मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के कामों पर जनता ने लगाई मुहर
दल्ली राजहरा 23 दिसंबर 2021। बालोद जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री रतिराम कोसमा ने कहा कि चुनाव परिणाम कांग्रेस की अपेक्षाओं के अनुरूप आये हैं। निकाय चुनाव के परिणाम जनता के मूड को समझने के लिये पर्याप्त है। यह चुनाव बस्तर, सरगुजा से लेकर दुर्ग, रायपुर सभी जगह हुये है। सभी स्थानों की जनता ने कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया। कांग्रेस पार्टी इस भरोसे और विश्वास के लिये जनता के प्रति आभार व्यक्त करती है। इस जीत का श्रेय कांग्रेस के कार्यकताओं की मेहनत को जाता है। जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार के तीन साल के कामों पर मुहर लगाया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 3 सालों में जो जनहितकारी काम किया, योजना बनाया उनका क्रियान्वयन किया जनता ने उस पर अपनी सहमति दिया है। जनता ने भूपेश बघेल के विस्वसनीय नया छत्तीसगढ़ मॉडल को भी स्वीकार किया है। कांग्रेस सरकार ने पिछले तीन सालों में प्रदेश हर वर्ग किसान, मजदूर, आदिवासी, महिला, अनुसूचित जाति, युवा सभी के लिये काम किया। छत्तीसगढ़ के किसान से लेकर उद्योगपति सभी खुश है। भूपेश सरकार सभी के तरक्की के लिये रास्ते खोले है। यही कारण है सभी वर्ग के लोग कांग्रेस की सरकार से खुश है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस सरकार ने जनता के भरोसे को बनाये रखा है। यही कारण है सभी उपचुनाव, नगर निगम, पंचायत चुनाव कांग्रेस ने जीता था वर्तमान निकाय चुनाव में भी जनता कांग्रेस प्रत्याशियों को भरपूर आर्शिवाद दिया है।
जिला कांग्रेस महामंत्री रतिराम कोसमा ने कहा कि इस चुनाव में जनता ने भाजपा द्वारा कांग्रेस सरकार के खिलाफ जो झूठा आरोप पत्र प्रस्तुत किया था। भाजपा के उस आरोप पत्र को भी नकार दिया है। कांग्रेस के विकास कार्यो पर मुहर लगाया।
जगदलपुर – ग्राम पंचायत रायकोट के सरपंच ने यहाँ पदस्थ निलंबित पटवारी पर निजी भूमि में भू-माफियाओं के साथ मिलकर हेराफेरी करने के आरोप लगाये हैं और पटवारी के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाई की मांग की है.
जानकारी देते हुए ग्राम के सरपंच नारायण सिंह बघेल ने आरोप लगाते हुए बताया कि यहाँ पदस्थ निलंबित पटवारी प्रेमकांत पांडे ने भू-माफियाओं के साथ मिलकर त्रुटी सुधार के नाम पर निजी भूमि को छोटे-बड़े झाड़ जंगल व अन्य जगह में स्थानांतरण किया है. बघेल का कहना है कि पांडे पूर्व में भी ऐसे ही हेराफेरी करने के आरोप में अन्य हलके से निलंबित किया जा चुका है.
नारायण ने कहा कि ग्राम रायकोट के पुराने खसरा क्रमांक 15/1(2) रकबा 0.99 खातेदार भरतु पिता मनधर जाती पनारा की भूमि क्रय कर ग्राम के ही पूरनसिंह जाति सुंडी के नाम पर नया खसरा नम्बर 757 / 2 रकबा 0.40 हेक्टेयर भूमि तथा पुराना खसरा नम्बर 15/ 43(2) रकबा 5.00 एकड़ भूमि का भाई-बटवारा कर नया खसरा नम्बर 185 / 2 रकबा 0.40 हे. भूमि को नया खसरा नम्बर 905/2 शासकीय भूमि जगदलपुर से गीदम जाने मार्ग किनारे भूमि में पूरन सिंह सुण्डी का नाम दर्ज कर हेराफेरी व बंदरबांट किया है. सरपंच ने उच्चाधिकारियों से उक्त पटवारी के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाई की मांग की है.
संगम तट पर निषाद समाज को संबोधित कर की कांग्रेस पार्टी को समर्थन करने की अपील
प्रयागराज ( इलाहाबाद ) के संगम तट पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव तथा प्रयागराज दक्षिण के पर्यवेक्षक रेखचंद जैन के नेतृत्व में किया जनसंपर्क
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) तथा प्रयागराज दक्षिण के पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने आज अपने उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान जीवनदायिनी मां गंगा के संगम त्रिवेणी पर स्नान कर विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर बस्तर सहित छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि एवं शांति की मंगल कामना की |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने त्रिवेणी संगम तट पर उपस्थित निषाद समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा की हमारी नेता प्रियंका गांधी जी ही हैं जो निषाद समाज के सुख दुख में सबसे पहले खड़ी होती हैं आप सभी को याद होगा जब योगी आदित्यनाथ की तानाशाह सरकार ने घुरपुर के बसवार गांव में निषाद समाज के लोगों की नावों को बर्बरतापूर्ण कार्रवाई कर तोड़ दिया गया था तो सबसे पहले हमारी नेता प्रियंका गांधी ही वहां आकर आप भाईयों के साथ खड़ी हुई थी तथा आर्थिक सहायता प्रदान की थी आज आप सभी निषाद भाईयों से निवेदन है की हमारी संवेदनशील नेता प्रियंका गांधी जी के हाथ को मजबूत करें |
इस अवसर पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कल्पना निषाद के साथ त्रिवेणी संगम तट पर महिलाओं के साथ प्रियंका गांधी जी के नारे ” लड़की हूं लड़ सकती हूं ” के तहत जनसंपर्क कर महिलाओं को कांग्रेस के पक्ष में समर्थन करने की अपील की तथा उन्हें प्रियंका गांधी जी के विज़न के बारे में जानकारी दी |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ प्रयागराज शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमान , बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कल्पना निषाद,गगन निषाद,गम मिश्रा,छगन निषाद,सोर निषाद,यज्ञ नारायण तिवारी,श्याम निषाद त्रिवेणी ,राही निषाद,अजय निषाद सहित निषाद समाज के लोग एवं कांग्रेस महिला कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव एवं प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने इलाहाबाद ( प्रयागराज ) में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की तथा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति तैयार करने के साथ-साथ सभी वरिष्ठ नेताओं को अभी से इन चुनावों के लिए प्रण प्राण से जुट जाने की अपील करते हुए कहा की आप सभी वरिष्ठ नेता कांग्रेस पार्टी की रीढ़ हैं कांग्रेस की रीति नीति को आगे बढ़ाने के लिए आप सभी ने पहले भी बहुत मेहनत की है और आगामी चुनावों में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी के संघर्ष को कामयाब बनाना है |
उन्होंने प्रयागराज ( इलाहाबाद ) के पूर्व महापौर चौधरी जितेन्द्र नाथ सिंह, इलाहाबाद शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता श्याम किशोर पांडेय तथा इलाहाबाद महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती अल्पना निषाद जी से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना एवं उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली साथ ही सभी वरिष्ठ नेताओं को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अभी से कृत संकल्पित हो लग जाने का आग्रह किया |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की वरिष्ठ नेता कांग्रेस की निधि हैं उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही हम आगामी विधानसभा चुनावों में उतर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने में कामयाब हो पाएंगे हमारे सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ बहुत ही आत्मीयता से चर्चा हुई है तथा सभी वरिष्ठ नेता कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में लगातार कार्य कर रहे हैं |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय एवं इलाहाबाद शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे |
कबड्डी, खो-खो, दौड़ समेत कई खेलों का हुआ जिला स्तरीय आयोजन
जगदलपुर – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला बस्तर के द्वारा पीजी कॉलेज मैदान जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय एकलव्य क्रीड़ा महोत्सव का समापन बुधवार को हुआ।
आभाविप जिला संयोजक कमलेश दीवान ने बताया कि अभाविप के प्रांत आव्हान पर बस्तर जिले से बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के चयन के लिये यह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमे कबड्डी, खोखो, दौड़,ऊंची कूद,लम्बी कूद ,गोला फेंक जैसे खेल सम्पन्न हुआ ,कबड्डी बालक में प्रथम स्थान केशरपाल व द्वितीय आदेश्वर स्कूल ,कबड्डी बालिका प्रथम पीएमटी छात्रावास धरमपुरा ,द्वितीय स्थान पर कांकेर, खो प्रथम बालक बड़े किलेपाल,द्वितीय स्थान बकावंड रहे,खो खो बालिका प्रथम स्थान कांकेर ,द्वितीय एससी छात्रावास धरमपुरा ,100 मीटर दौड़ बालक प्रथम मोहित नाग, गोला फेंक प्रथम अवधेश कशयप रहे सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, मेडल एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया गया एवं सभी विजेता टीमों को प्रान्त स्तरीय एकलव्य प्रतियोगिता के लिये भेजा जायेगा।
ये रहे मौजूद – विभाग संयोजक अर्पित मिश्रा,सरिता ठाकुर,मनीष वर्मा,कमलेश दीवान,वरुण साहनी,लखेश्वर वैध,पितेश्वर बघेल,यश ध्रुव,राहुल झा,आसमन बघेल,नीलू मोर्य,ईश्वर आचार्य,सामु कर्मा,संजय ,गिरिजा आचार्य समेत अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
🟥 आबकारी, उद्योग व प्रभारी मंत्री कवासी लखमा व जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा की मौजूदगी में राजीव भवन में चलता रहा बधाइयों का दौर.
🟥 कोंटा, भोपालपट्नम, भैरमगढ़ सहित अन्य जिलों में ऐतिहासिक जीत यह साफ बताती है की कांग्रेस के सफलतम तीन वर्षो के कार्यकाल में आज राज्य की जनता खुशहाल है.
🟥 कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता इस जीत का भी हकदार और बधाई का पात्र है जिन्होने घर-घर जाकर हर योजनाओ को पहुचाया.
🟥 राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के जय-घोष के नारों से गूंजा शहर.
🟥 भूपेश बघेल वह नाम है जिनके काम व नाम को देश सहित अन्य राज्यों में कांग्रेस व कांग्रेस के आला नेता वैकल्पिक विकास के रोल मॉडल के रूप में पेश कर रहे है.
🟥 मुख्यमंत्री जी ने कई विषम परिस्थितियों में भी राज्य के विकास व उन्नति के लिए संकल्पित होकर अपने कर्तव्यों को पूरा करने में जो अहम किरदार निभाया जो देश का रोल मॉडल बनकर छत्तीसगढ़ को गौरान्वित किया.
जगदलपुर – छत्तीसगढ़ राज्य के आबकारी,उद्योग, वाणिज्यकर व प्रभारी मंत्री कवासी लखमा व बहुमुखी प्रतिभा के धनी अध्यक्ष राजीव शर्मा के उपस्थिति में बस्तर सहित विभिन्न जिलों के निकाय चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर राजीव भवन में ज़श्न का माहौल अग्रसेन चौक के पास जमकर आतिशबाजी व मिठाईयों का वितरण कर एक दूसरे का मुंह मीठा किया और हार्दिक बधाई व शुभकामनायें प्रेषित की।
कार्यक्रम में उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते राज्य के आबकारी, उद्योग एवं वाणिज्य कर व बस्तर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि राज्य की भूपेश सरकार ने विगत 3 वर्षों में प्रदेश के गरीब,किसान,मजदूर सहित आमजनों के आर्थिक उत्थान हेतु कई महत्वाकांक्षी और जनहितकारी योजनाओं का शुभारंभ कर उसे मूर्त रूप देते प्रदेशवासियों को लाभान्वित करने का कार्य किया है देश की राजनीति में भूपेश बघेल एक ऐसा चेहरा बन चुके हैं जिन्हें नाम व काम से उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है वर्ष 2018 में तत्कालिक प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री भूपेश बघेल संघर्षों के नायक थे लेकिन 2021 में हुए कांग्रेस के विकास के नए मॉडल के सबसे बड़े ब्रांड एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री पिछड़ी जाति के सबसे बड़े कांग्रेसी और बड़े किसान नेता के रूप में उभरे तथा पूरे देश मे राज्य को गौरान्वित करने का कार्य किया तथा राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि दरअसल यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 3 बरस में एक ऐसी सरकार दी है जिनके सहारे कांग्रेस मोदी सरकार को विकास के मॉडल को आइना दिखा सकती है आज हम अपने भूपेश सरकार के 3 बरस के कुशल व सफलतम नेतृत्व के कारण विभिन्न जिलों के नगर निगम,नगर पालिका,नगर पंचायत के चुनाव में जो सफलता मिली उसके लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाये प्रेषित कर जनता का आभार व्यक्त करते है।
जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में हुए नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के चुनाव में कांग्रेस का परफारमेंस सर चढ़कर बोला कांग्रेस के भूपेश सरकार की लोक जनकल्याणकारी योजना इन चुनाव में कारगर साबित हुई उक्त वक्तव्य जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दिया. उन्होंने आगे बताया कि भूपेश सरकार के द्बारा जिस तरह प्रदेश के अंतिम छोर में रहने वाले अंतिम व्यक्तियों तक विभिन्न योजनाए पहुंचाई जा रही है उससे जनता में विश्वास बढ़ा है शर्मा ने कहा कांग्रेस का एक-एक कर्मठ कार्यकर्ता इस जीत का हकदार व बधाई का पात्र है जिन्होंनें अपने क्षेत्र के गांव पारा मोहल्ला टोला के साथ-साथ घर-घर दस्तक देकर सरकार की महति योजनाओं को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है फलस्वरूप जिसका नतीजा हमें ऐतिहासिक जीत के रूप में मिला आज उन्हें विश्वास है कि हमने जो सरकार बनाई वह सफल और अच्छी है भाजपा के कुशासन को जनता अभी तक नहीं भुला पाई है सरकार के 3 साल के कार्यकाल में ही आम जनता को अपना भविष्य उज्जवल व सुनहरा दिखने लगा उसी का प्रतिफल है कि लोगों ने मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और भाजपा को करारा जवाब दिया शर्मा ने कहा कि यह देश कृषि प्रधान देश है इस देश की अधिकतम आबादी ग्रामीण अंचलों में निवासरत है. 15 साल के कुशासन से त्रस्त छत्तीसगढ़ की जनता ने पहले विधानसभा फ़िर उपचुनाव और अब नगर निगम, नगर पंचायत, नगर पालिका जैसे चुनावो मे भी भाजपा को नेस्तनाबूद कर दिया है यही वजह की संवेदनशील क्षेत्रो मे निवास करने वाली जनता ने भी 90-90 प्रतिशत मतदान कर कांग्रेस पर भरोसा जताया है श्री शर्मा ने कहा कि मतदाताओं ने कांग्रेस की भूपेश सरकार के साथ सहभागी बनने का जो निर्णय लिया है. वह सराहनीय और स्वागत योग्य है राज्य की जनता ने भूपेश सरकार पर जो भरोसा जताया है कांग्रेस उसका आभार व्यक्त करती है कांग्रेस के लोकप्रिय सरकार ने इन तीन वर्षों में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, नरवा-गरवा-घुरवा बाड़ी, किसानों का कर्जा माफ बिजली बिल हाफ,वन अधिकार पट्टा,तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना,गढ़ कलेवा योजना,मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना,दाई दीदी क्लीनिक योजना पौनी पसारी योजना, राजीव गांधी स्वावलंबन योजना,गोकुल नगर योजना,मुख्यमंत्री पालिका-बाजार योजना,मोर जमीन मोर मकान योजना, भूस्वामी अधिकार (पट्टा वितरण) छोटे भू-खंडों की खरीदी बिक्री सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगो को लाभान्वित करने का काम किया जिसके चलते आज नगर निगम,नगर पालिका,नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
इस कार्यक्रम में प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी/समन्वय समिति के सदस्य/सेवादल/ युवक कांग्रेस/महिला कांग्रेस/एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के अध्यक्ष पदाधिकारीगण सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्य/नगर-निगम/ त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों वरिष्ठ कांग्रेसियों व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि महिला बाल विकास द्वारा सुपरवाइजर भर्ती के लिए निकाली गई विज्ञापन में सुपरवाइजर पद के लिए उम्र की सीमा 45 वर्ष रखी गई थी। परीक्षा से वंचित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जो उम्र की बाध्यता के कारण इसमें भाग नहीं ले सकते थे। हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सुपरवाइजर की भर्ती के लिए रखीं गई उम्र की बाध्यता को हटाने की मांग की थी जिस पर सुनवाई करते हाईकोर्ट जस्टिस गौतम भादुड़ी की डिवीजन बेंच ने सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ताओं को बड़ी राहत देते हुए उन सभी को परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति दे दिया है। अब याचिकाकर्ता 30/12/2021 तारिख जो परीक्षा में शामिल सम्मिलित होने फार्म भरने की अंतिम तिथि है उसमें आवेदन कर सकेंगे ।बता दें कि छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास विभाग में लंबे समय बाद भर्ती निकाली है ।राजधानी के इंद्रावती भवन से जारी आदेश के अनुसार विभाग में सुपरवाइजर (पर्यवेक्षक ) के200 पदों पर भर्ती की जाएगी ।इनमें से 100पदों पर सीधी भर्ती होगी ,यानी कोई भी महिला अभ्यर्थी जो इसके लिए पात्र होंगी वे आवेदन कर
सकती हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3दिसमबर 2021 से शुरू हो गयी है ।इसमें याचिकाकर्ता हेमलता कंवर (पाली)जिला कोरबा के नाम से याचिका दायर की गयी और इसमें प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ संगठन के पदाधिकारी प्रमुख रूप से रीता एक्का ,शोभा सिंहदेव ,आयशा खान ,अंजलीपटेल,विद्मा गुप्ता ,सुनीता ,कुमारी साहूं,श्यामता यादव,प्रतिभा सिंह ने अधिवक्ता अमरनाथ पांडेय और अधिवक्ता किशोर नारायण के माध्यम से हाईकोर्ट बिलासपुर में याचिका दायर कर कहा कि 200पदों में 100पद आरक्षित है ।इसमें ऐसे लोगों को ही लिया जाना है जिसके पास 10वर्ष का अनुभव हो और 45वर्ष तक कि आयु हो।जबकि याचिकाकर्ताओं ने 35 या 36 वर्ष की आयु में नौकरी ज्वाइन की ।इस हिसाब से उनकी उम्र 45 वर्ष से पार हो गयी ,पर 10 वर्ष का अनुभव है।सिर्फ उम्र 45 वर्ष से अधिक होने की वजह से परीक्षा से वंचित किया जाना गलत है । हेमलता कंवर के मामले की सुनवाई के बाद हाइकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति प्रदान किया है जो भी बहने 10 वर्ष अनुभव प्राप्त कर चुकी है परंतु उनकी उम्र 45 साल से ऊपर हो गई है ।
जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने हाईकोर्ट से मिली ईस राहत को भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की बहनों की बड़ी जीत बताया है और कहा कि यह सफलता हमारे संगठन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।सभी के सामूहिक प्रयास से हम ये सफलता प्राप्त कर सकें है। ईस मामले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों को भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री नरोत्तम धृतलहरे, संगठन महामंत्री योगैशदत्त मिश्रा, स्टील के प्रभारी राधेश्याम जायसवाल का मार्गदर्शन मिलता रहा है। और ईस लड़ाई को लड़ने में प्रमुख रूप से अंजली पटेल राष्ट्रीय महामंत्री आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ, रीता एक्का प्रदेश अध्यक्ष आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ , शोभा सिंह देव अध्यक्ष प्रदेश भारतीय मजदूर संघ, आयशा खान जिला अध्यक्ष बालोद जिला,सुमन कोर्राम की भूमिका प्रमुख रही है।
दल्लीराजहरा:- ग्राम नर्राटोला के अंतर्गत हवाई पट्टी आवासपारा में कुल 23 परिवार निवासरत है विद्युत कनेक्शन विस्तार नहीं होने के कारण रात्रि अगले साल इसी महीने में हाथियों के द्वारा आवास पारा हवाई पट्टी नर्राटोला में दुर्घटना हो चुका है 2 घर को क्षति भी पहुंचाया था जिस समय दुर्घटना हुआ उस समय शासन प्रशासन के द्वारा निरीक्षण किया गया और विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा निरिक्षण और सर्वे किया गया और गांव वालों को आश्वासन दिया गया था की जल्द से जल्द एक दो सप्ताह में विद्युतीकरण किया जाएगा लेकिन आज तक विद्युतीकरण नहीं किया गया हवाई पट्टी नर्राटोला के आम नागरिकों के लिए रहन-सहन बहुत संकट भरा है जिससे हवाई पट्टी आवासपारा में विद्युत विस्तार की अति आवश्यकता है उपरोक्त सभी 23 परिवारों के घर है जिसमें
सैकड़ों लोग निवास करते हैं ग्रामीणों द्वारा आवेदन निवेदन करते करते चार से पांच वर्ष हो गया है लेकिन आज तक शासन प्रशासन के कान में जूं तक नहीं रेंगा जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है विधुत कनेक्शन नहीं होने के कारण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं विदित हो कि यह क्षेत्र हाथी प्रभावित क्षेत्र में आता है विगत कुछ वर्ष पूर्व ग्राम नर्राटोला के हवाई पट्टी आवासपारा में हाथियों के आतंक से ग्रामवासी प्रभावित हुए थे उपरोक्त परिस्थितियों को देखते हुए नर्राटोला के हवाई पट्टी आवासपारा में विद्युत कनेक्शन विस्तार कर घरों में विद्युत कनेक्शन प्रदान किया जाए जिसके लिए गुरुवार को कलेक्टर , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौंडीलोहारा , कनिष्ठ यंत्री विद्युत विभाग को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें प्रमुख रुप से शिवसेना जिला महासचिव एवं युवा सेना जिला अध्यक्ष खेमलाल माहला,ग्रामीण देव सिंह तिलक ,भीखम राम अहिल्या सहारे , सुकारो बाई ठाकुर ,मंगलेश सहारे, नरेश टांडिया, संतोष गावडे ,तिलकराम , यमुनाबाई ,देवली बाई सहित नर्राटोला ग्राम वासी उपस्थित थे।
HDFC BANK PARIVARTAN व वृत्ति संस्था द्वारा 22 दिसम्बर को डौंडी ब्लॉक के 15 गाँव से 30 किसानों को एक्सपोजर विजिट गतिविधि के तहत कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) कांकेर में विजिट कराया गया जिसमें किसानों को दिखाया गया कैसे अलग अलग तरीके से फसल लेकर हम अपने उत्पादन को बढ़ा सकते है कम पानी मे कैसे अच्छी से अच्छी फसल ले सकते और कैसे मिश्रित खेती करनी चाइए इसकी सम्पूर्ण जानकारी दिया गया। कृषि विज्ञान के सी.एल.ठाकुर सर व सुरेश मरकाम सर के माध्यम से अभी धान फसल के साथ साथ कैसे साइड इनकम कैसे कर सकते है उसके लिए सब्जी की फसल कैसे ले सकते है धान के साथ उसके बारे में जानकारी दिया गया।
साथ मे मछली पालन , बटेर पालन , बकरी पालन , कड़क नाथ पालन व मशरूम की फसल दलहन तिलहन हल्दी आदि फसलों को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रेरित किया गया। उसके बाद दिनेश सिन्हा सर के माध्यम से पूरी फील्ड विजिट कराया गया फील्ड में उनके माध्यम से वर्मी कंपोस्ट खाद कैसे तैयार करते है व विभिन्न जैविक खाद बनाने की विधियों को किसानों को बताया।जिसमें मुख्य रूप से वृत्ति संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री ज्ञान दास जी , एग्रीकल्चर विशेषज्ञ राहुल राजपूत जी, एग्रीबिजनेस मैनेजर स्वाधीन स्वाई जी,MIS प्रवीण साहू जी, व विलेज कॉर्डिनेटर गोमती नागवंशी,नीता रावटे, डॉली कचलामे, दीपिका मसीह, खिलेंद्र, देवेंद्र पटेल,उषा बघेल जी व किसान भाई उपस्थित थे।
रेल राज्यमंत्री ने बस्तर सांसद दीपक बैज को लिखा पत्र…
(अर्जुन झा)
जगदलपुर। संसद में बस्तर की रेलसेवा से जुड़े सवाल के संदर्भ में रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे ने बस्तर सांसद दीपक बैज को लिखे पत्र में कहा है कि दल्ली, रावघाट, जगदलपुर रेल लाइन का कार्य प्रगति पर है। इस संबंध में सांसद बैज का कहना है कि यह कार्य कब पूरा होगा। रायपुर -जगदलपुर के बीच रेल यात्री सेवा कब शुरू होगी। कार्य प्रगति पर है, यह कब तक सुनते रहेंगे। समयसीमा तय कर जल्द से जल्द कार्य पूरा होना चाहिए।
गौरतलब है कि रायपुर से दल्ली तक तो रेल सेवा पहले से ही है। दल्ली, रावघाट, जगदलपुर के बीच तत्परता से रेल लाइन का काम किया गया होता तो बस्तर रायपुर के बीच रेल यात्रिसेवा काफी पहले शुरू हो गई होती।
संसद और सरकार के स्तर पर बस्तर तथा छत्तीसगढ़ के हक की आवाज बुलंद करने वाले सांसद दीपक बैज को रेल, कोयला एवं खान राज्यमंत्री दानवे ने पत्र लिखकर सूचित किया है कि आपने 20.11.2019 को लोकसभा में शून्य काल के दौरान छत्तीसगढ़ में बस्तर (जगदलपुर) और रायपुर के बीच रेल लाइन के निर्माण का मामला उठाया था। मामले की जांच करवाई गई है और यह उल्लेखनीय है कि रायपुर को बस्तर (जगदलपुर) से जोड़ने के लिए दल्लीराजहरा- रावघाट- जगदलपुर रेल लाइन निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह लाइन बस्तर जिले से होकर गुजरेगी। आशा है आप स्थिति से सहमत होंगे।
विदित हो कि रेल राज्यमंत्री दानवे को यह बताने में दो साल लग गए कि दल्ली- रावघाट- जगदलपुर रेल लाइन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इतने वक्त में तो रायपुर- जगदलपुर के बीच यात्री रेलें दौड़ाई जा सकती थीं। सांसद दीपक बैज ने यह मामला 20.11.2019 को लोकसभा में शून्य काल के दौरान उठाया था और कार्य प्रगति पर है, यह बताने के लिए रेल राज्यमंत्री श्री दानवे ने सांसद बैज को पूरे दो साल बाद 29.11.2021 को पत्र लिखा है। इससे समझा जा सकता है कि निर्माण कार्य प्रगति पर है, इसकी जांच कराने में दो साल लग गए तो काम पूरा होने में कितने साल लगेंगे।
उल्लेखनीय है कि बस्तर सांसद दीपक बैज बस्तर की रेल और हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयासरत हैं। हाल ही उन्होंने बस्तर की बंद पड़ी रेल सेवाओं की बहाली के लिए पहल की। उन्हीं के प्रयासों से बस्तर को वायुसेवा का लाभ मिल रहा है, जिसका दायरा बढ़ाने की कोशिश में वे लगातार सक्रिय हैं।