City Media - Page 1721 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1721

Big Breaking लॉकडाउन के सातवे दिन दल्लीराजहरा में मिले 08 कोरोना पॉजिटिव

0

लॉकडाउन के सातवे दिन दल्लीराजहरा में मिले 08  कोरोना पॉजिटिव मिले है |  

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1.jpg

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए

आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 05 से 01, वार्ड क्र 15 से 01,  वार्ड क्र 16  से 01, वार्ड क्र 21  से 01, वार्ड क्र 24  से  01, वार्ड क्र 25 से  01, वार्ड क्र 27 से 01, एवं महामाया से 01  पॉजिटिव मिले है इस प्रकार कूल मिलाकर 08 संक्रमितों की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

होम आइसोलेशन में 05 लोगों को, आइसोलेशन सेंटर दल्लीराजहरा में 02  लोगों को एवं 01 को बालोद covid सेंटर भेजा गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

वीआईपी रोड स्थित होटल के पार्किंग में पिस्टल से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0

रायपुर – वीआईपी रोड स्थित होटल क्वीन क्लब के पार्किंग में मामूली विवाद पर पिस्टल से फायर कर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को तेलीबांधा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | आरोपी का नाम हितेश भाई पटेल है |

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1.jpg

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 27-Sep-2020 की रात्रि करीब 10 बजे की है  प्रार्थी आफताब कुरैशी ने जैसा पुलिस को बताया कि वह रायपुर के राजा तालाब में रहता है और

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

मैट्स कॉलेज से बी कॉम द्वितीय वर्ष का छात्र है | घर में किसी के न होने के कारण वह अपने दोस्त अनुराग गोस्वामी के साथ वह होटल में खाना पार्सल के सम्बन्ध में पूछताछ करने गए थे तभी होटल के पार्किंग में वह युवक मिल गया और मामूली विवाद पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

स्वास्थ्य मंत्री के ठोस आश्वासन के बाद एन. एच. एम. के स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित….कर्मचारी आज से ड्युटी पर

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर – 29-Sep-2020

आज से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी पर….

छ.ग. प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रांतीय आव्हान पर एन.एच.एम. एवं छत्तीसगढ़ एडस नियंत्रण कार्यक्रम मे कार्यरत समस्त स्वास्थ्य संस्था के अधिकारी/कर्मचारी डाॅक्टर, नर्स, लैब तकनिशियन, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, फार्मास्स्टि, काउंसलर, डेेंटल सहायक, जेएसए, डाटा मैनेजर, अकाउंट मैनेजर, प्रोग्राम मैनेजर, जेएसए आदि 19/09/2020 से अपनी एक सूत्रीय मांग छ.ग. राज्य के 13000 स्वास्थ्य कर्मियों के नियमितिकरण को लेकर लगातार हडताल कर रहें थे। स्वास्थ्य मंत्री के ठोस आश्वासन के बाद सोमवार को हडताली कर्मचारियों ने प्रांताध्यक्ष के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सामूहिक रूप से कार्य पर लौटने हेतु उपस्थिति दिया।

ज्ञात हो कि संविदा स्वास्थ्य कर्मियो के हडताल मे चले जाने के कारण जिले मे स्वास्थ्य सेवाए बद से बदतर हो गई थीं। जिले के कई उपस्वास्थ्य केन्द्रो तथा हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरो मे ताला जडा हुआ था। साथ ही जिला अस्पताल , सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो मे कार्यरत कर्मचारियों के हडताल मे जाने के कारण जिले के लोगो को स्वास्थ्य सेवाए नही मिल पा रही थीं। इनके द्वारा किये जाने वाला कार्य टीकाकरण, गर्भवती जांच, परिवार कल्याण का साधन जैसे कापर-टी, पीपीआईयुसीडी लगाना ,कुष्ट रोगो की पहचान करना व उनका ईजाज स्टार्ट करना, टीबी मरीजो को खोजना एवं उन्हे ठीक करने के लिए उनका ट्रीटमेंट स्टार्ट करना, एचबी चांच करना, डायबीटीज एवं हाईपरटेंशन के मरीजो को खोजना और उनका ट्रीटमेंट स्टार्ट करना, ब्रेस्ट एवं सरवाईकल कैंसर की स्क्रीनिंग करना उन्हे उच्च संस्थान रेफर करना , जन्मजात विकृति वाले बच्चो को इलाज के लिए सही जगह ले जाना, मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य की देखभाल करना, एचआईवी टेस्ट करना एवं एचआईवी पाजीटीव को एआरटी सेंटर भेज उनका ट्रीटमेंट स्टार्ट करना, घर प्रसव को रोकना, ब्लड स्लाईड, गर्भवती महिलाओं को पोषाण आहार के साथ-साथ रहन-सहन के तरीके समझााना, स्तनपान करवाना सिखाना,प्रसव करवाना, योग करवाने, टीबी के लिए सीबीनाट टेस्ट इत्यादि के साथ-साथ कोरोना जांच जैसे सबसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहा था। जिसके कारण पुरे जिले मे स्वास्थ्य सेवाएॅ बदहाल हो गई थीै।
जिले के स्वास्थ्य विभाग के मुख्या मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ ए.आर. गोटा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं एड्स नियंत्रण कार्यक्रम मे कार्यरत समस्त संविदा अधिकारी/कर्मचारी अपनी एक सूत्रीय मांग नियमितिकरण के लिए 19/09/2020 से लगातार हडताल कर रहे थे। आज दिनांक 28/09/2020 को हड़ताल को स्थगित कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय मे अपनी उपस्थिति दिए है कल से सभी अपने कार्यस्थल पर सेवाएं देंगें।

संघ के जिला इकाई अध्यक्ष प्रदीप देवांगन , उपाध्यक्ष डॉ. सतीश उसेंडी, एवं प्रवक्ता डाॅ कुंवर उसेंडी ने बताया कि हम अपनी मांग नियमितिकरण के लिए दिनांक 19/09/2020 से लगातार हड़ताल कर रहे थे। माननीय स्वास्थ्य मंत्री ने हमारे संघ के प्रांतीय टीम को नियमितिकरण के लिए ठोस आश्वासन दिया है। इसलिए हमारे संघ के प्रांताध्यक्ष श्री हेमंत सिन्हा द्वारा कोरोना काल को देखते हुए मानवता के नाते आम जनो को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए हड़ताल स्थगन का फैसला लिया गया है। जिसके तारत्म्य मे हम जिले के संविदा कर्मचारी हड़ताल को स्थगित कर रहें हैं। नियमितिकरण के लिए जरूरत पडी तो हम दोबारा मैदान में उतरेंगे।

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रक्षित आरक्षी केन्द्र, बालोद का वार्षिक निरीक्षण किया गया

0

बालोद – दिनाँक 28/09/2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय , जिला – बालोद श्री जितेन्द्र सिंह मीणा द्वारा रक्षित आरक्षी केन्द्र, बालोद का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1.jpg

महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण, किट परेड का निरीक्षण, वाहन शाखा का निरीक्षण पश्चात बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

रक्षित केंद्र के सभी शाखा का निरीक्षण किया गया। जैसे स्टोर शाखा,वाहन शाखा , शस्त्रागार, तकनीकी गजट, इत्यादि।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

रक्षित केंद्र की साफ सफाई, साज सज्जा उच्च दर्जे की पाई गई। सभी शाखाओं का कार्य संतोषजनक और अच्छा पाया गया।

बालोद जिला पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग की गई

0

बालोद – बालोद जिला पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग की गई। जिसमें अन्य राज्य से  जिला बालोद आने वाले वाहनों को विशेष रूप से चेक किया गया। संदिग्ध वस्तु और संदिग्ध व्यक्तियों का पता लगाने और कार्यवाही हेतु यह चेकिंग की गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

जन मुक्ति मोर्चा शहीद कॉमरेड शंकर गुहा नियोगी जी के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के अंतिम दिन मजदूर-किसान के एकता के प्रतीक लाल हरा झण्डे का ध्वजारोहण किया गया

0

दल्लीराजहरा – जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा शहीद कॉमरेड शंकर गुहा नियोगी जी के 29 शहादत दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में तीसरे और अंतिम दिन काल दिनाँक 28/09/2020 को सुबह 08 बजे से दल्ली राझहरा के विभिन्न चौक चौराहे पर

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1.jpg

मजदूर-किसान के एकता के प्रतीक लाल हरा झण्डे का ध्वजारोहण किया गया जिसमें बालोद जिला, राजनांदगांव जिला, कांकेर जिला में जंहा जंहा नियोगी जी को माननेवाले और जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ का काम चल रहा है वहां पर लाल हरा झण्डे का ध्वजारोहण किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

दोपहर 02:30 को जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़🇧🇾 द्वारा शहीद स्मारक शहीद चौक दल्ली राजहरा में श्रद्धांजलि  का आयोजन किया गया,  इस कोरोना काल में कोविड 19  के प्रकोप से बचाव हेतू इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सेनेटजर, मास्क,  सोशल डिस्टेंड का उपयोग करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

गुरुर पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही

0

गुरुर – थाना गुरूर जिला बालोद में अप. क्रमांक 390/20 धारा 34 आब. एक्ट के तहत आरोपी तीरथ राम निषाद पिता पुनू राम निषाद उम्र 43 वर्ष सकिन सोरर थाना गुरूर जिला बालोद के कब्जे से 18 पौवा देसी प्लेन मदिरा शराब कीमती 1440 रुपया जब्त कर कार्यवाही किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

अवैध रूप से शराब बिक्री एवं जुआ खेलते व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही

0

बालोद – पुलिस अधीक्षक जिला बालोद के निर्देशानुसार लघु अधिनियम के अंतर्गत अधिक से अधिक कार्यवाही किया जा रहा है अभियान के तहत थाना बालोद में आबकारी एक्ट के तहत पुलिस स्टाफ के द्वारा अपने थाना क्षेत्र में रेड की कार्यवाही की गई –

थाना बालोद अप क्रमांक 313/20 धारा 34 ,1(क) आबकारी अधिनियम
आरोपी – गिरीश कुमार निर्मलकर पिता सदा राम उम्र 25 साल निवासी चिचबोड थाना जिला बालोद
जप्ती- 22 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 3.960 बल्क ली कीमती 1760 रु
This image has an empty alt attribute; its file name is food-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

कोरोना रक्षक छत्तीसगढ़ की चलने वाले मुहीम में कोरोना होने से कोरोना को मात देने तक के अनुभव व्यक्त किये ग्राम चिटौद के लोकेश साहू

0

धमतरी के उमेश सिन्हा व अक्षांश साहू द्वारा चलाई जा रही मुहीम में चिटौद के लोकेश साहू ने वीडियो के माध्यम से कोरोना होने से कोरोना को मात देने तक का अनुभव व्यक्त किया है। जिसे लोगो ने बहुत पसंद किया है यूट्यूब में इस वीडियो को 1 हजार वाच टाइम मिला है ।कोरोना रक्षक छत्तीसगढ़ द्वारा चलाई जा रही है इस मुहीम का उद्देश्य लोगो को कोरोना के प्रति जागरूक करना है ताकि लोग कोरोना पीड़ित व्यक्ति के अनुभवों को समझ कर सतर्क व जागरूक हो सके हो सके। यह मुहीम पुरे छत्तीसगढ़ के कोरोना पीड़ित के अनुभवों को व्यक्त करने व कोरोना से लोगो की रक्षा करने के लिए चलाया जा रही है

Big Breaking लॉकडाउन के छठवें दिन दल्लीराजहरा में मिले 20 कोरोना पॉजिटिव

0

लॉकडाउन के छठवें दिन दल्लीराजहरा में मिले 20 कोरोना पॉजिटिव जिसमे दल्लीराजहरा के 17   डौंडी से 03 मरीज मिले है |  

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए

आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 07 से 01 वार्ड क्र 12 से 01,  वार्ड क्र 15  से 01, वार्ड क्र 17  से 01, वार्ड क्र 21 से  01, वार्ड क्र 23  से  04, वार्ड क्र 24  से 01, वार्ड क्र 25  से 03, वार्ड क्र 27  से 01, मुल्ला भानु से 01, धुर्वाटोला से 01 कुम्ही मानपुर  से 01 एवं डौंडी से  से 03  इस प्रकार कूल मिलाकर 20  संक्रमितों की पुष्टि हुई है |

होम आइसोलेशन में 10 लोगों को रखा गया है एवं आइसोलेशन सेंटर दल्लीराजहरा में 10 लोगों को रखा गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

MOST POPULAR

HOT NEWS