City Media - Page 1708 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1708

नशे के खिलाफ जनता हो एकजुट और भेजे शिकायत रायपुर पुलिस को – YMS यूथ फाउंडेशन की पहल

0

रायपुर – वायएमएस यूथ फांउडेशन ने बताया कि वायएमएस का मतलब योगा, म्यूजिक, स्पोर्ट्स है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से पिछले कुछ दिनों में लगभग दो दर्जन से ज्यादा ऐसे व्यक्तियों को पुलिस ने पकड़ा जो कि ड्रग्स के व्यापार से जुड़ें हैं। रायपुर पुलिस ने भी ठान

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png

ली है ड्रग्स माफिया के खिलाफ अभियान और उन्हें नेस्ताबुत करना, उनका यह कार्य सराहनीय और साहसिक है पर इसमें जनता का भी सहयोग चाहिए इस अभियान में पुलिस का साथ देने और रायपुर की नसों में फैल रहे नशे को खत्म करें | यूथ फाउंडेशन के अमित जैन व महेंद्र सिंह होरा ने कहा कि लोग वॉट्सअप के जरिए पुलिस तक शिकायत भेज सकते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

यदि आपके आसपास या मोहल्ले में कोई ऐसा व्यक्ति है जो नशे के कारोबार में लिप्त हो। तो उसकी जानकारी अब आप पुलिस के वॉट्सअप नंबर 9479191005 और 9479191002

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

पर जानकारी भेज सकते हैं। रायपुर पुलिस आपकी पहचान गुप्त रखेगी। इस छोटी सी पहल से आप अपने परिवार या आस-पास के युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचा सकते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस से शुरू होगी आयरन और विटामिन पोष्टिक युक्त राईस वितरण की योजना

0

रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार कुपोषण के नियंत्रण के लिए आगामी एक नवंबर राज्य स्थापना दिवस से फोर्टिफाईड राईस वितरण की अभिनव योजना शुरू करने जा रही है। आयरन और विटामिन से युक्त फोर्टिफाईड राईस वितरण की यह योजना

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png

राज्य के कोण्डागांव जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू होगी। फोर्टिफाईड राईस में लौह तत्व, विटामिन बी-12 तथा फोलिक एसिड युक्त फोर्टिफाईड राईस करनेल (एफआरके) का मिश्रण होता है। जो लोगों को खुराक में आवश्यक पोष्टिक तत्वों की पूर्ति के साथ ही कुपोषण के नियंत्रण में काफी मददगार साबित होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्ष 2020-21 के अपने बजट भाषण में इस योजना को प्रारंभ करने की घोषणा की थी। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 5 करोड़ 80 लाख रूपए का बजट प्रावधान भी किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

कोण्डागांव जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत एक लाख 11 हजार 217 राशनकार्ड तथा राज्य योजना के तहत 23 हजार 204 राशनकार्ड इस तरह कुल एक लाख 34 हजार 421 राशनकार्ड प्रचलित है। इस जिले में चांवल का कुल वार्षिक आबंटन 60 हजार

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

188 टन है जिसमें पीडीएस चांवल का 55 हजार 068 टन है और कल्याणकारी योजना, मध्यान्ह भोजन, पूरक पोषण आहार आदि योजनाओं का वार्षिक आबंटन 5 हजार 120 टन है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking ट्रेन में सफ़र करने से पहले जान ले रेलवे का नया रूल अन्यथा…

0

नई दिल्ली – कोरोना महामारी से लड़ने देश ने अपनी पूरी ताकत झोक दिया है एक ओर तो यद्धस्तर पर इसका मुकाबला किया जा रहा है दूसरी ओर लोगों को धीरे धीरे उनके जीवन को पहले जैसा सामान्य रखने की कोशिश भी जारी है जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती सतर्कता ही सावधानी है | जनता को स्थिति के अनुरूप वे सभी साधन मुहैया कराने पर जुटी है जो उनकी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png

प्राथमिकता है | वहीं यात्रियों की सुरक्षा के लिए खास इन्तेजाम भी किए हैं। नए नियमों के तहत रेल यात्रा करते समय मास्क लगाना अनिवार्य है। जो लोग बिनामास्क के यात्रा करते पाए जाएंगे, उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माना नहीं चुकाने की स्थिति में जेल की हवा भी खाना पड़ सकती है। इस बारे में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ने गाइडलाइन जारी कर दी है। दिवाली से पहले ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है और यात्रियों को इन नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

प्लेटफॉर्म पर शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। साथ ही यदि सर्दी जुकाम, खांसी, बुखार है जो यात्रा नहीं करेंगे। यदि कोई कोरोना पॉजिटिव है तो उसे भी यात्रा करने की अनुमति नहीं है। जिन लोगों ने कोरोना जांच के लिए अपने सैंपल दिए हैं, उन्हें भी रिजल्ट न आने तक यात्रा न करने की सलाह दी गई है। प्लेटफॉर्म और ट्रेन में गंदगी फैलाने वालों को भी पकड़ा जाएगा। यदि कोई यात्री उक्त नियमों का उल्लंघन करते पकड़ा गया तो उस पर रेलवे एक्ट 1989 की धारा 145, 153 और 154 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

दल्लीराजहरा का युवक रुपये गबन करने के मामले में गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा का अजय अग्रवाल बिजली के सामानो का सप्लाई का काम करता है जिसका दुर दुर तक अन्य स्थानो पर विक्रय हेतु सामान भेजा जाता है प्रार्थी द्वारा आरोपी सदर को सप्लाई किये गये बिजली के सामानों की रकम वसुली हेतु कर्मचारी के रूप में

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png

कार्य पर रखा था आरोपी सदर अपने अन्य साथी के साथ अन्यत्र स्थानो से बिजली के दुकानो पर से जहां प्रार्थी द्वारा बिजली सामान सप्लाई किया जाता है उनकी वसुली आरोपी सदर करते हुये दुकानदारों से बिना बिल दिये रकम लेकर गबन कर अपने मालिक को नुकसान पहुंचाया

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

है। जिस पर थाना राजहरा के अपराध क्र 461/2020 धारा 408,34 IPC के आरोपी सूरज साहू पिता घनश्याम साहू पता वार्ड क्र 18 पुराना बाजार राजहरा को JMFC न्यायालय राजहरा पेश किया। जेल वारंट प्राप्त कर उपजेल बालोद जेल में दाखिल किया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Big Breaking बालोद जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में जंगली हाथियों का झुण्ड, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

0

बालोद – जिला बालोद और कांकेर के सीमावर्ती क्षेत्र दमकसा घाटी  में देखा गया है। वहीं गुरुर ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों में कल से ही मुनियादी कर लोगो को जंगल जाने के लिए माना किया गया है। जिसमे नारागाँव, बड़भूम, पेटेचुआ, आदि गाँव शामिल है। वहीं इस दल में हाथियों का

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png

झुण्ड नजर आ रहा है। जिसमे लगभग पाँच से सात हाथी हो सकते है। जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है। यह जो हाथियों का झुण्ड है वह गरियाबंद से जंगल और महानदी को पार कर कांकेर के बाद बालोद जिला पहुँचा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

वही हाथियों का दल अब बालोद जिले के गुरुर वन परिक्षेत्र में प्रवेश कर बड़भूम से जंगल के भीतरी इलाको से दल्लीराजहरा व डौंडी वन परिक्षेत्र के वनांचल इलाको की ओर आगे बढ़ रही है

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

वहीं इस हाथियों के झुण्ड के पहुंचने के बाद वन विभाग भी सतर्क हो चुकी है। जंगली चंदा हाथीयो का दल पहुंचने की जानकारी बड़भूम के जंगल मे कॉलर आईडी से मिली थी इस हाथियों के लोकेशन की जानकारी इस हाथियों के दल में 18 बड़े तथा 4 हाथी के बच्चो का झुंड है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking दल्लीराजहरा कोरोना अपडेट – जाने ! किस वार्ड से कितने संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है इसी बीच आज दल्लीराजहरा में 16 संक्रमितों की पहचान हुई |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें | आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 06  से 01, वार्ड क्र 07  से 05, वार्ड क्र 10  से 01, वार्ड क्र 13  से 01, वार्ड क्र 19  से 01, वार्ड क्र 24  से 01, वार्ड क्र 25  से 01, वार्ड क्र 27  से 01, आयुर्वेदिक अस्पताल से 01, कच्चे से 02 और कुसुमकसा से 01 इसमें एंटीजन से 15 और RTPCR से 01 संक्रमित मिले इस प्रकार आज कुल 16 लोग संक्रमित मिले |

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

डायरेक्टर इंचार्ज से सीटू ने की डीआर स्कीम पुनः चालू करने की मांग

0

दल्लीराजहरा – 15 अक्टूबर को डायरेक्टर इंचार्ज भिलाई स्टील प्लांट ने लौह अयस्क समूह दल्लीराजहरा का दौरा किया। इस दरमियान उन्होंने खदान की सभी यूनियनों से भी बैठक कर मुलाकात एवं चर्चा की।  इस बैठक में हिंदुस्तान स्टील एंप्लाइज यूनियन सीटू के अध्यक्ष प्रकाश क्षत्रिय एवं कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने हिस्सेदारी की, तथा खदान कर्मियों की

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png

समस्याओं से संबंधित ज्ञापन डायरेक्टर इंचार्ज को सौंपा। बैठक में खदान कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश क्षत्रिय ने कहा कि बोनस के मामले में प्रबंधन ने जो रवैया अपनाया है वो बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इससे खदान कर्मचारी बेहद नाराज एवं आक्रोशित हैं। इसी तरह उन्होंने कहा कि वेतन समझौते में हो रहे विलंब से

कर्मचारियों का मनोबल गिर रहा है, इसलिए जल्द से जल्द वेतन समझौता किया जाए । आगे उन्होंने कहा कि कंपनी के घाटे की स्थिति में बंद की गई ईएल ,एफएल, इनकेसमेंट एवं पेंशन को तत्काल बहाल किया  जाए । कोरोना महामारी पर चर्चा करते हुए  डायरेक्टर इंचार्ज ने अतिरिक्त सतर्कता एवं सजगता बरतने का सुझाव दिया वहीं यूनियन ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण कर्मचारियों की हो रही क्षति की भरपाई के लिए सभी कर्मचारियों का 50

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

लाख का बीमा एवं अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान तत्काल किया जाए। राजहरा माइंस हास्पिटल की खराब होती  हालत का जिक्र करते हुए यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में माइंसअस्पताल में तत्काल सुधार की आवश्यकता है । यूनियन ने मांग की है कि, शिक्षा एवं चिकित्सा की जरूरत के अनुसार माइंस कर्मचारियों को भिलाई मे आवास आबंटित किया जाए । कर्मचारियों के पदोन्नति के मामले को उठाते हुए यूनियन ने कहा डीरिजर्वेशन के कारण बहुत सारे कर्मचारियों का प्रमोशन अटका हुआ है, इसका उच्च स्तर पर समाधान निकाला जाए। आगे उन्होंने कहा कि कोल इंडिया की तर्ज पर ठेका श्रमिकों का भी वेतन समझौता 

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

एनजेसीएस में किया जाए , तथा राजहरा माइंस में ठेका मजदूरों की समस्याओं के निराकरण के लिए माइंस में ठेका श्रमिक प्रकोष्ठ का गठन किया जाए । इस दौरान यूनियन ने जोर देकर कहा कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान को जोखिम में डालकर उत्पादन में भरपूर सहयोग दे रहे कर्मचारियों के लिए डेली रीवार्ड स्कीम पुनः चालू की जाए । डायरेक्टर इंचार्ज श्री अनिर्बन दासगुप्ता ने यूनियन द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को काफी गंभीरता से सुना एवं उपस्थित अधिकारियों को अधिकांश मुद्दों जो स्थानीय स्तर के हैं उनका समाधान निकालने का निर्देश दिया, तथा कारपोरेट स्तर के मुद्दों को स्वयं उच्च स्तर पर ले जाने की बात करते हुए उन्होंने आश्वस्त किया कि माइंस कर्मियों की मांगों को प्राथमिकता दी जाएगी ।  जल्द से जल्द इनका निराकरण किया जाएगा। ठेका मजदूरों की विभिन्न समस्याओं पर गहन चर्चा में डायरेक्टर इंचार्ज ने कहा कि जो ठेकेदार ठेका श्रमिकों को  कम और देरी से भुगतान कर रहे हैं उन पर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी । क इस बैठक में प्रबंधन की ओर से डायरेक्टर इंचार्ज के अलावा ईडी माइंस श्री मानस कुमार विश्वास, ईडी वर्क्स श्री राजीव सेहगल, मुख्य महाप्रबंधक तपन सूत्रधर महाप्रबंधक ए के साहू एवं जे एन ठाकुर सहित कई आला अधिकारी उपस्थित रहे, ज्ञानेंद्र सिंह कार्यकारी अध्यक्ष       सीटू राजहरा

अनोखा प्यार – प्रेमिका की ख़ुशी की खातिर प्रेमी ने बैंक में डकैती की, अब सलाखों के पीछे

0

जशपुर – प्रेमिका को खुश रखने और उसके शौंक को पूरा करने की खातिर प्रेमी ने बैंक में डकैती कर वहां करीब साढ़े ग्यारह लाख चुरा लिए बाद में पुलिस के हत्थे चढ़ गया |

प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 अक्टूबर को पीछे की दीवार में सेंधमारी की गई थी सुबह जब बैंक खुला तो उसमे लगभग 2 फीट का गड्ढा दिखाई दिया इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बाद में कैश का मिलाया गया तो पता चला कि बैंक से 11.55 लाख रुपए से ज्यादा गायब हैं। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले, जिसमें आरोपी जाते हुए दिखाई दिया था।  

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

सीसीटीवी फुटेज और सूचना के आधार पर पुलिस ने रायगढ़ के चरखापारा निवासी शंकर राठिया को गिरफ्तार किया है। उसकी बताये स्थान पर पुलिस ने खेत में दबाकर रखे एक लाख रुपए बरामद किए हैं। आरोपी से जब इस मामले में पूछताछ की तो, उसने चैंकाने वाला

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि उसकी एक प्रेमिका है जिसके शौक काफी महंगे हैं  और उसे पूरा करने के लिए उसके पास रूपय नहीं थे तो उसने बैंक में डकैती डालने की योजना

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

बनाई लेकिन वह पकड़ा गया वह अपनी प्रेमिका से बहुत प्यार करता था और उसे किसी भी हाल में खोना नहीं चाहता था, इस कारण उसे खुश रखने के लिए वह कुछ भी करने को तैयार था। बस इन्हीं जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने यह कारनामा भी कर दिखाया ।

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन की तिथि

0

बालोद – जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज जिनमें अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण की पात्रता रखते हैं, उन्हें जानकारी दी गई है कि शिक्षा सत्र 2020-21 में भी पोस्ट

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के आवेदन स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाईट एमपीएससी डॉट एमपी डॉट एनआईसी डॉट इन स्लैश सीजीपीएमएस पर ऑनलाईन की जा रही है। आदिवासी विकास विभाग की उपायुक्त श्रीमती माया वारियर ने बताया कि वर्ष 2020-21 में विद्यार्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन (नवीन एवं नवीनीकरण) हेतु अंतिम तिथि 30

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

नवम्बर 2020 तक, ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु अंतिम तिथि 10 दिसम्बर 2020 तक, सेंक्शन ऑर्डर लॉक करने हेतु अंतिम तिथि 20 दिसम्बर 2020 और केवायसी जमा करने हेतु अंतिम तिथि 10 जनवरी 2021 तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथियों के पश्चात शिक्षा सत्र 2020-21 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑफलाईन अथवा

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

ऑनलाईन किसी भी प्रकार के आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे एवं ड्राफ्ट प्रपोजल अथवा सेंक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा। उक्त तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर संबंधित विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे।

Breaking थाना गुरूर ,चौकी कंवर के ग्राम अरकार में हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार

0

हत्या में प्रयुक्त हथियार व बाईक बरामद।

बालोद पुलिस द्वारा हत्या के 6 घंटो के भीतर मामला सुलझाया गया।

बालोद – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद डी.आर पोर्ते के मार्गदर्शन में, उप पुलिस अधीक्षक बालोद दिनेश सिन्हा के पर्वेक्षण में विशेष टीम गठित किया गया। टीम द्वारा हत्या के 06 घण्टे के भीतर चौकी कंवर थाना गुरूर के अपराध क्रंमाक -404/2020, धारा-302 भादवि के आरोपी रिंकू उर्फ भारत भूषण चंद्राकर को गिरफ्तार किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

प्रार्थी ओमकार प्रसाद साहू पिता श्रवण प्रसाद साहू पता-ग्राम पचपेडी थाना भाखारा जिला धमतरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनंाक 14.10.2020 को अपने पडोसी नीलध्वज साहू के साथ पैसा लेने अरकार जाने बोलने पर ओमकार प्रसाद साहू और नीलध्वज साहू अरकार देशी शराब दुकान गये। वहां आरोपी द्वारा शराब लेने के लिए 500 रूपये दिया गया। शराब लेने के बाद मृतक और आरोपी सेमरा रोड मे बैठ कर शराब पीयेगें कहकर ले गये। तीनों एक साथ शराब पीये। शराब खत्म हो जाने के बाद पुनः आरोपी ने शराब खरीदने ओमकार प्रसाद साहू कोे भेज दिया। ओमकार प्रसाद साहू शराब भट्टी से शराब लेकर वापस आ रहा था तब उसने देखा कि आरोपी ने नीलध्वज साहू को धारदार हथियार से मार रहा था और वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। और उसकी मृत्यु हो गई थी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

उक्त घटना की सूचना प्राप्त होने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा उप पुलिस अधीक्षक बालोद श्री दिनेश सिन्हा के नेतृत्व में थाना प्रभारी गुरूर श्री अरूण नेताम, चौकी प्रभारी कंवर श्री कैलाशचंद मरई व स्टाफ की टीम घटना स्थल रवाना किया गया। जिसमे उक्त टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से जांच कर ग्रामीणों से शराब भठठी के आस-पास के लोगों से पूछताछ कर मुखबीर के माध्यम से घटना के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त किया। जिसमें प्रकरण के संदेही रिंकु उर्फ भारत भूषण चन्द्राकर की बडभूम एवं चूल्हापथरा के आस-पास जंगलो में छुपे रहने की सूचना मिलने पर उप पुलिस अधीक्षक बालोद श्री दिनेश सिन्हा व टीम द्वारा सघन सर्च कर उसे हिरासत में लेकर हिकमतअमली से पूछताछ किया गया। आरोपी रिंकू उर्फ भारत भूषण चन्द्रकार अपना हार्वेस्टर बेचना चाहता था। मृतक नीलध्वज कमीशन पर वाहन खरीदी-ब्रिकी का काम करता था। आरोपी ने मृतक से इस हेतु

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

संपर्क किया, जो 2,90,000 रूपये में उमरगांव के कृषक को बेचने का सौदा किया था। जिसमें 15,000 रूपये का कमीशन था, इस हेतु दिनांक 09.10.2020 को एग्रीमेंट हुआ था, 2,00,000 रूपये एडवांस राशि को रिंकू उर्फ भारत भूषण चन्द्राकर को मिल गया था। इसी बीच मृतक नीलध्वज ने अपना कमीशन मांगा। तो आरोपी ने 90,000 रूपये में से कांटने की बात कहा लेकिन रिंकू उर्फ भारत भूषण चन्द्राकर को 90,000 रूपये डूबने की आशंका हुई और उसने योजना बनाकर मृतक को अरकार बुलाकर उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेण्डम अनुसार घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल व हथियार बरामद किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

उक्त हत्या के प्रकरण को सुलझाने व आरोपी की गिरफ्तारी में उप पुलिस अधीक्षक बालोद श्री दिनेश सिन्हा , थाना प्रभारी गुरूर श्री अरूण नेताम, चौकी प्रभारी कंवर श्री कैलाशचंद मरई व थाना गुरूर एवं चौकी कंवर के पुलिस स्टाफ का सराहनीय भूमिका रहा।

गिरफ्तार आरोपी:- रिंकु उर्फ भारत भूषण चन्द्राकर पिता कोमल सिंह चन्द्राकर उम्र 38 वर्ष साकिन रजोली, थाना रनचिरई, जिला बालोद (छ.ग.)

MOST POPULAR

HOT NEWS