City Media - Page 1086 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1086

कुसुमटोला शाला प्रांगण का जायजा लेने पहुचे मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी व्यवस्था दुरुस्त करने दिए दिशा निर्देश

0

डौंडी – आदिवासी ब्लॉक डौंडी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हनी के आश्रित ग्राम कुसुमटोला अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला में गत गुरुवार को हुई झमाझम बारिश से स्कूल प्रांगण में पानी का जमाव कमर भर से अधिक ऊपर हो गया था कि बच्चों को उठाकर एक भवन से दूसरे भवन ले जाना पड़ा, जिसकी खबर प्रमुखता से लगाई गई, जिसके बाद खबर पर संज्ञान लेते हुए क्षेत्र के विधायक एवं मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी मौके पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा समन्वयक संग शाला पहुचे

मंत्री प्रतिनधि पीयूष सोनी ने शाला का जायजा लेने के बाद तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर पहाड़ो से आने वाले बारिश के पानी निकासी की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करवाई गई ,साथ ही साथ शाला प्रभारी को फटकार भी लगाई की ऐसी कोई भी घटना होती है तो पहले अपने उच्च अधिकारियों को सूचित करे,जिस पर शाला प्रभारी ने कहा दुबारा ऐसी पुनर्विति नही होगी इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दो थानों के नियम अलग-अलग, एक ने काटा फाइन, दुसरे में होगी एफआईआर

0

रकम कम या ज्यादा होने से अपराध नहीं होता कम – अधिवक्ता

जगदलपुर

बस्तर पुलिस के इतिहास में शायद ऐसा पहली बार हुआ होगा कि एक ही प्रकृति के दो आवेदनों में अलग-अलग थानों में अलग-अलग कानून का प्रयोग किया गया है. कानून को सभी के लिए बराबर माना गया है, बावजूद शहर के मुख्य दो थानों में एक ही प्रकृति के दो आवेदनों में से एक में फायना का काटा जाना और दुसरे में बयान उपरांत ऍफ़आईआर का होना अजूबा सा प्रतीत हो रहा है. कानूनविदों के मुताबिक, दोनों ही आवेदन ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़े हुए हैं और ऐसे आवेदनों में फ्रॉड व साइबर अपराध के तहत कार्यवाई होनी चाहिए.

दरअसल, शहर के कुछ लोग विगत तक़रीबन दो-तीन माह से केरिल एसेट मैनेजमेंट सिस्टम (camasmgt.com) नामक वेबसाइट में मोटी रकम निवेश कर रहे थे. इस वेबसाइट के नियमानुसार ऐसे लोगों को कंपनी रोजाना निवेश किये गए पैसों पर एक निश्चित ब्याज देती थी. साथ ही अन्य जनों को कंपनी से जोड़ने पर अतिरिक्त राशि मिलती थी. इसी लालच में शहर के कई युवा इससे जुड़ गए और लाखों रुपये कंपनी में ऑनलाइन माध्यम से भेज दिए. तक़रीबन एक माह पूर्व कंपनी का वेबसाइट अचानक बंद हो गया और लोगों के निवेश के पैसे आने बंद हो गए. इसके बाद कुछ आवेदकों ने स्थानीय बोधघाट व कोतवाली थाने में पृथक-पृथक शिकायत आवेदन पत्र दिया और पुलिस से कार्यवाई कि मांग की.

बोधघाट थाने में दिए गए तीन में से एक आवेदन पर वहां के कर्मी ने फायना काट दिया. आपको बता दें कि फायना वह दस्तावेज होता है जिसमें पुलिस, आवेदक को कोर्ट कि शरण लेने को कहती है, यूँ माने तो पुलिस हस्तेक्षेप योग्य मामला. इसी मामले में कोतवाली थाने में दिए गए आवेदन पर थाना प्रभारी एमन साहू के निर्देश पर गुरुवार को प्रार्थी का बयान दर्ज किया गया है. जिसमें एमन का कहना है कि साइबर सेल से जानकारी प्राप्त होने के बाद साइबर फ्रॉड अथवा धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया जायेगा.

मामले में फायना काटे जाने के बाद थाना प्रभारी बोधघाट लालजी सिन्हा ने कहा कि जिस आवेदन पर फायना काटा गया है उसकी राशि कम है अन्य दो आवेदनों पर राशि लाखों में है, इसलिए उन आवेदनों पर ऍफ़आईआर होगी.

मामले में क़ानूनी मत देते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता तरुण चौहान ने बताया कि ऐसे मामलों में साइबर अधिनियम व धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज होना चाहिए. रही बात पुलिस राशि कम या ज्यादा होने कि बात कहते हुए अपना पल्ला नहीं झाड सकती, अपराध तो अपराध है चाहे हजारों कि बात हो या लाखों की. सभी आवेदनों में ऍफ़आईआर दर्ज होनी थी.

दल्ली राजहरा के वार्ड नंबर 5 शिकारी बाबा मंच में पूर्व वार्ड पार्षद सावित्री निषाद के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में महिलाओं ने किया योग

0

दल्ली राजहरा – अंतरास्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व पार्षद श्रीमती सावित्री ने कहा कि योग करने से शरीर तंदुरुस्त रहता है। तथा कई किस्म की बीमारियां शरीर में नहीं पहुंच पाती । कमर दर्द, घुटने का दर्द ,पेट संबंधित रोग, शारीरिक कमजोरी आदि योग से दूर होता है । योग करने से मानसिक अवसाद भी नहीं रहता। मन एकाग्र चित्त रहता है ।बढ़ती उम्र के साथ याददाश्त का कमजोर होना लाजमी है ।लेकिन योग करने से याददाश्त की समस्या की दूर होती है।

अनिद्रा जैसे आप बीमारी को भी योग के द्वारा ठीक किया जा सकता है। वर्तमान में आम समस्या मोटापा जैसे बीमारियां भी है जो योग से दूर होता है । योग हमारी सनातन धर्म की परंपरा है यह वर्षों से चली आ रही है जिस को पूर्ण जीवन दिया भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने। जिसे विश्व पटल ने भी माना और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया गया। इस दिन भारत देश ही नहीं संपूर्ण विश्व में योग दिवस मनाया जाने लगा ।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

यह हमारे भारत वर्ष के लिए एक सम्मान की बात है ।शरीर में योग के जरिए से कई बीमारी भी शरीर को छू नहीं पाती । यदि आपको बीमारियां हो भी जाती है तो उसे दूर किया जा सकता है। नियमित योग और योग के आसन प्रतिदिन आप यदि आधा घंटे का भी समय निकालकर करते हैं तो आपकी उम्र में वृद्धि होगी । बीमारियां आपको छू भी नहीं सकती ।निरंतर योग करने से कोरोना भी शरीर से दूर रहती है। योग शिक्षक सुमित्री बाई रही ।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग करने वाली महिलाएं सरस्वती, इंदू आमड़े, संतोषी मानिकपुरी., एकता, रूबी, सरोज, उषा ,दुर्गा, प्रमिला, रीना कोला, गोदावरी, उर्वशी, सुमित्री , खुशी, कांति ,गुलाब, सती साहू , पूनम, सीमा, अंजू, पार्वती ,हित कुमारी ,प्रेम बाई एवं अन्य बहुत से महिलाएं सम्मिलित हुई।

इंडोनेशिया की शिल्पकला यूरोपीय देशों में होती है एक्सपोर्ट

0

उद्योग मंत्री ने हेंडीक्राफ्ट के वितरकों से चर्चा कर छत्तीसगढ़ के आईटम्स को एक्सपोर्ट करने पर हुए सहमत
400 साल पुराने सरस्वती मंदिर में किया दर्शन

जगदलपुर। जी-20 एवीपीएन वैश्विक सम्मेलन में शामिल होने उद्योग मंत्री कवासी लखमा प्रतिनिधि मंडल के साथ यात्रा के दूसरे दिन उबूद पहुंचे। वहां पर लकड़ी पर कारीगरी को देख हेंडीक्राफ्ट के वितरक से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने 400 साल पुराने उबूद पैलेस में विजिट कर सरस्वती मंदिर में दर्शन किए। हेंडीक्राफ्ट के कारीगरों ने बताया कि इंडोनेशिया से यूरोपीय देशों में बहुत ज्यादा शिल्पकला के सामान एक्सपोर्ट होता है। हेंडीक्राफ्ट आइटम्स में कई समान छत्तीसगढ़ के शिल्पकारों द्वारा बनाए गए उत्पाद से मिलता जुलता है और उनकी गुणवत्ता भी बहुत अच्छी है। उद्योग मंत्री ने कहा हमें भी एक्सपोर्ट पर बहुत ध्यान देने की आवश्कता है। इस विषय पर काफी चर्चा हुई और वहां की शिल्पकला की बारीकियों को समझा गया। जी-20 एवीपीएन वैश्विक सम्मेलन में लगभग 20 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। आज की बैठक में राजश्री सेन इंडिया हेड सीसेम स्ट्रीट जो बच्चों की प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करती है। रोनित कंवर पार्टनरशिप लीड श्मिट फ्यूचर्स जो कॉलेज के बच्चों को वर्कफोर्स तैयार करने में कार्य करती है तथा शिव कुमार फाउंडर कैटलिस्ट फाउंडेशन जो ग्रीन इंडस्ट्री के विकास तथा उसके लिए ईकोसिस्टम तैयार करने का काम करती है। ये सभी संस्थान अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हैं एवं ये सभी छत्तीसगढ़ में काम करने के लिए अपनी रुचि प्रदर्शित की है। बैठक में सीएसआईडीसी के प्रबंध निदेशक पी. अरुण प्रसाद एवं ओपी बंजारे उपस्थित रहे।

बी.टी.ओ.ए परिवार की खुशहाली, विकास पैनल की जिम्मेदारी : मनोज सिंह

0

मनोज सिंह का पिछला कार्यकाल रहा बेदाग, स्थापित किये कई कीर्तिमान

किरंदुल – ट्रक मालिकों के हितों के लिए संचालित बैलाडिला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के चुनाव की तिथि 27 जून को तय की गई है । केवल दो पैनलों विकास पैनल एवं उगता सूरज पैनलों के बीच ही कड़ा मुकाबला होने की राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है । परंतु वर्तमान में चल रही राजनैतिक गलियारों में चर्चा एवं बीटीओ के सदस्यों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास पैनल के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मनोज सिंह जो कि पिछले कार्यकाल में बैलाडिला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन में एक सक्रिय अध्यक्ष की भूमिका निभाते नजर आये हैं । उनकी बीटीओ के प्रति इस सक्रियता को देखते हुए उन्हें एवं उनके विकास पैनल को बीटीओ के सदस्यों का भरपूर सहयोग एवं समर्थन मिलता नज़र आ रहा है ।इस संबंध में चर्चा करते हुए विकास पैनल के अध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि बीटीओ के स्थापना के समय से ही मैंने संस्था में एक सक्रिय सदस्य भी भूमिका का निर्वहन किया है । मेरी इस समर्पण भावनाओं को देखते हुए ही सदस्यों ने मुझे एवं मेरे पैनल को भारी मतों से जीत दिलाई थी ।उन्होंने कहा कि बीटीओ मेरा परिवार है और उस परिवार के सभी सदस्यों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा करते हुए व्यवसाय दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता है ।जिसके लिए मेरा पूरा पैनल कृतसंकल्पित है । विकास पैनल से सचिव पद के प्रत्याशी संजीव साव गुड्डा जो की पिछले बिटीओ के चुनाव में भी एक तरफा सचिव पद हेतु जीत हासिल की थी । संजीव साव ने कहा कि बीटीओ परिवार के सभी सदस्यों सदस्यों के साथ, सहयोग एवं विकास के दृष्टिकोण से ही विकास पैनल चुनावी मैदान में है ।खैर जो भी हो दोनो पैनलों के उम्मीदवार का फैसला तो अंत में मतदाता ही चुनाव के दिन अपने मत का उपयोग करते हुए अंतिम निर्णायक फैसला लेंगे ।

शासकीय राशि बंदरबाट करने वाले धौड़ाई के पूर्व सरपंच-सचिव पर जिला प्रशासन मेहरबान

0

जगदलपुर/नारायणपुर । प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी जान की परवाह किये बगैर नक्सलियों के गढ़ में भी चौपाल लगाकर ग्रामीणों से भेंट मुलाकात करने पहुंचे थे जिसका मुख्य उद्देश्य था कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे लेकिन कुछ शासकीय सेवक के संरक्षण के कारण योजनाओं का लाभ उन ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे शासकीय सेवक योजनाओं का क्रियान्वयन कागजों में कर शासकीय राशि का बंदरबाट कर अपनी जेब गर्म कर शासन की छवि को बदनाम करने में जुटे है जिसका जीता जागत उदाहरण नारायणपुर जिले के धौड़ाई पंचायत है जहां पूरे सबूतों के साथ पूर्व सरपंच-सचिव पर 63 लाख के गबन का आरोप लगने के बाद भी उक्त सरपंच सचिव पर जिला प्रशासन मेहरबान है। स्थानीय प्रशासन से न्याय नहीं मिलने पर वर्तमान सरपंच,पंच एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजा है और पुलिस अधीक्षक नारायणपुर को शिकायत कर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। ज्ञातव्य हो कि धूर नक्सली प्रभावित इलाको नारायणपुर जिले में कमीशन के खेल में शासकीय राशि का जमकर बंदरबाट किया जा रहा है जहां कुछ शासकीय सेवक अपनी जेब गर्म करने को लेकर न्यायालय के आदेशों को भीदरकिनार कर न्यायालय की भी अवहेलना कर रहे है। 63 लाख के गबन का खुलासा: नारायणपुर जिले के के धौड़ाई पंचायत के विवादों का मामला प्रदेश तक पहुंच चुका है। पूर्व में अविश्वास प्रस्ताव लाकर सरपंच श्रीमती गोमती देहारी को हटा दिया गया था इसके करीब सचिव वनिष साहू की भी पंचायत से छुट्टी कर दी गई थी। सरपंच सचिव की छुट्टी करने के बाद वहां के पंचों ने सर्वस्मति से सुखबती को सरपंच चुना गया था जिसे वहां के एसडीएम ने भी स्वीकार किया था। 15 अप्रैल 2021 को धौड़ाई में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया था जिसमें यह खुलासा हुआ था कि 26 फरवरी 2020 से अगस्त 2021 तक पंचायत का आयव्यय लेखा जोखा करने पर यह खुलासा हुआ कि पूर्व सरपंच श्रीमती देहारी एवं सचिव वनिष साहू ने कागजों में कार्यो को अंजाम देकर विभिन्न बैंको से 63 लाख रूपए का बंदरबाट कर चुके है। जिला प्रशासन मेहरबान: 63 लाख के अनियमितता उजागर होने पर वर्तमान सरपंच पंच एवं ग्रामीणों ने नारायणपुर कलेक्टर को शिकायत कर निष्पक्ष जांच कराने की मां करते हुए गबन की राशि की रिकवरी कराने एवं उचित कार्रवाई की मांग की गई थी। शासकीय राशि की बंदरबाट करने वाले सरपंच सचिव पर जिला प्रशासन मेहरबान बना हुआ है वहीं जनपद सीईओ नारायणपुर पंचायत में भी वर्तमान सरपंच को जानकारी दिए बगैर अपने चहेते ठेकेदार को सड़क निर्माण कार्य आबंटित कर पंचायती राज्य अधिनियम का मजाक उड़ाया जा रहा है जिससे सरपंच एवं पंचों में आक्रोश है। मुख्यमंत्री से मामले की शिकायत: वर्तमान सरपंच सुखबती पंच जयलाल कोर्राम, नीलू सलाम, गंगोत्री पांडे, उपसरपंच शारदा देवी नाग, सुकमनी हरीबती एवं अन्य ग्रामीणों ने मामले की शिकायत पत्र प्रदेश के मुखिया को भी भेज चुके है। सरपंच ने बताया कि मामले की शिकायत नारायणपुर एसपी एवं पुलिस थाना धौड़ाई को भी शिकायत किया जा चुका है। क्यों गबन के आरोपी पर होगी कार्रवाई: धौड़ाई पंचायत में 63 लाख रूपए के गबन मामले में पूरी दस्तावेज के साथ शिकायत की जा चुकी है फिर भी प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच कराने को लेकर चुप्पी साधे हुए है वहां के ग्रामीणों के लिए यह पहेली बना हुआ है कि दोषियों पर कार्रवाई होगी या क्लिनचीट दे दिया जायेगा। इस मामले में नारायणपुर कलेक्टर से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन फोन रिसिव नहीं करने के कारण संपर्क नहीं हो सका।

टैंकर ने मारी एक स्कूटी सवार को टक्कर युवती की मौत

0

दुर्ग जिला के जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आया हैं जो की नेशनल हाईवे-53 में सेरीखेड़ी ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी के पीछे बैठी युवती बी काव्या उम्र 18 वर्षीय की मौके पर ही मौत हो गई. सूत्रों के अनुसार स्कूटी चालक सही सलामत हैं. वही हादसे के बाद टैंकर चालक फरार हो गया है.

मंदिर हसौद पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कालोनी, भिलाई पॉवर हाउस निवासी बी काव्या पिता बी नागेश्वर राव अपने चाचा के जामुल निवासी यश साय किरण मंगलवार को अपनी भतीजी बी काव्या को लेकर अपनी दीदी के घर बर्थडे कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम परदा गए थे । जब दोनों स्कूटी से वापस अपने घर भिलाई जा रहे थे तभी सेरीखेड़ी ओवरब्रिज पर टैंकर ने स्कूटी को पीछे से ठोकर मार दी, जिससे युवती स्कूटी से नीचे गिर गई और टैंकर ने उसे रौंद दिया.वही हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चाचा सुरक्षित है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही हैं

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मुंबई की प्रतिष्ठित म्यूजिक बैंड ‘दायरा’ के परफॉर्मर्स बनाएंगे बस्तर के लोक संगीत पर एल्बम
परफॉर्मर्स ने दिया बस्तर के संगीत प्रेमियों को संगीत का गुरुमंत्र

0

बस्तर/ आज आसना स्थित बादल में संगम वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जहां मुंबई के प्रतिष्ठित म्यूजिक बैंड ‘दायरा’ के परफॉर्मर्स ने बस्तर के संगीत प्रेमियों को संगीत की बारीकियों से रुबरु करवाया।

बादल में बस्तरवासियों के लिए विभिन्न वर्कशॉप के आयोजन की कड़ी में आज बादल में ‘संगम’ वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में बस्तर जिले के साथ- साथ दूसरे जिले के संगीत प्रेमी भी शामिल हुए। बादल में दायरा के परफॉर्मर्स ने बस्तर के संगीत प्रेमियों को संगीत में दुहराव का महत्व, गीत लिखने की कला के साथ-साथ संगीत में ताल, राग एवं सह-गान का महत्त्व के साथ संगीत से जुड़ी बारीकियों के बारे में बताया। साथ ही संगीत प्रेमियों के द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया।

इस वर्कशॉप में स्वामी आत्मानंद स्कूल जगदलपुर की छात्रा तनिष झा ने दायरा बैंड के परफॉर्मर्स से सवाल पूछा कि संगीत के लिए बीट कैसे तैयार की जाती है। वहीं सिद्धार्थ महाजन ने परफॉर्मर्स से सवाल पूछा कि किसी भी गाना को गाने के लिए कैसे लय बनाए जाए।

दायरा बैंड के सदस्य पियूष कपूर ने कहा कि बस्तर आकर हमें अच्छा लगा रहा है, यहां की लोक संगीत में काम करने की अपार संभावनाएं हैं। यहां के लोक संगीत और वाद्ययंत्रों का कोई जवाब नहीं। उन्होंने बताया कि हमने यहां के लोक कलाकारों के साथ चार पांच एल्बम तैयार किए हैं, जिसकी रिकॉर्डिंग बादल में ही करेंगे साथ ही पूरी एल्बम की शूटिंग बस्तर में ही करेंगे।

एसपी ऑफिस से चली फाईल कलेक्ट्रेट में नहीं हुई मुव्ह, अप्रैल में भेजा जा चुका है मेमोरंडम 9 बदमाशों का किया जाना है जिला बदर

0

जगदलपुर। बस्तर जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा ने बस्तर कलेक्टर रजत बंसल को अप्रेल माह में 9बदमाशों को जिला बदर करने का मेमोरंडम भेजा है किंतु वह फाईल दो माह से मुव्ह नहीं हुई है जिसके कारण अपराधियों के जिला बदर का मामला टल रहा है। इसी कारणवश कई लोगों की जिलाबदर की कार्यवाही का पत्र नहीं भेजा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारी के अनुसार सिटी कोतवाली व बोधघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत 9 बदमाशों पर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा कानून अंतर्गत नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा को बदमाश राजा टांगरी, राकेश सेठ्ठी, रूपेश निषाद,ईमू, संतोष टिरली,कन्नू व संजू मेवालाल के प्रकरणों को देखते हुए जिला बदर करने की अनुशंसा सहित प्रतिवेदन अप्रैल माह में ही प्रस्तुत किया गया था। इस प्रतिवेदन को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मीणा ने बस्तर जिले के दंडाधिकारी व कलेक्टर रजत बंसल को पत्र भी प्रेषित किया गया है किंतु दो माह बाद भी इस मेमोरंडम पर किसी प्रकार की सहमति या असहमति नहीं जताई गई है। पु:न इस मामले में पुलिस अधीक्षक द्वारा स्मरण पत्र भेजा जा सकता है।

जिला बदर करने का विशेषाधिकार कलेक्टर को

छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा कानून के तहत् किसी पर भी कार्यवाही करने का अधिकार कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी की होती है क्योंकि लॉ एंड ऑर्डर जिले में पालन कराना उनकी जिम्मेदारी है, पुलिस बस सुरक्षा व्यवस्था का ही पालन कराती है। ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों का जो कुंडली पुलिस के माध्यम से सामने आया है उसके आधार पर जिला बदर करना असंभव हो। इस मामले में जिला दंडाधिकारी कार्यालय से पत्राचार होना चाहिए।

रेखचंद ने केदार को दी खुली चुनौती…

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव तथा जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने पूर्व मंत्री केदार कश्यप के बयान पर पलटवार करते हुए चुनौती दी है कि अपने एक भी ऐसे किसी नेता का नाम बता दें, जिसने आजादी की जंग में खून का एक कतरा भी बहा दिया हो। उन्होंने कहा कि केदार कश्यप हम लोगों के लिए कहते हैं कि हम गांधी परिवार के लोग हैं तो हमें गर्व है। गांधी परिवार ने देश के लिए शहादत दी है।

जगदलपुर विधायक संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार बीते आठ साल से जिस तरह फैसले ले रही है उससे देश के किसान, मजदूर, नवजवान, छोटे व्यापारी परेशान हैं। महंगाई ने जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। इनके खिलाफ हमारे नेता जनता की आवाज उठा रहे हैं तो केंद्रीय एजेंसियों का सहारा लेकर परेशान किया जा रहा है। हम अंग्रेजों से नहीं डरे तो इनसे क्या डरेंगे। भाजपा के पास जनता को बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। वह 2024 के चुनाव को लेकर घबरा गई है। कांग्रेस लगातार जनता के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही है, इसलिए सीबीआई, ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग करके कांग्रेस पर दबाव बनाया जा रहा है।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि कांग्रेस डरने वाली नहीं है। हम जनता की आवाज उठाने से कभी पीछे नहीं हटेंगे। देश देख रहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार किस तरह जनता की आवाज दबाने के लिए विपक्ष को प्रताड़ित कर लोकतांत्रिक मूल्यों का गला घोंट रही है। अगले चुनाव में देश में भाजपा का वही हश्र होगा जो 2018 में छत्तीसगढ़ में हुआ।

MOST POPULAR

HOT NEWS