City Media - Page 1511 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1511

बालोद युवा कांग्रेस ने निकाली अर्थव्यवस्था की अर्थी

0

आज प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी के निर्देशसानुसार देश में बढ़ती महंगाई को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार के ख़िलाफ़ ब्लॉक कांग्रेस शहर एवम जिलां युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े जी के नेतृत्व में कोविड

नियमो का पालन करते हुऐआज कांग्रेस भवन बालोद से जयस्तम्भ चौक तक अर्थी उठाकर महंगाई के विरोध दर्ज कराया जिसमे हमारे ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, शहर अध्यक्ष अनिल यादव, जिलां सयोंजक आदित्य दुबे, युवक कांग्रेस दिनेश्वर साहू, संदीप साहू, योगेश, आदि सभी कांग्रेसी शामिल रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सब इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

0

धमतरी। रुद्री थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले एक सब इंस्पेक्टर टिम्बक राव नायक ने फांसी लगा कर जान दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सब-इंस्पेक्टर टिम्बक राव नायक लंबे अरसे से बीमारी को लेकर काफी परेशान थे इस कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाया |

रुद्री थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह मृतक सब इंस्पेक्टर की पत्नी मंदिर गई थी। इसी बीच टिम्बक राव ने घर के पंखे में फंदा डाल कर फांसी लगा ली। उनकी पत्नी जब मंदिर से घर लौटी तो अपने पति को फंदे से लटके हुए देखा। पत्नी ने इसकी खबर आसपास के लोगों को दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नायक अजाक थाना में पदस्थ थे. पति-पत्नी दोनों अक्सर सुबह मंदिर जाया करते थे, लेकिन शनिवार की सुबह उन्होंने अपनी पत्नी को मंदिर भेजकर लगभग 6 बजे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

रुद्री पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सब इंस्पेक्टर नायक के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रूद्री के सरकारी क्वार्टर में सब इंस्पेक्टर टिम्बक राव और उनकी पत्नी रहते थे | नायक के आरक्षक बेटे की 2015 में बस्तर में मौत हो गई थी, एक बेटी है जिसका विवाह हो चुका है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बस्तर जिले में कोरोना संक्रमण के घटते प्रभाव के बीच अब स्वास्थ्य कर्मचारियों, अधिकारियों के ऊपर दुव्र्यवहार एवं हमले की घटनाएं बढ़ी

0

जगदलपुर। कोरोना महामारी के कारण बस्तर जिले में कई माह लॉकडाउन की स्थिति बनने के बाद एवं शासन-प्रशासन द्वारा काफी जिम्मेदारी के साथ इस महामारी से लडऩे जो रणनीति तैयार की गई थी उसका असर कुछ दिनों से बस्तर जिले में दिखना शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण के कारण हो रही मौत पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। वहीं संक्रमित मरीजों के समूचित इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज से लेकर धरमपुरा कोविड सेंटर जैसे कई अन्य सेंटर बस्तर जिले के विकासखंड में स्थापित किए गए हैं। इसका ही सुखद परिणाम सामने आया है कि बस्तर जिले में संक्रमितों की संख्या काफी कम हो चली है। जिले के स्वास्थ्य कार्यकर्ता के साथ स्वास्थ्य संयोजक अपने-अपने अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर कार्य कर महामारी से मुक्ति दिलाने दिन-रात एक योद्धा की तरह कार्य कर रहे हैं। किंतु पिछले कुछ दिनों से कुछ गैर जिम्मेदार स्वास्थ्य कर्मचारी जिन्हें जिला प्रशासन द्वारा अनुबंध के तौर पर नियमित कर्मचारियों को सहयोग करने रखा गया है उनकी गैरजिम्मेदाराना हरकत के कारण समूचा स्वास्थ्य विभाग का अमला आम आदमियों के सामने अपने आपको शर्मिंदा महसूस करने लगा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी बस्तर के कार्यालय में पदस्थ महामारी सलाहकार दीपक पाणीग्राही के कारनामें की चर्चा तो अब पूरे बस्तर जिले के स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ आम लोगों की जुबान पर हैं कि कैसे उनके द्वारा नियमित कर्मचारी रूपेन्द्र सिंह ठाकुर के साथ गैरजिम्मेदाराना हरकत कर उसे अपने साथी मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी के साथ मिलकर उसे निलंबित कराया गया। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग के धरमपुरा कोविड अस्पताल के फार्मासिस्ट के साथ की गई गैरजिम्मेदाराना हरकत के कारण समूचे अस्पताल के कर्मचारी अपने आप को असूरक्षित महसूस करने लगे हैं। इसी अनुबंधित महामारी सलाहकार दीपक पाणीग्राही के हरकतों का बेजा फायदा उठाकर देर रात कोविड सेंटर धरमपुरा के प्रांगण में पहुंचकर नशे में धूत कुछ पार्षद अपने साथियों के साथ मिलकर इस कोविड सेंटर के डॉक्टर एवं कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौच जैसी स्थिति निर्मित किए। समूचे अस्पताल प्रांगण में स्वास्थ्य कर्मचारी एवं भर्ती रोगियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। भला हो स्थानीय पुलिस विभाग का जिनके कुशल निर्देशन में इस कोविड सेंटर अशान्ति पैदा नहीं हो सकी।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज में एक मरीज के परिवार के साथ अनुबंधित कर्मचारी दीपक पाणीग्राही सरीखे ही एक नौसीखिया डॉक्टर ने मारपीट की एवं उन्हीं के खिलाफ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। जब पीडि़त परिवार अपने साथ घटे इस दुखद घटना की जानकारी मीडिया कर्मियों को देकर अपना पक्ष रखने की कोशिश की। ठीक दूसरे दिन इसी नौसीखिया चिकित्सक ने कुछ अपने सहयोगी के साथ मिलकर उस पीडि़त परिवार के खिलाफ पत्रवार्ता लेकर बड़ी गैरजिम्मेदारी के साथ यह कहा कि वह परिवार किसी रंजीशवश हमारे साथ अस्पताल में घुसकर हम पर हमला करने आया था जिसके बचाव में हमने उनके साथ हाथापाई जैसी स्थिति निर्मित की। राज्य शासन द्वारा लाख दुहाई दी जा रही है कि कोरोना संक्रमण काल से निपटने प्रशासनिक अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए गए हैं जिसके तहत सभी स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा का अधिकार जिला प्रशासन जिम्मेदारी के साथ करेगी किंतु गैरजिम्मेदार अधिकारी किस प्रकार अपने साथी कर्मचारियों को प्रताडि़त कर अपना महत्व अपने उच्च अधिकारी के सामने रखने के फेर में सारे स्वास्थ्य अमले को बदनाम कर देते हैं। यह पिछले कई दिनों से देखने को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी के नेता संजय पांडेय के साथ ही साथ बस्तर जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों एवं कई संगठनों के द्वारा बार-बार इस प्रकार हो रही घटना की निंदा की जा रही है। किंतु अबतक जिला प्रशासन द्वारा ऐसे गैरजिम्मेदार स्वास्थ्य अधिकारी के अलावा अनुबंधित महामारी विशेषज्ञ जैसे महत्वपूर्ण ओहदे पर बैठे लोगों के खिलाफ अबतक किसी प्रकार की कार्यवाही क्यों नहीं कर रही है। हालांकि बस्तर जिला स्वास्थ्य कर्मचारी संघ पिछले महिने भर से ऐसे अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोलकर जिला प्रशासन को इनके कारनामे से अवगत कराने का प्रयास कर रही है किंतु अबतक जिला प्रशासन द्वारा ऐसे गैरजिम्मेदार अधिकारियों पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई है।

जगदलपुर जनपद पंचायत में भ्रष्टाचार चरम पर… 25 हजार के काम में 1 लाख बनाने का चल रहा खेल…

0

जगदलपुर

विकास को तब तक सफल नहीं माना जा सकता जब तक वह समाज के आखिरी व्यक्ति तक नहीं पहुंच जाए ऐसा अक्सर
शासन-प्रशासन के अलावा विपक्ष के लोग कहते रहते हैं कहना तो एक अलग बात हो गई जब बात विकास पहुंचाने की होती है तो चाहे शासन में बैठे हुए लोग हो या प्रशासनिक अधिकारी या विपक्ष पार्टी के नेता सिर्फ सेटिंग करने में लग जाते हैं और विकास को यही लोग आपस में बांटकर खत्म कर देते हैं शासन ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए कई प्रकार की योजनाएं बनाती हैं जिसे गांव-गांव तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रशासनिक अमले की होती है लेकिन प्रशासन ही भ्रष्टाचार में शामिल हो जाए तो क्या कहें उसमें भी शासन के स्थानीय नेताओं का साथ मिल जाए तो सोने पर सुहागा हो जाए |

सुनने में जरूर अटपटा लग सकता है पर यह हकीकत का फसाना है और आजकल सेटिंग का जमाना है विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसा ही एक बड़ा खेल आजकल जिला पंचायत बस्तर के अंतर्गत आने वाले जनपद पंचायत जगदलपुर में देखने को मिल रहा है जहां जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के संरक्षण में भ्रष्टाचार का एक बड़ा खेल चल रहा है जिसकी जानकारी शासन में बैठे स्थानीय नेताओं को भी है और प्रशासनिक अमले के अधिकारियों को भी है लेकिन आपसी सेटिंग की वजह से सबकी नजर फिलहाल बंद पड़ी है क्योंकि जेब सबके गरम हो रहे हैं खेल ऐसा है कि काम करो 25 हजार का और पैसे ले जाओ 1 लाख रुपए इस सब खेल के मुख्य सूत्रधार जनपद पंचायत जगदलपुर के अधिकारी ही हैं जिनकी कप्तानी में यह खेल चल रहा है और शासन और प्रशासन में बैठे लोगों का समर्थन भी भरपूर मिल रहा है जिससे छत्तीसगढ़ शासन को लाखों का चूना लगाया जा रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

अब बात करें इस खेल की तो ग्राम पंचायतों को गांव की मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए 15 वीं वित्त की राशि उपलब्ध कराई गई है जिसमें उपलब्ध कराई गई राशि से गांव के विकास कार्य किए जाने हैं जिसके लिए ग्राम पंचायतें पूर्व में ही कार्य योजनाएं तैयार करती हैं ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराई गई राशि को खर्च करने का अधिकार गांव के ही जनप्रतिनिधियों को है जो आपस में चर्चा कर जरूरत के हिसाब से कार्य योजना के अनुसार नियमानुसार गांव के विकास के लिए राशि खर्च कर सकते हैं लेकिन ग्राम पंचायतों को गांव के विकास के लिए उपलब्ध कराई गई इस राशि पर जनपद पंचायत और स्थानीय नेताओं ने सेंधमारी का काम शुरू कर दिया है जिससे पंचायतों को विकास के लिए उपलब्ध कराई गई राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है |

पंचायतों द्वारा गांव के स्कूलों और आंगनबाड़ी में पेयजल सुविधा का विस्तार करने कार्ययोजना पूर्व में बनाई गई थी जिसमें गांव के आंगनबाड़ियों और स्कूलों के छतों में 1000 लीटर की टंकी में पानी पहुंचाने का कार्य किया जाना था और इस कार्य के लिए ग्राम पंचायत स्वयं निर्माण एजेंसी बनती… क्योंकि शासन ने भी गांव की विकास की जिम्मेदारी स्थानीय ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को ही दे रखी है लेकिन प्रशासन के बड़े अधिकारियों और स्थानीय नेताओं के संरक्षण में अब यह भी संभव होता नहीं दिख रहा है क्योंकि ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराई गई राशि में इनकी बुरी नजर पड़ चुकी है बताया जा रहा है कि पेयजल सुविधाओं के लिए पूर्व में किए गए बोर में से हैंडपंप हटाकर सीधे पाइप के माध्यम से टंकियों तक पानी पहुंचा कर स्कूलों और आंगनबाड़ी के बच्चों को पेयजल सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया गया है और इस कार्य के अनुभवी लोगों ने बताया कि इस कार्य में मात्र 25 हजार रुपए खर्च होने हैं जिसके बदले में जनपद पंचायत जगदलपुर 1 लाख से भी ज्यादा की राशि सेटिंग के माध्यम से बेवजह भुगतान कर रही है जिसका कोई
पूछ परख करने वाला नहीं है प्रशासन में बैठे शीर्ष अधिकारी और स्थानीय वरिष्ठ नेताओं को भी इस खेल की पूरी जानकारी है क्योंकि सबकी जेब गर्म हो रही है इसीलिए सभी ने शांति की गाड़ी पकड़ रखी है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

फिलहाल इस खेल के बीच गांव के जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को पेयजल सुविधाएं उपलब्ध कराने जो कार्य योजनाएं बनाई थी वह तो गुणवत्ता हीन होनी तय है क्योंकि सारा खेल सेटिंग पर चल रहा है जिसमें घटिया स्तर के निर्माण सामग्रियों का उपयोग किया जा रहा है और छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा गांव के विकास के लिए बनाई गई योजनाओं को स्थानीय नेता और शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी चूना लगा रहे हैं इनका एकमात्र काम अब अपनी जेबों को गर्म करना रह गया है और गांव के लोगों का विकास का सपना फिलहाल तो सपना ही रहने वाला है वहीं स्कूली बच्चों को स्कूल खुलने के बाद कैसे पानी मिलेगा यह तो देखने वाली बात रहेगी |

25 हजार के बदले 1 लाख रुपए बनाने के इस खेल में कितने खिलाड़ी शामिल हैं उन सभी खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हैं और इस खेल के बीच गांव के जनप्रतिनिधियों में रोष व्याप्त है जिसका खामियाजा आने वाले चुनाव में शासन को भी भोगना पड़ सकता है |

इस भ्रष्टाचार के खेल में शामिल खिलाड़ियों के नामों को हम आने वाले अंक में जरूर उजागर करने का प्रयास करेंगे |

दोस्ती के नाम पर धोखा – बैठकर शराब पी फिर दोस्त के ही पैसे लुट हुए फरार

0

अर्जुन्दा – दोस्तों ने साथ में बैठकर शराब पी फिर जिस दोस्त ने शराब पिलाई उसी को डरा धमका कर पेंट के जेब मे रखे 44,000/- लूट कर फरार हो गए |

घटना अर्जुन्दा थाना क्षेत्र 04.06.2021की है | प्रार्थी रमेश प्रसाद गौटिया स्व. श्री नन्हे लाल गौटिया उम्र 55 वर्ष ग्राम टिकरी थाना अर्जुन्दा जिला बालोद (छ0ग0) का निवासी है दिनांक 01/06/2021 को 10/30 बजे वेतन लेने स्टेट बैंक भरदाकला टिहलू राम देशमुख के साथ गया वहां से 46,500/- रूपये निकालकर टिहलू राम देशमुख के साथ टिकरी उनके घर गया घर पर बैंक पासबुक और चेकबुक रखकर टिहलू राम देशमुख के लडका उमेश देशमुख के साथ लगभग 12/00 बजे देशी शराब दूकान अर्जुन्दा गया और 500 रूपये की शराब लिया और हम दोनो पिये मैं अपने पेंट के जेब मे 45,000 रूपये रखा था तभी मेरे कुछ साथी और आ गये और मुझे शराब पिलाने के लिये बोले तब मै अपने पेंट के जेब मे रखे 45,000/- रुपये से 500-500 रूपये का दो नोट 1000/- रुपये निकालकर उन लोगो को दिया तभी मेरे हाथ से रूपये का बंडल नीचे गिर गया तभी रितेश गांधी उर्फ गोरिया तथा कृष्णा मेरे पैसे को देखे थे और 1000/- रूपये की शराब कृष्णा और गोरिया अपने तथा मेरे साथी के साथ शराब पिये उतने मे मै बोला उमेश दाऊ मुझे नशा हो रहा है चलना है कहने पर तभी कृष्णा और गोरिया बोले कि चाचा हम आपको घर छोड देंगे बोलकर रितेश गांधी उर्फ गोरिया तथा कृष्णा ने गोरिया के मो.सा. मे मुझे बीच मे बैठाकर घर ले जा रहे थे जो मुझे घर ना ले जाकर शीतला तालाब अर्जुन्दा के पार मे ले जाकर अपनी मोटरसाइकिल को रोककर मुझे डरा धमका कर मेरे पेंट के अंदर जेब मे रखे 44,000/- रूपये को जबरन लूट लिये और मुझे वहीं पर छोड़ दिये उसी समय करीबन 03/00 बजे मेरे लडका राजा गोटिया ने अपने मोबाईल से फोन किया तो मेरे मोबाईल से कृष्णा ने मेरे लडका को कहा कि तेरा पापा यहां तालाब पार मे सोया है आकर ले जा बोला और वहां से भाग गये तब मै अपने लडका के साथ वापस घर गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

रमेश प्रसाद गौटिया लूट का शिकार होने के बाद थाने जाकर आरोपियों रितेश गांधी उर्फ गोरिया तथा कृष्णा के खिलाफ लूट की शिकायत दर्ज कराइ जिस पर पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ धारा 392 के तहत अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

संजीव सिंह को भाजयुमो के अध्यक्ष बनाये जाने पर निर्मला सेक्टर दुर्गा उत्सव समिति ने दी बधाई

0

दल्ली राजहरा – भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा के युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष के पद पर संजीव सिंह के बनाये जाने पर निर्मला सेक्टर दुर्गा उत्सव समिति निर्मला सेक्टर वार्ड क्र 23 द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है समिति की और से प्रदेश एवं जिला के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ नेताओं का दिल से धन्यवाद तथा आभार व्यक्त किया है संजीव सिंह को बधाई देने वालो पर समिति के संरक्षक संतोष शर्मा (चिंटू ) अध्यक्ष पी. सुनील कुमार सचिव तोरण लाल साहू महिला समिति के अध्यक्ष कविता तिगोटे सचिव अंजू साहू कोषाध्यक्ष संतराम उइके जोई बिसई, एल गोटी, सी घनराज, प्रशांत सोनी, राहुल राज, मनीष सिंह, ओ. पी सिंह, जोहर लटिया, सोनू विभार, मुन्ना हरपाल, आज़ाद, कौशल दिवाकर, नील श्रीवास्तव, मनीष कुरेटी, राहुल सिंह, सौरभ यदु, ऍम अमन, दीपक हियाल, सीजन विश्वकर्मा, हरीश, नंदू, पियूष, संदीप कालू भाई, प्रकाश मसीह, राकेश यादव, राजेश राज एवं समिति के सक्रिय कार्यकर्ताओ ने बधाई व हर्ष व्यक्त किया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

गर्लफ्रेंड और अय्याशी के लिए कार लुटने वाले आरोपी गिरफ्तार

0

दुर्ग : गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने और अय्याशी के इरादे से एक बिजनेसमैन की कार लुटने वाले आरोपीयों को  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | इस घटना को 04 लोगों ने अंजाम दिया था | गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपियों से कार ,मोबाईल एवं मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान जब्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 2 जून को रात्रि करीब 12.45 की है पंचशीलनगर चरोदा भिलाई निवासी के.ए.एस.शंकर राव 42 वर्ष पिता स्व.के.ईश्वर राव ब्रेज़ा सीजी 07 बी.डब्ल्यू 6438 में दुर्ग से वापस आते समय चरोदा के पास कार को रोक कर किसी से बात कर रहा था तभी 04 अज्ञात व्यक्ति दो मोटर सायकल में आये और गाली गलौज करते हुए उसे कार से बाहर निकाल एक आरोपी कार की ड्राईविंग सीट पर बैठकर कार लेकर भाग गया तथा बाकी 03 आरोपियों ने प्रार्थी से मारपीट कर मोबाइल,पर्स छीनकर मोटरसायकल से रायपुर की तरफ भाग गए ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

घटना की सुचना प्रार्थी द्वारा थाने में दी गई लूटी गई वाहन का इस्तेमाल किसी बड़े अपराध को करने की संभावना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा पांच टीमों को लगाया गया था । जिस पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय धुव्र , नगर पुलिस अधीक्षक छावनी विश्वास चंद्राकर के मार्गदर्शन में भिलाई 03 थाना एवं पेट्रोलिंग टीम के द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ किया गया एवं टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का अवलोकन कर आरोपियों के पता तलाश किया गया एवं मुखबीर को सक्रिय कर आरोपियों को चिन्हित कर घेराबंदी कर पकड कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने लूट की घटना कबुल कर लिया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

वाहन का इस्तेमाल आरोपियों द्वारा अय्यासी एवं गर्लफ्रें ड को प्रभावित करने के लिए किया गया था।

आरोपियों के कब्जे से लूट की कार सीजी 07 बी.डब्ल्यू 6438 कीमती 10 लाख, 01 नग विवो कंपनी का मोबाइल कीमती 8000, प्रार्थी का पर्स, एटीएम, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पेन कार्ड, नगदी 1200 रु.एवं आरोपियों द्वारा घटना के प्रयुक्त 02 नग मोटर सायकल कीमती 80 हजार तथा 01 नग कटर नुमा चाकू दस लाख नब्बे हजार रूपये बरामद किया गया | 

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नक्सली संगठन की खोखली विचारधारा को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने 05 माओवादी नक्सली सदस्य नारायणपुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण।

0

सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, विनीत खन्ना, उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेंज, मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला बल, छसबल, एसटीएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ द्वारा लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के कारण नक्सलियों पर बढ़ते दबाव एवं शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवादी संगठन को छोड़कर समाज के मुख्यधारा में सम्मिलित होने 05 नक्सली सदस्यों ने नारायणपुर पुलिस के समक्ष आज दिनांक-04.06.2021 को बिना हथियार आत्म समर्पण किये है।

आत्मसर्पित करने वाले नक्सलियों की सक्रियता एवं कार्यक्षेत्र-

01- पायको मण्डावी पिता सुक्को मण्डावी जाति माड़िया उम्र 22 वर्ष निवासी पायवेर थाना ओरछा जिला नारायणपुर (कुतुल पंचायत मिलिशिया सदस्य)ः- नक्सली कमाण्डर सुखलाल (एसीएम) एवं कुतुल पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष डूही ने वर्ष 2018-2019 में कुतुल पंचायत मिलिशिया सदस्य के रूप मे शामिल होकर सक्रिय कार्य कर रहा था।

02- गुड्डी ध्रुवा पिता विज्जा, जाति माड़िया, उम्र 20 वर्ष निवासी धुरबेड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर (धुरबेड़ा पंचायत मिलिशिया सदस्य)ः- नक्सली कमाण्डर सुखलाल (एसीएम) एवं कुतुल पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष डूही ने वर्ष 2016-2017 में धुरबेड़ा पंचायत मिलिशिया सदस्य के रूप मे शामिल होकर सक्रिय कार्य कर रहा था।

03- भीमा कोवाची पिता सुकोराम उम्र 40 वर्ष जाति माड़िया निवासी डेंगलपुट्टी पारा गोमागाल थाना ओरछा जिला नारायणपुर (गोमागाल पंचायत मिलिशिया सदस्य):- माड़ डिवीजन के नेलनार एरिया कमेटी कमेटी अंतर्गत नक्सली कमाण्डर बुदरू, सोमडू एवं अरब ने वर्ष 2017-2018 में गोमागाल पंचायत मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय कार्य कर रहा था।

04- बुधू चेरका पिता स्व. बिलो उम्र 48 वर्ष जाति माड़िया निवासी उसेली थाना ओरछा जिला नारायणपुर (आलबेड़ा पंचायत मिलिशिया सदस्य)ः- माड़ डिवीजन के नेलनार एरिया कमेटी कमेटी अंतर्गत नक्सली कमाण्डर बुदरू, सोमडू एवं अरब ने वर्ष 2017-2018 में नक्सल आलबेड़ा पंचायत मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय कार्य कर रहा था।

05- सोनू उसेण्डी पिता धोबाराम उम्र 35 वर्ष जाति माड़िया निवासी तोके कोंदोड़पारा थाना कोहकामेटा (तोके पंचायत मिलिशिया सदस्य):- नक्सली कमाण्डर सुखलाल एवं रीना ने वर्ष 2017-2018 में तोके पंचायत मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय कार्य कर रहा था।

उक्त आत्मसर्पित नक्सली संगठन में कार्य करने के दौरान नक्सलियों के लिए भोजन की व्यवस्था करना, गांव मे अंजान व्यक्तियों के आने पर उनसे पूछताछ व उनकी निगरानी करना, नक्सली साहित्य एवं पोस्टर पाम्पलेट चिपकाना, ग्रामीणो को नक्सली मीटिंग में उपस्थित होने की सूचना देना, बाजारो से दैनिक उपयोग की सामग्री खरीद कर नक्सलियों तक पहुंचाना, नक्सलियोें के गांव में आने पर उनको सुरक्षा देना, क्षेत्र में पुलिस आने की सूचना देना, पुलिस पार्टी की रेकी करना, नक्सलियो के अस्थायी कैम्प मे संतरी डियूटी करना, गांव के चारो ओर दिन के समय पेट्रोलिंग करने जैसे कार्य कर संगठन में सक्रिय कार्य कर रहे थे। नक्सलियों की गलत नीतियों से असंतुष्ट होकर समाज की मुख्यधारा में जुड़कर सामान्य जीवन यापन करने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किये है।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दी एक दर्जन गांवों में राशन दुकानों की सौगात, नवगठित पंचायतों के सरपंच व सचिवों को बांटे प्रमाण पत्र

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय निकाय व श्रम विभाग के संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने नवगठित ग्राम पंचायतों में नवीन राशन दुकान खुलवाने के लिए शासन स्तर पर प्रयासरत थे,अब उन क्षेत्रों में नई राशन दुकान अतिशिघ्र खुलेगी। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने पंडरीपानी क्रं 2, जमावाड़ा 2,,नागलसर,बदेबोदल में सरपंच व सचिवों को राशन दुकानों से संबंधित दस्तावेजों को सौंपा।

नवगठित पंचायतों में राशन दुकानों की स्वीकृति प्रदान करने पर सरपंच, पंचगण, सचिवगण व ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की सोच है कि शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति को मिलना चाहिए जिसके लिए पंचायतों का पुर्नगठन किया गया, अब सरकार द्वारा नये राशन दुकान खोलने की स्वीकृति प्रदान की जिससे जनता को समय पर राशन जल्द से जल्द मिलेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

विधायक ने ली कार्यकर्ताओ का जाना हाल

आज अपने जनसंपर्क के दौरान विधायक जैन ने कांग्रेस बूथ प्रभारी एवं कार्यकर्ताओ शे मुलाकात कर हालचाल जाना एवं वैश्विक महामारी कोरोना के वजह से लॉकडाउन मे उत्पन्न परिस्थिति मे जनता के लिये किये गये समाजिक कल्याण कार्यो के लिये सराहना की ।उन्होने ग्रामजमावाडा01-02, पण्डरीपानी-02,टोंडा पाल, बिरणपाल नागलसर कोलावडा नेतानार बड़े कवाली छोटे कबाली कवाली कला बोदल बड़े मुरमा के कार्यकर्ताओ को ग्रामीणो को वैक्सीन लगवाने के लिये प्रेरित करने की बात भी कही। इसके अलावा कांग्रेस परिवार के सदस्य बि रन पाल एवं टोंडा पाल मे दुख होने की वजह से विधायक ने उनके निवास पहुंचकर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

विकास कार्यो का लिया जायजा

भूपेश सरकार लगातार ग्रामीणो के विकास के लिये मुख्य रूप से काम कर रहीं है़ जिसमे सभी गावो मे बिजली, साफ पानी तथा सड़क है़.जिसके लिये लगातार कार्य संपन्न हो रहे है़. आज कवाली कला मे सी सी सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया एवं गुणवता कार्य करने के निर्देश दिये |

ये रहे मौजूद

योगेश पाणिग्राही,नीलूराम बघेल,सुनील दास,शंकर नाग हेमू उपाध्याय, हरिहर सेठिया, राधामोहन दास,फूल सिंह,कामलसाय, कमलू चालकी, जगदीश चालकी,रामसाय,कामलसाय, ईश्वर कश्यप, समदु, आसाराम, भूपेन्द्र पटेल,रामा नाग,जुगधर,झिमटु, जयकुमार,नुकेश,जयराम, सुभाष एवम कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |

शहर में सट्टा खिलवाने वाले युवक पर की गई कार्यवाही।

0

थाना कोतवाली जगदलपुर की सट्टे पर की गई कार्यवाही।

थाना कोतवाली को जगदलपुर में चल रहे सट्टे पर कार्यवाही करने में सफलता हासिल की गई है! सूचना प्राप्त हुआ था कि कोई व्यक्ति दलपत सागर क्षेत्र में लोंगो से रूपया पैसा लेकर सट्टा पट्टी लिखकर, अवैध रूप से सट्टा खेलाकर अर्जित कर रहा है सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा, अति. पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षक

में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था टीम के द्वारा दलपत सागर क्षेत्र में , एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर, उक्त स्थान में लोगों से रूपये पैसे लेकर सट्टा पट्टी लिख कर, जुआ खेलाना एवं अवैध तरीके से धन अर्जित कर रकम प्राप्त करना स्वीकार किया एवं अपना नाम मोहन दास पिता इंदर दास उम्र 32 साल निवासी नयामुण्डा तिंरगा चैक जगदलपुर का होना बताया।

जिसे मौके पर उक्त सटोरिया के कब्जे से नगदी रकम 13,000/-रूपये एवं 20,000 का सट्टा पट्टी पर्ची बरामद किया गया है, आरोपी के विरूद्ध धारा 4-क जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकांरी कर्मचारी

निरीक्षक एमन साहू, प्रधान आरक्षक, चोवादास गेंदले, आर. रवि ठाकुर, प्रकाश नायक

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS