कोरोना संक्रमण में अनाथ बच्चों के नाथ बनकर पालन करने छत्तीसगढ़ सरकार ने आरंभ की ‘महतारी दुलार योजना’
जगदलपुर / प्रतिनिधी । कोरोना संक्रमण से पहले पिता और फ़िर माता के भी मौत होने के बाद बस्तर के दो बच्चों की मार्मिक कहानी मीडिया के माध्यम से सामने आई थी। जिसकव बाद शिवसेना के बस्तर ज़िला अध्यक्ष अरुण कुमार पाण्डेय् ने छत्तीसगढ़ सरकार से कोरोना संक्रमण में अनाथ हुए बच्चों के नाथ बनकर अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को सुझाव देते हुए ध्यानाकर्षण करने का निवेदन किया गया था।
जिसपर पूर्व में बस्तर ज़िले के उस घटना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर ज़िले के कलेक्टर श्री रज़त बंसल जी ने कार्यवाही करते हुए दोनों बच्चों के लिए उनके दादी के बैंक अकाउंट में 50 हजार रुपये का सहयोग व आगे की शिक्षा दीक्षा में सहयोग हेतु सराहनीय कदम बढ़ाया गया।
अब इसे विस्तृत रूप देकर महतारी दुलार योजना का क्रियान्वयन करने की घोषणा माननीय मुख्यमंत्री द्वारा की गई है जिसके लिए शिवसेना छत्तीसगढ़ की तरफ़ से उन्हें साधुवाद है। इस योजना के तहत कोरोना संकट के चलते इस वित्तीय वर्ष में जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खोया है, उन बच्चों की शिक्षा का दायित्व अब छत्तीसगढ़ सरकार उठायेगी। साथ ही उनके भविष्य को संवारने की हर संभव कोशिश भी सरकार करेगी।
छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के माध्यम से इसे पूर्ण किया जाएगा।
इसके अंतर्गत:
● पहली से आठवीं तक के ऐसे बच्चों को 500 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति
● 9 वीं से 12 वीं तक के बच्चों को 1000 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति भी राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी
● शासकीय अथवा प्राईवेट किसी भी स्कूल में पढ़ाई करने पर ये बच्चे इस छात्रवृत्ति के लिये पात्र होंगे
● ऐसे बच्चे जिनके परिवार में रोजी-रोटी कमाने वाले मुख्य सदस्य की मृत्यु कोरोना से हो गई है, तो उन बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था भी राज्य सरकार द्वारा की जाएगी
राज्य सरकार द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि यदि ये बच्चे राज्य में प्रारंभ किए गए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में प्रवेश हेतु आवेदन देते हैं तो उन्हें प्राथमिकता से प्रवेश दिया जायेगा और उनसे किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जायेगी
आज भारतीय जनता पार्टी दुर्ग संभाग की वर्चुअल बैठक संपन्न हुई इस बैठक को भाजपा के प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी व सह प्रभारी नितिन नवीन जी ने ली आज के बैठक में विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय जी, संगठन महामंत्री पवन साय जी,राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय जी, संभाग प्रमुख किरण देव जी, दुर्ग सांसद विजय बघेल, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे, कांकेर सांसद मोहन मंडावी, प्रदेश मंत्री विजय शर्मा उषा टावरी, संभाग में आने वाले प्रदेश पदाधिकारी, समस्त संभाग में आने वाले जिलों के जिलाध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे |
संभागीय बैठक में सभी जिलों में चल रहे हैं सेवा ही संगठन व अन्य विषयों पर चर्चा हुई जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने बालोद जिला में चल रही समस्त मंडलों की गतिविधियां व भाजपा के जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही कार्यों को विस्तार से सभी के समक्ष बैठक मे रखा |
चाहे वह बालोद शहर मंडल में मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ,कमलेश सोनी,अमित चोपड़ा ,कमल पंपलिया, नरेंद्र सोनवानी व उनके टीम द्वारा चल रही वेक्सीनेशन को लेकर गतिविधियां हो, चाहे मरीजों को हो रही परेशानियों को दूर करने देने की बात हो, चाहे ब्लड डोनेट करने की बात हो, चाहे गौ माता की सेवा हो, चाहे भोजन की व्यवस्था की बात हो, बालोद के पार्षद राजू पटेल के द्वारा दी जा रही सेवाओं की विस्तृत जानकारी आदरणीय राकेश यादव जी ने रखी उन्होंने बताया कि दुर्गा समिति बालोद द्वारा कुछ दिन पूर्व 2 परिवारों में सभी लोग कोरोना से गर्सित थे और उनके परिवार में कुछ लोगों का निधन हुआ तो उसकी अंत्येष्टि जैसा काम को राजू पटेल और उनके साथियों द्वारा किया गया इसी इसी तरह दल्ली राजहरा के भाजपा नेता राकेश द्विवेदी द्वारा मोनू चौधरी जी द्वारा जो काम किए जा रहे हैं उसकी भी विस्तृत जानकारी आदरणीय राकेश यादव जी ने रखी साथ ही साथ चिखलक्सा के सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे व नगर पंचायत चिखलाकसा के उपाध्यक्ष इब्राहिम द्वारा की जा रही सेवाओं के का भी उल्लेख आदरणीय राकेश यादव जी ने किया गुंडरदेही के मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी व सौरव चोपड़ा द्वारा चलाए जा रहे सेवा ही संगठन के तहत विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी आदरणीय राकेश यादव जी ने पूरे 9 मंडलों में चल रही गतिविधियों की जानकारी दी इस बैठक में आने वाले दिनों में संगठन के जो कार्य है इस कोरोना महामारी में करने हैं सेवा के जो कार्य जो करने हैं उस पर विस्तृत चर्चा हुई और राकेश यादव जी द्वारा बताए गए बालोद जिले के विभिन्न मंडलों के लोगों द्वारा जो कार्य किए जा रहे हैं उसकी पूरे प्रदेश के लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की और उनके कामों को अनुकरणीय बताया और उनकी कुशलता की कामना भी की इस बैठक में राकेश यादव जी को जो नवीन जावब्दारी संगठन की मिली है उसकी भी संगठन के प्रमुख लोगों ने बधाई दी और अंत में भाजपा परिवार में जिन का स्वर्गवास इस कोरोना काल में हुआ है उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई |
भाजपा नेत्री व डॉ मोना टूवानी द्वारा शासकीय अस्पताल बालोद में व शहर के प्रमुख चौराहों में कुछ दिन पूर्व काढ़ा वितरण व 1000 निशुल्क मास्क का वितरण किया गया था |
रायपुर – कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन फिर से एक सप्ताह के लिए बढ़ाये जाने आदेश जारी किया जा रहा है । कई जिलों में इस बाबत आदेश जारी होना भी शुरू हो गया है। बिलासपुर में 24 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है, तो वहीं बलरामपुर-रामानुजगंज में 23 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। बलरामपुर कलेक्टर श्याम धावड़े ने इस बाबत आदेश जारी भी कर दिया है। कलेक्टर श्याम धावड़े ने अपने आदेश में सख्त लॉकडाउन के निर्देश जारी किये हैं।
इस दौरान कुछ दुकानों को जरूरत के मुताबिक खोलने की छूट भी होगी । कलेक्टर श्याम धावड़े के अनुसार 23 मई की रात 12 बजे तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया गया है। इस दौरान पूर्व की भांति सीमाएं सील रहेगी। अस्पताल और मेडिकल दुकानों को खोलने की इजाजत होगी। और यह भी कहा जा रहा है इस दौरान थोक मंडिया, फुटकर-थोक दुकानें बंद रहेगी, लेकिन सीधे किसानों और उत्पादकों से सप्लाई की शर्तों के साथ फल, किराना, इलेक्ट्रानिक्स दुकान, सब्जियों की दुकान सुबह 6 बजे से 10 बजे तक खुलेगी।
जगदलपुर। बस्तर के जंगल महकमे के सबसे बड़े दफ्तर सीसीएफ कार्यालय में लॉकडाऊन के बीच हुए टेंडर प्रक्रिया पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उमाशंकर शुक्ला ने सवाल उठाया है। शुक्ला ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से टेंडर प्रक्रिया पर शिकायत करेंगे।
वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला ने कहा कि विगत दिनों सीसीएफ कार्यालय में वन विभाग द्वारा मशीनरी व निर्माण कार्यों को लेकर टेंडर प्रक्रिया हेतु बाहरी ठेकेदारों को आमंत्रित किया गया था जोकि कोविड़ प्रोटोकॉल का सरासर उल्लंघन था। बाहरी ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने बीड प्रक्रिया अपनाई गई जिसके तहत् स्थानीय ठेकेदार बाहर हो गए जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा है कि स्थानीय लोगों को काम मिले। सीसीएफ कार्यालय टेंडर प्रक्रिया को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहता है इसलिए टेंडर प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों के बीच इसकी उच्च स्तरीय जांच किए जाने हेतु अतिशिघ्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा जायेगा।
ज्ञात हो कि लॉकडाऊन के बीच टेंडर प्रक्रिया पर इसीलिए भी सवाल उठाए जा रहें हैं क्योंकि जिला प्रशासन को भी इसमें अंधेरे में रखा गया। आनन-फानन में ठेकेदारों की निविदा निर्धारण प्रक्रिया पर एक ऐसे अनुविभागीय अधिकारी वन की डियुटी लगाई गई थी जोकि खुद आय से अधिक मामले में घिरे हुए हैं। इस ठेके प्रक्रिया में अपने को पाक-साफ दिखाने के लिए डीएफओ व सीसीएफ नदारद रहे और अपने विवादास्पद एसडीओ को पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सर्वाधिक दिलचस्प बात यह है कि 19 ठेकेदारों में मात्र 4 लोगों को ही पात्र पाया गया वह भी बाहरी ठेकेदार उसको लेकर भी की तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
डौंडी – घटना डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम आमडूला की है | युवक एवं युवती का विवाह कांकेर जिले के भैंसाकन्हार गाँव में संपन्न हुआ था इसके पश्चात् 03 मई को लड़के के यहाँ रिसेप्शन का कार्यक्रम था | शादी के बाद दुल्हे के घर पर रिसेप्शन का कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात् दूल्हा दुल्हन अपने कमरे में सोने चले गए इसके बाद दुल्हन रात में शौच के बहाने कमरे से निकल कर लापता हो गई थी फिर वापस लौट कर नहीं आई | सुबह तक दुल्हन का पता न चलने पर लड़की के मायके पक्ष एवं ससुराल पक्ष द्वारा गुमशुदगी की सुचना थाने पहुंचकर दी गई |
आख़िरकार पुलिस द्वारा खोजबीन करने के 4 दिन बाद पता चला कि फरार हुई दुल्हन अपने प्रेमी के साथ चारामा में रह रही है | पुलिस द्वारा दुल्हन और उसके प्रेमी को डौंडी थाने लाया गया और नवविवाहित दुल्हन को कोर्ट में पेश किया गया जहाँ पर उसने बयान दिया कि उसके घर वालों ने उसकी मर्जी के बगैर उसकी किसी और से उसकी शादी करवाई थी और उसने यह भी कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है जिस पर कोर्ट ने नवविवाहिता को उसके प्रेमी के साथ रहने की इजाजत दी |
दल्लीराजहरा – कल दोपहर दल्लीराजहरा के 04 और 02 युवक बीटाल के रजही डैम में नहाने के लिए गए थे | डैम में नहाने के दौरान दल्लीराजहरा का 20 वर्षीय युवक विवेक साहू पिता वाल साहू लापता हो गया था | कुछ देर बाद बाहर नहीं आने पर युवकों ने ग्रामीणों की मदद से तलाशने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिलने पर रेस्क्यू टीम बालोद को सुचना दी गई | रेस्क्यू टीम बालोद के पहुँचने के बाद टीम द्वारा खोजबीन की गई किन्तु अँधेरा होने के कारण शव नहीं मिल पाया | पुनः आज सुबह से ही रेस्क्यू टीम बालोद द्वारा खोजबीन की गई और अंततः उन्हें सफलता मिली | युवक का शव बरामद कर लिया गया |
पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है | मृतक विवेक साहू पिता वाल साहू उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्र 13 घोड़ा मंदिर के पास दल्ली राजहरा का है | मृतक के अलावा जो लड़के साथ में थे उनके नाम इस प्रकार है – सतीश हलधर उम्र 20 वर्ष चोरहापड़ाव, केशांक निर्मलकर उम्र 20 वर्ष वार्ड क्र 01 दल्लीराजहरा, देवेन्द्र उम्र 20 वर्ष वार्ड क्र 13 दल्लीराजहरा, रामावतार उम्र 20 वर्ष वार्ड क्र 13 और शैलेन्द्र यदु उम्र 20 वर्ष |
दल्लीराजहरा – कोरोना संक्रमितों के मामले में आज दल्ली एवं डौंडी के क्षेत्रों में आज स्थिति सामान्य रही | आज डौंडी ब्लाक से कूल 29 संक्रमितों की पुष्टि हुई जिसमे दल्ली से 08 एवं आसपास के क्षेत्रों से 21 संक्रमितों की पुष्टि हुई है |
डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –
|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||
छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर के लोकप्रिय विधायक माननीय चंदन कश्यप जी ने आज नारायणपुर विधानसभा के बस्तर ब्लॉक की विभिन्न ग्राम केशरपाल तुरपूरा पखनाकोंगेरा छूरावंड सालेमेटा सोरगांव राशन दुकानो में और बेशोली कोविड सेंटर का लिया जायजा इस दौरान विधायक जी कोविड सेंटर में छोटी छोटी समस्याओं को तत्काल दूर करने की बात कही साथ कोविड मरीजो का हाल चाल जाना और तत्काल कुछ कमियों की दूर करने की बात कही।
इस दौरान कांग्रेस केमटी ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र जैन युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनिल बघेल विधायक सोशल मीडिया प्रतिनिधि धर्मा पाढ़ी कामेश्वर नाग सरपंच सभी अधिकारीगढ़ व कांग्रेस के जनप्रतिनिधिगढ़ सभी उपस्थित रहे |
दंतेवाड़ा –योग अब विश्व पटल पर सबसे अहम मुद्दा के रूप में उभर कर सामने आ रहा है । जिससे योग के क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावना बन रही हैंl इसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ योग एसोसिएशन अध्यक्ष – शैलेंद्र विशी और श्री शिव कोचिंग क्लासेज संचालक – सत्येंद्र प्रजापति छ. ग. के तत्वाधान में 60 दिवसीय नियमित नि:शुल्क ऑनलाइन योगा क्लास का संचालन किया जा रहा है। जिसमे छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में अध्यनरत PGDYS, PG YOGA , YCB के 500 से अधिक छात्र लाभान्वित हो रहें हैं | इस क्लास के मुख्य शिक्षक सत्येंद्र प्रजापति का प्रमुख उद्देश्य यही है कि योग को सिर्फ जॉब के लिए पढ़ना नही है, बल्कि योग को आत्मसात् भी करना है।
पुरे क्लास की व्यस्था प्रमुख के रूप में छत्तीसगढ़ योग एसोसियेशन के अध्यक्ष आदरणीय शैलेंद्र विशी जी, जयंत भारती जी एवम भोजेंद्र साहू की सक्रिय भूमिका रही है।
इस ऑनलाइन कक्षा में अंजली हीरा देवांगन जिला दंतेवाड़ा (छ. ग. ) से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं वे योग विद्या को बारीकियों से समझ रहे हैं।
पिछली बार सरकार की किरकिरी के बाद टेंडर हुआ कैंसिल
15 मई से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे कोमल हुपेंडी
एक तरफ पूरा देश कोरोना माहामारी से लड़ रहा है वहीं छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार अपने चहेतों को आरी डोंगरी आयरन ओर की खदान सौंपने की गुपचुप तैयारी में लगी हुई है।
आरी डोंगरी खदान के लिए दुबारा टेंडर जारी, चहेतों को टेंडर देने इस बार भी नए नियम का पेंच, CMDC में डी डी जमा करने पर ही टेंडर भरने की होगी पात्रता
रायपुर। छत्तीसगढ़ में “आयरन ओर” के एक खदान का ठेका अपने लोगों को दिलाने के लिए सरकार का एक तबका एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है। पिछली बार नियम कायदों को ताक पर रखकर इस टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने की कोशिश की गयी, मगर बड़े अधिकारियों के हाथ खड़ा कर लेने के चलते टेंडर को निरस्त करना पड़ा।
जानिए आरी डोंगरी के खदान के बारे में
आरी डोंगरी का “आयरन ओर” का यह खदान कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर तहसील के कचही गांव के अंतर्गत 167 हेक्टेयर भूभाग में फैला हुआ है। जिसे किसी कंपनी को ठेके पर देने का फैसला राज्य सरकार ने किया है। इसी के तहत छत्तीसगढ़ मिनरल्स डवलपमेंट कारपोरेशन CMDC ने इस वर्ष के प्रारम्भ में एक टेंडर निकाला था, मगर बाद में इस टेंडर को निरस्त करना पड़ा।
ठेका लेने अपनाये गए सारे हथकंडे
रायपुर- एक दौर था जब लोग किसी भी काम का ठेका पाने के लिए सारे हथकंडे अपनाया करते थे, मगर जब से शासकीय कामकाज में पारदर्शिता आयी है, और टेंडर भरने की प्रक्रिया ऑनलाइन हुई है तब से ठेका हथियाने का काम लगभग कम हो गया है, मगर आरी डोंगरी के खदान के लिए पिछली बार वो सारे हथकंडे अपनाये गए जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। इस खदान के लिए पिछली बार जो नियम बनाये गए थे उसके मुताबिक टेंडर फॉर्म की कीमत का डिमांड ड्राफ्ट CMDC के नवा रायपुर स्थित कार्यालय में जमा करने के बाद उसकी पावती टेंडर फॉर्म ऑनलाइन भरते समय लगानी थी। मगर संबंधित समयावधि में कोई ठेकेदार डीडी लेकर CMDC के कार्यालय में घुस ही नहीं पाया, केवल जिन चहेतों को ठेका देना था वे ही अंदर जा सके। दरअसल आरी डोंगरी के खदान के टेंडर भरने के लिए पिछली बार जो तिथि तय की गयी थी उस दौरान CMDC कार्यालय के चारों और बाकायदा सुरक्षा घेरा बनाकर रखा गया था, और लोगों को घुसने से रोकने के लिए बाउंसर भी रखे गए थे।
बवाल के बाद टेंडर हुआ कैंसिल
पछली बार इस खदान के टेंडर के लिए अनेक लोगों ने अपनी किस्मत आजमाने का प्रयास किया, मगर CMDC के इर्द गिर्द जिस तरह की गुंडागर्दी की गई, उसके चलते वहां अनेक लोगों के झगड़े भी हुए और अच्छे रसूखदार लोगों को वापस लौटना पड़ा, और वे टेंडर नहीं भर सके। बाद में इस मामले की उच्च स्तरीय शिकायत हुई और विभाग के बड़े अधिकारियो ने हाथ खड़े कर दिए तब मजबूरन इस टेंडर को कैंसिल करना पड़ा।
सरकार को राजस्व का होता नुकसान
पिछली बार आरी डोंगरी के “आयरन ओर” खदान के लिए जिन चहेतों को टेंडर फॉर्म भरने की पात्रता हासिल हुई, बताया जाता है उन्होंने टेंडर में काफी कम दर भरा था। अगर तब उन्हें खदान संचालन का ठेका दे दिया गया होता तब सरकार को लगभग 5 सौ करोड़ रु राजस्व का नुकसान होता। हालाँकि इस खदान के लिए दूसरा टेंडर जारी हो गया है, मगर इस बार भी टेंडर की प्रक्रिया फिर से चर्चा में है।
आरी डोंगरी के खदान के लिए इस बार जारी टेंडर में केवल इतना अंतर है की इस बार यह टेंडर खनिज विभाग से संबंधित बोर्ड की स्वीकृति के बाद जारी हुआ है। आनन फानन में निकाले गए इस टेंडर के लिए डीडी जमा करने की तिथि 1 मई से लेकर 10 मई तय की गई है। जीएसटी को मिलाकर डीडी कुल 59 हजार रूपये का बनाकर जमा करना है, और उसकी पावती ऑनलाइन टेंडर भरते समय अटैच करनी होगी। इस बार भी लोग यही सवाल उठा रहे हैं कि जब टेंडर फॉर्म की कीमत जमा करने के लिए दूसरे ऑनलाइन माध्यम हैं तब इस बार भी कार्यालय आकर डीडी जमा करने का नियम क्यों बनाया गया है, वह भी ऐसे वक्त पर जब पूरे प्रदेश में कोरोना फैला हुआ है, सभी प्रमुख स्थानों और दूसरे राज्यों में भी लॉक डाउन लगा हुआ है। ऐसे में जब सारे काम ऑनलाइन हो रहे हैं, CMDC अपने ठेके देने के लिए इस तरह ऑफ लाइन मोड पर काम करना चाहता है।इससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार येन केन प्रकारेण आरी डोंगरी खदान का टेंडर अब भी अपने चहेतों को देने के लिए प्रतिबद्ध है।
जनसुनवाई में करीब 1300 मजदूर रखने की बात हुई थी, अभी केवल 196 मजदूर को कम देने की बात प्रशासन कर रही है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने सरकार से मांग की है कि टेंडर प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन किया जाए।टेंडर फॉर्म की कीमत हो चाहे अमानत राशि का भुगतान हो डिजिटल माध्यम से स्वीकार किया जाए।अगर सरकार टेंडर प्रक्रिया को पूर्णतः ऑनलाइन नहीं करती है तो हुपेंडी अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठेंगे।