City Media - Page 1330 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1330

ग्रामपंचायत क्षेत्र की मतदाता न होने के बावजूद सरपंच पद पर आसीन

0

पंचायत राज अधिनियम में यह स्पष्ट उल्लेखित है कि- उस ग्राम पंचायत क्षेत्र का मतदाता न रहने पर या उसके राज्य विधानसभा के सदस्य या संसद के किसी सदन के सदस्य चुने जाने पर तत्काल अपने पद पर नहीं रह जायेगा ” । परंतु पंचायत राज अधिनियम के नियम कानून को दरकिनार रखते कोंडागांव जिले के बडेराजपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत बिश्रामपुरी ब में दूसरे ग्राम पंचायत क्षेत्र के निवासी को सरपंच बनाकर रखा गया है। ग्राम पंचायत बिश्रामपुरी ब क्षेत्र के लोगों का कहना है की हमारी सरपंच शुरु से ही ग्राम पंचायत बिश्रामपुरी अ में उसका नाम बाजार पारा बिश्रामपुरी के मतदाता सूची सरल क्र.176पर अंकित है । वह रहती है ग्राम पंचायत बिश्रामपुरी अ में और सरपंच बनी हुई है ग्राम पंचायत बिश्रामपुरी ब में । उल्लेखनीय है की किसी भी पंचायत का पंच और सरपंच होने के लिए प्रथम नियम एवं शर्त होती है की वह उस ग्राम पंचायत क्षेत्र का निवासी हो पर छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत राज अधिनियम यंहा पर औचित्यहीन सिद्ध हो रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

गंभीर आर्थिक अनियमितता का भी है आरोप

नगरपंचायत बिश्रामपुरी का विघटन करके नगरपंचायत के अंतर्गत 5 नवीन ग्राम पंचायत का गठन किया गया था। नगरपंचायत विघटन के पूर्व नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से नगर पंचायत बिश्रामपुरी को स्वीकृत विकास कार्यों को करवाने हेतु प्राप्त हुए लाखों लाखों रूपये का आबंटन उपहार बतौर मिल गया। जिसकी बदौलत जो निर्माण कार्य केवल नगरीय क्षेत्र में होता है वह भी ग्राम पंचायत क्षेत्र में करवा पाना संभव हो गया। नगर पंचायत बिश्रामपुरी को 2013-14में प्रदत्त धनराशि से करवाये गये कार्यों में और ग्राम पंचायत बनने के बाद विभिन्न मदों से प्रदत्त धनराशि में खुलकर गंभीर आर्थिक अनियमितता करते गुंणवत्ता विहिन निर्मांण कार्य करवाया गया। करवाये गये कार्यों का भौतिक सत्यापन करते उसके एम बी बुक की जांच करने बहुत बड़े आर्थिक अनियमितता का मामला उजागर हो सकता है।ग्राम पंचायत में बनाये गये पुष्प वाटिका , मुक्ति धाम, स्टेडियम पवेलियन उन्नयन सहित अधिकतर कामों में काम की गुणवत्ता की बजाय अधिक से अधिक लाभांश अर्जित कर लेना उद्देश्य रहा यह कामों को देखकर स्पष्ट जाहिर हो जाता है।

शौचालयों का नहीं हुआ पूरा निर्मांण

ग्रामपंचायत बिश्रामपुरी ब में ग्रामवासियों के घरों में बनवाये जाने वाले शौचालयों का निर्माण कार्य भी भ्रष्टाचार और भर्राशाही के भेंट चढ़ गया। बनवाये जा रहे शौचालय आधे अधूरे अधर में पड़े रह गये जिसके चलते आज भी लोगों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है ।जिसके चलते इसकों लेकर कलेक्टर को ग्रामवासियों ने लिखीत शिकायत प्रेषित किया है पर इन पंक्तियों के लिखे जाने तक इसकी भी जांच आरंभ नहीं हो पाई है।

सिकोसा शराब दुकान में चल रहा शासकीय खर्च पर चखना दुकान

0

राज्य में शराबबंदी का घोषणा पत्र जारी कर सत्ता में आई कांग्रेस की सरकार शराब बेचने पर आमदा है ही, अब साथ ही साथ शासकीय खर्च पर चखने दुकान भी प्रारंभ हो गए हैं। ग्राम पंचायत सिकोसा के सीमा क्षेत्र अंतर्गत संचालित शासकीय देशी विदेशी शराब दुकान की बाउंड्रीवाल से लगा हुआ चखना दुकान चल रहा है ,जो अबकारी नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है। शराब दुकान में प्रतिदिन आबकारी विभाग के अधिकारियों का आना जाना रहता है, उनके आंख के सामने अवैध कारोबार चल रहा है, यह इस बात को प्रमाणित करता है कि विभाग के के संरक्षण में ही शासकीय नियम नियम कायदों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। चखना दुकान चलाने के लिए बकायदा शराब दुकान से बिजली लिया जा रहा जिसका बिजली का भुगतान शासकीय तौर पर किया जाता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जिला व्यापारी संघ के भवन की नींव रखी गई

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 3 दिसंबर 2021

जिला व्यापारी संघ, नारायणपुर के भवन निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गया है। जिला व्यापारी संघ के सचिव सुनील कथूरिया ने बताया कि जिला व्यापारी संघ विगत 3 दशकों से अधिक समय से क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक एवं समाज सेवा कार्यों में अपनी भागीदारी निभाता आया है।

परन्तु अब तक संघ का कोई भवन नहीं था, जिसके लिए हमारा संघ कई वर्षों से प्रयासरत रहा। वर्तमान अध्यक्ष पंकज जैन के अथक प्रयासों से भवन का स्वप्न मूर्त रूप ले पा रहा है। पिछले दिनों प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने अपने नारायणपुर प्रवास पर जिला व्यापारी संघ, भवन हेतु 30 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की थी, जिससे भवन का निर्माण कार्य आरंभ हो रहा है। प्रभारी मंत्री कवासी लखमा द्वारा कुछ दिनों पूर्व भवन हेतु भूमिपूजन किया था।

आज संघ के मार्गदर्शक वयोवृद्ध व्यापारी सर्वश्री रानी दान जी देशलहरा, मांगीलाल जी देशलहरा व विनोद राय जी दिवान के करकमलों द्वारा भवन की नींव रखी गयी। इस सुअवसर पर बड़ी तादाद में व्यापारीगण उपस्थित हुए जिसमें पंकज जैन, सुबोध बनर्जी, धनराज जैन, जौहरी लाल जैन, सुनील राठौर, शिव कुमार शुक्ला, हाजी जावेद रज़ा, दिनेश जैन, अजय जैन, सोभु जैन प्रमुख रहे।

अंत मे सुनील कथूरिया ने कहा कि आज सभी व्यापारियों में हर्ष है जिसके लिए सभी मुख्यमंत्री के आभारी है।

ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा द्वारा बढ़ती मंहगाई एवं केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ जन जागरण अभियान पदयात्रा के तहत प्रभातफेरी निकाली

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के नेतृत्व में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा आज दिनांक 2 दिसम्बर दिन गुरुवार को बढ़ती मंहगाई एवं केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ जन जागरण अभियान पदयात्रा के तहत जैनभवन चौक से प्रातः 6:30 बजे प्रभातफेरी निकाली गई!

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

प्रभातफेरी कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संगीता नायर,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह,सेवादल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडेय,प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव रुकसाना बेगम, जिला प्रभारी महामंत्री रतिराम कोसमा,एल्डरमैन प्रमोद तिवारी, जगदीश श्रीवास,ममता पांडेय,पार्षद रोशन पटेल, श्रुति यादव,सूरज विभार,राजकुमार साहू,रामू शर्मा,रूबी एंथोनी,फ्रांसिस कोलीन,जेबा कुरैशी,जे पी यादव, ओनु दत्ता,प्रवीण शर्मा, श्रीनिवास राव,अनिल कोम्बे अभिषेक राव,सी एच कोंडय्या सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

ब्लॉक प्रभारी महामंत्री विवेक मसीह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनजागरण अभियान पदयात्रा के तहत यह प्रभातफेरी पूरे दिसम्बर माह में रोजाना प्रातः 06 बजे से निकाली जावेगी। नगर के समस्त कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में प्रभातफेरी में उपस्थित होने की अपील की है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल कोलेंग एवं दरभा क्षेत्र में किया 1 करोड़ 91 लाख से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन

0

सुदूरवर्ती संवेदनशील क्षेत्र कोलेंग में पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा के साथ 46 लाख रुपए के सामूदायिक भवन का लोकार्पण किया

ग्राम पंचायत चिंगपाल में 1 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना का भूमि-पूजन किया

मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत शासकीय भवनों में पहुंच होगी अब आसान

वर्षों तक उपेक्षित संवेदनशील वनांचल कोलेंग एवं दरभा क्षेत्र में भी पहुंच रही है विकास की योजना

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने आज जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल कोलेंग क्षेत्र एवं दरभा क्षेत्र में कोलेंग,छिन्दगुर,नेगानार, कोटमसर एवं चिंगपाल में मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना का भूमि-पूजन किया |

ग्राम पंचायत कोलेंग में बालिका आश्रम शाला एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय तक पहुंच मार्ग निर्माण कार्य लागत – 11.70 लाख रुपए,ग्राम पंचायत छिन्दगूर में प्राथमिक शाला पहुंच मार्ग निर्माण कार्य लागत 13.61 लाख रुपए,ग्राम पंचायत नेगानार में 10 नग शिक्षक आवास पहुंच मार्ग निर्माण कार्य लागत 18.08 लाख रुपए एवं ग्राम पंचायत कोटमसर में मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत 118.23 लाख रुपए की लागत से निर्मित सड़क निर्माण सहित ग्राम पंचायत चिंगपाल में 1 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित नल-जल योजना का भूमि-पूजन ,नेंगानार में 14.90 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सुगम सड़क योजना का भूमि-पूजन, एवं नेंगानार में 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले मातागुडी का भूमिपूजन किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर ग्राम पंचायत में अब हर शासकीय भवन तक पहुंच को आसान बनाने के लिए मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत स्कूल, आंगनबाड़ी, अस्पताल एवं शासकीय भवनों तक मुख्य मार्ग से भवन पहुंच मार्ग निर्माण किया जा रहा है जिससे की अब इन भवनों तक पहुंच आसान होगी कोलेंग एवं दरभा क्षेत्र बरसों तक उपेक्षित रहे हैं पर अब हमारी सरकार के कोशिश से इस क्षेत्र को भी विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए विकास योजनाओं को यहां तक पहुंचने का कार्य किया जा रहा है जिससे इस क्षेत्र के लोग की मुख्यधारा से जुड सकें |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय,अनवर खान,जनपद सदस्य नीलू राम बघेल,दीनमनी बेसरा,सोनमती,ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी,मानूराम, जनपद सदस्य तुलाराम कश्यप, सांसद प्रतिनिधि महादेव नाग, जयदेव नाग, मानसिंह,सोनारू नाग,गागराराम नाग,कमलसाय कश्यप, बलराम कश्यप सरपंच नेगानार,बोनूराम,कांदानार सरपंच सुखदेयी बघेल, कोलेंग सरपंच सोनादेई,छिंदगूर सरपंच चंपानाग,मुंण्डागढ सरपंच रूपसिंह नाग ,छंदबहार सरपंच सोनाधर, राजेंद्र त्रिपाठी,दयालू राम,संभू बेसरा सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे |

राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री की योजनाओं व कार्यों से प्रभावित माड़पाल की सरपंच ने थामा कांग्रेस का दामन.

0

🟥 राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की योजनाओं व कार्यों से प्रभावित माड़पाल की सरपंच मन्दना नाग ने थामा कांग्रेस का दामन.
🟥 संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन, जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में माड़पाल की सरपंच ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.

जगदलपुर.
छत्तीसगढ़ राज्य के मुखिया यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के विकास कार्यो एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में माड़पाल ग्रामपंचायत की सरपंच मन्दना नाग ने समस्त ग्रामवासियो के बीच छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री के द्वारा किसानों गरीबों मजदूरों के हितों को ध्यान में रखकर जो कार्य कर रहे है उससे प्रभावीत होकर कल दिनाँक 1 दिसम्बर 2021 को धान खरीदी के शुभारम्भ अवसर पर कांग्रेस के रितिनितियों का पालन करने की बात कहते पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, श्री जैन व शर्मा ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

यह रहे मौजूद…
वीरेंद्र साहनी,अनवर खान, हेमू उपाध्याय, जयराम नाग,लैखन बघेल,जलन्धर नाग,घनश्याम महापात्र, विजय बिसाई, लक्ष्मण कश्यप, राजेश कश्यप, रूपधर, भुक्नी यादव, शिवप्रसाद, मोहन सेठिया, पुरषोत्तम, तुलसी करयाम सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

विपक्ष में रहकर पांच साल सोई रही भाजपा किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जायेगी

0

कोंटा की रणभूमी में 8 महिला तो 7 पुरूष प्रत्याशी..मंत्री कवासी लखमा पार्टी कार्यालय उद्घाटन कर सभा को किया संबोधित

कोंटा  – बीस दिसम्बर को होने वाले नगर पंचायत कोंटा के चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है । पूर्व में कांग्रेस के कब्जे में रही नगर पंचायत को पुनः अपनी झोली में डालने यहाँ कांग्रेस ने बिगुल फूंक दिया है  ।

कोंटा विधानसभा के दिग्गज नेता मंत्री छत्तीसगढ़ शासन की उपस्थिति में कोंटा के 15 वार्डो के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन भरा । जिसमें आठ महिला व सात पुरूष प्रत्याशी मैदान में है । कांग्रेस पार्टी के नामांकन दाखिल में शामिल होने मंत्री कवासी कोंटा पहूंचे । जहाँ कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया । मंत्री कवासी लखमा ने सर्वप्रथम कोंटा के माणिकेश्वर शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहूंचे  । जहाँ मंत्री के कर कमलों से सभी पार्षद प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल किया । उनके बाद मंत्री का काफिला बाइक रैली के साथ कोंटा के मुख्य मार्ग पर जिंदाबाद नारों के साथ चलकर मुख्य चौक पहूंची । जहाँ चुनावी पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया गया । इस दौरान नपं.के पूर्व उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने कोंटा वासियों को संबोधित करते कांग्रेस अवधि के  कार्यकाल में हूए विकास कार्यों को गिनाया । और प्रदेश की भूपेश बघेल नेतृत्व वाली सरकार तथा मंत्री कवासी लखमा के अथक प्रयासों से नगर में किए गए ।  करोड़ों रुपयों के सौगात को ऐतिहासिक कहते कोंटा के पुरे 15वार्डो में कांग्रेस की जीत दिलाने का भरोसा दिलाया । कार्यक्रम को ब्लाॅक कमेटी अध्यक्ष सुधीर पांडे जनपद उपाध्यक्ष माड़वी देवा सुकमा पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू जिला पंचायत सदस्य राजू नाग ने भी संबोधित किया । कांग्रेस नेताओं ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए बढ़ती मंहगाई व अन्य मुद्दों पर प्रश्न चिह्न खड़ा किए । इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष बोड्डू राजा जनपद पंचायत अध्यक्ष सुन्नम नागेश उपाध्यक्ष माड़वी देवा सुकमा पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू शेख सज्जार दोरनापाल ब्लाॅक अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान जाकिर हुसैन श्रीमती मौसम जया करतम मुया हपका मारा सहित सभी पार्षद प्रत्याशियों के साथ नगर के युवा वरिष्ठ नागरिक नगर वासी मौजूद थे  ।

विपक्ष में रहकर पांच साल सोई रही भाजपा किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जायेगी  – लखमा

पार्टी कार्यालय उद्घाटन के बाद मंत्री कवासी लखमा ने सभा को संबोधित किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशियों को मेरी शुभकामनाएं  । छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली सरकार नम्बर वन सरकार है । जिस तरह से सबसे ज्यादा 70 सीट जीत कर दस निगम चुनाव जीत कर रिकार्ड बनाई है । उसी प्रकार कोंटा के पुरे पंद्रह सीट जीत कर रिकार्ड बनाना है । उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते चुनाव लेट से हो रहा है । भारतीय जनता पार्टी के लोग पांच साल में एक धरना नहीं दे पाये । विपक्ष का काम है आवाज उठाना तब ही सत्ता पक्ष सजगता से काम करती है । क्या अभी खाली चुनाव लड़ने के लिए है । जनता की समस्याओं को उठाना प्रतिपक्ष का काम होता है । पूर्व मंत्री केदार कष्यप को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विधायक निधि का पैसा पंद्रह साल में कभी किसी को एक रूपया भी दिया क्या । एक सामाजिक भवन नहीं बना पाये पंद्रह साल में भाजपा । उसको आने वाले समय मेरे द्वारा पुरा किया जायेगा कहते। सलवा जुडूम के समय चंदा खाने वाले पुलिस प्रशासन को चलाने की कौशिश करने वाले चंदा खोरों से बचना है । कोंटा में किए गए विकास कार्यों को गिनाते हूए मंत्री कवासी लखमा ने भाजपा को जमकर कोसा  । आदिवासियों को आगे नहीं बढ़ने देने की बात कहते । तीन साल कोंटा में अनेक विकास कार्य होने की बात कही । शासन की योजनाओं को गिनाते हूए कहा जिले में धान खरीदी केन्द्र खोलने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय कांग्रेस सरकार ही ले सकती है । हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कोंटा को तीन करोड़ रुपये विभिन्न कार्यों के लिए देने का जिक्र करते अब तक कोंटा के विकास के लिए 20 करोड़ रूपये देने तथा पंद्रह साल भाजपा कोंटा के साथ छलावा करने की बात कही । उन्होंने कोंटा की गुटबाजी का भी जिक्र करते कहा भाजपा ऐसी पार्टी है जो गुटबाजी में मुख्तला रहती है जबकि सरकार नहीं है । पूर्व प्रधानमंत्री के नाम गिनाते कहा कांग्रेस के 70 साल के राज में मंहगाई इतनी नहीं बढ़ी । दो रूपये गैस बेचकर आज 11 सौ रूपये ले रही नरेंद्र मोदी की सरकार पेट्रोल डीजल के दाम सौ बार बढ़ाई है । रेट तो उसे कम करना चाहिए छत्तीसगढ़ ने कभी पेट्रोल डीजल के दाम नहीं बढ़ाया है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

कार्यकर्ताओं को निवेदन करते हुए अपने कर्तव्यों पर निष्ठा बनाये रखने तथा कोंटा चुनाव प्रभारी हरीश कवासी व बोड्डू राजा को रखने की बात कही  ।

जगदलपुर मेन रोड सदर वार्ड में स्वच्छता अभियान

0

जगदलपुर शहर का सबसे व्यस्ततम स्थान में से मेन रोड सदर बाजार वार्ड अपने में अलग पहचान रखता है। जगदलपुर बस्तर का सबसे प्रसिद्ध व्यापारिक स्थान के रूप से इसे लोग जानते हैं । शहर के जाने-माने और प्रतिष्ठित व्यापारियों का कारोबार यहां से संचालित होता है। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जगदलपुर शहर के सभी वार्ड में इन दिनों सभी पार्षद ब्रांड एंबेसडर वार्ड वासी और निगम का अमला मिलजुल कर स्वच्छता प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं । नगर निगम जगदलपुर में इन दिनों निगमायुक्त ने सभी वार्ड के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित की है यह प्रतियोगिता मेरा वार्ड सुंदर वार्ड के रूप में शहरवासियों द्वारा पहचान बना रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

इसी अभियान के अंतर्गत सदर वार्ड जगदलपुर में स्थित मेन रोड में स्वच्छता प्रेमियों ने एक दल बनाकर स्वच्छता के संदर्भ में अपील की। इस अभियान में प्रमुख रुप से वार्ड के पार्षद इमरान खान मुख्य मार्ग व्यापारी संघ अध्यक्ष दिनेश शर्राफ दलपत सागर बचाओ अभियान के अध्यक्ष अनिल लुक्कड़ वार्ड के ब्रांड एंबेसडर कोटेश्वर राव नायडू शहर के अन्य ब्रांड एंबेसडर विधु शेखर झा शिव रतन खत्री बादशाह खान अजय पाल सिंह अनिल अग्रवाल स्काउट प्रभारी मीरा हिरवानी एमएलबी क्रमांक 2 तथा वहां की छात्राएं युवोदय वॉलिंटियर्स धीरज कश्यप वर्षा पटवा ज्योति पटवा दुर्गेश साहू सुलता महाराणा ने मिलजुल कर मेन रोड के व्यापारियों से शहर को स्वच्छ रखने और अपने वार्ड को सर्वश्रेष्ठ वार्ड बनाने के प्रयास करने में अपना योगदान दें यह अपील की।

जगदलपुर के सभी शहरवासी इन दिनों मिलजुलकर इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं और बड़े उत्साह से अपने वार्ड को सजाने और संवारने के लिए जुट चुके हैं।

नियमों को दरकिनार कर खनिज विभाग अधिकारी बदले की भावना से कर रहे कार्य

0

मुरूम उत्खनन की विभाग को नहीं है जानकारी

कांकेर खनिज विभाग में चल रहा कमीशन का खेल

जगदलपुर/कांकेर। मुख्यमंत्री के प्रभारी वाले विभाग में खनिज विभाग के अधिकारी नियम कायदो को दरकिनार कर बदले की भावना से कर रहे है कार्य। ऐसा ही एक मामला कांकर जिले के खनिज विभाग का उजागर हुआ है जहां अधिकारी मुरूम और स्टोन डस्ट को गौण खनिज बताकर अवैध परिवहन के नाम पर निर्धारित दर से कई गुणा अधिक जुर्माना जमा कराने का नोटिस थमाकर कारोबार से जुड़े लोगों को परेशान कर रहे है। जिले के जिम्मेदार अधिकारी के संरक्षण में खनिज विभाग के अधिकारी अपने नियम कायदे चलाकर कमीशन के खेल में शासन की छवि को बदनाम करने में जुटे है।

ज्ञातव्य हो कि कांकेर जिले में खनिज विभाग का नियम कायदा विभाग के अधिकारियों के चलते है। शासन के नियमों को दरकिनार किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला कांकेर जिले का है जहां खनिज विभाग को प्रसाद नहीं चढ़ाने पर मनमाने ढंग से जुर्माना वसूली को लेकर कारोबारियों को परेशान किया जा रहा है।

विभाग कर रहा रायल्टी में सेंधमारी:

कांकेर जिले में विगत एक वर्षों में शासकीय एवं निजी निर्माण कार्यों में कितना घन मीटर मुरूम का उपयोग किया गया है इस संबंध में खनिज विभाग को जानकारी तक नहीं है जबकि कई शासकीय निर्माण कार्यो में हजारों घनमीटर मुरूम का उत्खनन कर उपयोग किया गया है लेकिन विभाग रायल्टी शासकीय खजानों में जमा कराने के बजाये अपनी जेब गर्म कर सरकार को मिलने वाले मुरूम की रायल्टी में सेंधमारी कर रही है। बताया जाता है कि मुरूम के नाम पर चल रही कमीशन की राशि का बंटवारा जिले के जिम्मेदार अफसरों तक पहुंचती है। यही कारण खनिज विभाग यहां नियमों को दरकिनार का नियम विरुद्ध कर रही कार्य।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

कलेक्टर के आदेशानुसार अर्थदंड निर्धारित किया जाता है:

मुरूम एवं स्टोन डस्ट पर निर्धारित मापदंड से कई गुणा अधिक अर्थदंड लगाये जाने के संबंध में जब ककिर जिले के खनिज अधिकारी से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कलेक्टर के आदेशानुसार अर्थदंड निर्धारित किया जाता है। खनिज अधिकारी साहू ने कहा कि मुरूम गौण खनिज है और छग शासन के नियमानुसार कार्रवाई की जाती

मुरूम गौण खनिज है:

वरिष्ठ अधिवक्ता शिशिर रंजन साहा ने बताय कि खान खनिज अधिनियम 1957 की धारा 21(1) एवं 21(5) के प्रावधान में मुरूम और स्टोन डस्ट गौण खनिज है इंसिलए इन पदार्थों के परिवहन पर उक्त धारा लागू नहीं होता। साहा ने बताया कि मुख्य खनिज अधिनियम 1957 के 1 से द्वितीय अनुछेद में उल्लेखित 1 से लेकर 57 खनिज पदार्थों पर लागू होता है। यह प्रावधान रेत मुरूम चूना पत्थर जिसमें 40 प्रतिशत से कम चुना पत्थर का अवशेष हो उसे गौण खनिज माना जाता है। छग गौण खनिज नियम 2015 बनाया गया है जिसमें 71 अंतर्गत अनाधिकृत विकास तथा परिवहन के लिए एक वर्ष की साधारण कारावास की सजा अथवा अधिकतम 25 हजार रूपए जुर्मान से दंडित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि गिट्टी का डस्ट खदान से सीधे नहीं निकलता है। खनिज प्रक्रिया के अंतर्गत बोल्डर को तोड़ने अथवा क्रसिंग करने के पश्चात जो चूरा शेष बचता है उस पत्थर को डस्ट कहा जाता है इस पर कोई रायल्टी देय नहीं होती है।

संसद परिसर में आज भी जमकर गूंजी बस्तर की आवाज, आकर्षण बने दीपक बैज…

0

नई दिल्ली/जगदलपुर। संसद के शीतकालीन सत्र में पहले दिन से ही सरकार और विपक्ष की तनातनी के बीच अवरोध चल रहा है। राज्यसभा में विपक्ष के एक दर्जन सांसदों के निलंबन के कारण तकरार और बढ़ गई है। इस बीच बस्तर सांसद दीपक बैज अपने नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में लगातार संघर्ष करते हुए अपने साथियों के बीच आकर्षण बने हुए हैं। लोकसभा में विपक्ष का लगातार चौथे दिन भी संघर्ष जारी रहा। आज चौथे दिन भी राज्यसभा सांसदों के निलंबन को लेकर गांधी मूर्ति के सामने विपक्षी सदस्यों ने प्रदर्शन किया। संघर्ष जारी रहा। आज निरंतर चौथे दिन भी बस्तर सांसद दीपक बैज मुख्य आकर्षण का केंद्र बने रहे। गौरतलब है कि बस्तर के युवा सांसद दीपक बैज संसद परिसर में गांधी मूर्ति के सामने जोरदार नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी के नेतृत्व में अन्य सांसदों के साथ लगातार कंधे से कंधा मिला कर पार्टी के संघर्षों में साथ दे रहे हैं।

गौरतलब है कि बस्तर सांसद दीपक बैज सदन में छत्तीसगढ़ से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से पेश करने के साथ ही केंद्र सरकार को आक्रामक शैली में घेरते रहे हैं तो सदन के बाहर विपक्ष के अनशन, आंदोलन, प्रदर्शन में उनकी सक्रिय भूमिका विशिष्ट पहचान के तौर पर उभरी है बीते रोज बस्तर सांसद दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए बारदाने की कमी का मुद्दा शून्यकाल में उठाते हुए कहा था कि केंद्र सरकार द्वारा पर्याप्त बारदाने उपलब्ध न कराने की वजह से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी प्रभावित हो रही है। उन्होंने पर्याप्त बारदाने उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। इसके पूर्व भी सदन में बस्तर सांसद दीपक बैज की सक्रियता लगातार सामने आती रही है। वे सदन और सदन के बाहर भी जिस जोश और आक्रामकता का प्रदर्शन कर रहे हैं, उससे बस्तर के लोग अभिभूत हैं कि बस्तर की आवाज दिल्ली में जमकर गूंज रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS