City Media - Page 1592 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1592

दल्लीराजहरा – अवैध सम्बन्ध के शक में पत्नी के गले पर धारदार हंसिया से वार करने वाला आरोपी पति अब तक फरार, आरोपी पति के खिलाफ पत्नी ने दिया बयान

0

दल्लीराजहरा –  अवैध सम्बन्ध के शक में पत्नी पर लोहे के रॉड और गले पर धारदार हंसिया से वार करने वाला आरोपी पति झुम्मन सतनामी अब तक फरार है | सिटी मीडिया द्वारा 09 अप्रेल को इस घटना के सम्बन्ध में समाचार प्रकाशित किया गया था किन्तु उस दिन पीडिता निर्मला टंडन (आरोपी झुम्मन सतनामी की पत्नी) उस समय अपने पति के खिलाफ बयान देने की स्थिति में नहीं थी और उसका पति प्राणघातक वार करने के बाद फरार हो गया था जो अब तक पुलिस के पहुँच से बाहर है और पीडिता को उसी दिन 09 अप्रेल को गंभीर हालत में चिखलाकसा अस्पताल से बालोद रेफ़र किया गया था उसके होश में आने के बाद जो बयान लिया गया वह इस प्रकार है –

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-1.jpg

पीडिता ने अपने बयान में बताया कि वह मधु टाकिज के पास दल्ली राजहरा में रहती है और रोजी मजदूरी का काम करती है। वर्ष 2009 में ईश्वरी जोशी ग्राम माहूद (बी) से शादी हुई थी जिससे हमारा 1 सात वर्ष का बेटा है एवं 1 छ: साल की बेटी है पिछले 01 साल से पति के साथ वाद-विवाद के चलते उसे छोड़कर अपने मायके दल्ली राजहरा में रहती हूं तथा बीते 3 माह से झुम्मन सतनामी मुझे पत्नी बनाया है तब से हम लोगों का एक दूसरे के घर आना जाना लगा रहता है दिनांक 9.04.2021 के 1:30 बजे दोपहर में झुम्मन मुझे फोन करके बोला कि 10 मिनट के लिए मेरे घर आ जाओ तब मैं करीब 2:00 बजे उसके दादी कलिंन्द्री देशलहरे के घर जहां झुम्मन रहता है वहां पहुंची तो मुझे झुम्मन ने कहा कि मैं तुम्हें पत्नी बना लिया हूं लेकिन तुम मेरे साथ नहीं रहती जिस पर मैंने कहा कि तुम अपनी दादी के साथ छोटे से झोपड़ी में रहते हो यहां लाइट पंखा नहीं है बाथरूम के लिए जहां भी नहीं है तो मैं कैसे रहूंगी हमारे लिए अलग से किराए का घर ढूंढ लो तब मैं तुम्हारे साथ रहंगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-2.jpg

इसी बात पर झुम्मन ने मेरे साथ विवाद करते रहा एवं करीब 03.30 बजे घर के अंदर कमरे में ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया और कहने लगा कि तुम दूसरे-दूसरे से मोबाईल में बात करती हो तुम्हारा किसी और से संबंध है इसी कारण मेरे साथ नहीं रहने के लिए बहाना बना रही हो आज तुम्हे जिंदा नहीं छोइंगा कहकर लोहे की राड से मेरे सिर को मारा उसके बाद हंसिया से मेरे गले में वार किया जिससे मैं स्वयं को बचाने की कोशिश की उसके द्वारा हंसिया से वार करने से मेरे दाहिने हाथ की हथेली, बाएं हाथ की कलाई, छाती में दाहिनी तरफ चोट आया है मेरे गले में गहरा चोट आने के कारण मैं बेहोश हो गई थी कुछ देर बाद जब होश आया तो झुम्मन कमरे में नहीं था दरवाजा लगा हुआ था जिसे खोलकर मै कमरे से बाहर आई तो घर का मेन दरवाजा बाहर से बंद था उसी समय झुम्मन फिर से आया और मुझे खींचकर कमरे के अंदर ले जाने लगा तो मैं बोली कि मैं कहीं नहीं जाऊंगी यही बैठी कहकर बातों में उलझाने में लगी उसी समय कलिंद्री बाई पार्षद, जनक निषाद आकर दरवाजा खटखटाया तब झुम्मन दरवाजा खोलकर भाग गया उसके बाद मुझे कलिन्द्री एवं चंद्रिका सतनामी मुझे इलाज के लिए चिखलाकसा के अस्पताल ले गया जहां डक्टर ने रिफर करने के बाद जिला अस्पताल बालोद में उपचार चल रहा हैं | 

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पुलिस द्वारा पीडिता द्वारा दिए बयान के आधार पर आरोपी पति झुम्मन सतनामी के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध दर्ज तलाश कि जा रही है |

जिले में धारा 144 के बावजूद जनसुनवाई करना सरकार का गलत कदम – केदार

0

सरकार की नीतियों और नीयत का विरोध- केदार

दोहरा मापदंड अपना रही राज्य सरकार – केदार

जगदलपुर।बस्तर जिले के ग्राम चपका में गोपाल स्पंज आयरन प्लांट के लिए जनसुनवाई रखा जाना राज्य सरकार का गलत निर्णय था । राज्य सरकार ने पहले जिले में धारा 144 लगाई उसके बाद जनसुनवाई के लिए इतनी बड़ी सँख्या में लोगों को एक जगह इकठ्ठा

करना सरकार की मंशा पर सवालिया निशान लगाता है । उक्त बातें पूर्व शिक्षा मंत्री और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कही है ।
श्री कश्यप ने कहा कि चपका में जनसुनवाई इतना ही जरूरी था तो जनसुनवाई के बाद धारा 144 लगाना चाहिए था । और यदि धारा 144 लगाई गई है तो इतनी बड़ी जनसुनवाई करके सरकार खुद ही धारा 144 का मखोल उड़ा रही है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है , कोरोना काल मे जब सरकार को जनता के साथ खड़े रहना चाहिए ,उस समय सरकार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के बजाय जनता का ध्यान भटकाना चाहती है ।चुनाव के पहले सरकार ने जो वादे किए थे वो वादे पूरे नही हो पाए , इसलिए जनता सरकार के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त कर रही है ।सरकार का ये कदम जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ है । राज्य की जनता जान गई है कि राज्य सरकार उद्योग लगाने के मुद्दे पर दोहरा मापदंड अपना रही है । इसलिए जनसुनवाई के दौरान जनता सरकार का विरोध कर रही है । और ये विरोध राज्य सरकार के नीतियों और राज्य सरकार की नीयत का विरोध है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

Breaking कोरोना का दूसरा चरण – दल्ली के इस वार्ड में हुआ कोरोना का विस्फोट

0

इन दिनों छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले में देश के दूसरे नंबर पर आ चुके हैं यहां संक्रमितों के साथ ही मरने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

आज डौंडी ब्लॉक के अंतर्गत इन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की स्थिति इस प्रकार रही –

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कोविड-19 से संबंधित कार्यों के संपादन हेतु अधिकारियों को दिया गया दायित्व

0

जगदलपुर, 13 अप्रैल 2021/ राज्य स्तर पर कोविड-19 के अधिक फैलाव को देखते हुए कलेक्टर रजत बंसल द्वारा जिले में कोविड-19 से संबंधित कार्यों के संपादन हेतु अधिकारियों की ड्यूटी प्रभारी अधिकारी के रूप में लगाई गई है। जिसमें डेड बॉडी मेनेजमेंट के लिए डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा (6261397940) और जिला रेडक्रास सोसाईटी के उपाध्यक्ष अलेक्जेन्डर एम. चेरयिन (9406480100) को, कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग के लिए डिप्टी कलेक्टर कावेरी मरकाम (9406166884) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आड़ावाल डाॅ. डी.एस. नाग (9424281539) को, कंटेनमेंटजोन घोषित करने के लिए डिप्टी कलेक्टर गीता रायस्त (9406072852) को, कोविड-19 सैम्पलिंग के लिए जगदलपुर खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज (9425594314) को तथा मेडिसिन तैयार करना एवं वितरण करने हेतु सीएससी कालीपुर अनिल उपाध्याय (9165824848) और सीएससी विवेकानन्द प्रकाश दास (7000818726) को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

इसके अलावा प्रतिदिन पॉज़िटिव आए मरीजों की कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग के लिए दो पालियों में दल बनाकर ड्यूटी लगाई गई है। पहली टीम प्रातः 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक और दूसरी टीम दोपहर 2.00 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक कार्य करेगी। इसमें ग्रामीण चिकित्सा सहायक एवं सहायक शिक्षकों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त रिजर्व दल भी बनाया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

रोड सिक्युरिटी ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को माओवादियों द्वारा लगाये गये आईईडी को बरामद करने में मिली सफलता

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, विनीत खन्ना, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, उत्तर बस्तर कांकेर, मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर नीरज चन्द्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर के निर्देषन में जिले में तैनात जिला बल, छसबल, आईटीबीपी, बीएसएफ सुरक्षा बलों द्वारा लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है इसी तारतम्य में दिनांक 12.04.2021 को थाना धौड़ाई से जिला बल एवं आइटीबीपी की संयुक्त पुलिस पार्टी धौड़ाई से राकसनाला की ओर आर0ओ0पी0 ड्यूटी पर रवाना हुई थी। पुलिस पार्टी सर्चिंग करते हुए आगे बढ़ रही थी कि राकसनाला से 300 मीटर पहले मुख्य मार्ग से 60 मीटर जंगल अंदर जामुन पेड़ के नीचे (थाना धौड़ाई) सुरक्षा बलों को क्षति पहुचाने के नियत से माओवादी नक्सलियों द्वारा लगाये 01 नग पे्रशर कुकर बम (05 कि0ग्रा0 करीबन) को लोकेट किया गया। जिसे बीडीएस टीम नारायणपुर द्वारा सावधानी पूर्वक डिफ्यूज किया गया। नक्सलियों द्वारा लगाये गये आईईडी को सुरक्षा बलों द्वारा मौके पर ही नष्ट कर माओवादी नक्सलियांे के मन्सुबें को नाकाम करने में सफलता मिली है।

छग शासन द्वारा लॉकडाउन में आपातकालीन सेवा हेतु जारी ई-पास एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड अस्पतालों में खाली बिस्तरों की जानकारी देने नया पोर्टल लांच

0

लाकडाउन के दौरान यदि जिले से बाहर यात्रा करते हैं तो ई-पास बनवाना अनिवार्य होगा। जिला कलेक्टर का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार लाकडाउन में अधिक सख्ती रहेगी। अनावश्यक घर से बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए बालोद जिले में 10 अप्रेल की शाम छह बजे से 19 अप्रेल की सुबह छह बजे तक लाकडाउन लगा दिया गया है। आदेश अवधि में जिले की सीमाएंबंद रहेंगी। बेहद जरूरी कार्यों से जिले में आने-जाने वाले नागरिकों के लिए लाकडाउन ई-पास की व्यवस्था की गई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड अस्पतालों में खाली बिस्तरों की जानकारी देने नया पोर्टल शुरू किया गया है। पोर्टल पर प्रदेश के सभी जिलों में संचालित कोविड केयर सेंटरों, कोविड अस्पतालों और अनुमति प्राप्त निजी अस्पतालों में कोरोना के इलाज के लिए उपलब्ध बिस्तरों की संख्या प्रदर्शित की गई है। अस्पताल में इलाज की जरूरत वाले मरीज पोर्टल  https://cg.nic.in/health/covid19/RTPBedAvailable.aspx 

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

पर प्रदर्शित खाली बिस्तरों की जानकारी के अनुसार संबंधित अस्पताल या कोविड केयर सेंटर में पहुंचकर उपचार करा सकते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पूर्ण लॉकडाउन के बावजूद यहाँ खुली थी दुकानें एसडीएम को जानकारी मिलने पर दुकानदारों पर की गई चलानी कार्यवाही

0

बालोद–कल दिनांक 11.04.2021 को पूर्ण लाकडाऊन लगने के बाद भी कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोल दी थी जिसमे गुरुर ब्लाक के ग्राम कोचेरा मै पूर्ण लॉकडाउन मै भी दुकान खुली हुई थी जब मीडिया के माध्यम से एसडीएम गुरुर को जानकारी मिली तभी वहां आकर सभी दुकान दार से 500 रूपया की चलानी कार्यवाही की गई ग्राम कोचेरा में ग्रामीण मास्क नहीं लगाए थे ऐसे मैं संक्रमण का

खतरा बढ़ रहा है वही भूलनडबरी गांव में भी कुछ दुकानें खुली पाई गई जिसपर भी चलानी कार्यवाही किया गया इन दोनों मामलों पर पंचायत ने की कार्यवाही इस मौके पर एसडीएम गुरुर अमित कुमार श्रीवास्तव सहित पंचायत प्रतिनिधि गाँव मे मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

ट्रेक्टर किराये पर ले जाने की आड़ में दूसरों को बेचने वाले शातिर आरोपी गिरफ्तार

0

ट्रेक्टर इंजन, पानी टेंकर एवं ट्रेक्टर ट्राली को छलकपट पूर्वक धोखाधडी कर किराये पर ले जाने के बहाने से दूसरों को बिक्री करने वाले आरोपी

(1) टेमेन्द्र कुमार उर्फ गोलू चन्द्राकर पिता स्व रामभरोसा चन्द्राकर उम्र 36 वर्ष साकिन भण्डेरा थाना देवरी जिला बालोद (छ.ग.)

(2) होरी लाल मण्डले पिता चोवाराम मण्डले उम्र 40 साल साकिन टिकरी थाना अर्जुन्दा जिला बालोद (छ.ग.) गिरफ्तार  

(1) आरोपियों के पुराने अपराधिक रिकार्ड-थाना बेमेतरा जिला बेमेतरा में वर्ष 2017 में

01,जिला राजनांदगांव के थाना लालबाग में 02, थाना सोमनी में 01,थाना कुरूद जिला धमतरी

में 01,जिला बालोद के थाना अर्जुन्दा में 01, थाना बालोद में 01,थाना देवरी में वर्ष 2016 में01

(2) पुराने मामले में हाल में ही धमतरी जेल से छूटे थे और वारदात तरीका बदलकर कर रहे

माह दिसम्बर 2020 को प्रकरण के आरोपीगण टेमेन्द्र कुमार उर्फ गोलू चंद्राकर और होरी लाल मण्डले दोनों ग्राम चेन्द्रीबन नवागांव चौकी पिनकापार जाकर गंगेश मानकर के घर में बी.एस.एन.एल. कपंनी द्वारा बिछाये जा रहे पाईप लाईन काय हेतु ट्रेक्टर इंजन, ट्राली एवं पानी टैंकर को किराया में प्रतिमाह एक ट्रेक्टर इंजन, एक पानी टैंकर के 24.000 रू. तथा एक टेक्टर ट्राली को 9.000 रू. प्रतिमाह की दर से प्रार्थी भागचंद वासनिक एवं गवाह गंगेश मानकर के साथ सौदा किये थे। प्रार्थी भागचंद वासनिक ने अपना एक ट्रेक्टर इंजन, गवाह नागेश मानकर ने अपना एक ट्रेक्टर इंजन, एवं एक पानी टैंकर, कोमल सिंह साहू ने अपना एक ट्रेक्टर इंजन एवं एक ट्राली तथा दुर्गाप्रसाद साहू ने अपना एक ट्रेक्टर इंजन, एक ट्राली एवं दो पानी टैंकर को प्रतिमाह किराया में आरोपियों को दिये थे। आरोपियों द्वारा सौदे के मुताबिक एक माह का किराया वार व्यक्तियो को दिये उसके बाद किराया का रकम नहीं दिये।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

वाहन स्वामियों द्वारा किराया का रकम एवं अपने वाहनों को मांगने पर टालमटोल कर दो चार दिन में वापस कर देने का आश्वासन देते थे। आरोपियों द्वारा गंगेश मनकर का एक ट्रेक्टर इंजन व एक पानी टैंकर तथा कोमल सिंह साहू का एक ट्रेक्टर इंजन, को वापस कर दिये शेष वाहनों को वापस करने समय देते रहे। आरोपियों द्वारा वाहनों एवं किराया की रकम नहीं देने पर वाहन स्वामियों द्वारा पता किये तब पता चला कि आरोपियों ने एक ट्रेक्टर इंजन, एवं दो ट्रेक्टर ट्राली को अपना सपत्ति होना बताकर अलग-अलग लोगों के पास विक्री कर दिये है। प्रार्थी भागचंद वासनिक की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपियों का पता तलाश कर पूछताछ हेतु अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों से पूछताछ कर समक्ष गवाहन धारा 27 साक्ष्य अधिनियम अंतर्गत मेमोरेण्डम लिया गया जो आरोपियों द्वार अपराध स्वीकार किये। आरोपी टेमेन्द्र उर्फ गोलू चंद्राकर के पेश करने पर एक ट्रेक्टर इंजन, एक ट्राली, दो पानी टैंकर एवं बिक्री का रकम 20.000 रू. तथा आरोपी होरीलाल मण्डले के पेश करने पर एक ट्रेक्टर ट्राली को जप्त किया गया है। आरोपियों द्वारा छलकपट पूर्वक प्रार्थी एवं गवाहों से उनके वाहनों को किराया में लेकर अपनी संपत्ति बताकर अन्य व्यक्तियों के पास बिक्री करके धोखाधडी किये है। प्रकरण के अब तक की सम्पूर्ण विवेचना एवं उपलब्ध साक्ष्यों से आरोपियों के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता अंतर्गत धारा 420,406.34 के तहत दण्डनिय अपराध घटित करना साबित पाये जाने से आरोपियों को समक्ष गवाह विधिसम्मत आज दिनांक 12.04.2021 को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है एवं जनता से अपील है कि इस प्रकार की ठगी से सतर्क रहें।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं । पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय बालोद के मार्गदर्शन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों एवं माल मशरूका को जप्त करते हुये वैधानिक कार्यवाही किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Breaking कोरोना का दूसरा चरण – जाने आज लॉकडाउन में कोरोना का क्या असर रहा

0

इन दिनों छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले में देश के दूसरे नंबर पर आ चुके हैं यहां संक्रमितों के साथ ही मरने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

आज डौंडी ब्लॉक के अंतर्गत जिले के इन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की स्थिति इस प्रकार रही –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

आयरन एंड स्पंज फैक्ट्री के विरोध में चपका सहित आसपास के 12 गांवो के हजारों ग्रामवासियों द्वारा हाईवे सड़क को किया गया जाम, पुलिस द्वारा खदेड़ने पर मची भगदड़, कई ग्रामीण हुए घायल

0

बस्तर के ग्राम चपका में मारकंडे नदी के किनारे प्रस्तावित आयरन एंड स्पंज फैक्ट्री के विरोध में चपका सहित आसपास के 12 गांवो के हजारों ग्रामवासियों द्वारा हाईवे सड़क को जाम करने से आवागमन ठप्प रहा | स्थानीय विधायक चंदन कश्यप के द्वारा ग्रामवासी को सही जवाब नहीं मिलने से ग्रामवासी हो गये थे उग्र और फैक्ट्री कंपनी के साथ साथ शासन प्रशासन के विरोध में लगातार नारेबाजी कर रहे थे

| वर्तमान परिस्थिति कोरोना महामारी को देखते हुए और इस प्रकार ग्रामवासियों द्वारा हजारों कि संख्या में जमा होने पर प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को खदेड़ने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा जिससे ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई और इसी अफरा तफरी में कई ग्रामीण घायल भी हो गए जिन्हें नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु ले जाया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS