City Media - Page 2 of 1870 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 2

गर्भवती महिला को बाइक से अस्पताल पहुंचाकर डीआरजी जवानों ने बचाई जान

0

रायणपुरअबूझमाड़ के दुर्गम ग्राम कुड़मेल में डीआरजी जवानों ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक गर्भवती महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाकर मदद की। महिला की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही जवानों ने कठिन रास्तों के बावजूद बाइक के माध्यम से उसे सुरक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओरछा पहुंचाया, जहां उसका उपचार शुरू किया गया।इस कार्य में प्रधान आरक्षक बोमडू राम वेजाम, बस्तर फाइटर आरक्षक रामलाल शोरी एवं सुरेश बेलसरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल ने जवानों की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस सुरक्षा के साथ-साथ जरूरतमंद ग्रामीणों की सहायता के लिए भी सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने इसे पुलिस की मानवीय कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

पुलिस ने अवैध शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

0

आरोपी के कब्जे से 32 नग देशी प्लेन शराब जप्त

आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी के तहत की गई कार्यवाही । —000—

दिनांक 09.08.2026 को टाउन पेट्रोलिंग एवं जुर्म जरायम पतासाजी दौरान वार्ड क्रमांक 27 राजहरा रेलवे स्टेशन के पास आरोपी मनोज गुप्ता पिता राम प्यारी गुप्ता उम्र 45 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 03 टेबलर सेड राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद छ0ग0 को अधिक मात्रा मे शराब परिवहन करते पकडा गया जिसके कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर रखे 32 पौवा सुपर 36 देशी प्लेन शराब जुमला 5.760 बल्क लीटर कीमती 2560 रूपये को जप्त कर आरोपी मनोज गुप्ता के विरूध्द धारा 34(2) आबकारी के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है । राजहरा पुलिस की आम नागरिकों से अपील –01- अवैध शराब बिक्री, जुआ सट्टा, गांजा बिक्री , नसीली दवाई जैसे अवैध गतिविधियों मे संलिप्त न रहें ।02- अवैध गतिविधियों मे संलिप्तता पाये जाने पर जाना पड सकता है जेल ।पुलिस थाना मो0न0 9479192058

दल्ली राजहरा बीएसपी कर्मचारी ने घर में की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बीच उठाया खौफनाक कदम

0

दल्ली राजहरा। वार्ड क्रमांक 8 निवासी करीब 30-31 वर्षीय के. जसवंत ने रविवार सुबह अपने घर में आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है। जसवंत राजहरा क्वारी माइंस में माइनिंग मेट के पद पर बीएसपी में कार्यरत था।जानकारी के अनुसार, जसवंत का पत्नी के साथ लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी वर्तमान में आंध्र प्रदेश में रह रही थी। बताया जा रहा है कि घटना से पहले जसवंत भी आंध्र प्रदेश से अपने घर लौटा था। घर पहुंचने के बाद उसने अपनी मां से बातचीत की। इसके बाद पत्नी से फोन पर बातचीत हुई। बातचीत के कुछ समय बाद उसने अपने घर में आत्महत्या कर ली।बताया जा रहा है कि जसवंत का करीब डेढ़ वर्ष का बच्चा भी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता पुलिस की जांच के बाद ही चल सकेगा।

सूने मकान में चोरी की वारदात का राजहरा पुलिस ने किया खुलासा॰ चोरी गई LED TV बरामद, आरोपी गिरफ्तार

0

बालोद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा पुलिस को सूने मकान में हुई चोरी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
• थाना राजहरा में प्रार्थिया परदेशीन बाई महंत की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 123/2026, धारा 305(a) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।
घटना का विवरण –
प्रार्थिया दिनांक 27.05.2026 को अपने रिश्तेदार के यहां नारायणपुर गई हुई थी। दिनांक 01.06.2026 को ठेकेदार पुरन करपाल द्वारा फोन से सूचना दी गई कि प्रार्थिया के घर का दरवाजा टूटा हुआ है तथा घर में रखी LED TV सहित अन्य सामान गायब है।
सूचना मिलने पर प्रार्थिया दिनांक 03.06.2026 को वापस घर पहुंची। घर के अंदर जाकर देखने पर अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला तथा लॉकर में रखी लगभग ₹20,000 नगदी, घर के सामने एवं पीछे लगे CCTV कैमरे तथा LED TV चोरी होना पाया गया।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना राजहरा पुलिस द्वारा मामले की बारीकी से विवेचना की गई। विवेचना के दौरान आरोपी संजय साहू से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने बड़े भाई मोहराज साहू के साथ मिलकर घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात करना स्वीकार किया गया।
आरोपी के कब्जे से चोरी की गई LED TV बरामद की गई। विवेचना के दौरान प्रकरण में घर का ताला तोड़कर प्रवेश करने के संबंध में धारा 331(4) बीएनएस जोड़ी गई।
आरोपी संजय साहू को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में अन्य आरोपी की भूमिका एवं चोरी गए शेष सामान की बरामदगी के संबंध में विवेचना जारी है।
राजहरा पुलिस की अपील
थाना राजहरा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि घर को लंबे समय के लिए बंद करके बाहर जाने की स्थिति में आसपास के विश्वसनीय व्यक्तियों को इसकी जानकारी दें तथा घर की सुरक्षा के लिए CCTV कैमरा एवं अन्य सुरक्षा उपायों का उपयोग करें।
थाना राजहरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की वारदात का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की संपत्ति बरामद की गई।

भाजपा नारायणपुर जिला अध्यक्ष का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, लोगों से की गई सावधानी बरतने की अपील

0

नारायणपुर भारतीय जनता पार्टी की नारायणपुर जिला अध्यक्ष श्रीमती संध्या पवार का व्हाट्सएप अकाउंट साइबर ठगों द्वारा हैक किए जाने की जानकारी सामने आई है। हैकर्स उनके मोबाइल नंबर का उपयोग कर परिचितों एवं अन्य लोगों को संदेश भेज रहे हैं और ₹31,000 यूपीआई के माध्यम से तत्काल भेजने की मांग कर रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीमती पवार के नंबर से विभिन्न लोगों को आर्थिक सहायता या अन्य बहाने बनाकर धनराशि भेजने के संदेश प्राप्त हुए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही संबंधित लोगों को सतर्क किया गया है।अब तक किसी व्यक्ति के इस साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने अथवा धनराशि भेजने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। फिर भी लोगों से अपील की गई है कि वे श्रीमती संध्या पवार के नाम अथवा उनके मोबाइल नंबर से आने वाले किसी भी धनराशि संबंधी संदेश पर बिना पुष्टि किए विश्वास न करें और किसी भी प्रकार का ऑनलाइन भुगतान न करें।साइबर अपराधियों की इस हरकत की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी जा रही है। आम नागरिकों से भी अनुरोध किया गया है कि यदि उन्हें इस प्रकार का कोई संदेश प्राप्त होता है तो तत्काल सत्यापन करें तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना संबंधित पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन को दें।सावधानी ही सुरक्षा है — किसी भी ऑनलाइन भुगतान से पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे संपर्क कर पुष्टि अवश्य करें।

बी.एड.-डी.एल.एड. काउंसलिंग के लिए 5 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, SCERT ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

0

रायपुर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), छत्तीसगढ़ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दो वर्षीय बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। व्यापम द्वारा आयोजित प्री बी.एड. एवं प्री डी.एल.एड. परीक्षा-2026 में प्राप्त अंकों के आधार पर पात्र अभ्यर्थी प्रदेश के शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।प्रथम चरणप्रथम चरण में ऑनलाइन पंजीयन एवं विकल्प (चॉइस फिलिंग) भरने की प्रक्रिया 05 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक चलेगी। प्रथम दावा-आपत्ति सूची 17 अगस्त को जारी होगी, जबकि प्रथम आवंटन सूची 19 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी। प्रथम सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 19 से 21 अगस्त तक संबंधित महाविद्यालय में प्रवेश लेना होगा। इसके बाद द्वितीय सूची के लिए दावा-आपत्ति 25 अगस्त, दूसरी आवंटन सूची 27 अगस्त तथा प्रवेश 27 अगस्त से 02 सितंबर तक होंगे। तृतीय सूची के लिए दावा-आपत्ति 07 सितंबर, तीसरी आवंटन सूची 09 सितंबर एवं प्रवेश 09 से 11 सितंबर तक निर्धारित किए गए हैं। वहीं चतुर्थ सूची के लिए दावा-आपत्ति 15 सितंबर, चतुर्थ आवंटन सूची 16 सितंबर तथा प्रवेश 16 से 19 सितंबर 2026 तक संपन्न होंगे।द्वितीय चरणद्वितीय चरण के लिए ऑनलाइन पंजीयन एवं विकल्प भरने की प्रक्रिया 22 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक चलेगी। प्रथम दावा-आपत्ति सूची 29 सितंबर को जारी होगी तथा प्रथम आवंटन सूची 01 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। प्रथम सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 01 से 06 अक्टूबर तक प्रवेश लेना होगा। इसके बाद दूसरी दावा-आपत्ति 09 अक्टूबर, दूसरी आवंटन सूची 12 अक्टूबर तथा प्रवेश 12 से 15 अक्टूबर तक होंगे। तृतीय दावा-आपत्ति 21 अक्टूबर, तीसरी एवं अंतिम आवंटन सूची 23 अक्टूबर को जारी की जाएगी। अंतिम सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 23 से 27 अक्टूबर 2026 तक संबंधित महाविद्यालय में प्रवेश लेना होगा।हेल्पडेस्क एवं संपर्कअभ्यर्थियों की सुविधा के लिए SCERT ने हेल्पडेस्क भी जारी किया है। किसी भी प्रकार की समस्या, पूछताछ अथवा दावा-आपत्ति के लिए अभ्यर्थी cgscerthelpdesk2026@gmail.com पर ई-मेल कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 9243272026 एवं 924382026 कार्यालयीन समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक उपलब्ध रहेंगे।ऑनलाइन आवेदन के लिए महत्वपूर्ण लिंक

रेलवे ट्रैक पर वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत, पुलिस जांच में जुटी

0

दल्ली राजहरा। ग्राम छिंदगांव निवासी अनुक यादव (70 वर्ष), पिता स्वर्गीय मिलाउ राम यादव, मंगलवार शाम लगभग 4 से 5 बजे के बीच घर से खेत जाने की बात कहकर निकले थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वृद्ध ट्रेन आने के दौरान रेलवे ट्रैक पर चले गए थे। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस की अवैध कबाड़ कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, दो कबाड़ी दुकानों से 2.13 लाख रुपये का सामान जब्त

0

बालोद। जिले में अवैध कबाड़ कारोबार पर शिकंजा कसते हुए बालोद पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर 2 लाख 13 हजार रुपये मूल्य का कबाड़ एवं पुराने वाहनों के पार्ट्स जब्त किए हैं। कार्रवाई के बाद अवैध रूप से कबाड़ का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में बीएनएसएस की धारा 106 के तहत इस्तगासा तैयार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चौव्हाण के निर्देशन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी विनय कुमार साहू के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में अवैध कबाड़ कारोबारियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दो स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की गई।

पहले मामले में पुलिस ने बघमरा बायपास रोड स्थित एक कबाड़ दुकान पर छापा मारा, जहां नजीमुद्दीन पिता मुमताजुद्दीन (40 वर्ष), निवासी रिसाईपारा धमतरी, द्वारा पुराने वाहनों को खरीदकर गैस कटर से उनके पार्ट्स काटकर अलग-अलग करने का काम किया जा रहा था। तलाशी के दौरान दुकान से विभिन्न वाहनों के लोहे के पार्ट्स एवं पुराने टायर बरामद हुए। पुलिस ने धारा 94 बीएनएसएस के तहत वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने का नोटिस दिया, लेकिन संचालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। बरामद लोहे के पार्ट्स का वजन बालाजी धर्मकांटा में 2070 किलोग्राम पाया गया, जिसकी कीमत 1 लाख 3 हजार 500 रुपये आंकी गई। इसके अलावा 15 पुराने कार एवं ट्रक के टायर, जिनकी अनुमानित कीमत 15 हजार रुपये थी, भी जब्त किए गए। कुल 1 लाख 18 हजार 500 रुपये का सामान पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।दूसरे मामले में हीरापुर चौक के पास दुर्ग रोड स्थित कबाड़ दुकान पर कार्रवाई की गई। यहां समिरूद्दीन पिता मुमताजुद्दीन (46 वर्ष), निवासी रिसाईपारा, वार्ड क्रमांक 15, धमतरी, पुराने वाहनों के पार्ट्स काटकर कबाड़ का कारोबार करता मिला। तलाशी में विभिन्न वाहनों के लोहे के पार्ट्स और पुराने टायर मिले। वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह भी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। बरामद लोहे के पार्ट्स का वजन 1650 किलोग्राम पाया गया, जिसकी कीमत 82 हजार 500 रुपये तथा 15 पुराने कार एवं मैजिक वैन के टायरों की कीमत लगभग 12 हजार रुपये आंकी गई। इस प्रकार कुल 94 हजार 500 रुपये मूल्य का सामान जब्त किया गया।पुलिस का कहना है कि बरामद कबाड़ और वाहनों के पार्ट्स के संबंध में कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाने तथा उनके चोरी की संपत्ति होने की आशंका के आधार पर दोनों मामलों में कार्रवाई की गई। 2 अगस्त 2026 को दोनों कबाड़ी संचालकों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 106 के अंतर्गत अलग-अलग इस्तगासा तैयार किया गया है। पुलिस अब जब्त किए गए सामान के स्रोत और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, उपनिरीक्षक कमला यादव, सहायक उपनिरीक्षक गौकरण भंडारी, सहायक उपनिरीक्षक देवकुमार कोर्राम सहित थाना बालोद के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध कबाड़ कारोबार, चोरी के वाहनों एवं उनके पार्ट्स की खरीद-फरोख्त पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

तेज रफ्तार का कहर: दो बाइकों की भिड़ंत के बाद ट्रक ने कुचला, दो की मौत, तीन घायल

0

बालोद। जिले के बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-930 पर सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आमने-सामने की जोरदार टक्कर के बाद सड़क पर गिरे दो युवकों को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद एक बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान ग्राम जगन्नाथपुर निवासी गेमन लाल देशमुख (पिता- नूतन देशमुख) तथा ग्राम परसदा निवासी अरुण साहू के रूप में हुई है।

वहीं घायलों में येसु देशमुख (19 वर्ष) पिता हिराराम देशमुख निवासी जगन्नाथपुर-सांकरा, नरेंद्र निषाद (31 वर्ष) पिता खेमचंद निषाद निवासी दल्लीराजहरा तथा पोषण कुमार गोयल (30 वर्ष) पिता अशोक कुमार गोयल निवासी ग्राम सिकोसा, थाना गुंडरदेही शामिल हैं।बताया गया कि गेमन लाल देशमुख, अरुण साहू और येसु देशमुख एक बाइक से दल्लीराजहरा से बालोद की ओर आ रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार पोषण कुमार गोयल और नरेंद्र निषाद बालोद से दल्लीराजहरा की ओर जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग-930 पर दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि गेमन लाल और अरुण सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर के कारण एक बाइक में आग लग गई और वह देखते ही देखते पूरी तरह जल गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

काम कर गया श्रमिक नेता संजय सिंह का हठयोग

0

अवैध शराब बिक्री पर पुलिस ने कसी नकेल

संजय सिंह का आमरण अनशन हुआ समाप्त

दल्ली राजहरा नगर के विभिन्न वार्डों में खुलेआम हो रही अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने तथा अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर मजदूर नेता संजय सिंह द्वारा दिनांक 27 जुलाई से इंटक कार्यालय के सामने किया जा रहा आमरण अनशन ने बड़ा असर दिखाया है। पुलिस ने अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है।

अनशन पर बैठे मजदूर नेता संजय सिंह की प्रमुख मांगों में दल्ली राजहरा नगर के विभिन्न वार्डों में चल रहे अवैध शराब के कारोबार को पूर्णतः बंद कराने तथा अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांगें शामिल थीं। विशेष रूप से वार्ड क्रमांक 4 के अमित कुमार द्वारा खुलेआम बार जैसी स्थिति में शराब का विक्रय किए जाने के मामले में कार्रवाई की मांग की गई थी। आमरण अनशन के दौरान प्रशासन एवं पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर के विभिन्न वार्डों में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की कार्रवाई की गई। पुलिस प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में नगर में अवैध शराब की बिक्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में अमित कुमार के विरुद्ध बीएनएस की धारा 129 (पूर्व आईपीसी धारा 110) के तहत कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी गई है, जिसके बाद उसे निगरानीशुदा बदमाश की श्रेणी में रखा गया है। इस कार्रवाई में डौंडी तहसीलदार देवेंद्र कुमार नेताम, सीएसपी वीके पटले, नगर निरीक्षक अविनाश सिंह एवं सब इंस्पेक्टर श्री पैकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कांग्रेस नेताओं ने पिलाया जूस

पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री पर पूर्णतः रोक लगाए जाने तथा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध निगरानी संबंधी कार्रवाई किए जाने के आश्वासन के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतिराम कोसमा, इंटक के केंद्रीय अध्यक्ष अभय सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रवि जायसवाल, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, गौरीशंकर सिंह एवं रामलाल यादव ने संजय सिंह को जूस पिलाकर उनका आमरण अनशन समाप्त कराया।आमरण अनशन की इस सफलता से संजय सिंह के साथियों एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। विशेष कर वार्ड क्रमांक 4 के युवाओं एवं महिलाओं में इस कार्रवाई को लेकर प्रसन्नता देखी जा रही है। नगरवासी संजय सिंह से मिलकर उन्हें इस संघर्ष की सफलता के लिए बधाई दे रहे हैं।

जनहित में जारी रहेगा संघर्ष

यद्यपि संजय सिंह ने यह आमरण अनशन अकेले प्रारंभ किया था, लेकिन उनके समर्थन में शहरवासियों की लगातार उपस्थिति बनी रही। विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों, श्रमिक संगठनों एवं विभिन्न यूनियनों से जुड़े लोगों के साथ साथ जन मुक्ति मोर्चा के द्वारा अनशन स्थल पर पहुंचकर उन्हें समर्थन दिया और उनका हौसला बढ़ाया। इस पूरे संघर्ष ने यह संदेश दिया है कि नगर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने से प्रशासन को कार्रवाई के लिए मजबूर किया जा सकता है। संजय सिंह ने कहा कि नगर की जनता के हित में उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाई जाती रहेगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS