आरोपी के कब्जे से 60 नग देशी शोले प्लेन शराब जप्त03. आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही ।
पुलिस अधीक्षक बालोद किरण चौहान एवम् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन में सीएसपी राजहरा श्री विकास पाटले के मार्गदर्शन राजहरा पुलिस द्वारा अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 18.08.2026 को टाउन पेट्रोलिंग एवं जुर्म जरायम पतासाजी पर रवाना होकर आरोपी मनेश कुमार सोनवानी पिता तिहारू राम उम्र 32 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 26 अनिल प्रेस के पीछे नेहरू नगर चौक राजहरा के मकान में तुलसी चौरा के पास एक प्लास्टिक बोरी के अंदर रखे 60 नग पैवा देशी प्लेन शोले कंपनी की शराब जुमला शराब 10.800 बल्क लीटर कीमती 4800 रूपये को जप्त कर आरोपी मनेश कुमार सोनवानी के विरूध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है । पुलिस थाना मो0न0 9479192058
नारायणपुर (छ.ग.)दिनांक: 15 अगस्त 2026एक समय था जब ओरछा ब्लॉक का घना जंगल और यहाँ स्थित मनोरम हांडेवाडा जलप्रपात अत्यंत नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में जाना जाता था। नक्सलियों के भय के कारण आम लोगों का यहाँ पहुँचना भी मुश्किल था।आज तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। शासन-प्रशासन के प्रयासों और सुरक्षा बलों की सजगता से इस क्षेत्र से नक्सलवाद का भय समाप्त हो गया है। अब छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश के दूर-दराज से पर्यटक यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता का अवलोकन करने पहुँच रहे हैं। बस्तर अब भय और हिंसा नहीं, बल्कि शांति, पर्यटन और विकास की नई पहचान बन रहा है।स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर इसी बदलते बस्तर का संदेश देने के लिए दल्ली राजहरा के पर्यावरण प्रेमियों की एक टोली ने विशेष आयोजन किया।टोली में प्रदीप साहू, टिकेश्वर साहू, लोकेंद्र देवांगन, ताराचंद रावेट, कौशल साहू और चेला राम निर्मलकर शामिल थे।
टीम ने स्वतंत्रता दिवस पर हांडेवाडा जलप्रपात परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ शहीदों को नमन किया और उपस्थित लोगों को शांति, एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया।इसके साथ ही प्राकृतिक पर्यटन स्थलों में बढ़ती गंदगी और प्रदूषण को रोकने के उद्देश्य से स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वतंत्रता दिवस पर पर्यटकों की अधिक भीड़ को देखते हुए टीम ने हांडेवाडा जलप्रपात, चित्रकोट जलप्रपात एवं ताम्र घूमर जलप्रपात में साफ-सफाई की और वहां मौजूद पर्यटकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी प्रदीप साहू ने कहा -“लोग एक तरफ सुकून और शांति के लिए प्राकृतिक स्थलों पर जाना पसंद करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वह स्थान साफ और सुरक्षित हो।
वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग खाने-पीने की चीजें, प्लास्टिक के डिब्बे और पॉलिथीन वहीं फेंक देते हैं, जिससे वह प्राकृतिक स्थान गंदा हो जाता है और उसकी खूबसूरती धूमिल पड़ती जा रही है। हमने सिर्फ सफाई ही नहीं की, बल्कि वहां मौजूद लोगों से पर्यटन क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने की अपील भी की।”टीम के इस प्रयास की वहां मौजूद पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने सराहना की। कई लोगों ने स्वेच्छा से सफाई में हाथ बंटाया और भविष्य में भी पर्यटन स्थलों को स्वच्छ रखने की शपथ ली।टीम का मानना है कि ऐसे छोटे-छोटे अभियानों से ही लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता आएगी और आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा।हम सभी क्षेत्रवासियों और पर्यटकों से अपील करते हैं कि वे इस प्राकृतिक धरोहर को देखने आएं, इसकी स्वच्छता बनाए रखें और बस्तर के बदलते स्वरूप के साक्षी बनें।
नारायणपुर, 19 अगस्त 2026। कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर नम्रता जैन ने जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं और मांगें सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई कर प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनदर्शन में ग्रामीणों एवं नागरिकों ने सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, शिक्षा, आवास, छात्रावास, स्वास्थ्य, राजस्व और मुआवजा सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क एवं पुलिया निर्माण, क्षतिग्रस्त पुलियों की मरम्मत, विद्युत सुविधा और विद्यालयों में शिक्षकों की व्यवस्था की मांग प्रमुख रही।इसके अलावा छात्रावासों में गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वास्थ्य सहायता, किसानों के लिए सहकारी बैंक शाखा, बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा तथा विभिन्न व्यक्तिगत प्रकरणों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए।कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए नागरिकों को समय पर राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बालोद। गोंदली जलाशय के किनारे भैंसबोड़ नहर में मछली पकड़ने गए 25 वर्षीय युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतक की पहचान मोनू देवांगन, पिता रामनिवास देवांगन, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मोनू देवांगन गोंदली जलाशय के किनारे भैंसबोड़ नहर में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह नहर के गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलने पर बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल से मृतक की पावर एक्सल गाड़ी भी बरामद की गई है।पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है।
नारायणपुरस्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्राम बोटेर में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। कभी नक्सल गतिविधियों के लिए चर्चित रहे इस क्षेत्र में तिरंगे का लहराना शांति, विश्वास और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक माना जा रहा है।इस अवसर पर थाना ओरछा पुलिस ने ग्राम बोटेर-गुंडेकोट में ग्रामीणों के बीच छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रदेशव्यापी ‘साइबर जागृति अभियान’ का शुभारंभ किया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी।ग्रामीणों को OTP, UPI PIN, बैंकिंग जानकारी साझा न करने, फर्जी लिंक, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन निवेश और नौकरी के नाम पर होने वाली ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी गई। साथ ही साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।नारायणपुर पुलिस ने कहा कि अभियान का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों तक साइबर सुरक्षा की जानकारी पहुंचाना और लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाना है।
15 अगस्त को महिला देवांगन समाज द्वारा दल्ली राजहरा के वार्ड क्रमांक 18 पुराना बाजार स्थित माँ परमेश्वरी भवन में पूरे उत्साह से मनाया गया..! समाज के लोगों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खूब उत्साह रहा..! प्रातः 09:00 बजे 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण वार्ड 12 के पूर्व पार्षद वी व्यावसायी यंगेश देवांगन जी ने किया..! पश्चात दोपहर 12:00 बजे से सावन झूला उत्सव आरंभ हुआ..! सर्वप्रथम मां परमेश्वरी जी की आरती,पूजा करके कार्यक्रम की शुरूआत की गई..!
मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के समाज गौरव नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती कुंती देवांगन जी व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा व नवनियुक्त एल्डरमैन राकेश देवांगन का प्रवेश द्वार से स्वागत करके मंदिर तक लाया गया..! सर्वप्रथम मुख्य अतिथि कुंती देवांगन जी को सावन झूला झुलाकर स्वागत किया गया..! फिर सभी अतिथियों का फुलहार माला से स्वागत करके अतिथियों स्वागत किया गया..! कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला देवांगन समाज की अध्यक्ष श्रीमति संगीता रवि देवांगन ने किया.! विशिष्ट अतिथि श्रृंखला में जिला देवांगन समाज बालोद के कोषाध्यक्ष पंचू राम देवांगन जी, जिला महिला देवांगन समाज बालोद की सह सचिव द्वय श्रीमती गुलाबी देवांगन जी , एवं श्रीमती तुलसी देवांगनजी रही .! ब्लॉक देवांगन समाज दल्ली राजहरा के संरक्षक जनकलाल देवांगन जी, अध्यक्ष श्री कुंवर सिंह देवांगन जी, उपाध्यक्ष द्वय चुम्मन देवांगन जी व शिक्षिका श्रीमती नीलम देवांगन जी , ब्लॉक के सचिव बेनुराम देवांगन जी, कोषाध्यक्ष रिकेश देवांगन जी हीरालाल देवांगन जी रहे..! महिला देवांगन समाज की संरक्षक श्रीमती रेणुका देवांगन जी रही..! सभी ने एक दूसरे को सावन झूला झुलाया..!
पश्चात समाज के सभी महिलाओं के लिए विभिन्न खेलो की प्रतियोगिता रखी गई..! 1)- रस्सी खींच प्रतियोगिता में श्रीमती गुलाबी देवांगन, छविलता, संगीता, द्रोपती, रितु, राखी, तारा और श्रीमती कुमारी देवांगन की टीम विजय हुई.! 2)- पासिंग बाल प्रतियोगियों में श्रीमति सीमा देवांगन.! 3)- कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रीति देवांगन विजय रही!4)-चूड़ी चना प्रतियोगिता में श्रीमती उर्वशी देवांगन विजय रही .!5)-चूड़ी मोमबत्ती प्रतियोगिता में श्रीमती सीमा देवांगन.! 6)-बिंदी लगाओ प्रतियोगिता में श्रीमती कामिनी देवांगन विजय रही.!और 8)-नृत्य प्रतियोगिता में श्रीमती सोनिया देवांगन और श्रीमती भूमिका देवांगन की जोड़ी विजय हुई..! सभी प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले को उपहार , पुरस्कार देकर महिला देवांगन समाज द्वारा सम्मानित किया गया..! सावन झूला उत्सव के सफल आयोजन में महिला देवांगन समाज के पदाधिकारीगण उपाध्यक्ष श्रीमती कुमारी बाई देवांगन जी, सचिव श्रीमती छवि देवांगन सहसचिव छबीलत देवांगन संगीता देवांगन जी कोषाध्यक्ष श्रीमती द्रोपती देवांगन सलाहकार श्रीमती भागा बाई देवांगन श्रीमति, कुलेश्वरी जी ,सरस्वती देवांगन जी.! झूनी बाई देवांगन जी, मंजू देवांगन जी, इंदु देवांगन जी उपस्थित थी..!
कार्यक्रम की सम्पन्नता में ब्लॉक देवांगन समाज, युवा देवांगन समाज और समस्त देवांगन परिवारों का रहा.!विशेष सहयोग समाज के संदेश वाहक परमानंद देवांगन जी का रहा..! कार्यक्रम का संचालक शिक्षिका श्रीमती नीलम देवांगन जी ने किया..! समस्त अतिथियों का समाज के समस्त सदस्यों का आभार एवं धन्यवाद महिला अध्यक्ष श्रीमति संगीता रवि देवांगन ने किया.!
नारायणपुर जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने कलेक्टर नम्रता जैन एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के साथ परेड का निरीक्षण किया तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनता के नाम संदेश का वाचन किया।समारोह में सीमा सुरक्षा बल, आईटीबीपी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस, नगर सेना, एनसीसी, एसपीसी, स्काउट-गाइड एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं की टोलियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। सशस्त्र वर्ग में नगर सेना नारायणपुर (महिला) ने प्रथम तथा निशस्त्र वर्ग में रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ नारायणपुर की बालक एनसीसी टोली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जिले के आठ विद्यालयों ने भाग लिया।
जूनियर वर्ग में पोटा केबिन देवगांव तथा सीनियर वर्ग में सेजेस बखरूपारा ने प्रथम स्थान हासिल किया। समारोह के दौरान 28 शहीद परिवारों के परिजनों को मुख्य अतिथि ने शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।अपने संबोधन में विधायक लता उसेंडी ने स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों और जननायकों को नमन करते हुए विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को दोहराया। उन्होंने बस्तर क्षेत्र में शांति, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका उन्नयन के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
दल्लीराजहरा। नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) एवं संबंधित इंजीनियर की नियमित उपस्थिति नहीं होने के कारण नगर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।पार्षद मेवा पटेल ने कहा कि CMO एवं संबंधित इंजीनियर के सप्ताह में केवल एक-दो दिन ही पालिका कार्यालय में आने के कारण विकास कार्यों से संबंधित फाइलों के निराकरण, तकनीकी मार्गदर्शन, निरीक्षण एवं आवश्यक निर्णयों में देरी हो रही है। इसका सीधा प्रभाव नगर के विकास कार्यों पर पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि नगर की जनता विकास कार्यों को लेकर लगातार उम्मीद लगाए हुए है, लेकिन अधिकारियों की अनियमित उपस्थिति के कारण कई आवश्यक कार्य समय पर आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों को भी अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए बार-बार पालिका कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं।पार्षद मेवा पटेल ने कहा कि नगर पालिका में अधिकारियों की नियमित उपस्थिति और समय पर निर्णय लेना जनहित एवं नगर के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब होने से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने मांग की कि नगर पालिका में अधिकारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो तथा लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा कराया जाए।मेवा पटेलपार्षद, वार्ड क्रमांक 09नगर पालिका परिषद, दल्लीराजहरा
बालोद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश के सामने विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का ‘विजन 2047’ रखा है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था और विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प तथा देशहित में की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख ने प्रधानमंत्री जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।श्री देशमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का विजन 2047 केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण का संकल्प और 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को नई दिशा देने वाला रोडमैप है। लाल किले से प्रधानमंत्री जी द्वारा आत्मनिर्भरता, युवाओं के सशक्तिकरण, किसानों के कल्याण, महिलाओं के सम्मान, तकनीकी विकास और भारत की वैश्विक भूमिका को लेकर व्यक्त किए गए संकल्प देश को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प को साकार करने के लिए केंद्र सरकार की नीतियां देश की युवा शक्ति, उद्यमिता, नवाचार और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने वाली हैं।भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह संबोधन देशवासियों में नया विश्वास और उत्साह पैदा करने वाला है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विकसित, आत्मनिर्भर, सशक्त और विश्वगुरु की भूमिका में स्थापित होगा।
डौण्डी। वनमंडलाधिकारी बालोद वनमंडल के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने अवैध शिकार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जंगल में जाल एवं फंदा लगाते एक व्यक्ति को पकड़ा। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने पर उप वनमंडलाधिकारी दल्लीराजहरा, परिक्षेत्र अधिकारी डौण्डी एवं दल्लीराजहरा तथा वन अमले द्वारा अवैध शिकार की रोकथाम के लिए लगातार गश्त और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सहायक वृत्त आमाडुला के परिसर चिहरों अंतर्गत कक्ष क्रमांक 126 आरएफ में सुधु राम पिता ऐतवारू राम आचला को कथित रूप से वन्यजीवों के अवैध शिकार के उद्देश्य से जाल एवं फंदा लगाते हुए पकड़ा गया। वन विभाग ने आरोपी के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 20478/15, दिनांक 15 अगस्त 2026 को पंजीबद्ध कर नियमानुसार कार्रवाई की है। आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को थाना डौण्डी में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। वन विभाग ने कहा है कि वन्यजीवों के अवैध शिकार और जंगल में लगाए जाने वाले जाल-फंदों के खिलाफ निगरानी एवं कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।