City Media - Page 1135 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1135

राजस्व शिविर में प्रकरण के निपटारा होने पर दो भाईयों ने भूलाया आपसी मतभेद

0

कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में डौण्डीलोहारा तहसील के ग्राम रानाखुज्जी में कल राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। राजस्व शिविर में अविवादित नामांतरण के 31, अविवादित बंटवारा के 02, किसान किताब वितरण 10, विवादित नामांतरण के 01, विवादित बंटवारा के 01 एवं आय-जाति के 05 प्रकरणों का निराकरण किया गया। डौण्डीलोहारा के तहसीलदार श्री आर.आर.दुबे ने बताया कि राजस्व शिविर में ग्राम रानाखुज्जी के दो भाई श्री बिहारी लाल और श्री फेरूलाल में विवादित बंटवारा को लेकर लगभग 08-10 वर्षो से बातचीत बंद थी। उक्त बंटवारा के प्रकरण का निराकरण शिविर में किया गया। राजस्व शिविर में बंटवारा के प्रकरण का निपटारा होने पर दोनो भाईयों ने आपसी मतभेद को भूलाकर पुनः पहले जैसे संबंध बनाए रखने सहमत हुए। राजस्व शिविर में राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी, ग्राम पंचायत के सरपंच और ग्रामीण उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

सामाजिक सोहाद्र बिगाड़ने वाले युवक पर पुलिस के कार्यवाही   

0

दल्ली राजहरा में हिंदू देवी-देवताओं एवं एक जाति विशेष पर अपमानजनक टिप्पणी कर सौहाद्र पूर्ण वातावरण को खराब करने के कारण दल्ली राजहरा के हिंदू युवाओं द्वारा उक्त युवक की शिकायत दल्ली राजहरा मैं दर्ज कराई थी इसके पश्चात राजहरा पुलिस द्वारा उक्त युवक तुलाराम गौर पिता निर्भयराम गौर उम्र 21 वर्ष पता हाथीगोररा टेकाडोढ़ा थाना- डौंडी जिला बालोद द्वारा हिन्दू धर्म के देवी देवताओं एंव विशेष जाति धर्म के खिलाफ अपमान जनक शब्दो का प्रयोग करता था जिसमे आरोपी को समझाइश पूर्व में दिया गया था फिर भी आरोपी तुलाराम गौर दिनांक 26 4 2022 को फिर से अपने स्टेटस/प्रोफाइल में गलती की पुनरावृति करने पर आरोपी के खिलाफ धारा 151, 107, 116(3) ज फो के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

मई दिवस के उपलक्ष में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब खैरागढ़ के नाम

0

उप विजेता कांकेर की टीम रही

किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल में मई दिवस के उपलक्ष में संयुक्त खदान मजदूर संघ द्वारा तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें 16 टीमों ने हिस्सा लिया था।अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत सेमीफाइनल में 4 टीमों ने प्रवेश किया । इसमें पहला सेमीफाइनल गरियाबंद विरुद्ध कांकेर के मध्य खेला गया। इस रोमांचक मैच में कांकेर की टीम ने 42 के मुकाबले 45 अंक प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया। वही दूसरे सेमीफाइनल खैरागढ़ ने गीदम की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला खैरागढ़ विरुद्ध कांकेर के मध्य खेला गया। जिसमें खैरागढ़ की टीम ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए 41हजार नगद एवं टॉफी पर कब्जा जमाया। वही उप विजेता टीम कांकेर को 31 हजार नगद व ट्राफी प्रदान की गई। इस फाइनल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एनएमडीसी परियोजना के महाप्रबंधक (विद्युत) एम. बंदोपाध्याय, विशिष्ट अतिथि उप महाप्रबंधक (सिविल) लखबीर सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक) अभिजीत घोष, बीआईओपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य ए.विश्वास, संयुक्त खदान मजदूर संघ (बचेली) के सचिव टी.जे. शंकर राव, संयुक्त खदान मजदूर संघ (किरंदुल) के सचिव राजेश संधू, अध्यक्ष के साजी मंच में आसीन थे। और इस पूरे प्रतियोगिता को सफल बनाने में संगठन सचिव नोमेश्वर राव, कार्यालय सचिव नरसिम्हा रेड्डी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कटारिया, राजनाथ, मोहम्मद नशाद, सुरेश, राजेश सोनी, एकटेश्वर राव, अमित दीक्षित, रजत राय, आयतु सोरी, डी सूरज, तुलसी, आर.ए. यादव, आदि साथियों का का विशेष योगदान रहा।

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन बने अमरजीत

0

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अमरजीत चावला महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रभारी महामंत्री संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का दायित्व सौपा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में अहम फेरबदल करते हुए अमरजीत चावला को प्रभारी संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। अब तक चन्द्रशेखर शुक्ला इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वे महामंत्री रहेंगे, लेकिन संगठन का प्रभार उनसे वापस लिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के बेहद करीबी अमरजीत चावला का डिजिटल सदस्यता अभियान में अच्छा प्रदर्शन रहा। माना जा रहा है कि इसी के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गइ है। वर्तमान में चावला के पास यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई का अतिरिक्त प्रभार है।

झीरम कांड की न्‍यायिक जांच रोकने याचिका, डहरिया बोले- किसे बचाना चाह रहे रमन और कौशिक

0

झीरम की रिपोर्ट पर कौशिक की याचिका से गरमाई सियासत

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में झीरम कांड की न्‍यायिक जांच मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर झीरम कांड की न्यायिक जांच रोकने की मांग की है। मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक की इस याचिका पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, याचिका के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक किसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में शनिवार को मंत्री डॉ. डहरिया ने पत्रकारों से कहा, यह कोई पहली बार नहीं हो रहा है जब भाजपा ने झीरम घाटी कांड की जांच में बाधा खड़ी करने की कोशिश की है। जैसे ही झीरम घाटी कांड के जांच की बात आती है, भाजपा के बड़े नेताओं के पेट में दर्द होने लगता है। वे लोग किसी न किसी प्रकार से इसकी जांच को बाधित करने की कोशिश मेें जुट जाते हैं। कभी बयानबाजी करते हैं, कभी आंदोलन करते हैं और कभी कोर्ट की शरण में चले जाते हैं। मंत्री ने कहा, झीरम घाटी कांड पर 2013 में गठित न्यायिक जांच आयोग ने जो रिपोर्ट सौंपी है, वह अधूरी है। आयोग के अध्यक्ष जस्टिस प्रशांत मिश्रा ने कहा था, जांच अधूरी है। उनको और समय चाहिए। समय दिया गया, लेकिन जांच शुरू होने से पहले उनका तबादला हो गया। ऐसे में अधूरी जांच को पूरा करने के लिए आयोग में नई नियुक्तियां की गई हैं।

यह कोई नया आयोग नहीं है। कौशिक से डहरिया का सवाल

मंत्री डहरिया ने पूछा कि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक क्या इस बात से डरते हैं, झीरम घाटी कांड की जांच में कोई ऐसा सच निकल आएगा, जिससे तत्कालीन भाजपा सरकार के किसी कुत्सित चेहरे से नकाब उठ जाएगा? क्या इस बात से डरते हैं कि जांच में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की लापरवाही सामने आ जाएगी? या इस बात से डरते हैं कि नक्सली घटना के पीछे की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ तो उनकी पूरी पार्टी पर इसका प्रभाव पड़ सकता है?

कांग्रेस क्यों घबराई हुई है-कौशिक

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने मंत्री डॉ. शिव डहरिया के आरोपों को हास्यास्पद बताया है। उन्होंने कहा, पूर्ववर्ती सरकार ने जस्टिस प्रशांत मिश्रा की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग का गठन किया था। उसने पूरे तथ्यों की जांच की। उनका प्रतिवेदन भी आ गया। उसका परीक्षण कर जनता के सामने लाया जाना चाहिए था। मैं मंत्री से पूछना चाहता हूं कि क्या उन्होंने उस प्रतिवेदन को देखा है। क्या सरकार ने परीक्षण किया, क्या विधानसभा में उसको रखा गया। किस आधार पर यह बयान दिया कि वह आधा-अधूरा है और जांच की जरूरत है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा, जस्टिस प्रशांत मिश्र आयोग के प्रतिवेदन से कांग्रेस घबराई हुई क्यों है।

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी ने ग्राम पंचायत पाथरी में जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं से अवगत हुए

0

ग्राम पंचायत पाथरी में जन चौपाल लगाकर लोगों के एक-एक समस्याओं से अवगत हुए सभी विभागों की जानकारी लेकर लोगों की समस्याओं से अवगत कराने को कहा जिससे कि लोग किसी भी तरह की योजनाओं से वंचित ना रहे इसलिए आज बस्तर विधायक जी ने बस्तर विधानसभा के आखिरी छोर पाथरी में लगाकर सभी विभागों को निर्देश दिया की लोगों से उनकी मूलभुत सुविधाएं से फायदे पहुंचाने काम करें छत्तीसगढ़ की सरकार लोगों की जन हितैषी सरकार है यह विभिन्न विभागों की योजनाओं से लोगों को वंचित ना रखें |

बस्तर विधायक जी ने कहा की सरकार बहुत सी योजनाओं को संचालित की है लेकिन हमारे ग्रामीण क्षेत्र के भाई बहन लोग इन योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे है मुझे बहुत ही खेद है की लोग इस तरह की योजनाओं पर रूचि नहीं ले रहे है आप सभी विभागों के कर्मचारियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ बताएं |

छत्तीसगढ़ की महत्वकांक्षी योजनाओं के माध्यम से हम सभी वर्गों तक पहुँचकर विभिन्न योजनाओं के स्तर से लोगों को राहत देने की कोशिश कर रहे है पर लोग इस तरह की योजनाओं का लाभ नहीं ले रहे है यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है योजना के माध्यम से हमनें निरंतर लोगो तक अनेक प्रकार की योजना लाई जैसे बकरी पालन, मुर्गी पालन, सूअर पालन, मछली पालन, पर लोग इस तरह की योजना पर लाभ नहीं ले रहे है |

बस्तर विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी लोगों को विभिन्न योजना से जागरूक कर रहे है कोई भी लोग बड़ी बीमारी से ग्रसित ना हो इसलिए आयुष्मान, खूबचंद,योजना से स्वेच्छा अनुदान राशि के माध्यम से लोगों को उपचार हेतु सहायता राशि प्रदान कर रहे है और हर संभव मदद कर रहे पूर्वत की सरकार में लोगों को गुमराह करके इस योजनाओं के माध्यम से अपने निजी लोगों को ही फायदे पहुंचाते थे लेकिन अभी वर्तमान की सरकार ने सभी वर्गों तक राहत पहुंचा रही है |

बस्तर विधायक जी द्वारा वन अधिकार मान्यता पत्र पुस्तिका के तहत ग्राम पाथरी में 25 हितग्राहियों को आज पट्टा वितरण किया |

जिसमें मौजूद रहे जनपद अध्यक्ष सुखदई बघेल, जिला पंचायत सदस्य धनुरजय कश्यप, कपूर बेसरा, लालेन्द्र बाकडे, सोनमती कश्यप, लखन कश्यप, भावनाथ, धरमु कश्यप, मंगलू कश्यप, सोशल मिडिया प्रतिनिधि राजेश कुमार, सीईओ, BEO, BMO, एवं समस्त विभाग के कर्मचारीगण, एवं समस्त कार्यकर्त्तागण, उपस्थित रहे |

आत्मानंद में बच्चों ने उत्साहजनक वातावरण के साथ परीक्षा परिणाम पाया

0

स्टार आफ सेजेश का सेल्फी जोन रहा आकर्षण का केन्द्र

बस्तर ब्लॉक मुख्यालय के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का परीक्षा परिणाम जानने दूरदराज से पालक कक्षा शिक्षकों से परीक्षा फल प्राप्त करने पहुंचे ।पहली बार किसी शासकीय शालाओं में उत्साहजनक वातावरण के साथ शिक्षकों ने न केवल स्कूली बच्चों का स्वागत किया वरन पालको का स्वागत कर एक नई व्यवस्था को लोगों ने देखा और सराहा। प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के बच्चों का परीक्षा परिणाम में यह देखने को मिला कि जो बच्चे कक्षा में बेहतर रिजल्ट लेकर आए हैं उनके लिए शाला के स्टार आफ सेजेस आत्मनांद के सेल्फी जोन में प्रत्येक कक्षाओं के टॉप 5 बच्चो ने शिक्षको के साथ सेल्फी ली जो अपने तरह का एक अलग अनुभव था। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना के तहत प्रदेश के समस्त विकास खंडों में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ट शालाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है उक्त शालाओं के संचालन का एक सिक्षा सत्र का विधिवत समापन किया गया जिसमें स्थानीय लोगों सहित पलकों में स्वामी आत्मानंद की स्कूल के प्रति बढ़ते लगाव को देखते हुए आने वाले समय में स्कूलों की संख्या बढ़ाने की बात भी आम लोगों के द्वारा कही जा रही है इससे यह प्रतीत होता है कि शिक्षा को लेकर शासन कितना गंभीर है। इस अवसर पर श्रीदेवी सिंह, रविशंकर राय, श्रीमती कुमुदि तिवारी, इंद्र ध्वज पाणिग्रही गौतम देवांगन, राजबीर कौर श्रीवास्तव, शांति बघेल,नम्रता खम्बारी, चुनुराम कश्यप, यसोदा नाग, सहित बड़ी सँख्या में पालक उपस्थित थे।

प्राथमिक शाला भरनी का परिणाम घोषित बच्चों और शिक्षकों सहित अभिभावक रहे उपस्थित

0

संकुल आड़ावाल अंतर्गत प्राथमिक शाला भरनी में आज कक्षा पहली से पांचवीं के बच्चों का परीक्षा परिणाम सुनाया गया।सभी बच्चे अपने अभिभावक के साथ परीक्षा परिणाम और प्रगति पत्रक प्राप्त करने के लिए शामिल हुए।इस वर्ष 2021_2022 में सभी कक्षा में सबसे अच्छा परिणाम वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया।कक्षा पांचवीं में प्रथम स्थान कु गुड़िया पिता गणेश माता भागवती, दूसरा स्थान कु हेमेश्वरी पिता सुकालू माता खूजी,कक्षा चौथी में प्रथम स्थान कु तारनी पिता दुलार्सिंग माता जलमनी,द्वितीय स्थान कु भुवनेश्वरी पिता हेमराज बघेल माता शक्ति बघेल ,तीसरी कक्षा में प्रथम स्थान सदानंद पिता गणेश माता भागवती ,द्वितीय स्थान प्रदुम पिता महेंद्र माता एकिसबती, दूसरी कक्षा में प्रथम स्थान प्रताप बघेल पिता हेमराज बघेल माता श्रीमती शक्ति बघेल ,द्वितीय स्थान कु सेवती कश्यप पिता स्व. सोमारू कश्यप माता तिलो कश्यप ,पहली कक्षा में प्रथम स्थान कु गायत्री पिता सुखदेव माता अनो, को प्रगति पत्रक के साथ सम्मान दिया गया।पालक बैठक में सभी अभिभावक और बच्चों को बच्चों की स्तर के बारे में बताया गया और बच्चे की पढ़ाई में सहयोग करने के लिए खा गया।बैठक में बच्चों के अभिभावक लुद्री कश्यप,फूलमती, जयती, रैमती,शोभावती,उर्मिला, अन्नो,भागवती,दशमी,चंदा ठाकुर,सुको मौर्य,सोमारी,बुदनी, दयमती, खुजि, सामबती, कुंबती,जयबती,हेमवती,भेंगवती,जामनी,महादेई,निरबती, सोनमती, जयब्ती, जलमनी, दयमती,फूलमती मुन्ना, हरिराम ,महेंद्र, सूकालू,कंवल,समलू, एवम् वामदेव विश्वकर्मा उपस्थित हुए ।सभी बच्चों को मिठाई एवम् अगली कक्षा में पढ़ने हेतु शुभकामनाएं व बधाई दिया गया।

इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन के लाइफ लाइन एक्सप्रेस के समापन में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन एवं जिला प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा था आयोजन

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ने इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन के लाइफ लाइन एक्सप्रेस के 220 वें प्रोजेक्ट के समापन समारोह सेमरा में विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन शामिल हुए |

विदित हो की इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन के लाइफ लाइन एक्सप्रेस के 220 वें प्रोजेक्ट के तहत जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेमरा में सभी चिकित्सा सुविधाओं से लैस लाइफ लाइन एक्सप्रेस के माध्यम से विभिन्न रोगों का उपचार विगत एक पखवाड़े से किया जा रहा था जिसका आज समापन किया गया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप बस्तर जैसे दूरस्थ आदिवासी अंचल जहां स्वास्थ सुविधाएं अन्य बड़े शहरों की अपेक्षा बहुत कम है ऐसे में यह लाइफ लाइन एक्सप्रेस संजीवनी साबित हुई है और विभिन्न प्रकार के अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ मिला है इस अवसर पर उन्होंने कहा की 2 से 20 वर्ष के आयू वर्ग के अस्थि बाधित दिव्यांगो को इसका लाभ मिला है उन्होंने जल्द ही एक और शिविर आयोजित करने का अनुरोध किया उन्होंने कहा की मैं इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन तथा जिला प्रशासन को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देता हूं तथा इलाज कराने आए लोगों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं |

इस शिविर में आर्थोपेडिक के 101 रजिस्ट्रेशन हुए जिसमें से 33 लोगों की सर्जरी की गई,डेंटल में 460 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुए मेडिकेशन 431 स्केनिंग एवं फिलिंग 17 तथा 12 का एक्सट्रेशन किया गया, सामान्य में 702 रजिस्ट्रेशन तथा 52 सर्जरी,प्लास्टिक सर्जरी में रजिस्ट्रेशन 79 सर्जरी 23 तथा कंशलटेंशी एंड रेफरल 56 रहे,आई सेंटर में 2181 रजिस्ट्रेशन ,डिस्टिब्यूशन कंशलटेंशी मेडिसिन के 599 मामले एवं डिस्टिब्यूशन रेफरल के 1145 मामले तथा सर्जरी के 437 मामले,स्ट्रोक कंशलटेंशी एंड ट्रिटममेंट के 2641 मामले रहे जिसमें सभी 2641 मामलों की स्कीनिग की गई |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के चतुर्वेदी डॉ जान जी, डॉ पंकज शर्मा, डॉ डी के चतुर्वेदी, डॉ मनीष भारद्वाज, डॉ पीताम्बर साहू, प्रोजेक्ट मैनेजर पुनित शर्मा,नोडल अधिकारी डॉ वी के ठाकुर, डॉ सरिता जी ,रीता पैरी एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह उपस्थित रहे |

थाना कोतवाली में पदस्थ उपनिरीक्षक का सेवा काल पूर्ण होने पर थाना कोतवाली परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया

0

थाना कोतवाली में पदस्थ उपनिरीक्षक बी0पी0 जोशी का सेवा काल पूर्ण होने पर थाना कोतवाली परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा व अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, निरीक्षक एमन साहू, लालजी सिन्हा, धनंजय सिन्हा तथा समस्त थाना स्टाफ उपस्थित थे।

सभी अधिकारीगणों ने शांत एवं सरल स्वभाव के उपनिरीक्षक बी0पी0 जोशी के द्वारा सेवा काल के दौरान किये गये उल्लेखनीय कार्यो को याद किया। विदित हो कि उपनिरीक्षक बी0पी0 जोशी वर्ष 1981 में आरक्षक के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती होकर उपनिरीक्षक के पद पर रहते हुये बस्तर संभाग के विभिन्न थानों में कार्य किया जो मुलतः तालुर बस्तर क्षेत्र के रहने वाले है। उनका अमुल्य योगदान व कर्तव्यनिष्ठ तथा बिना किसी विवाद में फंसे अपने सेवाकाल के 41 वर्ष शानदार पूरा करने पर सभी ने उनको बहुत-बहुत बधाई दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये बस्तर पुलिस की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा ने साल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर, उपनिरीक्षक बी0पी0 जोशी एवं उनके परिवार का सम्मान करते हुये कार्यक्रम में उपस्थित अधिनस्थ सभी अधिकारी कर्मचारियों को उपनिरीक्षक बी0पी0 जोशी की तरह कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किये।

MOST POPULAR

HOT NEWS