City Media - Page 768 of 1869 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 768

छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस रवि सिन्हा नए रॉ चीफ

0

1988 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस रवि सिन्हा नए रॉ चीफ होंगे। वे मौजूदा चीफ सामंत गोयल, आईपीएस (पंजाब 84) का स्थान लेंगे, जो 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। रवि सिन्हा, दो साल तक इस पद पर रहेंगे। RAW – भारत की अन्तरराष्ट्रीय गुप्तचर संस्था है। इसका गठन सितम्बर 1968 में किया गया था। जब अन्वेषण ब्यूरो (जो पहले घरेलू व अन्तरराष्ट्रीय विषय संभालती थी) 1962 के भारत-चीन युद्ध व 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अच्छे प्रकार कार्य नहीं कर पायी थी। जिसके चलते भारत सरकार को एक ऐसी संस्था की आवश्यकता की अनुभूति हुई जो स्वतन्त्र और सक्षम तरीके से बाह्य जानकारियाँ एकत्रित कर सके। रॉ का मुख्य कार्य जानकारी एकत्रित करना, आतंकवाद को रोकना व गुप्त ऑपरेशनों को करना इत्यादि। इसके साथ ही यह विदेशी सरकारों, कम्पनियों व मानवों से मिली जानकारी पर कार्य करता है ताकि भारतीय नीति निर्माताओं को सही मन्त्रणा दी जा सके।

सीएस आज लेंगे कमिश्नर कलेक्टर्स की क्लास

0

रायपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन 20 जून की शाम कमिश्नर -कलेक्टर की कांफ्रेंस लेंगे। 20 जून को शाम 4 बजे होने वाली वीडियो कांफ्रेंसिंग में अलग-अलग विभागों के 16 एजेंडे पर चर्चा होनी है। इन एजेंडों में मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर अमल, बेरोजगारी भत्ता योजना, सामुदायिक भवनों के लिए भूखंड आवंटन, इन भवनों के निर्माण की स्थिति, मुख्यमंत्री जतन योजना, रीपा, स्वामी आत्मानंद स्कूलों के रिनोवेशन, जल जीवन मिशन, नल जल योजना, गोबर खरीदी, कम्पोस्ट खाद निर्माण, शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन समेत अन्य बड़े मसले शामिल हैं।

भ्रष्टाचार की बुनियाद पर बनी रोड 5 माह भी नहीं टिक पाई

0
  • 200 मीटर लंबी सीसी रोड निर्माण के नाम पर किया गया भ्रष्टाचार

बकावंड जनपद पंचायत बकावंड की ग्राम पंचायत तारापुर में विधायक निधि की रकम ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित सीसी सड़क 5 माह में ही उखड़ गई है। भ्रष्टाचार की बुनियाद पर लाखों रु. की लागत से बनवाई गई यह सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। गिट्टी पत्थर बाहर निकल आए हैं। इस सड़क पर वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इसका एक ही कारण है सीसी सड़क में गुणवत्ताहीन और घटिया सामग्री का इस्तेमाल।पांच माह पहले क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल की विधायक निधि से स्वीकृत छह लाख रुपयों से इस दो सौ मीटर लंबी इस सीसी रोड का निर्माण ग्राम पंचायत तारापुर के सरपंच, पंचायत सचिव द्वारा जनपद पंचायत बकावंड के इंजीनियर की देखरेख में कराया गया था। इसके निर्माण में जमकर अनियमितता बरती गई, सीमेंट कम और रेत का ज्यादा इस्तेमाल किया गया। सरपंच, सचिव और इंजीनियर ने स्वीकृत राशि का ज्यादातर हिस्सा अपनी जेबों में भर लिया। इसका खामियाजा अब ग्रामीणों को भोगना पड़ रहा है। बारिश हुई नहीं है और सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है। सड़क के नाम पर गड्ढे और बाहर निकल आई गिट्टियां एवं पत्थर ही शेष रह गए हैं। इस सड़क पर राहगीरों को चलने मैं काफी तकलीफें झेलनी पड़ रही हैं। दोपहिया और चारपहिया वाहन इस सड़क पर चल ही नहीं पाते। वहीं इस सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सीसी सड़क पर चलने में लिए परेशानी हो रही है। सड़क के दोनों किनारों पर मिट्टी या मुरुम तक नहीं डाली गई है। इसके चलते बारिश के समय में बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने विधायक लखेश्वर बघेल और जनपद पंचायत बकावंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से सड़क निर्माण की जांच और सरपंच, सचिव एवं इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अबूझमाड़ के ग्रामीण उठा रहे हैं संचार सेवा एवं इंटरनेट का लाभ

0
  • नारायणपुर पुलिस के प्रयासों से बढ़ रही है गांवों में कनेक्टिविटी
  • सोनपुर और कोहकामेटा में लगाए गए हाई स्पीड सेवा वाले दो टॉवर

नारायणपुर बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. के मार्गदर्शन एवं नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में नारायणपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर जिले के अंदरूनी भागों में विकास एवं निर्माण हेतु आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था प्रदाय किया जा रही है। परिणामस्वरूप अंदरूनी क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। इसी क्रम में नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र अंतर्गत मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर ग्राम सोनपुर एवं कोहकामेटा में मोबाईल फोन सेवा के दो नए टॉवर लगवाकर दूरसंचार व्यवस्था भी प्रारंभ कराई गई है। सोनपुर और कोहकामेटा में मोबाईल टॉवर लगने से अंदरूनी क्षेत्र के ग्रामीणों और सुरक्षा बलों को दूरसंचार व्यवस्था एवं इंटरनेट का लाभ मिल रहा है। इसके माध्यम से लोग शासकीय योजनाओं, देश-विदेश की घटनाओं एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर लाभांवित हो रहे हैं।

अवैध सट्टा खेलने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा जिला पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा कर्ण कुमार उके के मार्गदर्शन में राजहरा पुलिस द्वारा 17 जून को घटना स्थल वार्ड कमांक 27 राजहरा जैतखाम के पास पीपल झाड़ के नीचे आम जगह पर आरोपी खेदूराम जोशी पिता स्व. चैतुराम जोशी उम्र 52 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 27 राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद द्वारा अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिख रहा थाआरोपी खेदुराम जोशी के कब्जे से एक लाइनदार कागज में लिखा सट्टा पट्टी पर्ची एवं एक नग नीला डाट पेन एवं नगदी रकम 1290 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 4 (क) जुआ एक्ट व जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

वही दूसरी घटना स्थल वार्ड क्रमांक 20 आशा टाकीज राजहरा के पास आरोपी बिरजू राम गुप्ता पिता बोधन प्रसाद गुप्ता उम्र 30 वर्ष साकिन वार्ड क० 04 टेबलर सेट राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद द्वारा अपने मोबाईल में अवैध रूप से सट्टा खेला रहा था आरोपी बिरजू राम गुप्ता के कब्जे से एक नग रियलमी कंपनी का मोबाईल कीमती 5000 रूपये एवं नगदी रकम 1160 रूपये जुमला कीमती 6160 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 4 (क) जुआ एक्ट व जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

चुनाव पूर्व ही मतदाताओं ने चुन लिया सेमरा मे अपना सरपंच

0
  • तत्कालीन सरपंच की लग गई थी ग्रामीण बैंक मे नौकरी

जगदलपुर जनपद पंचयात जगदलपुर के अंतर्गत सेमरा पंचयात की निर्वाचित सरपंच की नौकरी लगने के बाद उसने इस्तीफा दे दिया था जिसके कारण सरपंच पद रिक्त हो गया और इसके लिए राज्य सरकार ने 27 जून को चुनाव हेतु समय निर्धारित किया था। अब नाम निर्देशन पत्र जमा करने तक एक प्रत्याशी ही चुनाव लड़ने सामने आई जिससे वह निर्विरोध सरपंच हो गई हैं जिसकी विधिवत घोषणा जनपद के निर्वाचन अधिकारी व तहसीलदार 27 जून को करेंगे।जनपद कार्यालय के निर्वाचन सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार त्रि स्तरीय पंचायत आम चुनाव के दरमियाँ सेमरा पंचायत महिला अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित थी। इस चुनाव मे सरीता कश्यप सरपंच निर्वाचित हो गई और किस्मत उसकी इतनी बुलंद थी कि सरिता कश्यप की छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नौकरी लग गई जिसके बाद सरिता कश्यप ने नौकरी नियमावली का पालन करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद से लगभग 6माह से सरपंच पद रिक्त था किन्तु पंचायत के निर्देश के कारण पंच बुदरी बघेल इसकी जिम्मेदारी संभाल रही थी । अब पंचयात उप निर्वाचन की घोषणा के बाद ग्राम पंचयात मे बैठक अनुसार बुदरी बघेल पर विश्वास जताते हुए सरपंच का विधिवत नाम निर्देशन पत्र भरा गया अब बुदरी बघेल निर्विरोध सरपंच चुना ली गई। प्रमाण पत्र नियम के अनुसार निर्वाचन अधिकारी जारी करेंगे जो कि 27 जून को दिया जायेगा।

सोलह साल बाद मिलेंगे दो ग्राम पंचायतों को अपने नए भवन

0
  • 2007-8 में नक्सलियों ने ध्वस्त कर दिया था पंचायत भवनों को
  • सांसद दीपक बैज व विधायक राजमन बेंजाम ने किया भूमिपूजन

लोहंडीगुड़ा अब से लगभग सोलह साल पहले नक्सलियों ने हर्राकोडेर और एयरपुंड के ग्राम पंचायत भवनों को ध्वस्त कर दिया था। तबसे इन पंचायतों का कामकाज छोटे छोटे कमरों में चलते आ रहा था। हाल ही में ग्रामीणों ने बस्तर के सांसद दीपक बैज को पंचायत भवन की समस्या से अवगत कराया था। श्री बैज ने महज पंद्रह दिनों के भीतर नए पंचायत भवन निर्माण की स्वीकृति दिला दी।

इसके बाद सांसद दीपक बैज और चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम ने हर्राकोडेर और एयरपुंड पहुंचकर कुल 40 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पंचायत भवन का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम के दौरान दोनों गांवों के ग्रामीणों से सांसद दीपक बैज ने कहा कि बोधघाट बांध नहीं बनेगा और किसी भी ग्रामीण को अपनी जमीन और मकान से बेदखल नहीं होना पड़ेगा। बस्तर सांसद दीपक बैज एवं चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम लोहंडीगुड़ा ब्लाक के अति संवेदनशील क्षेत्र के ग्राम हर्राकोडेर और एयरपुंड पहुंचे। उन्होंने दोनों गांवों में लगभग 40 लाख रु. की लागत से बनने वाले ग्राम पंचायत भवनों की आधारशिला रखी। ज्ञात हो कि हर्राकोडेर और एयरपुंड लोहंडीगुड़ा ब्लाक के अंतिम छोर में बसे हुए हैं। ये दोनों ही गांव नक्सली गतिविधियों के मामले में अति संवेदनशील ग्राम माने जाते हैं। 2007-2008 में नक्सलियों द्वारा दोनों गांवों के पंचायत भवनों को ध्वस्त कर दिया गया था। तब से यहां पे पंचायत भवन का अभाव बना हुआ था। जैसे तैसे एक कमरे में पंचायत का कामकाज संचालित हो रहा था। यहां के ग्रामीणों एवं सरपंचों ने सांसद दीपक बैज से मिलकर उन्हें अपनी व्यथा सुनाई थी। इसके बाद सांसद दीपक बैज ने पंद्रह दिनों के अंदर पंचायत भवन निर्माण की स्वीकृति दिलवाई। इसके बाद वहां दोनों नेताओं ने जाकर नए भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।

ग्रामीणों को विस्थापित नहीं होने देंगे : बैज

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद दीपक बैज ने कहा कि पंचायत भवन नहीं होने से यहां के ग्रामीणों को बहुत सी समस्यायों से जूझना पड़ता था, लेकिन अब पंचायत भवन बनेगा तो दोनों पंचायतों के ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नही करना पड़ेगा। इससे पूर्व पंद्रह साल तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी, मगर दोनों ग्राम पंचायतें भवन से वंचित रहीं। जबसे छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनी है, तबसे यहां सांसद विधायक का आना – जाना लगा रहता है। साथ ही हमने यहां हाई स्कूल खोला, धान खरीदी केंद्र भी खोला और दोनो गांवों में एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध करवाई है। आने वाले समय में हम सड़क भी बनाएंगे। सांसद श्री बैज ने आगे कहा कि ये दोनों गांव बोधघाट परियोजना के शून्य स्तर पर थे, लेकिन अब आप सभी ग्रामीणों को घबराने की जरूरत नहीं है। बोधघाट बांध नहीं बनेगा। इसके विकल्प के रूप में हम मटनार बैराज बनाएंगे। जिससे आपको विस्थापित होना नहीं पड़ेगा और सिंचाई एवं निस्तार की भी भरपूर सुविधा मिलेगी।

किसान हितैषी है हमारी सरकार : बेंजाम

विधायक राजमन बेंजाम ने कहा कि हमारी सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में बेहतर कार्य कर रही है। हमारी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया है। सरकार किसानों का धान 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है। साथ ही नल जल योजना के माध्यम से गांव के अंतिम घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य हमारी सरकार द्वारा किया जा रहा है। हमारी सरकार गांव की आस्था को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक गांव में देवगुड़ी का निर्माण करा रही है। कार्यक्रम में बस्तर सांसद दीपक बैज, विधायक राजमन बेंजाम, जनपद उपाध्यक्ष योगेश बैज, द्रोपति कश्यप, रूपधर मांझी, शंकर सिंह ठाकुर, एयरपुंड सरपंच बनमती राणा, पुजारी केदार राणा, पटेल परमानंद राणा, पंच रूपचंद, लैखन, जगदई कश्यप, समलू राम, जनों, भारती राणा, उप सरपंच मन राम, विमल सलाम, गणेश दुग्गा, कृष्ण कुमार, जनपद पंचायत सीईओ प्रणव दीवान, बीएमओ डॉ. नारायण नाग, राजमन मंडावी, गौतम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

विधायक जैन ने दलपत सागर की सफाई में हिस्सा लिया

0
  • साथी हाथ बंटाना की तर्ज पर नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी और युवोदय की टीम जलकुंभी हटाने में जुटी

जगदलपुर रविवार को संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन शहर के रियासतकालीन तालाब दलपत सागर से जलकुंभी हटाने के महा अभियान में शामिल हुए। इस ऐतिहासिक तालाब के बड़े भाग में जलकुम्भियां व दीगर जलीय पादप पसर गए हैं जिन्हें हटाने जिला तथा नगर निगम प्रशासन ने मुहिम छेड़ रखी है। प्रति रविवार को यहां जन सहयोग से साफ-सफाई की जाती है।

इसी कड़ी में रविवार को नगरीय प्रशासन व श्रम विभाग के संसदीय सचिव तथा जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने दलपत सागर पहुंचकर सफाई में हिस्सा लिया। भारतीय सिनेमा की सर्वकालिक महान फिल्म नया दौर के गीत साथी हाथ बंटाना की तर्ज पर वे नागरिकों, अधिकारियों- कर्मचारियों, गैर सरकारी संगठनों के सदस्यों और युवोदय की टीम के साथ सफाई में जुटे रहे। इस दौरान बड़ी मात्रा में तालाब से जलकुंभी निकाली गई। वर्तमान कलेक्टर विजय दयाराम के की प्रेरणा से विगत दिनों तालाब में जलकुंभी हटाने बॉल डाले गए थे। तालाब से जलकुंभी हटाने के कार्य में पूरे सप्ताह निगम की मशीनें लगी रहती हैं। निकाली जाने वाली जलकुंभी तालाब के किनारे-किनारे एकत्रित की जाती है, जिसे बाद में जैविक खाद बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। रविवार को सफाई अभियान के दौरान विधायक जैन के साथ गौरनाथ नाग, पार्षद सूर्या पाणि, नगर निगम आयुक्त केएस पैकरा, विधुशेखर झा, रामनरेश पाण्डेय, अलेकजेंडर चेरियन धर्मेंद्र महापात्र, अनिल अग्रवाल, मनीष मूलचंदानी, राजीव नाग, रोशन झा कलविंदर सिंह राजु, श्रीनिवास रथ, रतन व्यास, बादशाह खान, जैनुल खान भोलाराम शांडिल्य, पी विनीता, घनश्याम दिवान, अजय मोरे, अय्याज खान, कलावती, प्रियंका ध्रुव आदि जुटे रहे।

छड़ की रिंग चोरी करने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

0
  • आरोपियों के कब्जे से 70 नग छड़ की रिंग कीमती 1775 रूपये को किया

दल्लिराजहरा प्रार्थी सैयद इजहार अली पिता सैयद दाउद अली उम्र 54 वर्ष साकिन वार्ड क0 11 चिखलाकसा थाना राजहरा जिला बालोद ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 12.06.2023 के शाम करीबन 6-7 बजे के मध्य प्रार्थी के निर्माणाधीन भवन के पास रखे 8 एमएम की 60-70 नग लोहे की छड़ रिंग को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध धारा 379 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना दौरान चोरी गये मशरूका व अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया गया आरोपी 01. विरेन्द्र सलमोंगरी पिता स्व. सुकालू सलमोंगरी उम्र 29 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 03 राजहरा थाना राजहरा, 02. यशवंत देशमुख पिता देवकुमार देशमुख उम्र 38 वर्ष सा. वार्ड क्र. 11 चिखलाकसा थाना राजहरा, 03. अनिल कुमार पटेल पिता स्व. नरसिंह पटेल उम्र 21 वर्ष सा. वार्ड 11 चिखलाकसा थाना राजहरा, 04. तुकाराम पटेल पिता स्व. शिवलाल पटेल उम्र 60 वर्ष सा. वार्ड क्र. 11 चिखलाकसा थाना राजहरा के द्वारा उक्त 70 नग लोहे के छड़ की रिंग को चोरी करना पाये जाने से आरोपियों के कब्जे से 70 नग लोहे के रिंग राड वजन 25 कि.ग्रा. को जप्त किया गया आरोपियों का कृत्य अपराध सदर धारा 379,34,411 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों को दिनांक 17.06.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।उक्त कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक राकेश ठाकुर, सउनि विजय जगत, आरक्षक धर्मेन्द्र सेन, मनोज साहू, रवि यादव, भुनेश्वर यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

झूठ के सहारे जनता को बरगला रही है भाजपा: रेखचंद जैन

0
  • जिस सड़क की निविदा जारी हो चुकी है, उसके लिए दे रहे हैं धरना
  • विधायक ने भाजपा पर लगाया झूठा प्रलाप करने का आरोप

जगदलपुर संसदीय सचिव व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने कहा है कि बस्तर में मुद्दाविहीन हो चुकी भाजपा झूठा प्रलाप कर रही है। एनएच से नगरनार तक जाने वाली जिस सड़क के लिए धरना देकर जनता को बरगलाने की कोशिश भाजपा नेता कर रहे हैं, उसके लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है और टेंडर भी जारी हो चुका है। विधायक जैन ने कहा है कि भाजपा का धरना-प्रदर्शन महज राजनैतिक ड्रामा है। स्वीकृत सड़क के लिए धरना प्रदर्शन करना केवल जनता के बीच भ्रम फैलाना और राजनीतिक नौटंकी करना है। जनता इसे समझ चुकी है। विधायक ने कहा कि शनिवार को पूर्व विधायक- महापौर व अन्य भाजपा नेताओं ने धरना- प्रदर्शन किया था, जबकि उनके जैन ) प्रयास से इस मार्ग के निर्माण के लिए 24 मई 2023 को ही प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है। इसका टेंडर भी जारी हो चुका है। विधायक जैन ने कहा है कि 15 साल के भाजपा शासन में महज तकनीकी स्वीकृति लेकर काम का ढिंढोरा पीटा जाता था। भाजपा सरकार इन सड़कों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति नहीं देती थी।

ऐसे ही अनेक कार्यों का ढिंढोरा पीटते कतिपय पूर्व जनप्रतिनिधि घूम रहे हैं। रेखचंद जैन ने बताया कि मंत्रालय द्वारा पत्र क्रमांक 2443/एफ 2-3/22-2/2023, 24 मई 2023 के पत्र में उक्त सड़क के नव निर्माण हेतु 1210.06 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग 43 से माड़पाल, नगरनार होते हुए भेजापदर मार्ग का नवनिर्माण किया जाना है। इसके अलावा, जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के तीन और मार्गों एनएच 43 से चोकावाड़ा स्कूलपारा लागत 166.16 लाख, सरगीपाल ग्रामीण आवास प्लाट से सरगीपाल ग्रामीण तक लागत 164.69 लाख एवं एनएच 43 से स्कूलपारा जीरागांव तक लागत 252.77 लाख रुपए के नवनिर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन समस्त कार्यों की टेंडर प्रक्रिया जारी है। इन मार्गो का निर्माण कार्य जल्द ही आरंभ हो जाएगा। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। स्वीकृत सड़कों के लिए भाजपा का धरना-प्रदर्शन महज राजनैतिक ड्रामा है। हमारी सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों कई जितनी सड़कों का नवनिर्माण एवं नवीकरणीय हुआ है, उतना तो भाजपा के 15 सालों में नहीं हुआ था और भाजपा के स्थानीय नेताओं को यह पच नहीं रहा है। आज भाजपा के नेताओं के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए इस तरह की राजनीतिक ड्रामेबाजी कर रहे हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS