City Media - Page 1701 of 1843 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1701

बीते रात को जगदलपुर से बस्तर की ओर जा रहे थे जनप्रतिनिधियों ने घायल व्यक्ति को पहुंचाया बस्तर अस्पताल।

0

जगदलपुर – रात 11 बजे टोल प्लाजा के पास किसी अज्ञात वाहन चालक ने जोरदार ठोकर मारा जिससे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तड़पता हुआ मिला।


घटना पर घायल हुए उसी वक्त घायल व्यक्ति को बस्तर सांसद प्रतिनिधि आशीष मिश्रा, संभागीय विधायक प्रतिनिधि हरीश पारख, राज्यसभा फूलोदेवी नेताम के सुपुत्र दीपेश नेताम, अजय देवगन, जगदलपुर से अपने घर जा रहे थे घटना को देख कर तत्काल अपनी निजी गाड़ी से घायलों को उठाकर उपचार के लिए बस्तर अस्पताल में भर्ती कराया।

बस्तर में उद्योग विभाग व प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा बस्तर के निजी भू स्वामी क्यों भुगते – मुक्तिमोर्चा।

0

बस्तर संभागीय मुख्यालय में हजारों एकड़ व अन्य जिलों में उद्योग विभाग को आबंटित जमीन सिर्फ कागजों पर-मुक्तिमोर्चा


सरकार के सयन्त्र लगाने के सभी वादे व अनुबंध हवा -हवाई ,राहुल गांधी व प्रधानमंत्री के हाथों हुए ,अलग -अलग संयंत्र शिलान्यास ,जमीन पर गायब-मुक्तिमोर्चा
उद्योग विभाग को आबंटित जमीनों पर अवैध कब्जा,वन पट्टा वितरण, व अन्य अवैध निर्माण का जवाबदारी किसकी बताये सरकार – मुक्तिमोर्चा

बस्तर में उद्योगों को बढ़ावा देने की बात करने वाले केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किये गए घोषणा व शिलान्यास व योजनाओं के क्रियान्वयन की नीतियों को बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के संयोजक नवनीत चाँद ने आड़े हाथ लेते हुए बयान जारी कर कहा कि बस्तर में उद्योगों को लगवाने व उनके संचालन की बाते सरकार के चुनावी व राजनीतिक भाषण का हिस्सा है। क्योंकि बस्तर के जमीनी धरातल में सरकार की कथनी व करनी में बड़ा फर्क दिख रहा है। बस्तर में संचालित उद्योग विभाग को सन 1998 में आबंटित हजारों एकड़ जमीनों में आज पर्यन्त तक विभाग का कब्जा ,सरकार व प्रशासन दिलाने में कामयाब नहीं हुई है।

आबंटित जमीनों का हाल कुछ इस तरह है अधिकांश हिस्सों में वन अधिकार पट्टा वितरण किया गया है तो कुछ सरकारी निर्माण में ,तो कहीं अवैध रूप से कब्जा किया गया है बात यही खत्म नहीं हुई हुई दोनों ही राष्ट्रीय पार्टी के बड़े नेता राहुल गांधी द्वारा बस्तर जिले लोहंडीगुडा ब्लॉक के धुरागाँव मे फ्रूट प्रोसिंग प्लांट वही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दरभा व तोकापाल ब्लाक में मेगा स्टील प्लांट लगवाने के घोषणा के साथ बस्तर में उद्योगों को बढ़ावा देने की नीयत से कम्पनियों से किये गए सरकारी हजारों करोड़ रुपये के एम ओ यू की हवा जमीनी नही होने से निकल रही है। बस्तर में अधिकाश जमीन वन विभाग के आपत्ति पर लटकी हुई है। तो कही राजस्व विभाग रिकार्ड में लंबे समय से मत परिवर्तन नहीं किये जाने व सही सीमांकन नही किये जाने से लटके हुए है। हालात यह है राज्य सरकार के बस्तर में सयन्त्र लगाने के हर घोषणा के साथ बस्तर प्रशासन के हाथ- पांव फूलने लगते है।

ताजा उदाहरण के रूप में विगत दिनों राज्य सरकार के मुख्यमंत्री द्वारा बस्तर में 5 नए सयन्त्र लगाने की घोषणा के बाद से सम्पूर्ण प्रशासन व जनप्रतिनिधियों द्वारा राजस्व जमीन व उद्योग विभाग सरकारी कागज पर आबंटित भूमि को खोजने का असफल प्रयास किया जा रहा है। जिसमे सफलता अब तक हाथ नहीं लगी है। राज्य सरकार व प्रशासन की नीतिगत चूक का खामियाजा बस्तर के निजी भू स्वामियों को उठाना पड़ता है। सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए बस्तर के भोले भाले किसानों व निवासियों को बस्तर में विकास रोजगार व मूल -भूत सुविधाओ का ख्वाब दिखा कर झुठा वादा कर ग्राम सभा को प्रभावित कर जमीनों का अधिग्रहण कर लेती है।

बाद में सयन्त्र लगाने वाली कम्पनियों द्वारा सयन्त्र संचालन में असमर्थता सरकारो को जाहिर कर नुकशान बता निजीकरण करने सयन्त्र बेचने के प्रकिया को प्रारंभ किया जाता है। जिसका बस्तर में सबसे बड़ा उदाहरण नगरनार में लगा स्टील प्लांट है। जहाँ हजारों प्रभावित किसानों से किये गए सरकारी वादों को ताक में रख बस्तर के विकास व रोजगार के अवसर से भरे सपनो को निजी हाथों में बेच सरकार अपनी जिमेदारी ब कर्तव्य से नजरे फेर रही है।इन सभी गम्भीर विषयों पर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कोई सफाई जनता के समक्ष नही रखी जाती है।न ही बस्तर के संचालित पार्टियों की टिकिट पर चुनाव जीते जनप्रतिनिधियों द्वारा यह सवाल संसद व विधानसभा में पूछे जाते है। बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा ने जारी बयान में आगे कहा की मोर्चा द्वारा आगामी दिनों में राज्य के उधोग मंत्री जो बस्तर से आते है। उन से मुलाकात कर उक्त समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौप बस्तर उधोग हित मे उचित कार्यवाही की मांग करेगी।

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री से मांग बस्तर में MRI स्केन मशीन DMF या राज्य फंड से की जाए उपलब्ध-भरत कश्यप।

0

बस्तर वाशि,निजी संस्थान पर ज्यादा दर पर MRI करवाने हेत मजबूर-मुक्तिमोर्चा।
बस्तर हित पर मांग,सरकार की पहल नहीं हुआ तो मुक्तिमोर्चा आंदोलन हेतु मजबूर-भरत कश्यप


बस्तर एक अतिसंवेदनशील क्षेत्र होने के कारण लगातार लोगों को अपनी इलाज करवाने में हो रही है परेशानी उठानी पड़ रही है। राज्य सरकार ने सम्भाग में एक मात्र मेडिकल कॉलेज जो बस्तर जिले में खोल दिया पर जरूरी बुनियादी सुविधाओ के अभाव में बस्तर के लोगो को अपने बेहतर इलाज की रिपोर्ट के लिए मशीनों के अभाव में निजी संस्थाओ पर निर्भरता रखना पड़ रहा है। सरकार की इस लापरवाही को निजी संस्थाओं द्बारा संचालित MRI मशीन मालिकों द्वारा इसे व्यवसाय का अवसर बना अधिक दर पर मोटी रकम वसूली जा रही है। जिसे बस्तर के हर तबगे को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

आर्थिक व मानशिक रूप से इस शोषण को आड़े हाथ लेते हुए बस्तर हित मे बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के जिला संयोजक भरत कश्यप ने बयान जारी करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री टी०एस०सिहदेव जी से बस्तर के मात्र स्व०बलीराम कश्यप मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक ( MRI ) मैगनेटिक रेसोनेंस इमेजिंग स्केन मशीन उपलब्ध करवाये जाने की मांग की है।बस्तर हित मे लिए उठाये गए इस मांग पर यदि राज्य सरकार द्वारा संवेदनशील रवैया अपना कर मांग जल्द पूरी नहीं कि गई तो बस्तर वाशियो को अपने अधिकार हेतु आंदोलन की राह अख्तियार करने हेतु मजबूर होना पड़ेगा ,जिसकी पूरी जिमेदारी सरकार की होगी।

छत्तीसगढ़ प्रदेश के पत्रकारों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए प्रारूप निर्माण समिति शीघ्र ही शासन को सौंपेगी

0

रायपुर। प्रदेश के पत्रकारों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए प्रारूप निर्माण समिति शीघ्र ही छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून का प्रारूप राज्य शासन को सौंपेगी | राज्य शासन द्वारा प्रस्तावित छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून के प्रारूप को आज प्रारूप निर्माण समिति की ऑनलाइन बैठक में चर्चा कर अंतिम रूप दिया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

ऑनलाइन बैठक को सम्बोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अफताब आलम ने प्रारूप समिति एवं उप समिति के सदस्यों को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रस्तावित छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून देश के अन्य राज्यों के लिए उदाहरण बनेगा | समिति को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मीडिया सलाहकार एवं प्रारूप निर्माण समिति के सदस्य रूचिर गर्ग ने कहा कि राज्य शासन प्रदेश में निष्पक्ष एवं स्वतंत्रता पत्रकारिता के लिए कृत संकल्पित है | उन्होंने कहा कि प्रस्तावित पत्रकार सुरक्षा कानून इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

समिति की ऑनलाईन बैठक में प्रारूप निर्माण समिति के सदस्य एवं देशबंधु समाचार पत्र समूह के प्रधान सम्पादक ललित सुरजन को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गयी | बैठक में प्रारूप निर्माण समिति एवं उप समिति के सदस्य न्यायमूर्ति अंजना प्रकाश सेवा निवृत्त न्यायाधीश उच्च न्यायालय, वरिष्ठ अधिवक्ता उच्चतम न्यायालय राजू रामचन्द्रन, उच्चतम न्यायालय की अधिवक्ता शोमोना खन्ना, सुमिता हजारिका, जवाहर राजा, अनुज प्रकाश, निशांत कुमार,

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रूचिर गर्ग, नागपुर के वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश दुबे, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव विधि विधायी एन कै  चन्द्रवंशी, पुलिस महानिदेशक डी एम अवस्थी, आयुक्त जनसम्पर्क तारण प्रकाश सिन्हा उपस्थित थे | राज्य शासन ने प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लाने के लिए माह मार्च 2019 में उच्चतम न्यायालय के सेवा निवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति आफताब आलम की अध्यक्षता में वरिष्ठ कानूनविद, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, वरिष्ठ पत्रकारों की एक समिति का गठन किया था |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

कोरोना संकट को देखते हुए संशोधित प्रारूप पर अक्टूबर 2020 में ऑनलाईन सुझाव प्राप्त कर प्रस्तावित छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून को अंतिम रूप दिया गया |

दल्लीराजहरा – देश भर में चल रहे किसान बिल के खिलाफ किसानों द्वारा किये जा रहे आंदोलन के समर्थन में स्थानीय मजदूरों द्वारा धरना प्रदर्शन

0

दल्लीराजहरा – आज दिनांक 05।12।2020 को संयुक्त ट्रेड यूनियन मंच दल्ली राजहरा जिसमे एस,के,एम, एस ।सीटू ।इंटक।छत्तीसगड़ माइंस श्रमिक संघ शामिल है। देश भर में चल रहे किसान बिल के खिलाप किसानों द्वारा किये जा रहे आंदोलन के समर्थन में स्थानीय एस,डी, एम कार्यालय के सामने सैकड़ो मजदूरों द्वारा धरना प्रदर्शन कर देश के राष्ट्रपति के नाम इस,डी, एम, को ज्ञापन देकर कृषि कानून को वापस लेने की मांग की गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस धरना कार्यक्रम में एस के एम एस के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल यादव, सचिव राजेन्द्र बेहरा, उपाध्यक्ष अरिंदम चौधरी, सह सचिव कमलाकर सिंह, मनोज परेरा, श्याम सुंदर सीटू के अध्यक्ष प्रकाश छत्रिय, सचिव पुरषोत्तम सीमैया, ज्ञानेंद्र सिंह, इंटक से अभय सिंह,तिलक मानकर,कलाम खान, सी एम एस एस से गणेश राम चौधरी तथा सैकड़ो नियमित एवम ठेका श्रमिक उपस्थित थे।।।।।।।।।।।।राजेन्द्र बेहरा, सचिव एस के एम एस यूनियन राजहरा।।।।।।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

दल्लीराजहरा – जल शक्ति मंत्रालय नई दिल्ली ने वॉटर हीरोज से सम्मानित किया

0

जल शक्ति मंत्रालय नई दिल्ली ने वॉटर हीरोज से सम्मानित किया 10000 रुपये एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया । 20 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिये योगदान दे रहे है, जल की एक एक बूंद संरक्षण के लिये तालाबों, प्राकृतिक जल स्रोतों, नदियों, कुओ, के सफाई जन सहयोग से कर रहे है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

Breaking Corona Alert – जाने ! आज दल्लीराजहरा में कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – आज दल्लीराजहरा में 05 कोरोना संक्रमित मिले |

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 06 से 01, वार्ड क्र 09 से 01, वार्ड क्र 13 से 01, वार्ड क्र 19 से 01, और वार्ड क्र 20 से 01 की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

इस प्रकार आज एंटीजन से 02 और आरटीपीसीआरसे 03 की रिपोर्ट के आधार पर कुल 05 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

नगरीय निकाय व श्रम विभाग के संसदीय सचिव ने किया मोबाइल मेडिकल युनिट लोकार्पित

0

महापौर, निगम अध्यक्ष व शहर कांग्रेस अध्यक्ष के उपस्थिति में वाहन को दिखाया गया हरी झंडी निगम के स्लम एरिया में दो दिन मिलेगा ईलाज

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत मोबाइल मेडिकल युनिट वाहन के तिसरे व चौंथे वाहनों का लोकार्पण संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू,शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया और जनता के स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लोकार्पित किया। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि गरीबों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थय सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

राज्य स्थापना दिवस के दिन पूरे छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोबाइल युनिट का शुभारंभ किया।इसी तारतम्य में नगरीय निकाय जगदलपुर में चार मोबाईल युनिट वाहन प्राप्त हो गया। पूर्व में दो लोकार्पण किया गया था और आज दो वाहनों का लोकार्पण किया गया। जगदलपुर की जनता में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इस जन कल्याणकारी व महत्वपूर्ण योजना को लेकर भारी उत्साह है क्योंकि जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं घर के निकट मिल रहा है।

महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह सौगात दी, उसके लिए जनता की ओर से तहेदिल से शुक्रिया अदा करते है वहीं महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने नगरीय निकाय व श्रम विभाग के संसदीय सचिव रेखचंद जैन को साधुवाद देते हुए कहा कि जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में उनकी पहल पर सभी मोबाइल युनिट मिल गया। निगम क्षेत्र को चार जोन में बांटकर वार्डों में दो – दो दिन पहुंचाने की योजना है। शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भी कांग्रेस संगठन की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आभार माना व जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं लेने के प्रेरित किया।

इस दौरान निगम सभापति कविता साहू, स्वच्छता सभापति विक्रम सिंह डांगी, पार्षद मानिकराम नाग, लता निषाद ,नेहा ध्रुव, दक्षिण ब्लाक अध्यक्ष गौरनाथ नाग, नानगूर नीलूराम बघेल , आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही, जोन अध्यक्ष सुनील दास, राधामोहन दास, खगपति सेठिया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

भाटपाल मे जापानी बुखार का टिका बच्चों को लगया गया।

0

बस्तर मुख्यालय के अंतर्गत शनिवार को ग्राम पंचायतभाटपाल मे स्कुलीय बच्चे एवं आंगनबाड़ी के बच्चों को लगाया गया टिका ।शिविर में उम्र 0 से लेकर15वर्ष तक की बच्चों को शिविर मे टिका करण किया गया।साथ ही साथ कोविड 19 का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस व मास्क शनेटाइजर का भी उपयोग कराते हुये जापानी बुखार की टिका करण किया गया।

उपस्थित सवास्थ्य विभाग से अनुराधा गोलीवार,सेवती जैन,अनामिका पांडे,गोपिका पानीग्राही,मितानिन प्रेमबती कश्यप, मनमती मौर्य,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भुवनीवती कश्यप,जमुना कश्यप,विषेश सहयोग में शिक्षक बलराम नागेश, भगत राम कश्यप, आमचो रेडियो वालेंटियर से अर्जुन सिह कश्यप,एव पूर्व संरपंच नारायण कश्यप आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

सद्गुरु सदाफल देव महाराज की सेवा में उमड़े संत समाज के गुरु भाई बहन ।

0

ब्रम्हाविधा सर्वोत्तम दान है,ब्रम्हाविधा पराविद्या से बढ़कर संसार मे कोई दूसरा दान नही है-बिस कला विभूषित अनंत श्री सद गुरु सदाफल देव जी महाराज आदेश अनुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्वेद महा मंदिर धाम उमराह वाराणासी बनारास में वार्षिक उत्सव हवन करीब पांच हजार एक महायज्ञ होना है।19-12-2020 से 21-12-2020 तक तीन दिवसीय विश्व स्तर भब्य कार्यक्रम आयोजन किया जाना है।कार्यक्रम में प्रथम दिन आशन प्रणाम,द्वितीय दिन भजन प्रवचन, तृतीय दिन हवन यज्ञ कार्यक्रम होना है।

आपको बता दें आज कोरोना महामारी विश्व भर में चल रहा है।कोरोना को देखते हुये इस बार सब गुरु भाई बहन अपने अपने प्रान्त से घर बैठे ऑनलाइन जुड़कर सेवा पूजा पाठ यज्ञ प्राप्त करगें।हवन यज्ञ कराये जाने पर ,विश्व ब्रम्हांड के जग जीवों का सुख शांति मनोकामना की पूर्ति सम्पन्न कराने हेतु देश विदेश से गुरु भाई, बहन अपना तन मन धन से सेवा कर रहे हैं।

ऐसा ही वहीं बस्तर संभाग के बकावण्ड ब्लाक के विहंगम योग संत समाज के संयोजक दयानाथ कश्यप, व प्रचार-प्रचारक सोनसिंह भारती ने जनपद पंचायत बकावण्ड अध्यक्षा सुखदेई बघेल से 21 सौ रु. का हवन यज्ञ सम्पन्न कराने हेतु प्रदान किया गया।हवन यज्ञ सम्पन्न कराने सब गुरु भाई बहन अपने क्षेत्रों मे कार्य कर सेवा दे रहे हैं।
इस अवसर में उपस्थित तुलाराम मौर्य, सुदर यादव,लखपति बघेल एवं मीडिया प्रभारी डमरू कश्यप व उपदेश जगरनाथ कश्यप मौजूद रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS