City Media - Page 1688 of 1844 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1688

पर्यटन विकास के नाम पर तिरथा में भ्रष्टाचार, पूर्व में पीडब्ल्यूडी अब पंचायत कर रही घोटाला, सरकार बदली लेकिन नहीं बदली तस्वीर

0

जगदलपुर। बस्तर में पर्यटन विकास को लेकर बड़ी संभावना है और पर्यटन विकास के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं किंतु बस्तर में पर्यटन विकास के नाम पर लूट खसोट किये जा रहें।ऐसा ही मामला बस्तर जनपद पंचायत क्षेत्र के तिरथा ग्राम में देखा जा सकता है जिसके निर्माण में भर्राशाही पूर्ववती भाजपा शासनकाल से लेकर वर्तमान शासनकाल में बदस्तूर जारी है।

बस्तर जिले का जनपद पंचायत बस्तर क्षेत्र का तिरथा ग्राम जोकि विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट के उत्तरी छोर में बसा है और यह राजनीतिक दृष्टिकोण से नारायणपुर विधानसभा का अंतिम छोर है। तिरथा से भी चित्रकोट का मनोरम दृश्य देखा जा सकता है और तिरथा के विकास कार्यों को लेकर समय-समय पर निर्माण कार्य किए जाते हैं किंतु इसके बीच भ्रष्टाचार भी पूरे चरम पर है।

भाजपा शासनकाल में लोक निर्माण विभाग द्वारा तिरथा में विकास कार्यों को लेकर कई कार्य किए गए किन्तु भ्रष्टाचार के कारण तय समय पर ही कार्य जीर्ण-शीर्ण हो गया। अब कांग्रेस शासन काल में पंचायत द्वारा 14वें वित्त आयोग की मदद से फिर निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमें भी कार्य शुरू होने के पूर्व भ्रष्टाचार के कारण निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगाया जा रहा है।

ज्ञात हो कि प्रखर समाचार पत्र में भाजपाई शासनकाल में हुए कारनामे को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था और भ्रष्टाचार के मामले आगे और भी प्रकाशित किए जाते रहेंगे जिससे पर्यटन विकास के नाम पर घोटाले उजागर किया जा रहा है।
इस संदर्भ में सरपंच तिरथा के सरपंच से चर्चा किया तो पिछले ठेकेदार पर ठिकरा फोड़ रहे थे जबकि पंचायत में संगठित लुट मचाया जा रहा है।

“राजधानी में गरजे कर्मचारी अधिकारी”

0

जगदलपुर। कलम रख- मशाल उठा आंदोलन के तहत छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तिसरे चरण के आंदोलन में दिनांक 19 दिसंबर शनिवार को राजधानी रायपुर में पूरे प्रदेश के 29 जिलों व 146 विकास खंडों से आए हुए हजारों कर्मचारी अधिकारी जंगी धरना व महारैली में अपनी 14 सूत्री मांगों के लिए सड़क पर उतरे। सर्वप्रथम धरना स्थल बूढ़ा तालाब रायपुर में दोपहर 12:00 बजे से धरना दिया गया जहां छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा व विभिन्न 22 मान्यता प्राप्त संगठनों के प्रांत अध्यक्षों ने धरना सभा को संबोधित किया तत्पश्चात दोपहर 2:00 बजे वादा निभाओ महारैली निकाली गई। रैली में हजारों की संख्या में कर्मचारी -अधिकारी उपस्थित थे जिसे सप्रे शाला स्कूल के पास रोक दिया गया ।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संभाग प्रभारी कैलाश चौहान, संभागीय संयोजक गजेंद्र श्रीवास्तव, व जिला संयोजक आर डी तिवारी, संरक्षक शिव मिश्रा, विजय सिंह ,टार्जन गुप्ता ,बसंत जैन, नितेश महंत ,अजय श्रीवास्तव, सुभाष पांडे, अतुल शुक्ला ,संजय चौहान, अनिल गुप्ता, शैलेश जोशी ,प्रमोद पांडे ,अमित झा, धनंजय देवांगन, रज्जी वर्गीज, चंद्र प्रकाश देवांगन, जे एन जोशी ,सुदामा श्रीवास्तव, अविन मंडावी ,राजकुमार झा, एस एस कुरैटी, भैनेश श्रीवास्तव ,टी पी पांडे, हरीश पाठक, सेठिया, रविंद्र विश्वास ,मनोज आदि ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी -अधिकारी को महंगाई भत्ते की लंबित किस्त, सातवां वेतनमान का एरियर, लंबित वार्षिक वेतन वृद्धि सहित 14 सूत्रीय मांगों के लिए पूरे प्रदेश के कर्मचारी- अधिकारी आक्रोशित हैं तथा अपनी मांगों को पूर्ण कराने अब आंदोलन के तिसरे चरण में राजधानी रायपुर में महारैली निकालकर संघर्ष कर रहे हैं ,अब भी सरकार कर्मचारी अधिकारी की मांगों को पूरा नहीं करती है तो आने वाले दिनों में अनिश्चितकालीन हड़ताल जैसे कदम उठाना पड़ सकता है ।

सड़क निर्माण की दुर्दशा को लेकर भाजपा पार्षद दल का धरना प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश महासचिव सहित अन्य बड़े नेताओं ने भी दिया समर्थन

0

जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय में लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण सड़क निर्माण कार्य में सवालिया निशान लग रहा है जिसके कारण कांग्रेस की किरकिरी हो रही है और भारतीय जनता पार्टी को बैठे बिठाए मुद्दों पर मुद्दा मिल गया है। भाजपा के निगम पार्षद दल द्वारा एक दिवसीय धरना गुरु गोविंद सिंह वार्ड में दिया गया जिसमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री किरण देव व प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने भी शिरकत की। इस दौरान नेताप्रतिपक्ष संजय पांडे ने गंभीर आरोप सरकार व स्थानीय निगम सरकार पर लगाये गये।

ग्राम पंचायत सचिव संघ जनपद पंचायत बकावंड जिला बस्तर छत्तीसगढ़ द्वारा लखेश्वर बघेल बस्तर विधायक को ज्ञापन सौंपा।

0

बकावंड ब्लाक के अंतर्गत पिछले दिनों में ग्राम पंचायत सचिवों ने लखेश्वर बघेल बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष व विधायक बस्तर के द्वारा टी एस सिंह देव पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन रायपुर को सचिव व संघ के पदाधिकारी ने ज्ञापन सौंपा ।आपको बता दें पंचायत सचिव शासकीय करण करने बाबत छत्तीसगढ़ प्रदेश के पंचायत सचिव जो 29 विभाग के 200 प्रकार के कार्य को जमीनी स्तर पर जो इमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए राज्य शासन एवं केंद्र सरकार के उन सेवाओं को लोकतंत्र के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने का कार्य करते हैं,पंचायत सचिवों के साथ नियुक्ति सभी कर्मचारी जैसे शिक्षाकर्मी को शासन द्वारा शासकीय करण कर दिया गया है केवल पंचायत सचिव ही शासकीय करण से वंचित है पंचायत सचिवों को शासकीय करण करने हेतु प्रदेश के पूरे विधायक गण द्वारा अनुशंसा पत्र शासन को प्रेषित किया जा चुका है पंचायत सचिवों के कार्य को देखते हुए एवं विधायकों के अनुशंसा पत्र को ध्यान में रखते हुए परिवीक्षा अवधि पश्चात 2 वर्ष शासकीय करण करने की मांग रखी गई है।

इस अवसर में उपस्थित सचिव संघ बकावण्ड ब्लाक अध्यक्ष प्रहलाद चन्द्राकर,प्रमुख सलाहकार जयदेव सिंह ठाकुर,भारत सेठिया,गोबर्धन सिन्हा, रमेश ठाकुर,बद्रीनाथ,हेमलता,सुखदेई,सकरु कश्यप,सहादेव,सोनाधर, रोमसिंह,आदि बड़ी संख्याओं में सचिवो मौजूद रहे।

फर्जी मार्कशीट बनाकर शासन से आर्थिक लाभ पाने के चक्कर में पहुंचा जेल

0

गुरुर – किसी अन्य व्यक्ति के कक्षा 12वीं की अंकसूची में छल कपट कर कूट रचना कर अपना नाम लिख कर नकली अंकसूची तैयार कर मनरेगा में मेट कार्य कर शासन से आर्थिक लाभ प्राप्त करना पाये जाने को लेकर जब जांच पड़ताल की गई तो पाया गया मार्कशीट में छेड़छाड़ करने और गलत तरीके से करीबन 12 वर्ष से ग्राम पंचायत कोचवाही आर्थिक लाभ पाने के

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

लिए परमेश्वर यादव पिता मंगलूराम उम्र 50 वर्ष को अपराध क्रमांक 495/20 धारा 420,467,468,471 गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया आरोपी का जेल वारंट जारी  होने पर जेल दाखिल किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

Breaking तीन बार विधायक रहे भाजपा नेता व पूर्व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता घना राम साहू का निधन, मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया

0

रायपुर – तीन बार विधायक रहे भाजपा नेता व पूर्व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता घना राम साहू का रायपुर में निधन हो गया | पिछले कई दिनों से वो बीमार चल रहे थे। पहले उनका इलाज भिलाई में चल रहा था लेकिन 15 दिन पहले उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया था। जहां, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। भिलाइ के सेक्टर 9 अस्पताल में उनका निमोनिया का इलाज हुआ था, लेकिन उनकी तबियत बिगड़ती चली गई फिर उन्हें रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया जहाँ अचानक तबियत बिगड़ने ने उनका निधन हो गया डॉक्टरों ने बताया कि उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ |

वे तीन बार गुंडरदेही क्षेत्र से विधायक रहे | उनका अंतिम संस्कार बालोद जिले के कलंगपुर गुंडरदेही में होगा | भूपेश बघेल ने प्रदेश के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक घनाराम साहू के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। घनाराम साहू पहले कांग्रेस में थे और कांग्रेस की टिकट पर ही विधायक बने थे, लेकिन साल 2018 में प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर वो बीजेपी में शामिल हो गये थे उनके जाने से कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा था | वो 6 साल तक दुर्ग जिलाध्यक्ष रहे, लेकिन चुनाव के ठीक पहले टिकट न मिलने से नाराज होकर वो बीजेपी में चले गए थे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

घनाराम साहू 3 बार विधायक रह चुके हैं। 1972 में वो निर्दलीय विधायक बने। 1977 में कांग्रेस में शामिल हुए और 11 हजार वोटों से चुनाव जीता। 1998 में एक बार फिर वो 9 हजार वोट से चुनाव जीत कर विधायक बने।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

सांकरा में सतनामी समाज ने मनाया घासीदास जयंती, जैतखाम की पूजा की, पंथी नृत्य का भी हुआ आयोजन

0

जैतखाम की पूजा करती हुई महिलाएं

बालोद – बालोद ब्लॉक के ग्राम सांकरा में शुक्रवार को गांव के सतनामी समाज द्वारा घासीदास जयंती पर्व का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह गांव के बाजार चौक में मिनीमाता प्रतिमा के पास पूजा अर्चना की गई। इसके बाद शाम को मोहल्ले में जैतखाम की पूजा की गई। इस दौरान घर से महिलाएं थाल सजाकर पहुंची। जैतखाम में अलग-अलग व्यंजनों सहित अन्य पूजन सामग्री का भोग चढ़ाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कमलकान्त खेवारे ने लोगों को सत्य की राह पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया। अध्यक्षता मोहन चतुर्वेदी जिला सतनामी समाज अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ बालोद ने की।विशेष अतिथि के रूप में वारुणी देशमुख सरपंच, शिवेन्द्र देशमुख, अरुण पटेल, कुन्देश्वरी चन्द्राकर, भुनेश्वर पटेल, पूर्णिमा चन्द्राकर, पत्रकार दीपक यादव रहे।

पंथी नृत्य करते हुए निपानी के कलाकार

कार्यक्रम का संचालन ख़िलानन्द गिलहरा ने किया।पंथी नृत्य की प्रस्तुति जय सतनाम पंथी पार्टी निपानी के कलाकारों ने दी। नृत्य व पंथी गीत के जरिए गुरू घांसी दास की महिमा का बखान किया गया। इस दौरान मेहतरु देशलहरे, ललित महेश्वरी, प्रशांत बघेल, जयलाल खुटेल, विजय बघेल, हेम बहादुर बघेल सहित अन्य सामाजिक व अन्य समाज के लोग मौजूद रहे।

रेल्वे ने किया ट्रेनों के समय सारिणी में परिवर्तन

0

रायपुर – 01 दिसम्बर 2020 से नीचे दिए गए ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित कर दिया गया है | ट्रेनों में सफ़र करने से पहले भारतीय रेल्वे द्वारा जारी समय सारिणी या पूछताछ 139 में कॉल कर अपनी यात्रा निर्धारित करें |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

निर्धारित समय से पहले छूटने वाली गाड़ियों की सूची –

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

संजय और सूरेश की जोड़ी क्या तोड़ेगी रेखचंद-राजीव का तिलिस्म, सरकार के दो वर्ष पूरे होते ही खोला मोर्चा, जगदलपुर विधानसभा में क्या फतेह करेगी भाजपा

0

जगदलपुर। भाजपा जिला संगठन ने नगर मंडल अध्यक्ष के तौर पर सूरेश गुप्ता की नियुक्ति के बाद संगठनात्मक बैठक फिर भूपेश बघेल सरकार के दूसरे दिन से शहीद स्मारक का मुद्दा या फिर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लेकर जिस प्रकार मुखर हुए और फिर नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे का साथ क्या यह जगदलपुर विधानसभा में कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी है। प्रशासनिक अकर्मण्यता के कारण कांग्रेस की किरकिरी हो रही है जिस प्रकार भाजपा शासनकाल में शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा व विधायक रेखचंद जैन ने विरोध प्रदर्शन कर जो तिलस्म स्थापित किए गए थे प्रशासनिक उदासीनता के कारण अब उसके दरकने के आसार दिख रहा है।


कांग्रेस पार्टी को संजीवनी जगदलपुर विधानसभा में पंद्रह वर्षों बाद संजीवनी मिला है,कितने संघर्ष से भाजपा से सत्यता हथियाया गया है। ज़ोगी सरकार में भाजपा के विधायक सुभाऊ कश्यप व संतोष बाफना काबिज रहे। सुभाऊ जगदलपुर विधानसभा अनारक्षित होने से बस्तर चले गए और उनकी जगह पर 2008 से 2018 तक संतोष ने जिम्मेदारी संभाली। 2014 में कांग्रेस के प्रदर्शन से बमुश्किल निगम में विजय श्री हासिल की जिसके दो वर्ष के भीतर प्रशासनिक अधिकारियों का नेताओं पर हावी होना भारतीय जनता पार्टी को बैठे बिठाए मुद्दों पर मुद्दों दे रहा है जिससे कांग्रेस पार्टी की छवि धुमिल हो रही है जिसके कारण अब चर्चाओं का बाजार गर्म है कि कहीं जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा राजीव व रेखचंद का करिश्माई तिलिस्म तोड़ सकता है। कांग्रेस पार्टी 2014 में निगम में कुर्सी संभालने के बाद लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए 2018 के चुनाव में विधानसभा चुनाव चुनाव जीता।

2019 के लोकसभा में भी जगदलपुर विधानसभा के शहरी इलाकों में अच्छा प्रदर्शन था तथा अप्रत्यक्ष चुनाव के तहत कांग्रेसी पार्षदों की भी बड़ी संख्या में विजय श्री हुई किंतु प्रशासनिक स्तर पर पकड़ नहीं होने से अब धीरे-धीरे कांग्रेश की छवि धूमिल हो रही है। दूसरी तरफ चौक चौराहों में यह चर्चा प्रारंभ हो गई है कि नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता एवं नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे की जोड़ी विधायक रेखचंद जैन व शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा के करिश्माई नेतृत्व से मिले जीत के तिलस्म को क्या तोड़ देगी।

छग प्रदेश मछुवा कांग्रेस द्वारा मत्स्य कृषको को शासन के 2 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं विधायक गुंडरदेही का आगमन

0

बालोद – दिनांक 17 दिसंबर 2020 को जिला बालोद निषाद भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश मछुवा कांग्रेस द्वारा मत्स्य कृषको को  शासन के 2 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में माननीय संसदीयसचिव एवं विधायक गुंडरदेही कुँवर  सिंह निषाद जी,माननीय एम आर निषाद जी अध्यक्ष, मछवा कल्याण बोर्ड छ ग,  चंद्रहाश देवांगन जी के कर कमलों से  बालोद जिले के विशिष्ठ मत्स्य कृषको को साल श्रीफल से सम्मनित

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

किया कार्यक्रम में उपस्थित मत्स्य कृषको की मूलभूत समस्याओं का निराकरण करने  हेतु 09 कृषको को आइस बॉक्स,05 कृषको को प्रदर्शन इकाई का चयन कर उत्कृष्ठ मस्तय  उत्पादन हेतु परिपूरक मत्स्य आहार,03 समितियों को महाजाल,एवं 03 मत्स्य विक्रेताओं को विक्रय सुविधा हेतु मोटर साइकिल,के साथ आइस बॉक्स प्रदान किया गया,क्रायक्रम में राज्य स्तर के मछुवा कांग्रेस के विशेष पदाधिकारी गण एवं जिले के सम्मानित समितियों के अध्यक्ष उपस्थित रहे,एवं मत्स्य विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

MOST POPULAR

HOT NEWS