जगदलपुर।धनपुंजी जांच नाके में आज तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नानगुर खंड कार्यक्रम प्रबंधक संतोष सिंह ने बताया कि ये तीनों मालवाहक गाड़ियों के चालक या परिचालक थे, जो बस्तर जिले के विभिन्न स्थानों में सामग्री लोडिंग या अनलोडिंग करने पहुंच रहे थे। इन कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती के लिए रवाना कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार इनमें एक व्यक्ति विशाखापत्तनम से जगदलपुर डामर की अनलोडिंग करने आया था, जिसकी धनपुंजी जांच नाके में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि होने के बाद उसे धरमपुरा कोविड केयर सेंटर में भर्ती कर दिया गया। वहीं ओडिशा का एक व्यक्ति जगदलपुर सब्जी खरीदने आ रहा था। इसकी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि होने के बाद तत्काल ओडिशा पुलिस के हवाले कर दिया गया, जिससे उसे वहां कोविड केयर सेंटर में भर्ती की जा सके। विशाखापत्तनम से नगरनार इस्पात संयंत्र में सामान अनलोडिंग करने आ रहे ट्रेलर चालक की कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि होने पर आंध्र प्रदेश उपचार के लिए वापस रवाना कर दिया गया।
जगदलपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा , अति . पुलिस अधीक्षक ओ.पी.शर्मा के निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में थाना बोधघाट पुलिस द्वारा बोधघाट क्षेत्रान्तर्गत शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही दौरान आज मूखबीर की सूचना के आधार पर अवंतिका कालोनी जगदलपुर आम रोड़ एवं बोधघाट चौक आम रोड़ जगदलपुर में आने जाने वालो को बंडा लहराते हुए डराने धमकाने वाले 2 आरोपी जयवन्त कुमार सरफा उर्फ बबलू पिता स्व . यशवंत कुमार सरफा उम्र 31 वर्ष अटल आवास अवंतिका कालोनी, किशन डोंगरे उर्फ गोपी पिता दीपक डोंगरे उम्र 19 वर्ष निवासी अटल आवास अवंतिका कालोनी जगदलपुर को पकड़कर धारा 25 आर्स एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय जगदलपुर के समक्ष पेश किया गया ।
छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार एवं स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए आज डौंडीलोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू, पार्षद साथियों ममता शर्मा, माया ठाकुर, दशोदा भुआर्य,रहिमत कोस्मा, सुभद्रा टांडेकर,पुनम जैन और नगर पंचायत डौंडीलोहारा के आम नागरिक गणों ने टीकाकरण अभियान चलाया और फिर सभी ने टीकाकरण वैक्सीन लगवाए और माननीय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, नगरी प्रशासन मंत्री शिव डहरिया एवं केबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया जी को इस कोविड संकट से सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुरे मंत्री मंडल
को शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया और लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने टीकाकरण वैक्सीन लगाने के लिए सभी नगर पंचायत वासियों को प्रेरित करते हुए टीकाकरण वैक्सीन लगाने की अपील करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने आम नागरिकों आम नागरिकों के हित को ध्यान में रखते हुए कोरोना संकट से बचने हेतु अंत्योदय बीपीएल एपीएल कार्ड धारी परिवार को सुरक्षित रखने में टीकाकरण प्रभावी है इस पहल के लिए छत्तीसगढ़ शासन का यह कदम बहुत ही शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है |
युवाओ को मिला टीकाकरण का उपहार जय हो भूपेश सरकार, इसी स्लोगन के साथ आज प्रदेश भर में 18 से 44 वर्षो के सभी वर्गों को आज टीकाकरण का मुफ्त उपहार मिला , वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक करने के लिए आज युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी सरकारी अस्पताल में वैक्सीन लगवाने पहुँचे और वैक्सीन लगवा कर लोगो से अपील की सभी लोग वैक्सीन अवश्य लगवाए और किसी भी अफवाह से बचे, भूपेश सरकार की मुफ्त टीकाकरण योजना पूरे देश मे एक उदाहरण है कि कैसे किसी राज्य के मुखिया को अपनी
जनता से प्यार है और उनके हर फैसलों में जनता के लिए प्यार भरा हुआ है, परन्तु केंद्र की सत्ता में बैठी मोदी सरकार छत्तीसगढ़ की जनता से नफरत करती है और द्वेष पूर्ण फैसले छत्तीसगढ़ की जनता के लिए लेती है लेकिन भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की जनता के लिए सारे फैसले छत्तीसगढ़ की जनता के लिए ही होगी, चाहे केंद्र कितने भी रुकावटे पैदा कर ले लेकिन छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता का फैसला छत्तीसगढ़ में सुरक्षित एवम सही होगा।
नारायणपुर — शहर भाजपा मंडल नारायणपुर के द्वारा कोरोना काल में जरूरत मंदो को सुखा राशन का वितरण कर उनकी सहायता की। शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभुनाथ देवांगन के नेतृत्व में सुखा राशन का वितरण शहर मंडल के पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है,,इस अवसर पर भाजपा नेता संजय नंदी,जागेश्वर सिंह ठाकुर, प्रशांत सिंह,टी•एल•साहू ,आनंद नेताम,केसर निषाद,फुलमत कौर,शान्ती ठाकुर उपस्थित थे,वही इस दौरान covid 19 के गाईड लाईन व धारा 144 का पालन करते हुये वितरण का कार्य किया गया।
जगदलपुर। कई बातों के लिए सुर्खियों में रहने वाले नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप एक बार सुर्खियों में है, इनका ऑडियो संदेश कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में वायरल हो रहा है जिसमें पंच के साथ 10 मिनट तक किए गए बातों का उल्लेख है। *Citymedia ऐसे किसी भी ऑडियो का पुष्टि नहीं करता है किंतु जो बातें कहीं जा रही है उसके अनुसार एक दिलचस्प मामला सामने आया है। दूसरी तरफ यह बातें प्रसारित किया जा रहा है कि भाजपा के कद्दावर नेता के इशारे पर उन्हें बदनाम किया जा रहा है।
दरअसल यह वाक्या बस्तर जिले के बस्तर जनपद पंचायत क्षेत्र के देवड़ा पंचायत के किसी गुड्डू का है जो अपने आप को गांव का पंच बता रहा है और अपने आप को विधायक चंदन कश्यप का खास समर्थक बताते हुए दावा कर रहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान देवड़ा पोलिंग बूथ पर भाजपाई बिहारियों की पीटाई की थी जिसे विधायक चंदन कश्यप नकार रहें हैं। विधायक कहते हैं मेरे लिए लड़ाई मत करो और कांग्रेस पार्टी के लिए लड़े। कथित विधायक समर्थक गुड्डू अपने पोलिंग बूथ क्षेत्र के लिए टैंकर की मांग करता है और चुनाव में बड़ी संख्या में वोट दिलाने की बात करता है।इसके एवज में विधायक कश्यप कहते हैं कि विधायक निधि व वेतन वैक्सीनेशन के लिए खर्च कर दिए हैं ।इस पर विधायक को बारंबार उल्हाना देकर टैंकर देने के लिए जोर देता है जिसके बाद तैश में आकर विधायक कश्यप यहां तक कहते हैं कि दो लाख उधारी दिलाओ टैंकर कल मिल जायेगा।इसी तारतम्य में विधायक कश्यप झल्लाते हुए कहते हैं कि देवड़ा में कितने वोट दिलाएं। स्टांप पेपर और गवाह लेकर आओ एक लाख नकद दिलाऊंगा। आगामी विधानसभा चुनाव में वोट लीड़ कराओ और वर्ना पचास लाख रुपए मूझे देना। दस मिनट में पंच कथित तौर पर विधायक पर दवाब डालते हुए दिखाई दे रहा है। यह बातें कितनी सहीं है यह दोनों निर्वाचित जनप्रतिनिधि जाने Citymedia.cg इसकी पुष्टि नहीं करता है।
दल्लीराजहरा – सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा 18 से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण चालू किया गया | जिसमे बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक में कुल 300 टीका को-वैक्सीन टीकाकरण हेतु जिसमे 100 अंत्योदय, 100 बीपीएल, 100 एपीएल के लोगों का टीकाकरण किया जाना था | आज सुबह से ही युवाओं में उत्साह देखा गया | डी बी ग्रुप के सदस्य भाजपा युवा नेता सुमीत जैन ने टीका लगाकर युवाओं को प्रेरित किया एवं बताया कि मेरे द्वारा 15 दिन पहले रक्तदान किया गया था टीकाकरण के पश्चात् 60 दिनों तक ब्लड देना मना है | अतः युवाओं से अपील है कि वैक्सीन लगाने के पूर्व रक्तदान कर लेवे और ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण का हिस्सा बने | घर पर रहे ! सुरक्षित रहे !!
जगदलपुर। नगर पालिक निगम सहित ग्रामीण अंचलों तक कोरोना की लड़ाई लड़ते जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में एक ही नेता लड़ते दिखाई दे रहे हैं जबकि कांग्रेस के निर्वाचित शहर के जनप्रतिनिधि कोरोना से खौफजदा होकर घरों में दुबके हैं, इसके विपरित ग्रामीण अंचलों के जनप्रतिनिधियों में सेवा भाव की ललक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में गरीबों की संख्या अत्यधिक हैं और निचली बस्तियों में इनकी
भरमार है जोकि इन दिनों मुफलिसी में अपनी जिंदगी काट रहें हैं। भारी भरकम बजट निगम के पास व पार्षदों के पास स्वयं का फंड होने के बाद भी कोई खर्च करने से परहेज़ कर रहा है तो ग्रामीण अंचलों में यथासंभव सरपंचों द्वारा खर्च कर रहें हैं, यहां भी जनपद व जिला सदस्य निठल्ले बैठकर सिर्फ तमाशबीन बने हुए हैं। इन सबके बीच यह राहत की खबर है कि विधायक अपने सामर्थ्य अनुसार जरुरत मंदों की मदद कर रहें हैं।
दल्ली/डौंडी- दल्लीराजहरा शासकीय नेहरु प्राथमिक स्कूल में पदस्थ शिक्षिका श्रीमति रोहिणी कोर्राम जो कि श्रमवीर चौक में निवास करती थी | रायपुर में कोरोना संक्रमण के इलाज के दौरान कल रात उनकी मृत्यु हो गई वहीँ दूसरी घटना डौंडीब्लाक के शासकीय प्राथमिक शाला पटेली में पदस्थ सहायक शिक्षक 39 वर्षीय कुलेश्वर सिंह ठाकुर का कल 7 मई को कोरोना संक्रमण से निधन हो गया।
दल्लीराजहरा शासकीय नेहरु स्कूल की शिक्षिका श्रीमति रोहिणी कोर्राम जो कि कुछ दिन पूर्व विवाह समारोह में सम्मिलित होने अपने पति मुकेश कोर्राम के साथ ग्राम पेंड्री गई थी | वहां से आने के बाद उनका स्वास्थ्य ख़राब होने पर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहाँ से उन्हें रायपुर रेफेर किया गया | उनके पति मुकेश कोर्राम भी उन्ही के साथ शिक्षक है उनकी दो बेटियां है बड़ी बेटी की उम्र 8 वर्ष एवं छोटी की ढाई वर्ष है | सरल सहज एवं मिलनसार शिक्षिका की असमय निधन से शाला के समस्त शिक्षकों में शोक का वातावरण है |
वहीँ एक संयोग है कि दूसरी घटना में शिक्षक कुलेश्वर सिंह ठाकुर भी ग्रामपेंड्री निवासी है | उनके परिजनों एवम मित्रो ने बताया कि वे कुछ दिन से अस्वस्थ चल रहे थे, 15 दिन पहले अपने ससुराल बनगाँव (मालीघोरी) शादी समारोह में सम्मिलित होकर आए थे और हल्की सर्दी खांशी से ग्रसित थे मगर इलाज के दौरान वे ठीक हो गए थे। इसी बीच कोरोना जांच भी कराया गया था जिसमे उनका रिपोर्ट निगेटिव आया था।
लेकिन निधन के 2 दिन पूर्व अचानक शरीर कमजोर होने लगे और धड़कने तेज हो गई सांस लेने में दिक्कत होने लगी और आनन फानन में इलाज के लिए दल्ली के शहीद हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया।
इस दुखद घटना से ग्राम पेंड्री व संकुल पटेली में शोक की लहर है। इनके कार्य सामाजिक व शैक्षिक जगत में अतिविशिष्ट थे।समायोजन के पूर्व कन्या प्राथमिक शाला पटेली के प्रभारी भी थे। शिक्षक संगठन में भी इनका नेतृत्व बहुत सराहनीय था।
लगातार हो रही डौंडी ब्लॉक में शिक्षकों एवं उनके परिजनों की मौत एवं संक्रमण से आहत है वहीँ बालोद ब्लाक शिक्षा अधिकारी कार्यालय दवारा आदेश जारी किया गया है जिसमे इस लॉक डाउन के दौरान 50%उपस्थिति के साथ स्कूलों को खोला जाए जिस पर शालेय शिक्षा संघ ने आपत्ति दर्ज कर कहा कि जिला शिक्षा विभाग के आदेश में कार्यालय को खोलने का उल्लेख है न कि स्कूल खोलने का, और स्कूल कार्यालय में कार्यालयीन कार्य संपादित करना प्राचार्य,क्लर्क प्यून आदि का होता है न कि शिक्षकों का। ऐसे में केवल बालोद विखं के शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थिति देने का फरमान क्या पुनः संक्रमण प्रसार का कारण नही बनेगा.?” *इसी तरह के एक अव्यवहारिक आदेश”मोहल्ला क्लास के कारण जिले के कई शिक्षक साथी संक्रमित होकर मृत्यु हो गई है |
शिक्षा अधिकारी द्वारा अंकसूची वितरण एवं अन्य कार्यों का हवाला देकर स्कूल खुलवाने की बात कही जा रही है किन्तु स्कूल खुलने पर ही प्रदान किया जायेगा एवं कार्यालयीन कार्य के अलावा ऑनलाइन क्लास भी घर से ही कराया जाता है तो अंकसूची जैसा कार्य भी घर पर किया जा सकता है |
जिला शिक्षा अधिकारी के इस निर्णय का शिक्षक संघ द्वारा पुरजोर विरोध कर अव्यवहारिक बताया जा रहा है |
जगदलपुर। बस्तर जिले में लॉकडाऊन लगा हुआ है और लोहंडीगुड़ा थाना के सामने अपहरणकर्ता रिसाली भिलाई निवासी ठेकेदार मिश्रा अपहृत बच्चे के साथ मय गाड़ी पकड़ाया जिसको बडांजी पुलिस के सुपुर्द कर दिया जिसके बाद बड़ांजी पुलिस अपनी नई कहानी गढ़ रही है और ठेकेदार को फरार बता रही हैं। अब यह प्रश्न उठता है कि यह गोल-मोल बातें स्वयं पुलिस क्यों अपने रोजनामचे में कह रही है। प मंगलवार को गुच्चागुड़ा के बच्चे का कथित तौर पर अपहरण किये जाने के मामला सामने आया था और बडांजी पुलिस शुरुआत से ही इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही थी और थाना प्रभारी राजेंद्र सिंहा स्वयं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शर्मा तक को गुमराह करने से बाज आए किन्तु ग्रामीणों का इतना विरोध हुआ कि भिलाई के ठेकेदार मिश्रा के खिलाफ अंततः कार्रवाई किया गया।
फिर भी सबसे बड़ा सवाल है कि अपहरण में प्रयुक्त होने वाले कार को जप्त नहीं किया ना ही नाबालिग बच्चे के अपहरण के मामले में पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। यह गंभीर मामला है और इस मामले में स्वयं आला अधिकारियों को जांच करना चाहिए जिससे बडांजी पुलिस की सच्चाई सामने आए।