बस्तर सांसद दीपक बैज, विधायक दंतेवाड़ा देवती कर्मा व विधायक विक्रम मंडावी पहुंचे भैरमगढ़ युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह के पुत्री मोनिका के विवाह के अवसर पर बधाई एवम शुभकानाएं स्वरूप आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम,शकील अहमद,लालू राठौड़, राजकुमार तामो, महेश कश्यप, सुलोचना कर्मा,प्रवीण राणा,मनोज मालवीय,राजा, मन्नू वर्गीस एवम अन्य उपस्थित रहे।
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने 1 करोड़ 52 लाख से अधिक के नल-जल योजना का भूमि-पूजन किया
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बालीकोंटा,कोंडावल, एवं कोरपाल में 1 करोड़ 52 लाख 04 हजार रुपए के रेट्रोफिटिंग नल-जल योजनाओं का शिलान्यास किया
ग्राम पंचायत बालीकोंटा में 42.56 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नल जल योजना के तहत क्लोरीनेशन कक्ष, बाउंड्री वॉल, पाइप लाइन बिछाने का कार्य 918 मीटर जिससे की 295 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत कोंडावल के ग्राम बालीकोंटा में 59.89 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत पावर पंप 1 नग क्लोरिनेशन कक्ष, बाउंड्री वॉल ,टंकी निर्माण 40 किलो लीटर पाइप लाइन बिछाने का काम 4110 मीटर जिससे की 158 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत तुसैल के ग्राम कोरपाल में 49.59 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत पावर पंप 3 नग सोलर पंप 1 नग , पाइप लाइन बिछाने का काम 5580 मीटर जिससे की 138 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी के रेट्रोफिटिंग नल-जल योजनाओं के कार्यों का भूमिपूजन किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर ग्राम पंचायत के हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है | जल ही जीवन है और शुद्ध पेयजल हर नागरिक का मौलिक अधिकार है लेकिन पिछले सरकार में शुद्ध पेयजल आपूर्ति केवल शहरी क्षेत्रों में ही होती थी | अब हमारी सरकार में हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुहिम छेड़ दी गई है और आगामी वर्ष तक हर घर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी इस मामले में हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की स्पष्ट सोच है की सभी ग्राम पंचायत के हर कोने तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति हर हाल में होनी चाहिए तथा हर ग्राम पंचायत में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होना चाहिए |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी सरपंच संघ के संभागीय अध्यक्ष लैखन बघेल,इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि धनुर्जय दास,गौरी मंडल, जलंधर नाग, घनश्याम महापात्र, सरपंच बालीकोंटा फूलमती कश्यप, वरिष्ठ नेता गोपू दुबे,गौरव जोशी, दयालु, पूर्व सरपंच लिमन बघेल ,कोरपाल सरपंच लखमू राम नागेश,उप सरपंच सुरेन्द्र त्रिपाठी,पंच कमलवती,सोनामनी,अस्ती समेत जल जीवन मिशन के सहायक अभियंता श्री जैन सहित कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे |
घर अंदर घुसकर लड़ाई झगड़ा कर मारपीट करने वाले दो मुख्य आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया
जगदलपुर शहर के कालीपुर क्षेत्र में घर अंदर आकर लड़ाई झगड़ा व गंदी-गंदी गाली गलौच एवं मारपीट कर आँख में चोट पहुॅचाने वाले दो फरार आरोपी को पकड़ने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 20.01.2022 को रात्रि में प्रार्थी यासिर आलम के भाई एवं उसकी पत्नी को नरेश सेट्ठी एवं उसके साथी ने घर में आकर कर्ज का पैसे मांगने की बात कहते हुये गंदी-गंदी माॅ बहन की अश्लील गालियाॅ व जान से मारने की धमकी देते हुये तनवीर आलम को हाथ थप्पड़ से सिर, गाल एवं आँख में मारपीट कर चोट पहुंचाये है, जिससे तनवीर को आँख में काफी चोट आने के कारण प्राथमिक उपचार बाद रायपुर रिफर किया गया है। कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अप0क्र0-22/2022 धारा 452,294,323,506,34 भादवि0 कायम कर, अनुसंधान में लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। विवेचना दौरान उक्त टीम द्वारा तुरंत घटनास्थल पहुंचकर आरोपियों की पतासाजी की गई। जहाॅ पर आरोपी नरेश सेट्ठी व गोपाल यादव को पकड़कर, पुछताछ बाद आरोपी 1. नरेश सेट्ठी पिता रमेश सेट्ठी उम्र 30 साल निवासी कालीपुर अटल आवास जगदलपुर एवं 2. गोपाल यादव पिता दिनेश यादव उम्र 25 साल नि0 अटल आवास जगदलपुर को विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मामले के अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:
निरीक्षक एमन साहू, सउनि0 नरहरि वैष्णव,प्रआर0 बरतुराम सोरी एवं आरक्षक प्रकाश नायक, सैनिक शिव यादव।
आईटीबीपी के असिस्टेट कमाण्डेंट एवं सहायक उप निरीक्षक की हत्या सहित कई घटनाओं में शामिल हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार
आईटीबीपी के शहीद असिस्टेट कमाण्डेंट सुधाकर शिंदे और शहीद सहायक उप निरीक्षक गुरमुख सिंह की हत्या सहित कई घटनाओं में शामिल हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार
मास्टर माइंड साकेत नुरेटी उर्फ भास्कर नुरेटी के साथ मिलकर बुकिनतोर बस ब्लास्ट कर 5 जवानों की हत्या करते हुए 22 जवानों को गंभीर रूप से घायल करने वाले सक्रिय और हार्डकोर नक्सली पण्डरू पदामी गिरफ्तार
सुरेश सलाम (अमदईघाटी एरिया कमेटी सचिव) के करीबी और सक्रिय नक्सली है पण्डरू पदामी
बस्तर आईजी सुंदरराज पी के विशेष मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल अभियान के तहत दिनांक 22.01.2022 को आईपीएस गिरिजा शंकर जायसवाल, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर के निर्देशानुसार हार्डकोर नक्सली पण्डरू पदामी को गिरफ्तार किया गया है। हार्डकोर नक्सली पण्डरू पदामी (पिता स्व0 सुखराम पदामी उम्र 20 वर्ष निवासी गुमटेर मुरियापारा) जो वर्तमान में पल्ली बारसूर निर्माणाधीन सड़क में कड़ेनार से कडेमेटा के बीच बड़ी नक्सल घटना को अंजाम देने के लिए लगातार रेकी करने तथा छोटेड़ोंगर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम तोयामेटा में नक्सल गतिविधियों के विस्तार करने हेतु आया था। ये नक्सली आईटीबीपी के शहीद असिस्टेट कमाण्डेंट सुधाकर शिंदे और शहीद सहायक उप निरीक्षक गुरमुख सिंह की हत्या और षड़यन्त्र में शामिल था साथ ही बुकिनतोर बस ब्लास्ट में 5जवानों की हत्या करते हुए 22जवानों को गंभीर रूप से घायल करने की घटना को अंजाम देने देने में भी शामिल था।
उल्लेखनीय है कि उक्त नक्सली नक्सली संगठन में आदेरबेड़ा क्षेत्र का नक्सली सदस्य के रूप में सक्रिय होकर कार्य कर रहा था। दिनांक 21.01.2022 को पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल को सूचना मिली कि उक्त घटना में सक्रिय रहने वाला हार्डकोर नक्सली वर्तमान में नक्सल विस्तार के लिये थाना छोटेड़ोंगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम तोयामेटा आया है, प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जायसवाल ने एसडीओपी छोटेड़ोंगर अभिषेक पैकरा को निर्देशित करते हुए कैम्प कड़ेनार से डीआरजी टीम रवाना किया था। उक्त टीम ने सक्रियता से घेराबंदी कर पण्डरू पदामी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार नक्सली द्वारा दोनों मुख्य घटनाओं में अपनी सक्रियता सहित छोटे-बडे अनेको नक्सल गतिविधियों में सक्रिय रहने की बात को स्वीकार किया है। फलस्वरूप उक्त हार्डकोर नक्सली पण्डरू पदामी को माननीय सीजेएम महोदय, नारायणपुर के समक्ष प्रस्तुत करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
शहीद असिस्टेट कमाण्डेंट सुधाकर शिंदे और शहीद सहायक उप निरीक्षक गुरमुख सिंह की हत्या और षड़यन्त्र में शामिल था पण्डरू पदामी :
गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली पण्डरू पदामी दिनांक 20.08.2021 को ग्राम कड़ेमेटा में घटित नक्सली घटना जिसमें असिस्टेट कमाण्डेंट सुधाकर सिंदे तथा सहायक उप निरीक्षक गुरमुख सिंह की गोली मारकर हत्या करने व एके-47 रायफल, मैग्जीन, राउण्ड और बीपी जैकट तथा मोटोरोला सेट लूटने की घटना का षड़यंत्र करने, रैकी करने व घटना को अंजाम देने में शामिल था। गिरफ्तार नक्सली पण्डरू पदामी अमदईघाटी एरिया कमेटी सचिव सुरेश सलाम के करीबी और हार्डकोर सक्रिय नक्सली है।
बुकिनतोर बस ब्लास्ट में 5 जवानों की हत्या और 22 जवानों को घायल करने की घटना में भी शामिल रहा है, पण्डरू पदामी :
हाल ही में नारायणपुर पुलिस द्वारा मारा गया 10 लाख रूपये के ईनामी नक्सली (कंपनी नंबर-06 कमाण्डर) साकेत नुरेटी उर्फ भास्कर नुरेटी के साथ मिलकर दिनांक 23.03.2021 को कैम्प कड़ेनार एवं कन्हारगांव के मध्य बुकिनतोर पुलिया के पास बस ब्लास्ट कर 5जवानों की हत्या करने तथा 22जवानों को घायल करने की घटना में शामिल रहा है।
जायसवाल ने बताया कि आईजी बस्तर के निर्देशानुसार सीमावर्ती जिला एवं सीमावर्ती राज्यों के पुलिस/फोर्स के मध्य बेहतर कम्युनिकेशन स्थापित होने से नक्सल विरोधी अभियान को गति मिली है।इसी का परिणाम है की कुछ ही समय मे बेहतर कम्युनिकेशन एवम आपरेशन के माध्यम से नारायणपुर पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में दण्डकारण्य स्पेशल जोनल के अंतर्गत कंपनी न. 6 एवम अमदेई एरिया कमेटी को भारी क्षति पहुचाया है।
जायसवाल ने मीडिया के माध्यम से अपील की है कि आम लोग नक्सलियों के झांसे में आकर मानव अधिकारों और विकास के विरोध में खड़ा होने को मजबूर न होकर पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस को पता है कि नक्सलियों ने सुरक्षा कैम्प एवं विकास कार्यों के विरोध प्रदर्शन हेतु ग्रामवार समय-सारणी (चार्ट) तैयार की है, जिसके तहत् नक्सल आन्दोलन में शामिल नहीं होने वाले ग्रामीणों के विरूद्ध शारीरिक दण्ड एवं जुर्माना हेतु माओवादियों की एरिया कमेटी तथा डिवीजनल कमेटी स्तर की बैठकों में प्रस्ताव भी पारित किया गया है। यदि ऐसी कोई घटना अथवा कार्यवाही होने की संभावित जानकारी मिलती है तो आप उसकी सूचना पुलिस को दें ताकि ऐसे गतिविधियों पर अंकुश लगाते हुए हम आपकी बेहतर सुरक्षा और समूचित विकास सुनिश्चित कर सकें।
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर हो राष्ट्रीय व राज्यकीय अवकाश
छत्तीसगढ़ बंगाली समाज प्रदेश प्रबंधन कमेटी के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस 125 जन्म शताब्दी महोत्सव जगदलपुर नगर के शहीद पार्क के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की मूर्ति पर माला अर्पित कर जन्म शताब्दी मनाया गया समाज की ओर से मांग किया गया है कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा नेताजी के जन्म शताब्दी के उपलक्ष में राष्ट्रीय अवकाश / राज्य स्तरीय अवकाश घोषित किया जाए।छत्तीसगढ़ बंगाली समाज प्रबंधन कमेटी की ओर से जगदलपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस 23 जनवरी 2022 जन्म शताब्दी महोत्सव जगदलपुर नगर के शहीद पार्क के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण प्रदेश अध्यक्ष श्रीनिवास पाल, प्रदेश महासचिव नारायण दास ,पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष नवजीत हालदार ,नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी राजेश शाह कुमारपारा जगदलपुर , कांग्रेसी वरिष्ठ नेत्री अनीमा अधिकारी , धरमपुरा से शेखर गोलदार, कुमारपारा से शंकर राय और भी समाज के प्रतिनिधियों के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 जन्म शताब्दी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।छत्तीसगढ़ बंगाली समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्रीनिवास पाल के द्वारा मांग किया गया है, कि नेता जी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय अवकाश घोषित करने की मांग पत्र राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भारत सरकार नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर मोदी भारत सरकार नई दिल्ली । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ शासन रायपुर को मांग पत्र द्वारा उचित माध्यम का कार्यालय कलेक्टर, कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम ,कार्यालय तहसीलदार के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा।
बस्तर सांसद दीपक बैज पहुंचे तेलंगाना मेडाराम किया सपरिवार देवी के दर्शन..
बस्तर सांसद दीपक बैज अपने बीजापुर दौरे के बाद तेलंगाना वारंगल जिले के मेडाराम स्थित समक्का सरल्लमा माता मंदिर पहुंच पूजा अर्चना कर बस्तर सहित छत्तीसगढ़ के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
छग रोज़गार मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष बने मंत्री उमेश पटेल
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को दिया आदेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन का गठन करने का निर्णय लिया गया है. इस मिशन के गठन का ऐलान शनिवार को कर दिया गया है. इसका CEO प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला को बनाया है, जबकि अध्यक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद होंगे। मुख्यमंत्री ने शनिवार को आदेश दिया कि मंत्री उमेश पटेल नवगठित छग रोज़गार मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। उन्होंने मुख्य सचिव को तत्काल आदेश जारी करने का निर्देश दिया। प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला अगले एक महीने में सभी विभागों के साथ बातचीत और समन्वय के बाद छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के गठन की कार्ययोजना पेश करेंगे।
बोर्ड में ये भी होंगे शामिल
इस मिशन में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक, संचालक उद्योग, संचालक तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण, संचालक मत्स्य पालन, प्रबंध संचालक ग्रामोद्योग हस्तशिल्प विकास बोर्ड, खादी बोर्ड, प्रबंध संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और गोधन न्याय मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सदस्य के तौर पर शामिल होंगे।
यह है लक्ष्य
सरकार का दावा है कि आने वाले पांच वर्षों में 12 से 15 लाख नए रोजगार के अवसरों का सृजन राज्य में किया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के गठन का निर्णय लिया है। मिशन के माध्यम से नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों के साथ उक्त नवीन कार्यक्रमों का समन्वय स्थापित किया जाएगा। सरकार इस मिशन में राज्य में स्थित आईआईटी, ट्रिपल आईटी, आईआईएम, एनआईटी जैसे अन्य संस्थानों की विशेषज्ञता का लाभ लिया जाएगा। उनकी सहायता से रोजगार के नये अवसरों के सृजन का काम होगा।
अपने चहेतों को काम दिलाने जनप्रतिनिधियों और जिले के बड़े अधिकारियों ने रची साजिश…
करोड़ों के काम बांटकर शासन को लगाया लाखों के राजस्व का चूना
साजिश… करोड़ों के काम लेने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों समेत ठेकेदारों की चली मिलीभगत
