- राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन
दल्लीराजहरा विस्फोटक सामग्री रखने के कथित झूठे आरोप में सुरजू टेकाम की गिरफ्तारी के खिलाफ व निशर्त रिहाई की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष व पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ व युवा बेरोजगार संघ द्वारा राष्ट्रपति के नाम दल्ली राजहरा अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में जल जंगल जमीन पर आदिवासियों के प्राकृतिक व संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से प्राकृतिक संसाधनो की कार्पोरेट लूट के खिलाफ संवैधानिक, लोकतांत्रिक व शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलनरत आदिवासियों व उनके नेतृत्व पर लगातार नक्सल समर्थक होने का झूठे आरोप लगाकर उन्हें फर्जी मामलो में गिरफ्तार किया जा रहा है। आदिवासियों की आवाज व आंदोलन को समाप्त करने की साजिश को अंजाम दिया जा रहा है। राष्ट्रपति से मांग की गई है कि नागरिक अधिकारों की सुरक्षा हेतु तत्काल हस्तक्षेप कर ऐसी असंवैधानिक कार्रवाई पर रोक लगाएं। राष्ट्रपति से यह भी मांग की गई है कि बस्तर एवं अन्य क्षेत्रो में नक्सली मुहिम के नाम पर गिरफ्तार निर्दोष आदिवासी नेता सुरजू टेकाम को तत्काल रिहा किया जाए, केंद्र व राज्य स्तर पर आदिवासियों के दमन तथा फर्जी गिरफ्तारी पर तत्काल रोक लगाई जाए, फर्जी तरीके से गिरफ्तार सभी निर्दोष आदिवासियों को तत्काल नि:शर्त रिहा किया जाए। ज्ञापन सौपने के बाद सभा को संबोधित करते हुए जनक लार्ल ठाकुर ने कहा की सुरजू टेकाम जल, जंगल, जमीन पर आदिवासियों के संवैधानिक अधिकार व उसके कार्पोरेट लूट के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहे हैं, अपने क्षेत्र में व पांचवी अनुसूची के तहत अनुसूचित क्षेत्रो में आदिवासी समाज को संविधान प्रदत्त अधिकार के तहत उनकी परंपराओं, रीति रिवाजो, संस्कृति के अनुसार उन्हें सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक व्यवस्था का संचालन करने का अधिकार दिलाने श्री टेकाम मुखर होकर आवाज उठाते रहे हैं। ज्ञापन सौंपते सोमनाथ उईके अध्यक्ष, योगेश यादव, हितेश डोंगरे, इंदरपाल सिंह, राजाराम, सुरेन्द्र साहू, कृष्णा यादव व बड़ी संख्या में मोर्चा के सदस्य उपस्थित थे।
सुरजू राम टेकाम की गिरफ्तारी का कड़ा विरोध
कांकेर लोकसभा क्षेत्र में 09 अभ्यर्थी मैदान में, प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह आबंटित
बालोद, 08 अपै्रल 2024 लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत कांकेर लोकसभा क्षेत्र-11 (अजजा) के लिए प्रत्याशियों के नाम तय हो चुके हैं। स्क्रूटनी के उपरांत कुल 09 अभ्यर्थी अंतिम रूप से निर्वाचन में हिस्सा लेंगे। कलेक्टर कांकेर एवं रिटर्निंग अधिकारी अभिजीत सिंह के द्वारा नामों की घोषणा के साथ ही सभी अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह भी आबंटित किए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी और राज्य राजनीतिक दलों से तिलक राम मरकाम को हाथी, बीरेश ठाकुर को हाथ और भोजराज नाग को कमल का प्रतीक चिन्ह आबंटित हुआ है। इसी प्रकार रजिस्ट्रीकृत राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों में से सर्वश्री जीवन लाल मातलाम को तुरहा बजाता आदमी, थाकेश माहला को बाँसुरी, भोजराम मण्डावी को नारियल फार्म, विनोद नागवंशी को बाल्टी, सुकचंद नेताम को आरी और सोनसिंह को प्रतीक चिन्ह के तौर पर कोट का सिम्बॉल आबंटित किया गया है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के अंतर्गत 28 मार्च से नामनिर्देशन पत्र वितरित किया गया जिसकी अंतिम तिथि 04 अप्रैल निर्धारित की गई थी। तदुपरांत 05 अप्रैल को प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा किए जाने के बाद कुल 09 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। कांकेर लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार 26 अप्रैल को मतदान होगा तथा प्राप्त मतों की गणना मंगलवार 04 जून को की जाएगी।
बस्तर लोकसभा सीट के लिए दस लोगों ने की होम वोटिंग
- 7 बुजुर्गों और 3 दिव्यांग मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग
जगदलपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 85 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के वरिष्ठजनों तथा 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले चिन्हांकित मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए डाक मतपत्र के माध्यम से होम वोटिंग की सुविधा दी गई है। सुकमा के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरिस. एस के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत गठित विशेष मतदान दलों द्वारा चिन्हांकित वरिष्ठजनों एवं दिव्यांग मतदाताओं से डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराया गया। सुकमा जिला कार्यालय स्थित निर्वाचन शाखा से सीलिंग की प्रक्रिया सम्पन्न की गई ।
सुकमा जिले में चलित मतदान के माध्यम से सोमवार को वरिष्ठजनों एवं दिव्यांग मतदाताओं से मतदान कराया गया। इसके अंतर्गत सात वरिष्ठजनों तथा तीन दिव्यांग मतदाता शामिल है। इसके तहत दिव्यांग अभिकांत मिश्रा डाक मतपत्र द्वारा मतदान के पूर्व काफी उत्साहित नजर आए। होम वोटिंग के लिए मतदान दल जैसे ही उनके घर पहुंचा, तो उनके घर के सदस्यों ने मतदान दल का स्वागत किया और अपने परिवार के मुखिया अभिकांत मिश्रा को इसकी सूचना दी। अभिकांत मिश्रा अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए सुबह से ही इंतजार कर रहे थे और इसके लिए उत्साहित भी थे। जैसे ही मतदल उनके घर पहुंचा दल द्वारा तुरंत विधिवत कागजी कार्रवाई करते हुए उन्हें डाक मत पत्र के माध्यम से मतदान कराया गया। इसके साथ ही मतदान दल ने सुकमा, झलियारास, गादीरास, दोरनापाल, कोंटा और छिंदगढ़ में भी दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं के घर जाकर उनसे मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराई। इस दौरान सीताराम राणा बीएलओ सहित मतदान दल के सदस्य उपस्थित थे।
देश के गरीबों को चिंतामुक्त किए बिना नहीं बैठूंगा चैन से : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला
- भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा यह मोदी की गारंटी है
-अर्जुन झा-
जगदलपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बस्तर जिले के छोटे आमाबाल में भाजपा की विजय संकल्प शंखनाद रैली को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस और भ्रस्टाचारियों पर जमकर बरसे।
अपने संबोधन की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माई दंतेश्वरी की पावन धरा को प्रणाम और स्व. बलिराम कश्यप को नमन करते हुए की। बस्तर के आदिवासियों को जुहार करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए कभी नहीं सोचा। कांग्रेस सरकार ने गरीबों की समस्याओं से खुद को दूर रखा। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने 2014 में देश की सेवा करने मौका दिया। गरीबों की चिंता जब तक दूर नहीं कर लूंगा, तब तक चैन से नहीं बैठूंगा। देश में 25 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। उन्होंने कहा कि गरीबों को जिन्होंने लूटा है, उन्हें सजा दिलाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि पूरा भारत ही मेरा परिवार है। मोदी ने कहा कि जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है, उन सभी भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा। यह मोदी की गारंटी है।मोदी ने कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग और बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भी सभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जगदलपुर के मांई दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचे। हवाई अड्डे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, वन मंत्री केदार कश्यप सहित कई भाजपा नेताओं ने मोदी का स्वागत किया। जगदलपुर एयरपोर्ट पर मोदी ने भाजपा नेताओं से चुनाव के संबंध में चर्चा भी की। इसके बाद वे सीधे हेलीकाप्टर से भानपुरी क्षेत्र के छोटे आमाबाल पहुंचे। वहां विशाल चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए बस्तर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी महेश कश्यप, कांकेर लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा। दरअसल, छोटे आमाबाल भानपुरी सड़क से करीब 8 किमी की दूरी है। यह इलाका भाजपा के दिवंगत नेता बलिराम कश्यप और कश्यप परिवार का माना जाता है। इसीलिए यहां मोदी की गारंटी गिनाने और ग्रामीण वोटर्स को साधने के लिए पीएम की सभा रखी गई थी। आज आमाबाल में मोदी ने विजय संकल्प शंखनांद रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश कहां से कहां पहुंचा जिसमें आप सभी का साथ मिला है। इसलिए आप सभी का आभार व्यक्त करने आया हूं। बस्तरवासियों ने मोदी की गारंटी पर मुहर लगाई है। आज देश कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गरीबों का कल्याण करना है। उन्होंने कहा कि गरीबों की चिंता जब तक दूर नहीं होगी, चैन से नहीं बैठूंगा। मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हजारों आरोग्य मंदिर खोले गये हैं जहां 5 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। 11 हजार से ज्यादा जन औषधि केंद्र खोले गए हैं, जहां 80 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ दवाइयां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में कोरोना का सबसे बड़ा संकट आया तो मोदी देश के गरीबों के साथ खड़ा रहा। मुफ्त में राशन दिया गया और मुफ्त में मुफ्त टीकाकरण कराया गया। मुफ्त राशन से 4 लाख करोड़ से ज्यादा खर्च हुए। मुफ्त राशन की सेवा को अगले 5 वर्ष तक बढ़ा दिया गया है।

निरस्त कर दिया घोटाले का लायसेंस
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय भ्रष्टाचार देश की पहचान बन गया था। भ्रष्टाचारी गरीबों का हक मारा करते थे। 2014 के पहले लाखों करोड़ों के घोटाले होते थे। उनके प्रधानमंत्री ही कहा करते थे कि दिल्ली से भेजी गई राशि में से 15 पैसा ही गरीबों तक पहुंचता है। शेष 85 पैसा भ्रष्टाचारियों की जेब में चला जाता है। 2014 के बाद से लूट की व्यवस्था बंद हो गई। पिछले 10 वर्षों में 34 लाख करोड़ रूपए लाभार्थियों के खाते में भेजे गए हैं। आजादी के बाद से कांग्रेस को देश लूटने का लायसेंस मिल गया था। 2014 के बाद मोदी की सरकार ने लूट के लायसेंस को निरस्त कर दिया। ऐसे घोटालेबाजों का रास्ता रोका गया तो उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंचा गया। मोदी की सरकार देश को लूटने वालों को जेल भेजने की तैयारी कर चुकी है, यह मोदी की गारंटी है।
राम मंदिर से शाही परिवार नाराज
मोदी ने कहा कि देशवासियों का सपना था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो। राम मंदिर के बनने से कांग्रेस का शाही परिवार नाराज हो उठा है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उन्हें निमंत्रण भेजा गया था, उन्होंने निमंत्रण ठुकरा दिया। राम के चरणों में झुकने वाले कांग्रेसी नेताओं को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इससे ये साबित होता है कि कांग्रेस तुष्टिकरण में किस हद तक जा सकती है। मोदी ने कहा कि मेरा लक्ष्य देश को विकसित बनाना और प्रत्येक परिवार को खुशहाल बनाना है। नरेंद्र मोदी की सभा में प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, सीएम विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, वनमंत्री केदार कश्यप, मंत्री रामविचार नेताम समेत अन्य मंत्री और प्रदेशभर के भाजपा नेता शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर विधायक एवं कलस्टर प्रभारी अजय चंद्राकर, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेण्डी, जिला पचांयत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, डॉ. सुभाऊ कश्यप, बैदू कश्यप, लच्छू कश्यप, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जबिता मंडावी, प्रदेश प्रवक्ता संजय पाण्डे, जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, महापौर सफीरा साह, रामाश्रय सिंह, संग्राम राणा, भूषण गुप्ता, अविनाश श्रीवास्तव, आलोक अवस्थी सहित बस्तर एवं कांकेर लोकसभा क्षेत्र से हजारों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गलत नियत से महिला को निर्वस्त्र करने वाला अज्ञात आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- आरोपी के कब्जे से पीड़िता का कीपैड मोबाइल व घटना स्थल से कुछ दूरी पर आरोपी द्वारा छुपाये हुए पासबुक एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, को किया गया बरामद
- पूर्व में भी आरोपी चोरी जैसे घटनाओं में जा चुका है जेल
- सायबर के माध्यम से आरोपी तक पहुंचने में मिली सफलतादिनांक 04.04.2024 को रात्रि करीबन 07ः54 बजे महिला रेल्वे कालोनी तरफ से खाना बनाकर रेंक पाईंट होते अपने घर जा रही थी कि पीछे से अज्ञात व्यक्ति आकर महिला के सिर में अपना पहने गमछा डालकर जबरदस्ती पकड़कर बुरी नियत से झाड़ी की तरफ ले जाकर महिला को निर्वस्त्र कर दिया, महिला चिल्लाने लगी आसपास झाड़ी होने से कोई नही सुनने से महिला द्वारा उक्त अज्ञात आरोपी को सायकिल में रखे पैसा मोबाइल के संबंध में लालच दिया गया, जो आरोपी के द्वारा पहले पैसा लेने जाने से, महिला द्वारा अज्ञात आरोपी के गमछा जो मुंह में ढंका था को शरीर में लपेटकर सड़क की ओर मुर्गी दुकान की ओर जाकर रो रोकर घटना के बारे में बताई, और अपने पति को फोन करवाकर बताई, आरोपी के द्वारा सायकल की ओर जाते समय वही रूकने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा था, आरोपी के द्वारा सायकल में रखे पैसा मोबाइल एटीएम कार्ड को ले जाना व रास्ता रोककर गलत नियत से झाड़ियों पर ले जाना बताने पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक-207/2024 धारा 341,376,511,354(ख),506,382 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण में अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक बालोद एस.आर.भगत व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी के आदेश में, डीएसपी मुख्यालय सुश्री नवनीत कौर, डीएसपी राजेश बागडे, एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर के सतत् पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी बालोद के द्वारा तीन टीम बनाई गयी जिसमें से एक टीम के द्वारा आरोपी द्वारा मोबाइल ले जाने की बात आने से टेक्निकल सायबर के तहत् काम कर रहा था, दूसरी टीम रेल्वे ट्रेक के आसपास अज्ञात आरोपी की पता तलाष बालोद में हर गली मोहल्ले में कर रहा था, तीसरी टीम बस स्टैण्ड और जहां जहां ट्रके रहती है वहां जाकर आरोपी पहचान की कार्यवाही कर रही थी, कि दिनांक 08.04.2024 को सायबर टीम व दूसरे नंबर की टीम को संदेही के बारे में पता चलने पर आरोपी के घर का पता कर आरोपी के घर जाकर घेराबंदी कर संदेही आरोपी को पकड़ा गया, जो पकड़ने उपरांत अपना नाम द्वारिका मंडावी पिता हेमंत मंडावी उम्र 21 वर्ष, साकिन मरारपारा बालोद का रहने वाला बताते हुए महिला के साथ गलत काम करने का नियत होना बताया व घटना करना स्वीकार किया, और घटना दिनांक में पीड़िता से झोले से मोबाइल, पैसा, पासबुक, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड, को ले जाना व आगे जाकर झाड़ी में छुपाना बताया व मोबाइल का उपयोग करने की बात बताया व पैसा को खर्च करना व 1300 रू बचा होना बताने से आरोपी द्वारा स्वीकारोक्ति करने से आज दिनांक 08.04.2024 को 14ः15 बजे गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बालोद रविशकर पाण्डेय, टीम प्रभारी उप.निरी कमला यादव, स.उ.नि. धरम भुआर्य, सायबर सेल प्र.आर.रूमलाल चुरेन्द्र, आर. विवेक आनंद धीर, मोहन कोकिला, मिथलेश यादव, नागेश साहू, लता सोनवानी, का विशेष योगदान था।
प्रधानमंत्री मोदी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का चैलेंज
- बस्तर की जमीन से देकर जाएं तीन गारंटियां
- नगरनार प्लांट, हसदेव अरण्य और लंबित आरक्षण बिल पर करें घोषणा
जगदलपुर प्रदेश अध्य्क्ष दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज के बस्तर दौरे पर उन्हें तीन चुनौतियां दी हैं। कहा है कि मोदी जी अगर आपमें हिम्मत है तो मेरी चुनौती स्वीकार करें और बस्तर की धरती से घोषणा करके जाएं।
दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने राष्ट्रीय खनिज विकास निगम के नगरनार स्टील प्लांट का मुद्दा फिर से रखते हुए कहा है कि मोदी जी अगर आपमें साहस है, तो नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण न होने देने की गारंटी देकर जाएं। राजभवन में लंबित ओबीसी, गरीब वर्ग और आदिवासियों के आरक्षण बिल को मंजूरी दिलाने की गारंटी देकर जाएं। दीपक बैज ने अपने वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने हसदेव अरण्य की कटाई का मसला भी उठाया है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आते ही हसदेव के जंगलों की कटाई शुरू करा दी गई। अगर आपमें साहस है, तो हसदेव अरण्य को बचाने की गारंटी देकर बस्तर से जाएं।
डबल इंजन की अपनी सरकार पर चंद्राकर को नहीं है भरोसाः उमाशंकर शुक्ला
- पुलिस उनकी, खुफिया तंत्र उनका फिर भी डरी सहमी है भाजपा
- कांग्रेस नेता शुक्ला का अजय चंद्राकर पर निशाना
जगदलपुर बस्तर लोकसभा क्षेत्र की कांग्रेस चुनाव समिति के मीडिया विभाग प्रभारी उमाशंकर शुक्ला ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर द्वारा मीडिया समूह को दिए बयान की कड़ा प्रतिकार किया है।शुक्ला ने कहा है कि अजय चंद्राकर को अपने ही भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार पर भरोसा नहीं है।
कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा विधि सम्मत जानकारी देकर प्रचार कर रहे हैं कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो विधि सम्मत कार्यवाही करें। उमाशंकर शुक्ला ने कहा है कि अजय चंद्राकर को भाजपा का परिपक्व नेता माना जाता था, लेकिन वह उल- जुलूल बयान दे रहें हैं। जबकि छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिरीक्षक, खुफिया विभाग सहित जिम्मेदारों को सूचना दी जा रही है। चंद्राकर सीधे तौर पर पुलिस विभाग पर उंगली उठा रहे हैं। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को मिल रहे जन समर्थन और लोकप्रिय प्रत्याशी कवासी लखमा दादी से भाजपा नेता भयभीत हैं। उमाशंकर शुक्ला ने कहा है कि इस चुनाव में कवासी लखमा प्रचंड बहुमत से विजयी हो रहें हैं। जिससे पूरी भाजपा भयभीत है। भारतीय जनता पार्टी मुद्दा विहीन हो गई है और इसलिए इस प्रकार का दुषप्रचार कर रही है। किंतु सभी जानते हैं कि बस्तर क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी लोकप्रिय हैं, जिससे भाजपा पूरी तरह भयभीत हो गई है। जेल के सींखचों में निर्दोष ग्रामीणों को ठूंसा जा रहा है। इस दौरान लोकसभा चुनाव मीडिया समीति से जुड़े जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य, वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला, प्रकाश अग्रवाल, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष नीलम कश्यप , महामंत्री जाहिद खान, आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पाणीग्रही, महेंद्र महापात्र, हेमंत देवांगन उपस्थित थे।
तेजी से बढ़ रही है नशा करने वालो की संख्या:–आशीष गुप्ता
दल्लीराजहरा:–नगर पंचायत चिखलाकसा वार्ड क्रमांक 10 इंदिरा कॉलोनी निवासी आशीष गुप्ता ने कहा कि नशा करने वालो की संख्या तेजी से बढ़ रही है जिस पर लगाम लगाना बहुत जरूरी है। शुरुवाती समय से ही नशे के खिलाफ लड़ने वाले आशीष गुप्ता ने बताया कि नशे के कारण कई परिवार तबाह हो चुकी है और कई परिवार तबाह के कगार पर है चाहे वो नशा मंदिरापान का हो या फिर गुटखे,तंबाकू या अन्य किसी प्रकार का जिस पर रोकथाम करना बहुत जरूरी हो गया है।
आशीष गुप्ता ने आगे कहा की नशे के लत में सिर्फ लड़के ही नहीं बल्कि लडकियो को भी धीरे– धीरे इसकी चपेट में लेना शुरू कर दिया है जो हमारे देश,प्रदेश,जिला,नगर,ग्राम व समाज के लिए गलत संदेश है।
जब एक सामान्य व्यक्ति नशा करता है तो वह भूल जाता है की वह कौन है वो नशे की हालत में आसामाजिक कार्यों को करता है।
आशीष गुप्ता ने बताया कि ये बात बिल्कुल सच है की नशा नाश का कारण है वो खुद कई परिवार को इस गंभीर समस्या से जूझते हुए देखा है।नशा की लत एका एक नही लगती ये धीरे- धीरे शुरुवात होती है और एक दिन पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लेती है।देश में नशा की लत सबसे ज्यादा युवाओं को हो चुकी है जिसे रोकना बहुत आवश्यक हो गया है क्योंकि युवा ही देश के भविष्य है।
मुमुक्षु बहन प्रणिता बाफना का दल्ली राजहारा मे किया गया अभिनंदन
दल्लीराजहरा :- दीक्षार्थी बहन प्रणिता जी बाफना वीर माता-पिता बसंत जी निर्मला देवी बाफना दुर्ग एवं बाफना परिवार का दल्ली राजहरा में अजय कुमार अक्षय कुमार छाजेड़ एवं परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया |आचार्य रमेश के मुखरबिंद से आगामी 9 जून को बेगू (राजस्थान)मे होने वाली दीक्षा महोत्सव मे मुमुक्षु बहन प्रणिता बाफना दीक्षा ग्रहण करेगी | मुमुक्षु बहन प्रणिता बाफना का रविवार 7 अप्रैल 2024 को दल्ली राजहारा मे अजय अक्षय छाजेड एवं परिवार की और से बहुमन किया गया गया |

मुमुक्षु बहन ने बताया कि जब से उनके दीक्षा का मुहूर्त निकाला है तब से लगातार वह अपने परिवार जनों में मिलने जा रही है इसी कम्र में आज दल्ली राजहरा आगमन हुआ और यहां कम्र दीक्षा से पूर्व तक लगातार जारी रहेगा | मुमुक्षु बहन ने कहा कि जिस प्रकार हम शरीर की सुरक्षा के लिए अच्छे से अच्छे संसाधनों का उपयोग करते हैं उसी प्रकार हमें आत्मा की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए आत्मा की सुरक्षा के लिए जीवन में अच्छे विचार अच्छे अचार अर्थात आचरण तथा अच्छे संस्कार का होना आवश्यक है तभी आत्मा का विकास संभव है उन्होंने कहा कि वह अपने माता-पिता एवं सभी परिवारजनों का धन्यवाद करती है जिनके कारण उन्हें अच्छे संस्कार मिले और साथ ही अपने गुरु का भी धन्यवाद करती हूं जिनकी कृपा से मुझे संयम जीवन अंगीकार करने की आज्ञा मिली | छाजेड परिवार द्वारा मुमुक्षु बहन एवं वीर परिवार का अभिनंदन किया गया | इस अवसर पर छाजेड परिवार बाफना परिवार एवं बड़ी संख्या मे पारिवारिक जन उपस्थित थे |
प्रशासन ने किया नजर अंदाज तो जनपद सदस्य संजय बैंस किसानों के साथ मिलकर छोडा बांध का पानी
दल्लीराजहरा :- प्रशासन ने किया नजरंदाज तो जनपद सदस्य संजय बैंस स्वयं किसानों के साथ के भीड़ गए बारहमासी नाले के कटबांध में बंधे अवैध तरीके से बंधे उनको हटाने संजय बैंस ने बताया की हमारे ग्रामीण क्षेत्र में दल्ली राजहरा की ओर से आने वाली बारहमासी नाला सुख गया है हमारे क्षेत्र में निस्तारी की समस्या के साथ जानवरो को पानी पीने की भी समस्या विकराल रूप ले रहा था हमने प्रशासन को अवगत भी कराया था पर सुध लेने भी कोई नही पहुंचा जल संधान विभाग के द्वारा भोयरटोला जलाशय से पानी छोड़ा गया है |

पर जगह जगह कट बांध को बोरी और पत्थर से बांध दिया गया जिसके कारण पानी खम्हारटोला, पथराटोला, अरमूरकसा, कुसुमकसा, धुर्वाटोला, शिकारीटोला में पानी नहीं पहुंच पा रहा था | क्षेत्र के ग्रामीन जनो के साथ हमने प्रशानिक अधिकारियों को अवगत भी कराया था पर अधिकारियों के द्वारा आज कल करते रहे अधिकारियों के नजर अंदाज करने से क्षेत्र के जनपद सदस्य किसानों के साथ खुद जाकर अवैध तरीके से बंधे कट बांध को खोल दिया जिसके क्षेत्र के किसानों के साथ ग्रामीण जन राहत भरा कदम रहा अरमूरकसा निवासी हलधर गोरे ने बताया की हमारे गांव के बारहमासी नाला जो की बारह महीने बहता रहता था | पर इस नाले में बूंद भर पानी नहीं होने से हमारे गांव में चिंता की लकीर बढ़ती जा रही थी हमने हमारे जनपद सदस्य संजय बैंस से आग्रह किए उनके सफल प्रयास से हमारे गांव के नाले में पानी की समस्या अब नही है कुसुम निवासी प्रकाश चिराम ने बताया की हम किसान है | पर पानी की समस्या को देखते हुए हम किसान साथी अपने धान को पहले से ही गाय को चारा दिए पर लोगो को निस्तारी के साथ साथ गाय बैल भैंस जानवरो को भी पानी की समस्या हो थी हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर समस्या निदान के लिए संजय बैंस लगे रहे मैं उनको धन्यवाद देता हूँ मुकेश साहू संतोष जैन विनोद बालेंद्र इमान रावटे मान सिंग हरी ठाकुर उखा राम विशेषर उमेश धनकर शंकर चुरेंद्र भागवत किरेंद्र चोवा चिराम उपस्थित रहे |


