रायगढ़ – कांग्रेस नेता व पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत अमृत तिर्की को नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया गया है | आरोपी अमृत तिर्की पर अपराध के कई मामले दर्ज है और तो और इन अपराधों से बचने के लिए राजनीतिक शरण में चला गया और धरमजयगढ़ से जनपद पंचायत उपाध्यक्ष का पद भी मिल गया था |
नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला एक माह पहले का है इससे भी बचने के लिए अपनी जगह किसी और के नाम पर FIR करवा दिया पता तो तब चला जब नाबालिग लड़की ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दिया कि नेता ने ही मेरे साथ दुष्कर्म किया है वह भी अपने ढाबे में ले जाकर, नाबालिग लड़की के बयान के बाद आरोपी अमृत तिर्की को गिरफ्तार कर लिया गया है |
नई दिल्ली – शिक्षा मंत्रालय ने 15 अक्टूबर से ग्रेडेड तरीके से स्कूल खोले जाने के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. मंत्रालय की ओर से राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा के लिए अपना मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करने और शारीरिक/सामाजिक दूरी के साथ सीखने के लिए निर्देश जारी करने के लिए भी कहा गया है. केंद्र के स्कूल खोलने के आदेश के बाद से कई राज्य और केंद्रशासित सरकारों ने स्कूलों को खोलने का
फैसला किया हैं वहीं देश की राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी सरकार ने स्कूलों को 31 अक्टूबर तक बंद रखने का फैसला किया है. केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने निरूद्ध क्षेत्रों के बाहर के इलाकों में और गतिविधियों की अनुमति देने के वास्ते बुधवार को नये दिशा-निर्देश जारी किये थे. इनमें 15 अक्टूबर से सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्सों को उनकी बैठने की क्षमता के 50 प्रतिशत के साथ खोला जाना भी शामिल है.
केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए अनलॉक-5 के दिशानिर्देशों में राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की सरकारों को चरणबद्ध तरीके से 15 अक्टूबर के बाद स्कूलों और कोचिंग संस्थानों को फिर से खोले जाने के बारे में निर्णय लेने की छूट दी गई है.
दल्लीराजहरा – उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती के साथ गैंगरेप और मौत के बाद पूरे देश में उबाल है। पूरा देश इस घटना की निंदा कर रहा है और मौत की सजा की मांग कर रहे है | प्रदेश में भी आये दिन बलात्कार के केस सामने आ रहे है कल एक घटना कोंडागांव में घटित हुई थी |
दल्लीराजहरा में भी एक युवक संजू नायक पिता उदल सिंह उम्र 28 वर्ष वार्ड क्र 13 लोडिंग क्वार्टर राजहरा द्वारा अपने ही घर में युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा युवती को 2016 से बहला फुसला कर कमरे में बंद किया फिर उसके साथ दुष्कर्म जैसा घिनौना काम करने लगा और साथ में उसके साथ मारपीट करना और किसी को बताया तो जान से मार डालने की धमकी देता था | डर के कारण युवती ने अपनी जबान बंद करके रखी और जब सहन करने की क्षमता हद से बाहर हो गई तब मौका देख घर से भागी और अपने परिजनों को सारी बात बताई जिसके बाद युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई और युवक को अपराध क्र 442/2020 धारा 366,376,343,323,506 गिरफ्तार कर JMFC न्यायालय राजहरा में पेश किया गया और बालोद जेल भेज दिया गया |
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन- राजनांदगांव के जिलाध्यक्ष- शंकर साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी- राजनांदगांव के आदेश क्रमांक/ 6054/स्था./2019-20,राजनांदगांव दिनांक 19-08-2019 को जिले के समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी व समस्त प्राचार्य गण हायर सेकंडरी/हाई स्कूल के नाम जिला शिक्षाधिकारी- राजनांदगांव के हस्ताक्षर युक्त आदेश जारी हुआ था,जिसमे 04 सूत्रीय मांगों को पूरा कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए संबंधित छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगांव व जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय-राजनांदगांव को अवगत कराने की बात कही गई थी।
फेडरेशन जिला-राजनांदगांव के प्रतिनिधि मंडल ने प्रेस को बताया कि 13 माह बीत जाने के बाद भी राजनांदगांव जिले के समस्त 09 विकासखंड शिक्षाधिकारियों व प्राचार्यों द्वारा किसी भी प्रकार से आज पर्यंत तक उस आदेश पर कोई कार्यवाही नहीं किया गया है,जो कि घोर लापरवाही को दर्शाता है,इस कारण से जिले के समस्त शिक्षक एल.बी.संवर्ग/शिक्षाकर्मी पंचायत संवर्गों में काफी रोष व्याप्त है,अगर 10 दिनों के अंदर मांगों को पूरा नही किया जाता है तो राजनांदगांव जिले के समस्त 09 विकासखंड शिक्षाधिकारी कायार्लय के सामने आंदोलन किया जायेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।
जिला शिक्षाधिकारी-राजनांदगांव को स्मरण पत्र सौंपकर बातचीत करने वालों में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगांव के जिलाध्यक्ष शंकर साहू, जिला संयोजक महिला प्रकोष्ठ-मंजू देवांगन, जिला सचिव-रामलाल साहू, ब्लॉक अध्यक्ष राजनांदगांव-रोशन साहू,ब्लॉक अध्यक्ष मोहला-सुनील शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष छुरिया-कीरत कुमार गणवीर,जिला प्रवक्ता-मिलन साहू, जिला महामंत्री-राजकुमार ठाकुर,उत्तम ठाकुर,जिला महासचिव-मोहन कोमरे,जिला कार्यकारिणी सदस्य-पुनीत बढ़ेंद्र, दिनेश कुमार उसेंडी,जिला कोर कमेटी सदस्य विनोद कुमार यदु ओमप्रकाश यादव,दिलीप कुमार गोरे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
उपरोक्त जानकारी मीडिया में शंकर साहू जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगांव ने दी है।
देश के महान विभूति महात्मा गाँधी के 151 वीं वर्षगाँठ जयंती के पावन अवसर पर 02 अक्तूबर को राज्य स्तरीय ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के संयोजक डाॅ शिवनारायण देवांगन आस व मुख्य अतिथि आशीष गौतम सहायक कार्यक्रम समन्वयक समग्र शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय रायपुर के तत्वावधान में संपन्न हुआ जिसमें राज्य के 210 शिक्षक शिक्षिकाओं को कोरोना वारियर्स व समाज के के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु ऑनलाइन विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया ।जिसमें
बालोद जिला के एकमात्र आदिवासी विकास खंड डौण्डी के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के अंतर्गत शा.उ मा.वि खलारी के व्याख्याता धर्मेन्द्र कुमार श्रवण ने वैश्विक महामारी कोरोना COVID-19 के नियंत्रण व रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए उन्होंने कोरोना वारियर्स व समाज के क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय कार्य किया गया जिसमें शासन की महत्वपूर्ण योजना पढाई तुंहर दुआर ऑनलाइन कार्यक्रम के अंतर्गत बेहतर व सराहनीय कार्य किया है जिसके परिप्रेक्ष्य में उन्हें शिक्षक विशिष्ट सेवा सम्मान 2020 हेतु सम्मानित किया गया ।
धर्मेन्द्र कुमार श्रवण ने कोरोना काल में शिक्षकों को संकुल स्तर में प्रशिक्षण देकर शासन की अहम् योजना पढ़ाई तुंहर दुआर के अंतर्गत ऑनलाइन क्लास लिंक cgschool.in के माध्यम से बच्चों को अध्यापन कार्य वेबेक्स मीटिंग एप से ज्वाइन कराने की प्रक्रिया को क्रमश: प्रमुखता से प्रकाशित किया गया । उन्होंने प्रवेश प्रक्रिया से लेकर ऑनलाइन,ऑफलाईन व पढ़ाई तुंहर पारा का संचालन बखूबी से कोरोना काल के दौरान सोशल डीसटेसिग का पालन कराते हुए कार्यक्रम का संचालन किया गया । वनांचल ग्रामों में मोबाइल नेटवर्किंग की समस्या अक्सर रहती है ऐसे क्षेत्रों के गाॅवों में जाकर ऑफलाईन क्लास का संचालन ग्राम के मुखिया जनपद सदस्य श्री टीकम नेताम पंच- सरपंच ,स्व-सहायता समूह व पालक संपर्क कर उनके अनुमति से सांस्कृतिक कला मंच ,सामाजिक भवन , गोंडवाना भवन , मशरूम केन्द्र जैसे स्थानों पर कक्षा लगाकर बच्चों के भविष्य को संवारने में लगे रहे ।
ऑफलाइन क्लास खलारी शाला के आश्रित ग्राम पारा व मोहल्ला जैसे बाजारपारा,कुम्हारपारा ,अड़जाल,हाथीगोर्रा व टेकाढोड़ा गाँवों में जाकर विद्यार्थीयों को नि:शुल्क नोज मास्क सेनेटाइजर व फल वितरण कर अध्ययन-अध्यापन का कार्य सुचारू रूप से संचालन किया गया इससे विद्यार्थीयों की संख्या में बढोतरी भी हुई और पढ़ाई करने हेतु जिज्ञासित रहे। इसके अतिरिक्त उन्होंने ऑनलाइन क्लास अटैंड करने वालो को यू-ट्यूब ,विडियो,ऑडियो ,ब्लूटूथ शेयर व अन्य गतिविधियों को भी एन्ड्रोएड स्मार्ट्फ़ोन्स के माध्यम से शेयर किया गया । साथ ही विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से जोड़ कर ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता में शामिल करने हेतु निरंतर प्रयासरत रहे । शाला के बच्चों को ऑनलाइन ई-सर्टीफिकेट प्रदान करने में श्रवण जी का अहम् भूमिका भी रहा है । इस तरह अपने सच्चे कर्मठता व लगन का परिचय उन्होंने दिया है । इस उपलब्धि पर शाला के प्राचार्य श्रीमती एस जाॅनसन व समस्त शिक्षक कर्मचारी गण हर्ष व्याप्त कर शुभकामनाएं प्रेषित की है ।
दल्लीराजहरा – आज कोरोना से राहत के बीच एक बुरी खबर यह भी है कि वार्ड क्र 03 फुटबॉल ग्राउंड के पीछे एक 55 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई | उसकी 30 Sept 2020 को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया था जिसके पश्चात् उसे बालोद ले जाया गया था उसके बाद तबियत बिगड़ने के बाद उसे राजनांदगांव covid अस्पताल ले जाया गया था जहाँ आज सूत्रों से पता चला कि वहीँ राजनांदगांव के covid अस्पताल उसकी मृत्यु हो गई है | मोहल्लेवासियों एवं परिजनों में शोक व्याप्त है |
आज कोरोना संक्रमितों की संख्या एंटीजन से 08 थी अभी RTPCR की रिपोर्ट आने के बाद 02 और संक्रमितों की संख्या बढ़ गई जिसमे वार्ड क्र 25 न्यू मार्किट से 01 और वार्ड क्र 08 से 01 पॉजिटिव मिले है इस प्रकार आज दल्लीराजहरा में कूल संक्रमितों की संख्या 10 हो गई है |
दल्लीराजहरा – नाम वीरू पिता बरसन हल्बा उम्र 23 साकिन पथरा टोला जो बचपन से गूंगा बेहरा है। 2018 से लापता है। पता चलने पर थाना प्रभारी राजहरा एवम महिला प्रधान
आरक्षक लता तिवारी क्र.685 थाना राजहरा को सूचित करें। पता बताने वाले को थाना प्रभारी दल्ली राजहरा के तरफ से उचित इनाम दिया जाएगा थाना प्रभारी मोबाइल नम्बर 9479192058
आज भारतीय जनता युवा मोर्चा नारायणपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया द्वारा बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में हुई बलात्कार की घटना को छोटी घटना कहना उनकी घटिया मानसिकता को प्रदर्शित करता है। छत्तीसगढ़ में काबिज कॉंग्रेस की सरकार के मंत्री इस प्रकार से राज्य में हो रही महिलाओं पर अत्याचार को तुलनात्मक अध्ययन कर रहे है जिसका युवा मोर्चा पुरजोर विरोध करता है। जिलाध्यक्ष सुदीप झा के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने शहर के जय स्तम्भ चौक में छत्तीसगढ़ सरकार का पुतला दहन किया।
भाजयुमों के जिलाध्यक्ष सुदीप झा ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी सिर्फ उत्तर प्रदेश में हुई घटना पर राजनीति कर रही है। पूरे राज्य में अराजकता का वातावरण निर्मित हो गया है। कानून नाम की कोई चीज़ नज़र नही आ रही है। जब से इस सरकार का गठन हुआ है लूट पाठ हत्या बलात्कार जैसी घटनाओं में इजाफा हुआ है। अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये है। ऐसे समय मे छत्तीसगढ़ के मंत्री का घटिया बयान आना इस सरकार की मानसिकता को प्रदर्शित करता है इसी घटिया मानसिकता के विरोध में पूरे प्रदेश में भाजयुमों के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के निर्देश पर छत्तीसगढ़ सरकार का पुतला दहन किया गया।
जिसमे प्रमुख रूप से भाजपा अध्यक्ष बृजमोहन देवांगन जिला महामंत्री संजय नंदी जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे जिला कोषाध्यक्ष संदीप झा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मरणशील जय प्रकाश शर्मा युवा मोर्चा महामंत्री द्वेय राहुल पटेल नरेन्द्र मेश्राम पंकज जैन प्रशांत ठाकुर प्रितेश जैन अशोक कर्मकार आकाश ठाकुर अनन्त विश्वास लखन नुरेटी सुरेश दुग्गा राकेश कावड़े जय सिंह बिट्टू अंगिरा एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दल्लीराजहरा – आज दल्लीराजहरा में मिले 08 कोरोना पॉजिटिव मिले |
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए
आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 04 से 01, वार्ड क्र 14 से 01, वार्ड क्र 19 से 01 , वार्ड क्र 20 से 01 , हॉस्पिटल सेक्टर से 01, अरमुरकसा से 01 , वार्ड क्र 11 बालोद से 01 और वार्ड क्र 02 चिखलाकसा से 01 इस प्रकार कूल दल्लीराजहरा से 08 लोग पॉजिटिव मिले है |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भीनगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से
अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
डौंडी :- तेज रफ्तार व साईड से वाहन चलाने मामले को लेकर कुछ युवकों ने मिलकर ट्रक ड्राईवर के साथ जमकर मारपीट कर दी ,पीड़ित ट्रक ड्राईवर रोहित कुमार के शिकायत पर मारपीट करने वालो के विरुद्ध डौंडी थाना में धारा 294, 323, 34, 341, 506 आईपीसी अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पीड़ित ट्रक ड्रायवर रोहित कुमार ने डौंडी थाना को अपनी शिकायत में बताया है कि वे थाना अंडा जिला दुर्ग अंतर्गत ग्राम चिंगरी के रहवासी है वर्तमान
में दल्लीराजहरा ट्रक क्रमांक सीजी 08 एएफ 2511 के मालिक अभिषेक लोहिया का वाहन रोजी रोटी के लिए चलाता आ रहा है। शनिवार को बस्तर के हाहालद्दी माइंस दुर्गुकोंदल से आयरन पत्थर भरकर तिल्दा रायपुर की ओर जा रहा था कि डौंडी मुख्य मार्ग आकाश बैग हाउस समीप पहुँचा, उसी समय पीछे की ओर से मोटर साईकिल सवार तीन युवक उनके ट्रक सामने अपनी वाहन अड़ा उनको ट्रक से नीचे उतारकर तेज गति वाहन चलाने के नाम पर माँ
बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए हाथ मुक्कों एवं बेल्ट से जमकर मारपीट किया गया। जिससे उनके सिर,गर्दन, पीछे कान व हाथ में जबर्दस्त चोट से सूजन व असहनीय दर्द हो रहा है। साथी ड्राईवर डीलेश कुमार व आसपास के लोग घटना के साक्षी है जिन्होंने बीच बचाव किये। पीड़ित के अनुसार उक्त घटना को उन्होंने अपने वाहन मालिक अभिषेक लोहिया दल्लीराजहरा को अवगत कराया। पश्चात उनके द्वारा डौंडी थाना में मामले की एफआईआर दर्ज कराई गई।
रक्षक बन कर आये दो सरदार
बताया जा रहा कि जिस वक्त ड्राईवर की धुनाई हो रही थी उसी वक्त बाहर के दो दबंग सरदार घटना स्थल में आ धमके और मारपीट का तगड़ा विरोध करते हुए उपस्थित लोगों को दहाड़ वाली बातों से हिला डाला। इधर आम लोंगो के अनुसार माइंस से लोड ओवर आयरन भरकर चलने वाली तमाम ट्रक की गाड़ियां डौंडी नगर मुख्य मार्ग में तेज स्पीड के साथ चलती रहती है , माइंस मे सेकंड ट्रिप जल्द से जल्द लगाने के चक्कर एवं दल्लीराजहरा व दुर्ग शहर में नो एंट्री के चलते माइंस की गाड़ियां तेज गति से चल रही है। जिस पर लगाम कसने वाला कोई नही है। भानुप्रतापपुर से डौंडी- दल्लीराजहरा मार्ग में आये दिन सड़क दुर्घटनायें होते आ रही है। पिछले वर्ष नगर बीजेपी द्वारा माइंस की तेज रफ्तार चलने वाली गाड़ियों के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए मुख्य मार्ग बीच जोरदार प्रदर्शन किया गया था। जिसके बाद कुछ माह स्तिथि ठीक रही लेकिन अब वाहनों की स्पीड पर लगाम नही लग रहा जिसके चलते इन युवकों ने अपनी हाथ सफाई कर दी।