जगदलपुर : बस्तर एक ऐसा क्षेत्र जो अपने अस्तित्व से लेकर आज तक जल जंगल जमीन और अपनी संस्कृति को बचाए रखने लगातार संघर्ष करता रहा है समय के साथ साथ इस क्षेत्र ने लगातार विकास के नए आयाम भी तय किए हैं सरकार चाहे किसी भी पार्टी की रहे सभी दलों की यही मानसिकता रही है कि सत्ता की चाबी बस्तर से होकर ही गुजरती है यही वजह रही है कि बस्तर के विकास के लिए भी सरकारें लगातार गंभीरता दिखाती रहती है परंतु इस क्षेत्र के लोगों का दुर्भाग्य ही समझा जाना चाहिए कि जिन नेताओं और नौकरशाहों पर क्षेत्र के विकास की बड़ी जिम्मेदारी होती है वही लोग ही रक्षक ही भक्षक के कहावत को चरितार्थ करने में और आगे बढ़ाने में महती भूमिका निभा रहे हैं

बस्तर को प्रतिवर्ष क्षेत्र के विकास के लिए डीएमएफटी फंड के रूप में करोड़ों रुपए आवंटित होते हैं जिनका इस्तेमाल क्षेत्र के इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए होने वाले कार्यों पर खर्च होना रहता है जिसकी जिम्मेदारी जिले के अफसरों पर होती है डीएमएफटी के माध्यम से प्राप्त होने वाली यह राशि क्षेत्र के खनिज संपदा के दोहन के बदले क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार उपलब्ध कराती है लेकिन इसी राशि का अधिकतर हिस्सा विकास कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार कर डकार लिया जाता है |
ऐसा ऐसा ही एक मामला संभाग मुख्यालय जगदलपुर से लगे ग्राम पंचायत आशना में देखने को मिल रहा है जहां पर पर्यावरण मंडल द्वारा निर्मित आसना मोटल को बस्तर जिला प्रशासन द्वारा आधिपत्य में लेते हुए इसका जीर्णोद्धार कार्य डीएमएफटी फंड की राशि के माध्यम से कराया गया जिसमें जनपद पंचायत जगदलपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत आसना को निर्माण एजेंसी जिम्मेदारी सौंपी गई और करोड़ों की लागत से होने वाले इस पूरे काम के लिए आवश्यक नियमों को दरकिनार करते हुए आनन-फानन में ग्राम पंचायत को एजेंसी बना दिया गया कहीं ना कहीं जिले के बड़े अफसरों की लापरवाही को दर्शाता है जबकि नियमानुसार ग्राम पंचायत को 20 लाख रुपए से ज्यादा की कार्य करने का अधिकार ही नहीं है इस पूरे मामले में जिले के आईएएस जैसे बड़े पदों पर बैठे प्रशासनिक अधिकारियों ने विशेष दिलचस्पी दिखाई क्योंकि उन्हें आदिवासी संस्कृति के सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने की जल्दी रही और सत्ता पक्ष से संभवतः शाबाशी पाने की लालसा रही जिसकी वजह से करोड़ों की लागत से होने वाले कार्य को छोटे-छोटे काम दर्शाते हुए पंचायत को एजेंसी के रूप में कार्य करने की छूट दी गई |
इस पूरे मामले में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और जिले के अफसरों ने कूट रचना रखते हुए अपने चहेते लोगों को काम दिलाने नियमों को शिथिल कर आनन-फानन में अनुभवहीन घटिया ठेकेदारों से भी काम कराने से गुरेज नहीं किया गया जिससे पूरे निर्माण कार्य पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं बस्तर एकेडमी ऑफ डांस एंड लिटरेचर (बादल)के नाम से बने इस पूरे परिसर में भ्रष्टाचार स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है आधे अधूरे निर्माण के बावजूद आनन-फानन में इसका जिला प्रशासन द्वारा बड़े ही तामझाम के साथ प्रदेश के मुखिया के माध्यम से उद्घाटन भी करा लिया गया है जबकि कई कार्य भी अधूरे पड़े हैं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदारों को भी पूरी राशि की भुगतान कर दी गई है छोटे-छोटे कॉटेज के रूप में बनाए गए भवनों में निर्माण के चंद महीनों में ही दीवारों में पानी रिसने की बात कही जा रही है साथ ही साथ भवन के अंदर रेलिंग लगाने का कार्य भी अधूरा होना बताया गया है |
इस पूरे मामले में जनपद पंचायत जगदलपुर के अधिकारियों कर्मचारियों के अलावा साथ ग्राम पंचायत आसना के सरपंच और पंचायत सचिव और ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के इंजीनियरों की भूमिका संदेहास्पद है |
करोड़ों रुपए से होने वाले कार्य का मूल्यांकन मापदंडों को किनारे करते हुए किया गया है जिसमें काम पूरा होने के बाद भी इंजीनियर का तबादला भी कर दिया गया है इसके अलावा आशना के पंचायत सचिव का भी स्थानांतरण अन्यत्र कर दिया गया है वही कुछ दिनों बाद ही जनपद पंचायत जगदलपुर के सीईओ यतींद्र कुमार पटेल का भी रिटायरमेंट होना है ऐसी परिस्थिति में इस पूरे मामले में जांच की जगह पर पर्दा डालना लगभग तय है अब जांच भी कौन करें जब जिला प्रशासन की भूमिका ही इस पूरे मामले में शुरुआत से ही संदेहास्पद है |
अगर पूरे निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग अथवा ग्रामीण यांत्रिकी विभाग को स्वतंत्र एजेंसी के तौर पर सौंपी जाती तो विभाग भी ठेकेदारों से गुणवत्ता युक्त कार्य कराने को लेकर जवाबदार रहता और शासन को भी टेंडर के माध्यम से लाखों रुपए का राजस्व प्राप्त होता लेकिन जिले के भ्रष्ट अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के चलते शासन को चुना लगाया गया है जिसकी जांच करने वाला फिलहाल कोई नहीं है अब देखना यह है कि इस पूरे मामले में कोई जांच हो पाती है या भ्रष्टाचार के अन्य मामलों की तरह ही जांच के नाम पर सिर्फ फाइलें बनाकर बंद कर दी जाती है |
Breaking – जाने ! आज दल्लीराजहरा में कितने कोरोना संक्रमित मिले
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में बहुत तेजी से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है | कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित होने में समय नहीं लगेगा | नगर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज रफ़्तार से कोरोना अपने लपेटे में ले रहा है |
दल्लीराजहरा वार्ड एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मिले कोरोना पॉजिटिव की संख्या इस प्रकार रही –

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home

दल्लीराजहरा में अवैध शराब बिक्री को लेकर आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही
दल्लीराजहरा – नगर में अवैध शराब बिक्री को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर कलेक्टर बालोद जन्मेजय महोबे के निर्देशन तथा सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाकर दल्लीराजहरा में विभाग द्वारा कार्यवाही की गई जिसमे आशा पति पल्लूराम साहू वार्ड क्र.25 के रिहायशी मकान से 22 पाव देशी मदिरा प्लेन, अल्का, पति नरेन्द्र आरदा वार्ड क्र.15 के रिहायाशी मकान से 20 पाव देशी मदिरा प्लेन जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, का तथा कुंती बाई, पति स्व. नीलकंठ आरदा वार्ड क्र.15 से मदिरा टेस्ट परचेस कराया जाकर 34(1)ख, का प्रकरण कायम किया गया एवं प्रवीण गंजीर तथा जीवन होटल वार्ड क्र.24 के तलाशी लेने पर किसी प्रकार की आपत्तिजनक पदार्थ बरामद नहीं होने से खाली तलाशी पंचनामा बनाया गया।
1. कायम प्रकरण – 03
2. जप्त मदिरा – 8.640 ब.ली. देशी मदिरा प्लेन ।
3. गिरफ्तार आरोपी – 03
4. जमानती प्रकरण -03
5. खाली तलाशी पंचनामा – 02

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए.पी. त्रिपाठी सर उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता एस.एल.पवार सर तथा कलेक्टर बालोद जन्मेजय महोबे के निर्देशन तथा सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाकर वृत्त दल्लीराजहरा के प्रभारी अधिकारी एस. आर. भाण्डेकर द्वारा अवैध मदिरा धारण, विक्रय एवं परिवहन पर सतत् कार्यवाही की गई |

उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक दिगम्बर बुरा, देवप्रसाद पटेल, राजेन्द्र ठाकुर एवं वाहन चालक कुलदीप ठाकुर उपस्थित रहे।


