दल्लीराजहरा – दिगम्बर जैन समाज दल्लीराजहरा भाद्रपद शुक्ल प्रतिपदा एवं पर्युषण पर्व के प्रारंभ पर 1008 शांतिनाथ जिनालय में भव्य कल्शारोहण, ध्वजारोहण एवं यागमंडल विधान समारोह का आयोजन किया जा रहा है |





दल्लीराजहरा – दिगम्बर जैन समाज दल्लीराजहरा भाद्रपद शुक्ल प्रतिपदा एवं पर्युषण पर्व के प्रारंभ पर 1008 शांतिनाथ जिनालय में भव्य कल्शारोहण, ध्वजारोहण एवं यागमंडल विधान समारोह का आयोजन किया जा रहा है |





अबूझमाड़ की संस्कृति और मनोरम दृश्यो को करीब से निहारा
नारायणपुर संपादक डॉ. एस. वली आज़ाद (सिटी मीडया)
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मीडिया सलाहकार रुचिर गर्ग दो दिवसीय नारायणपुर प्रवास के बाद शाम को राजधानी लौट गए। सोमवार सुबह 11 बजे स्थानीय विश्राम गृह में पत्रकारों से सौजन्य मुलाकात करने के बाद वरिष्ठ पत्रकारों के साथ अबूझमाड़ का दौरा किया। नारायणपुर के वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद इमरान खान के साथ बाइक में बैठकर सीएम के सलाहकार रुचिर गर्ग ने कोहकामेटा और सोनपुर का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों से चर्चा कर अबूझमाड़ के विकास कार्यो को करीब से देखा।

अन्य साथी पत्रकारों की मौजूदगी में रायपुर रवानगी से पहले जिले के सभी पत्रकरों से मुलाकात की। प्रवास के दौरान नारायणपुर और बेनूर के पत्रकारों से दो घंटे तक चर्चा कर सरकार की योजनाओं पर विचार विमर्श किया। मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से बस्तर भ्रमण के दौरान रुचिर गर्ग संभागीय मुख्यालय जगदलपुर के पत्रकारों के साथ दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले के कलमवीरो से मुलाकात कर चुके है।
रविवार को प्रधान संपादक मोहम्मद इमरान खान से मोबाइल पर चर्चा कर मीडिया सलाहकार रुचिर गर्ग ने अपने नारायणपुर प्रवास के बारे में बताया। चर्चा के दौरान उन्होंने स्थानीय पत्रकारों से मुलाकात करने की बात कही थी। जिसके बाद सोमवार को वे अपने पत्रकारों से मिलकर रायपुर रवाना हुवे ।
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रुचिर गर्ग पूर्व में नईदुनिया और नवभारत के संपादक रह चुके है। उत्कृष्ट पत्रकारिता को लेकर वे पूरे देशभर में जाने जाते है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दल्लीराजहरा के साथ प्रगाढ़ सम्बन्ध रहे है उनका संगठनात्मक दौरा अक्सर दल्लीराजहरा में रहा करता था जिस समय में वे अविभाजित दुर्ग जिले के युवा कांग्रेस के तेजतर्रार जिलाध्यक्ष थे | उस समय में उनकी सक्रियता को बढ़ाने में दल्लीराजहरा क्षेत्र के युवा भी सदैव सक्रीय रहते थे जिनमे उनके कार्यकारिणी के महासचिव एवं अन्य पदाधिकारी भी उनके साथ कंधे से कन्धा मिलकर संगठन को मजबूत करने तत्पर रहते थे इन्ही कार्यकर्ताओं की बदौलत डौंडी लोहारा विधानसभा एवं कांकेर लोकसभा कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था | लगातार सात बार कांग्रेस के विधायक रहे झुमुक लाल भेड़िया हो या सांसद फूलो देवी नेताम या अरविन्द नेताम इन्ही युवाओं की दम पर वर्षों तक इस क्षेत्र को कांग्रेस का गढ़ बना कर रखा था | आज अचानक उस समय के युवा कांग्रेस के दिग्गज एक युवा मित्र के द्वारा 30 वर्ष पुरानी तस्वीर को देख पुरानी यादें ताजा कर उत्साहित हुए उनमे उस समय के युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेश बघेल के महासचिव रहे अर्जुन झा एवं मित्रगण जिनमे स्व गोपाल पाण्डेय, आशुतोष माथुर व अनिल खोब्रागढ़े (वर्तमान समय में भाजपा में सम्मिलित हो चुके है) थे |





रायपुर। केंद्र के निर्देश बाद अब छत्तीसगढ़ में कलेक्टर ही जिला खनिज न्यास परिषद के अध्यक्ष होंगे। केंद्र के पत्र के बाद DMF परिषद में संशोधन राजपत्र में प्रकाशित किया गया है।

इससे पहले राज्य सरकार ने प्रभारी मंत्रियों को DMF परिषद का अध्यक्ष बनाया था। इस आदेश को लेकर पिछले महीने 18 अगस्त को राज्य को केंद्र ने पत्र लिखकर कहा था कि प्रभारी मंत्रियों को DMF परिषद के अध्यक्ष पद से हटायें, क्योंकि फंड के प्रमुख कलेक्टर ही होंगे। प्रह्लाद जोशी के पत्र में इस मामले में तत्काल क्रियान्वयन के लिए भी कहा गया था। इस पत्र के बाद अब राज्य सरकार ने परिषद को लेकर संशोधन को राजपत्र में प्रकाशित कर दिया है |

DMF परिषद में संशोधन राजपत्र में कहा गया है कि सांसदों को पदेन सदस्य सचिव बनाने को लेकर राजपत्र में प्रकाशन किया गया है। अभी तक जिला पंचायत सीईओ को पदेन सदस्य हुआ करते थे, उन्हें अब नए संशोधित परिषद में पदेन सदस्य सचिव बनाया जायेगा। वहीं सांसद परिषद में अब पदेन सदस्य होंगे। राज्य के राज्यसभा का सांसद सदस्य अपने द्वारा चयनित किसी एक जिले शासी परिषद के सदस्य होंगे। राज्य सभा के सांसद सदस्य अपने द्वारा चयनित जिलों का नाम राज्य के खनिज साधन विभाग के प्रभारी सचिव को संसूचित करेंगे, जो इसकी संसूचना संबंधित जिला मजिस्ट्रेट, उपायुक्त, जिला कलेक्टर को देंगे।




डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 06 सितम्बर 2021
कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) प्रबंधन समिति धर्मेश कुमार साहू की अध्यक्षता में 7 सितम्बर को अपरान्हन 3 बजे कार्यालय कलेक्टर के सभाकक्ष में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। उक्त बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत चल रहे कार्याे की एजेण्डावार समीक्षा की जावेगी। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) प्रबंधन समिति समस्त सदस्यों का उपस्थित होना अनिवार्य है। उक्त बैठक में सर्व संबंधित अधिकारियों को जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं।
डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 06 सितम्बर 2021
नारायणपुर जिले में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नारायणपुर में खान-पान व्ययस्था हेतु इच्छुक केटरर/फर्म से प्रस्ताव 9 सितम्बर तक आमंत्रित किया गया है। मीनू तथा प्रस्ताव फार्म 9 सितम्बर तक कार्यालयीन समय में प्राप्त किये जा सकते हैं। प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि 9 सितम्बर, दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गयी है। प्राप्त प्रस्तावों पर निर्णय स्थानीय समिति द्वारा लिया जाएगा। इस विषय में किसी भी अथवा समस्त प्रस्तावों को अस्वीकृत करने का अधिकार स्थानीय समिति को होगा। इस संबंध में अन्य जानकारी प्राप्त करने हेतु ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरएसईटीआई) गरांजी नारायणपुर एवं मोबाईल नंबर 93993-44741 पर संपर्क किया जा सकता है।
डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 06 सितम्बर 2021
रामकृष्ण मिशन आई.टी.आई. नारायणपुर में सुजूकी मोटर्स गुजराज द्वारा 21 सितम्बर को प्रातः 09 बजे से कैम्पस इन्टरव्यू का आयोजन निर्धारित किया गया है। जिसमें लिखित एवं मौखिक परीक्षा के माध्यम से प्रतिभागी का चयन किया जायेगा। इंटरव्यू में षामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी की आयु 18 से 23 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी ने 50 प्रतिशत के साथ 10वीं एवं 60 प्रतिशत के साथ आई.टी.आई. उत्तीर्ण की हो। इस इंटरव्यू में छत्तीसगढ़ के किसी भी आई.टी.आई. से व्यवसाय फिटर, टर्नर, वेल्डर, ट्रैक्टर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, विद्युतकार, मोटर मैकेनिक, पेन्टर (जनरल). टूल एण्ड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेस ऑपरेटर, मशीनिष्ट, सीओई (ऑटोमोबाईल) में उत्तीर्ण वर्ष 2016 से 2021 तक के पुरूष प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं। इंटरव्यू से संबंधित अधिक जानकारी के लिये 99907-24900 पर संपर्क कर सकते हैं ।
डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 6 सितम्बर 2020
कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देशानुसार एसडीएम दिनेष कुमार नाग ने आज जिले में गणेश उत्सव के सम्बंध मे बैठक ली। एसडीएम श्री नाग ने बैठक में कहा कि शासन के निर्देशानुसार गणेश उत्सव में इस बार चार फीट से ज्यादा बड़ी प्रतिमाएं नहीं बैठायें। इसके साथ ही पूजा, आरती या अन्य कार्यक्रमों में ज्यादा भीड़ जमा न हो इसलिए पंडाल भी 15 गुणा 15 फीट के रखे जाए एवं गणेश पंडालों में एक समय में 20 से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं हो सकेंगे ताकि कोरोना संक्रमण का खतरा न रहे। ऐसा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी पर कोरोना संक्रमण के कारण जहां तक संभव हो, घरों में ही पूजा करें, सामूहिक आरती न किया जाये। गणेश प्रतिमा स्थापित करने तथा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। सार्वजनिक स्थलों पर आयोजन की अनुमति शर्तों के आधार पर दी जाएगी। गणेश विसर्जन हेतु पिकअप कर समकक्ष गाड़ियों को ही अनुमति दी जाएगी। गणेश स्थल में मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजर या हैण्डवाष की व्यवस्था करना अनिवार्य होगा
डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 06 सितम्बर 2021
कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने आज जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओ.पी.डी. पंजीयन, ऑपरेशन थिएटर, ब्लड बैंक, ड्रेसिंग रूम, पैथोलॉजी, स्टोर रूम, महिला एवं पुरूश वार्ड सहित अंतः रोगी विभाग के विभिन्न कक्षोें का उन्होंने निरीक्षण किया। इसके उपरांत कलेक्टर ने कोविड टीकाकरण कक्ष, भण्डार कक्ष के और 500 एलपीएम क्षमता वाले निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का भी मुआयना किया। कलेक्टर श्री साहू ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला अस्पताल में आमजनों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं को और अधिक बेहतर करंे। इस अवसर पर एसडीएम दिनेश कुमार नाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीआर पुजारी, सिविल सर्जन डॉ एमके सूर्यवंशी, डॉ सुधाशु गुप्ता, डीपीएम प्रिया, कंवर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबिन आली के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर साहू ने अपने निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में गंभीर और आकस्मिक चिकित्सा हेतु दी जाने वाली उपचार सेवाओं की जानकारी, ली। उन्होंने जिला अस्पताल में कोविड-10 के वैक्सीनेशन के बारे में पूछा। कलेक्टर ने ईलाज के लिए भर्ती मरीजों से भी बातचीत की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने अस्पताल में चल रहे मरम्मत कार्य को तेजी से पूरा करने कहा। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल आकर्षक होनी चाहिए, मरीजो और उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इस बात का विशेशे ध्यान रखें। कलेक्टर ने जिला अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बोर्ड तथा नया साइन बोर्ड लगाने और मेन गेट में सुझाव एवं शिकायत पेटी लगाने कहा। उन्होंने मरीजो के साथ आये परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल परिसर में सामुदायिक शौचालय बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में संचालित कैंटीन और जन औषधि केंद्र को पुनः प्रारंभ करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर श्री साहू ने पोषण पुर्नवास केन्द्र (एनआरसी) का भी निरीक्षण किया। वहां उन्होंने भरे एवं खाली बेड की जानकारी ली और एनआरसी में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर, 6 सितम्बर 2021
कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले में कोविड-19 के एक्टिव केसों, वैक्सीनेशन, कोविड-19 टेस्ट, होम आईसोलेशन की जानकारी ली। उन्होंने जिले में वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोविड-19 के वैक्सीनेशन से छुटे हुए लोगों का भी षीघ्र वैक्सीनेशन किया जाये। उन्होंने नगर में वैक्सीनेशन हेतु वार्डवार शिविर आयोजित वैक्सीनेशन कार्य को षत-प्रतिशत करने के निर्देश दिये। बैठक में एसडीएम दिनेश कुमार नाग, संयुक्त कलेक्टर गौरी शंकर नाग, सुश्री निधि साहू, डिप्टी कलेक्टर वैभव क्षेत्रज्ञ, फागेश सिन्हा, रामसिंह सोरी, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रविकांत धुर्वे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मोबिन अली के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।