दल्लीराजहरा – संपत्तिकर, समेकितकर जलकर तथा दुकान किराया राशि जमा करने हेतु अंतिम तिथि 31.03 2025 तक अवकाश के दिनों में भी कार्यालय में टैक्स जमा करने निर्धारित किया गया है कि जानकारी देते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वारडेकर ने बताया कि आम नागरिकों की सुविधा के दृष्टिगत विगत वर्ष की भांति संपत्तिकर, समेकित कर,जलकर जमा करने हेतु अंतिम तिथि में 2 दिवस की विशेष छूट प्रदान करते हुए दिनांक 2 अप्रैल 2025 तक निर्धारित किया गया है। जो करदाता अपना टैक्स जमा नहीं कर पाए हैं वह नगर पालिका दल्लीराजहरा के राजस्व विभाग मे जमा कर कर सकते हैंl इसके बाद टैक्स की राशि में सवा 6% सरचार्ज व ₹1000.00 रु. अधिभार अतिरिक्त राशि के साथ संपत्ति कर की राशि जमा करना अनिवार्य होगा ।
किरण देव और केदार कश्यप की निष्क्रियता से जल संकट का दंश झेल रही बस्तर की जनता: सुशील मौर्य
- जोरानाला विवाद सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पर नहीं बनाया दबाव
जगदलपुर बस्तर संभाग में व्याप्त जल संकट को लेकर बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक किरण सिंह देव और बस्तर से केबिनेट मंत्री केदार कश्यप पर बड़ा हमला बोला है।
सुशील मौर्य ने कहा है कि महानदी जल विवाद पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उड़ीसा के मुख्यमंत्री ने सतही चर्चा भर की, समाधान कुछ भी नहीं निकाला। जोरानाला विवाद को सुलझाने कोई पहल नहीं की। दोनों मुख्यमंत्रियों की मुलाकात पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता सुशील मौर्य ने कहा है कि महानदी विवाद को समाप्त करने पर गहन चर्चा दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के बीच होती है परंतु बस्तर की प्राणदायनी इंद्रावती नदी सूख चुकी है किसान लगातार संघर्ष कर रहे हैं। जोरा नालातक पहुंच साफ सफाई कर विभाग और नेताओं को चेताने के बावजूद भी अपने मुख्यमंत्री से इस गंभीर विषय पर चर्चा तक नहीं की। बस्तर के नेता किरण देव भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं, केदार कश्यप छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री हैं, महेश कश्यप बस्तर के सांसद हैं परंतु इस गंभीर विषय पर ये नेता थोड़ी सी भी गंभीरता नहीं दिखा पा रहे हैं। ये आपस में मिलकर अपने मुख्यमंत्री से इस विषय पर चर्चा के लिए दबाव नहीं बन पा रहे हैं जो कि बस्तर के लिए दुर्भाग्य जनक है। बस्तर की प्राणदायिनी इंद्रावती नदी पूरी तरह से सूखने की कगार पर है और ऐसी स्थिति में बस्तर के किसानों, पशुओं और शहरवासियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, परंतु ये सभी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और नेता अपनी सरकार के मुखिया पर इंद्रावती जल संकट से निपटने दबाव बनाने में विफल साबित हुए हैं। बस्तर के ये भाजप नेता उड़ीसा सरकार पर दबाव बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को क्यों नहीं मना पा रहे हैं यह बेहद गंभीर और चिंता का विषय है।सुशील मौर्य ने पूछा है अगर बस्तर के भाजपाई जनप्रतिनिधियों से यह कार्य नहीं हो पा रहा है तो स्पष्ट करें और अपनी निष्क्रियता और असमर्थता जाहिर करें ताकि बस्तर क्षेत्र के आम लोग अपनी लड़ाई स्वयं लड़ने की तैयारी कर लें।सुशील मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के लिए बस्तर कोई खास मायने नहीं रखता है यह स्पष्ट हो गया है। वे सिर्फ चुनाव जीतने के लिए बस्तर में आते हैं और बस्तर की समस्याओं के प्रति वे कोई गंभीरता नहीं दिखाते हैं। यदि वे गंभीर होते तो वे महानदी विवाद के साथ साथ जोरा नाला विवाद पर भी ओड़िशा के मुख्यमंत्री से चर्चा करते। यह बात स्पष्ट हो गई है कि डबल इंजन की सरकार खासकर बस्तर के लोगों के जीवन के प्रति बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। जनता ने किरण देव, केदार कश्यप और महेश कश्यप को चुना जिसे देखकर पार्टी ने इन तीनों नेताओं को महत्वपूर्ण पद दिए बावजूद इसके ये तीनों नेता भी बस्तर को उसका हक दिलाने में फिसड्डी साबित हो गए हैं। ये सदन से लेकर सड़क तक बस्तर को उसका हक दिलाने लड़ नहीं पा रहे हैं। यह बस्तर का दुर्भाग्य ही है कि बस्तर से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, बस्तर से जल संसाधन मंत्री, बस्तर सांसद के रहते हुए जोरा नाल विवाद पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री उड़ीसा के मुख्यमंत्री से बात तक नहीं कर रहे हैं और दूसरी तरफ ये तीनों नेता सिर्फ और सिर्फ बस्तर की जनता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं, बस्तर की जनता को झूठा आश्वासन दे रहे हैं। सुशील ने कहा मैं पूछना चाहता हूं कि बिना चर्चा के जोरा नाला विवाद का समाधान कैसे निकालेंगे किरण देव, केदार कश्यप और महेश कश्यप? उन्हें जनता के सामने स्पष्ट करना चाहिए या फिर बस्तर की जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए असमर्थता जाहिर कर देनी चाहिए।
नक्सलियों के नापाक मंसूबों को फोर्स ने किया नाकाम
- चेरपाल मार्ग पर मिला 45 किग्रा का आईइडी
- सुरक्षा बलों ने आईइडी को किया सुरक्षित नष्ट
जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में सीआरपीएफ की टीम ने एक बार फिर नक्सलियों के नापाक मंसूबे को नापाक कर दिया है। फोर्स ने समय रहते बड़ी अनहोनी टाल दी, अन्यथा भारी जनहानि हो जाती।

सीआरपीएफ 222वीं वाहिनी की टीम 28 मार्च को पालनार कैंप से एरिया डॉमिनेशन डयूटी पर निकली थी। नक्सल एरिया डोमिनेशन से डयूटी से वापसी के समय सुबह करीब 8.30 बजे चेरपाल से 2 किमी की दूर चेरपाल- पालनार मार्ग पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए आइईडी को बरामद कर डिटेक्ट किया गया। बरामद आइईडी से नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन जवानों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। बीडीएस बीजापुर और सीआरपीएफ 222वीं वाहिनी की बम डिस्ट्रायर टीम द्वारा मौके पर आइईडी को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया।
नक्सलियों द्वारा सुरक्षा सुरक्षा बलों के वाहन को निशाना बनाने के लिए 45 किग्रा का आइईडी चेरपाल- पालनार मार्ग पर जमीन के अंदर कमांड स्वीच सिस्टम से लगाया गया था, जिसका स्वीच लगभग 150 मीटर की दूरी पर था। सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं सूझबूझ से आइईडी बरामद कर निष्क्रिय करने में सुरक्षा बलो को कामयाबी मिली।
श्री हनुमान जी मंदिर जीर्णोद्धार पश्चात श्री हनुमान जी एवं श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा समारोह
- नगर की सीयाराम सेना कर रही भव्य आयोजन
दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़ के मध्य में स्थित धार्मिक नगर दल्ली राजहरा में चैत्र पंचमी से नवमी तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किया जाएगा जिसमें प्रमुख रूप से श्री हनुमान जी मंदिर जीर्णोद्धार पश्चात श्री हनुमान जी एवं श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य समारोह चार दिनों तक चलेगा। इस कार्यक्रम को भव्यता से मनाने श्रद्धालुजन जुटें हुए हैं।
दल्ली राजहरा की सामाजिक संस्था सियाराम की सेना से जुड़े प्रमुखों के अनुसार चैत्र शुक्ल पंचमी से नवमी तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे ।जिसके तहत् 02 अप्रैल 2025 चैत्र शुक्ल पंचमी बुधवार को कलश यात्रा व प्रायश्चित कर्म होंगे।इसी प्रकार दूसरे दिन 03अप्रैल 2025चैत्र शुक्ल षष्ठी दिन गुरुवार ,पंचांग पूजन – मंडप,प्रवेश वेदी पूजन जलाधिवास के कार्यक्रम होंगे। तिसरे दिवस 04 अप्रैल 2025 को चैत्र शुक्ल सप्तमी दिन शुक्रवार को वेदी पूजन ,पुष्पाधिवास, पत्राधिवास,फलाधिवास ,अन्नाधिवास व मिष्ठानाधिवास होगा।चौथे दिन05 अप्रैल 2025चैत्र शुक्ल अष्टमी दिन शनिवार को वेदी पूजन,महास्नान ,शय्याधिवास व महान्यास अनुष्ठान होंगें । पांचवें दिवस 06 मार्च 2025 चैत्र शुक्ल नवमी दिन रविवार को भगवान श्री रामलला जन्मोत्सव है।उस दिन भगवान श्री राम की प्राण -प्रतिष्ठा, महाअभिषेक ,हवन व पूर्णाहुति होगी। इसी दिवस महाभंडारा दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होगा।
इस कार्यक्रम को भव्यता देने श्रद्धालुजनों द्वारा एक टीम का गठन किया है जिसके तहत् शिबू नायर,अशोक बाम्बेश्वर,प्रमोद लिबानी,संतोष पाण्डेय, विजय जोगदण्ड, प्रदीप कुमार (बब्बू),रामकुमार शर्मा (रामू),विवेक मसीह,रोशन पटेल,चन्द्रप्रकाश सिन्हा,सुरज विभार,स्वप्निल तिवारी,जोगेन्द्र ठाकुर,तिलक गोयल,विष्णुदेव सिंह,जसविंदर गिल,परितोष हंसपाल,पप्पू पंजवानी,
अजमेल सिंह रंधावा ,प्रमोद चौधरी,संगीता नायर, ममता पाण्डेय, कालिन्दी तिवारी ,विजय लक्ष्मी, श्रुति यादव, लक्ष्मी सिन्हा, नर्मदा सहारे,रूखमणी किसोर,सरिता पटेल,ममता साहु, रोशनी पाण्डेय पुसई बाई साहू,सुभरित उर्वशा, दमयन्ती पावकर कार्यक्रम को भव्यता देने तन -मन-धन से जुटे हुए हैं।
अब फिर तेज हो जाएगा सड़क, पुल पुलियों का निर्माण, ठेकेदारों को मिली बकाया राशि
- ठेकेदारों को बड़ी राहत, माना मीडिया का आभार
- रुका हुआ था 200 करोड़ का भुगतान, अटक गए थे सड़क, पुल निर्माण
- ईएनसी भतपहरी ने दी भुगतान की जानकारी
अर्जुन झा-
जगदलपुर खबरों ने बस्तर संभाग को बड़ी राहत पहुंचाई है। बस्तर संभाग में अटके पड़े अरबों की लागत के पुल, पुलिया और सड़कों के निर्माण में अब गति आ जाएगी। लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों को भुगतान शुरू हो गया है और लगभग 80 प्रतिशत राशि का भुगतान वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले हो जाएगा। प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों और ठेकेदारों ने इसके लिए मीडिया और विभाग के इंजीनियर इन चीफ वीके भतपहरी का आभार माना है।
उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण विभाग में आरआरपी-3 के ठेकेदारों को पिछले कई माह से निर्माण कार्याें के अरबों रुपयों का भुगतान अटका हुआ था। मामला सामने आने के बाद ईएनसी वीके भतपहरी ने दावा किया है कि केंद्र का पोर्टल ठीके होने के बाद 80 प्रतिशत ठेकेदारों का भुगतान रिलीज कर दिया गया है। ईएनसी वीके भतपहरी ने केंद्रीय मद की राशि का भुगतान कई कारणों से आपत्ति लगाकर रोक दिया था। रूरल रोड प्रोजेक्ट-3 योजना में नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़कों और पुल पुलियों का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग है। रूरल रोड प्रोजेक्ट के तहत चल रहे निर्माण कार्यों के भुगतान ईएनसी के माध्यम से ही होता है। बस्तर संभाग में ही रूरल रोड प्रोजेक्ट-3 के तहत सड़क निर्माण में लगे दर्जनों ठेकेदारों के करीब 200 करोड़ रुपयों का भुगतान रुका हुआ था। मामले में ईएनसी ने केंद्र के पोर्टल में तकनीकी खराबी का हवाला दिया था।आरआरपी के कार्याें को लेकर इसी तरह की शिकायतें पिछले साल भी आई थीं।
काम रुकने पर एक्टिव हुआ विभाग
भुगतान लटकने से ठेकेदार आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और उन्होंने काम रोक दिया था। आधे अधूरे कार्य लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए थे। बस्तर संभाग के प्रभावित इलाकों के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी असुविधा हो रही थी। जब यह बात मीडिया के संज्ञान में आई तो मामला शासन प्रशासन तक पहुंचा और लोक निर्माण विभाग हरकत में आया। तब जाकर ठेकेदारों के बिल क्लीयर किए गए। मामले में कहा जा रहा है कि सड़क निर्माण में कई छोटे-छोटे मामलों को लेकर ईएनसी कार्यालय द्वारा आपत्ति लगाए जाने के कारण भुगतान नहीं हो पा रहा था। शासन के संज्ञान में यह मामला लाया गया तक जाकर मामले का हल निकला है।
31 मार्च से पहले हो पूरा भुगतान
लोक निर्माण विभाग के ईएनसी वीके भतपहरी ने बताया कि केंद्र का पोर्टल ठीक होने के बाद ठेकेदारों का जो भुगतान रूका हुआ था उसे बुधवार को ही रिलीज कर दिया गया है। करीब 80 प्रतिशत ठेकेदारों का भुगतान 31 मार्च से पहले हो जाएगा।
ठेकेदारों ने कहा- शुक्रिया
ठेकेदारों का भुगतान और संबंधित निर्माण कार्यों के अटकने का मामला मीडिया ने प्रमुखता से उजागर किया था। इसमें समाचार पत्र नई दुनिया की विशेष भूमिका रही है। भुगतान मिल जाने से न सिर्फ ठेकेदारों को बल्कि बस्तर संभाग के नारायणपुर, बीजापुर, कोंडागांव, कांकेर आदि जिलों के नक्सल प्रभावित गांवों के ग्रामीणों को भी बड़ी राहत मिली है। ठेका फर्म मोहम्मद आसिफ कंस्ट्रक्शन कांकेर, मेसर्स शिरोमणि माथुर कंस्ट्रक्शन दल्ली राजहरा, मेसर्स एसआर सरकार कंस्ट्रक्शन पखांजुर, मेसर्स आरसी जैन दुर्ग, मेसर्स मिलेनियम बिल्डकॉन राजनांदगांव, मेसर्स एसएस इंफ्रास्ट्रक्चर दुर्ग, मेसर्स नंदिनी कंस्ट्रक्शन राजनांदगांव ने नई दुनिया, अन्य मीडिया संस्थानों और ईएनसी वीके भतपहरी को धन्यवाद दिया है।
कवि आसना गांव में जागरूकता की अलख जगा रहे हैं एनएसएस स्वयंसेवक
- राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन मशरूम की खेती पर परिचर्चा
जगदलपुर शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर जगदलपुर द्वारा सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर ग्राम पंचायत कविआसना में 24 से 30 मार्च तक आयोजित किया गया है।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा दैनिक गतिविधियों के तहत आज 27 मार्च को सुबह 5 बजे लक्ष्य गीत के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। योग व्यायाम, सूर्य नमस्कार, कपाल भाती, प्राणायाम, अनुलोम -विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, वज्रासन एवं शवासन इत्यादि से दिनचर्या की शुरुआत की गई। प्रातः 8 बजे से 12.30 बजे तक परियोजना कार्य के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम कविआसना के मांझी पारा, ठाकुर बस्ती, प्राथमिक शाला परिसर एवं शिव मंदिर चौक की साफ सफाई कर स्वच्छता की जानकारी दी गई। इसका नेतृत्व महा दलनायक एवं दलनायिका क़ी अनुमति से समस्त समूहों के नेतृत्वकर्ताओ ने किया। साफ सफाई के साथ ही स्वयं सेवकों द्वारा ग्रामीण सर्वे कार्यक्रम तथा ग्रामवासियों की अनुमति से दीवारों पर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वछता एवं नैतिकता आधारित स्लोगन लेखन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत दैनिक बौद्धिक परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसका विषय मशरूम उत्पादन तकनीक था।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. प्रहलाद नेताम क़ृषि महाविद्यालय जगदलपुर थे।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजीवन कुमार, एनएसएस शिविर प्रभारी डॉ. भुनेश्वर साहू, डॉ. सोहन कुमार मिश्रा, डॉ. दुर्गेश डिक्सेना, डॉ. रेखा जीवनानी, बहोरन लाल सूर्यवंशी, संतोष झा, महा दलनायक भुवन सिन्हा, महा दलनायिका सुमन राठौर, समूह नेतृत्वकर्ता श्वेता डहरिया, भूमिका मौर्य, प्रदुमन पदमे, टिकेश्वर साहू, मोबीन खान, डमरूधर कश्यप, काजल रानी राठौर, प्रवीण कुमार एवं समस्त स्वयंसेवकों ने इसमें भाग लिया। बौद्धिक परिचर्चा का शुभारंभ युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया। तत्पश्चात स्वागत उद्बोधन एवं अतिथि परिचय हेतु एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर संजीवन कुमार ने दिया। मुख्य वक्ता द्वारा प्रयोग के माध्यम से मशरूम की फसल की जानकारी, कम उत्पादन में अधिक लाभ, मशरूम के शारीरिक फायदे, पोषण आहार युक्त भोजन की जानकारी, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य हेतु दिनचर्या तथा बीएमआई परीक्षण की जानकारी साझा की गई। चर्चा के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा मशरूम उत्पादन तकनीक संबंधी प्रश्न पूछे गए जिनका उत्तर डॉ. प्रह्लाद नेताम ने दिया। अतिथियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम समापन हुआ। बौद्धिक परिचर्चा कार के पश्चात खेलकूद का आयोजन किया गया जिसमें स्वयंसेवकों ने आनंदपूर्वक बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस बीच कुछ ग्रामवासी भी परिसर में उपस्थित होकर खेल का आनंद उठा रहे थे।
दिनचर्या के अंतिम कड़ी में संध्या 6 से 8 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम संचालित हुआ जिसमें आज ग्रामीणों द्वारा रामायण भजन कीर्तन प्रस्तुत किया गया और भक्ति भावपूर्ण वातावरण बनाया गया। एनएसएस शिविर का चतुर्थ दिवस सुखद व आनंदमय रहा।
नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान
- तोकापाल में हुआ स्वागत समारोह का आयोजन
तोकापाल जनपद पंचायत तोकापाल में आज नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम तोकापाल (परपा) सामुदायिक भवन में हुआ, जिसमें जनपद पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच एवं उपसरपंचों ने भाग लिया।

इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। यह आयोजन प्रशासन द्वारा किया गया था, जो क्षेत्र के विकास और समृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी महत्वपूर्ण बना दिया। यह कार्यक्रम न केवल नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के स्वागत का अवसर था, बल्कि क्षेत्र के विकास और समृद्धि की दिशा में एक नया अध्याय शुरू करने का भी प्रतीक है। इस आयोजन से यह स्पष्ट हुआ कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर क्षेत्रवासियों के कल्याण के लिए कृतसंकल्प हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, मंडल अध्यक्ष सोमारु राम कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, जिला पंचायत सदस्य कामदेव बघेल, पदमनी कश्यप, जनपद अध्यक्ष रामबती भंडारी, उपाध्यक्ष रितेश दास जोशी, जनपद सदस्य शांति नाग, भानुमती यादव, डिकेश नाग, चंद्रशेखर जोशी, रैतूराम बघेल, लच्छिन यादव, बाबुल नाग, संतोष बघेल,सुनील कुहरामी, चंद्रकांत भंडारी, बलीराम बघेल, बालसिंह ठाकुर, पूरन सेठिया, संतोष ठाकुर, पूरन सिंह कश्यप, उर्मिला गोयल, शिवनंदन पेगड़, विमल पांडेय, बलराम मंडावी और अन्य जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सीबीआई की छापेमारी का विरोध, केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों का पुतला दहन
- जांच एजेंसियों का बेजा इस्तेमाल कर रही है भाजपा सरकार: रेखचंद जैन
जगदलपुर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक देवेंद्र यादव और अन्य कांग्रेसजनों के आवासों पर सीबीआई की छापेमारी के विरोध में यहां कांग्रेस के लोगों ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों का पुतला दहन किया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस के लोगों ने जगदलपुर के राजीव भवन के समक्ष केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने बताया छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं पर हो रही केंद्रीय एजेंसियों की द्वेषपूर्ण कार्रवाई लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। जब से भाजपा सरकार बनी है, वह विपक्षी दलों को दबाने का प्रयास कर रही है। ईडी और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है, कांग्रेस नेताओं के खिलाफ गलत आरोप पत्र तैयार कर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर छापा मारने और जेल भेजने का काम भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है।15 महीने की विष्णु देव सरकार के पास जनता को बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। इसलिए जनता का ध्यान भटकाने और प्रधानमंत्री के सामने यह दिखाने का प्रयास कि हम कार्रवाई कर रहे हैं। कुल मिलाकर सीबीआई का दुरुपयोग कर माहौल तैयार किया जा रहा है। ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि भ्रष्टाचार की जांच हो रही है, तो क्या भ्रष्टाचार केवल कांग्रेस में ही दिखता है? भाजपा नेताओं पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं होती? उन्होंने इसे राजनीतिक षड्यंत्र करार देते हुए कहा कि भाजपा भूपेश बघेल की लोकप्रियता से डरी हुई है, इसलिए बदले की कार्रवाई कर रही है। लेकिन कांग्रेस इसका डटकर विरोध करेगी और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेगी। इस दौरान महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, चंपा ठाकुर, अंगद त्रिपाठी, हनुमान द्विवेदी, वेंकट राव, महामंत्री जाहिद हुसैन, अवधेश झा, राजेश चौधरी, विक्रम सिंह डांगी, कौशल नागवंशी, सहदेव नाग, सुषमा सुता, रविशंकर तिवारी, राजेश राय, पार्षद बलराम यादव, सूर्या पानी, शुभम यदु, कोमल सेना, ललिता राव, संदीप दास, लोकेश चौधरी, आदर्श दलाई, तरणजीत सिंह, एस नीला, जस्टिन भवानी, पुरुषोत्तम दास, लोकेश नंदा, हर्ष शर्मा, बालो बघेल, देवकी भद्र, श्याम कुमारी ध्रुव आदि मौजूद रहे।
नगर निगम टीम ने प्रतिबंधित पालीथीन पर की बड़ी कार्रवाई
- ढाई क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद
जगदलपुर नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा के निर्देशानुसार गठित टीम ने पर्यावरण विभाग के वैज्ञानिकों के सहयोग से प्रतिबंधित पालीथीन पर बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में बालाजी इंटरप्राईजेस से 2.5 क्विंटल और अभिनव मार्केटिंग से 17 किलोग्राम प्रतिबंधित पालीथीन , डिस्पोजल गिलास जप्त की गई।

नगर निगम के काम्प्लेक्स में स्थित दो दुकानों में भारी मात्रा में प्रतिबंधित झिल्ली पाई गई। दोनों दुकानों के ताले तोड़कर जांच की गई, जिसमें न केवल प्रतिबंधित झिल्ली बल्कि डिस्पोजल गिलास और प्लास्टिक चम्मच भी बरामद हु। इन्हें तौलने और आगे की जांच की कार्रवाई जारी है। ताला तोड़ने के बाद दुकान मालिक शंकर यादव से संपर्क किया गया। श्री यादव के अनुसार उक्त दुकान को धनपूंजी के व्यापारी पवन जैन द्वारा किराए पर लिया गया है। इस कार्रवाई में बड़े अधिकारी भी शामिल थे। कार्रवाई के दौरान विनय श्रीवास्तव राजस्व अधिकारी, हेमंत श्रीवास स्वास्थ्य अधिकारी, राकेश यादव दुकान प्रभारी, घनश्याम सिंह वैज्ञानिक, छग पर्यावरण मंडल, नंद कुमार पटेल, चंदन प्रजापति एवं दामोदर समेत कई अधिकारियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। नगर निगम प्रशासन ने बताया कि प्रतिबंधित सामग्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान
- तोकापाल में हुआ स्वागत समारोह का आयोजन
तोकापाल जनपद पंचायत तोकापाल में आज नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम तोकापाल (परपा) सामुदायिक भवन में हुआ, जिसमें जनपद पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच एवं उपसरपंचों ने भाग लिया।

इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। यह आयोजन प्रशासन द्वारा किया गया था, जो क्षेत्र के विकास और समृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी महत्वपूर्ण बना दिया। यह कार्यक्रम न केवल नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के स्वागत का अवसर था, बल्कि क्षेत्र के विकास और समृद्धि की दिशा में एक नया अध्याय शुरू करने का भी प्रतीक है। इस आयोजन से यह स्पष्ट हुआ कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर क्षेत्रवासियों के कल्याण के लिए कृतसंकल्प हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, मंडल अध्यक्ष सोमारु राम कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, जिला पंचायत सदस्य कामदेव बघेल, पदमनी कश्यप, जनपद अध्यक्ष रामबती भंडारी, उपाध्यक्ष रितेश दास जोशी, जनपद सदस्य शांति नाग, भानुमती यादव, डिकेश नाग, चंद्रशेखर जोशी, रैतूराम बघेल, लच्छिन यादव, बाबुल नाग, संतोष बघेल,सुनील कुहरामी, चंद्रकांत भंडारी, बलीराम बघेल, बालसिंह ठाकुर, पूरन सेठिया, संतोष ठाकुर, पूरन सिंह कश्यप, उर्मिला गोयल, शिवनंदन पेगड़, विमल पांडेय, बलराम मंडावी और अन्य जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


