दल्लीराजहरा के वार्ड क्र 26 में निवास करने वाली नाबालिग युवती संतोषी निषाद उम्र 17 वर्ष पिता हरिश्चंद्र निषाद माता बैसाखीन निषाद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है | घटना आज सुबह की है | जिस समय नाबालिग ने लगाई फांसी उस वक्त घर पर कोई नहीं था मृतिका के माता-पिता मछली पकड़ने गए हुए थे | मृतिका दो बहनों में सबसे बड़ी थी छोटी बहन रागिनी निषाद उम्र 14 वर्ष के आसपास की है | आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है | वार्ड में इस घटना से लोग स्तब्ध है | पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है एवं मौके पर पहुँच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है इसके साथ ही मामले की तहकीकात की जा रही है |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने पोडागुडा एवं बिलोरी हाईस्कूल में किया सायकिल एवं पाठ्य-पुस्तकों का वितरण एवं छात्र छात्राओं से संवाद कर उन्हें कैरियर गाइडेंस के टिप्स दिए |
ग्राम पोडागुडा में निर्माणाधीन हाई स्कूल भवन का किया निरीक्षण एवं शाला परिसर में किया वृक्षारोपण |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पोडागुडा के हाई स्कूल में मुख्यमंत्री सरस्वती साईकिल वितरण योजना के तहत 22 छात्राओं को साइकिल वितरण किया इसी तरह ग्राम पंचायत बिलोरी के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 26 छात्राओं को साइकिल वितरण किया तथा दोनों ही स्कूल में सरकार द्वारा निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया |
इस अवसर पर उन्होंने छात्र -छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की सकारात्मक और ऊंची सोच ही व्यक्ति को बड़ा बनाती है आप बच्चे भी इन सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाएं हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी तथा शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम जी राज्य में शिक्षा के स्तर को उठाने के लिए तथा शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव के लिए कृत संकल्पित हैं आप सभी बच्चे बड़ा लक्ष्य लेकर चलें और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम करें हमारी सरकार नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए थिंक प्रोगाम लेकर आ रही है इस संबंध में उन्होंने छात्र छात्राओं से संवाद किया तथा भविष्य के लिए मार्गदर्शन देते हुए कहा की……..
मुश्किलों से भाग जाना आसान होता है.. हर पल जिन्दगी का इम्तिहान होता है… डरने वाले को मिलता नहीं कुछ जिंदगी में.. लड़ने वालों के कदमों में जहान होता है…
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम के मनोनीत पार्षद सुरेन्द्र झा विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा सरपंच ग्राम पंचायत पोडागुडा सुभद्रा बघेल , रामदास बघेल , तुलाराम बघेल,पंच जगरनाथ, पंच मोसूराम , सरपंच ग्राम पंचायत बिलोरी उमन बघेल,बीरलेख बघेल, जसमिन कांत,टी पी नायडू, खंड शिक्षा अधिकारी भारद्वाज,बी आर सी गरुड़ मिश्रा,सी एस सी उत्तम कुंडु प्राचार्य बिलोरी आर डी तिवारी भारती ठाकुर सहित शाला के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे |
ठाकुर अनुकूल देव वार्ड क्रमांक 31 में विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन तथा महापौर सफीरा साहू ने किया सीसी रोड का भूमिपूजन |
मनोनीत पार्षद सुरेन्द्र झा के पार्षद मद से तीन लाख रुपए की लागत से बनेगा सीसी सड़क |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज शहर के ठाकुर अनुकूल देव वार्ड क्रमांक 31 में तीन लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन किया यह सड़क मनोनीत पार्षद सुरेन्द्र झा के पार्षद निधि मद से होगा निर्माण |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की विगत डेढ़ सालों से कोरोनावायरस संक्रमण के कारण जो शहर विकास की रफ्तार थमी थी वह अब कोरोना की रफ्तार कम होने के साथ ही विकास की रफ्तार तेज हो गई है हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश तथा मार्गदर्शन में गढबो नवा जगदलपुर की अवधारणा को साकार रूप दिया जा रहा है |
इस अवसर पर महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा की हमारे मनोनीत पार्षद सुरेन्द्र झा यदि चाहते तो इस निधि से अपने वार्ड में भी कार्य करवा सकते थे पर यह उनकी वृहद सोच है जो उन्होंने इस वार्ड में सीसी रोड निर्माण का निर्णय लिया जहां ज्यादा जरूरत थी |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर श्रीमती सफीरा साहू नगर निगम जगदलपुर की अध्यक्ष कविता साहू एम आई सी सदस्य यशवर्धन राव श्रीमती सुशीला बघेल वरिष्ठ पार्षद पंचराज सिंह पार्षद सुखराम नाग मनोनीत पार्षद सुरेन्द्र झा विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा वार्ड के वरिष्ठ नागरिक संतोष झा,बबलु झा ,अर्जुन झा ,जीवछ झा,भरत एवं नगर निगम जगदलपुर के आयुक्त प्रेम कुमार पटेल कार्यपालन अभियंता ऐ के दत्ता सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे |
बालोद – रनचिरई थाना क्षेत्र की नाबालिग युवती को भानुप्रतापपुर के युवक ने बहला फुसलाकर भगा ले गया था, परिजनों द्वारा जब आसपास खोजबीन की गई और जब नहीं मिली तब रनचिरई थाना में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराइ गई | युवती नाबालिग थी उसे देखते हुए पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया गया | मामले में युवती के मिलने के बाद पता चला कि आरोपी युवक सागर पटेल नाबालिग को बहला कर भगा ले जाने के बाद उसके साथ सम्बन्ध भी बनाया था |
पुलिस थाना रनचिरई आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 70/21 धारा 363,366,376,(2)(ढ) भा द वि 4,5,(ठ)6 पॉस्को एक्ट के तहत आरोपी सागर पटेल पिता परसराम पटेल उम्र 20 वर्ष भानूप्रतापपुर वार्ड क्रमांक 9 जिला कांकेर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया ।
दल्लीराजहरा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री को लेकर धरपकड़ के बीच दो लोगों पर कार्यवाही की गई जिसमे मनीराम लेडिया पिता हीरामन लेडिया उम्र 26 वर्ष निवासी अरमुरकसा पर 18 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत 1480 रुपये जब्ती कर अपराध क्र 231/2021 धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई |
दुसरे केस में कुम्भकरण चंद्राकर पिता स्व मेहतर चंद्राकर उम्र 57 वर्ष निवासी झिंकाटोला पर 24 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत 1920 रुपये जब्ती कर अपराध क्र 230/2021 धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई |
जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय व प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति से आईटी सेल व सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी दीपक म्हस्के के अनुमोदन पर भाजपा जिलाअध्यक्ष रुपसिंह मंडावी ने नई नियुक्तियाँ की हैं। जिसमें तेजपाल शर्मा को सोशल मीडिया का जिला संयोजक एवं आशुतोष आचार्य को आईटी सेल बस्तर का जिला संयोजक नियुक्त किया है।
जगदलपुर। बस्तर पुलिस की आम नागरिकों के प्रति संवेदना एक बार फिर सामने आई है। अंतर्राज्यीय बस स्टैंड चौकी में आये जानकारी के अनुसार लालमन पिता स्व. रघुनाथ प्रसाद उम्र 65 वर्ष निवासी रायपुर ट्रॉसपोर्ट नगर जो मूल रूप से रिवा मध्यप्रदेश का निवासी है। और लॉकडाउन में फंस गऐ। बिना काम के हम लोग की स्थिति भूखे मरने जैसी हो गयी। अत: हम लोगों ने बोधघाट थाना प्रभारी से निवेदन किया कि हमे किसी भी प्रकार रायपुर पहुंचवाने का कष्ट करें। उक्त जानकारी मिलते ही इन लोगों को नया बस स्टैंड चौकी प्रभारी के पास भेजा गया जहां से उन्हें भोजन कराकर रॉयल बस के माध्यम से रायपुर रवाना किया गया। विदित हो कि नया बस स्टैंड में चौकी प्रारंभ होने के साथ ही लॉकडाउन के समय में भी चौकी प्रभारी कांतोपानी एवं उनके सहयोगियों द्वारा बस स्टंैड परिसर में आने वाले यात्रियों की सुरक्षा एवं सुखसुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। जिससे अब आम लोगों में बस्तर पुलिस के प्रति सह्दयता जागी है।
11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस से पहले पॉपुलेशन कंट्रोल बिल, 2021 की चर्चा जोरों पर है. भारत में तेजी से बढ़ती आबादी पर रोक लगाने के लिए इस बिल को तैयार किया गया है | पॉपुलेशन कंट्रोल बिल, 2021 में कहा गया है कि जिन माता-पिता को 2 से ज्यादा बच्चे हैं, उनसे कई प्रकार की सुविधाएं वापस ले लेनी चाहिए या नहीं दी जानी चाहिए. इस बिल में बताया गया है कि बढ़ती आबादी आने वाले दिनों में भारत जैसे देश के लिए कितनी बड़ी सिरदर्दी साबित हो सकती है.
इन सुविधाओं में निम्नलिखित का जिक्र है-
1. ऐसे परिवार के सदस्य को लोकसभा, विधानसभा या पंचायत चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए 2. दो से ज्यादा बच्चे वाले परिवार को राज्यसभा, विधान परिषद् और इस तरह की संस्थाओं में निर्वाचित या मनोनित होने से रोका जाना चाहिए 3. ऐसे लोग कोई राजनीतिक दल नहीं बना सकते या किसी पार्टी का पदाधिकारी नहीं बन सकते 4. प्रदेश सरकार की ए से डी कैटगरी की नौकरी में अप्लाई नहीं कर सकते 5. इसी तरह, केंद्र सरकार की कैटगरी ए से डी तक में नौकरी के लिए अप्लाई नहीं कर सकते 6. निजी नौकरियों में भी ए से डी तक की कैटगरी में आवेदन नहीं कर सकते 7. ऐसे परिवार को मुफ्त भोजन, मुफ्त बिजली और मुफ्त पानी जैसी सब्सिडी नहीं मिलनी चाहिए 8. बैंक या किसी भी अन्य वित्तीय संस्थाओं से लोन नहीं प्राप्त कर सकते 9. ऐसे लोगों को इनसेंटिव, स्टाइपेंड या कोई वित्तीय लाभ नहीं मिलना चाहिए 10. दो से ज्यादा बच्चों वाले परिवार के लोग कोई संस्था, यूनियन या कॉपरेटिव सोसायटी नहीं बना सकते 11. ऐसे लोग न तो किसी पेशे के हकदार होंगे और न ही किसी कामकाज के 12. वोट का अधिकार, चुनाव लड़ने का अधिकार और संगठन बनाने का अधिकार नहीं मिलेगा
नौकरी पर भी असर बिल के मुताबिक, केंद्र और राज्य सरकारें जब कर्मचारियों की भर्ती करें तो वैसे लोगों को प्राथमिकता दें जिन्हें 2 या उससे कम बच्चे हैं. अगर किसी केंद्रीय या राज्य सरकार के कर्मचारी को पहले से 2 संतान हैं तो तीसरी संतान की अनुमति तभी मिलनी चाहिए जब दो में से कोई एक दिव्यांग हो. अगर केंद्रीय या राज्य सरकार का कर्मचारी जनसंख्या नियंत्रण से जुड़े कानूनों का उल्लंघन करता है, तो उसे नौकरी से बर्खास्त करने का प्रावधान अमल में आना चाहिए.
जगदलपुर।अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर लगाया बधाई देने का सिलसिला जारी है। शनिवार को बस्तर चेम्बर ऑफ कार्मस एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण अध्यक्ष से मिलकर उन्हेंपुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान अध्यक्ष स्वर्णकार ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान चेम्बर अध्यक्ष किशोर पारख, राजकुमार दंडवानी, नवरत्न जलोटा, पंकज सिंघल, मद्दी, मोहरा झा, शिखर मालू सहित अन्य उपस्थित थे। कल ओसवाल जैन श्वेताम्बर समाज के लोगों ने भी अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार को भी केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होने उपरांत सौजन्य भेंट की और उन्हें बधाई के साथ अच्छे कार्य करने की शुभकामनाएं देते उनका स्वागत किया।
जगदलपुर। कोविड काल में प्रधानमंत्री केयर फंड के नाम जनता ने स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए करोड़ों रुपए दिए किंतु केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा उपकरणों की खरीदी के नाम पर घटिया उपकरण भेजे गए हैं जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण महेंद्र कर्मा मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय डिमरापाल में देखने को मिला।
मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय डिमरापाल में विगत 2 माह पहले पीएम केयर की ओर से 28 नग नया वेंटिलेटर मशीन को मंगवाया भेजा गया था जिसमें खराबी होने के कारण आज तक संचालित नहीं हो सकी और करोड़ो की मशीन पूरी तरह से शो-पीस बनकर रह गया।
मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय डिमरापाल के सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 2 माह पहले पीएम केयर की ओर से 28 नग नया वेंटिलेटर मशीन को आया था, यह मशीन पूरी तरह से मेमोरी कार्ड के माध्यम से संचालित करने के साथ ही इस उपयोग के दौरान चार्ज में रखने की बात कही गई थी लेकिन करोड़ो रूपये का यह मशीन पूरी तरह से शो-पीस बनकर रह गया है। इसे संचालित करने वाले इंजीनियरों द्वारा कुछ सामान दिल्ली से लाने की बात कहकर गए जो अभी तक नही आने के कारण मशीनों को शुरू नही किया जा सका है। इन वेंटिलेटर को एक कमरे में रख दिया गया है जिसे चालू होने का इंतजार किया जा रहा है। बैंगलोर के इंजीनियरों ने बताया कि 28 नग आये वेंटिलेटर पीएम केयर के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है।एक मशीन की कीमत 2 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। इस मशीन में 8 जीबी का मेमोरी कार्ड भी लगाया जाएगा जिससे कि इसे चालू किया जाए। मशीनों को लाया गया था ,उन मशीनों में कुछ के उपकरण सही नही थे तो कुछ चालू नही हो रहे थेजिसकी सूचना आला अधिकारियों को दिया गया है।मशीनों का सही रूप से शुरू नहीं होने के बाद जब मशीनों को बारीकी से जांच किया गया तो कुछ पार्ट्स खराब थे जिसे नया मंगवाने के लिए दिल्ली में ऑडर भी किया गया है लेकिन सामान नही आने के कारण इसे शुरू नही हो।