City Media - Page 1185 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1185

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शहर के विभिन्न वार्डों में बैठक लेकर डिजिटल सदस्यता अभियान चलाया

0

अभियान चलाकर लोगों को कांग्रेस का अधिकृत सदस्य बनने को प्रेरित किया

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने शहर के विवेकानन्द वार्ड, अनुकूल देव वार्ड, जवाहर नगर वार्ड,मदन मोहन मालवीय वार्ड में बैठक लेकर डिजिटल सदस्यता अभियान चलाया एवं लोगों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अधिकृत सदस्य बनाया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की देश की सबसे पुरानी और सबसे विश्वसनीय पार्टी जिसने देश की आजादी की लड़ाई लडी और देश की एकता अखंडता के लिए कृत संकल्पित है उस पार्टी का सदस्य बनना गर्व का विषय है आज जब कुछ राजनीतिक दल देश के सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने में लगे हैं तब कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो देश की एकता अखंडता के लिए खड़ी है ऐसे समय में अधिक से अधिक लोगों को देश की एकता अखंडता और साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से जुड़ना चाहिए |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति कविता साहू, पार्षद सुशीला बघेल, पंचराज सिंह, लता निषाद, सूर्या पाणी, पूर्व पार्षद जोहन सुता शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा वरिष्ठ नेता एस नीला उपस्थित रहे |

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी के प्रयासों से जरूरतमंदो को मिली आर्थिक सहायता

0

बस्तर विधायक जी ने उच्च स्वास्थ्य हेतु कई गरीब निसहाय लोगों को आज अपने निवास स्थान में सात लाख रूपये का चेक हितग्राहियों को आर्थिक सहायता के अनुरूप आज वितरण किया |

हितग्राहियों ने कहा कि हम ग्रामीण क्षेत्र के लोग इस तरह की मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहते है लेकिन विधायक जी का दौरा लगातार क्षेत्रों में रहता है उनको समय समय पर यह सब स्थिति पर अवगत कराते रहते है हमारे क्षेत्र काफी बड़ा होने के बाउजूद भी विधायक जी हमारे जैसे गरीब निसहाय लोगों के लिए सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहते है आज बस्तर विधायक जी के अथक प्रयासों से हमें आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के माध्यम से आज आर्थिक सहायता के रूप यह सहयोग मिल रही है बहुत ही अच्छा लग रहा है कि छत्तीसगढ़ की सरकार लोगों को ईलाज हेतु सहयोग कर रही है |

बस्तर विधायक जी ने कहा कि यह स्वेछाअनुदान राशि इसलिए दिया जा रहा है हमारी छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर जैसे अंदरूनी क्षेत्र के लोगों को सुविधाओं से वंचित ना रहे इसलिए हमारी सरकार जब से बनी है हमनें यही प्रयास किया कि निचले स्तर से ही लोगों को लाभान्वित करेंगे और स्वास्थ्य, शिक्षा,कृषि, रोजगार, हेतु आर्थिक सहायता प्रदान किया है |

संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से दो बीमार जरूरतमंद को मिली चार लाख की आर्थिक सहायता

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के अनुरोध पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने दो बिमार जरूरतमंद को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र की कैंसर पीड़ित गायत्री मगराज को उपचार हेतु दो लाख रुपए एवं दुर्घटना में पैरों से विकलांग जीशूदास निवासी जवाहर नगर वार्ड को उपचार हेतु दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की गई |

इस अवसर पर आर्थिक सहायता प्राप्त करने वाले पीडीतोंं ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने जिस संवेदनशीलता से आर्थिक सहायता प्रदान की है उसके लिए हम सभी मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हैं एवं हमारे सक्रिय एवं हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने संवेदनशीलता से हमें आर्थिक सहायता प्रदान करने में मदद की |

सभी हितग्राहियों ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा की अब उनके इलाज की समुचित व्यवस्था हो सकेगी विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सहृदयता है की उन्होंने आर्थिक सहायता प्रदान की है हमारे प्रदेश में अब समुचित उपचार के बिना किसी को कोई परेशानी नहीं होगी |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति कविता साहू, पार्षद सुशीला बघेल,लता निषाद,सूर्या पाणी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा वरिष्ठ नेता एस नीला उपस्थित रहे |

नई शिक्षा नीति पर, व्यवसायिक शिक्षा पर जोर

0

आज दिनांक 25 मार्च 2022 को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जिले के 20 स्कूलों को जहां पर बस्ताविहीन अर्थात व्यवसायिक शिक्षा चलाने की अनुमति शासन ने दी है उन शालाओं के बच्चों और शिक्षकों द्वारा व्यवसायिक शिक्षा में क्या-क्या बनाया गया है उसकी प्रदर्शनी जिला स्तर पर की गई जिसमें 20 शालाओं ने भाग लिया जिसमें विभिन्न प्रकार के सामग्री का निर्माण बच्चों ने अपने मास्टर ट्रेनर से सीख कर बनाया है उस की प्रदर्शनी लगी। इसे देखने हेतु बस्तर जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, बेंजामिन प्राचार्य हायर सेकेंडरी भगत सिंह स्कूल, एवं प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सुषमा झा ने अवलोकन कर बच्चों को इस कार्य को आगे बढ़ाने एवं निरंतरता बनाए रखने का आशीर्वाद दिया, जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्चों द्वारा निर्मित विभिन्न सामग्रियों को राशि देकर भी खरीदा। इस संबंध में

जानकारी देते हुए एपीसी प्रशिक्षण समग्र शिक्षा जिला बस्तर गणेश तिवारी जी ने प्रत्येक स्कूल के प्रत्येक व्यवसाय के बारे में जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया गया इस व्यवसाय में आचार, बड़ी, पापड़, मशरूम की खेती कैसे करें गोबर से लकड़ी कैसे स्थापित करें बच्चों को सिलाई कौशल के बारे में बांस के छोटे-छोटे खिलौने और उनके उपयोग कैसे किए जाते हैं उस पर भी निर्माण कार्य बताया गया। कुछ स्कूलों ने चिप्स निर्माण पर एवं केक बनाने की विधि पर भी अपनी बात रखी। एक मेले का माहौल था जहां पर सभी ने अपनी अच्छी कौशल का प्रदर्शन किया साथ ही 2 स्टाल पर जो बच्चों ने पेंटिंग के कार्य के लिए भगत सिंह का फोटो बनाकर रंगीन फोटो के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी को प्रदान किया। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक अखिलेश मिश्रा जी भी उपस्थित रहे इन बच्चों के लिए स्वल्पाहार एवं चाय की व्यवस्था भी की गई थी। यह कार्यक्रम 2 घंटे का रहा जिसे सभी ने एक दूसरे के स्टाल में जाकर देखा कि हम अपने शालाओं में क्या बनाए हैं और दूसरों ने क्या बनाया है इसे जिला स्तर पर सभी ने सराहा।

इसी क्रम में अरविंदो सोसायटी द्वारा जिले के 44 शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन नवाचार किए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी महोदय, प्राचार्य गण, जिला मिशन समन्वय एवं एपीसी प्रशिक्षण के द्वारा इन सभी 44 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र दिया गया एवं इसी तरह नवाचार कार्य को करते हुए करते रहने पर बल दिया गया। आशीर्वचन के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी महोदय ने इन सभी शिक्षकों को बढ़-चढ़कर काम करने और शून्य निवेश पर जो हम पठन सामग्री निर्माण करते हैं बच्चों को सिखाने के लिए उसे और अधिक व्यवस्थित करने एवं बच्चों पर लागू करने का भरपूर प्रयास करने हेतु कहा गया।

बस्तर जिले में परंपराएं बहुत अधिक हैं हमारे जिले में उन परंपराओं पर विज्ञान का क्या दृष्टिकोण होता है उसे विज्ञान शिक्षक कितना अधिक समझते हैं और उन बातों को हम यहां पर एक प्रेरक के रूप में लोगों को कैसे समझाएं इसलिए एक म्यूजियम के रूप में उन सभी के बारे में विस्तृत जानकारी दीवारों पर दी गई है साथ ही सामग्री कैसे दी गई है उसका चित्रांकन किया गया है एवं कुछ नमूने के रूप में सामग्री भी रखी गई है जिसके आधार और उस सामग्री को देखकर हम विज्ञान की सोच कैसे रखते हैं इस पर एक म्यूजियम गठित किया गया है जिसका भी हमारे सभी विज्ञान के पी एल सी शिक्षक साथियों ने देखा एवं उन सामग्री को और अधिक व्यवस्थित करने का बीड़ा उठाया है इस तरह से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक 11:00 से 2:00 के बीच किया गया इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभारी रहे एपीसी प्रशिक्षण गणेश तिवारी ने सभी शिक्षकों को अपने शब्दों से संबोधन किया एवं हम अपने जिले के लिए और अच्छा क्या करें इस पर व्याख्यान भी दिया गया और इस तरह से आज का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

विश्व टीबी दिवस के अवसर पर महारैली निकालकर दिया गया जागरूकता का संदेश

0

संयुक्त संचालक डॉ.ए.आर.गोटा ने टीबी प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जगदलपुर, 25 मार्च 2022/ विश्व टीबी दिवस के अवसर पर गुरुवार 24 मार्च को बस्तर जिले में टीबी की रोकथाम व उसके प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महारानी अस्पताल जगदलपुर में आयोजित जिला क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के द्वारा किया गया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ.ए.आर.गोटा ने हरी झंडी दिखाकर टीबी प्रचार रथ को रवाना किया। आयोजन के दौरान टीबी जागरूकता से संबंधित नारा, पोस्टर ,बैनर, माइकिंग के साथ महा रैली का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आर.के चतुर्वेदी ने कहा कि बस्तर जिले में टीबी रोग के रोकथाम के लिये युद्धस्तर पर मरीजों की पहचान और त्वरित इलाज की व्यवस्था की जा रही है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लोगों को जागरूक करने के लिए 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस पर जिले में महारैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. सी आर मैत्री ने भी टीबी के रोकथाम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। कार्यक्रम में युवोदय के वालंटियर्स, बीएससी नर्सिंग के स्टूडेंट, टी.आई.एड्स नियंत्रण परियोजना के समस्त कर्मचारीगण, पीरामल स्वास्थ्य के टीम, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थेे।

मुख्यमंत्री बघेल ने किया गहलोत का आत्मीय स्वागत

0

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री गहलोत आज दोपहर रायपुर पहुंचे। वे एयरपोर्ट से सीधे मुख्यमंत्री निवास पहुंचे।

इस अवसर पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित छत्तीसगढ़ और राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बिजली संकट के समाधान के लिए छत्तीसगढ़ आये गहलोत

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर आये राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का यहां स्वामी विवेकानंद विमानतल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि बिजली के लिए राजस्थान को छत्तीसगढ़ पर निर्भर रहना पड़ता है।

गहलोत ने कहा कि यदि छत्तीसगढ़ से कोयला नहीं मिला तो राजस्थान में पावर प्लांट बंद हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि काफी लंबे समय से हम लोग मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बातचीत भी हुई थी। अधिकारियों ने भी संपर्क किया था। हम लोग आज बातचीत करेंगे। गहलोत ने कहा कि बिजली की बहुत बड़ी आवश्यकता हमारे राजस्थान को हैं। राजस्थान के ऊपर बड़ा बिजली संकट मंडरा रहा है। पूरे राजस्थान की जनता इंतजार कर रही है कि कब हमें छत्तीसगढ़ की सरकार परमिट दे।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दिव्यांग युवक को प्रदान की बैटरी चालित ट्राय साइकिल

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने शहर के अनूकूल देव वार्ड निवासी 70% दिव्यांग युवक महेश पिता दया उम्र 42 वर्ष को ट्राय साइकिल प्रदान की |

इस अवसर पर अनूकूल देव वार्ड क्रमांक 31 के 70% दिव्यांग युवक महेश पिता दया उम्र 42 वर्ष ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सहृदयता एवं संवेदनशीलता के कारण आज उन्हें यह ट्राय साइकिल मिली है जिसके लिए उन्होंने अपने वार्ड की पार्षद सुशीला बघेल के माध्यम से विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन से बैटरी चालित ट्राय साइकिल प्रदान करने का निवेदन किया था जिसपर संवेदनशील विधायक महोदय ने उन्हें तत्काल बैटरी चलित ट्राय साइकिल प्रदान की है जिससे अब उनके देनिक जीवन जीने में आसानी होगी तथा कहीं भी सुलभता से आना जाना आसान हो जाएगा |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी दिव्यांगों के प्रति संवेदनशील हैं एवं उनके दिशा निर्देश पर लगातार दिव्यांगों को बैटरी चालित ट्राय साइकिल प्रदान की जा रही है जिससे की उनका जीवन सुखमय एवं सुगम हो गया है |

इस अवसर पर दिव्यांग युवक महेश ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, नगर निगम की सभापति कविता साहू एवं वार्ड पार्षद श्रीमती सुशीला बघेल का आभार व्यक्त किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति कविता साहू, पार्षद सुशीला बघेल,लता निषाद,सूर्या पाणी,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा एवं वरिष्ठ नेता एस नीला उपस्थित रहे |

संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने महाराज प्रवीर चंद्र भंजदेव की पुन्य तिथि पर श्रद्धांजली अर्पित की

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन एवं नगर निगम की सभापति कविता साहू के साथ कांग्रेस के पार्षदों ने बस्तर महाराजा स्व प्रवीर चंद्र भंजदेव जी की 56वीं पुन्य तिथि पर श्रद्धांजली अर्पित की |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की स्व महाराजा प्रवीर चंद्र भंजदेव आदिवासियों के मसीहा थे और आज भी बस्तर के आदिवासी उन्हें देव पुरुष मानकर पूजा करते हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन नगर निगम की सभापति कविता साहू पार्षद उदयनाथ जेम्स विक्रम सिंह डांगी, कमलेश पाठक, दयाराम कश्यप,सुशीला बघेल,लता निषाद, बलराम यादव, विजय बढ़ई, सुनिता सिंह, सूर्या पाणी, पंचराज सिंह,ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल, संभागीय सरपंच संघ के अध्यक्ष लैखन बघेल, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा,एस नीला एवं कांग्रेस के सदस्य उपस्थित रहे |

छत्तीसगढ़ से वीरेन्द्र सिंह का जल प्रहरी सम्मान-2022 में हुआ चयन

0

नई दिल्ली, 30 मार्च को जल प्रहरी सम्मान से सम्मानित होंगे। दुनिया भर के राष्ट्र जहां जल संकट को लेकर सेनेगल में वल्र्ड वाटर समिट में मिलकर विमर्श करेंगे वहीं भारत जल आत्मनिर्भर बने इसके लिए विमर्श का आयोजन 30 मार्च, 2022 को देश की राजधानी, दिल्ली में किया जाएगा। जल आत्मनिर्भर भारत प्रयास एवं चुनौतियां, विषय पर जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत भारत सरकार के हाथो सम्मानित किया जा रहा है साथ में जलपुरूष श्री राजेंद्र सिंह, पॉन्ड मैन, जल योद्धाओं द्वारा चर्चा होगी वहीं देश भर के जल संरक्षण करने वाले जल प्रहरी सम्मान-2022 का भी ऐलान कर दिया गया है।

कार्यक्रम का आयोजन सरकारी टेल द्वारा जल शक्ति मंत्रालय, जल जीवन मिशन भारत सरकार के संयुक्त तात्वाधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमेया साठे ने बताया कि इस वर्ष जल प्रहरी सम्मान के लिए हरियाणा, गुजरात, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलांगना, अरूणाचल प्रदेश, असम, तमिलनाडृ, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश दिल्ली सहित कई राज्यों से जल संरक्षण, संचयन करने वालों का चयन किया गया है।

जल प्रहरी समारोह के संयोजक अनिल सिंह ने बताया कि समारेाह में हिस्सा लेने वाले कई जल प्रहरी ऐसे हैं जिनके नवीन उपयोग, उपकरण, प्रयोग, पारंपरिक तौर तरीके अनूठे हैं और लाखों लीटर पानी बचा रहे हैं। इन जल प्रहरियों में किसान, वैज्ञानिक, आईएएस, आईआरएस, जिला स्तर के अधिकारियों, शिक्षकों तक के नाम शामिल हैं। इस वर्ष चयन समिति प्रमुख पूर्व मुख्य न्यायाधीश एवं मौजूदा राज्यसभा सांसद रंजन गोगोई जी है। छत्तीसगढ़ से विरेंद्र सिंह को उनके पानी बचाने वाली जल संचयन, संरक्षण कार्येां के लिए जल प्रहरी सम्मान-2022 प्रदान किया जाएगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS