बस्तर जिला पत्रकार संघ अपने सदस्यों और उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुये समय समय पर शिविर का आयोजन करता आ रहा है.इस बीच कोरोना महामारी को देखते हुये संघ द्वारा वैक्सीन शिविर भी आयोजित कर रहा है.अब तक संघ भवन में 3 शिविर आयोजित किये जा चुके है. 12 मई को आयोजित शिविर के 84 दिनों बाद शनिवार को पुनः शिविर का आयोजन किया गया.शिविर का लाभ 150 से अधिक लोगों ने उठाया. इससे पूर्व जून माह में 18+ वालों के लिये शिविर का आयोजन किया गया था.84 दिन के बाद दोबारा शिविर आयोजित की जावेगी.शनिवार को आयोजित शिविर में पत्रकार साथियों उनके परिवार के अन्य सदस्यों के अलावा मोतीलाल नेहरू वार्ड के रहवासियों ने भी वेक्सीन शिविर का लाभ लिया.
नयापारा स्थित पत्रकार भवन में आगामी 15 दिनों तक शिविर जारी रहेगा जिसका लाभ शहर के नागरिक ले सकेंगें.बस्तर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष एस. करीमुद्दीन ने बताया कि संघ सदस्यों, पत्रकार साथियों और उनके परिवार के सदस्यों से जुड़ी स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शिविर का आयोजन किया गया है.जिन्हें एक भी डोज नही लगा है वे भी यहाँ वैक्सीन लगा सकते है.उन्होंने कहा कि पत्रकार भवन में 15 दिनों तक शिविर जारी रहेगा जिसका लाभ कोई भी ले सकता है.वैक्सीन शिविर आयोजित करने के लिये जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग का उन्होंने आभार माना है.नयापारा स्थित पत्रकार भवन में कोविशील्ड वैक्सीन 60+,45+ और 18+ आयु वर्ग के लोगों को लगाई जा रही है.शनिवार को आयोजित शिविर में स्वास्थ्य कर्मी मुक्ता रॉय,प्रियंका मरकाम,शिक्षा विभाग के प्रदीप टेम्भूरकर,ममता झा,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज यादव,तनुश्री चक्रवारी और माधुरी राव की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
ग्राम पंचायत सरगीपाल को दी एक करोड़ से अधिक के कार्यों की सौगात
ग्राम पंचायत सरगीपाल, बड़े मुरमा, छोटे कवाली, कवाली कला,काकडवाडा,टोण्डापाल, एवं पंडरीपानी में हुआ सीसी सड़क, सीसी नाली, सामुदायिक भवन एवं उचित मूल्य की दुकान सह गोदाम का भूमिपूजन |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने आज जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के सात पंचायतों में जनसंपर्क कर एक करोड़ पैंतालीस हजार रुपए से अधिक के नल जल योजना, नाली एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य की सौगात दी ग्राम पंचायत सरगीपाल में 70 लाख रुपए की लागत से जल जीवन मिशन जिसमें 375 परिवारों को नल जल योजना का लाभ मिलेगा एवं 6790 मीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य कर 55 हजार लीटर पानी की टंकी स्थापित किया जाएगा इसके अलावा सीसी सड़क निर्माण मंगलू घर से बुदाय घर तक लागत 5 लाख 20 हजार रुपए, सीसी सड़क निर्माण कार्य संतोष अग्रिहोत्री घर से मानसाय घर तक लागत 10 लाख 36 हजार रुपए, सीसी सड़क निर्माण कार्य रमाकांत बाडा से महादेव घर तक लागत 3 लाख 45 हजार रुपए, नाली निर्माण कार्य 200 मीटर मंगलराम घर से वासूदेव घर तक लागत 4 लाख 43 हजार रुपए नाली निर्माण कार्य 100 मीटर सोनू घर से गंगाधर घर तक लागत 2 लाख 20 हजार रुपए नाली निर्माण कार्य 200 मीटर सुभाष घर से राजू मिश्रा घर तक लागत 4 लाख 43
हजार रुपए नाली निर्माण कार्य 200 मीटर सुदरु घर से अरविंद डेयरी तक लागत 4 लाख 43 हजार रुपए ग्राम पंचायत बड़े मुरमा में सीसी सड़क निर्माण कार्य मेन रोड से रुद्र घर तक छेपडा गुडा 200 मीटर लागत 6 लाख रुपए ग्राम पंचायत छोटे कवाली आश्रीत गांव चेचालगुर में सीसी सड़क निर्माण कार्य 150 मीटर लागत 5 लाख 50 हजार रुपए सीसी सड़क निर्माण कार्य चेचालगुर सीसी सड़क निर्माण सह नाली निर्माण कार्य मुख्य मार्ग से सुखराम घर तक लागत 6 लाख 91 हजार रुपए ग्राम पंचायत कवालीकला में सीसी रोड निर्माण कार्य उप स्वास्थ्य केन्द्र से मेघनाथ घर तक लागत 3 लाख 35 हजार रुपए ग्राम पंचायत काकडवाडा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत 5 लाख रुपए ग्राम पंचायत टोण्डापाल में उचित मूल्य की दुकान सह गोदाम निर्माण कार्य लागत 10 लाख रुपए ग्राम पंचायत पंडरीपानी 2 में सीसी सड़क निर्माण कार्य एवं नाली निर्माण कार्य सामसन मौर्य घर से चिंगडू घर तक लागत 6 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया |
इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण के टीकाकरण के लिए हमने अपने विधायक निधि की संपूर्ण दो करोड़ रुपए की राशि लगा दी है उसके बाद भी आप लोगों के पंचायतों में विकास कार्य की कमी नहीं होने दी जाएगी हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं आगे भी आप सभी लोगों के सहयोग से विकास कार्यों की कमी नहीं होने दी जाएगी |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जिला पंचायत सदस्य धरमु मंडावी ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल,जोन अध्यक्ष सुनील दास, जिला कांग्रेस महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, सांसद प्रतिनिधि कमल सेठिया, फूलसिंह बघेल,लोकेस सेठिया, जनपद सदस्य धनसिंह बघेल सरपंच सरगीपाल चंपा नाग सरपंच बड़े मुरमा शिवम् कश्यप,उप सरपंच बड़े मुरमा धर्मेंद्र सेठिया, छोटे कवाली सरपंच पार्वती विजय ध्रुव उप सरपंच मेनका सेठिया पूर्व सरपंच हीरालाल ध्रुव , सरपंच कवाली कला जुगधर नाग उप सरपंच अमलपति बैस काकडवाडा सरपंच धनसिंह बघेल उप सरपंच दुर्जन बघेल टोंडापाल सरपंच धनमति लच्छिन नाग उप सरपंच दसमु नाग पंडरीपानी 2 के सरपंच जयती मौर्य उप सरपंच चिंगडू कश्यप , राधामोहन दास, राजमन,मोहन नाग,कमलू चालकी, जगदीश चालकी सहित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वाय के पटेल एवं जनपद के अधिकारी कर्मचारी सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे |
आज लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने चाणक्य कोचिंग क्लासेस का किया शुभारंभ चाणक्य कोचिंग क्लासेस के संचालक विजय साहू ने बताया की आज से डौंडीलोहारा नगर में और पूरे इस वनांचल क्षेत्र के छात्र-छात्राएं के सुविधा को ध्यान में रखते हुए चाणक्य कोचिंग क्लासेस लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के मुख्य आतिथ्य में और ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षक उमाशंकर साहू जी के अध्यक्षता में एवं शैलटाक और प्रगति स्कूल के शिक्षक राधेश्याम गंजीर के विशेष आतिथ्य में चाणक्य कोचिंग क्लासेस का शुभारंभ ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल डौंडीलोहारा में 11:00 बजे गरिमामय उपस्थिति में शुभारंभ किया गया आज से चाणक्य कोचिंग क्लासेज के माध्यम से सभी छात्र छात्राएं अपने सुनहरा भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए कोचिंग क्लासेस में जॉइनिंग ले सकते हैं जिसका निर्धारित समय 7:00 से 10:00 तक और 11:00 से 2:00 तक एवं 4:00 से 7:00 तक
हमारी संस्थान चालू रहेगी जिसमें हिंदी में मैथ्स फिजिक्स केमिस्ट्री बायोलॉजी कॉमर्स और इंग्लिश इसके अलावा सीजीपीएससी सीजी व्यापम एसएससी रेलवे स्पोकन इंग्लिश टीईटी एग्जाम और एसएससी जीडी जवाहर नवोदय प्रयास स्कूल सैनिक स्कूल मिलिट्री स्कूल पीईटी पीपीटी पेटी बीएड डीएड की तैयारी करवाई जाएगी जिसमें अनुभवी शिक्षक उपस्थित रहेंगे इस उद्घाटन कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने चाणक्य कोचिंग क्लासेस के संचालक विजय साहू को हमारे डौंडीलोहारा नगर में एक अच्छी कोचिंग सेंटर का शुभारंभ करने के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा की हमारे नगर में कोचिंग क्लासेस खुलने से सभी प्रकार के छात्र-छात्राओं को कोचिंग की सुविधा मिलेगी जिससे सभी विद्यार्थी अपना भविष्य संवार सकेंगे इस पर अध्यक्ष ने प्रसन्नता जाहिर की इस कार्यक्रम में विशेष रूप से देवेंद्र देवांगन सर धर्मेंद्र देवांगन सर होमेसर लोकेश गोटा सर रूपेशवरी ठाकुर मैंम और और ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य और शिक्षक शिक्षिकाएं और बच्चे उपस्थित रहे।
आज लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा और नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपी साहू ने शिव डेहरिया नगरी निकाय मंत्री से रायपुर में सौजन्य मुलाकात किए और डौंडीलोहारा नगर के भौगोलिक स्थिति से माननीय मंत्री जी को अवगत कराते हुए डौंडीलोहारा नगर के खेल प्रेमी युवाओं के सुविधा को ध्यान में रखते हुए और खेल को बढ़ावा देने की उद्देश्य से स्वर्गीय लाल रघुवीर सिंह मिनी स्टेडियम के विकास व निर्माण कार्य के लिए एवं स्टेडियम के संपूर्ण विकास रूपी कायाकल्प करने के लिए माननीय मंत्री जी से राशि स्वीकृति प्रदान करने की मांग की गई जिसे मंत्री जी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए बहुत जल्द स्वीकृति प्रदान करने के लिए अस्वस्त किए इसके मंत्री जी का नगर पंचायत अध्यक्ष साहू जी द्वारा बहुत-बहुत आभार व्यक्त किए।
दिनांक 06.8.2021 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत धरमपुरा सांई मंदिर के पास एक व्यक्ति जो लोंगो से रूपया पैसा लेकर सट्टा पट्टी लिखकर, अवैध रूप से धन अर्जित करने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जितेन्द्र सिंह वीणा व अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली के सउनि0 नीलाम्बर नाग, आरक्षक रवि सरदार,गौतम सिन्हा, सहा0आर0 विरेन्द्र पांडे के टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा, जहां पर उक्त हुलिये के व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना नाम अविनाश झा पिता सुशील झा उम्र 33 साल निवासी गंगानगर वार्ड शितला होटल के पीछे जगदलपुर का रहने वाला बताया और उक्त स्थान में लोगों से रूपये पैसे लेकर सट्टा पट्टी लिखकर, जुआ खेलाना व अवैध तरीके से धन अर्जित कर रकम प्राप्त करना स्वीकार किया। जिसे मौके पर उक्त सटोरिया के कब्जे से नगदी रकम 10320/-रूपये एवं 12 नग सट्टा पट्टी पर्ची, को विधिवत् जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध धारा 4-क जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है।
आरोपीः- अविनाश झा पिता सुशील झा उम्र 33 साल निवासी गंगानगर वार्ड शितला होटल के पीछे जगदलपुर। बरामदः- नगदी रकम 10,320/-रूपये एवं 12 नग सट्टा पट्टी पर्ची।
संयुक्त खदान मजदूर संघ(S K M S) दल्ली राजहरा के सचिव कमलजीत सिंह मान ने आईओसी महाप्रबंधक तपन सूत्रधार जी से एक आवेदन पत्र दिया है। जिसमे प्रबंधक के द्वारा बीएसपी अस्पताल में संचालित कोविड-19 अस्पताल को बंद करने जा रही है । इस अस्पताल को बंद करने से बीएसपी कर्मचारी को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है राजहरा से मुख्य अस्पताल पंडित जवाहरलाल नेहरू अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 भिलाई की दूरी 100 किलोमीटर की लगभग है इस परिस्थिति में राजहरा से किसी मरीज को वहां तक ले जाना में लगभग 2 घंटा से ऊपर का समय लगता है और मरीज गंभीर परिस्थिति में हो तो कुछ भी अप्रिय घटना घट सकती है विगत अप्रैल मई 2021 में करोना महामारी के कारण आम जनता के बीच में एक बहुत ही डरावना माहौल निमित्त हो गया था ,किसी भी अस्पताल में कोरोना मरीज को भर्ती करने के लिए बेड खाली नही था । जिसके कारण राजहरा माइंस के कर्मचारियों को भी सेक्टर 9 अस्पताल भिलाई मे गंभीर परिस्थितियो से गुजरना पड़ा था। कम स्टाफ की वजह से कोरोना मरीजों को सही रूप से उपचार व देखभाल नहीं हो पाया। इस कारण अस्पताल की पूरी व्यवस्था ही चरमरा गई थी।
इस महामारी से हम लोगों ने अपने कई कर्मवीर साथियों को भी खो चुके हैं ।उस समय की गंभीर हालात को देखते हुए राजहरा के सभी श्रमिक संगठनों द्वारा प्रबंधन से अपील की गई थी की राजहरा माइंस अस्पताल में सुविधा युक्त कोविड अस्पताल बनाया जाए ,प्रबंधन ने भी श्रमिकों की तकलीफ पर ध्यान देते हुए तत्काल कोविड अस्पताल का निर्माण किया एवं एक व्यवस्थित स्टॉप युक्त कोविड सेंटर निर्माण व संचालन आरंभ हो पाया। परंतु आज यह सुनने में आ रहा है कि प्रबंधन बजट का हवाला देकर कोविड सेंटर को बंद करना चाहता है ।जिससे संपूर्ण कर्मचारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। श्रमिकों का कहना की प्रबंधन प्रत्येक वर्ष उत्पादन के लिए करोड़ों रुपए टेंडर करता है परंतु श्रमिकों एवंअधिकारियों के स्वास्थ्य से जुड़े कोविड सेंटर को संचालित करने में असमर्थता जाहिर कर रहा है । जो की आई ओ सी के समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए उचित नहीं होगा। यदि इस कोविड सेंटर को बंद किया जाता है ,तो भविष्य में कोविड संक्रमण से निपटने में कर्मचारियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा उन्हें समय पर उपचार प्राप्त नहीं हो पाएगा ।इसलिए कर्मचारियों एवं अधिकारियों तथा उनके परिवार के हित में इन्हें तत्काल समय पर उपचार मिल सके इसलिये प्रबंधन कोविड सेंटर को संपूर्ण स्टॉप युक्त चालू रखें अन्यथा कर्मचारी कभी भी उत्पादन प्रभावित कर सकता है।
बिजली बिल मे बढ़ोतरी को लेकर आज भाजयूमो नारायणपुर के बैनर तले सैकड़ो की संख्या मे कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च करते हुये बिजली ऑफ़िस का घेराव किये व राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौपा।इस दौरान पूर्व शिक्षामंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा की बिजली दरो मे वृधि से प्रदेश की जनता परेशान है वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है ।बिजली बिल हाफ़ का वादा करके सत्ता पाने वाली कांग्रेस ने बिजली की दरे बढ़ाकर जनता के साथ धोखा किया है। इस अवसर पर जिला भाजपा संगठन प्रभारी भरत मटियारा,भाजयूमो प्रदेश उपाध्यक्ष दीपिका सोरी,भाजपा नेता गौतम गोलछा,भाजयूमो जिलाध्यक्ष जैकी कश्यप,नारायण मरकाम,रुपसाय सलाम,रतन दुबे,संजय नंदी,सुदीप झा,अभिषेक बेनर्जी,पंकज जैन,राकेश कावडे,जयप्रकाश शर्मा,अभिषेक झा,सचिन जैन,बिट्टू अंगीरा,अजीत मांझी,निलेश बघेल,बिस्सू दत्ता,रोमी कश्यप,सन्नी ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
ईडीएम कामरान खान ने आवश्यक दस्तावेज एवं अपलोड करने के संबंध में दी विस्तृत जानकारी
डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 06 अगस्त 2021-
कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर आज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दिनेश कुमार नाग की अध्यक्षता में जिले के समस्त षासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्याे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी नारायणपुर/ओरछा, खण्ड स्त्रोत समन्वयक नारायणपुर/ओरछा की बैठक जिला पंचायत नारायणपुर के सभाकक्ष में आहूत की गयी। एसडीएम नाग ने बैठक में जिले के समस्त कक्षा पहली से बारहवी के अध्ययनरत छात्र/छात्राओं का जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र ऑनलाईन (कामन सिर्विस सेंटर) के माध्यम से बनाये जाने पर तैयार की गयी कार्ययोजना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले में जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें गति प्रदान करते हुए कार्य करें उन्होंने कहा कि जिन पालकों का मिशल रिकार्ड नहीं है, उन छात्र/छात्राओं का ग्राम पंचायत एवं नगर पालिका परिशद से प्रस्ताव तैयार आवेदन कर सकते है। स्कूली बच्चों के आवश्यक प्रमाण पत्र कामन सर्विस सेंटर में बनाये जाने हेतु ई. प्रबंधक चिप्स नारायणपुर कमरान खान द्वारा सभी प्राचार्यो एवं संकुल समन्वयकों, खण्ड शिक्षा अधिकारी नारायणपुर/ओरछा, खण्ड स्त्रोत समन्वयक दस्तावेज संलग्न कर अपलोड करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। विभागीय विडियों कान्फ्रेसिंग में आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा प्राथमिकता क्रम में कक्षा 11वीं एवं 12वीं की जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु निर्देश दिये गये है। कक्षा 11वीं एवं 12वीं मं अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के लिए छात्रवृति हेतु अस्थायी/स्थायी जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया गया है। उक्त बैठक में जी.आर. मण्डावी, जिला शिक्षा अधिकारी नारायणपुर, तहसीलदार नारायणपुर सुनील सोनपिररे, तहसीलदार ओरछा केतन भोयर नायब तहसीलदार मुकेश ठाकुर, ख्याति नेताम एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
भाजपा शहर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि आज करोड़ो देशवासियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम परिवर्तित कर मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार किये जाने पर देश के हजारों खिलाड़ियों सहित देश वासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार माना,, मेजर ध्यानचंद जी ने अपने असाधारण खेल से विश्व पटल पर भारत को एक नई पहचान दी व अनगिनत खिलाड़ियों के प्रेरणास्त्रोत बने।
सुरेश गुप्ता ने कहा जनभावना को देखते हुए खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सही निर्णय,वे तीन बार ओलम्पिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे जिनमें 1928 का एम्सटर्डम ओलम्पिक , 1932 का लॉस एंजेल्स ओलम्पिक एवं 1936का बर्लिन ओलम्पिक सम्मिलित है उनकी जन्मतिथि 29 अगस्त को भारत में “राष्ट्रीय खेल दिवस” के रूप में मनाया जाता है।हॉकी के खेल में उन्होंने भारत को वह कामयाबी दिलाई जो एक मिसाल बन गई। गेंद उनकी हॉकी स्टिक से लगते ही करिश्मा करने लगती। तभी तो उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता था। ध्यान चंद न सिर्फ हॉकी के खेल के महारथी थी बल्कि उनमें देशभक्ति भी कूट-कूटकर भरी हुई थी।
तभी तो जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने भी ध्यान चंद को सैल्यूट करना पड़ा था,मेजर ध्यानचंद की ख्याति और उपलब्धिया भारत की सीमाओं से बाहर भी गूंजती थी, भारत सरकार हॉकी के इस जादूगर को सम्मानित करने के लिए उन्हें हॉकी का जादूगर की संज्ञा दी। कांग्रेस अपनी परिवारवाद की राजनीति से कभी बाहर निकल ही नही पाई,,जंहा स्वयं पूर्व प्रधानमंत्री स्व: इंदिरा गांधी खुद को भारतरत्न दिलवाती हो,,,देश के विकास के लिए एवम देश मे खेलो के विकास के लिए खेलरत्न पुरुस्कार मेजर ध्यानचंद के नाम पर होने से लाखों खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा एवम ऊर्जा प्राप्त होगी,,पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी ने देश मे खेल के क्षेत्र में ऐसा कौन सा कार्य किया जो खेल पुरुस्कार उनके नाम पर किया गया,बोफोर्स विवाद में नाम आना और 1987 का विधानसभा चुनाव, नेशनल कॉन्फ्रेंस और कॉन्ग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से लड़ा गया। कश्मीर के इतिहास में खुले धाँधली के आरोपों के साथ सबसे बड़ी धोखाधड़ी के रूप में इसे याद रखा गया। यही वो समय था, जब उग्रवाद के साथ कश्मीर का रिश्ता गहरा होता चला गया। 1987 के इस ‘फारूक-राजीव एकॉर्ड’ के बाद कश्मीर हमेशा के लिए बारूद के ढेर पर बैठ गया और कश्मीरी पंडितों का नारकीय जीवन शुरू हो गया।कांग्रेस शुरू से ही जातिवाद एवम परिवारवाद की राजनीति करते आई, अपने निर्णय को देश एवम देश की जनता पर थोपती गई,, खेलरत्न पुरुस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर होंना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है,मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से आग्रह करता हु की वो जल्द जेएनयू का भी नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी करें।
यह भावना सिंर्फ मेरी ही नही करोड़ों भारवासियों की है
आज मानसून सत्र के दौरान दोपहर 1 बजे राहुल गांधी जी एवं सभी विपक्षीय दलो के प्रमुख नेताओ के साथ आंदोलनरत किसानों के धरना स्थल जंतर मंतर में पहुँचकर किसान नेताओं से मुलाकात कर चर्चा की।