City Media - Page 1456 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1456

दल्लीराजहरा में जुआरियों की महफ़िल फिर से सजने लगी, पेशेवर जुआरी हुए सक्रीय

0

दल्लीराजहरा-  दल्लीराजहरा में जुआरियों की महफ़िल फिर से सजने लगी है और इन दिनों नगर के कुछ हिस्सों में पेशेवर जुआड़ी सक्रिय नजर आ रहे हैं। जुए की फड़ लगना शुरू हो गये है, कुछ पुराने फड़बाज जगह जगह महफिल सजाने लग गए हैं मजे की बात तो यह है कि राजहरा के जुआड़ी अब पिकनिक मनाने के नाम पर नगर के आसपास के गांव में दिन में ही जुए की फड़ चला रहे हैं। पता चला है कि दल्ली राजहराकुसुमकसा मार्ग पर स्थित ग्राम पथराटोला में राजहरा के जुआड़ियों को मंडराते हुए देखा गया है। भरोसेमंद सूत्र बता रहे हैं कि इस गांव के अलावा आसपास के गांव में आजकल जुआड़ी लोग दिन में ही जुआ खेलने पहुंच रहे हैं। फड़ की व्यवस्था करने में नगर के ही एक व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है जिसे दल्लीराजहरा में जुआं खिलवाने के लिए मना कर दिया गया है, इसलिए वह आसपास के गांव में यह अनैतिक कार्य जोर शोर से चला रहा है।

बस स्टैंड क्षेत्र में कई दिनों से जुए की फड़ लग रही है जिसको संचालित करने वाला एक पुराना फड़ बाज है। शायद स्थानीय अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है पर निचले स्तर के पुलिस कर्मियों को इसकी पूरी जानकारी है। लेकिन आर्थिक लाभ की लालच में यह लोग कुछ नहीं कर रहे हैं। इसी प्रकार पुराना बाजार क्षेत्र के एक हिस्से में जुआं खेलने – खिलाने की खबर आ रही है इसके बारे में पता चला है कि इसमें एक पार्षद की संलग्नता है। यह सब लोग पुलिस की नजर से कैसे बचे हुए यह एक चर्चा का विषय बना हुआ है। अभी पिछले हफ्ते दल्लीराजहरा- डौंड़ी लोहारा मार्ग पर स्थित बकली टोला गांव में दल्लीराजहरा के लगभग 25-30 जुआड़ी पिकनिक मनाने के नाम पर जुए की महफ़िल सजाए हुए थे पर ग्रामीणों को पता चलने पर तता उनके विरोध करने पर इन जआरियों को वहां से भागना पड़ा।  

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भाजपाइयों का किसानों के मुद्दों को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन, प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला

0

डौण्डी लोहारा

प्रदेश सरकार के द्वारा खाद,बिजली,व अन्य जायज मुद्दों को लेकर आज नगर के नया बस स्टैंड में विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के खेरथा,डौण्डी,दल्ली राजहरा के सभी प्रमुख नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए आज के इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, जिला महामंत्री प्रमोद जैन,किसान नेता पवन साहू,यज्ञदत्त शर्मा,देवलाल ठाकुर,होरीलाल रावटे, देवेंद्र जायसवाल, नरेश यदु, ठाकुर राम ,जयेश ठाकुर,बलराम गुप्ता,जितेंद्र साहू, सोमेश साहू लाल भूपेंद्र सिंह टेकाम, देवेंद्र माहला, पुष्पेंद्र चंद्राकर,अनिता कुमेटी,मण्डल अध्यक्ष टीनेश्वर बघेल,गोविंद वाधवानी, रूपेश सिन्हा,मनीष झा पार्षद माया ठाकुर,नागेंद्र चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

आज के इस धरना प्रदर्शन में राकेश द्विवेदी महामंत्री दल्लीराजहरा मण्डल, अब्दुल इब्राहीम, किरण सिन्हा, भूपेंद्र श्रीवास, महेंद्र पिपरे, नीलावती साहू, शंकर साहू, सुमीत जैन, मनोज दुबे,सुरेश केसरवानी,राजू सिन्हा,हेमंत देशमुख,चिमन देशमुख,पुष्पेंद्र बैस,योगेंद्र गांधी,पोसन बनपेला,राजू अग्रवाल,मयंक बाफना,लेखराम पटेल,ढाल साहू,धर्मेंद्र निषाद,संदीप जैन, रेमन अटल, धनेश बघेल,हीरेन्द्र गायकवाड़,योगेंद्र तिवारी, पलाश गुप्ता, सुरेश देशमुख,दसोदा भूआर्य,सानोतिन यादव, सहित सभी मोर्चा व प्रकोष्ठ के जिम्मेदार पदाधिकारी मौजूद रहे ।

आज धरना प्रदर्शन में जिला भाजपा महामंत्री प्रमोद जैन ने कहा कि कांग्रेस की सरकार किसानों के दम पर किसानों से झूठ बोल कर आई है। और सत्ता पाते ही उन्ही किसानों को आज दर दर भटकने के लिए मजबूर कर रही है। पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ने कहा कि आज भुपेश बघेल की सरकार में सभी वर्ग परेशान है। और इस सरकार ने जितने भी वायदे किये उनको पूरा करने में नाकाम साबित हो रहे है। प्रदेश की मंत्री के ऊपर खनिज न्यास मद के माध्यम से लाखों रुपये की सामग्री खरीदी कर घटिया समान सप्लाइ करवाने का आरोप लग रहा क्या जनता ने इसी लिए इनको चुनांव जीता कर भेजा था। देवलाल ठाकुर ने मंत्री अनिला भेडिया के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि किसी भी विधायक जनप्रतिनिधियों को शराब दुकान नही चलाना चाहिए आदिवासी मंत्री ने कहा है कि शराब आदिवासियों की संस्कृति है ।जो बिलकुल गलत है शराब आदिवासियों की संस्कृति कभी नही हो सकता यह विकृति ही है ।आबकारी मंत्री कवासी लखमा दारू के नशे में पुन्देश्वरी देवी को अपमान सूचक शब्दो का प्रयोग किया ये शराब की विकृति है ।

छत्तीसगढ़ की संस्कृति हमेशा महिलाओ का सम्मान करती है सत्ते के नशे में हमारे प्रभारी पुन्देश्वरी देवी का अपमान किया सरकार को मंत्री को महिलाओ के सम्मान में उनसे माफी मांगने चाहिए ।पवन साहू ने कहा कि कांग्रेस के नेताओ ने चुनाव जीतने के लिए गंगाजल की झूठी कसम खाई,रोजगारों को रोजगार का वायदा किया किसानों के हित मे काम करने की बात कही,प्रदेश में शराबबंदी की बात कही लेकिन सरकार में आते ही सभी बातों से किनारा कर लिया और यह सरकार लोगो को घर पहुंचाकर शराब पिलाने का काम कर रही जिला मंत्री जयेश ठाकुर ने कहा कि किसानों के हित मे काम करने की बात करने वाले कांग्रेस नेताओं को शर्म आना चाहिए की इनकी सरकार में किसान भाई ही सबसे ज्यादा परेशान हो रहे है। न खाद मिल रहा, न वाजिब दाम समय पर मिल रहा ,घण्टो बिजली कटौती का रिकार्ड इस सरकार ने बनाया है। होरीलाल रावटे ने भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार व स्थानीय मंत्री व विधायक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मंत्री का क्षेत्र होने के बाद भी विकास के लिए ग्रामीणजन तरस रहे है ।पानी,बिजली,सड़क के मामलों में इस सरकार ने क्षेत्र की जनता को सिर्फ सब्जबाग दिखाने का काम किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

किसानों के विषय को लेकर बारिश में डंटे रहे भाजपाई, एक दिवसीय धरने के माध्यम से बोला हल्ला

0

बालोद

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर जिले के गुरूर ब्लॉक मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी बालोद और किसान मोर्चा द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया जहां संजाती बालोद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए इस दौरान बालोद के कार्यकर्ताओं ने यहां पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला मंचीय आयोजन के माध्यम से सभी नेता जनप्रतिनिधि ने अपनी बात को रखा जिसके बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया और खाद के नाम पर ठगी बंद करने की मांग की इस दौरान है बारिश में भी कार्यकर्ता डटे रहे साथ ही कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते राज्य सरकार को जमकर घेरा उन्होंने कहा कि बार बार किसान ठगा हुआ है जब सोसायटी जाते हैं तो सर्वर डाउन हो जाता है पर सच तो ये है की कांग्रेस का सर्वर डाउन हो गया है अब डाउन सवार वाले इस सरकार को उखाड़ फेंकना है उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में क्या स्थिति है कोरोना टीकाकरण जहां चल रहा है वहां ना पानी पीने की व्यवस्था थी और ना ही कुछ था कृष्णकांत पवार ने कहा कि यहां पर कांग्रेस की कमियों को आम जनता तक लेकर जाए और हमारे सरकार ने बहुत काम किया था कभी किसानों को समस्या नहीं हुई उन्होंने कहा की किसान देश की रीड की हड्डी हैं।

भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि यह पर जब मध्यप्रदेश का यह हिस्सा हुआ करता था तब यहां भाजपा 14 घंटे बिजली की मांग करती थी और यहां डॉक्टर रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ को सरप्लस बिजली वाला राज्य बनाया पहले कृषि के लिए 18 प्रतिशत ब्याज लगता था पर आज सरकार ने ब्याज दर को कम किया है पटवारी आज गिरदावरी के नाम पर जमीन कांट रहे हैं पर यहां किसान का पुत्र हूं बोलकर यहां किसानों से ठगी कर रहे हैं भाजपा सरकार ने 15 साल धान खरीदा कभी गिरदावरी नहीं की और खाद बीज की संकट नहीं आई थी।

पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने कहा कि यहां पर खाद पूर्ति की स्थिति बेहद खराब है यहां की सरकार कंगाल सरकार है जिस कंपनी को खाद का पैसा जाना चाहिए वह नहीं जा रहा है तो कैसे कोई कंपनी यहां खाद क्यों देगी उन्होंने कानून व्यवस्था पर भी उंगली उठाई और कहा कि यहां अवैध दारू और अवैध बार चल रहा है।

भाजपा जिला महामंत्री किशोरी साहू ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि यहां किसानों को छलने के लिए कांग्रेस ने कई सारे हथकंडे अपनाए पर यहां पर आज कांग्रेस वाले ही असंतुष्ट हैं भले किसान उस समय सोच रहे थे कि यहां पर मेहनत का लाभ मिलेगा पर यहां आज किसान भी परेशान हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तोमन साहू ने कहा कि कांग्रेस की सरकार यहां लोक लुभावने वादे करके सरकार में आई थी आज हम यहां खाद बीज और पानी की समस्या को लेकर बैठे हुए हैं आज भूपेश बघेल सरकार अपने नाकामी को छुपाने नए नए कृत्य कर रहे हैं इस दौरान धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार, प्रदेश मंत्री भाजपा राकेश यादव पूर्व विधायक प्रीतम साहू ,बिरेंद्र साहू, महामंत्री किशोरी साहू, भाजपा उपाध्यक्ष सुशीला साहू, जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकी साहू,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तोमन साहू, गुरूर मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, महामंत्री मेहतर नेताम, प्रदेश युवा मोर्चा सदस्य नरेश साहू, दानवीर साहू, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आदित्य पीपरे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपा साहू, जनपद अध्यक्ष प्रेमलता साहू, खोमिन साहू,नीता साहू चंद्रिका गंजीर पूर्व जनपद अध्यक्ष डामेश्वरी साहू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, मनोहर सिन्हा ईशा प्रकाश साहू, पन्नालाल साहू गणेश साहू संजय जांगड़े संजय हिरवानी धर्मेंद्र साहू राजू शर्मा मनीष साहू, रामसहाय साहू, लीला राम सोनबेर खिलेश्वरी साहू, देवघर साहू, ढंगू हिरवानी यादराम साहू, दुर्गानंद साहू, जनार्दन सिन्हा, नंदकिशोर शर्मा तू केश्वर पांडे दिनेश्वरी सिन्हा, डिगेश्वरी बंधु, संध्या साहू, अजेंद्र साहू, मितेश साहू, लोकेश श्रीवास्तव अमित चोपड़ा कमल पंपलिया नरेंद्र सोनवानी भूपेश साहू सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कोविड प्रोटोकॉल के तहत् प्रारंभ होगी शैक्षणिक गतिविधियां, दिवंगत शिक्षकों को दी गई श्रद्धांजलि

0

जगदलपुर। आगामी 2अगस्त 2021 से शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने का निर्देश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा दिया है किंतु क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की सहमति को आवश्यक बताया है। शासनादेश अनुसार शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने के पूर्व जगदलपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के पंडरीपानी हायर सेकंडरी स्कूल में शाला विकास व प्रबंधन समिति की महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया। बैठक में बस्तर जिले में कोविड बिमारी से असमय जो कालकलवित हो गये, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। शाला विकास व प्रबंधन समिति अध्यक्ष योगेश पानीग्राही, जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम, सरपंच गण जयती मौर्य, श्रीमती नाग, जयमन मौर्य , उपसरपंच सोवेंद्र ठाकुर पूर्व उपसरपंच कमलु मौर्य ने सर्वसम्मति से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शैक्षणिक गतिविधियां लागू करने का प्रस्ताव पारित किया। स्कूल की प्रभारी प्राचार्य सुलभा मिश्रा ने कोविड काल से वर्तमान समय तक की शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में बताया जिसमें मोहल्ला क्लास को महत्त्वपूर्ण बताया किंतु स्कूल खोलना आज के समय की मांग बताई। वहीं अॉनलाइन शैक्षणिक गतिविधियों के परेशानियों की भी जानकारी दी। पंडरीपानी स्कूल में अंशकालिक स्वीपर की नियुक्ति का अनुमोदन किया। स्कूल की मुलभुत सुविधाओं के संबंध में एक प्रस्ताव ब्लाक शिक्षा अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी को भेजने की सहमति बनी। बैठक समाप्ति के बाद पंडरीपानी हायर सेकंडरी स्कूल में फलदार व छायादार पौधरोपण किया गया। इस दौरान नित्य गोपाल समजदार, योगिता सिंह सहित अन्य शिक्षक गण भी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

यूरिया खाद लेकर सालेमेटा के लिए निकला ट्रक डिमरापाल कैसे पहुंचा -किसानों को खाद महंगे दामों पर हुई बिक्री, मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को थाने लाने के बजाये वहां से जाने दिया

0

जगदलपुर । भानपुरी इलाके से वाहन क्रमांक एपी 04 वाय 3789 से यूरिया खाद लेकर सालेमेटा के लिए निकला ट्रक जैबेल के समीप डिमरापाल पहुंचा। मौके पर ही यूरिया खाद की महंगे दामों पर हुई बिक्री। चुआचोण्ड,आंवराभाटा, जिराखाल सहित अन्य गांव के किसानों ने खरीदा यूनिया। ज्ञातव्य हो कि जिले में खाद की किल्लत को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी नोटिस जारी कर एसडीएम, तहसीलदार एवं कृषि विभाग को मानिटरिंग करने का निर्देश जारी किया था। जानकारी के अनुसार भानुपरी थाना क्षेत्र के सोनारपाल से एक ट्रक यूरिया लेकर आज तड़के सालेमेटा के लिए निकला था। उत ट्रक सालेमेटा न पहुंच डिमरापाल पहुंच गया। जब ट्रक चालक से करपावण्ड पुलिस ने पूछताछ किया तो रास्ता भटकने का हवाला दिया और मालिक के कहने पर उत खाद को बिक्री करने को कहा गया। मालिक के आदेशानुसार वाहन चालक ने महंगे दामों पर खाद की बिक्री कर दिया। कुछ पत्रकार जब मौके पर पहुंचे तो चालक गोलमोल जवाब देते हुए वहां से ट्रक लेकर भाग निकला। बताया जा रहा है कि तब तक ट्रक में भरा यूरिया की बिक्री की जा चुकी थी। पुलिस ने उक्त ट्रक को थाना लाने के बजाये वहां से जाने दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

वार्ड में शत प्रतिशत कोरोना टीकाकरण के लिए युवा समाज सेवी मयंक नत्थानी चला रहे जागरूकता अभियान

0

शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए युवा समाजसेवी मयंक नत्थानी चला रहे वार्ड में जागरूकता अभियान

जगदलपुर -कोरोना की दूसरी लहर से बस्तर जिले में कोरोना से कई लोग संक्रमित हुए,वर्तमान में कोरोना के मामलों में कमी आई है,वैज्ञानिकों ने तीसरी लहर आने की आशंका भी जताई है,जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक टीकाकरण के लिये शहर में कई टीकाकरण केंद्र बनाए है जिससे लोग टीकाकरण हेतु आसानी से पहुँच सके।टीकाकरण की प्रकिया को सरल करने के लिए सरकार ने अब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को भी खत्म कर दिया है जिससे बिना किसी दिक्कत के लोग अपना टीकाकरण करवा सके।

सदर वार्ड में टीकाकरण शत प्रतिशत हो सके इस हेतु समाज सेवी मयंक नत्थानी अपने वार्ड व आस पास के क्षेत्र में टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान चला रहे है,टीकाकरण के लिए जागरूक करने के साथ साथ वो जिन वार्डवासीयो को टीकाकरण केंद्र तक जाने के लिए साधन नही है मयंक स्वयं उनको साथ लेकर टीकाकरण केंद्र तक आ रहे है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

समाजसेवी मयंक नत्थानी ने कहा कि कोरोना को हराने का एक मात्र उपाय टीकाकरण है,भारत सरकार द्वारा निःशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है सभी को कोरोना का टीका लगवाना चाहिए।इसके लिए मयंक नत्थानी लगातार सदर वार्ड व आस पास के क्षेत्र में लोगो को कोरोना के टीकाकरण के लिए जागरूक कर रहे है उन्होंने बताया कि उनके वार्ड में लगभग 70% लोगो ने अब तक टीकाकरण करवा लिया है वार्ड में शिक्षित व युवाओं के संख्या ज्यादा होने के कारण टीकाकरण का प्रतिशत अन्य वार्डो की अपेक्षा में अधिक है,वार्ड में 100% टीकाकरण के लिए मयंक नत्थानी घर घर जाकर एवम व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से वार्ड में लोगो को जागरूक कर रहे है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा नई प्रभारियों की सूची जारी करते ही सुकमा जिला प्रभारी व सह-प्रभारियों ने युवाओं में भरा जोश…

0

सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी व प्रदेश महासचिव रायपुर संभाग प्रभारी दुर्गेश रॉय,सुकमा प्रभारी आकाश राव के नेतृत्व में मासिक बैठक हुआ सम्पन्न…

युवा कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी संतोष कोलकुंडा जी,सहप्रभारी एकता ठाकुर जी व प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचन्द्र पाढ़ी जी एवँ युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बस्तर संभाग प्रभारी चाकेश्वर गढ़पाले जी के निर्देशानुसार सभी जिलों में प्रभारियों व सह-प्रभारियों की नियुक्ति के पश्चात ही आज सुकमा जिले के युवा कांग्रेस प्रभारी आकाश राव के नेतृत्व में युवा कांग्रेसियों का मासिक बैठक रखा गया। जिसमें युवाओं को “एक बूथ दस यूथ” के नारे के साथ कार्य करने व छत्तीसगढ़ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो को देश मे बढ़ती महँगाई,किसानों के मुद्दे पेट्रोलियम पदार्थों जैसे मुद्दों को लेकर अंतिम व्यक्ति तक जागरूक करने की बात कही।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस मासिक बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी,युवा कांग्रेस जिला सुकमा प्रभारी आकाश राव,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव दुर्गेश राय,सह प्रभारी अजय बिसाई,सह प्रभारी जोगराज बुरड़,पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष साकेत शुक्ला,सोशल मीडिया प्रभारी सुकमा जिला अनुराग महतो व सुकमा जिले के सभी युवा कांग्रेस के पदाधिकारीगण उपस्थित हुए।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

आज भाजपा किसान मोर्चा द्वारा छत्तीसगढ़ के किसान विरोधी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा

0

भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मंडल के महामंत्री राकेश द्विवेदी द्वारा जानकारी दी गई की भाजपा किसान मोर्चा द्वारा छत्तीसगढ़ के किसान विरोधी सरकार के खिलाफ विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन डौंडीलोहारा बस स्टैंड में आज दिनांक 26 जुलाई 2021 को 1:00 बजे किया जा रहा है | राकेश द्विवेदी द्वारा समस्त भारतीय जनता पार्टी के जेष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं एवं सभी किसान भाइयों से उनके हितों की रक्षा के लिए की जा रहे आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है छत्तीसगढ़ में किसानों के साथ झूठे वादे एवं छल पूर्वक कांग्रेस द्वारा सत्ता प्राप्त की है उसके बाद से ही किसान मजबूर एवं असहाय हो गए हैं उनके लिए कभी सोसाइटी में खाद्य बीज उपलब्ध नहीं है तो कभी गोबर खरीदी के नाम पर प्रारंभ गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर खरीदी को बंद कर कर दी जाती है इसी प्रकार बीज विकास निगम द्वारा किसानों को मंडी बोर्ड द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को भी अभी तक नहीं दिया गया है रोका छेका योजना के अंतर्गत सड़कों पर घूम रहे हैं आवारा मवेशियों को भी तत्काल व्यवस्थित किया जाए जिससे हो रही सड़क दुर्घटनाएं कम हो सके इसी प्रकार किसानों को मोटर पंप के लिए मुफ्त बिजली का आश्वासन देने वाली सरकार द्वारा बिजली कटौती को तत्काल प्रभाव से बंद करा जाए क्योंकि किसान मौसम की मार के साथ-साथ बिजली कटौती के कारण खेतों मेंआवश्यक पानी नहीं दे पा रहे हैं जिससे उनकी फसल खराब होने की चिंता सता रही है | बालोद में स्थापित एकमात्र शक्कर कारखाने के लिए गन्ना उत्पादक किसानों का रकबा बढ़ाए जाने के साथ जिले में स्थापित गौठान समितियों द्वारा मिट्टी युक्त कंपोस्ट खाद का निर्माण करने वाली सोसाइटी कारवाई किया जाए सोसाइटी से मिलने वाले कंपोस्ट खाद की अनिवार्यता को तत्काल खत्म करें इन्हीं किसानों की प्रमुख मांगों को लेकर भाजपा की किसान मोर्चा द्वारा विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आज किया जा रहा है मंडल महामंत्री राकेश द्विवेदी द्वारा विधानसभा के समस्त किसान भाइयों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को आज दोपहर 1:00 बजे धरना स्थल डौंडीलोहारा बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होने का आग्रह किया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्ली राजहरा की आरोही ने 12 वी में उच्चतम अंक प्राप्त कर नगर को किया गौरवान्वित

0

दल्ली राजहरा:- इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन 2021(ICSE) class 12th में राजकुमार कॉलेज रायपुर में अध्ययनरत दल्ली राजहरा निवासी आरोही खोबरागड़े ने 97.25% अंक प्राप्त कर नगर को गौरवान्वित किया है। दल्ली राजहरा निवासी अनिल खोबरागड़े एवं डॉ.बीना खोबरागडे की सुपुत्री आरोही खोबरागड़े प्रारंभ से ही प्रतिभाशाली छात्रा रही है । आरोही खोबरागड़े के दादा जी .एस. खोबरागड़े एवं दादी श्रीमती जी. बी. खोबरागड़े सेवानिवृत्त शिक्षक है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

NSUI राजहरा ने बढ़ते डीजल पेट्रोल के दामो को देखते हुए साईकल रैली निकाल कर किया मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

0

दल्लीराजहरा:- देश में प्रतिदिन बढ़ती महंगाई पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी होने के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अकाश शर्मा जी के निर्देश पर एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश नरेटी के मार्गदर्शन में आजNSUI डौंडीलोहारा विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन एवं उनकी टीम द्वारा दल्ली राजहरा में साइकिल रैली निकाल कर बढ़ती महंगाई के विरोध प्रदर्शन किया गया। यह साइकिल रैली कि शुरुआत जैन भवन चौक से कि गयी थी। जो मुख्य मार्ग होते हुए वापस जैन भवन चोक में आकर ही खत्म हुई |

इसके अलावा दल्ली राजहरा एनएसयूआई कार्यकर्ताओ द्वारा हाथों से पोस्टर बनाकर एवं नारे बाजी कर केंद्र सरकार को होश मे आने के लिए भी कहा है और केंद्र सरकार कि ओर इशारा कर उन्हें यह बताया भी की देश में बढ़ती महंगाई को लेकर लोगों को बहुत परेशानी से उलझना पड़ रहा है। जिसका जवाब जनता आने वाले समय में देगी |

इस प्रदर्शन मेंNSUI विधानसभा उपाध्यक्ष दिनेश यादव,एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव,अभय, संभाग संयोजक एस निशा, आदित्य रामटेके,अकाश सिंह, नीरज साहू,तरुण देशमुख,हेमंत पटेल,निहाल उईके,मुकेश साहू कल्पना बम्बोड़े,हर्ष साहू,रौनक साहू,अमन जयसवाल,राज निर्मलकर,सुमित ,डिम्पल एवं बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

NSUI उपाध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि मोदी सरकार केवल और केवल देश के युवाओं,छात्रों ,महिलाओ का शोषण करने का काम कर रही है रोज डीजल ,पेट्रोल ,रसोई गैस ,सरसो तेल के दामो में बेतहासा वृद्धि कर रही है जिससे गरीब तबके से आये लोगो को भारी दिक्कतों का सामान करना पड़ रहा है आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS