City Media - Page 707 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 707

जल्द ही साकार होगा सौ बिस्तर अस्पताल का सपना

0
  •  रंग ला रही है विधायक अनिला भेंड़िया की पहल
  • दल्ली राजहरा में अस्पताल के लिए 94 पद स्वीकृत

अर्जुन झा

दल्लीराजहरा क्षेत्रीय विधायक तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री की पहल रंग ला रही है। लौह अयस्क नगरी दल्ली राजहरा में सौ बिस्तर अस्पताल का सपना अब जल्द ही साकार होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना वादा निभाया है।

डौंडी लोहारा की विधायक और मंत्री अनिला भेंड़िया के अथक प्रयास से 100 बिस्तर अस्पताल की स्थापना की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीमती भेंड़िया के आग्रह पर भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान दल्ली राजहरा में सौ बिस्तर अस्पताल खोलने की घोषणा की थी। छत्तीसगढ़ सरकार ने अस्पताल के लिए 18.95 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके अलावा शासन ने अस्पताल के लिए 94 पद भी स्वीकृत किए हैं। अस्पताल खोलने की औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही सभी तरह की आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल आकार ले लेगा। अस्पताल भवन निर्माण के लिए बीएसपी प्रबंधन और जिला प्रशासन के बीच जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पहले से ही पूरी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग इस नए अस्पताल में डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की भर्ती हेतु प्रक्रिया प्रारंभ कर चुका है। दल्ली राजहरा जैसे श्रमिक बाहुल्य इलाके में 100 बिस्तर अस्पताल का खुलना शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। दल्ली राजहरा चेंबर ऑफ क

कॉमर्स, व्यापारियों तथा समाजसेवी संगठनों ने शहर में 100 बिस्तर अस्पताल की आवश्यकता से मंत्री अनिला भेंड़िया को अवगत कराया था। तभी से श्रीमती भेंड़िया इसकी स्वीकृति के लिए शिद्दत से जुटी हुई थीं।

इस तरह होगा सेटअप

सौ बिस्तर अस्पताल के लिए सेटअप को शासन ने मंजूरी दे दी है। स्वीकृत सेटअप के अनुसार अस्पताल में कुल 94 अधिकारी कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। इनमें दो अस्पताल अधीक्षक, दो मेडिकल विशेषज्ञ, दो सर्जिकल विशेषज्ञ, दो निश्चेतना विशेषज्ञ, दो शिशुरोग विशेषज्ञ, दो रेडियोलॉजिस्ट, दो ईएनटी विशेषज्ञ, दो स्त्रीरोग विशेषज्ञ, दो नेत्र विशेषज्ञ, दो अस्थिरोग विशेषज्ञ, दो भेषज डॉक्टर, दो दंत चिकित्सक, 16 चिकित्सा अधिकारी, 4 नर्सिंग सिस्टर, दो मेडिकल रिकॉर्ड अधिकारी, 60 स्टॉफ नर्स, चार ऑडियो मेट्रिशियन, 8 लैब टेक्निशियन, चार रेडियोग्राफर, दो ईसीजी टेक्निशियन, चार फार्मसिस्ट समेत अन्य कर्मचारी शामिल हैं।

मैंने अपना फर्ज निभाया

सौ बिस्तर अस्पताल के लिए वित्तीय, तकनीकी और सेटअप की स्वीकृति मिलने पर मंत्री अनिला भेंड़िया ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने मुझे अपनी सेवा के लिए चुना है। जनता की यथा संभव सेवा कर मैं अपना फर्ज निभा रही हूं। सौ बिस्तर अस्पताल दल्ली राजहरा और आसपास के गांवों की बहुप्रतीक्षित मांग रही है। मैंने इस मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ध्यान आकर्षित कराया था। मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए न सिर्फ घोषणा की, बल्कि उस पर त्वरित अमल भी किया। श्रीमती भेंड़िया ने कहा – मैं अपने जीवन की अंतिम सांस तक क्षेत्रवासियों की सेवा करती रहूंगी। उन्होंने कहा कि कोई जनप्रतिनिधि अपनी जनता के हित में कुछ न कर पाए, तो उसका चुना जाना व्यर्थ है। जनता की सेवा को मैं अपना धर्म मानकर चलती हूं। इसकी प्रेरणा मुझे अपने अपने स्व. ससुरजी झुमुकलाल भेंड़िया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिली है।

बीजेपी में जारी रार पर भी कुछ बोलें अवस्थी : योगेश

0
  • कांग्रेस है पूरी तरह से लोकतांत्रिक पार्टी : पाणिग्रही

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता आलोक अवस्थी के बयान पर पलटवार करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगेश पाणिग्रही ने कहा है कि भाजपा प्रवक्ता को अपनी पार्टी में जारी रार पर भी बात करनी चाहिए। रही बात कांग्रेस की, तो कांग्रेस लोकतांत्रिक प्रकिया से टिकट वितरण करती है। जबकि बीजेपी मे टिकट थोपा जाता है।

योगेश पाणिग्रही ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी में कोई भी सम्मानित सदस्य टिकट के लिए आवेदन दे सकता है। जबकि बीजेपी में आवेदन ही नहीं लिए जाते। बीजेपी प्रवक्ता पहले यह बताएं कि नगर मंडल और जिला संगठन में आंदोलन को लेकर क्यों बखेड़ा हो गया था। वहीं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के साथ पूर्व विधायक की अदावत क्यों है ? बस्तर के बीजेपी प्रत्याशी मनीराम कश्यप खुद कह रहे हैं कि उन्होंने टिकट नहीं मांगा था, फिर संगठन ने उन्हें क्यों टिकट दिया? कांग्रेस का हर कार्यकर्ता चुनाव लड़ने में समर्थ है और इसका नतीजा है कि उन्होंने जनसमर्थन लेकर टिकट के लिए आवेदन किया। केंद्रीय नेतृत्व जिसे भी टिकट देगा, उसके लिए वह दिलो जान से काम करेंगे।

 

आवारा पशुओं को पकड़ने सड़क पर उतरे निगम आयुक्त

0
  • मवेशी मालिकों पर होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
  • गुरुवार रात शहर के प्रमुख मार्गों पर चलाया अभियान

जगदलपुर रोका छेका अभियान के तहत नगर निगम प्रशासन शहर में विचरण करने वाले आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई लगातार कर रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार देर रात नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी अभियान में लगे कर्मियों व अधिकारियों के साथ आवारा मवेशियों को पकड़ने में जुट गए।

राज्य शासन के निर्देश और कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में नगर निगम प्रशासन, पशु चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शहर के विभिन्न मार्गों व राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठे आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है।आवारा पशुओं को पकड़ कर परपा स्थित कांजी हाउस में रखा जा रहा है। निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने शहर के पशु मालिकों से अपील की है कि अपने पशुओं को घर पर रखें। पशु सड़क पर बैठे या घूमते पाए गए, तो नगर निगम प्रशासन द्वारा उन पशुओं को पकड़ने के साथ ही उनके मालिकों पर भी सख्त कार्रवाई करेगा। आवारा पशुओं की वजह से सड़क पर आवागमन बाधित होने के साथ ही दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस पर नियंत्रण के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। इस दौरान पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी व नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रहा है केंद्र : सुशील मौर्य

0
  • युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के लोगों ने किया जांच एजेंसियों का पुतला दहन
  • कांग्रेस शासित राज्यों में बदले की भावना से की जा रही है छापेमारी : सफीरा

जगदलपुर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व बस्तर के सांसद दीपक बैज के आदेश पर युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देशानुसार जगदलपुर युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के संयुक्त तत्वावधान में राजीव भवन जगदलपुर में केंद्र सरकार मुर्दाबाद नारों के साथ ईडी, आईटी का पुतला दहन किया गया।

कांग्रेस नेताओं और राज्य सरकार के अधिकारियों के आवासों तथा दफ्तरों में ईडी द्वारा की जा रही छापेमारी से कांग्रेस कार्यकर्त्ता आंदोलित हो उठे हैं। जगदलपुर के कांग्रेसजन भी इस कार्रवाई से आक्रोशित हैं। इसी कड़ी में पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार अपनी जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। केंद्र की सरकार सिर्फ बदले की भावना से ऐसी कार्रवाई करवा रही है। हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता से घबराई मोदी सरकार राज्य की कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रही है। ऐसी बेजा कार्रवाई का कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है। मौर्य ने आगे कहा कि केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी की सरकार सिर्फ कांग्रेस शासित राज्यों में ईडी, आईटी को भेजकर गंदी राजनीति का खेल खेल रही है। मोदी सरकार अगर ऐसी द्वेषपूर्ण कार्रवाई बंद नही करती है, तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन व प्रदर्शन करेगी। सुशील मौर्य ने कहा कि मोदी सरकार भाजपा शासित राज्यों में हो रहे भ्रष्टाचार पर क्यों आंख बंद किए बैठी है, सिर्फ कांग्रेस शासित राज्यों में कार्रवाई क्यों कर रही है? देश की जनता सब देख और समझ रही है। ईडी और इनकम टैक्स विभाग को केंद्र सरकार विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है।

  • कार्रवाई राजनीति प्रेरित : सफीरा साहू

महापौर सफीरा साहू ने कहा कि ईडी की कार्रवाई पूरी तरह राजनीति प्रेरित है। केंद्र सरकार अपनी जांच एजेंसियों का खुलकर दुरूपयोग कर रही है। नगर निगम की सभापति कविता साहू ने कहा कि मोदी सरकार ईडी, आईटी का सहारा लेकर गंदी राजनीति न करे। वरिष्ठ नेता यशवर्धन राव ने कहा कि मोदी सरकार और भाजपा हमारी कांग्रेस के खिलाफ कितने भी हथकंडे अपना ले, उनके मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।

  • भूपेश बघेल की लोकप्रियता से डर गए हैं मोदी : अनिता

कांग्रेस नेत्री अनिता पोयाम ने कहा कि हमारे कर्मशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लगातार बढ़ती लोकप्रियता से घबराई मोदी सरकार इस तरह की द्वेषपूर्ण कार्रवाई ईडी के जरिए कर रही है। छत्तीसगढ़ की जनता इसका करारा जवाब लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में भाजपा को देगी। युवा नेता अजय बिसाई ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार और कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से केंद्र सरकार और भाजपा विचलित हो उठी है। इसी घबराहट और विचलन में वह ईडी का उपयोग कर रही है। इस दौरान पार्षद सूर्यपानी, सुरेंद्र झा, सुनीता सिंह, दयाराम, गौरनाथ नाग, राजेश राय, कमलेश पाठक, सुनीता बघेल, श्वेता बघेल, लेखन बघेल, अवधेश झा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय बिसाई, संदीप दास, राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान, विक्रांत सिंह, तरणजीत सिंग, जॉर्ज टोप्पो, धनुर्जय दास, शादाब अहमद, गणेश सेठिया, नरेंद्र तिवारी, असीम सुता, एनएसयूआई अध्यक्ष विशाल खंबारी, ज्योति राव, अभिषेक गुप्ता, सुलो कश्यप, अभिषेक नायडू, सिद्धार्थ तिवारी, गौरव तिवारी, विनोद, कमल सेठिया सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

यदुवंशी रूप में नजर आए पीसीसी चीफ दीपक बैज

0

 

  •   यादव समाज के लोगों ने पहनाई यादवी पगड़ी, दिया जन्माष्टमी पर्व का न्योता

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष और बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज गुरुवार को यदुवंशी कलेवर में नजर आए। यादवी पगड़ी पहने  बैज बहुत ही आकर्षक नजर आए थे।

दीपक बैज अपने गृह जिला बस्तर के प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने जगदलपुर में पत्रकार वार्ता ली और लोहंडीगुड़ा में आयोजित विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। बैज ने सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को सायकल वितरण भी किया। उनके निवास में उनसे मिलने के लिए समाजसेवी, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों का तांता लगा रहा। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्त्ताओं का भी हुजूम उमड़ पड़ा था। यादव समाज के अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में समाज के भी दर्जन पदाधिकारी दीपक बैज से मिलने पहुंचे थे। बलराम यादव और अन्य पदाधिकारियों ने श्री बैज को पीले रंग की यादवी पगड़ी (पागा) पहनाकर उनका अभिनंदन किया। अध्यक्ष बलराम यादव ने दीपक बैज को यादव समाज द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित किए जाने वाले समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने के लिए आमंत्रण दिया।  बैज ने समाज के लोगों की भावना का सम्मान करते हुए समारोह में पहुंचने का भरोसा दिलाया। दीपक बैज पीली पगड़ी पहनकर काफी देर तक यादव समाज के लोगों से चर्चा करते रहे। यदुवंशी रूप में पीसीसी चीफ बड़े ही आकर्षक दिख रहे थे। उल्लेखनीय है कि यादव समाज के लोगों के पहनावे में पीली पगड़ी का विशेष महत्व है। समाज के ज्यादातर बुजुर्ग पीला पागा पहनते हैं। यह उनका सामाजिक परिधान है।

सल्हाईटोल रेल्वे स्टेशन में यात्रियों को टिकिट उपलब्ध कराने सुविधायुक्त बनाने की मांग

0
  • स्टेशन में पानी बिजली प्रतिक्षालय का आभाव यात्री भगवान भरोसेःपार्षद ममता
  • सल्हाईटोला स्टेशन का नाम परिवर्तित कर डौण्डी रखने की मांगः

 

डौण्डी/दल्लीराजहरा,23 अगस्त पार्षद ममता जैन व आम नागरिकों ने दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे मंडल प्रबंधक (डीआरएम) से मांग की है की डौण्डी में स्थित सल्हाईटोला रेल्वे स्टेशन को नागरिकों के लिए सुविधा युक्त बनाया जाए। साथ ही यात्रियों के लिए टिकिट घर उपलब्ध कराने की मांग किया है। पार्षद ममता जैन ने आगे कहा की रावघाट रेल लाइन निर्माण होने के पश्चात शुरूआती दिनों में इस परियोजना में डौण्डी तहसील होने के बाद भी यात्री गाड़ी को यहां की जनता को आवागमन की सुविधा देना ही भूल गये थे जनता की मांग पर व धरना प्रदर्शन के पश्चात यात्री गाड़ी को स्टापेज यहां दिया गया वह भी डौण्डी स्टेशन नही कर सल्हाईटोला नाम से स्टेशन का नाम रखा गया जो आज भी सुविधा विहिन है। न तो इस रेल्वे स्टेशन में यात्रीयों के लिए बैठने की व्यवस्था है।पीनी बिजली यात्री प्रतिक्षालय की समस्या आज तक बना हुआ है।

टिकिट तक इस स्टेशन में यात्रीयों को नही मिलता है। प्रधानमंत्री मोदी इस मार्ग में नये यात्री रेल गाड़ी की सौगात दे रहे है,वही रल्वे स्टेशन सल्हाईटोला सुविधा विहिन की मार झेल रहा है दल्लीराजहरा रावघाट रेल परियोजना के अंतर्गत अंतागढ़ तक 2 रेल यात्री गाड़ी का आवागमन होता है।जिसमे एक गाडी दिन मे व एक गाड़ी का आवागमन रात्री 10 बजे सल्हाई टोला स्टेशन से गुजरती है। व इस स्टेशन में स्टापेज भी है। इस रेल गाड़़ी में इस मार्ग के नागरिको को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। बरसात के दिनों में यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। उन्होने रेल्वे के डी आर एम अधिकारी से आग्रह किया कि डौण्डी में स्थित सल्हाईटोल स्टेशन में यात्रियों के लिए जल्द से जल्द टिकिट घर खोलने व सल्हाईटोला स्टेशन का नाम परिवर्तित कर डौण्डी रखा जाए। जल्द ही सल्हाईटोला में यात्रियों के लिए टिकिटघर खोला जाएगा इसकी ठेका प्रक्रिया पाईप लाइन में है,स्टेशन का चाकचौबंद यात्रियों की स्टेशन से सर्वसुविधा देने पर कार्य चल रहा है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ 4 सूत्रीय मांग दिनांक 26 अगस्त को प्रदेश के समस्त संभाग में धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर को देगे ज्ञापन

0

रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह ठाकुर एवं प्रांतीय प्रवक्ता रूपेंद्र कुमार साहू ने बताया कि चार सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा विधिवत 15 दिवस पूर्व शासन को ज्ञापन प्रेषित किया गया है शासन द्वारा कोषालय संवर्ग के वेतन विसंगति, अधीनस्थ लेखा सेवा में पद बढ़ाने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वेतन विसंगति, तृतीय समयमान वेतनमान मांगों पर कोई पहल नहीं करने के कारण उक्त मांगों में उल्लेखित अनुसार दिनांक 7 अगस्त 2023 से दिनांक 11 अगस्त 2023 तक काली पट्टी लगाकर शासन का ध्यान आकृष्ट किए गए दिनांक 11 अगस्त को सभी जिलों में पदाधिकारी एवं पोशालय साथी गण द्वारा भोजनाओं का के समय कलेक्टर को मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया

दूसरे चरण में संभाग स्तर पर दिनांक 26 अगस्त 2023 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन प्रदेश के सभी संभाग में किया जाएगा* प्रदेश के सभी कोषालय से अपने-अपने संभाग में एकत्रित होकर संभागीय स्तर पर दिनांक 26 अगस्त को संभाग में धरना प्रदर्शन कर

कलेक्टर के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपेंगे

प्रमुख रूप से संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह ठाकुर, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष हरीश कवर, उप प्रांताध्यक्ष अरुण चौरिया, संघ के संरक्षक चवन प्रकाश साहू, एस के झा, वरिष्ठ सलाहकार एस पी केसरी, प्रांतीय महामंत्री दीपक देवांगन, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामाधार साहू, प्रांतीय सचिव गंभीर नेताम, प्रांतीय प्रचार सचिव द्वारिका प्रसाद वस्त्रकार, प्रांतीय प्रवक्ता रूपेंद्र कुमार साहू, प्रांतीय संगठन सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर, संभागीय अध्यक्ष रायपुर गोविंद राम बसोने, संभागीय अध्यक्ष बस्तर पूरनलाल ताती, संभागीय अध्यक्ष बिलासपुर ज्ञानूराम भारद्वाज, संभागीय अध्यक्ष सरगुजा सुशील सिंह, संभागीय अध्यक्ष दुर्ग रामनाथ भूआर्य जिलाध्यक्ष रायपुर अफरोज खान, जिला अध्यक्ष दुर्ग जगजीवन नायक, जिला अध्यक्ष जगदलपुर अविनाश पांडे, जिला अध्यक्ष बिलासपुर संजय नेताम, जिला अध्यक्ष सरगुजा सुशील गुप्ता, जिला अध्यक्ष बालोद केवल राम नेताम, जिला अध्यक्ष राजनंदगांव सुशांत बेलेकर, जिला अध्यक्ष बलौदा बाजार खेम सिंह ध्रुव, जिलाध्यक्ष रायगढ़ राजीव बरेट, जिला अध्यक्ष मुंगेली भरत लाल सूर्यवंशी, जिला अध्यक्ष जांजगीर चांपा रामाधीन साहू, जिला अध्यक्ष कोरिया राहुल मिश्रा, जिला अध्यक्ष सूरजपुर संगीत कुमार, जिला अध्यक्ष जशपुर मृत्युंजय सिंह, जिला अध्यक्ष धमतरी पुष्पेंद्र चंद्राकर, जिला अध्यक्ष सुकमा सुखदेव सिंह बघेल, जिला अध्यक्ष कोंडागांव भानु पटेल, जिला अध्यक्ष बीजापुर उपेंद्र कुमार ओगर, जिलाध्यक्ष नारायणपुर दया, जिला अध्यक्ष कांकेर गौरव द्विवेदी, जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा प्रदीप मारकंडे, जिलाध्यक्ष कोरबा एन के नरसिंह एवं कर्मचारी साथी गण आदि पदाधिकारियों ने दी है ।

 

मलकीत सिंग गैदू बनाए गए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री

0
  • बस्तर के सिंग को अंततः बना ही दिया गया किंग
  • पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने से जश्न का माहौल

जगदलपुर सिंग आलवेस बी ए किंग.. यह कथन बस्तर के मलकीत सिंग गैदू के लिए सच साबित हो गई। उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महामंत्री नियुक्त किया गया है।  गैदू को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने से शहर में जश्न का माहौल है। कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर खुशी मनाई।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सलाह पर मलकीत सिंग गैदू को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महामंत्री नियुक्त करने का प्रस्ताव अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पास स्वीकृति के लिए भेजा था। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जैसे ही मलकीत सिंग गैदू को पीसीसी में प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए जाने की खबर आई, शहर के कांग्रेस नेता व कार्यकर्त्ता खुशी से झूम उठे। कार्यकर्त्ताओं ने यहां जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के सामने जमकर आतिशबाजी शुरू कर दी। ढोल धमाल के साथ पहुंचे कार्यकर्त्ता नाचते गाते खुशी मनाने लगे। कार्यकर्त्ताओं खूब ग़ुलाल उड़ाया और मिठाई बांटकर जश्न मनाया। मलकीत सिंग गैदू के निवास के सामने भी त्यौहार जैसा नजारा देखने को मिला। आसपास के नागरिक, महिलाएं, बच्चे सभी मलकीत सिंग के घर पर जमा हो गए थे। मिठाई लेकर पहुंचे लोग मलकीत सिंग गैदू के परिजनों को बधाई देते रहे। शहर में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने बाजे गाजे के साथ जुलूस भी निकाला। विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, बस्तर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम, नारायणपुर के विधायक चंदन कश्यप, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य, नगर निगम की सभापति कविता साहू, सांसद के बस्तर लोकसभा क्षेत्र सोशल मीडिया प्रतिनिधि एवं युवा कांग्रेस के शहर जिला महासचिव अनुराग महतो तथा अन्य नेताओं ने मलकीत सिंग की गैदू की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने लिया नारायणपुर विधानसभा स्तरीय बैठक

0

भानपुरी गुरुवार को राजीव भवन करन्दोला (भानपुरी) मे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं बस्तर सांसद  दीपक बैज ने नारायणपुर विधानसभा स्तरीय बैठक लेकर कांग्रेसियों को जीत का मंत्र दिया। नारायणपुर विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ता की उपस्थिति मे यह बैठक सम्पन्न हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्त्ता ही संगठन का मूल जड़ है । कार्यकर्त्ता जब एकजुट होकर कार्य करेंगे तो दुनिया की कोई भी ताकत हमें जितने से नहीं रोक सकती ।प्रदेश अध्यक्ष ने है तैयार हम का नारा लगाते हुए कहा कि पार्टी किसी को भी टिकट दे ,चेहरा कोई भी हो सकता है लेकिन कार्यकर्ताओं को एक होना है और कांग्रेस को जिताना है दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं मे जोश भरते हुए कहा कि आप सभी के मेहनत से 2018 की चुनाव मे हमने जीत हासिल वैसे ही पुनः उसी जोश और कड़ी मेहनत से पुनः हम नारायणपुर से कांग्रेस से विधायक बनाएंगे और प्रदेश मे सरकार बनाएंगे।

नारायणपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचा कर हम वोट मांगेंगे। कार्यकर्ता ही पार्टी का जड़ है जब जड़ मजबूत होगा तो निश्चित रूप से हमारी पार्टी मजबूत होगी और आने वाले चुनाव मे ऐतिहासिक वोटों के साथ नारायणपुर विधानसभा जीतेंगे और प्रदेश में पुनः कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

नारायणपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री रजनु नेताम और बस्तर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर नई ऊर्जा और जोश के साथ कार्य करके विधानसभा चुनाव मे ऐतिहासिक वोटो से चुनाव जीतने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार आने वाले विधानसभा चुनाव मे जनता तक पहुंच कर काम करे और उन्हें प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताए ।

इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज,नारायणपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ,नारायणपुर जिलाध्यक्ष रजनू नेताम बस्तर जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य ,देवनाथ उसेंडी,श्यामबती नेताम ,सुनीता मांझी,श्यामकुमारी ध्रुव,कमली नेताम,सावित्री यादव,रशिला कश्यप,सोनिका पोर्ते ,राजेश साहू,प्रमोद नैलवाल ,श्याम दीवान,अजय देशमुख ,अचल वाजपेई ,श्यामसुन्दर पाण्डेय,पंडी राम वड्डे,उमेश जोशी,बोधन देवांगन,निलय कश्यप,सालिक बघेल,महेंद्र पाण्डेय,जितेन्द्र जैन,रवि देवांगन,सुखराम पोयाम,सुखराम उसेंडी,रघु मानिकपुरी ,धनुर्जय नेताम,अमित भद्र,अनिल बघेल ,विजय सलाम,वरुण सेठिया,सोनू कश्यप ,नीलम कश्यप,चैत राम,धर्मा पाढ़ी मोसू बघेल,कांग्रेस पदाधिकारी सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे ।

पढ़ाई-लिखाई के साथ खेलकूद भी जरूरी : लखमा

0

जगदलपुर ब्लॉक स्तरीय छत्तीसगढ़ी ओलम्पिक कार्यक्रम के समापन समारोह में उद्योग मंत्री कवासी लखमा शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में विलुप्त हो रहे खेलों को आप सभी जीवित कर रहे है। पढ़ाई लिखाई के साथ खेलकूद बहुत जरूरी है। खेलकूद से तन और मन दोनों ही स्वस्थ रहता है। आप सभी खूब पढ़े लिखें, खेलें कूदें और अपने गांव-ब्लॉक, जिले का नाम रोशन करें। यहां 40 साल के अधिक के पुरुष-महिलाएं भी है जिन्होंने खेलकूद में अपना प्रदर्शन किया है मैं उन्हें भी बधाई देता हूं। मंत्री ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण करते उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान पदाधिकारीगण, कोच, खिलाड़ी, राजीव युवा मितान के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

MOST POPULAR

HOT NEWS