City Media - Page 1709 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1709

Breaking नशे के खिलाफ शिकंजा कसती राजधानी पुलिस लाखों की ड्रग्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

0

रायपुर – नशे के खिलाफ राजधानी पुलिस शिकंजा कसने में कही कोई कसर नहीं छोड़ रही है अभी एक दो दिन पहले ही भिलाई की एक युवती को ड्रग्स मामले में पकड़ा गया और उसके मोबाइल की छानबीन की जा रही है और रायपुर में भी नशे के सौदागरों की तलाश में जुटी है

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

पुलिस | अभी हाल ही में दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी प्रतीक अहमद के पास से 2 ग्राम ब्राउन शुगर मिली है जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। बता दें कि रायपुर पुलिस लगातार नशे का कारोबार करने वालों के

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

विरुद्ध अभियान चलाकर घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। ड्रग्स मामले में भी कोतवाली पुलिस टीम ने कल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले समय में और राजधानी के कई रसूखदारों व बड़े नामों के खुलासे इस नशे के कारोबार से जुड़े होंगे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking पब्जी गेम के दौरान दोस्ती, दोस्ती का गलत फायदा उठाकर युवती के साथ हुआ गैंगरेप फिर विडियो बनाकर ब्लैकमेल

0

भोपाल – देश में बलात्कार जैसी घटनाये थमने का नाम ही नहीं ले रही है हाथरस की घटना से आरोपियों की मौत की सजा की मांग कर रहे है फिर भी लोगों को डर नहीं लगता | यह बलात्कार का मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का है जिसमे पुलिस ने एक नाबालिग

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

लड़की के साथ गैंगरेप के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है जिसमे 14 साल की नाबालिग ने उन तीन लड़कों के खिलाफ FIR करवाई है | जिसमे पीडिता ने बताया की लॉकडाउन के दौरान पब्जी गेम से उन तीनो लडको फुजेल, फरहान और रिजवान के साथ

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

दोस्ती हुई थी और दोस्ती के दौरान अब वे एक दुसरे से फ़ोन बात भी करने लगे थे | एक दिन लड़कों ने उसे एक जगह (रम्भा नगर) आने के लिए कहा और पीडिता उनके कहने पर वहां चली गई और वहां उन तीनो लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप को अंजाम दिया यह बात यहीं नहीं रुकी उन लड़कों ने इसका अश्लील विडियो बनाकर अब उसे ब्लैकमेल करने लगे और कई बार पीडिता से बलात्कार किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

जब हद से बाहर हो गई यह बात तब पीडिता ने अपने परिजनों को यह बात बताई तब परिजनों ने जाकर अशोका गार्डन थाना जाकर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. नाबालिग पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 2(N), 376 DA, 506 और 5/6 पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर है उन तीनो लड़कों को उनका मोबाइल न का लोकेशन पता कर गिरफ्तार कर लिया |

Breaking नाबालिग को घर में अकेली पाकर नियत ख़राब, बनी हैवानियत का शिकार

0

रायपुर – उत्तरप्रदेश हुए हाथरस की घटना से पुरे देश में उबाल है वहीँ दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में भी आये दिन बलात्कार के मामले लगातार सामने आ रहे है अभी बलरामपुर की घटना पिछले 15 दिनों में 5 दुष्कर्म की घटना हुई है जिसमे मासूम नाबालिग सबसे ज्यादा इसका शिकार

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

बनी | अभी फिर प्रदेश की राजधानी रायपुर में फिर एक घटना हुई वह भी नाबालिग के साथ | प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना उरला थाने की है 15 साल की युवती के साथ दुष्कर्म की घटना घटी | मामला दोपहर का है युवती और उसकी माँ साथ में रहते थे युवती के माता पिता पहले ही अलग हो चुके थे और आरोपी चंद्रशेखर चौधरी उन्ही के साथ साथ रहता था और

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

पिछले 10 सालों से रह रहा था दरअसल आरोपी भी उन्ही के गाँव (रांची के पास ) का था इस कारण उस पर विश्वास करते थे | घटना वाले दिन उसकी माँ किसी काम से बाहर गई थी जब आरोपी ने देखा कि युवती घर में अकेली है उसने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा और मना करने पर युवती के साथ मारपीट भी की और साथ में यह भी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

धमकी दी यदि किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा और उसने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जब पीडिता की माँ आई तब उसने सारी बात बताई फिर अपनी माँ के साथ थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाया पुलिस ने भी त्वरित करवाई करते हुए आरोपी को बलात्कार, मारपीट व पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया |

Breaking दिनदहाड़े युवक की हत्या से बालोद जिले में फैली सनसनी

0

बालोद – अरकार सेमरा रोड में दिनदहाड़े हत्या की वारदात से नगर में सनसनी फ़ैल गई है उक्त घटना कल बुधवार दोपहर की है जिसमे युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई है | आरोपी हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया था लेकिन बालोद पुलिस ने 5 घंटे के अन्दर आरोपी गिरफ्तार कर जांच पड़ताल कर रही है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम निल्ध्वज साहू 27 वर्षीय ग्राम पचमढ़ी जिला धमतरी का रहने वाला है | हत्या की वजह पैसे के लेनदेन की वजह से हुआ था दरअसल आरोपी मृतक के द्वारा ट्रेक्टर की ट्राली किसी अन्य व्यक्ति को बेचा था जिसका कमीशन 15

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

हजार रुपये मृतक को लेना था इसी बार पर मृतक ने आरोपी को फ़ोन कर ग्राम अरकार के पास पहुंचा फिर आरोपी और मृतक दोनों मिलकर वहीँ शराब पिए फिर मृतक के साथ आये साथी को शराब कब पड़ने की बात कहकर और लाने भेज दिए उसके बाद वे दोनों हिसाब

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

किताब करने बैठे और इसी बिच दोनों में झगडा शुरू हो गया और आरोपी गुस्से में किसी धारदार हथियार से गला रेत हत्या कर वहां से फरार हो गया | जब आसपास लोगों ने

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

लहूलुहान व्यक्ति को देखा तो कँवर चौकी को सुचना दी गई और पुलिस द्वारा त्वरित करवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया गया |

बोनस के मामले में सेल प्रबंधन के अड़ियल रवैए के खिलाफ सीटू ने किया प्रदर्शन।

0

दल्लीराजहरा – सेल कर्मचारियों के बहुप्रतीक्षित बोनस के मुद्दे पर 13 अक्टूबर को हुई एनजेसीएस कोर कमेटी की बैठक में प्रबंधन द्वारा अड़ियल रवैया अपनाते हुए एकतरफा फैसला लेकर पिछले वर्ष के बोनस की राशि को ही इस वर्ष के बोनस के रूप में घोषित किए जाने के खिलाफ आज सेल की सभी इकाइयों में सीटू ने विरोध प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में लौह.अयस्क समूह राजहरा के कर्मचारियों ने सीटू के नेतृत्व में माइंस ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया । प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने सेल प्रबंधन के रवैए की कड़ी आलोचना करते हुए

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश क्षत्रिय ने कहा कि हमारी कंपनी सेल पिछले दोनों वित्तीय वर्ष से में मुनाफे में रही है, तथा वर्तमान वित्त वर्ष में कोरोना महामारी के बावजूद अपनी जान जोखिम में डालकर उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे कर्मचारियों की अपेक्षा थी, कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में अधिक बोनस मिलेगा। कर्मचारियों की इन्हीं अपेक्षाओं के अनुरूप यूनियनों ने कल की बैठक में प्रबंधन से पिछले वर्ष की तुलना में अधिक बोनस दिए जाने की मांग की थी। जिस पर प्रबंधन ने

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

यूनियनों की सहमति के बगैर ही पिछले वर्ष के बराबर की राशि बोनस के रूप में दिए जाने की घोषणा कर दी । जिसे सीटू कर्मचारियों का अपमान मानती है, तथा सीटू ने पूरे सेल में प्रबंधन के इस फैसले का विरोध करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत हम आज यह प्रदर्शन करते हुए प्रबंधन से मांग करते हैं कि कर्मचारियों को पूरे सम्मान के साथ बोनस के मुद्दे पर पुनर्विचार कर पिछले वर्ष की तुलना में अधिक बोनस की राशि दी जाए। यूनियन के सचिव पुरुषोत्तम सिमैया ने कहा कि सेल कर्मचारी पूरी मेहनत और लगन के साथ कंपनी के उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ाएं रखने में अपनी जान तक कुर्बान कर दे रहे हैं, लेकिन सेल प्रबंधन कर्मचारियों के इस योगदान को नजरअंदाज कर कर्मचारियों के साथ अपमानजनक व्यवहार

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

कर रहा है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। अगर जरूरत पड़ी तो पूरी एकता के साथ इस आंदोलन का विस्तार किया जाएगा । उन्होंने कहा कि कल की बैठक में प्रबंधन का रवैया किसी भी कीमत पर बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। प्रबंधन कर्मचारियों की ताकत को कम करके आंक रहा है, प्रबंधन का यह रवैया कंपनी में औद्योगिक अशांति का कारण बन सकता है । इसलिए प्रबंधन को जल्द से जल्द बोनस के मुद्दे पर पुनर्विचार कर कर्मियों के लिए सम्मानजनक राशि की घोषणा करनी होगी। प्रदर्शन में उपस्थित सैकड़ों खदान कर्मियों ने भी प्रबंधन के अडियल एवं नकारात्मक रवैया की जमकर आलोचना की , तथा कहा कि हम आगे किसी भी हद तक संघर्ष में जाने के लिए तैयार हैं ।

प्रभारी निदेशक भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रथम राजहरा आगमन पर भारतीय मजदूर संघ की तरफ से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया

0

आज दिनांक 14-10-2020 को प्रभारी निदेशक भिलाई इस्पात संयंत्र के रूप में के प्रथम राजहरा आगमन पर भारतीय मजदूर संघ की तरफ से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया साथ ही उन्हे कर्मियों के हितार्थ मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही के लिए ज्ञापन सौंपा गया। संघ की ओर से रखी गई मांगे इस प्रकार है-

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

1) कोविड-19 जैसे वैश्विक महामारी के समय भी कर्मियों ने जिस प्रकार से संयंत्र के उत्पादन और उत्पादकता को सतत बनाए रखा उसे देखते हुए संघ मानता है कि इस वर्ष कर्मी गण पिछले वर्ष की तुलना में अधिक बोनस के हकदार हैं अतएव संघ मांग करता है कि कर्मियों को पिछले वर्ष की तुलना में अधिक बोनस दिया जावे।
2) वर्षों से लंबित वेतन समझौता जल्द से जल्द शुरू की जावे एवं एक सम्मानजनक समझौता किया जावे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

3) कोविड-19 एक वैश्विक महामारी है एवं इस वैश्विक महामारी के दौरान भी बीएसपी कर्मियों ने हिम्मत और हौसले का उदाहरण पेश करते हुए संयंत्र के उत्पादन और उत्पादकता को बनाए रखा,किंतु या बड़े ही विडंबना की बात है कि स्वयं प्रबंधन ने अपने ही स्थाई आदेश के नियमों की अवहेलना करते हुए कर्मियों को क्वारंनटाईन अवधि के लिए अपने मेडिकल लीव लेने हेतु मजबूर किया गया जिसका संघ ने समय-समय पर विरोध करते हुए किसी भी कारणों से क्वारंटाइन होने वाले कर्मियों को क्वॉरेंटाइन लीव देने की मांग की किंतु प्रबंधन की तरफ से कुछ परिपत्र का हवाला देते हुए ऐसा करने से मना किया जा रहा है।प्रबंधन के इस बर्ताव का संघ विरोध करता है एवं मांग करता है कि संघ द्वारा अपने पत्र क्रमांक -भा म सं/ख म सं/राज/महामंत्री- ज्ञापन/2020/62 दिनांक- 31.08. 2020 के माध्यम से 1.6. 2020 से 16. 6 .2020 के बीच क्वॉरेंटाइन होने वाले सभी कर्मियों की क्वारंटाइन लीव मंजूर की जावे एवं इस पत्र में उठाए गए सवालों का जवाब जल्द से जल्द संघ को उपलब्ध कराया जावे।
4) खदान में संवैधानिक पदों पर कार्यरत कर्मियों के लिए माइंस रूल 1955 के रूल 46 में उल्लेखित फ्रंटलाइन सुपरवाइजर कैडर का निर्माण किया जावे एवं जो कर्मी जब से इस पद पर कार्यरत हैं तब से इसका लाभ दिया जावे। इस संबंध में विस्तृत पत्र संघ द्वारा शीघ्र ही आपको प्रेषित की जावेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png


5)दिनांक 22-05-2020को दल्ली यंत्रीकृत खदान में घटी फेटल दुर्घटना के लिए जिस तरह निर्दोष कर्मी श्री संतोष देवांगन को दोषी मानते हुए दंडात्मक कार्यवाही की जा रही है संघ उसका विरोध करता है और मांग करता है कि श्री संतोष देवांगन को दोषमुक्त करार देते हुए ईस प्रकरण के दोषी अधिकारियों पर दंडात्मक कार्यवाही की जावे।ईस संबंध में संघ के द्वारा विस्तृत रिपोर्ट आपको पेश की जा चुकी है। परन्तु उस रिपोर्ट पर समुचित कार्यवाही अपेक्षित है।6) हाल ही में संघ द्वारा स्थानीय प्रबंधन के समक्ष ठेकेदार M/S राजहरा इंजीनियरिंग वर्क्स सरकारी समिति(REWSS) द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायत की गई थी जो कि सही पाई गई है किंतु स्थानीय प्रबंधन द्वारा उक्त ठेकेदार के विरुद्ध किसी तरह की कोई दंडात्मक कार्रवाई ना करना कई शंकाओं को जन्म देता है। अतः संघ यह मांग करता है कि M/S REWSS द्वारा किए जा रहे अन्य ठेका कार्यो की भी जांच की जावे एवं इन्हें तत्काल प्रभाव से कंपनी से डिबार किया जावे।
7) कोविड-19 महामारी से अगर किसी कर्मी की मौत होती है तो उसे तत्काल मुआवजे के रूप में रुपए 50 लाख एवं आश्रितों में से एक को अनुकंपा नियुक्ति दी जावे। मुआवजे के रूप में दी जाने वाली रकम हेतु कंपनी चाहे तो ग्रुप इंश्योरेंस का विकल्प इस्तेमाल कर सकता है।
8) महोदय स्थानीय प्रबंधन द्वारा स्पाट
टेंडर के आड़ में कई तरह की धांधली की जा रही है जिससे कंपनी को नुकसान एवं इस ठेके से जुड़े चंद अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों को फायदा हो रहा है। संघ यह मांग करता है कि तत्काल प्रभाव से इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाई जावे।
9) डीएवी इस्पात सीनियर सेकेंडरी स्कूल से इस्पात
शब्द को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए क्योंकि स्कूल में पदस्थ शिक्षकों द्वारा किए जा रहे कृतियों से स्कूल का नाम बदनाम हो रहा है और ऐसे कुकृत्य करने वाले शिक्षकों को मुख्य महाप्रबंधक खदान द्वारा शिक्षक दिवस पर सर्वशिक्षक का अवार्ड देना भी कई शंकाओं को जन्म देता है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी शीघ्र ही आपको संघ द्वारा प्रेषित की जावेगी।
आशा है कि संघ के इन वाजिब मांगों को आप संज्ञान में लेते हुए समुचित कार्रवाई करेंगे। संघ द्वारा आप को आश्वस्त किया जाता है कि संयंत्र के उत्पादन और उत्पादकता को बनाए रखने में संघ और इसके सदस्यों द्वारा आप को सतत सहयोग मिलता रहेगा।साथ ही संघ यह भी मांग करता है कि समय-समय पर कर्मियों के समस्याओं और चर्चा हेतु आप संघ को समय देंगे ताकि समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए समुचित समाधान बातचीत के माध्यम से निकाला जा सके। ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से खदान मजदूर संघ भिलाई के राजहरा शाखा के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती और सचिव लखन लाल चौधरी उपस्थित थे

Breaking दल्लीराजहरा कोरोना अपडेट – जाने ! किस वार्ड से कितने संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है इसी बीच आज दल्लीराजहरा में 17 संक्रमितों की पहचान हुई |

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें | आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 01  से 03, वार्ड क्र 03  से 01, वार्ड क्र 04  से 01, वार्ड क्र 07  से 02, वार्ड क्र 14  से 01, वार्ड क्र 17  से 01, वार्ड क्र 19  से 01, वार्ड क्र 20  से 03, वार्ड क्र 23  से 02  और वार्ड क्र 24  से 02 इसमें एंटीजन से 05, RTPCR से 07 और True नॉट से 05 कुल 17 लोग संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भीनगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

थाना गुरुर – नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने एवं प्रताड़ना के कारण आत्महत्या के दोषी आरोपी गिरफ्तार

0

गुरुर – आरोपी घनश्याम साहू निवासी- चंदनबिरही थाना गुरूर के द्वारा दिनांक 19.09.20 को

आरोपी घनश्याम साहू
This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

नाबालिक लड़की को शादी करने के लिए प्रलोभन देकर, बहला फुसला कर भगा कर ले गया और शादी करने के लिए दबाव बना कर प्रताड़ित करने के कारण नाबालिक लड़की द्वारा जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

आरोपी का कृत्य धारा  363,366,306 भादवि का अपराध होने से मर्ग जांच पर से अपराध कायम किया गया उक्त  आरोपी घनश्याम साहू को आज दिनांक 14.10.20 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया  |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

शराब बंदी की वादा करने वाली कांग्रेस सरकार अंकित मूल्य से अधिक दाम पर जिले के सरकारी शराब दुकान में सरकार के संरक्षण में बेच रही है-आम आदमी पार्टी

0

सैय्यद वली आजाद – नारायणपुर – 14-Oct-2020

जिले के कई गांवों में अंग्रेजी एवं देशी शराब की अवैध बिक्री धड़ल्ले से हो रही है जिससे गांवों का महौल  खराब हो रही है–सुजीत ठाकुर जिला उपाध्यक्ष नारायणपुर ।

जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाग ने कहा कि नारायणपुर जिले के सरकारी शराब दुकान में  कुछ मदिरा प्रेमीयो  ने जाकर पता लगया  व खरीदी की तो पता चला कि सभी प्रकार के विदेशी और देशी शराब की अंकित मूल्य  से अधिक दाम पर बेची जा रही है और बिल भी नही दे रहे है । शराब बेचने वाले सेल्समेन से इस संबंध में पुछने पर उनके द्वारा शराब आनलाइन बेचने की बात कही और इसका रेट भी आनलाइन आता है कहा गया। अंकित मूल्य से इसका कोई मतलब नहीं टूट-फूट की भरपाई के लिये ऐसा किया जा रहा है । शराब दुकान की सी सी टी वी कैमरा भी बंद पड़ी हुई है। शराब दुकान के बाहर बेची जाने वाले शराब की सुची का अवलोकन करने से पता चला कि कई शराब का नाम ही सूची में नहीं है और शराब बेची जा रही है।

सुजीत ठाकुर ने कहा कि जिले के विदेशी एवं देशी शराब अवैध तरीके से बेची जा रही है जिससे गांवों का महौल खराब होते जा रही है। हमने प्रेस के माध्यम से पहले भी अवगत करा चुके है

अपने चुनावी घोषणा पत्र में शराब बंदी का वादा करने वाली भुपेश बघेल सरकार को दो साल होने जा रहा है इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं कर रही है। कोरोना महामारी जैसे समय में भी बिना कोविड के नियम का पालन करते हुए शराब बेच रही। भुपेश बघेल जी पुछना चाहते हैं कि शराब दुकान में कोरोनावायरस का संक्रमण नहीं फैलता ।

शराब की अंकित मूल्य से अधिक दाम पर लगातार प्रेस व मिडिया के माध्यम से अवगत कराते आने के बाद भी अधिक दाम लिया जा रहा है साथ ही  गांव-गांव में अवैध विदेशी और देशी शराब की ब्रिकी पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो आम आदमी पार्टी आंदोलन करेगी। जिसकी संपूर्ण जावबदारी शासन प्रशासन की होगी।

Breaking तेज रफ़्तार बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौके पर मौत

0

बालोद – जगन्नाथ साहू – 14-Oct-2020   

बालोद – कन्नेवाडा करहिभदर बस स्टेशन के पास एक्सीडेंट सायकल चालक की मौके पर मौत हो गई।  चिंताराम विश्वकर्मा उम्र 48 वर्ष सायकल चालक ग्राम पर्रेगुडा का निवासी है। जिसकी मौके तत्काल मौत हो गई वहीं बाइक चालक को तत्काल जिला हॉस्पिटल ले जाया गया है।

घटना लगभग 4 बजे का है जब मृतक चिंताराम विश्वकर्मा  कृषि केंद्र से दवाई खरीद कर वापस आ रहा था तभी बालोद साइड से आ रहे तेज रफ्तार पल्सर बाइक सी जी 05A H 6359 सवार ने सायकल को टक्कर मार कर लगभग 40 फीट घसीटते हुए यात्री प्रतीक्षालय

तक लाया जहाँ पर लगे स्टील के ग्रील में फसने के बाद वही पर गाड़ी रुकी है। और यात्री  प्रतीक्षालय की ग्रील  पूरी तरीके से टूट गई। मौके पर पहुँची बालोद पुलिस बाइक सवार धमतरी का बताया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

MOST POPULAR

HOT NEWS