City Media - Page 1454 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1454

आठवें दिन भी हंगामे के भेंट चढ़ा लोकसभा सदन..

0

बस्तर साँसद दीपक बैज के निशाने में रहे मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया…

सदन के अंदर साँसद दीपक बैज ने जमकर सम्हाल रखा था मोर्चा….

आज लोकसभा सत्र का आठवां दिन भी हंगामें के भेंट चढ़ा लगातार विपक्ष के निशाने पर रही केंद्र सरकार विपक्षी दलों ने प्रश्नकाल चलने नही दिया।

साथ ही तीन बार सदन स्थगित करने के बाद लगभग 2.30 बजे सदन की कार्यवाही कल तक के लिए रोकनी पड़ी…

जैसे ही मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बोलने खड़े हुए तभी साँसद दीपक बैज ने जमकर लगाए नारे “पलटू मंत्री हाय हाय..दलबदलू मंत्री हाय हाय” और सदन कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया…..

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

दल्लीराजहरा चोरहापड़ाव के पास कल हुए दर्दनाक सड़क दुर्घटना को लेकर राजहरा सीएसपी द्वारा बस ऑपरेटरों को समझाइश दी गई

0

दल्लीराजहरा : कल 28 जुलाई को डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापडाव गोटूलमुंडा ढाबा मोड़ के पास जबरदस्त सड़क दुर्घटना में मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत व  दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था | मनीष बस और स्कूटी में आमने सामने जबरदस्त टक्कर हुई थी एवं बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि स्कूटी सहित सवारियों को रौंदते हुए लगभग 100 मीटर दूर तक घसीटा | मृतक रामबसावन पासवान पिता मोहन प्रसाद पासवान उम्र 55 वर्ष वार्ड क्र 12 के निवासी है | पिता व पुत्र विक्की अपनी दुपहिया वाहन से दल्ली की ओर आ रहे थे |

इस प्रकार आये दिन हो रहे सड़क दुर्घटना को लेकर राजहरा थाना सीएसपी अलीम खान द्वारा न्यू बस स्टैंड दल्लीराजहरा में ड्राईवरों व कंडक्टरों को समझाइश दी गई कि लापरवाहीपूर्वक, ओवरटेक करते हुए व तेज गति से बस न चलाये व समय को ध्यान में रखते हुए गाड़ी चलायें चूँकि अक्सर देखा गया है कि सवारी भरने व जल्दी पहुँचने के चक्कर में बस ऑपरेटरों द्वारा लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाई जाती है और यही सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण बनता है इसके साथ ही सीएसपी अलीम खान द्वारा बस ऑपरेटरों को चेतावनी भी दी गई कि यदि यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया तो उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी | बस ऑपरेटरों में मुख्य रूप से आरबीएस, कांकेर रोडवेज, भारत ट्रेवल्स, दुर्ग रोडवेज आदि बसों के ऑपरेटर मौजूद थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के 17वे स्थापना दिवस पर आज जन मुक्ति मोर्चा के कृषि कार्यालय पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया

0

आज दिनांक 28/07/21 को जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के 17वे स्थापना दिवस पर आज जन मुक्ति मोर्चा के कृषि कार्यालय पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों किसान-मजदूर, छात्र-युवा-बेरोजगारो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिये।
इस कार्यकर्ता सम्मेलन में कॉमरेड जीत गुहा नियोगी ने बताया कि कैसे जन मुक्ति मोर्चा संगठन का गठन किया गया और क्यो किया गया, और कॉमरेड मूलचन्द चन्देल ने भी अपना विचार व्यक्त किये इसी कड़ी में कॉमरेड कुलदीप नोनहरे ने कार्यक्रम में आये हुए क्षेत्र किसान मजदूर व आम जन को बताया कि किस प्रकार केंद्र की सरकार किसान मजदूर के साथ छल करके किसान विरोधी कृषि कानून और मजदूर विरोधी श्रम कानून को मजदूर किसान के ऊपर थोपा जा रहा है और उन्होंने यह भी बताया कि कृषि कानून और श्रम कानून से किसान मजदूर के ऊपर कितना बुरा असर पड़ेगा |

इसी दौरान नवा बिहान के साथी जन गायक कॉमरेड चन्द्रशेखर यादव, कॉमरेड ललित गेडाम एवं साथियो द्वारा जन गीत प्रस्तुत किया गया। उद्बोधन की कड़ी में कॉमरेड बसन्त रावटे, कॉमरेड मोहन कुमेटी द्वारा अपना विचार रखा गया…इस कार्यक्रम को सफल बनाने आज सुबह 08 बजे से ही जन मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता के साथ आस पास मजदुर किसान छात्र युवा बेरोजगार जन मुक्ति मोर्चा के कार्यालय पहुंचने लगे थे…इस कार्यक्रम में जन मुक्ति मोर्चा के कॉमरेड यादराम कोर्राम, कॉमरेड ह्यूमन तुमरेकी, कॉमरेड ईशवर निर्मलकर , कॉमरेड घनश्याम करेंद , कॉमरेड तरुण उर्वशा, कॉमरेड घनश्याम गुनेंद्र, कॉमरेड प्रभुराम धुव्रे, कॉमरेड कलीराम सलामे, कॉमरेड महेंद्र कुमार कुलदीप, कॉमरेड चेतन सिन्हा, कॉमरेड जयसिंग दुग्गा, कॉमरेड अजब सिंग, कॉमरेड भोमराज, कॉमरेड रूपा साहू, कॉमरेड सुरेन्द्र पाण्डे, कॉमरेड शुशील निषाद, कॉमरेड मोहम्मद मेराज, कॉमरेड किसन, कॉमरेड जीतू साहू, कॉमरेड अनिल निषाद, कॉमरेड हितेश साहू, कॉमरेड ग्रिजीत दुग्गा के साथ सैकड़ो लोग उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

लोकसभा स्पीकर की समझाइश के बाद कांग्रेसी सांसदों का निलंबन स्थगित…

0

कांग्रेस के 13 सांसदों को करना था निलंबन…

ज्ञात हो कि जासूसी मामले को लेकर लगातार विपक्ष सरकार से जवाब चाह रही है।

आज लोकसभा की कार्यवाही जब शुरू हुई तब कांग्रेस एवँ विपक्षी दलों के सांसदों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला…

तकरीबन 1 घण्टे तक लगातार बिनारुके नारे बाजी के बीच सदन की कार्यवाही चलती रही ऐसे में कांग्रेस सांसदों ने आक्रोश में आकर कागजो को सदन में उछाला जिस पर 13 कांग्रेसी सांसदों को स्पीकर ने निलंबन कि की थी तैयारी परन्तु निलंबन के कार्यवाही से पहले स्पीकर ने कांग्रेसी सांसदों अपने चेम्बर में बुलाकर आधे घण्टे चर्चा के पश्चात निलंबन की कार्यवाही समझाईस देकर स्थगित कर दी गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

जिसमे प्रमुख रूप से बस्तर साँसद दिपक बैज,सप्तिगिरी उल्का,आई बी ईडन,माणिक टैगोर,ज्योति मणि,अमरिंदर बिट्टू,गुरजीत सिंग एवँ अन्य सांसदगण मौजूद रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

शाला उत्सव को लेकर संकुल समन्वयको की बैठक

0

राज्य शासन के निर्देशों पर दो अगस्त से शालाओ में ऑफलाइन क्लास ली जानी है, इसी के तारतम्य में आज विकासखंड जगदलपुर अंतर्गत कार्यरत संकुल समन्वयकों की बैठक आज विकास खंड शिक्षा परिसर में लिया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी मान सिंह भारद्वाज ने समस्त शालाओ को 2 अगस्त से शासन के आदेश के अनुरूप कोविड 19 के निर्देशों को पालन करते हुए प्रारम्भ करवाने को कहा।

सहायक खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन ने शाला प्रारम्भ के उपरांत मध्याह्न भोजन का संचालन किस प्रकार किया जाना है, तथा कौन कौन सी सावधानियां बरती जानी है पर प्रकास डाला। उनके द्वारा हिदायत दिया गया कि शाला की रसोई और उसके उपकरणों को साफ सफाई के साथ व्यवस्तिथ कर लिए जाए। किसी भी प्रकार की कोताही होने पर जवाबदारी निर्धारित किया जाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

बैठक में उपस्तिथ खंडश्रोत समन्वयक गरुड़ प्रसाद मिश्र ने सभी समन्वयकों को निर्देशित किया कि वो दो दिन में सभी शालाओ का निरीक्षण कर शाला प्रवेशोत्सव की तैयारी का जानकारी सहित पंचायतों के द्वारा प्राप्त सहमति पत्र को कार्यालय में जमा करे।
बैठक में उपस्तिथ समन्वयक शरद अविनाश दास , मनोज साहु , श्राजेश तिवारी , डालेन्द ठाकुर , श्सरोज सेठिया समीर शुक्ला , विकास चन्द्राकर ने समस्त समन्वयकों की ओर से अधिकारियों को आस्वस्त किया है कि वे शाला प्रवेश उत्सव को सफल बनाएंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सड़क दुर्घटना में एक मासूम की मौत, मुण्डन संस्कार के लिए देवड़ा मंदिर निकला था परिवार

0

जगदलपुर।बकावण्ड ब्लाक के ग्राम टलनार में एक परिवार अपने बच्चे के मुंडन संस्कार के लिए देवड़ा मंदिर ऑटो से निकला था। दोपहर बाद नगरनार थाने के समीप जैसे ही ऑटो पहुंचा तभी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। आसपास के ग्रामीणों ने सभी घायलों को महारानी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन ऑटो में बैठे मासूम की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया। दुर्घटना में एक डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत व 3 वर्षीय बच्चा भी बुरी तरह घायल हुआ है।

ग्रामीणों व सुरेंद्र ने इस दुर्घटना का आरोप थाने में पदस्थ सुनील मनहर नामक एक स्टाफ पर लगाते हुए बताया कि एक परिवार ऑटो से टलनार ग्राम से देवड़ा मंदिर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार से नगरनार थाने का स्टाफ सुनील मनहर खुद बोलेरो गाड़ी चलाते व ओव्हरटेक करते हुए थाने के अंदर गाड़ी ले जा रहा था और उसी दिशा से आ रही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे तकरीबन 1 वर्ष 6 माह की दुधमुही बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस दुर्घटना को लेकर जब नगरनार टीआई शिव शंकर गेंदले से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ऑटो चालक ने अपनी लापरवाही के चलते अपनी वाहन से नियंत्रण खो दिया था जिससे आटो पलट गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस कर्मचारी अपनी दिशा में जा रहा था, एक दुसरे को किसी ने ठोकर नहीं मारा है, पूरी जानकारी सीसीटीवी में कैद हो चुकी है.

इस संबंध में कस्तुरी ग्राम के सरपंच राजेन्द्र ने बताया कि ऑटो चालक अपनी वाहन व सवारियों के साथ जब थाने के पास पहुंचा, तब पुलिस वाले ने अचानक ही अपनी चौपहिया वाहन थाने की ओर मोड़ दिया, जिसके बाद यह दुर्घटना हो गई. राजेन्द्र ने वाहन क्रमांक सीजी-केटी-2211 बताया है. उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मी हैं कहकर मामले को दबाया नहीं जा सकता, न्याय जरूरी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री से दल्ली राजहरा युवामोर्चा के कार्यकर्ताओ ने सौजन्य मुलाकात किये

0

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री टेकेस्वर जैन जी बालोद संगठनात्मक बैठक से वापस लौटते हुए दल्ली राजहरा युवामोर्चा कार्यकर्ताओ से सौजन्य मुलाकात किये जिसमे भाजयुमो प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भूपेंद्र श्रीवास शशिकांत निषाद जिला मंत्री सोनू ठगेल वार्ड नंबर 2 की पार्षद जिला कन्याशक्ति संयोजिका ममता नेताम सुमित जैन युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

एचडीएफसी बैंक परिवर्तन एवम वृत्ति संस्था द्वारा लगाये गए सोलर स्ट्रीट लाइट का आज उद्घाटन किया गया

0

एच डी एफ सी बैंक परिवर्तन एवम वृत्ति संस्था द्वारा बालोद जिले के डौंडी ब्लाक के ग्राम कामता में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाये है जिसका उदघाटन आज दिनांक 28.07.2021 को ग्राम कामता मे किया गया | जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अमित गर्ग जी (मैनेजर एचडीएफसी बैंक ) अध्यक्षता ज्ञानदास जी ( प्रोजेक्ट मेनेजर वृत्ति संस्था डौंडी) विशेष अतिथि के रूप में रेखा नायक जी (सरपंच ग्राम पंचायत कामता) सरिता तारम जी , धनसिंग नायक जी के कर कमलो से उदघाटन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य रूप से ग्रामवासी पंचगन एवम वृत्ति स्टाप राहुल राजपूत (Agriculture Manager), प्रवीण कुमार साहू (MIS),स्वाधीन स्वैन (Agri Business Manager) शुभम बरनवाल (Village coordinator) उपस्थित थे|

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा : सुने मकान में हुए चोरी का हुआ पर्दाफाश, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा गया आरोपी

0

आरोपी द्वारा सूने मकान की रेकी कर दोपहर 01 बजे चोरी की घटना को दिया अंजाम।

सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुई अज्ञात आरोपी की शिनाख्ती ।

आरोपी के कब्जे से सोने ,चांदी के जेवरात एवं 01 एक विवो मोबाईल हैण्डसेट बरामद किया गया।

थाना राजहरा क्षेत्र के गांधी चौक में दिनांक 18.07.2021 को प्रार्थी पुखराज जैन निवासी राजहरा जो घटना दिनांक को अपने घर पर ताला लगा कर आलू प्याज का दुकान पर काम करने गया था जो दोपहर को खाना खाने घर वापस आया तो देखा कि उसके मकान के दरवाजा का ताला टुटा हुआ था सामान बिखरे हुये पड़े थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध क्रमांक-238/2021 , धारा-454, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक, सदानंद कुमार के मार्गदर्षन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर. पोर्ते के निर्देषन पर घटना स्थल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को अत्यावष्यक दिषा-निर्देष दिया गया। नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा अब्दुल अलीम खान के पर्यवेक्षण में निरीक्षक टी.एस. पट्टावी के नेतृत्व में टीम तैयार किया गया। टीम के द्वारा घटना स्थल राजहरा प्रार्थी के घर आने जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज एवं घटना के दिन आने जाने वाले के संबध में आस-पास के लोगों से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर अपने मुखबीर तंत्र के आधार पर आरोपियों की सघन पता तलाष प्रांरभ की गई । प्रकरण के आरोपी सचिन कुमार यादव पिता विष्वनाथ यादव उम्र-28 वर्ष निवासी वार्ड न 19 गांधी चैक राजहरा जिला बालोद से संदेह के आधार पर पूछताछ की गई पूछताछ पर आरोपी ने चोरी की घटनाउ कारित करना स्वीकार किया।

आरोपी के कब्जे से 05 नग सोने की अंगूठी, 01 जोड़ी सोने का टाप्स, 01 जोड़ी सोने की बाली, 01 जोड़ी की सकली, 01 नग सोने की बिंदिया , 01 जोड़ी सोने की बाली ,04 नग सोने की फुली, 01 जोड़ी चांदी की पायल, 01 नग चांदी का चाबी गुछछा , 01 जोड़ी चांदी का बिछिया, 01 नग मोबाईल हैण्डसेट विवो कुल मषरूका लगभग 03 लाख बरामद किया गया।

तरीका वारदात- आरोपी द्वारा दिन के समय सुनसान होने का फायदा उठाकर सूने मकान मे ताला लगा देखकर घर के बगल से दिवाल फांद कर प्रवेष किया और अपने साथ लाये राड से ताला तोड़कर घर में रखे कीमती सोने ,चांदी के जेवरात चोरी कर ले गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी- 1. सचिन कुमार यादव पिता विष्वनाथ यादव उम्र-28 वर्ष निवासी वार्ड न 19 गांधी चैक राजहरा जिला बालोद (छ.ग.) उक्त चोरी के प्रकरण को सुलझाने व आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक टी.एस पट्टावी, सउनि हुसैन सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक हरिषंकर सिंह, आरक्षक संजय चेलक, आरक्षक भुनेष्वर यादव, आरक्षक पूनमचंद खरे, आरक्षक सुमन डेहारी , आरक्षक झामसिंह कोमरे ,आरक्षक कुंमलाल वर्मा की सराहनीय भूमिका रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS