City Media - Page 1675 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1675

गांव गांव में कोरोना जांच व जन जागरूकता शिविर का आयोजन

0

बालोद–विकास खंड गुरूर में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जी आर रावटे के निर्देशन में समुदाय स्तर पर संक्रमण, रोकथाम व बचाव हेतु निरन्तर कोरोना जांच व जागरूकता शिविर का आयोजन ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है उक्त शिविर ग्राम पंचायत भवन व कला मंच में आयोजित की जाती है, शिविर का मुख्य उद्देश्य समय पूर्व जांच कर धनात्मक व्यक्तियों का चिन्हांकन कर उपचार प्रबंधन कर लोगों को संक्रमण से बचाना। कोरोना जांच शिविर के सफल क्रियान्वयन हेतु पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीण स्तर की महिला मंडल, एवम् अन्य समूह का यदि शिविर में सहयोग मिलता तो शत प्रतिशतउपलब्धि मिलती कहीं कहीं आज भी लोग जांच कराने से डरते व विरोध करते हैं जिनके लिए पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी होना आवश्यक है आयोजित शिविर में कहीं कहीं पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग रहा एवम् अभी वर्तमान में चल रहे रोजगार गारंटी कार्य स्थल पर बहुत से लोगों ने अपना COVID जांच कराने में रुचि दिखाईं जो अच्छी पहल है, उक्त शिविर हेतु। के. आर .उर्वशा बी ई टी ओ द्वारा
स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों से जानकारी लेकर कार्य योजना बनाकर शिविर का संपादन करते हैं
शिविर में विकास खंड गुरूर के मेडिको लेब technologist श्री दुर्गेश ध्रुव, चमन कुर्रे, श्री मति नीतू भुआर्य, रेशमा, रंजीता कुर्रे एवम् ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक लक्ष्मीनारायण सिन्हा, निकेश निषाद, जे डी गंधर्व, देवेन्द्र साहू, भुवन साहू नागेश श्रवण एवम् वाहन चालक ओमकार, तिलेश्वर यादव गैंद लाल सहयोग करते हैं
कल दिनांक 4.1.21 को COVID जांच शिविर ग्राम भोथली,अरकार मोखा एवम् पुरूर में आयोजित की जाएगी
जिनके लिए जनप्रतिनिधियों से अपील की जाती है कि उक्त शिविर में अपना योगदान देवे।
साथ ही हमे संक्रमण के रोकथाम व नियंत्रण हेतु सामाजिक दूरी बनाए रखना, हाथों की नियमित धुलाई, अनावश्यक रूप में भीड़ भरी जगहों में जाने से बचे, फेस मास्क का उपयोग, किसी भी प्रकार के लक्षण चिन्ह होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय जांच व परामर्श लेवें।

कला के क्षेत्र में भी बस्तर हुआ आत्मनिर्भर । स्वर संगीत ग्रुप ने किया नववर्ष 2021 का रंगारंग आगाज।

0

जगदलपुर:- गीत-संगीत व सामाजिक कार्यों से जुड़ी स्वर संगीत ग्रुप ने नववर्ष 2021 का रंगारंग आगाज किया.

कार्यक्रम के अतिथि बस्तर सांसद दीपक बैज ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि बस्तर में कलाकारों की कमी नहीं है एक समय था जब हमें बाहर से कलाकारों को बुलवाना पड़ता था लेकिन आज कला के क्षेत्र में भी हम आत्मनिर्भर हो चुके हैं. कला के हर विधा में बस्तर के छुपे हुए कलाकार उभरकर अब सामने आ रहे हैं |

इसमें स्वर संगीत ग्रुप की भूमिका भी अहम है. विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि यह एक अभिनव प्रयास है कि स्वर संगीत ग्रुप ने आज मतभेदों को भुलाकर विपरीत विचारधारा के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर खड़ा कर दिया और यह साबित कर दिया कि मतभेद भले हो लेकिन हमारे बीच मनभेद नहीं है. हम सभी का उद्देश्य सिर्फ बस्तर का विकास है.

गौरतलब है कि स्वर संगीत म्यूजिकल ग्रुप द्वारा शनिवार को शहर के चम्पा बाग में नववर्ष 2021 के स्वागत में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रूप के कलाकारों द्वारा गीत-संगीत के अलावा नृत्य एवं मिमिक्री की मनोरम प्रस्तुतियां दी गयी.।इस कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में बस्तर सांसद दीपक बैज, जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू, नपानि की सभापति कविता साहू, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डे, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह

मण्डावी, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, दीप्ती पाण्डे, यशवर्धन राव, हेमू उपाध्याय, सुशील मौर्य, पार्षद सविता गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे. कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन से कलाकारों को प्रेरित किया. कार्यक्रम के संरक्षक मलकीत सिंह गैदू, नीटू भदौरिया, संजय पाण्डे एवं श्रीमती दीप्ती पाण्डे का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ. कार्यक्रम का कुशल संचालन ग्रुप की सचिव श्रीमती कमल झज्ज एवं सह सचिव समीर जैन ने किया. कार्यक्रम का संयोजन दीपक वाधवानी एवं प्रशांत दास ने किया. ग्रुप के अध्यक्ष बीजू विश्वास, उपाध्यक्ष संग्राम सिंह राणा व आभा सामदेकर, सहसचिव माही श्रीवास्तव, समीर जैन, कोषाध्यक्ष ज्योति गर्ग, कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश मिश्रा, मनोज महापात्र, नेमी जैन, गुंजन जैन, कुक्की जारी, जगदीश कुंतल, अभय सामदेकर, मनीष श्रीवास्तव, संगीता सिंह सहित ग्रुप के अन्य सदस्यों का आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका रही. इस कार्यक्रम में ग्रुप के सभी सदस्य एवं उनका परिवार सहित अन्य आमंत्रित गणमान्य नागरिकगण मौजूद रहे.

इन्होंने दी प्रस्तुतियां
कार्यक्रम में गीत संगीत के अलावा नृत्य की भी मनोरम प्रस्तुति हुई, जिसमें दो प्रतिभावान बालिकाएं कु मेहंदी पाण्डे एवं शिवानी सामदेकर ने नृत्य प्रस्तुत किए वहीं मनीष श्रीवास्तव ने फिल्मी कलाकारों की हूबहू आवाज निकालकर मिमिक्री का प्रदर्शन किया. वहीं ग्रुप के कलाकार संगीता सिंह, नेमी जैन, मनोज महापात्र, दीपक वाधवानी, बीजू विश्वास, प्रशांत दास, संग्राम सिंह राणा, आभा सामदेकर, अभय सामदेकर, जगदीश कुंतल, डॉ दिव्यांशी शुक्ला, माही श्रीवास्तव, कमल झज्ज, शिवप्रकाश सीजी ने अपने गीतों की प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

विकासखंड बकावंड ग्राम पंचायत मूली, बजरंगबली फ्रेंड्स क्लब के तत्वधान में द्वितीय वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

0

जगदलपुर:- मां दंतेश्वरी की पावन धरा बस्तर के विकासखंड बकावंड ग्राम पंचायत मूली, बजरंगबली फ्रेंड्स क्लब के तत्वधान में द्वितीय वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया।समापन की बेला पर मुख्य रूप से शिरकत की बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष व वस्त्र विधायक लखेश्वर बघेल सेवानिवृत शिक्षक आमीन बख्श खान , क्षेत्र के जनप्रतिनिधि विधायक जी का गर्म जोश के साथ स्वागत वंदन किया गया स्वागत के पश्चात ,मां दंतेश्वरी की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा पाठ किया, खिलाड़ियों के मैदान में उतरने से पहले ,,,स्वागत कर खेल प्रारंभ से पहले राष्ट्रगान किया गया, जिससे पूरा मैदान गूंज उठा ,, खिलाड़ियों ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी किया, किंजोली के टीम को 9 विकेट से हराकर, पोटानार टीम विजय

घोषित हुआ, विधायक जी ने अपने संबोधन में कहा कि खिलाड़ियों को खेल मैं हमेशा विजय होने का प्रयास करना चाहिए,, हमारे बस्तर से खेल प्रतिभा को हमेशा आगे बढ़ाने के लिए हम भरपूर प्रयास करते हैं,, उपसरपंच श्री बलराम सेठिया व, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक आमीन बक्सर खान जी, ने समस्त खिलाड़ियों को बधाई दिया, खिलाड़ियों को हमेशा धैर्य रखकर खेल भावनाओं के साथ खेल खेलने से विजय प्राप्त होते हैं, सरपंच व पदाधिकारी ग्रामीण जनउपस्थित होकर आसपास के वरिष्ठ खिलाड़ियों को भी सम्मान करते हुए प्रोत्साहित किए |


संचालक श्री व्ही एन जोशी व उमेश पटेल ,,, विजेता टीम को ट्राफी एवं 40 हजार नगद एवं उपविजेता को ट्राफी Rs 20000 नगद पुरस्कृत कर पुरस्कार वितरण कर कार्यक्रम को समापन किया,,,, दोनों खिलाड़ियों ने भारत माता की जय जय कार करते हुए, बजरंगबली फ्रेंड, , क्लब आपको धन्यवाद दिए,,

दल्ली खदान ने 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा दिसम्बर माह में उत्कृष्ट कार्य

0

दल्लीराजहरा – बीएसपी के दल्ली खदान ने आयरन ओर का डिस्पैच कर नया रिकार्ड दर्ज करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। दल्ली खदान द्वारा कीर्तिमान रचते हुए उत्पादन के लागत नियंत्रण उपाय में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

दिसम्बर 2020 में दल्ली खदान के द्वारा 437000 से भी अधिक आयरन ओर का डिस्पैच किया गया। जो की पिछले दस सालों में सर्वश्रेष्ठ है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस कार्य में दल्ली खदान के लोडिंग एवं डिस्पैच विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, संयंत्र प्रबंधन ने लोडिंग एवं डिस्पैच विभाग के समस्त कर्मचारियों की प्रशंसा की है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति, अशोक बाम्बेश्वर को दल्ली राजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया

0

दल्लीराजहरा – पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेशभर में ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति की है | छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पी एल पुनिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहमति से जिलेवार ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई है | इस सम्बन्ध में प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ल ने आदेश जारी किया है |

दल्लीराजहरा नगर से अशोक बाम्बेश्वर को ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

अपहरण – रेलवे में नौकरी कर रहे युवक द्वारा नाबालिग बालिका का अपहरण, पुलिस द्वारा 10 घंटे के अन्दर नाबालिग को लाया गया, आरोपी गिरफ्तार

0

बालोद – बालोद में रेल्वे में नौकरी करने वाले युवक द्वारा एक नाबालिग बालिका को जबदस्ती उठाकर अपने बाइक में अपरहण किये जाने का मामला है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 2 जनवरी रात्रि के 9 बजे की है मरार पारा बालोद निवासी परदेषी साहू पिता बुधारू राम साहू ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया कि आरोपी धरमदास महीपाल द्वारा नाबालिग (8 साल 6 माह)  बच्ची को जबरदस्ती घर से उठाकर ले गया है | जिसकी शिकायत पर पुलिस द्वारा रात में ही 04 अलग-अलग विशेष टीम गठित कर किया गया रवाना कर रात भर दैहान जंगल, बालोद डेम आउटर और कई गांव में की गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

जांच पड़ताल की गई और अन्य माध्यम से जानकारी प्राप्त कर आरोपी के सहयोगी, रिश्तेदारों के घर रात में दबिश  दिया गया। आरोपी धरमदास महीपाल द्वारा अपने मोबाईल को बंद कर फरार हो गया था। टीम द्वारा लगातार प्रयास एवं मेहनत कर प्रकरण के आरोपी धरमदास महीपाल को प्रकरण में प्रयुक्त उसके मोटर सायकल समेत प्रातः गिरफ्तार कर उसके पास से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है कि उसने अपहरण क्यों किया ?

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

इस अपहरण के प्रकरण को सुलझाने व आरोपी की गिरफ्तारी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा के पर्यवेक्षण में डीएसपी प्रशांतसिंह पैकरा, थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक गैंदसिंह ठाकुर, निरीक्षक कुमार गौरव साहू, निरीक्षक श्री रोहित मालेकर,

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

निरीक्षक पदमा जगत, उप निरीक्षक यामन देवांगन, उप निरीक्षक शिशिर पाण्डेय कांताराम, आत्माराम धनेलिया, सउनि बिजू डेनियल, सायबर सेल के प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक पूरन देवंागन, आरक्षक मिथलेष यादव, आरक्षक संदीप यादव एवं थाना बालोद के आरक्षक कन्हैया कुंजाम व थाना आजाक के आरक्षक आकाष दुबे की सराहनीय भूमिका रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भारतीय जनता पार्टी दरभा मण्डल कार्यकारिणी की घोषणा

0

भारतीय जनता पार्टी दरभा मण्डल अध्यक्ष फुलसिंह सेठिया ने मण्डल पदाधिकारीयों एवं कार्यकारिणी की घोषणा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी की अनुशंसा से की। जो सूची निम्नानुसार हैः-

उपाध्यक्ष- महादेव नाग,मासाराम माड़वी, दलपत राय,सोनाली बघेल

महामंत्री- हरिप्रसाद कश्यप,देवी बेंजाम
मंत्री- मंगलराम बघेल,नारायण कुरानी, मेघनाथ कश्यप, महेश बघेल, शांति बघेल
कोषाध्यक्ष- सुशील त्रिपाठी
मीडिया प्रभारी- सुरेश सिंह

फुलसिंह सेठिया
अध्यक्ष
भाजपा, दरभा मण्डल

ग्राम टेंगना बरपारा में हुआ गौठान निर्माण कार्य का भूमिपूजन

0

बालोद– 2 जनवरी शनिवार को ग्राम टेंगना बरपारा में संजारी-बालोद की लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा जी के मुख्य आतिथ्य व जिला पंचायत बालोद की सभापति ललिता पीमन साहू की अध्यक्षता में गौठान निर्माण कार्य का भूमिपूजन सम्पन्न हुआ

गौठान निर्माण कार्य के भूमिपूजन के इस अवसर पर विशेष रूप से जिला कांग्रेस महामंत्री नौशाद कुरैशी,  नगर पंचायत गुरूर के एल्डरमैन ओंकार महमल्ला, सरपंच पंवर सिंह यादव, भानुराम सिन्हा, भुवन नाथ योगी, नंद कुमार सिन्हा, ताम्रध्वज बंजारे, देनुराम नेताम, उपसरपंच, पंचगण सहित सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना व ब्लू बिग्रेड यूनीसेफ के माध्यम से स्तनपान और कुपोषण के संबंध में जानकारी दिया गया

0

गुरूर :- मॉ बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरूर, जिला-बालोद (छ.ग.) में महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना व ब्लू बिग्रेड यूनीसेफ के माध्यम से श्रीमती मनीषा साहू आंगनबाडी कार्यकर्ता ग्राम पंचायत कोलिहामार गुरूर जिला बालोद (छ.ग.) के द्वारा स्तनपान और कुपोषण के संबंध में जानकारी दिया गया साथ रासेयो शिवरार्थियों के द्वारा दीवाल पर नारा लेखन, उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य व रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नाजमा बेगम, श्रीमती मनीषा साहू, प्रो. एम.एल. सिन्हा, श्रीमती अनिता साहू, श्री रामस्वरूप सिन्हा, श्री टीकम शहरे, श्री किरण कुमार यादव, श्री यश्वंत पटेल, श्री खेमप्रकाश कटेन्द्र, श्री नरेन्द्र कुमार खोब्रागडे, श्री हुमन गंजीर, श्री राकेश कुमार पारकर, नगर पंचायत गुरूर में साथ ही गुरूर थाना वरिष्ठ लोगों साथ ही रासेयो स्वयंसेवक कु. उपासना, अजय कुमार, प्रशांत कुमार ,हेमन्त कुमार, कु. गीतेश्वरी, कु.प्रियंका, कु.सुमन एवं महाविद्यालयीन छात्र/छात्राएं उक्त कार्यक्रम में इन सभी की उपस्थित रही।

बड़ी खबर – धार्मिक पर्यटन स्थल पाटेश्वर धाम जा रहे एक ही परिवार के लोग, वाहन पलटने से 27 लोग घायल और 13 गंभीर रूप से घायल

0

डौंडीलोहारा – राहुद से एक ट्रेक्टर में सवार होकर पाटेश्वर धाम जा रहे थे लगभग 3 दर्जन लोग,रायगढ़ घाट के पास पलटा वाहन,27 घायल,13 गंभीर रूप से घायलो को राजनंदगाव रेफर किया गया |

शनिवार को ग्राम राहुद थाना रन चिरई से एक ट्रेक्टरमे सवार होकर डौंडीलोहारा विकासखण्ड अन्तर्गत ग्राम बड़ेजुगेरा के समीप धार्मिक पर्यटन स्थल पाटेश्वर धाम जा रहे एक ही परिवार के लगभग 30 लोग रायगढ़ घाट के पास ट्रैक्टर के पलट जाने व दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से बुरी तरह घायल हो गए ।जिसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है हालांकि मामले में अब तक किसी

जनहानि की जानकारी नही है लेकिन वाहन में बड़ी संख्या में महिलाओ व बच्चो के सवार होने से कईयों को गंभीर चोटे आयी है।स्वास्थ्य विभाग,पुलिस विभाग,संजीवनी 108 की मेडिकल टीम,डौंडीलोहारा नायब तहसीलदार राज श्री पांडे ने जैसे तैसे स्थिति सम्भाली,जिसके बाद बड़ी संख्या में 108वाहनों की मदद से गम्भीर रूप से घायलो को राजनान्दगाव अस्पताल रेफर किया जा रहा है।

27 घायलों में से 13 को किया गया राजनंदगाव रेफर:-

मामले में जानकारी देते हुए डौंडीलोहारा थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर में पीछे ट्रालि मे कुल 27 महिला व बच्चे सवार थे सभी एक ही परिवार के थे ।इसमें से 13 महिलाओ व बच्चो को जिन्हें गंभीर चोटें आई थी उन्हें संजीवनी 108 वाहनो व कुछ निजी वाहनों की सहायता से घटनास्थल से पहले डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार कर राजनंदगाव अस्पताल रेफर किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

7 संजीवनी 108 वाहनो के माध्यम से पहुचाया गया अस्पताल:-
मामले में जानकारी देते हुए संजीवनी 108 के डिस्ट्रिक्ट मैनेजमेंट अविनाश पांडेय ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए बालोद ,देवरी व लोहारा के 7,108 वाहनों को काम पर लगाया गया जिसके बाद घायलों को पहले लोहारा ,फिर राजनंदगाव अस्पताल भेजा गया।घटना शाम साढ़े 5बजे की बताई जा रही है।जिसके बाद से देर रात तक मेडिकल टीम घायलों के उपचार में लगी रही।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

ग्रामीणो व नागरिकों ने की मदद:-
घटना का पता चलते ही रायगढ़ के आसपास के ग्रामीण व डौंडीलोहारा के बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व आम जन लोगो की सहायता के लिए पहुचे ।कइयों ने अपने वाहनों से घायलों को अस्पताल भी पहुचाया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

नायब तहसीलदार,थाना प्रभारी, व बी एम ओ ने संभाली स्थिति:-

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

घटना के बाद से ही लोहारा सहित पूरे जिले में अफरातफरी का माहौल है।कुछ लोगो ने घायलो के परिजनों को फ़ोन कर जानकारी ली।वही नायब तहसीलदार राज श्री पांडेय,थाना प्रभारी मनीष शर्मा,बी एम ओ विनोद कुमार चौरका सहित मेडिकल ,संजीवनी 108 व देवरी व लोहारा थाना की टीम व्यवस्था बनाने व घायलो के इलाज में लगे रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS