City Media - Page 1148 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1148

छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी के पदाधिकारियों ने 2 सूत्रीय मांगों को लेकर बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी को ज्ञापन सौंपा

0

कर्मचारियों ने बस्तर विधायक जी को अवगत कराया की छत्तीसगढ़ राज्य की महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना कार्यरत कर्मचारी एवं ग्राम रोजगार सहायको के द्वारा विगत 16 वर्षों से निरंतर कार्य किए जा रहे हैं महात्मा गांधी नरेगा योजना में कई ऐसे कर्मचारी है जिनकी उम्र 40 वर्ष से भी अधिक हो चुकी है जिसके कारण नियमित पदों पर आवेदन करने के लिए उनकी निर्धारित उम्र अवधि भी समाप्त हो चुकी है हमारी समय-समय पर विभिन्न माध्यमों से मनरेँगा कर्मियों की निरंतर नियमितीकरण सहित अन्य मांगे रही है शासन तक पहुंचाने की बात चल रही है |

बस्तर विधायक ने कहा की हमारी सरकार ज़ब से बनी है तब से हम लोगों ने सभी कार्यों का घोसणा पत्र के आधार पर काम करके उनकी मांगो को पूरा किया है आप लोगों को ज्ञात हो की ज़ब केंद्र में हमारी यूपीय सरकार थी तब हमनें 99% काम करके दिखाया था जब से केंद्र में भाजपा सरकार बनी है नाम बदलकर प्रधानमंत्री योजना रखा गया है लेकिन काम तो हो नहीं रहा है जब नाम बदलना ही था तो पूरा काम भी करके दिखाते लेकिन ऐसा नहीं हुआ है बल्कि इससे और घटाकर 40% ही कर दिया बाकि 60% राज्य सरकार उठा रही है ऐसे बहुत सी योजना है जिसको केंद्र सरकार बदलकर चला रही है इन लोगों ने यह साबित कर दिया है यह लोग अपनी मुलभुत सुविधाओ के बारे में सोचती है |

शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध कराएं सामाजिक प्रास्थिति पत्र : कमिश्नर धावड़े

0

जगदलपुर, 19 अप्रैल 2022/ अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के सभी पात्र हितग्राहियों को सामाजिक प्रास्थिति पत्र प्रदान करने के निर्देश कमिश्नर श्याम धावड़े द्वारा दिए गए। उन्होंने संभाग के सभी कलेक्टरों को पत्र के माध्यम से निर्देशित करते हुए कहा है कि कांकेर जिला मुख्यालय में विगत दिनों आयोजित बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराया गया कि सम्पूर्ण बस्तर संभाग में निवासरत-अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं ग्राम वासियों को शत प्रतिशत सामाजिक प्रस्थिति प्रमाण पत्र के अभाव में राज्य शासन द्वारा संभाग व जिला स्तर पर की जाने वाली विभिन्न भर्तियों में आवेदन पत्र प्रस्तुत करने अथवा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं से वंचित न हों। उन्होंने सामाजिक प्रास्थिति पत्र वितरण हेतु कांकेर जिले के मॉडल के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए।

अपने मुख्यालयों में निवास करें अधिकारी – कर्मचारी: कमिश्नर धावड़े

0

जगदलपुर, 19 अप्रैल 2022/ कमिश्नर श्याम धावड़े ने सभी अनुविभागीय एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों को अपने-अपने मुख्यालयों में निवास करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने संभाग के सभी कलेक्टरों को इस संबंध में पत्र प्रेषित करते हुए अधिकारियों के मुख्यालय में निवास नहीं करने पर नाराजगी जाहिर की है। कमिश्नर ने कहा है कि अनुविभाग एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों के मुख्यालय में निवास नहीं करने के कारण शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब की स्थिति निर्मित होती है तथा हितग्राहियों को समय-सीमा के भीतर सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। राजस्व विभाग के अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार व जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के मुख्यालय में नहीं रहने के कारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं तथा वन अधिकार मान्यता प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका का वितरण, सामाजिक प्रस्थिति प्रमाण पत्र का वितरण समय पर सुनिश्चित नहीं हो पाता है वहीं विभिन्न निर्माण कार्यों के गुणवत्ता की निगरानी का कार्य भी प्रभावित होता है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं तहसीलदार न्यायालयीन प्रकरणों में पीठासीन अधिकारी होते हुए भी मुख्यालय में उपस्थित नहीं होने से प्रकरणों में पक्षकार न्यायालय में प्रतीक्षारत रहते हैं। समय पर प्रकरणों का निराकरण नहीं हो रहा है। इससे ग्रामीण पक्षकारों व आवेदकों के समय का अपव्यय तो होता ही है, उन्हें आर्थिक एवं मानसिक कष्ट भी होता है। अधिकारियों के अपने मुख्यालय में निवास नहीं करने आम जनता की समस्याओं का निराकरण समय पर नहीं होता है, जिसके कारण जन असंतोष के साथ ही शासन-प्रशासन की छबि भी धूमिल होती है।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दरभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में दी 110 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

0

ग्राम पंचायत मंगनार में 6.93 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमिपूजन किया

ग्राम पंचायत कामानार में 82.82 लाख रुपए के रोट्रोफिटिंग नल-जल योजना एवं 4.66 लाख रुपए के सीसी रोड का भूमिपूजन किया

ग्राम पंचायत टोपर में नव निर्मित राशन दुकान का लोकार्पण किया

ग्राम पंचायत चिंगपाल के हाई स्कूल में 16 लाख रुपए की लागत से निर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के दरभा क्षेत्र में विभिन्न पंचायतों में 1 करोड़ 10 लाख 41 हजार रुपए की सौगात दी जिसमें ग्राम मंगनार में सोनसिंह घर से मेन रोड तक सी सी सड़क निर्माण कार्य लागत 6.93 लाख रुपए ग्राम पंचायत कामानार में सुकलाल घर से सोनू घर तक 120 मीटर सी सी सड़क निर्माण कार्य लागत 4.66 लाख एवं रेट्रोफिटिंग नल जल योजना लागत 82.82 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत 6200 मीटर पाइप लाइन 40 किलो लीटर पानी टंकी 1 सोलर पंप जिससे की 161 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत टोपर में नव निर्मित राशन दुकान का लोकार्पण एवं हाई स्कूल चिंगपाल में 16 लाख रुपए की लागत से निर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया इस अवसर पर उन्होंने सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत दरभा ब्लाक के विभिन्न स्कूलों के 181 छात्राओं को साइकिल वितरण किया एवं एक बालिका मनिषा मौर्य जिसकी आकस्मिक निधन हो गया था उनके परिजनों को एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया एवं अल्पसंख्यक आयोग द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया और राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतिभागियों को A सर्टीफिकेट प्रदान किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर ग्राम पंचायत के विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है पूर्व के भाजपा शासन काल में दरभा क्षेत्र 15 सालों तक उपेक्षित रहा पर अब हमारी सरकार में दरभा ब्लाक के विभिन्न पंचायतों में नल जल,सड़क निर्माण,पुल पुलिया, एवं राशन दुकान सहित विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं हाई स्कूल चिंगपाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की बच्चों की शिक्षा में किसी भी तरह से धन की कमी नहीं होने दी जाएगी पर बच्चों को भी एक लक्ष्य बनाकर पढ़ने की जरूरत है उन्होंने उपस्थित शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं प्राचार्यों को बच्चों के कैरियर गाइडेंस के निर्देश दिए |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जिला पंचायत सदस्य सीता नाग, जनपद अध्यक्ष श्रीमती जानकी राव, जनपद सदस्य दीनमनी बेसरा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, सरपंच चिंगपाल ललिता कश्यप,कमलसाय,गागरू नाग,सैनारू नाग,कुलुक राम नाग,साहदेव कश्यप,गुंजू राम नाग,खगपति सेठिया,जयदेव नाग,लाला कर्मा,दयालू राम,बोनोराम,कमलू, सुरेश कश्यप,फगनू कश्यप उप सरपंच कामानार,रामनाथ पंच, लक्ष्मणदेइ पंच,मंगला यादव पंच,समदू राम बघेल सरपंच टोपर,उप सरपंच रामबती नाग,लखमी नाग पंच, मनोज नाग,नहरू मंडावी सुकरू नाग समेत ग्रामीण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे |

अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते 01 आरोपीं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

आरोपी के पास से सट्टा पट्टी पर्ची, एक डाट पेन एवं नगदी रकम 2800 रूपये को जप्त

पुलिस अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 19.04.2022 को मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा वार्ड क्र0 18 महुवा झाड़ के पास आरोपी मनोज निषाद पिता बिरझु निषाद उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 18 पुराना बाजार राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद के कब्जे से सट्टा पट्टी पर्ची, एक डाट पेन एवं नगदी रकम 2800 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।  उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक अरूण कुमार नेताम, सउनि नंदकिशोर सिन्हा, आर0 193 संजय चेलक, सायबर टीम आरक्षक 202 संदीप यादव की सराहनीय भूमिका रही।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

आरोपी का नाम:- मनोज निषाद पिता बिरझु निषाद उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 18 पुराना  बाजार राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद जिला बालोद (छ.ग.) जप्त संपत्ति:- सट्टा पट्टी पर्ची, एक डाट पेन एवं नगदी रकम 2800 रूपये

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन 20 अप्रैल को डौंडीलोहारा में,मोबाइल मेडिकल यूनिट की शुरुआत 21 से

0

बालोद- डौंडीलोहारा। डौंडीलोहारा के नवनिर्मित अस्पताल भवन सिवनी में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वास्थ्य मेला का आयोजन 20 अप्रैल को किया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ने इस स्वास्थ्य मेला में अधिक से अधिक लोगों को उपस्थित होकर इसका लाभ उठाने की अपील की है। इस स्वास्थ्य मेला में डिजिटल स्वास्थ्य आईडी कार्ड का निर्माण किया जाएगा। एनसीडी स्क्रीनिंग मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मौखिक, कैंसर जांच होगा। साथ-साथ आयुष्मान भारत कार्ड जारी किया जाएगा। बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं, टेलीकंसल्टेशन और रेफरल की सुविधा, योग ध्यान जैसी स्वास्थ्य गतिविधियां भी बताई जाएगी। राज्य शासन द्वारा प्राप्त पत्र अनुसार आजादी के 75 वी वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत उक्त स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी में स्वास्थ्य विभाग सहित नगर पंचायत प्रशासन भी जुटा हुआ है। स्वास्थ्य मेला शुभारंभ के मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग व डौंडी लोहारा के विधायक अनिला भेड़िया होंगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

बता दें कि आने वाले दिनों में डौंडीलोहारा में मोबाइल मेडिकल यूनिट की सुविधा भी दी जाएगी जो शासन की अच्छी योजना है। इससे फिर वार्डों में भी शिविर लगाकर अलग-अलग जगह लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। उक्त मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ 21 अप्रैल से प्रस्तावित है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

यहां- यहां लगेंगे शिविर डौंडीलोहारा नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में शिविर लगाकर मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से सामान्य चिकित्सा परीक्षण सर्दी, खांसी, बुखार, बीपी, शुगर आदि का इलाज किया जाएगा। इसमें आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यकर्ताओं की भी अलग-अलग वार्डों में अलग-अलग दिन ड्यूटी भी लगाई गई है। 21 अप्रैल को वार्ड 1 एवं पांच में दुर्गा चौक के पास, 22 अप्रैल को वार्ड 2,3,4 गांधी चौक के पास, 23 अप्रैल को वार्ड 6, 7, 8 दुर्गा चौक के पास, 24 अप्रैल को वार्ड 9, 10 दुर्गा चौक सोसाइटी के पास, 25 अप्रैल को वार्ड 11 नया बस स्टैंड के पास, 27 अप्रैल वार्ड 12 आंगनबाड़ी चौक के पास, 28 अप्रैल वार्ड 13 संजय नगर दुर्गा चौक के पास, 29 अप्रैल वार्ड 14 भरका पारा चौक के पास, 30 अप्रैल को वार्ड 15 मस्जिद चौक के पास शिविर लगेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

बीएसपी अस्पताल में संचालित एम्बुलेंस सेवा में पूर्व अटेंडेंट व ड्राइवर को कार्य मे रखने की मांग की

0

राजहरा माइन्स अस्पताल में एंबुलेंस अटेंडेंट के पद पर विगत तीन-चार वर्षो से कार्य कर रहे ठेका श्रमिकों को पिछले वर्ष अगस्त माह 2021 से अब तक काम में नहीं लिया गया है । ये श्रमिक राजहरा एंबुलेंस सर्विस अंतर्गत राजहरा बीएसपी अस्पताल में कार्य कर रहे थे, किन्तु अस्पताल को जैसे ही 3 एंबुलेंस मिला वैसे ही इन अटेंडरों को नया ठेका होगा तब आप लोगो को सबसे पहले प्राथमिकता मिलेगी आश्वाशन देकर आज दिनांक , 9 माह बीत जाने पर भी बीएसपी प्रबंधन ध्यान नहीं दे रहा, अस्पताल में मरीज को बिना अटेंडर के सिर्फ ड्राइवर के भरोसे भिलाई सेक्टर 9 अस्पताल भेज दिया जाता है, इन अटेंडरों के साथ काम कर रहे ड्राइवरों को नया एंबुलेंस आते ही काम मे रख लिया गया , परंतु इन अटेंडेंट पर सवाल करने से अधिकारी का जवाब स्पष्ट नहीं होता। काम मे 9 माह बीत जाने से इनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय हो चुकी है, प्रबंधन इनकी ओर ध्यान बिल्कुल भी नहीं दे रहे है इसलिए ड्राइवर एवं अटेंडेंट ने मिलकर पुराने एंबुलेंस अटेंडेंट को जल्द काम मे रखा जाए सी .जी .एम राजहरा माइन्स को ज्ञापन सौंपा

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

व्यापम द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथि घोषित की

0

कार्यालय छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर वर्ष 2022 23 में आयोजित की जाने वाली विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाये की जैसे पी पी टी, प्री एम सी ए,पी ए टी,प्री बी एड,प्री डी एल एड , बी एस सी नर्सिंग व अन्य की प्रस्तावित (संभावित )तिथियां घोषित की गई हैं इन परीक्षाओं में किसी प्रकार की परीक्षा शुल्क नहीं ली जाएगी
अधिक जानकारी एवं पाठ्यसामग्री व नोट्स सामग्री के लिए संपर्क करें – सर्वोदय बुक डिपो, NICETEC DALLIRAJHARA 99815 59622

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत पोषण अभियान के तहत आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का महिला मोर्चा द्वारा किया गया अभिनंदन

0

जगदलपुर– सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत पोषण अभियान के तहत आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का जिला व नगर महिला मोर्चा द्वारा अभिनंदन किया गया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा मंगलवार को जगदलपुर नगर निगम पर स्थित जवाहर नगर वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राम कुमारी यादव के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनैना मांझी, विनीता यादव, सरोज यादव, लता साहू, सहायिका चंद्रलेखा देवी,पूरवा, जोया, कोयनूर बेगम,परमुर बेगम का सम्मान किया गया।

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकुमारी यादव ने कहा बच्चों को पौष्टिक खाद्य पदार्थ एवं खिलौना भी प्रदान किया जाएगा।केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाएं और अंत्योदय का आदर्श वाक्य और सामाजिक न्याय पर फोकस होना चाहिए। महिला मोर्चा हर मंडल में आंगनबाड़ियों का दौरा करके आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मान करेगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला मोर्चा प्रभारी लक्ष्मी कश्यप, जिलाध्यक्ष राम कुमारी यादव, नगर अध्यक्ष गीता नाग,किरण सेन, मीना विश्वकर्मा, कृष्णा राय, अलका सेंगर, ममता सिंह राणा उपस्थित थे।

सांसद दीपक बैज और विधायक चंदन कश्यप ने फीता काटकर नवीन रेस्ट हाऊस का शुभारंभ किया

0

नारायणपुर में सांसद दीपक बैज और छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने फीता काटकर नवीन रेस्ट हाऊस का शुभारंभ किया इस दौरान प्रदेश महामंत्री रजनू नेताम,जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम,जिला अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी,नगरपालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी,अन्य जनप्रतिनिधि कांग्रेस कार्यकर्ता और अधिकारी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS