भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए भाजपा के अहम मोर्चा पिछड़ा वर्ग के कार्यकारिणी का गठन आज किया गया ।पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र यदु ने अपनी कार्यकारिणी में गुंडरदेही मंडल के ज्यादा से ज्यादा गांव को शामिल करने की कोशिश किया है ताकि भाजपा के कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी के अनुमोदन के पश्चात पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें उन्होंने महामंत्री गुंडरदेही के पूर्व एल्डरमैन व सांसद प्रतिनिधि सतीश महोबिया व देवकुमार साहू उपाध्यक्ष पुनाराद साहू, मंत्रीगण दीपक सिन्हा दिनेश सेन, मीडिया प्रभारी घनश्याम साहू कार्यलय प्रभारी मोहन साहू बनाये गये। पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यकारिणी के गठन के अवसर पर मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाईशुभकामनाएं दिए।
समाज के जनप्रतिनिधियों ने विधायक जी को पुष्पगुच्छ के साथ भेंट किया एवं ग्राम पंचायत टाकरागुड़ा में भतरा समाज में भवन और रंगमंच बनाने हेतु विधायक जी को ज्ञापन दिया |
बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी ने आश्वासन देते हुए कहा कि जिस तरह हम सभी वर्गों एवं समाज को लेकर चल रहे निरंतर यह कार्य हम जरूर करेंगे और हमारी पहली प्राथमिकता है कि समाज के लोगों को मूल भूत सुविधाओं को जन जन तक दिलाने की प्रयासरथ है और हमारी छत्तीसगढ़ की सरकार सभी वर्गों की मूलभूत सुविधाओं से उनकी आर्थिक सहयोग एवं समाज के लिए भी विशेष कार्ययोजना के साथ हर समाज को मजबूत करेंगे |
केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में उत्पन्न खाद बीज की समस्या पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, संसदीय सचिव व विधायक रेखचन्द जैन व महापौर सफिरा साहू ने भरी हुंकार.
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के आव्हान पर किसानों को तत्काल राहत पहुंचाए जाने हेतु छत्तीसगढ़ को अविलंब भरपूर मात्रा में खाद मुहैया कराए जाने की मांग.
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में उत्पन्न खाद बीज की समस्या को लेकर जिला मुख्यालय के आड़ावाल में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम पर जगदलपुर तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
धरना को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खरीफ 2021 सीजन के लिए केंद्र सरकार से 11.75 लाख टन रासायनिक उर्वरकों की आपूर्ति की मांग की गई थी किंतु माह जुलाई तक छत्तीसगढ़ को मात्र 5.26 लाख मैट्रिक टन रासायनिक खाद प्रदाय की गई बीते 6 वर्षों की तुलना में इस साल खरीफ सीजन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य को अब तक रसायनिक उर्वरकों की आधी अधूरी मात्रा ही मिल पाई है जिसके कारण प्रदेश का किसान अपनी बुनियादी आवश्यकताओं को लेकर असमंजस की स्थिति में भटक रहा है तथा खाद्य की कमी से किसान बेहद परेशानी का सामना कर रहे है जब तक केंद्र की भाजपा सरकार प्रदेश सरकार के द्वारा रसायनिक खाद बीज की आवश्यकता व मांग के अनुरूप किसानों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए ठोस और निर्णायक कदम नहीं उठाएगी और उसकी आपूर्ति नहीं करेगी तब तक कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।
संसदीय सचिव विधायक रेखचंद जैन रसायनिक खाद बीज पर्याप्त मात्रा में आवश्यकतानुसार उपलब्ध नहीं कराए जाने पर केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय मोदी सरकार कांग्रेस शासित राज्यों के साथ हमेशा से सौतेला व्यवहार करते आ रही है राज्य सरकार की मांगों के अनुरूप ना तो कोई कार्य कर रही है ना ही राज्य सरकार को करने दे रही है यह देश की बहुत बड़ी विडंबना है यदि किसानों को उनकी मांग के अनुरूप संसाधन मुहैया नहीं कराए जाएंगे तो उनकी खेती किसानी पूरी तरह प्रभावित होगी केंद्र सरकार की दोहरी नीति के कारण किसान खेती किसानी को लेकर असमंजस की स्थिति में है।
धरना प्रदर्शन को महापौर सफिरा साहू ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जहां एक तरफ प्रदेश की भूपेश सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है और दूसरी तरफ केंद्र की मोदी सरकार कुठाराघात करने पर आतुर है यहां उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत निर्मित हो गई है प्रदेश के भाजपाई अपने आलाकमान के सामने किसानों की समस्याओं को अवगत कराने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं और उल्टा प्रदेश सरकार के खिलाफ किसानों को गुमराह करने के लिए आंदोलन प्रदर्शन कर औपचारिकता पूरी कर रहे हैं यदि हकीकत में वह किसान हितेषी हैं तो अपने आकाओं के समक्ष उनकी पीड़ा को बताएं और इस गंभीर समस्या का समाधान करें अन्यथा घर बैठ जाएं प्रदेश की भूपेश सरकार ऐसी ताकतों के खिलाफ लड़ने के लिए सक्षम है।
मोदी नुआयं फंदी आय…
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आड़ावाल में किसान को धरना-प्रदर्शन किया गया है।
इस दौरान आईटी सेल व सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही को बोलने का मौका दिया गया। श्री पानीग्राही बस्तर के स्थानीय बोली भतरी में अपनी बातों को किसानों की खाद की समस्यायों को रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा मोदी नुआयं फंदी आय। फंदी मतलब झूठा -फरेबी।
केंद्र की मोदी सरकार किसानों के खाद-बीज देने में कटौती कर रहें हैं। जबकि भूपेश बघेल सरकार गोधन न्याय योजना के माध्यम से खेतों में खाद पहुंचा रहें हैं। यह सब भाजपा को नहीं दिख रहा है। स्थानीय नेतृत्व शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने स्थानीय बोली में किसानों की बात रखने के लिए उनकी हौसला अफजाई किया। इस दौरान किसान गण, कांग्रेसी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी बहुत सराहा।
इस धरना प्रदर्शन को सतपाल शर्मा, नगरनार ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र साहनी, लैखन बघेल, जलन्धर नाग, जिला महामंत्री अनवर खान , दिनेश सिंह,योगेश पाणिग्राही ,सायरा खान, प्रवीण जैन सहित प्रमुख वक्ताओं ने भी संबोधित कर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन विजय सिंह द्वारा किया गया ।
प्राथमिक,माध्यमिक शाला फरसा पारा भवन निर्माण के लिए प्राधिकरण निधि से 20 लाख रुपए की देने घोषणा की
शासकीय कन्या शाला बस्तर में हाई स्कूल परसा पारा में 90 छात्राओं को सरस्वती योजना अंतर्गत साईकिल का किया वितरण
शिक्षा मनुष्य की आंखें हैं, जिससे वह अखिल ब्रह्मांड को देखता है ।शिक्षा के बिना मानव जीवन व्यर्थ है ,उक्त बातें सरस्वती योजना अंतर्गत साईकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि की आसंदी से बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने कही उन्होंने कहा कि शासन के समस्त निर्देशों का पालन करते हुए ।स्कूली बच्चे व शिक्षक पूरी जवाबदेही के साथ शालाओं का संचालन करें। एवं बच्चे मन लाकर लगा कर पढ़ाई करें। विधायक लखेश्वर बघेल ने प्राथमिक,माशा फरसापरा में भवन मरम्मत के लिए 10,10 लाख रुपए देने की घोषणा की,साथ ही कन्या शाला में शाला परिसर के अंदर डोम निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार करने के लिए प्राचार्य को निर्देशित किया। विधायक ने प्राधिकरण निधि 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।
निर्माण कार्य मे विलम्ब को लेकर लोकनिर्माण विभाग को लगाई फटकार
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या बस्तर में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण में हो रहे विलंब को लेकर पालकों ने जब शिकायत की तब विधायक ने अधिकारी को ऐसे लापरवाह ठेकेदारों को कार्य ना देने की बात करते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया ।कार्य समय पर पूर्ण नहीं किया ,जाता है तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही करने की बात भी उन्होंने कहीं।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप जिला पंचायत सदस्य गणेश राम बघेल ,फतेह सिंह परिहार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम में इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दिलीप सिंह सेंगर,दिनेश यदु, प्रेम शंकर शुक्ला,गोपाल तिवारी, चम्पा ठाकुर,डोमाय मौर्य, आशीष मिश्रा,अनिल पांडेय,शोभा राम मार्कण्डेय, बेथनाथ मौर्य, भृगु तिवारी, नरसिंह नागेश,सुखदेव कश्यप,हुसैन खान,अंकित पारख, बीईओ मोतीराम कश्यप, बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर,सुशील तिवारी,शैलेन्द्र तिवारी,भोला राम मरकाम,प्राचार्य चन्द्रभान मिश्रा,मनोज सिंह उपस्थित थे।
पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थी रिशु अग्रहरि निवासी कचोरा जगदलपुर ने उपस्थित आकर मौखिक सूचना दर्ज कराया कि दिनांक 04.8.2021 को प्रार्थी ने अपना मोटर सायकल हिरो एच0एफ0 डिलक्स नीला रंग क्रमांक-cg17kH0648 को संजय मार्केट में अरीहंत ट्रेडर्स के बाजु (शंकर ट्रेडर्स) के बाजु में खड़ा किया था। जो लगभग 02ः00 बजे वापस आकर देखा मोटर सायकल वहाॅ पर खड़ा नहीं था। कि सूचना पर प्रार्थी से आवेदन प्राप्त कर, तत्काल मौके पर जाकर उक्त मोटर सायकल का पता तलाश किया गया।
जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जितेन्द्र सिंह मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में सउनि0 प्रेम पानीग्राही के हमराह आरक्षक भुपेन्द्र नेताम, नकुल नुरूटी टीम के द्वारा तुरंत सी सी टी वी फुटेज की मदद से पता तलाश कर, खोजबीन किया जा रहा था। जो दिनांक 04-05.08.2021 के दम्यानी रात्रि में पेट्रोलिंग दौरान संजय मार्केट में कुछ दुर पर चबुतरा के पास में लावारिस हालात में मोटर सायकल खड़ा मिला। जिसे थाना लाकर प्रार्थी को तलब कर, तस्दीकी पश्चात उक्त मोटर सायकल को सुपुर्दनामा पर दिया गया। मोटर सायकल मिलने पर प्रार्थी ने समस्त थाना स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सयुक्त तत्वाधान मे नगर के बीच चौराहा जय स्तभ चौक मे केंद्र की मोदी सरकार के गलत नीतियों से उत्पन्न किसानो के सामने खाद संकट को लेकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया और प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार नारायणपुर को ज्ञापन सौपा गया धरना प्रदर्शन मे पीसीसी महामंत्री रजनू नेताम ने कहा की जब से छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस की सरकार बनी है केंद्र की भाजपा सरकार ने सौतेला व्यवहार करना शुरू कर दिया है आज इसी सौतेले व्यवहार के कारण किसानों के सामने खाद का संकट आ पड़ा है! जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी ने कहा की छत्तीसगढ़ मुखिया भूपेश बघेल के बार बार मागने पर भी मोदी सरकार छत्तीसगढ़ किसानों के आवश्यकता अनुसार भी मोदी खाद नहीं भेज रहे है जिससे प्रदेश के किसान प्रभावित हो रहे है और या तो फिर व्यापारियों से अधिक दर पर खाद लेने को मजबूर है यहा विडबना है की केंद्र के खिलाफ हमें लगातार धरना देते रहना पड़ता है और केंद्र सरकार अपने सौतेले रवैया से बाज नहीं आती! ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन ने कहा की जब से छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस की सरकर बनी है प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों का तत्काल कर्जा माफ़ कर लगतार किसानों को की स्तिथि बेहतर बनाने और खेती मे लगात का दुगना आए करने उचित कदम उठा रहे है, मोदी सरकार किसानों का आए दुगना करने का वादा कर किसानों और प्रदेश सरकार के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे है प्रदेश सरकार से केंद्र सरकार का अनुबंध है की 11:76 लाख मेट्रिक टन खाद छत्तीसगढ़ को दिया जाना है किन्तु मोदी जी जुलाई माह तक आधा भी खाद नहीं भेजे हैँ केंद्र की मोदी सरकार लगातार किसानों पर कुठाराघात करने मे आतुर हैँ संसद मे तीन काले कानून लाने के बाद आंदोलन करने वाले किसानो से बात तक करना उचित नहीं समझा और ना ही किसान कानून को रद्द कर रहे है! धरना प्रदर्शन के दौरान पीसीसी सदस्य राजेश दीवान, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, जनपद पंचायत अध्यक्ष पण्डी वड्डे, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रशीला कश्यप, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष शेख महमूस एवं अन्य कारकर्ता उपस्थित रहे!
विद्युत विभाग नारायणपुर के कनिष्ठ अभियंता द्वय विजेंद्र कुमार एवं वसंत कुमार कोदोपी तथा स्टॉप द्वारा 3 परिसर में छापेमारी कर विद्युत चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है। उक्त प्रकरण गजबती पटेल बखरुपारा नारायणपुर, सोमारि भाई डूमरतराई नारायणपुर और बलदेव पात्र बाकुलवाही नारायणपुर के यहां विद्युत लाइन से डायरेक्ट हुकिंग करके विद्युत चोरी करते हुए 712 व्हाट घरेलू लोड एवं 520 व्हाट गैस घरेलू लोड 1325 व्हाट का घरेलू लोड तथा 1019 व्हाट का घरेलू लोड चलाते पाया गया । विद्युत चोरी के कारण संबंधीतो को क्रमशः 58043, रुपया 92808 , और रुपया 53191, का डिमांड नोट जुर्माना के तौर पर जारी किया गया है। उक्त संबंध में कार्यपालन अभियंता पी• एन• सिंह ने बताया कि संबंधित प्रकरण पर न्यायालयीन कार्यवाही की जाएगी उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि विद्युत लाइन से छेड़छाड़ अथवा चोरी करने से बचें अन्यथा भारी जुर्माना तथा न्यायालयीन कार्यवाही होगी तथा घातक विद्युत दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।
जैसा कि आप सभी जानते है की छत्तीसगढ़ शासन और डी ए वी कॉलेज मैनेजिंग नई दिल्ली द्वारा संचालित हैं पिछले साल भी शाला का रिजल्ट 80 प्रतिशत के साथ प्रथम था।इस बार भी कोविड -19 और (30%+30%+40%प्रणाली पर आधारित हैं) में भी शाला के प्राचार्या के एन जयालक्ष्मी और स्कूल परीक्षा नियंत्रक सुयश मानिकपुरी, शिक्षक अविनाश, तपन नायक, दैयपायन नाग, सुनैना यादव, दिव्या साहू क्लर्क पंकज चक्रधारी शिक्षक- शिक्षिकाओं के अथक प्रयास से सौ फीसदी रिजल्ट देकर तोकपाल विकास खंड का मान बढ़ाया हैं जिसमे कु.भावना ठाकुर ने 78.2% प्रतिशत प्राप्त कर पूरे 12 वी क्लास के विज्ञान समूह से टाप किया हैं, दूसरे स्थान पर कु. दिलेश्वरी कश्यप जिन्होंने 76.8% प्रतिशत अंक हासिल किए, तीसरे स्थान पर भागेश्वरी मौर्य रही जिन्होंने 76.4%प्रतिशत अंक हासिल किए इसके बाद के विद्यार्थीयो में भिषेक साहू 76.2%(चौथा स्थान), त्रिलोचन कश्यप 74.8%(पांचवा), रूकनाथ कश्यप 74.6%(छटवां), भागबती बघेल 73.8%(सातवा), पुरषोत्तम कश्यप 72.2%(आठवां) , तेजेश्वरी राणा 72%(नौवां), श्यामबती मौर्य 71%(दसवां) प्रतिशत अंक हासिल किए सभी विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल हैं। इस शानदार उपलब्धि पर संस्था प्रमुख प्राचार्या श्रीमती के एन जयालक्ष्मी ने सफलता का मूलमंत्र टाइम मैनेजमेंट को बताया और सभी विद्यार्थियों को भविष्य की शुभकामनाएं दीं । वहीं बस्तर जोन की प्रबंधक और सहायक क्षेत्रीय अधिकारी श्रीमती चेतना शर्मा ने सफलता का श्रेय छात्र -छात्राओं और शिक्षक- शिक्षिकाओं के कड़ा मेहनत को बताया, साथ ही साथ छत्तीसगढ़ जोन के क्षेत्रीय अधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा कि इस सफ़लता का मूलमंत्र कड़ा मेहनत और कुशल प्रबंधन, टीम वर्क को बताते हुए छात्र -छात्राओं के सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
अपने अलग अंदाज व अलग समाजिक कार्यों के कारण ही चर्चा में रहते हैं अरुण पाण्डेय्
जगदलपुर / शिवसेना । वृक्षारोपण के बाद नन्हे पौधों की सुरक्षा बहुत आवश्यक होती है, तभी वे जड़ पकड़ पाते हैं और वर्षों बाद एक वृक्ष बन पाते हैं। जिनका लाभ समस्त समाज़ पशु पक्षियों को मिलता हैं। ऐसा कहना है शिवसेना के जिलाध्यक्ष अरुण पाण्डेय् का।
शिवसेना के ज़िला अध्यक्ष अरुण पाण्डेय् सदैव कुछ नया करते हैं, अक्सर देखा गया है उनका प्रत्येक कार्य समाज़ के हितार्थ व जन समुदाय के लिए होता है, वे गलत के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाते हैं। वे अपने अलग अंदाज व अलग तरीक़े से समाजिक कार्यों के कारण ही चर्चा में रहते हैं, ऐसा ही मामला उन्होंने अब सामने लाया है कि स्थानीय गनगन मुंडा तालाब के सौंदर्यीकरण के पश्चात जो वृक्षारोपण यहां किये गए थे, अब वे वृक्ष बड़े हो गए हैं और जो सुरक्षा जाली इनके सुरक्षा के लिए लगाई गई थी, वह वर्तमान में उनके लिए बंधन बन गई है। इस तरह वृक्षों को अब नुकसान हो सकता है, सुरक्षा जाली के लोहे पुराने होने के करण जंग लग चुके हैं और और वृक्षों के तनों में अंदर प्रवेश कर गए हैं जिनसे वृक्षों को संक्रमण का भी भय है जो वृक्षों को नष्ट भी कर सकते हैं।
उन्होंने कटाक्ष करते कहा कि फ़ोटो बाज़ी करने नगर निगम प्रशासन के आला अधिकारी – कर्मचारी और क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों का इस स्थान पर आना जाना लगे रहता है, परंतु समाज़ व पर्यावरण के प्रति उनकी लापरवाही कैसी है वृक्षाओं की इस स्तिथी को देखकर जनता स्वयं इसका अन्दाज़ लगा सकती है।
बहरहाल, शिवसेना के तऱफ से ज़िला अध्यक्ष अरुण पाण्डेय् ने नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रेम कुमार पटेल से तत्काल इन वृक्षों को बंधन मुक्त करने का आग्रह किया है।
बस्तर के इतिहास में एक ही परिवार में दूसरी बार आया अमेरिकन अवार्ड
दुनिया के 98 देशों के देखी जा रही इनकी प्रतिभा
जगदलपुर,5 अगस्त। अब बस्तर भी संगीत के क्षेत्र में देश दुनिया में अपना नाम लगातार रौशन कर रहा है, हाल ही में जहां सुकमा के बालक का गीत बचपन का प्यार पूरी दुनिया में जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है वहीं जगदलपुर के एक ही परिवार के कलाकार संगीत के अलग-अलग विधाओं में पूरी दुनिया में छाए हुए हैं और यूट्यूब से एक के बाद एक अवार्ड प्राप्त कर इतिहास रच रहे हैं। हम बात कर रहे हैं बस्तर जिले के जगदलपुर शहर की, जहां के रमनदीप सिंह देवगुण रोमी जो इस अवार्ड के बाद बस्तर ही नहीं वरन पूरे छत्तीसगढ़ के पहले ड्रमर व रिदमिस्ट बन गए हैं जिन्हें अमेरिका की यूट्यूब कम्पनी ने सिल्वर प्ले अवार्ड से सम्मानित किया है। यह जगदलपुर के इतिहास में पहली दफा हुआ कि एक ही परिवार के दो प्रतिभावान कलाकारों को यह अवार्ड मिला। इसके पहले वर्ष 2019 में हरजीत सिंह पप्पू को यह अवार्ड मिल चुका है जो जगदलपुर के इतिहास में पहला था। अब 2 वर्ष बाद उन्हीं के पुत्र रमनदीप सिंह रोमी को इस अवार्ड से यूट्यूब ने सम्मानित किया है जो बस्तर के साथ साथ पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। यह अवार्ड तब दिया जाता है जब किसी यूट्यूबर के सब्सक्राइब एक लाख या उससे अधिक हों।
नेपाल व मुम्बई से सीख रहे हैं
रमनदीप ने बताया कि वह अकॉस्टिक ड्रम व ऑक्टापेड की प्रारंभिक शिक्षा पिता से प्राप्त करने के बाद आगे की शिक्षा नेपाल व मुम्बई से कर रहे हैं। वह नेपाल की राजधानी काठमांडू के (केजेसी) काठमांडू जैज़ कंसर्वट्री म्यूजिक स्कूल और मुम्बई कोक स्टूडियो व बॉलीवुड ड्रमर दर्शन दोषी से मास्टर क्लास ले रहे हैं।
कई बॉलीवुड के कलाकारों के साथ कर चुके हैं संगत
रमनदीप ने बताया कि वह कई बॉलीवुड कलाकार व सेलिब्रिटीज के साथ ड्रम व ऑक्टापेड में विभिन्न मंचों पर संगत कर चुके हैं जिनमें से बॉलीवुड सिंगर ऐश किंग, सारेगमप फेम रिया भट्टाचार्य, इंडियाल आयडल फेम साहिल सोलंकी, अभिनेत्री व सिंगर अमिका शैल, सारेगमप 2012 विनर जसराज जोशी सहित कई जानी मानी हस्तियों के साथ वादन कर चुके हैं।
बहुत जल्द इसी परिवार को तीसरा अवार्ड भी
आपको बता दें कि परिवार के मुखिया व विश्व प्रसिद्ध कीबोर्डिस्ट हरजीत सिंह पप्पू जिनके इंस्ट्रुमेंटल गीत दुनिया भर के 100 से अधिक देशों बहुत पसंद किया जा रहा है जो सिल्वर के बाद गोल्डन अवार्ड से कुछ ही दूरी पर हैं और कुछ ही दिनों में उन्हें यूट्यूब की ओर से गोल्डन प्ले अवार्ड मिलने वाला है जिसके बाद बस्तर के इतिहास में यह परिवार फिर से अपना नाम दर्ज करेगा।