City Media - Page 1689 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1689

दल्लीराजहरा में रेलवे कर्मचारी की पत्नी ने कपड़ा व्यवसायी पर लगाया बदसलूकी का आरोप, देखे विडियो

0

दल्लीराजहरा में रेलवे कर्मचारी की पत्नी ने कपड़ा व्यवसायी पर लगाया बदसलूकी एवं बत्तमीजी करने का आरोप लगाया है | रेलवे कर्मचारी की पत्नी के कपड़ा वापस करने के नाम पर विवाद बढ़ा और दोनों पक्ष एक दुसरे पर आरोप लगाने के साथ ही थाने जाकर एफआईआर करवाई गई |

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे कर्मचारी रोहित कटारे की पत्नी (प्रिया कटारे) 01 नवम्बर 2020 को दीपावली के लिए कपड़ा खरीदने दल्लीराजहरा शहर के कपड़ा व्यवसायी अभिनन्दन क्लॉथ स्टोर्स गई और कपड़े ख़रीदे लेकिन दुसरे दिन नाप में अंतर आने के कारण दुसरे दिन वह कपड़े वापस करने के नाम पर उसी दुकान में गई जहाँ पर कपड़ा व्यवसायी सौरभ लुनिया द्वारा यह कहा गया कि बिका हुआ माल वापस नहीं होगा और इसी बात पर ग्राहकों के सामने बत्तमीजी की गई और गालियाँ दी गई और इस प्रकार अपमानित होकर रोने लगी | फिर रेलवे कर्मचारी की पत्नी ने घर आकर दुकानदार द्वारा किये गए बत्तमीजी एवं बदसलूकी के बारे में

कपड़ा व्यवसायी अभिनन्दन क्लॉथ स्टोर्स सौरभ लुनिया

अपने पति को बताई उसके बाद उसका पति पुनः उस दुकान में गया जहाँ उसने विडियो रिकॉर्डिंग किया और सौरभ लुनिया से कहा कि उसने मेरी पत्नी को प्रताड़ित किया और इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ और मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक दुसरे के खिलाफ पुलिस थाने जाकर एफआईआर करवाई गई | देखें पूरी विडियो रिकॉर्डिंग |

जब पीड़ित महिला से उक्त तथ्य पर जानकारी मिली कि जब उसके पति अपनी पत्नी के साथ हुए बदसलूकी को लेकर अभिनन्दन क्लॉथ में गए तो वहां दुकान मालिक सौरभ लुनिया और उनके नौकरों द्वारा रोहित कटारे को कमरे में बंद करके मारा पिटा गया और उसके बाद अन्य व्यापारियों द्वारा बीच सड़क में भी मारा पिटा गया और साथ में जान से मारने की धमकी दी गई और महिला ने यह भी बताया कि वह अनुसूचित जनजाति से है अनुसूचित जनजाति थाने में भी इस प्रकार किये गए अनुचित व्यवहार और पति के साथ मारपीट को लेकर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

देखें विडियो किस प्रकार रेल्वे कर्मचारी के साथ बीच सड़क में मारपीट की गई

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking कोरोना अलर्ट – जाने ! आज दल्लीराजहरा में कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा –आज दल्लीराजहरा में 11 कोरोना संक्रमित मिले |

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 03   से 01, वार्ड क्र 05 से 03, वार्ड क्र 19  से 01, वार्ड क्र 23  से 02, वार्ड क्र 25  से 02, वार्ड क्र 27  से 01, अन्य से 01  मरीजों की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

इस प्रकार एंटीजन से 04  और RTPCR से 07  की रिपोर्ट के आधार पर आज कुल 11  लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

Breaking छत्तीसगढ़ में अवैध शराब बिक्री होने पर थानेदारों पर गिरेगी गाज

0

रायपुर – छत्तीसगढ़ में अवैध शराब बिक्री को लेकर डीजीपी अवस्थी ने पुलिस अधिकारियों आईजी और एसपी को सख्त निर्देश दिया है कि अवैध शराब बिक्री या परिवहन करने वालों पर सख्त कारवाई करें और यदि कोई भी अधिकारी उसमे तुरंत एक्शन नहीं लेता है उसके खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी और साथ ही अवैध परिवहन पर विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए है | जिस भी जिले में अवैध शराब बिक्री हो रही हो उसकी जानकारी पुलिस मुख्यालय में दी जाये |

डीजीपी ने यह भी कहा है कि जो भी पुलिस अनुशासनहीन या आपराधिक प्रवृत्ति के है उन पर तुरंत कारवाई करें उदहारण के तौर पर बालोद में पुलिसकर्मी द्वारा बच्ची के साथ अमानवीय घटना पर एसपी द्वारा शीध्र एक्शन लिया गया | और महिला विरुद्ध आपराधिक गतिविधियों पर लगाम और तुरंत कारवाई करने के निर्देश दिए है |  

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

भूपेश बघेल सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की बदौलत पढ़ाई के प्रति बढ़ी जागरूकता, पंडरीपानी, भगतसिंह, धरमपूरा व तितिरगांव में सरस्वती सायकिल वितरण समारोह संसदीय सचिव व जनप्रतिनिधियों ने प्रावीण्य सूची में आएं बच्चों का किया सम्मान

0

जगदलपुर “गांव हो या शहर हर कोई शिक्षा के महत्त्व को समझ रहा है और दुरस्त अंचलों के बच्चों में पढ़ाई के प्रति जागरूकता देखने को मिल रहा है जिसके बदौलत प्रावीण्य सूचियों में बच्चों का नाम दर्ज हो रहा है जिनको सम्मान करने का गौरव प्राप्त हो रहा है। भविष्य में अपने गांव-शहर का नाम रोशन करें उसके साथ ही स्कूल, जिला व प्रदेश का नाम भी रोशन करें।” उक्त बातें छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सरस्वती सायकिल वितरण योजना अंतर्गत पंडरीपानी, भगतसिंह, धरमपूरा व तितिरगांव में आयोजित कार्यक्रमों में कहीं।

*संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन ने आगे कहा कि सभी बच्चों को मन लगाकर पढाई करने की आवश्यकता है जिससे यह मुकाम हासिल हो। छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व शिक्षा मंत्री डाॅ प्रेमसाय सिंह शिक्षा के क्षेत्र के लिए कई उल्लेखनीय कार्य कर रहें हैं जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण है कि शहीद भगत सिंह में लैबोरेट्री खोला गया है जोकि विधार्थियों को नया राह दिखायेगा। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भी प्रेरक उद्बोधन के माध्यम से ज्ञानवर्धक बातें बताई साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार की इस कल्याणकारी योजना का लाभ छात्राओं को मिलने पर शुभकामनाएं प्रेषित किया। इस दौरान महापौर सफीरा साहू, निगम सभापति कविता साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनिता पोयाम , आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही,खंड़ शिक्षा अधिकारी एम ए भारद्वाज ने भी अपनी बातों को रखा। मुख्यमंत्री व संसदीय सचिव व अतिथियों ने प्रावीण्य सूची में आएं 20 छात्रों का भी सम्मान किया गया।

10 लाख रुपये से बने एटीएल लैंब का लोकार्पण

शहीद भगत सिंह हाई सेकेंडरी स्कूल में एटीएल लैब लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया। इस लैब से सभी लोगों को नवाचार के शिक्षा मिलेगी सिर्फ शिक्षक या बच्चों को ही नहीं कोई भी इसका लाभ ले सकते हैं। इस दौरान शाला की विभागीय शिक्षिका द्वारा डेमोंसट्रेशन करके भी दिखाया गया।

यह रहे मौजूद
सायकिल वितरण कार्यक्रम में जिला महामंत्री अनवर खान ,पार्वती शर्मा सरपंच पंडरीपानी,जयती मौर्य सरपंच पंडरीपानी दो, सोनसिरा गौतम तितिरगांव, एल्डरमेन अमर सिंह, उपसरपंचगण टेसवंत पानीग्राही, सोमेंद्र ठाकूर, ब्लाक महिला अध्यक्ष लक्ष्मी कश्यफ, कमलु मौर्य, राम पिल्ले, आभास मोहंती,नीरज देवांगन, विष्णु पानीग्राही, खीरमनी कश्यप सहित अन्य उपस्थित थे।

जगदलपुर जनपद पंचायत के मनरेगा शाखा में भुगतान को लेकर शिकायतें मिलती रहती हैं

0

जगदलपुर, 3 नवंबर। मनरेगा के तहत किए जाने वाले निर्माण कार्यों में प्रायः भुगतान को लेकर शिकायतें मिलती रहती हैं, कुछ इसी तरह का मामला जगदलपुर जनपद पंचायत के मनरेगा शाखा में भी देखने को मिल रहा है।


विदित हो कि जगदलपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत चितलगुर मैं पंचायत भवन निर्माण कार्य से संबंधित बिल वाउचर मनरेगा शाखा में 1 लाख 39 हजार रुपए का किशोरी सेठिया वेंडर के नाम से प्रस्तुत किया गया था, लेकिन उक्त बिल वाउचर का आहरण ना होकर उसकी जगह पर मेसर्स आरएस ट्रेडर्स जगदलपुर के नाम का कथित फर्जी बिल का भुगतान किया गया है। इस संबंध में जगदलपुर ब्लॉक कार्यालय के मनरेगा शाखा के पीओ केशव प्रधान से चर्चा करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि बिल का भुगतान फर्जी तरीके से किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के पश्चात दोषी पाए गए अधिकारी व कर्मचारी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।साथ ही पीओ ने यह भी स्वीकार किया कि बिल वाउचर की फाइल कार्यालय से गुम हो गई है । शाखा प्रोग्रामर किशोर कुमार गजेंद्र के द्वारा इन सभी कार्यों को संपादित किया जाता है। इन्हीं के माध्यम से निर्माण कार्यों के बिल वाउचर का भुगतान भी किया जाता है। जिसके चलते यह कयास लगाया जा रहा है कि फर्जी बिल भुगतान में इनकी भी सहभागिता हो सकती है।

आसना में मनरेगा के कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार… ग्रामीणों ने की जांच की मांग…

0

जगदलपुर ( ललित जोशी ) शहर सीमा से लगे जनपद पंचायत जगदलपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत आसना में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत चल रहे कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार का खेल अनवरत जारी है ग्राम पंचायत में लगभग 7-8 वर्षों से रोजगार सहायक धनेंद्र चौधरी पदस्थ है जो कि भोले-भाले ग्रामीणों का फर्जी मस्टर रोल भरकर लगातार पैसों का आहरण कर रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व की भाजपा सरकार के दौरान पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन और मनरेगा के तहत जितने शौचालयों की स्वीकृति मिली थी उन शौचालयों का अब तक पूरा निर्माण नहीं हो पाया है और स्तर हीन और घटिया निर्माण होने की वजह से शौचालय अनुपयोगी हो गए हैं शौचालयों के निर्माण में मापदंडों का पूरी तरह पालन नहीं किया गया आनन-फानन में शौचालय निर्माण को पूर्ण बताते हुए पूरी राशि का आहरण कर ली गई है जबकि आज भी गांव की महिलाओं को शौचालय के अभाव में मजबूरी वश जंगल झाड़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है गांव के सैकड़ों गरीबों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति प्राप्त हुई है जिसके तहत आवासों का निर्माण किया जा रहा है गांव के आश्रित ग्राम तामाकोनी में बहुत सारे मकान या तो घटिया स्तर के बने हैं या फिर आज भी अधूरे पड़े हैं वहीं कुछ मकानों के निर्माण राशि का बंदरबांट कर लिया गया है ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार सहायक धनेंद्र चौधरी बाहर से मजदूरों को लाकर गांव में चल रहे निर्माण कार्यों को पूरा कराता है तथा फर्जी मस्टरोल भरकर मजदूरी भुगतान राशि का आहरण बैंक के माध्यम से करता है ग्रामीणों ने बताया कि गांव के अधिकतर मनरेगा मजदूरों की जॉब कार्ड और एटीएम को रोजगार सहायक धनेंद्र चौधरी स्वयं अपने पास रखता है तथा खातों में राशि आने पर आहरण कर लेता है गांव के किसानों के भूमि मरम्मत कार्यों में भी जमकर भ्रष्टाचार का खेल मनरेगा के तहत खेला गया है जहां गांव के मंदिर का मजदूरों को अब तक मजदूरी प्राप्त है वहीं दूसरी तरफ कुछ किसानों को मालूम भी नहीं है कि उनके खेतों के मरम्मत के नाम पर फर्जी तरीके से राशि का आहरण भी कर लिया गया है पूर्व में भी इस रोजगार सहायक के खिलाफ ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया था बावजूद इसके इस रोजगार सहायक पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही अथवा जांच नहीं की गई है क्योंकि यह रोजगार सहायक संगठन में भी पदाधिकारी के रूप में पद में रह चुका है इसीलिए इस रोजगार सहायक को राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त है ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए गांव में विगत 5 वर्षों के दौरान हुए मनरेगा के कार्यों की जांच करने की बात कही है साथ ही साथ रोजगार सहायक द्वारा कराए गए कार्यों की जांच करने की मांग भी ग्रामीणों द्वारा की गई है |

करहीभदर पर्रेगुड़ा के भोलपठार में आज भालू आने से ग्रामीणों में दहशत, देखें विडियो

0

बालोद – जंगल से लगे गांवों में वन्यजीवों का आतंक बढ़ता जा रहा है। अभी कुछ दिनों पहले हाथियों के झुंड का उत्पात थमा नहीं कि अब भालू ने भी दस्तक दे दी है । भालू के आने से ग्रामीणों में खौफ बना है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking कोरोना अपडेट – दल्लीराजहरा

0

दल्लीराजहरा – प्रदेश में स्वास्थ्यकर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल की वजह से कोरोना संक्रमितों की सम्पूर्ण जानकारी नहीं मिल पाई है एंटीजन रिपोर्ट के आधार पर आज दल्लीराजहरा से 04 संक्रमित मिले है किन्तु ट्रू नॉट और RTPCR की रिपोर्ट के आधार पर कुल 12 संक्रमितों की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें | आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 13  से 01, वार्ड क्र 25  से 01 और छोटेबेतिया कांकेर से 02 मरीजों की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

इस प्रकार एंटीजन से 04  लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

दल्लीराजहरा के आइसोलेशन सेंटर में आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया

0

दल्लीराजहरा – राधिका नेताम द्वारा दिनांक 3।11।2020 मंगलवार को  स्पोर्ट क्लब दल्लीराजहरा के आइसोलेशन सेंटर में 32 पुरूष, 19 महिला और 10 कोविड स्टाफ को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

युवक द्वारा जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग लड़की से किया छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

0

रनचिरई – थाना रनचिरई क्षेत्र में नाबालिग लड़की से छेड़खानी का मामला।  आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग लड़की से किया छेड़छाड़ । थाना रनचिरई पुलिस द्वारा आरोपी गिरफ्तार | प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला भटगांव, थाना रनचिरई का है एक

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

नाबालिग बालिका जो अपने गांव के बोरिंग में पानी भरने गई थी, जिसे अकेली देखकर आरोपी बोरिंग के पास आया और बेईज्जती करने की नियत से दाहिना हाथ बांह को पकड़ा और तुम्हारे शादी किसी से नही होने दूंगा अगर किसी से शादी करेगी तो मै तुम्हे भी मारूंगा और मै भी मर जाऊंगा कहकर आरोपी युवक इन्द्रजीत महिपाल पिता गंगाराम महिपाल उम्र 19 वर्ष ग्राम भटगांव, थाना रनचिरई, जिला बालोद द्वारा इस प्रकार कृत्य किया गया जिससे नाबालिग

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

युवती घबरा गई और अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी जिसके पश्चात् परिजनों द्वारा उक्त आरोपी युवक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर और नाबालिग बालिका द्वारा पूछताछ कर आरोपी के विरूध्द धारा 354, 506 भा0द0वि0, 7, 8 पाक्सो एक्ट का अपराध पाये जाने से गिरफ्तार कर बालोद जेल भेज दिया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

MOST POPULAR

HOT NEWS