स्वास्थ्य सम्बंधित हर सम्भव मदद हेतु हमारी सरकार कटिबद्ध- सांसद बैज
जगदलपुर/आज बस्तर साँसद दीपक बैज,बस्तर विधायक व प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल,संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचन्द जैन,हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप,क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार व नगर निगम महापौर सफिरा साहू व स्थानीय पार्षद राजेश राय ने जगदलपुर गंगानगर वार्ड गीदम रोड में डॉक्टर डि.के.पराशर के सुपुत्र के नवीन जे.के.नेत्र चिकित्सालय व रेटिना केयर अस्पताल का फीता काट कर उद्घाटन किया..
इस अवसर पर बस्तर साँसद दीपक बैज ने डॉक्टर डि.के.पराशर के सुपुत्र को नए प्रतिष्ठान हेतु अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा..आज हमारा बस्तर लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर होता जा रहा है..आज हमारी सरकार व हम सभी जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में जनता को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है..निश्चित रूप से आधुनिक सुविधाओं के साथ इस नए अस्पताल के शुभारंभ होने से बस्तर की जनता को अपने नेत्र सम्बंधित स्वास्थ्य को लेकर बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी..जिसका पूरा लाभ बस्तर की जनता को इस अस्पताल के माध्यम से मिलेगा..साँसद दीपक बैज ने कहा उम्मीद करता हूँ,इस प्रतिष्ठान से..लोगों को जीवन के प्रति बेहतर दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित करेगा।
🟥 जगदलपुर में भी जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया…
🟥 खैरागढ़ में मिली जीत के बाद जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने मतदाताओं का धन्यवाद कर इस आशीर्वाद के लिए जनता का आभार जताया, उन्होंने कहा कि खैरागढ़ की जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी योजनाओं पर मुहर लगाकर साबित किया कि भूपेश हैं तो भरोसा है.
🟥 ….यह कांग्रेस की नीतियों की जीत…..
🟥 खैरागढ़ की जनता से किया गया वादा कांग्रेस की भूपेश सरकार तय समय सीमा में ही पूरा करेगी….
उपचुनाव में कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत मिली जिसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता बेहद खुश हैं और उत्सव मना रहे हैं. इस जीत के बाद खैरागढ़ में कार्यकर्ताओ ने अनोखे तरह से जश्न मनाया. खैरागढ़ की सड़कों पर सीएम का मुखौटा लगाकर सैकड़ों कांग्रेसी सड़कों पर उतरे और जीत का जश्न मनाया और भूपेश है तो भरोसा है का नारा भी लगाया.
🟥 छत्तीसगढ़ में खैरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के साथ खैरागढ़ को जिला बनाने की चुनावी घोषणा का अपना वादा मुख्यमंत्री ने मजह 24 घंटे के अंदर ही पूरा किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने साले वारा को पूर्ण तहसील बनाने की घोषणा भी की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है उसे करती है. वहीं जालबांधा को उप तहसील बनाने की घोषणा भी उन्होंने की.
🟥 राजीव शर्मा ने कहा कि संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने सभी वर्गों का ख्याल रखा और सभी के लिए काम किया फिर चाहे वो युवा, महिला, मजदूर या किसान हो परिवार के मुखिया की तरह सबका ख्याल रखा है जिसका ये परिणाम है कि अब तक के सारे उपचुनाव में हमें सफलता मिली.
जगदलपुर…. खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है कांग्रेस को नगरीय ही नहीं बल्कि ग्रामीण खासकर वन क्षेत्र में अच्छी खासी बढ़त मिली 21 चरणों में हुई मतगणना में केवल 3 चरणों में ही भाजपा को मामूली बढ़त मिली खैरागढ़ उपचुनाव में मिली जीत के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने जनता का और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि खैरागढ़ के लोगों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों के प्रति एक बार फिर से अपना विश्वास जताया है। पिछली सरकार ने 9 जिले बनाए थे लेकिन उन्हें वर्ष 2018 के आम चुनाव में केवल मुंगेली को छोड़कर 8 जिलों में करारी हार का सामना करना पड़ा था | शर्मा ने कहा कि यह जीत खैरागढ़ की जनता की जीत है खैरागढ़ की जनता से किया गया वादा सरकार तय समय सीमा में ही पूरा करेगी शर्मा ने इस जीत को सरकार के साढ़े तीन साल के कामों पर जनता की मुहर बताया। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन साल में राज्य में अब तक 4 विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हुए इन चारों चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की जो अपने आप में रिकॉर्ड है भाजपा की इस हार से सबसे ज्यादा नुकसान रमन सिंह को हुआ उन्होंने इस चुनाव को चुनौती के रूप में लेते हुए सेमीफाइनल बताया था खैरागढ़ को अपनी मातृभूमि बताते हुए रिश्तो की दुहाई दी थी इसलिए यह उनके खुद के लिए आलार्मिग है भाजपा ने प्रदेश के अपने सभी नेताओं के साथ पड़ोसी राज्य के मुख्यमंत्री और दो केंद्रीय मंत्रियों को भी मैदान में उतारा फिर भी हार का सामना करना पड़ा। शर्मा ने कहा कि सदन में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 68 से बढ़कर 71 पहुंच गई जबकि विपक्ष की ताकत 22 से घटकर अब 19 रह गई है प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी एक सरकार के कार्यकाल में चार बार उपचुनाव हुए हैं खैरागढ़ में कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत मिली जिसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता बेहद खुश हैं और उत्सव मना रहे हैं. इस जीत के बाद खैरागढ़ में कार्यकर्ताओ ने अनोखे तरह से जश्न मनाया. खैरागढ़ की सड़कों पर सीएम का मुखौटा लगाकर सैकड़ों कांग्रेसी सड़कों पर उतरे और जीत का जश्न मनाकर भूपेश है तो भरोसा है का नारा लगाने लगे. शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की न्याय योजनाओं- राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, लघु वनोपजों की खरीदी और वैल्यू एडीशन, तेंदूपत्ता संग्रहण दर बढ़ाकर 4 हजार रुपए करने जैसी योजनाओं से लोगों को सीधा फायदा मिला है. राज्य सरकार किसानों की कर्जमाफी और किसानों को धान का 2500 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य दिलाने वायदे पर भी खरी उतरी है केवल जिला बनाने भर से जीत नहीं मिलती है।
नगर पंचायत गुंडरदेही में कल अविश्वास प्रस्ताव में वोटिंग होनी थी उसके 1 दिन पूर्व ही गुंडरदेही नगर पंचायत अध्यक्ष रानू हेमंत सोनकर को हाईकोर्ट से राहत मिली हैं। 18 अप्रैल 2022 को अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाले मतदान को कोर्ट ने स्थगित कर दिया हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष रानू हेमन्त सोनकर ने वकील के माध्यम से हाईकोर्ट में अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ याचिका दायर की थी। जिस पर रविवार को कोर्ट ने सुनवाई के पश्चात यह फैसला दिया कि अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाले मतदान स्थगित कर दिया जाए
गुंडरदेही नगर पंचायत के 15 पार्षदों में 13 पार्षद ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। यही अध्यक्ष रानू हेमंत सोनकर बीजेपी पार्टी समर्थक है। 4 अप्रैल 2022 को नगर पंचायत गुंडरदेही के 13 पार्षदों के द्वारा बालोद कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर अध्यक्ष रानू हेमंत सोनकर के खिलाफ हस्ताक्षर कर अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। इसके पश्चात हस्ताक्षर ओं का सत्यापन भी कराया जा चुका था एवं कलेक्टर द्वारा 18 अप्रैल को मतदान कराने के निर्देश दिए गए थे। 13 पार्षदों के हस्ताक्षर होने के बाद से यह तय माना जा रहा है कि अध्यक्ष रानू हेमंत सोनकर का पद से हटना तय है। लेकिन अध्यक्ष द्वारा हाईकोर्ट में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर कर उसमें स्थगन ले लिया जिसे पार्षदों के मन में मायूसी का माहौल पैदा हो गया है भाजपा की आपसी गुटबाजी एवं अध्यक्ष के प्रति आक्रोश का समाधान किस तरह किया जाता है यह समय ही बताएगा
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जहां एक और कई राज्यो में हुए विधानसभा चुनाव और उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी लगातार हार रही है ,हारते हारते आज देश में सिर्फ 2 राज्यों में सरकार रह गई है ।वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद से ही लगातार चौथी उपचुनाव खैरागढ़ में कांग्रेस को जीत मिली है। इससे पहले दंतेवाड़ा, चित्रकूट, मारवाही में कांग्रेस उपचुनाव जीत चुकी हैं। रही बात भारतीय जनता पार्टी की तो अन्य राज्यों के चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए कीर्तिमान स्थापित कर रही है परंतु छत्तीसगढ़ में ऐसा क्या हुआ है जिसके चलते विधानसभा उपचुनाव में लगातार हार मिल रही है। माना जाता है कि 2018 में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार की मुख्य वजह 15 साल के शासन की सत्ता विरोधी लहर ,टिकट वितरण और कांग्रेस का घोषणा पत्र था।
परंतु वर्तमान परिस्थिति में भारतीय जनता पार्टी का वही रवैया आम कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के सोच से परे है, लगातार हार से भारतीय जनता पार्टी शायद सबक सीखे और आसन्न चुनावों में नए चेहरों को अवसर दें । खैरागढ़ उपचुनाव के पश्चात बालोद जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष लेखराम साहू ने कहा कि यह कांग्रेस की जीत नहीं है ,प्रशासन की जीत है ।प्रशासन ने जिस तरह से चुनाव में कांग्रेस पार्टी को फायदा पहुंचाने का काम किया है वह उजागर हो चुका है। भूपेश सरकार ने खुलकर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया है, प्रशासन ने जैसे तैसे उपचुनाव तो जीतवा दिया पर परंतु आगामी विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी और राज्य में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी। वही कुछ भाजपा दिगज नेताओं का कहना हैं की जीत का बड़ा कारण हैं की जिले की घोषणा रही सता का लाभ उठा कर आचार सहिता में भी इस तहर की घोषणा कर जीत हासिल की, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू ने कहा कि खैरागढ़ की जीत भूपेश सरकार की छत्तीसगढ़ की जनता के लिए किए जा रहे हैं कार्यों की जीत है, कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत की जीत है। खैरागढ़ का चुनाव जीतकर सेमीफाइनल जीत चुके हैं ,आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा जीतकर फाइनल भी जीतेंगे।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
गुंडरदेही नगर पंचायत के अध्यक्ष के खिलाफ लाये गये अविश्वास के प्रस्ताव पर कल होगा मतदान ।नगर पंचायत में कुल 15 पार्षद है जिसमें अध्यक्ष की कुर्सी बचाये रखने के लिये कुल 6 मतों आवश्यकता होगी अब देखना दिलचस्प होगा कि बहुतमत के साथ बने अध्यक्ष को आवश्यक मत मिल पाते हैं कि नही।भाजपा मंडल गुंडरदेही के अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी ने कहा कि नगर पंचायत में भाजपा के अध्यक्ष की कुर्सी बरकरार रहेगी।पार्षदो को बरगला कर भ्रमित कर सत्ता का प्रभाव डाल कर अविश्वास का प्रस्ताव लाया गया है जो ध्वस्त हो जाएगा,भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के साथ खड़ा है।पार्टी से किनारा किये गए लोग ख़्वाबपाल रहें विपरीत परिणाम पर भाजपामंडल गुंडरदेही को बदनाम किया जा सकें परन्तु उनका ख़्वाब, ख्वाब ही रहेगा।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के द्वारा 16 अप्रैल हनुमान जन्मोत्सव पर बालोद जिले के दल्ली राजहरा शहर में कार्यक्रम आयोजित किया गया व गुप्ता चौक स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया । इस शोभायात्रा को शहर के व्यापारी वर्ग समाजिक व धार्मिक संस्थाओं का सहयोग मिला व गुप्ता चौक हनुमान मंदिर में हनुमान पाठ करवाने में व्यापारियों द्वारा पूरा सहयोग दिया गया । चिखलाकसा चौक में बजरंगबली के मंदिर से पूजा पश्चात बजरंगबली जी की शोभायात्रा प्रारंभ हुई शोभा यात्रा प्रारंभ होने से पहले बजरंगबली मंदिर में इस कार्यक्रम के अतिथि सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुव ,बीएमएस के अध्यक्ष मदनमैती, युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजीव सिंह, श्रीजीत अप्पू ,, किसान मोर्चा सदस्य मोनूचौधरी ,पार्षद प्रमिला पारकर मातृशक्ति संयोजिका जानकी यादव,नंदा पसीने ,पार्षद ममता नेताम,,के द्वारा पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा प्रारंभ की गई विहिप व बजरंग दल के इस आयोजन में शहरवासियों ने इस रैली में जगह जगह शरबत लड्डू आइसक्रीम व्यवस्था,कोल्डड्रिंक व पेयजल की व्यवस्था की गई थी
बस स्टैंड हनुमान मंदिर में फ्रूटी की व्यवस्था बॉबी छतवाल के नेतृत्व में तो अनिल बिल्डिंग प्रेस के पास शरबत की व्यवस्था जैकी खंडेलवाल के नेतृत्व में की गई वही चिखलाकसा सहारा मिल के पास कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था अमित मूंदड़ा विजय अग्रवाल विष्णु प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई वही पेट्रोल पंप चिखलाकसा मैं आइसक्रीम की व्यवस्था इदु के नेतृत्व में हुई। गुप्ता चौक में लीची जूस एवं मोतीचूर के लड्डू की व्यवस्था शैलेश जैन राजू सोनी मन्नू दासानी विजय कुकरेजा रोशन कुकरेजा के नेतृत्व में शोभायात्रा में शमिल लोगो को उपलब्ध कराया गया । यह कार्यक्रम पुराना बाजार हनुमान मंदिर में जाकर खत्म हुई अंतिम में भगवान जी की आरती कर शोभा यात्रा को खत्म किया गया इस आयोजन में नगर संघचालक राजेंद्र राठी, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुव ,देवलाल ठाकुर,सर्व समाज के अध्यक्ष पवन गंगबेर कृष्णा साहू ,बंटू भैया ,सेखर रेड्डी ,जस केतन ,सोमू पाल , मदन मैती , महेंद्र भाई पटेल, व्यापारी संघ के राजू सोनी ,राजू कुकरेजा बॉबी छतवाल ,रोशन कुकरेजा जी, शैलेश जैन , मनु भैया ,विजय कुकरेजा ,अरुण ताम्रकार मोनू चौधरी पार्षद ममता नेताम पार्षद प्रमिला पारकर जसवंता नायक निलेश श्रीवास्तव युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह युवा मोर्चा महामंत्री श्रीजीत शहर के प्रतिष्ठित राजा उपाध्याय सौरभ लोढ़ा सुमित जैन बीएमएस के अध्यक्ष मदन भैया लखन चौधरी अमित कुकरेजा,विहिप के जिला उपाध्यक्ष जसवंता नायक,नीलेश श्रीवास्तव, जिला सह सचिव गजेंद्र दास,अर्जुन राय, विक्की जायसवाल, विक्रम सोना,सुनील पारकर, विजय सिंग,बजरंग दल शहर संयोजक शशांक तिवारी,विजय कुशवाहा सहित विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के द्वारा 16 अप्रैल हनुमान जन्मोत्सव पर बालोद जिले के दल्ली राजहरा शहर में कार्यक्रम आयोजित किया गया व गुप्ता चौक स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया । इस शोभायात्रा को शहर के व्यापारी वर्ग समाजिक व धार्मिक संस्थाओं का सहयोग मिला व गुप्ता चौक हनुमान मंदिर में हनुमान पाठ करवाने में व्यापारियों द्वारा पूरा सहयोग दिया गया । चिखलाकसा चौक में बजरंगबली के मंदिर से पूजा पश्चात बजरंगबली जी की शोभायात्रा प्रारंभ हुई शोभा यात्रा प्रारंभ होने से पहले बजरंगबली मंदिर में इस कार्यक्रम के अतिथि सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुव ,बीएमएस के अध्यक्ष मदनमैती, युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजीव सिंह, श्रीजीत अप्पू ,, किसान मोर्चा सदस्य मोनूचौधरी ,पार्षद प्रमिला पारकर मातृशक्ति संयोजिका जानकी यादव,नंदा पसीने ,पार्षद ममता नेताम,,के द्वारा पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा प्रारंभ की गई विहिप व बजरंग दल के इस आयोजन में शहरवासियों ने इस रैली में जगह जगह शरबत लड्डू आइसक्रीम व्यवस्था,कोल्डड्रिंक व पेयजल की व्यवस्था की गई थी
बस स्टैंड हनुमान मंदिर में फ्रूटी की व्यवस्था बॉबी छतवाल के नेतृत्व में तो अनिल बिल्डिंग प्रेस के पास शरबत की व्यवस्था जैकी खंडेलवाल के नेतृत्व में की गई वही चिखलाकसा सहारा मिल के पास कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था अमित मूंदड़ा विजय अग्रवाल विष्णु प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई वही पेट्रोल पंप चिखलाकसा मैं आइसक्रीम की व्यवस्था इदु के नेतृत्व में हुई। गुप्ता चौक में लीची जूस एवं मोतीचूर के लड्डू की व्यवस्था शैलेश जैन राजू सोनी मन्नू दासानी विजय कुकरेजा रोशन कुकरेजा के नेतृत्व में शोभायात्रा में शमिल लोगो को उपलब्ध कराया गया । यह कार्यक्रम पुराना बाजार हनुमान मंदिर में जाकर खत्म हुई अंतिम में भगवान जी की आरती कर शोभा यात्रा को खत्म किया गया इस आयोजन में नगर संघचालक राजेंद्र राठी, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुव ,देवलाल ठाकुर,सर्व समाज के अध्यक्ष पवन गंगबेर कृष्णा साहू ,बंटू भैया ,सेखर रेड्डी ,जस केतन ,सोमू पाल , मदन मैती , महेंद्र भाई पटेल, व्यापारी संघ के राजू सोनी ,राजू कुकरेजा बॉबी छतवाल ,रोशन कुकरेजा जी, शैलेश जैन , मनु भैया ,विजय कुकरेजा ,अरुण ताम्रकार मोनू चौधरी पार्षद ममता नेताम पार्षद प्रमिला पारकर जसवंता नायक निलेश श्रीवास्तव युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह युवा मोर्चा महामंत्री श्रीजीत शहर के प्रतिष्ठित राजा उपाध्याय सौरभ लोढ़ा सुमित जैन बीएमएस के अध्यक्ष मदन भैया लखन चौधरी अमित कुकरेजा,विहिप के जिला उपाध्यक्ष जसवंता नायक,नीलेश श्रीवास्तव, जिला सह सचिव गजेंद्र दास,अर्जुन राय, विक्की जायसवाल, विक्रम सोना,सुनील पारकर, विजय सिंग,बजरंग दल शहर संयोजक शशांक तिवारी,विजय कुशवाहा सहित विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन को सबसे ज्यादा नुकसान, खतरे में राजनीतिक भविष्य
रायपुर। खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, कांग्रेस सरकार ने साढ़े तीन साल में जो काम किए हैं, उस पर मतदाताओं ने मुहर लगाई है। उन्होंने खैरागढ़ की जनता को धन्यवाद देने के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पिछले चुनाव में 31 हजार वोट मिले थे, उपवुनाव में 87 हजार वोट मिले हैं। करीब 56 हजार वोट ज्यादा मिले हैं। जनता ने स्पष्ट आदेश दिया है कि छत्तीसगढ़ सरकार के साढ़े तीन साल के कामकाज पर खैरागढ़ की जनता ने मुहर लगाई है।
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, सरकार के किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, वनाधिकार पट्टा और लघु वनोपज की खरीदी, बिजली बिल हॉफ और शहरी क्षेत्रों में चल रही योजनाओं को हाथों-हाथ लिया है। खैरागढ़ में कुल मतदान को 53 प्रतिशत वोट कांग्रेस को मिला है। चार उपचुनाव साढ़े तीन साल में हुए है। इनमें दंतेवाड़ा, चित्रकूट, मरवाही की चुनौती पूर्ण सीट और अब खैरागढ़ में जीत मिली है। किसी राज्य में चार उपचुनाव हुए सभी में जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री ने कहा, आज तक देवव्रत सिंह के इर्द गिर्द राजनीति घूमती रही। निचले स्तर पर संगठन मजबूत नहीं था, लेकिन उसके बाद भी जीते हैं। सभी उपचुनाव जीतना अपने आप मे महत्वपूर्ण है। हमारे चुनाव संचालक और संगठन के कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत यहां पर की है।
डॉ. रमन को ज्यादा नुकसान
मुख्यमंत्री ने कहा कि खैरागढ़ चुनाव में डॉ. रमन सिंह को ज्यादा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि डॉ. रमन ने कहा था कि खैरागढ़ मेरी मातृभूमि है। यहां के लोगों से पारिवारिक और निजी संबंध हैं। उन्होंने इस चुनाव को सेमीफायनल बतया था, इसमें बूरी तरह से हार मिली है। उनका राजनीतिक भविष्य अब खतरे में है।
मुद्दा हो सकता जिला बनाने की घोषणा
उन्होंने कहा कि जिला बनाने की घोषणा एक मुद्दा हो सकता है, लेकिन सरकार के फैसले और योजनाओं का सकारात्मक परिणाम आया है। लोगों ने शासन की योजनाओं को हाथों हाथ लिया है। डॉ. रमन ने 9 जिले बनाए थे, इसमें से केवल मुंगेली जिले में ही उन्हें जीत मिली।
2023 में भी यही परिणाम अपेक्षित
मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा ने इसे सेमीफाइनल कहा है, वो सेमीफाइनल में बुरी तरह परास्त हुई। अब 2023 में भी यही परिणाम अपेक्षित है। इतनी बड़ी खाई को पाटकर सामने निकलना ये महत्वपूर्ण है। 2023 में कितनी मेहनत करनी होगी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पता चल गया। भाजपा अफवाहें फैलाती है। भाजपा ने खैरागढ़ में अफवाह फैलाया था कि अगर जिला बना तो मनरेगा बंद हो जाएगा।
विधायक का बेटा भी कानून से उपर नहीं
प्रदेश में बढ़ रही गुंडागर्दी की घटनाओं को लेकर एक सावल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि घटनाए घटती है। अपहरण, मारपीट, अवैध और गांजा तस्करी जैसे मामलों में पुलिए कार्रवाई कर रही है। चाहे वह विधायक प्रकाश नायक का बेटा हो या मुख्यमंत्री का पिता सब पर पुलिस कार्रवाई करती है।
क्या अगले चुनाव में सभी विधानसभाओं को जिला बनाएगी-रमन
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने कहा, चुनाव से यह साफ हो गया है कि अब आने वाले विधानसभा चुनाव में क्या कांग्रेस 90 विधानसभा सीटों के 90 इलाकों में नए जिले बनाने की घोषणा करेगी। क्या यह फिर से विधानसभा चुनाव में नए जिले बनाने का वादा करेंगे। क्योंकि कांग्रेस घोषणा पत्र की बात को लेकर तो जनता के बीच जा नहीं सकती, क्योंकि घोषणा पत्र के वादे तो अधूरे हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बाजी जीत ली है। कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने 20 हजार 167 मतों से भाजपा प्रत्याशी कोमल सिंह जंघेल को हरा दिया है। इस जीत के साथ 90 सीटों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 71 हो गई है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की टिकट से खैरागढ़ उपचुनाव में अपनी किस्मत आजमाने वाले नरेंद्र सोनी की जमानत जप्त हो गई है। उनसे ज्यादा वोट निर्दलीय उम्मीदवार चरण साहू को मिले हैं। कांग्रेस की यशोदा वर्मा को 87879 और भाजपा के कोमल सिंह जंघेल को 67703 वोट प्राप्त हुए हैं।
कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा पहले राउंड से ही बढ़त बनाए हुए थीं। यह सिलसिला जो शुरू हुआ, वह आखिरी राउंड तक कायम ही रहा। हालांकि बीच में भाजपा प्रत्याशी ने इस अंतर को जरूर कम करने का प्रयास किया, लेकिन वोटों का मार्जिन इतना ज्यादा हो गया कि जीत उनके हाथों से 10वें राउंड के बाद ही खिसक गई। इस बात का अहसास भाजपा समर्थकों को भी हो गया था। कांग्रेस की बढ़त देखते हुए पहले ही मतगणना स्थल से लौटना शुरू कर दिया था।
दूसरी ओर कांग्रेस खेमे में ढोल और नाच के साथ जश्न का माहौल अंगड़ाई ले रहा था। इसका नजारा खैरागढ़ से लेकर रायपुर तक दिखाई देना शुरू हो गया है। 15वें राउंड की मतगणना पूरी होने तक राजनांदगांव प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत भी पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले राम दरबार मंदिर में हनुमान जी की पूजा-अर्चना और आरती की। वहीं दूसरी ओर कार्यकर्ता ‘भूपेश है तो भरोसा है’ के नारों के साथ मुख्यमंत्री का मुखौटा लगाए सड़क पर निकल पड़े।
हार स्वीकार, जिला बनाने की घोषणा का असर-भाजपा
राजनांदगांव के बीज निगम परिसर में हो रही मतगणना के दौरान पूरे समय भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल अंदर ही बैठे रहे। 18 राउंड पूरा होने के बाद कोमल बाहर निकले तो अपनी हार स्वीकार करने के साथ। कहा कि जनता का जो निर्णय है, वह स्वीकार है। हालांकि उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने शराब, साड़ी और रुपयों के बल पर चुनाव लड़ा, लेकिन हमारे कार्यकर्ता पूरी दम से डटे रहे। कांग्रेस ने जिला बनाने के साथ जो घोषणाएं की, उसका असर हुआ है। अब हम लोग उसके पूरा होने का इंतजार करेंगे।
भानपुरी । राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर थाना भानपुरी की ग्राम फरसागुड़ा में कांकेर ट्रेवल्स की बस और ट्रैक्टर भिड़ित हुआ।
जगदलपुर से रायपुर की ओर कांकेर ट्रेवल्स की बस जा रही थी सामने से ट्रैक्टर आ रही था दोनों वाहन तेज रफ्तार से था अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मारी ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बचा। कोई जनहानि नहीं हुआ।
सायबर सेल टीम एवं थाना बालोद की संयुक्त रेड कार्यवाही ।(01) आरोपी के कब्जे से डाट पेन, सट्टा पट्टी नगदी 1120 रूपये एवं (02) आरोपी से देषी प्लेन मदिरा 27.000 बल्क लीटर (150 पौवा ) किमती 12000 रूपये के साथ कुल 02 आरोपी गिरफ्तार किया गया है। अवैध कारोबार करने वाले पर बालोद पुलिस की कड़ी कार्यवाही रहेगी जारी पुलिस अधीक्षक बालोद गोवर्धन राम ठाकुर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन में एवं एसडीओपी श्री प्रतीक चतुर्वेदी ,उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल श्री राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण व सायबर सेल प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी नेतृत्व में सायबर सेल टीम को अवैध कारोबार जैसे शराब, जुआ, सट्टा, खिलाने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु रवाना किया गया था
जिसमें थाना बालोद में 02 प्रकरण पर कार्यवाही किया गया। प्रकरण क्रमांक
(01)- थाना बालोद का अपराध क्रमांक 190/2022 धारा -34(2) आबकारी एक्ट दिनांक 16.04.2022 । नाम आरोपी – राजेष सोनवानी पिता- पवन कुमार सोनवानी उम्र 37 वर्ष पता -पाण्डेय पारा थाना बालोद जिला बालोद । जप्त शराब- देषी प्लेन मदिरा 27.000 बल्क लीटर (150 पौवा ) किमती 12000 रूपये प्रकरण क्रमांक
(02)- थाना बालोद का अपराध क्रमांक 191/2022 धारा 4 (क) जुआ एक्ट दिनांक 16.04.2022। नाम आरोपी – अनिल जसुजा पिता- जीवत जासुजा उम्र 43 वर्ष पता-जवाहर पारा थाना बालोद जिला बालोद ।जप्त राशि- 1120 रू नगदी।उक्त कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक श्री दिलेश्वर चंद्रवंशी सउनि आत्माराम धनेलिया, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक पुरन देवांगन, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक राहुल मनहरे ,आरक्षक आकाश दुबे , आरक्षक भोप सिंह, आरक्षक भागीरथी की सराहनीय भूमिका रहा।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें