City Media - Page 1490 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1490

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मिला पुलिस अधीक्षक से कल की घटना में थाने में प्रस्तुत तीनो आवेदनों की निष्पक्ष जांच कर FIR दर्ज करने सहित लम्बित अपराधों में शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग की.

0

महंगाई को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के द्वारा महिलाओं से किए गए अश्लील और अभद्रतापूर्ण व्यवहार अशोभनीय.

कांग्रेस के बढ़ते जनाधार और महंगाई के चौतरफा विरोध से बौखलाई भाजपा,विरोध प्रदर्शन के ऊंचे स्वर देख अपना मानसिक संतुलन खोकर नारी शक्ति का किया अपमान, यही है भाजपा की पहचान.

जगदलपुर…जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल द्वारा आज पुलिस अधीक्षक बस्तर से भेंट कर कहा कि कल तीन आवेदन कांग्रेस द्वारा बोधघाट थाने में दिए गए हैं उनकी जांच कर एफआईआर दर्ज करनें सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के लंबित अपराध अलग अलग थानों में दर्ज हैं, उन पर तत्काल गिरफ्तारी की मांग पुलिस अधीक्षक बस्तर से की है जिस पर पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि आपकी उक्त दोनों मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा सहित अन्य कांग्रेसियों का कहना है कि सत्ता से बेदखल होने के बाद से ही भाजपा अपना मानसिक संतुलन खो चुकी हैं तथा कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से चिंतित और बौखलाहट में उन्होंने गंदी ओछी राजनीति को जन्म दे दिया है कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी का चाल,चरित्र और चेहरा उजागर हुआ है जिस प्रकार उन्होंने महिलाओं के साथ अश्लीलता व अभद्रतापूर्ण गंदी गंदी गालियां देकर अश्लील हरकतों के साथ जो व्यवहार किया वह शर्मनाक चिंताजनक है महिलाओं का सम्मान समाज में मानव धर्म की पहली प्राथमिकता है पर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने ऐसा अशोभनीय कृत किया जिससे पूरा शहर शर्मसार है राजीव शर्मा ने कहा कि इसके पूर्व भी भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गुंडागर्दी के तर्ज पर आरटीओ कार्यालय में एक आदिवासी अधिकारी के नेम प्लेट पर काली पोतने जैसा प्रदर्शन किया जो संवैधानिक स्थिति के अनुकूल नहीं है उस पर भी विभागीय अधिकारी द्वारा पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज की गई है और भी कई मामले भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के थानों में लंबित हैं उन पर अतिशीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग कांग्रेस संगठन के द्वारा गई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में कमल झज्ज,सुशील मौर्य, जीशान कुरैशी,शहनवाज खान,अफ़रोज़ा बेगम,अनुराग महतो सहित कांग्रेस के पादाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर पुलिस की गिरी गाज

0

बालोद – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र सिंह मीणा द्वारा जिले से सभी थाना/चौकी प्रभारियों को मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन करने वालों पर उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 22.06.2021 को डी.आर. पोर्ते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद के मार्गदर्शन में तथा दिनेश कुमार सिन्हा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद अब्दुल अलीम खान नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा के पर्यवेक्षण में थाना राजहरा एवं बालोद क्षेत्र में यातायात प्रभारी बालोद के द्वारा यातायात नियमो का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 31 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर 9,200 रूपये संमन शुल्क वसूल किया गया है।  

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया

0

गुरुर – थाना गुरुर के अपराध क्रमांक 75/21 धारा 4,6, 10 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के फरार आरोपी झाडूराम नेताम पिता मानिक राम नेताम उम्र 50 वर्ष निवासी डूमरपानी थाना नरहरपुर जिला कांकेर के विरुद्ध पूर्व में धारा 173( 8 )जाफौ. के तहत चालान पेश किया गया था आरोपी को आज दिनांक 22.06. 2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजी गई है |

ग्राम अरमरीकला में मवेशी तस्करी का मामला 4  माह पहले 22 फ़रवरी को पकड़ा था. उस समय दो आरोपियों की गिरफ़्तारी हुई थी चार आरोपी फरार हो गये थे। गुरुर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मवेशी तस्करी व पशु क्रूरता अधिनियम की धारा के तहत केस दर्ज किया था। बाद में तीन और आरोपी पकड़े गये |

आरोपियों द्वारा दुर्ग व बालोद जिले के कई गांवो से मवेशियों को इकट्ठा कर कांकेर तक पैदल पहुंचाते थे. फिर वहां से दूसरी पार्टी उन्हें उड़ीसा कत्लखाना ले जाते थे . इस तरह से हुई थी घटना घटना ठीक चार माह पहले 22 फरवरी को हुई थी. कुछ लोग दोपहर के समय अरमरीकला 58 गौवंश को पैदल मारते हये प्यासे पीटते, कुरता के साथ घसीटते हये कत्लखाने ले जाने के लिए उडीसा ले जा रहे थे। मुखबीर से सूचना मिली तब स्थानिय पुलिस को सूचना दी गई और गौवंश को आरोपी सहित पकड़ा गया।

छह आरोपियों में से 4 लोग भाग गये व 2 आरोपी घटना स्थल पर पकड़े गये थे। यह हैं सभी आरोपियों के नाम 1. श्रवण कुमार पिता दशरू राम उम 50 वर्ष ग्राम कोसमी थाना गुरूर जिला बालोद 2. नंदकिशोर साहू पिता भुनेश्वर साहू उम 24 वर्ष ग्राम अवरी थाना रानीतराई जिला दुर्ग, भागे हुए आरोपी के नाम इस प्रकार है 3. शैलेन्द्र पिता सोमनाथ साहू उम 38 वर्ष ग्राम अवरी थाना रानीतराई जिला दुर्ग 4.देवेन्द्र यादव पिता दरबारी यादव उम 50 वर्ष ग्राम अरमरीकला 5.दाऊराम सिन्हा पिता- ग्राम भानपुरी जिला कांकेर 6.झाइराम पिता मानिकराम नेताम ग्राम डोमरपानी जिला कांकेर है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बस्तर विधानसभा के बकावंड ब्लॉक को मिली गांव गांव में बड़ी सौगात

0

बस्तर विधायक लगातार अपने क्षेत्र के दौरा करके गांव गांव में दे रहे हैं कई लाखों की सौगात जिसमें आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य,आश्रित ग्राम बेलगांव, एवं उचित मूल्य दुकान भवन निर्माण कार्य, अहाता प्रा, शा, मा, शा,बनियागांव,में रिबन काटकर किया भूमिपूजन

बस्तर विधायक जैसे ही लॉकडाउन खत्म होने के बाद लगातार अपने क्षेत्र के दौरा करके लोगों की समस्या सुनकर तुरंत निराकरण कर रहे हैं ताकि किसी भी स्थिति में किसी को परेशानी ना हो हर समस्या का विशेष रुप से समाधान निकाल कर लोगों को राहत दे रहे हैं दो महीनों से लॉकडाउन लगा था जिसके कारण विधायक लोगो के बीच जा नहीं पा रहे थे और उनकी समस्या का कोई हल नहीं निकाल पा रहे थे विधायक लोगो के प्रति बहुत ही दुख व्यक्त करते थे

बस्तर विधायक क्षेत्र के दौरा के दौरान हमेशा लोगों को जगरुख कर रहे है एवं कोरोना जैसे महामारी के संबंध में जानकारी दे रहे है ताकि कोई भी इस महामारी से दूरस्थ ना हो विधायक कोरोना कॉल में भी लॉकडाउन लगने के बाद भी सेवा भाव मे लगे रहे कभी लोगो तक सब्जी, चावल, एवं अन्य सामग्री विधायक निवास से लोगो तक पहुंचाने की कार्य करते रहे उस दौरान भी लोगो को किसी भी स्थित में अपने मुखिया की कमी होने नहीं दी उस दौरान लोगो ने भी काफी प्रशंशा करते थे इस तरह की विधायक जी को अपने क्षेत्र के मुखिया की भूमिका में देखते हुए

विधायक हर कार्यक्रम में लोगो को विशेष रूप से लोगो को अपील कर रहे है कि यह महामारी से बचने के उपाय और साथ मे मास्क, सेनेटाइजर, लोगो को दे रहे है ताकि इससे कोई भी संक्रमित ना हो विशेष रूप से उनका भी ध्यान रख रहे है सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल भी वितरण किया

जिसमें मौजूद रहे जेल संदर्शक सदस्य दिनेश यदु, जानकी राम भारती,जगमोहन बघेल, लालेंद्र,जिला पंचायत सदस्य खीरमनी सेठिया,जनपद अध्यक्ष सुखदई बघेल, उपाध्यक्ष रामानुज आचार्य,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मधु निषाद,सरपंच आयतु राम,रेवती पटेल,भंवरलाल भारती सोमारी मांझी,तुला राम भारती नारायण बघेल, मोना पाड़ी,एवं अधिकारीगण बीइओ, सीईओ,बीआरसी,एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी स्कूल करपावंड के चयन प्रक्रिया सूची में गड़बड़ी

0

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी स्कूल करपावड के चयन प्रक्रिया सूची में गड़बड़ी किय जाने कि बातें प्रकाश में आ रही है ग्रामीणों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार संपन्न परिवार एवं रसूखदार वर्ग के बालक बालिकाओं को पहले से चयन प्रक्रिया में समस्त पालकों को सूचित नहीं किया गया है एवं मनमानी कर पहले से चयनित चुनिन्दा सूची का लाटरी किया गया है | 50 प्रतिशत बालिका वर्ग एवं 25 प्रतिशत बी पी एल वर्ग से नहीं किया गया है परिजनों का कहना है कि वर्तमान चयन सूची को निरस्त कर पुनः चयन प्रक्रिया चयन
समिति गठन कर किया जाय | इस तरह के आवेदन प्रस्तुत जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई है और जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा यह कहा गया कि अगर चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई हो तो तत्काल जांच कर नयी समिति गठित की जाएगी |

चयन प्रक्रिया सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाने वालों में सोनसाय कश्यप, शंकर गाडा राम, लोबो राम, सोमारू आदि शामिल थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

महिला शिक्षिका ने अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

0

जिला शिक्षा अधिकारी एवं शासन प्रशासन के द्वारा एक महिला शिक्षिका को उत्पीड़न किया जा रहा है शांति कश्यप कन्या आश्रम उलनार विकासखंड लोहंडीगुड़ा जिला बस्तर छत्तीसगढ़ में अधीक्षका के पद पर सेवारत आदिवासी कृषक परिवार की एकमात्र शासकीय कमाओ महिला सदस्य हूं विगत 8 माह से मासिक वेतन खंड शिक्षा अधिकारी लोहंडीगुड़ा द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है मेरी सेवा संबंध में निवेदन यह है कि स्वास्थ्य में खराबी के कारण दिनांक 14 / 10 / 2020 से 19/ 12/ 2020 तक चिकित्सा अवकाश पर थी स्वास्थ्य ठीक होने पर चिकित्सा प्रमाण पत्र के साथ दिनांक 10 /12 /2020 को पदस्थी शाला में उपस्थित होकर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय लोहंडीगुड़ा को सूचना दी थी कार्य पर उपस्थित तिथि से निरंतर कार्य कर रही हू इस हूं इस अवधि में आश्रम शाला के अतिरिक्त उच्च अधिकारियों के निर्देश पर निम्न दायित्व भी निभाई हो राज्यपाल का प्रोटोकॉल दिनांक 10/02/2021 को अनुविभागीय अधिकारी
लोहंडीगुड़ा के आदेश पर चित्रकूट में जिम्मेदारी दी गई थी।

चित्रकूट महोत्सव 2021 दिनांक 09/03/2021 से अनुविभागीय अधिकारी लोहंडीगुड़ा के आदेश पर मेष प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी इस ड्यूटी को पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा की हूं कोविड-19 महामारी संक्रमण ड्यूटी कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला बस्तर का आदेश क्रमांक 507 कोविड-19, 2021 दिनांक 31/03/2021 के निर्देश अनुसार सीएससी लोहंडीगुड़ा में संक्रमण रोकथाम बचाओ भी ड्यूटी लगा है अभी निरंतर सेवा दे रही हूं |

लेकिन आज दिनांक तक मुझे वेतन नहीं दिया गया है आज इस आपदाओं की घड़ी में भी मैं एक महिला होने के बाद भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते आ रही हूं मैं अपने कार्य पर निरंतर शासन के द्वारा दी गई एवं निर्देशों का पालन कर रही हूं
लेकिन मुझे वेतन के लिए ऑफिसों का चक्कर लगाना पड़ रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किये जाने को लेकर युवक कांग्रेस द्वारा एफआईआर

0

जगदलपुर – आज दिनांक 21 जून 2021 (सोमवार) को प्रातः 11:30 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जगदलपुर के सामने बेतहाशा बढती हुई मंहगाई व केन्द्र सरकार की जनविरोधीनितियों के विरोध में युवक कांग्रेस द्वारा कोविड गाईड लाईन का पालन करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अश्लील शब्दों के साथ मां बहन की गंदी-गंदी गालियां दी जाने लगी युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा आपत्ति करने पर मुझे एवं युवक कांग्रस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भी मां बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इस बीच उन्होंने हमसे धक्का-मुक्की भी की जिसमे पुलिस द्वारा बीच बचाव कर माहौल को शांत कराया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इसी दौरान बस्तर सांसद व विधायक, नारायणपुर के काफीले को भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रोका व बीच सड़क पर चक्काजाम कर सार्वजनिक आवागमन को अवरूद्ध किया। घटना के दौरान महिला कांग्रेस से कमल झज्ज, अफरोज बेगम सहित युवक कांग्रेस के सुशील मौर्य, जिशान कुरैशी, शाहनवाज खांन, जावेद खांन एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनके सामन यह घटना घटी। घटना कारित करने वाले भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का नामः रूपसिंह मण्डावी, योगेन्द्र पाण्डे, सुरेश गुप्ता, नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, अविनाश श्रीवास्तव, आलेखराज तिवारी, अभिषेक तिवारी, अमर झा, रवि कश्यप ऊर्फ भूरू, आनंद झा एवं अन्य शामिल थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

योग दिवस के अवसर पर जनपद सदस्य संजय बैस ने अपने साथियों के साथ योग किया

0

आज योग दिवस के अवसर पर जनपद सदस्य संजय बैस ने अपने साथियों के साथ योग किया और समाज और युवाओं को एक संदेश दिए कि आप अपने नियमित दिनचर्या में अवश्य योग को सम्हाहित करे इस व्यस्तम जीवन मे हम अपने शरीर का ध्यान नही रख पा रहे है कितने भी व्यस्त जीवन मे कम से कम आधे घण्टे अपने खुद के शरीर के लिये अवश्य दे संजय बैस ने आलोम विलोम प्राणायाम सूर्य नमस्कार भामरी अपने साथियों के साथ किये उनके साथ मे डॉ नसीम खान देवराज जैन योगेंद्र सिन्हा गांघी जी उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

विश्व योग दिवस पर बड़े मोरथपाल में कार्यक्रम

0

योग दिवस के अवसर पर शा उ मा विद्यालय में बडेमोरठपाल में अनुविभागीय कार्यपालन अधिकारी, तोकापाल कौशल प्रसाद तेंदुलकर ,खंड शिक्षा अधिकारी बी. आर. बघेल तोकापाल, प्राचार्य जे. आर. मंडावी, कस्तुरबा के प्राचार्य शैल यादव द्वारा स्कूल के परिसर पर वृक्षारोपण किया गया |

अनुविभागीय अधिकारी ने पौधों की रख रखाव की जिम्मेंदारी दी व तुरन्त समिति का गठन करवाया |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि वृक्षारोपण के साथ पौधों की बचाने की जिम्मेंदारी हमारी है |

इस अवसर पर दिनेश पांडे, भुवनेश्वर नाग, अनूप कुर्रे,विनय शिंदे, वसुंदरा ठाकुर, अधीक्षका विन्य चेरपा भगत, लछिराम कोराम, बलदेव ठाकुर, संगीता भघेल,व पी टी आई कोटेश्वर नायडू उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

एबीवीपी ने SCVT से की मांग रोजगार एवं प्रशिक्षण निदेशालय के संचालक के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0

जगदलपुर – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा आईटीआई में अध्ययनरत विधार्थियों की परीक्षा कराने की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा ।

अभाविप नगर मंत्री अतुल राव ने बताया कि कोविड काल के बाद से ही आईटीआई के विद्यार्थियों की परीक्षाएं नही हो पायी है SCVT द्वारा पिछले 2 बेचेस 18-20 व 19-21 की परीक्षाएं अब तक नही ली गई है जिसके चलते जिन विद्यार्थियों ने सत्र 18-19 में प्रवेश लिया था ओ भी परीक्षा न होने के कारण अपने समय को यू ही व्यर्थ होते जाने देखने मजबूर हैं हालांकि इस दौरान विभिन्न डिग्री व तकनीकी विश्वविद्यालयों में परीक्षाओं का संचालन हो रहा है ऐसे में आईटीआई के प्रशिक्षु अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं इन्ही परीक्षा आयोजन की मांग को लेकर संचालक रोजगार व प्रशिक्षण छग के नाम कलेक्टर बस्तर को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा करवाने की मांग की है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस दौरान नगर सह मंत्री गजेंद्र बघेल,कार्तिक जैन,आशीष बक्श,आर्यन शर्मा,गजेंद्र सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS