पिता मुन्ना लाल कोस्टा उम्र 53 वर्ष निवासी हटकचोरा अनुकूल देव वार्ड जगदलपुर जिला बस्तर ने थाना कोतवाली आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि आज वह अपनी मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर क्रमांक CG 17 K 6976 अपनी मोटर साइकिल को संजय मार्केट किराना दुकान के बाहर खड़ी कर वह सामान लेने गया था। 9:30 बजे लगभग दुकान से बाहर निकला, जहाँ अपनी मोटरसाइकिल रखा था वहां नहीं मिलने पर आसपास पता तलाश पूछताछ किया कहीं पता नहीं चला, जिसके बाद वह थाने आया। उक्त घटना के बाद तत्काल थाना पेट्रोलिंग, आरक्षक भूपेंद्र नेताम, आरक्षक प्रकाश नायक,आरक्षक राम सिंह , आरक्षक भिकू राम कश्यप के साथ पेट्रोलिंग दौरान आसपास पता तलाश पूछताछ किए, जहाँ मोटरसाइकिल हटकचोरा के पास लावारिस हालत में पड़ा मिला, जिसका नंबर प्रार्थी के मोटर साइकिल से मिलने पर मोटर साइकिल को थाना लाया गया। प्रार्थी द्वारा उक्त रिपोर्ट पर किसी प्रकार का कार्यवाही नहीं करना बताने पर मोटरसाइकिल को प्रार्थी को सुपुर्द किया गया, वही सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी की पता तलाश की जा रही हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

पंड़रीपानी के नागरझोड़ी में संसदीय सचिव व जनपद अध्यक्ष ने सड़क निर्माण कार्य का किया भूमि-पूजन

0

मुख्यमंत्री के मंशानुरूप नये पंचायतों में बहने लगी विकास की बयार जैन

जगदलपुर। नगरीय निकाय व श्रम विभाग के संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनिता पोयाम, सरपंच जयती मौर्य ने पंडरीपानी क्रं 2 के नागरझोड़ी पारा में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत द्वितीय श्रेणी सड़क का भूमिपूजन श्रीफल फोड़कर किया। पंडरीपानी के नागरझोड़ी में द्वितीय श्रेणी सड़क, बाईपास सड़क नागरझोड़ी से रामदास घर तक एक किलोमीटर सड़क निर्माण 10लाख 8हजार16 रुपए की लागत से होगा। इस सड़क के बनने से पंडरीपानी और कोरपाल के लोगों को चलने में सुविधा होगी। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सोच के अनुरूप बड़े पंचायतों को विखंडित कर छोटे-छोटे पंचायत बनाये गए। जगदलपुर जनपद पंचायत के साठ पंचायतों से बढ़कर 71 हो गई है। अब छोटे पंचायतों में भी विकास की बयार बह रही है। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कोरोना से लड़ने के लिए वैक्सीनेशन कराये जाने की अपील किया। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ग्रामीणों के द्वारा बताए गए विधुत समस्या हेतु विधुत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता नवीन पोयाम से चर्चा करते हुए व्यवस्था सुधारने को कहा। मिनी आंगनबाड़ी केंद्र की मांंग भी सामने आई। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने डीपीओ से चर्चा कर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जनता की मुलभुत समस्याओं का समाधान हो , क्षेत्रीय विधायक रेखचंद जैन व सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा उन कार्यों को प्राथमिकता से किया जा रहा है। संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ मिलकर इस क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति हेतु बोरिंग खनन का कार्य किया और ग्रामीण विकास कार्यों हेतु कई कार्य किए जा रहे हैं। उपसरपंच चिगडु कश्यप ने गांव की समस्यायों की ओर ध्यान आकर्षित किया। सरपंच जयती मौर्य ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। आईंटीसेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने मंच संचालन किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

वैक्सीनेशन के लिए ग्रामीणों को किया प्रेरित

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने वैश्विक महामारी कोविड़ -19 से निपटने वैक्सीनेशन कराये जाने हेतु अपील किया। संसदीय सचिव जैन ने कहा कि वैक्सीनेशन कराने से अपने साथ-साथ परिवार के लोग भी सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने बताया कि स्वयं दो डोज वैक्सीनेशन करा लिए हैं और इसके साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों ने वैक्सीनेशन कराया,आप भी वैक्सीनेशन कराये, स्वयं के साथ परिवार को भी सुरक्षित रखें।
इस दौरान महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मी कश्यप, पूर्व उपसरपंच कमलु मौर्य, पाकलु मौर्य, रुखनाथ यादव, मोतीराम कश्यप, गागरी कश्यप सचिव भीम ठाकूर, रोजगार सहायक चुमन मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

मुख्यमंत्री की घोषणा का पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन ने माना आभार

0

जगदलपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार द्वारा कोरोना से पीड़ित पत्रकारों का खर्च और दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को सहायता देने की घोषणा का छत्तीसगढ़ वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा स्वागत किया है । छत्तीसगढ़ वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अर्जुन झा ने कहा कि पत्रकारों के हित के लिए इस संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष अमीत गौतम के नेतृत्व में अपनी आवाज बुलंद की जिसके परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा किया जिसका तहेदिल से हम स्वागत करते है और उनका आभार व्यक्त करते हैं। बस्तर जिले के संगठन अध्यक्ष कृष्णा झा, वरिष्ठ पत्रकार योगेश पानीग्राही,स्वरूप दास,ऋषभ कुमार, ललीत जोशी,रमेश नायक, सुधांशु शेखर झा,डमरु राम कश्यप, हीरा सिंह,पवन नाग,छबी,ओमप्रकाश गुप्ता, सहित अन्य पत्रकारों ने भी इसका स्वागत किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

पत्रकारों के लिए किये गये घोषणा का किया आईटी सेल ने किया स्वागत

0

जगदलपुर। वैश्विक महामारी कोरोनाकाल के दौरान जान जोखिम में डालकर काम करने वाले पत्रकारों को फंट्रलाईन वर्कर्स मानते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं का बीड़ा उठाया है जिसके लिए छत्तीसगढ़ आईटी सेल व सोशल मीडिया अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा व महासचिव योगेश पानीग्राही ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है। आईटी सेल महासचिव योगेश पानीग्राही ने कहा कि पत्रकार जोखिम में डालकर अपना कार्य करते हैं और उनकी आर्थिक स्थिति भी कोरोना के कारण ठीक नहीं है। इस विपदा की घड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार द्वारा कोरोना पीड़ितों के लिए जो घोषणा किए हैं इसके लिए साधुवाद।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सेवा ही संगठन भाग-2 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का दूसरा वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल गुंडरदेही द्वारा सेवा ही संगठन के रूप में मनाया गया

0

सेवा ही संगठन भाग-2 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का दूसरा वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल गुंडरदेही द्वारा सेवा ही संगठन के रूप में मनाया गया । सेवा ही संगठन है कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकोसा में भाप मशीन ,सैनिटाइजर, मास्क एवं सूखा राशन वितरण किया गया ।इस कार्यक्रम में माननीय सांसद मोहन मंडावी जी, जिला अध्यक्ष भाजपा बालोद, वीरेंद्र कुमार साहू पूर्व विधायक गुंडरदेही राजेंद्र कुमार राय पूर्व विधायक गुंडरदेही ,किशोरी साहू महामंत्री भाजपा सुशीला साहू जिला उपाध्यक्ष भाजपा , पुष्पेंद्र चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य, भाजपामंडल अध्यक्ष दुष्यंत कुमार सोनवानी , थानसिंह मण्डावी महामंत्री मण्डल गुण्डरदेही व सांसद प्रतिनिधि व ग्राम पंचायत सिकोसा के सरपंच आरोप चंद्रकार सहित बड़ी संख्या में भाजपा का कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आभार प्रदर्शन दुष्यन्त कुमार सोनवानी एवम कार्यकम का संचालन थानसिंह मण्डावी ने किया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

वैवाहिक कार्यक्रम में शासन की गाईड लाईन का पालन नहीं करने पर लगा 10 हजार का जुर्माना

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए जिले में सभी प्रकार की सभा, जुलूस, सामाजिक, धार्मिक एवं राजनैतिक आयोजन इत्यादि को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित करने हेतु शासन द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन करने की शर्त पर अनुमति प्रदान की जा रही है। जिले में आयोजित होने वाले वैवाहिक कार्यक्रमों में शासन द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने एसडीएम श्री दिनेश कुमार नाग और उड़न दस्ता दल को दी गयी है। नारायणपुर विकासखंड के ग्राम बेलगांव में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित थे, और शासन द्वारा कोरोना के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर रहे थे। जिस पर उड़न दस्ता दल ने वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित करने वाले व्यक्ति पर 10 हजार का जुर्माना लगाया और समझाईश दी। इस मौके पर नायब तहसीलदार ख्याति नेताम, मुकेश ठाकुर के अलावा उड़नदस्ता दल के सदस्य मौजूद थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS