City Media - Page 1722 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1722

मास्क नहीं पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही करने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर 28 सितम्बर 2020

जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक संपन्न

कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत राहुल देव ने आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जिला स्तरीय कोरोना टास्क फोर्स समिति की बैठक ली। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देव ने मास्क नहीं पहनने, सोशल डिस्टेंसिग का पालन नही करने, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। सीईओ श्री देव ने सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों को आयुर्वेदिक काढ़ा देने की बात कही, इसके लिए कोविड केयर सेंटर में स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय क्षेत्र के होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को नगर पालिका द्वारा वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पोस्ट कोविड केयर के संबंध में कोविड-19 से प्रभावित लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है, ताकि उन्हें पुनः कोविड होने से बचाया जा सके। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पोस्ट कोविड केयर के विभिन्न बिंदुओं के पेम्पलेट तैयार कर नगर पालिका द्वारा वितरित करने कहा। उन्होंने जिले में चल रहे कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी ली। होम आईसोलेशन में रहने वाले लोगों के लिए बनाये गये कॉल सेंटर की व्यवस्थाओं के बारे में भी पूछा। सीईओ श्री देव ने कहा कि कोरोना वायरस के नियंत्रण हेतु सभी प्रकार के उपाय सुनिश्चित की जाए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयंत वैष्णव, एसडीएम श्री दिनेश कुमार नाग, डिप्टी कलेक्टर श्री गौरीशंकर नाग, वैभव क्षेत्रज्ञ के अलावा अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आनंद राम गोटा ने बताया कि वर्तमान में लैब टेक्नीशियनों द्वारा जिले के स्वास्थ्य केंद्रों एवं विभिन्न जगहों पर जाकर जांच किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आईसोलेशन एवं निःशुल्क कन्सल्टेशन हेतु जिला चिकित्सालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07781-252245 और मोबाईल नंबर 62646-38959 है। जिले के होम आईसोलेशन में रहने वाले किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की परेशानी होने अथवा सलाह-मशविरा लेने हेतु किसी भी समय (24 घंटे) नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा राज्य कार्यालय के टोल फ्री नंबर 104 पर भी संपर्क कर सूचित कर सकते हैं। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गोटा ने जिले में कोविड 19 संक्रमण के संक्रमित मरीजों, स्वस्थ मरीजों, आईसोलेशन के लिये गये सेम्पलों की संख्या, होम क्वांरटीन, प्राप्त रिपोर्ट, कंटेनमेंट एरिया एवं कोरोना संक्रमण से बचाव तथा जिला चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

युवती ने की ख़ुदकुशी, जान देने से पहले मोबाइल से डिलीट किया डाटा

0

भिलाई – भिलाई की एक युवती ने घर में ही ख़ुदकुशी कर ली है | ख़ुदकुशी की वजह पता नहीं चल पाया है | शनिवार की रात सभी लोग खाना खाकर अपने कमरे में चले गए, रविवार को जब उसने दोपहर तक अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को शक हुआ जब दरवाजा तोड़कर अन्दर गए तो उसके सिर से खून बह रहा था | अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया |

This image has an empty alt attribute; its file name is food.jpg

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती का नाम रिया त्रिपाठी है उसके पिता बीएसपी कर्मचारी है |पड़ोसियों से पता चला कि घर में पारिवारिक कलह बहुत ज्यादा होता था |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

पुलिस तहकीकात में पता चला कि युवती पहले तो फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की लेकिन नीचे गिरने से सिर पर चोट लगी | जब युवती का मोबाइल फ़ोन देखा गया तो उसके पूरा डाटा डिलीट पाया गया था |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

निजी स्कूलों द्वारा लिए जा रहे फीस को लेकर अब छत्तीसगढ़ सरकार ने किया हस्तक्षेप

0

रायपुर – पालक संघ की ओर से कोर्ट में दायर याचिकाओं की सुनवाई के दौरान पिछले दिनों हाईकोर्ट ने इस संबंध में निर्देश जारी किए थे, जिसके परिपालन में राज्य सरकार की ओर से फीस की पूरी जानकारी देने के लिए सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is food.jpg

हाई कोर्ट के इस संबंध में निर्देश के बाद राज्य सरकार ने जिला शिक्षा अधिकारियों के लिए एक आदेश जारी किया है जिसमें सभी जिलों से सभी स्कूलों द्वारा इस अवधि के दौरान वसूली गई फीस का पूरा ब्योरा मांगा गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

आदेश में 31 जुलाई 2020 को कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय का पालन करने के लिए कहा गया था। साल 2019-20 में किन-किन विद्यार्थियों से फीस ली गई, विद्यार्थियों से किन-किन मदों में फीस की वसूली की गई और फीस जमा नहीं होने पर किन-किन विद्यार्थियों को पढ़ाई से वंचित किया गया या टीसी दी गई, इस संबंध में जिला अधिकारियों से पूरी जानकारी मांगी गई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

लॉकडाउन में निजी स्कूलों द्वारा मनमानी तौर पर छात्रों के पालकों से फीस वसूली जा रही है। नियमित कक्षाएं न लगने के बावजूद सभी तरह के शुल्क लिए जा रहे हैं। इसे देखते हुए पालक संघ लगातार विरोध कर रहा है।

बीएमएस द्वारा माइंस में कार्यरत ठेका श्रमिकों को covid 19 के इलाज का खर्च नियमित कर्मचारियों की तरह बीएसपी से देने की मांग की

0

दल्लीराजहरा बीएसपी द्वारा नियमित कर्मियों एवं उनके परिजनों के लिए covid 19 इलाज हेतु किये गए खर्च देने की  घोषणा की गई थी उक्त घोषणा में ऐसे लोगों को भी सम्मिलित किया गया है जिन्होंने पूर्व में covid 19 के इलाज हेतु स्वयं के खर्च पर कराया था उनके खर्च की अदायगी भी बीएसपी प्रबंधन द्वारा की जाएगी | भारतीय मजदूर संघ प्रबंधन के इस पहल का स्वागत किया है किन्तु बीएसपी प्रबंधन द्वारा माइंस में कार्यरत ठेका श्रमिकों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is food.jpg

एवं बीएसपी प्रबंधन से मांग की गई है कि आज खदानों में ठेका श्रमिकों और नियमित कर्मियों की भागीदारी बराबर की है | ऐसे में उत्पादन में ठेका श्रमिकों की बराबर की भागीदारी रहते हुए भी उन्हें इस लाभ से वंचित रख उनके साथ सौतेला व्यव्हार करना भारतीय मजदुर संघ की दृष्टि से अव्यवहारिक एवं अनुचित है | भारतीय मजदुर संघ के अध्यक्ष मदन माईती द्वारा बीएसपी प्रबंधन से मांग की है कि परिपत्र में उल्लेखित covid 19 के इलाज हेतु किये गए खर्च के प्रतिपूरक अदायगी का लाभ ठेका श्रमिक एवं उनके परिजन को भी दिया जाए |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Big Breaking राजधानी में लॉकडाउन बढेगा या नहीं ? जाने क्या फैसला लिया गया

0

रायपुर में आज रात 12 बजे लॉकडाउन खत्म हो जायेगा। राजधानी में हुई जिला स्तरीय अहम बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया है। हालांकि राजधानी में लॉकडाउन तो खत्म हो जायेगा, लेकिन कुछ शर्तें अभी भी बनी रहेगी। कल से सभी दुकानें रात 8 बजे तक खुलेगी। वहीं होटलों को होम डिलेवरी के लिए 10 बजे तक की छूट रहेगी। राजधानी आज मंत्री रविंद्र चौबे के बंगले में जिला प्रशासन की बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक के बाद राजधानी में लॉकडाउन नहीं लगाने का फैसला लिया गया. रायपुर में एक सप्ताह का सख्त लॉकडाउन कल से खत्म हो जाएगा. मंत्री चौबे ने कहा कि मंगलवार से लॉकडाउन खुल जाएगा. इसे आगे और नहीं बढ़ाया जाएगा. कल सुबह से रात 8 बजे तक सभी दुकानें खुलेंगी. बता दें कि 21 सितंबर से 28 सितंबर तक रायपुर में लॉकडाउन लगाया गया था. जिसका आज अंतिम दिन था. प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे और जिला प्रशासन व चैंबर के पदाधिकारियों की बैठक के बाद लॉकडाउन नहीं लगाने का फैसला लिया गया.

जांच के लिए पेट्रोलिंग टीम को बढ़ाएंगे

रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि हमने निर्णय लिया है कि जिस तरीके से परिस्थितियां है अब लोग इसे समझ चुके हैं कि डिस्टेंस मेंटेन, मास्क लगाकर चलना जरूरी है. रायपुर में पहले अलग-अलग दुकानें अलग-अलग टाइम पर खुलती थी, लेकिन कल लॉकडाउन खुलेगी तो लोगों की भीड़ बढ़ेगी जिसे देखते हुए निर्णय लिया गया है कि सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक सभी दुकानें खुले रहेंगे, और ऑनलाइन डिलीवरी रात 10 बजे तक होंगी.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

जांच के लिए पेट्रोलिंग टीम को बढ़ाएंगे. जनता से अपील करना चाहता हूं कि ध्यान रखें, रायपुर में ऑक्सीजन की कमी नहीं किसी भी तरफ की व्यवस्था की कोई कमी नहीं है, इसलिए निडर होकर टेस्ट कराए, अभी तक कोरोना की वैक्सीन नहीं बनी है, उससे पहले तक मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग ही आपके बचाव का रास्ता है.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

जिला प्रशासन को भी निर्देश दिए गए हैं कि कहीं भी भीड़ नहीं होना चाहिए, और लोगों के द्वारा मास्क लगाया जाना चाहिए, शहर में अनाउंस होना चाहिए, जो लोग मास्क नहीं लगाएंगे उनके खिलाफ सख्त और कड़ी कार्रवाई लगातार किया जाना चाहिए.

शहीद कॉमरेड शंकर गुहा नियोगी जी के शहादत दिवस पर जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा मजदूर किसान के एकता के प्रतीक लाल हरा झंडे के सम्मान में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया

0

शहीद कॉमरेड शंकर गुहा नियोगी जी के शहादत दिवस पर जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में आज दिनाँक 27/09/2020 को दूसरे दिवस व शहीदे आजम भगत सिंह के जन्म दिवस पर नियोगी जी द्वारा बनाये गए मजदूर किसान के एकता के प्रतीक लाल हरा झंडे के सम्मान में फ्लैग मार्च का आयोजन दल्ली राझहरा में जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png


क्षेत्र के मजदूर-किसान बेरोजगार युवा व आम जनता के भावनाओ का सम्मान करते हुए,
इस कोरोना काल में कुछ विशेष नियमो के पालन करने के आदेश के साथ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने कुछ विशेष रियायत (शर्तो) पर इस फ्लैग मार्च के लिए परमिशन दिया गया था, जिसमे प्रशासन के सभी शर्तो का पालन जन मुक्ति मोर्चा द्वारा किया गया, जैसे सोसल डिस्टेंड, मास्क, सेनेटजर का उपयोग व फ्लैग मार्च खण्ड खण्ड में पांच ग्रुप में और सभी ग्रुप की आपस की दूरी 100 मीटर से अधिक, और सभी ग्रुप में एक व्यक्ति से दूसरे की दूरी 1 से 2 मीटर की दूरियों के साथ इस फ्लैग मार्च को सम्पन्न किया गया।


यह फ्लैग मार्च शाम 04 बजे जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के कार्यालय से आरम्भ होकर शहीद स्मारक शहीद चौक से होते हुए शहीद वीर नारयण सिंह चौक, पेट्राल पम्प चौक, गुप्ता चौक, नियोगी चौक, श्रम वीर चौक, जैन भवन चौक से आ कर शाम 06 बजे माइंस ऑफिस चौक में पहुंची जंहा पर नवाबिहान के साथियो द्वारा जन गीत प्रस्तुत के बाद समापन की घोषणा की गई…जिसमें लाल सलाम के नारों के साथ साथ…

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

28 सितम्बर शहादत दिवस अमर रहे…
कॉमरेड भगत सिंग को लाल सलाम…
कॉमरेड नियोगी को लाल सलाम
जब जब जले नियोगी का मशाल भगे दुश्मन और दलाल…
किसान विरोधी काले कानून वापस लो…
मजदूर विरोधी श्रम कानून वापस लो…
मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमा वापस लो…
आपदा में अवसर खोजने वाली मोदी सरकार मुर्दाबाद… से दल्ली राझहरा नगर के मेन रोड व हर चौक चौराहे में जमकर नारे बाजी किये गए…

सांसद मोहन मंडावी ने पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की

0

ये सिर्फ पत्रकार पर हमला नहीं बल्कि लोकतंत्र पर हमला है – मोहन मंडावी

कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी ने कल कांकेर पत्रकार कमल शुक्ला पर हुवे जानलेवा हमले कि कड़ी निंदा की यही नहीं मोहन मंडावी ने आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर धरना पर बैठे पत्रकार साथीयों को अपना समर्थन देते हुवे धरना स्थल पर बैठ गए!श्री मंडावी ने अपने विचार व्यक्त करते हुवे कहा कि बेलगाम सरकार और बेलगाम अफसरशाही का ये साक्षात उदाहरण है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार पर खुलेआम जानलेवा हमला हो रहे है और पुलिस प्रशासन कठपुतली की तरह कार्य कर रहा है!कानून व्यवस्था का यह बुरा हाल आने वाले समय में सामाज के लिए खतरे कि घंटी है!सांसद मोहन मंडावी ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुवे कहा कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सब्जबाग दिखाने वाली सरकार और सरकार के नुमाइंदे इस राम के निनिहाल में अब खनिज माफिया,गुंडागर्दी, लुटमारी, जालसाजी,हत्या,तस्करी,जैसे अन्य असामाजिक व गैरकानूनी कार्यों में लग गए है!छत्तीसगढ़ जैसा शांत प्रदेश 2 वर्षों में ही अपराध का गढ़ बन चुका है!चुनाव पूर्व पत्रकारों कि सुरक्षा देने का वादा करने वाली भूपेश सरकार आखिर जवाब दे की पत्रकारों को सुरक्षा देने के वादे का क्या हुआ!आज जिस पत्रकार पर हमले हुवे ये वो ही लोग है जो पत्रकारों को सुरक्षा देने की बात चुनाव पूर्व करते थे!क्या यही पत्रकारों कि सुरक्षा है?

मंडावी ने तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार कर बिना किसी राजनीतिक सरक्षण को ध्यान रख कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर!क्षेत्र में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए |

Big Breaking दल्लीराजहरा में कोरोना से आज एक और मौत

0

दल्लीराजहरा में कोरोना से एक और मौत के साथ पांचवी मौत हुई | प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व रेलवे कर्मचारी वार्ड क्र 21 निवासी कुछ दिनों पूर्व कोरोना पॉजिटिव आये थे काफी समय से बीमार थे उन्हें बालोद covid अस्पताल ले जाया गया था किन्तु तबियत में सुधार न होने पर प्राइवेट hitech अस्पताल भिलाई ले जाया गया था | तीन दिनों के पश्चात् उनकी हालत में सुधर नहीं हुआ और आज शाम 5.00 बजे उनकी मृत्यु हो गई | उनके दोनों पुत्र का कोरोना टेस्ट कराया गया था जो कि नेगेटिव आया किन्तु उनकी (मृतक की) पत्नी का कोरोना पॉजिटिव आया है | उनकी मृत्यु के पश्चात् शहर में शोक का वातावरण है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

उनका व्यक्तित्व हंसमुख एवं मिलनसार छवि के व्यक्ति की इस प्रकार मृत्यु से लोगों के मन में भय व्याप्त हो रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

कृषि उत्पादन व्यापारऔर वाणिज्य अध्यादेश 2020 किसानो के हित में किसान मोर्चा

0

बालोद – जिला किसान मोर्चा बालोद ने कृषि उत्पादन व्यापार और वाणिज्य अध्यादेश 2020 का स्वागत किया है.इस अध्यादेश के माध्यम से राज्य सरकारों को मंडियों के बाहर कृषि उपज की ब्रिक्री करने की छूट के साथ टैक्स की बाध्यता ख़त्म की गई है.जिससे किसानो को अपनी उपज बेचने के लिए बहु विकल्प तैयार होंगे.साथ ही किसानो को फसलों का सही दाम मिल पाएगी .
इस अध्य!देश का स्वागत करते हुई भाजपा जिला अध्यछ कृष्णा कांत पवार ने कहा की यह विधेयक किसानो के हित में है विपक्ष द्वारा इतना होहल्ला मचाने के पीछे उनका किसान विरोधी चेहरा कही बेनकाब न हो जाये.


पूर्व विधयाक प्रीतम साहू ने कहा की इस विधेयक को लेकर विपक्ष द्वारा राज्यसभा में अमर्यादित आचरण के लिए याद किया जाएगा .संसद में विपक्ष का आचरण देख कर जनमानस समझ गया है कि विपक्ष का एक सूत्रीय एजेंडा स्वार्थ व् सुविधा की राजनीती करना है उनका समाज निति से कोई सरोकार नहीं है.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png


भाजपा जिला महामंत्री किशोरी साहू ने कह कि भारत एक कृषि प्रधान देश है यह हम सब किसानो के लिए गौरव की बात है नरेंद मोदी जी ने कृषि व् किसानो को उसी गौरवशाली स्थान तक ले जाने का काम कर रही है.


वरिस्ठभाजपा नेता पवन साहू ने कहा की प्रधान मंत्री जी ने जय जवान जय किसान जय विज्ञान का जो नारा दिया है उस नारे के अनुरूप किसान सम्मान निधि, किसान बीमा योजना , जैसे लाभकारी प्रावधानों के बाद किसानो को गलत नीतियों नीतियों की जंजीरो से मुक्त कर उन्हें कृषि उत्पादन बेचने की आजादी दिलाने का काम किये है.

जिला महामंत्री किसान मोर्चा तोमन साहू ने कहा कि देश के अन्नादाता किसानो के सम्मान और उनकी समृद्धि के लिए कटिबद्ध प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किसानो की आय दोगुनी करने के लिए हर उस बंद रास्ते को खोलने का काम कर रहे है जिससे देश का किसान आत्मनिर्भर बन सके .यह विधेयक एक-राष्ट्र , एक- कृषि बाजार बनाने हेतु क्रेन्द्र सरकार का

मजबूत प्रावधान है निश्चित ही यह विधेयक हम सब किसानो के लिए राम बाण साबित होगा.
इसविधेयक का स्वागत करने वालो में पुर्व जिला अध्यछ भाजपा लेखराम राम साहू बीरेंद्र साहू छगन देशमुख यादराम साहू देवेंद्रजैसवाल प्रमोद जैन होरीलाल रावटे चमनलाल साहू टो सोमेश

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

साहू चेमन देशमुख रमेश सोनवानी ठाकुर राम चन्द्राकर त्रिलोकी साहू मनोहर सिन्हा प्रकाश आर्य पुरन साहू राकेश यादव दुर्जन साहू प्रेम साहू दुस्यंत सोनवानी लीला राम सोनबेर सुरेश निर्मलकर छगन साहू शशि साहू,अदिभाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी पदाधिकारी गण शामिल है.

सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा निर्माणाधीन सड़क में लगाया गया 05 किलो का आईईडी बरामद

0

राजनांदगांव । सुरक्षा बलो के सुझबूझ एवं सतर्कता के चलते नक्सलियों के मंसूबो को विफल करने में पुलिस बल ने सफलता हासिल किया। जिला पुलिस द्धारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत फोर्स सर्चिंग के दौरान उस समय एक बड़ी सफलता मिली जब 27 सितंबर को जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बकरकट्टा थाना क्षेत्र ग्राम समुन्दपानी, कल्लेपानी,

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

निजामडीह, पण्डरीपानी की ओर जिला पुलिस बल बीडीएस और आईटीबीपी की सयुक्त टीम सर्चिंग के लिए निकली थी। वही, सर्चिंग पार्टी को समुन्दपानी से बैगासाल्हेवारा तक चल रहे रोड निर्माण का निरक्षण करते आगे बढ़ रही थी। तभी ग्राम पण्डरीपानी के जंगल के पास इलेक्ट्रॉनिक वायर दिखाई दिया, जिस पर फोर्स ने बड़ी सुरक्षा एवं सावधानी पूर्वक खोदा गया, जिसमें 05 किलो का आईईडी बरामद किया। उक्त आईईडी को नक्सलियों द्धारा पुलिस सर्चिंग पार्टी को नुकसान पहुचाने की नियत से लगाया गया था। वही, उपरोक्त आईईडी को सुरक्षागत को ध्यान मे रखते नष्ट किया गया।  

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

MOST POPULAR

HOT NEWS