दल्लीराजहरा पुलिस द्वारा सक्रियता दिखाते हुए जिला बदर अपराधी को 2 दिन में ढूंढ निकालने में सफलता हासिल की है | आरोपी पर 24 फ़रवरी 2021 को जिलाबदर की कार्यवाही हुई थी । आरोपी सिन्नी उर्फ खुशहाल नोनहारे पिता राजेश नोनहारे पता वार्ड क्र 2 पण्डरदल्ली का निवासी है | छत्तीसगढ़ सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत जिला दंडाधिकारी द्वारा जिला बदर की कार्यवाही किया गया था | जानलेवा हमले का प्रमुख कारण पैसों का लेन देन को लेकर था | आरोपी द्वारा प्रार्थी पर थर्मोंकोल कटर से हमला करने के पश्चात् घर के पास सुने मकान में छुपा हुआ था और उस घर में बिजली वगैरह कुछ नहीं था बाहर से ताला लगा हुआ था ताला को तोड़ कर आरोपी को पकड़ा गया | यह घटना 28 मार्च 2021 की है |
राजहरा पुलिस द्वारा सक्रियता दिखाते हुए अलग-अलग पॉइंट बनाकर जिला बदर अपराधी को 2 दिन में ढूंढ निकाला | आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी टी एस पट्टावी, एएसआई धरम भूआर्य, आरक्षक लता तिवारी एवं टीम के द्वारा पकड़ा गया | आरोपी के खिलाफ अपराध क्र 112/21 धारा 294 307भादवी छ ग सुरक्षा 188 भादवि 14 15 के तहत कार्यवाही की गई |
बालोद, दिनांक 30/03/2021 भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन अनुसार कोरोना वायरस कोविड-19 नियंत्रण के संबंध में पूर्व में लागू अधिकांश प्रतिबंधो में समय- समय पर स्वतः छूट प्रदान की गई थी। उपरोक्त आंशिक प्रतिबंधों संबंधी आदेशों की समीक्षा की गई, जिसमें वर्तमान में कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि होने के फलस्वरूप जिला प्रशासन के द्वारा प्रत्येक स्तर पर पूर्व में अधिरोपित प्रतिबंधों/शर्तों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु इस कार्यालय के आदेश 2103 सां.लि./2021 बालोद, दिनांक 24/03/2021 के द्वारा संपूर्ण बालोद जिला अंतर्गत दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 प्रभावशील की गई है।
जिले में प्रभावशील धारा 144 के परिपेक्ष्य में समस्त नगरीय निकायों (नगर पंचायत एवं नगर पालिका परिषद) जिला बालोद के सीमा क्षेत्र भीतर स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालन का समय निम्नानुसार निर्धारित किया जाता है।
नियम व शर्तें
पेट्रोल पम्प एवं मेडिकल स्टोर्स उपरोक्त नियंत्रण से मुक्त रहेंगे।
सभी दुकानों के सामने दुकानदारों को स्वयं फलैक्स छपवाकर दुकानें के खुलने एवं बंद करने के समय सीमा को प्रदर्शित करना होगा।
सभी व्यापारियों/कर्मचारियों/ ग्राहकों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
समस्त व्यापारिक गतिविधियों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।
सभी व्यवसायियों को अपने दुकान/संस्थान में विक्रय हेतु मास्क रखना अनिवार्य होगा, ताकि बिना मास्क पहने खरीददारी करने के लिए आये ग्राहकों को सर्वप्रथम मास्क का विक्रय/ वितरण किया जावे एवं तत्पश्चात अन्य वस्तुओं/सेवाओं का विक्रय किया जावे।
प्रत्येक दुकान/संस्थान में स्वयं तथा आगंतुकों के उपयोग हेतु सेनेटाईजर रखना अनिवार्य होगा, अगर किसी बाजार या अन्य किसी क्षेत्र में कन्टेनमेंट जोन घोषित हो जाता है तो उस क्षेत्र के समस्त व्यवसाय बंद हो जायेंगें एवं उस क्षेत्र में कन्टेनमेंट जोन के समस्त नियमों का पालन करना होगा।
यदि किसी व्यवसायी के द्वारा उपरोक्त शों में किसी एक या एक से अधिक शर्तों का उल्लंघन किया जाता है, तो उसकी दुकान/संस्थान को तत्काल प्रभाव से 15 दिवस के लिए सील कर दिया जायेगा।
उपरोक्त आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति प्रतिष्ठान भारतीय दण्ड संहिता 1200 की धारा 120 सहपठित आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 80 एवं महामारी नियंत्रण अधिनियम 1887 की धारा 3 के तहत दण्डनीय होगें। यह आदेश तत्काल एवं आगामी आदेश पर्यन्त प्रभावशील रहेगा।
बस्तर सांसद दीपक बैज एवं विधानसभा दलगांव के कांग्रेस प्रत्याशी इलियास अली के सभा मे उमड़ा जन सैलाब
बस्तर सांसद दीपक बैज ने कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की लोगो से अपील
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी व दलगांव चुनाव प्रभारी मलकीत सिंह गैदु,जिलाध्यक्ष बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी बलराम मौर्य,ब्लाक अध्यक्ष तोकापाल सहदेव नाग,साँसद प्रतिनिधि दरभा महादेव नाग,जिला सचिव महेंद्र महापात्र,जिला सचिव रोजविन दास,जिला सचिव व यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव ज़ाहिद हुसैन,जिला सचिव सेमियल नाथ,शेख वसीम मौजूद….
इस कार्यालय के आदेश क्रमांक 243/वि.दा.प्र.क्र./2021, जगदलपुर, दिनांक 24.0 दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अधीन आदेश जारी किये गये है। उक्त आदेश’ रखते हुये निम्नानुसार आदेश जारी किये जाते है:
1. दिनांक 30.03.2021 से समय रात्रि 08.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक आगामी आदेश पर्यन्त कर्फ्यू लगाया जाता है।
2. समस्त व्यवसायिक प्रतिष्ठान, किराना दुकान, माल्स, चौपाटी स्थल, सिनेमा हॉल, बाजार स्थल आदि का रात्रि 08.00 बजे तक खोलने की अनुमति होगी। रात्रि 08.00 बजे के पश्चात् सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान एवं दुकानों का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। आपातकालीन सेवायें जैसे चिकित्सा संस्थान, मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पम्प आदि प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे ।
3. उपरोक्त दर्शित आदेश की कण्डिका “(IV) होटल,रेस्टोरेंट आदि मे बैठकर भोजन ग्रहण करने की अनुमति नही होगी । किन्तु घर ले जाने (Take away) की सुविधा रहेगी’ में आंशिक संशोधन करते हये होटल, रेस्टोरेंट आदि में बैठकर भोजन ग्रहण करने के लिये रात्रि 10.00 बजे तक की अनुमति प्रदान की जाती है एवं रात्रि 11.30 बजे तक घर ले जाने (Take away) की सुविधा रहेगी।
उक्त आदेश का उल्लंघन किये जाने पर दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144, आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30,34 सहपठित एपिडेमिक एक्ट, 1897 यथा संशोधित 2020 के अन्तर्गत दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी ।
बस्तर सांसद दीपक बैज पहुंचे दलगांव विधानसभा बीसीमारी ब्लाक के ग्राम खैराकट में बड़ी सभा को करेंगे जल्द ही संबोधित
“लोकप्रियता तो लोकप्रियता है बताने की जरूरत नही हज़ारों की भीड़ इस बात की गवाही देता है।”
इस दलगांव विधानसभा प्रत्याशी इलियास अली,वरिष्ठ कांग्रेसी मलकीत सिंह गैदु,जिलाध्यक्ष बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी बलराम मौर्य,ब्लाक अध्यक्ष तोकापाल सहदेव नाग,साँसद प्रतिनिधि दरभा महादेव नाग,जिला सचिव महेंद्र महापात्र,जिला सचिव रोजविन दास,जिला सचिव व यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव ज़ाहिद हुसैन,जिला सचिव सेमियल नाथ,शेख वसीम मौजूद….
खड़गॉव थाने से 600 मीटर दूर खरदी क़े मैदान क़े मुर्गा लड़ाई चल रहा था जहाँ लगभग 500 से ऊपर लोग शामिल थे और देखा जा रहा है रेफरी क़े रूप मेँ सरपंच संघ क़े अध्यक्ष नवल सिंह मंडावी जी थे और लगभग आस पास क़े सरपंच भी इस लड़ाई मेँ आये थे न कोई सोशल डिस्टेंसिंग था, न मास्क, न सेनेटाइज़र मानो कोरोना का प्रकोप खड़गॉव थाना क्षेत्र मेँ नहीं आ सकता, इस मुर्गा लड़ाई में
लाखो का जुआ खेला जाता है सब कुछ पुलिस प्रशासन क़े नाक क़े नीचे हो रहा है खड़गॉव जुआ, सट्टा का बहुत बड़ा अड्डा बनते जा रहा है और इन्ही गाँव के लोग काम की तलाश में शहर की ओर कूच करते है | प्रशासन का ध्यान केवल शहरों की ओर ही ज्यादा होता है गाँव में जिस प्रकार की नियमों की अवहेलना की जाती है उसे अनदेखा किया जाता है |
दल्लीराजहरा – होली के पर्व पर दल्लीराजहरा के लिए कल की रात दुखद रही | गत रात्रि शहर के युवक एंड्रियास रत्नेश, बॉबी और इनके अलावा तीन लोग स्टीफन, रुपांशु और अनमोल महामाया की ओर से दल्ली आने के लिए बोलेरो पिकअप से वापस आ रहे थे कि तभी मोड़ पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई | जिसमे निर्मला सेक्टर निवासी एंड्रियास रत्नेश जो कि वाहन चला रहे
थे उनकी मौके पर ही दुखद निधन हो गया और उनके बाजु में बैठे बॉबी जो कि गंभीर रूप से घायल हो गए थे उन्हें चंदुलाल चंद्राकर मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है और तीन अन्य साथी जिनको कि मामूली चोट आई थी प्राथमिक उपचार के उपरांत उन्हें छुट्टी दे दी गई थी |
संयुक्त खदान मजदूर संघ की मांग पर दिनांक 29 मार्च से टाउनशिप मैं दोनों समय पानी की सप्लाई होगी महाप्रबंधक नगर प्रशासक व्ही के श्रीवास्तव से यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि गर्मियों में प्रत्येक परिवार में पानी की खपत बढ़ जाती है गर्मियों में कूलर वगैरह में अतिरिक्त पानी की आवश्यकता पड़ती है कर्मचारियों के परिवार को गर्मियों में पानी की कमी ना हो इसलिए दोनों समय पानी सप्लाई की मांग की थी नगर प्रशासक ने 29 मार्च से दोनों समय पानी सप्लाई की सहमति दे दी है |
नगर प्रशासक से चर्चा के दौरान यूनियन के सचिव कमलजीत सिंह मान कार्यकारी अध्यक्ष दान सिंह चंद्राकर कार्यालय सचिव राजेश कुमार साहू कोषाध्यक्ष आर पी बरेट संगठन सचिव तोरण लाल साहू कुलदीप सिंह श्रीनिवासुलू उपस्थित थे |
बालोद। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत झलमला से जामगांव के बीच 345.82 लाख रुपए की लागत से उच्च स्तरीय पूल के निर्माण में बड़ी भर्राशाही देखने को मिल रही है। निर्माण कार्य को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि पांच साल की गारंटी वाला पूल पांच महीने भी नहीं टिक सकती। पूल निर्माण में ठेकेदार द्वारा जमकर मनमानी की जा रही है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय हाथ में हाथ धरे बैठे हुए हैं। विभागीय कार्रवाई नहीं होने के कारण ठेकेदार अपनी मनमर्जी से गुणवत्ताहीन निर्माण सामाग्री का उपयोग कर रहा है। करोड़ों के पूल में गुणवत्ताहीन निर्माण सामाग्री का उपयोग होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों में भी जमकर आक्रोश है।
● कांक्रीट की जगह साइज पत्थरो का बेजा उपयोग ●
इन दिनों झलमला से जामगांव का निर्माणाधीन उच्च स्तरीय पूल भारी भर्राशाही का शिकार बना हुआ है। उच्च स्तरीय पूल के आड़ में भर्राशाही की कालिख पोती जा रही है। वहीं गुणवत्ताविहीन निर्माण कर सरकार व क्षेत्र की जनता दोनों को चुना लगाया जा रहा है। दरअसल सीमेंट कांक्रीट की जगह मजदूरों से पत्थर रखवाकर उसके ऊपर बेस कार्य किया जा रहा है। निर्माण ठेकेदार द्वारा बेखौफ होकर पूल के अस्तित्व और मजबूती से खिलवाड़ किया जा रहा है।
● मीडिया निभा रहा सामाजिक सरोकार, अधिकारी ठेकेदार की भक्ति में लीन ●
निर्माण से पहले पूल के अस्तित्व से खिलवाड़ और गुणवत्ता विहीन निर्माण की जानकारी मिलते ही अपना सामाजिक सरोकार निभाते हुए मौका मुआयना कर संवाददाता ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के कार्यपालन अभियंता को अवगत कराने कार्यालय पहुंचे तो वो नही मिले। उनसे मोबाईल से संपर्क साधने की कोशिश गई लेकिन उन्होंने काल रिसीव नही की। क्षेत्र के लोगो की पूल से जुड़ी महत्वकांक्षा को जानते हुए भी विभाग कोई कार्रवाई न कर आंखे मूंदे बैठा है। संबंधित विभाग व जिम्मेदार अफसरों की कार्यशैली देखकर लगता है कि मानो वे ठेकेदार भक्ति में इस कदर लीन है कि उन्हें जनहित से अब कोई सरोकार नही रहा।
● हाइड्रोलिक हूपर मिक्सर मशीन की जगह सामान्य मिक्सर मशीन से काम ●
उच्च स्तरीय निर्माण में सीमेंट कांक्रीट के लिए हाइड्रोलिक हूपर मिक्सर मशीन का प्रावधान होता है। लेकिन झलमला से जामगांव के बीच करोड़ो रुपए के इस उच्च स्तरीय पूल में सामान्य छोटे मिक्सर मशीन से बगैर नीडिल वाइब्रेटर के सीमेंट कांक्रीट का कार्य किया जा रहा है। चूंकि उच्च स्तरीय निर्माण में सीमेंट कांक्रीट का मजबूत होना आवश्यक होता है इसलिए बड़े निर्माण में हाइड्रोलिक मशीन की अनिवार्यता होती है। क्योंकि इसमें सबकुछ स्वचलित और तय मात्रा में होता है।
● एनक्यूएम में शामिल लोगों के शिकायत की तैयारी ●
केंद्र सरकार द्वारा के द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के मॉनीटरिंग के लिए स्वतंत्र राष्ट्रीय गुणवत्ता मॉनीटर (एनक्यूएम) की तैनाती की जाती है। जो औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखता है। बताया जा रहा है कि एनक्यूएम के द्वारा साईड विजिट किया गया है। ग्रामीणों के द्वारा एनक्यूएम के साईड विजिट के बाद भी गुणवत्ता विहीन कार्य को लेकर एनक्यूएम में शामिल लोगों की शिकायत की तैयारी की जा रही है।
● सूचना बोर्ड में पीआईयू के पते का उल्लेख नही ●
योजना के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्यो का कोई भी नागरिक पीआईयू प्रमुख से किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कर सकता है। पीआईयू का पता प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रदान किए सूचना बोर्ड पर उपलब्ध होता है। लेकिन झलमला से जामगांव में बन रहे उच्च स्तरीय पूल निर्माण कार्य के लिए कार्यस्थल पर लगाए गए सूचना बोर्ड में पीआईयू के पते का उल्लेख नही है। ऐसे मे साफ है कि भर्राशाही की मंशा और शिकायत से बचने की लिए पते को नही दर्शाया गया है।
● साई एसोसिएट्स रायगढ़ का ठेका ●
बता दे कि करोड़ो रुपए की लागत वाली इस पूल के निर्माण श्री साई एसोसिएट्स रायगढ़ के द्वारा किया जा रहा है। 60.70 मीटर की लंबाई वाले इस इस पूल के कार्य प्रारंभ 20.06.2020 व 20.09.2021 तक कार्य पूर्ण करने की तिथि है।
● कथन ●
√ मामले में जब विभाग के साइड इंजीनियर मुरारी साहू से बात की गई तो उनका कहना था कि ड्राइंग में ऐसी रहता है। बॉक्स कलवर्ट है और बॉक्स कलवर्ट में देना ही पड़ता है। शिकायत के लिए निर्माण कार्यस्थल पर लगाए गए सूचना बोर्ड में पीआईयू के पते का उल्लेख न होना और एनक्यूएम द्वारा गुणवत्ता के मॉनीटरिंग के सवालों को साइड इंजीनियर टाल गए।
दल्लीराजहरा – शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने के आरोप में रूपेंद्र कुमार करपाल पिता स्व जगतराम करपाल उम्र 24 वर्ष निवासी कुंजामटोला को गिरफ्तार किया गया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना इसी माह 19 मार्च से 25 मार्च के बीच की है | युवक द्वारा गाँव की अन्य युवती को शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक सम्बन्ध बनाया और युवक पहले से शादीशुदा और 1 बच्चे का बाप है
| जब युवती को यह बात पता चली उसने अपने परिजनों को यह बात बताई और युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई जिसे थाना राजहरा द्वारा आरोपी के खिलाफ धारा 366 376 2N 323 ipc के मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया |