एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |
कल 18-November-2020
कल जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है –
वार्ड क्र 01 से 01, वार्ड क्र 04 से 01, वार्ड क्र 06 से 01, वार्ड क्र 21 से 01, वार्ड क्र 24 से 01, वार्ड क्र 25 से 02, चिखलाकसा के वार्ड क्र 09 से 02 और अरमुरकसा से 01 की पुष्टि हुई है |
इस प्रकार एंटीजन से 05, ट्रू नॉट से 01 और RTPCR से 04 की रिपोर्ट के आधार पर 18 नवम्बर को कुल 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले |
आज 19-November-2020
आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 05 से 02, वार्ड क्र 13 से 05, वार्ड क्र 21 से 01, वार्ड क्र 24 से 03, वार्ड क्र 25 से 04, वार्ड क्र 27 से 01 01 की पुष्टि हुई है |
इस प्रकार एंटीजन से 01 RTPCR से 15 की रिपोर्ट के आधार पर 19 नवम्बर को कुल 16 लोग कोरोना संक्रमित मिले |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
सेल सुरक्षा संगठन (राँची) दवारा सेल स्तर पर सुरक्षा अनुभूति 2020 प्रतियोगिता सेल के विभिन्न संयंत्रों एवं समस्त खदानों के लिए विगत जून माह में आयोजित की गयी थी | इस श्रेणियों में इलेक्ट्रिकल सुरक्षा, क्रेन सुरक्षा तथा सड़क सुरक्षा शामिल थी । इस प्रतियोगिता में सेल के विभिन्न इकाइयों तथा खदानों द्वारा भाग लिया गया । उक्त प्रतियोगिता में लौह अयस्क
खदान समूह के अंतर्गत झरनदल्ली खदान दवारा भी भाग लिया गया था | प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु झरनदल्ली खदान के वरिष्ठ प्रबंधक अरविन्द पटेल व माइंस फोरमेन बबलू प्रसाद द्वारा संयुक्त प्रस्तुति दी गयी । इस प्रतियोगिता में झरनदल्ली खदान की प्रस्तुति को सड़क सुरक्षा की श्रेणी में सेल स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (खदान एवं रावघाट) श्री मानस विश्वास, मुख्य महाप्रबंधक तपन सूत्रधार, कैलाश मल्होत्रा महाप्रबंधक प्रभारी, तथा सत्येन्द्र कुमार उप महाप्रबंधक सुरक्षा लौह अयस्क खदान समूह राजहरा द्वारा अपने सारगर्भित संबोधन कर विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए बधाई दी एवं खान के विभिन्न क्षेत्रो में सुरक्षा में योगदान देने का आव्हान किया गया |
ज्ञात हो कि झरनदल्ली खदान से लौह अयस्क राजहरा खदान के बंकर में टिप्परो के माध्यम से भेजा जाता है। जिसकी दूरी लगभग 4 कि.मी. की है। इसके बीच में स्टेट हाइवे न. 05 पड़ता है | स्टेट हाइवे न. 05 के करीब अंधा मोड़ था जिसमें खदान से जाने वाली टिप्परो को स्टेट हाइवे की गाडिया अचानक मिलती थी इस अंधे मोड़ को पहाड़ी काट कर चौड़ा किया गया
तथा सुरक्षा के लिए रेल पोल से सुरक्षा रेलिंग बनया गया जिससे की स्टेट हाइवे 5 के पहँच मार्ग का दृश्यता बढ़ गयी तथा अब 100 मीटर की दूरी से गाडिया दिखने लगी | जिससे अंधा मोड़ अब पूर्णतः सुरक्षित हो गया झरनदल्ली खदान से राजहरा खदान बंकर तक की 4 कि.मी. की सड़क का पूर्णतः चौड़ीकरण किया गया |
इस उत्कृष्ट कार्य के लिए झरनदल्ली खदान को सेल स्तर पर प्रस्कत होने पर खदान के मुखिया मुख्य महा प्रबंधक श्री तपन सूत्रधार ने कहा की यह लौह अयस्क खदान समूह के लिए बड़े गर्व की बात है। हमारे इस प्रयास को सेल स्तर पर सराहा गया तथा अपने संबोधन में यह भी कहा की हमें इसी तरह लगातार सुरक्षा के प्रयास करते रहना है जिससे हमारे कर्मचारी तथा
मशीनों की सुरक्षा बनी रहे एवं उत्पादन के कीर्तिमान को भी कायम रखे | सबका सामूहिक प्रयास सदैव सफलता की चरम को छूयेगा एवं देश में लौह अयस्क खदान समूह का नाम हमेशा ऊँचा रहेगा | संबोधन के अंत में उन्होंने झरनदल्ली खदान के समस्त नियमित कर्मचारियो एवं ठेका श्रमिकों को बधाई दी गई तथा सुरक्षा के प्रति निरतरता पर ध्यान आकृष्ट कराया।
लखेश्वर बघेल की गरिमामयी उपस्थित में बकावण्ड ब्लाक के ग्राम चोलनार, तोगकोंगेरा, जिराखाल, पाऊरुबेल,में ग्रामीणों के वर्षों पुरानी मांगे को पूर्ण करते स्टापडेम की सौगात दी गई कई हेक्टेयर के सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निर्माण कार्य की सौगात दी। रायकेरा नाला में आमागुड़ा स्टापडेम निर्माण कार्य जिसकी लागत -109.18 लाख पेटपुल्लि नाला में
तोगकोंगेरा स्टापडेम निर्माण कार्य जिसकी लागत – 239.28 लाख रुपये। चितरंगी नाला पर जिराखाल स्टापडेम निर्माण कार्य जिसकी लागत। 101.92 लाख रुपये। मालामुंडा जलाशय शीर्ष एवं नहर मरम्मत एवं नहर लाइनिंग कार्य जिसकी लागत 177.10 लाख रुपये!! यह एक बहुत ही रख रखाव के अभाव में इस योजना से कई जगहों से जीर्ण शीर्ण अवश्था में होने के कारण पिछले कई वर्षों से बहुत कम औसत में ही सिंचाई सुविधा उपलब्ध होती थी
विधायक ने इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए विधायक के प्रयास से मरम्मत एवं लाइनिंग कार्यो को शासन से स्वीकृति करा कर क्षेत्र के जनता को इसकी पूर्ण शासन से स्वीकृत करा कर क्षेत्र के जनता को इसकी क्षमता अनुरूप सिंचाई सुविधा मुहैया करने की काम किया जिसमें उपस्थित प्रदेश सचिव दिनेश यदु,जनपद अध्यक्ष सुखदई बघेल, जानकी राम सेठिया, तुला राम ,विजय दास, सरपंच चैती बघेल जनपद सदस्य गंगा ठाकुर, सोनो बाई, हरीश कश्यप,मधु निषाद,गोलु कश्यप, पुजारी,कोटवार, सचिव,विभागीय अधिकारीगण एवं समस्त कार्यकर्ता ग्रामीण उपस्थित रहे।
आदिवासियों के बीच पहुंचकर शहर अध्यक्ष , संसदीय सचिव व अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया कंबल वितरण
जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर की अनुषांगिक संगठन नगरनार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा इंदिरा जी की 103 वी जयंती समारोह का आयोजन आदिवासियों के बीच बम्हनी ग्राम में मनाया। इस दौरान इंदिरा जी की तैल्य चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद आदिवासियों के हित के लिए किए गए कार्यों के बारे में बताया।कांग्रेस की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी का आदिवासियों के प्रति उनका गहरा लगाव था और उन्होंने सदा ही बस्तर के आदिवासियों को लेकर चिंता की। आदिवासियों के लिए इंदिरा आवास, इंदिरा पट्टा,इंदिरा सहारा पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं को लागू किया।
इसी प्रकार कई अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए 20 सूत्रीय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका अधिक से अधिक संख्या में लोगों को फायदा पहुंचाया। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा ने इंदिरा गांधी अमर रहे -अमर रहे के नारे लगाए। जब तक सूरज-चांद रहेगा, इंदिरा तेरा नाम रहेगा नारे से कार्यक्रम स्थल गुंजायमान हो गया। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने इस दौरान कहा कि इंदिरा गांधी जी ने बड़े-बड़े उघोग बनाये, एयरपोर्ट बनाये, जनता के हित के लिए मुलभुत सुविधाएं उपलब्ध कराये।इसी के विपरित नरेंद्र मोदी सरकार नगरनार स्टील प्लांट को उघोगपतियों को बेच रहा है। कृषि कानून अधिनियम 2020 के माध्यम से किसानों को छलने का काम कर रहा है जिसको रोकने छत्तीसगढ़ में नया कानून लागू लागू किया जा रहा है जिससे किसानों को छलने से बचाया जा रहा है। नगरनार ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विरेंद्र साहनी, वरिष्ठ कांग्रेसी सीताराम नाग, ब्लाक सरपंच संघ अध्यक्ष लैखन बघेल ने भी संबोधित किया।
कांग्रेस भवन जगदलपुर में भी प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी जी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संसदीय सचिव रेखचंद जैन,शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, सभापति कविता साहू ने भी प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी जी के विचारों को बताया। इस अवसर पर सतपाल शर्मा, अंगद त्रिपाठी, नरेंद्र तिवारी, राजेश चौधरी, कौशल नागवंशी, योगेश पानीग्राही, जीशान कुरैशी ,अर्पणा बाजपेई, अफरोज बेगम, उमेश सेठिया, अल्ताफ खां, तरनदीप सिंह उपस्थित थे। वहीं बम्हनी में जनपद सदस्य हेमेश्वरी नाग, जीशान कुरैशी, सेवती भारद्वाज, सरपंच यशोदा साहनी, भगत राम, लक्ष्मी भारद्वाज, लक्ष्मण सेठिया, विजय दास,जलंधर नाग, घनश्याम महापात्र, शोभाराम, विजय बिसाई, राजेश कश्यप, कमलु बजरंगी सहित अन्य उपस्थित थे।
कच्चे – कच्चे थाना क्षेत्र कलवर में विकलांग युवती को घर में अकेला देखकर अधेड़ व्यक्ति बिरेन्द्र जॉन ने दुष्कर्म को अंजाम दिया | प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 16 नवम्बर की शाम 7 बजे की है माँ और पीडिता दुखिया उसेन्डी घर में थे पर उसी समय उसकी माँ को कुछ सामान लाने दुकान जाना था तो उसने पीडिता को आँगन में आग जलाकर वहीँ पर बिठा दिया
आरोपी बिरेन्द्र जॉन
और उसकी माँ जल्दी से सामान लेकर आती हु ऐसा कहकर चली गई उसकी माँ के जाते ही बिरेन्द्र जॉन घर आया और देखा कि पीडिता घर में अकेली है उसी का फायदा उठाकर उसे घसीटते हुए घर के अन्दर ले गया पीड़िता द्वारा काफी चीखने चिल्लाने का कोई असर नहीं पड़ा और आरोपी जॉन द्वारा विकलांग युवती के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया उसके बाद आरोपी
वहां से भाग गया और पीड़िता जब रोते हुए बाहर निकली तब आसपास के लोगों ने कारण पूछा तो उसने अपने साथ हुए अनैतिक कृत्य के बारे में बताया | जिसके बाद पीड़िता की छोटी बहन जागेश्वरी उसेन्डी के द्वारा थाने में आरोपी बिरेन्द्र जॉन के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई पुलिस द्वारा उक्त घटना के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 376, 450 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कारवाई की जा रही है |
बालोद–विकास खंड गुरूर के ग्राम दानीटोला में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार ग्राम दानीटोला में शिविर का आयोजन किया गया उक्त ग्राम के सरपंच विजयेन्द्र ध्रुवे द्वारा गांव के लोगों को प्रेरित कर शिविर स्थल पर आवश्यक व्यवस्था व सहयोग प्रदान करते हुए लोगों की जांच करवाई जो उस गांव के लिए एक मिशाल है साथ ही उपस्थित कामता प्रसाद ग्रामपंचायत के सचिव व पटवारी परवेज अख्तर पटवारी हल्का नंबर 30 द्वारा अपना कोरोना जांच करवाए ऐसे ही जन प्रतिनिधियों का सहयोग मिले तो अधिक से लोगों को जांच व चिन्हांकित कर संक्रमण को रोकी जा सकती है साथ ही गांव के व्यक्ति द्वारा स्वयं एक दूसरे से प्रेरित होकर जांच हेतु रुचि दिखाईं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जी आर रावटे द्वारा उक्त शिविर का औचक निरीक्षण के दौरान लोगों को स्वास्थ्य संदेश देते हुए प्रेरित क़िया करते है के आर उर्वशा बी ई टी ओ द्वारा समुदाय के लोगो में कोरोना के प्रति फैली व्याप्त भ्रांतियों के बारे चर्चा कर दूर करते हुए लोगों को प्रेरित किया गया क्षेत्र के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक श्री जे डी द्वारा एक दिन पूर्व ग्राम में मितानिनों के साथ गृह भ्रमण कर आवश्यक प्रचार प्रसार किया गया था जिनसे सामुदाय के लोगो द्वारा बताए गए स्थल पर आकर जांच कराई उक्त टीम में लेब टेक्नीशियन नीतू भुआर्य द्वारा जांच की गई, शिविर में वाहन चालक श्री टिल्लू यादव एवम् गांव के सरपंच का आवश्यक सहयोग रहा सरपंच द्वारा लोगों से अपील की गई की किसी भी प्रकार से लक्षण चिन्ह होने पर स्वास्थ्य जाकर जांच करावे एवम् शासन द्वारा दिए गए निर्देश सामाजिक दूरी मास्क का उपयोग नियमित रुप से साबुन से हाथो की धुलाई भीड़ वाले जगहों में जाने से बचे जिनसे की हम कोरोना संक्रमण से बच सकें। अंत में सरपंच द्वारा दो गज दूरी मास्क है जरूरी, जब तक दवाई नहीं, तब तक कोई ढिलाई नहीं कहते हुए लोगों का आभार व्यक्त किया गया।
दल्लीराजहरा – लौह अयस्क नगरी दल्लीराजहरा के पंडरदल्ली वार्ड क्रमांक 01 के निवासी ओ.पी. सोनी जी की सुपुत्री कु-लतिका सोनी ने नीट यूजी 2020 एमबीबीएस में 596 अंक अर्जित किए हैं लतिका सोनी को एलाटेड कांलेज छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बिलासपुर है, कुमारी लतिका सोनी ने शानदार सफलता अर्जित कर अपने माता-पिता अपने
पुरे परिवार,समाज,नगर, अंचल व बालोद जिले को गौरवान्वित किया है,नगर की होनहार और मेधावी छात्रा एवं सोनी परिवार की लाडली बिटिया लतिका को ईस सफलता के लिए बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है ,इसी कड़ी में भारतीय मजदूर संघ परिवार बिटिया लतिका को ईस सफलता के लिए हार्दिक बधाई देता है और उसके उज्जवल भविष्य की कामना करता है, साथ ही राजहरा नगर से नीट की परीक्षा पास कर चयनित हुए सभी बच्चों को भी संघ हार्दिक
बधाई देता है और उनके भी उज्जवल भविष्य की कामना करता है कि आप सभी बच्चों ने नगर का नाम रौशन किया है।आज आपके माता-पिता के साथ साथ नगर का हर पालक अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। और साथ ही वह शिक्षक गण भी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं जिन्होंने सभी बच्चों का सही मार्गदर्शन किया और उसका परिणाम भी सार्थक प्राप्त हुआ।
बालोद . जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा‘‘ की बैठक आज सांसद मोहन मण्डावी की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए सांसद मण्डावी ने कहा कि जिले में संचालित केन्द्र शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर हितग्राहियों को लाभान्वित करें। महात्मा गाॅधी राष्ट्रीय ग्रामीण
रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत ग्रामीणों की माॅग पर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराएॅ। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा कराएॅ। बैठक में संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद, संजारी-बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत
अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे, कलेक्टर जनमेजय महोबे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर, जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों के अध्यक्ष सहित समिति के अन्य सदस्य तथा संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर महोबे ने जिले में संचालित केन्द्र शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि महात्मा गाॅधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत जिले में पंजीकृत जाॅब कार्डधारी परिवार की संख्या एक लाख 51 हजार 926 है। पंजीकृत श्रमिकों की संख्या तीन
लाख 70 हजार 590 है। सौ दिवस रोजगार पूर्ण करने वाले परिवारों की संख्या दो हजार 916 है। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत वर्ष 2020-21 में लिए गए प्रमुख कार्य निजी डबरी निर्माण, सामुदायिक तालाब गहरीकरण, सिंचाई नाली निर्माण, नाला जीर्णोद्धार, नाडेप/वर्मी टैंक, वृक्षारोपण कार्य, नवीन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण, धान उपार्जन चबुतरा निर्माण आदि की प्रगति की जानकारी दी।
सांसद मण्डावी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को पेंशन भुगतान की जानकारी ली। सांसद ने राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत् स्वीकृत नलजल योजनाओं
तथा जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय भू-अभिलेख का आधुनिकीकरण कार्यक्रम, एकीकृत विद्युत विकास योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम सहित केन्द्र शासन की अन्य योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक की समाप्ति पर कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आभार व्यक्त किया।
एयरटेल अपने ग्राहकों को कई तरह के शानदार प्लान ऑफर करता है. प्लान की लिस्ट में कुछ ऐसे प्लान भी मौजूद हैं, जिनकी कीमत ज़्यादा नहीं है, और उनमें कई तरह के बेनिफिट दिए जाते हैं. आजकल कोरोना काल में हमें ज्यादा डेटा और कॉलिंग दोनों की उतनी ही ज़रूरत पड़ती है, जिससे हम घर रहकर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ बातें कर सकते हैं. यहां हम बात कर रहे हैं दो ऐसे प्लान की जिनकी कीमत 200 रुपये से कम होने के बावजूद 1 GB डेटा और फ्री कॉलिंग जैसे फायदे मिलते हैं.
179 रुपये के प्लान में कई फायदे एयरटेल के 179 रुपये के रिचार्ज पर ग्राहकों को काफी सारा डेटा दिया जाता है. इस सस्ते प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. इसमें डेटा प्लान के तौर पर 2GB डेटा दिया जाता है. कॉलिंग के लिए 179 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग दी जाती है. इसमें बेनिफिट के तौर पर 300 SMS का फायदा भी दिया जाता है.
इस प्लान के अडिशनल फायदों की बात करें तो इस 179 रुपये के रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को भारती AXA लाइफ की ओर से 2 लाख रुपये का टर्म लाइफ इंश्योरेंस भी दिया जाता है. साथ ही इस प्लान में Free Hellotunes, Wynk Music और Airtel Xstream का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.
199 रुपये प्लान में डेली 1GB डेटाएयरटेल के 199 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को हर दिन 1GB का डेटा मिलता है. इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिनों की है. कॉलिंग के तौर पर फोन में अनलिमिटिड कॉलिंग और हर दिन के लिए 100 SMS भी दिए जाते हैं. अडिशनल बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें ग्राहकों को Free Hellotunes, Wynk Music और Airtel Xstream का एक्सेस दिया जाता है.
रायपुर – आठ माह से बंद स्कूलें एक बार पुनः खुलेंगी, 28 नवंबर से स्कूलों में लौटेगी रौनक, एक कमरे में बैठेंगे 10 ही विद्यार्थी.. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल काफी सतर्कता और सावधानियों के साथ 28 नवंबर से 10वीं और 12वीं बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित कर रहा है| इसीलिए 8 माह से बंद स्कूलें एक बार पुनः खुलेंगी.
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अपने नियमों में एक बड़ा बदलाव करते हुए निर्णय लिया है कि विद्यार्थी जिस स्कूल में पढ़ते हैं उन्हें सप्लीमेंट्री एग्जाम उसी स्कूल में देनी होगी, उसे कहीं अन्यत्र जाने की जरूरत नही है| एक कमरे में 10 ही विद्यार्थी बैठेंगे कोरोना से बचाव के लिए बोर्ड ने विशेष प्रोटोकाल बनाया है.. एग्जाम से पहले सभी स्कूलों को सेनेटाइज किया जाएगा, एक कमरे में 10 विद्यार्थी ही बैठेंगे, सभी स्कूलों में सेनेटाइजर रखा जाएगा, विद्यार्थियों सहित कमरे में ड्यूटी कर रहे शिक्षकों को भी मास्क पहनना अनिवार्य होगा |