City Media - Page 1294 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1294

नक्सलियों ने एक युवती सहित दो युवक की जन अदालत में गला रेत कर की हत्या

0

बीजापुर-नक्सलियों के द्वारा जनअदालत लगाते हुए 2 युवक समेत 1 युवती की धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी, नक्सलियों ने इन तीनो के ऊपर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है |

जानकारी के अनुसार गंगालूर थाना क्षेत्र के इडिनार में नक्सलियों ने गुरुवार को जनअदालत लगाया, जहां नक्सलियों ने कमलू पूनम और महिला मांगी सहित एक पुरुष पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाते हुए मौत की सजा सुनाया और ग्रामीणों की मौजूदगी में उनकी निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी, घटना की जानकारी ग्रामीणों ने गंगालूर के लोगों को दी,बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने इस मामले को लेकर कहा कि उन्हें भी इस इस घटना की जानकारी मिली है, घटना के सम्बंध में सारी जानकारियां एकत्र की जा रही है, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है. घटना के बाद से जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है.फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी इकट्ठा कर रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

Job Alert – बालोद जिला न्यायालय में नियमित एवं संविदा पदों पर निकली सरकारी भर्ती

0

बालोद – बालोद जिला एवं सत्र न्यायालय में नियमित स्टेनोग्राफर एवं संविदा सिस्टम ऑफिसर पदों पर सरकारी भर्ती निकली है |

अधिक जानकारी एवं फॉर्म के लिए संपर्क करें – 99815 59622 सर्वोदय बुक डिपो, NICETEC DALLIRAJHARA

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

एकलव्य बेसोली व क्रीड़ा परिसर भानपुरी में समस्याओं का अम्बार, अभाविप ने सहायक आयुक्त व कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

0

एकलव्य में नियमित प्राचार्य की नियुक्ति व अधीक्षक को हटाने की मांग

जगदलपुर – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को कलेक्टर व सहायक आयुक्त को ज्ञापन सौंपा ज्ञात हो कि अभाविप द्वारा पिछले दिनों 2 छात्रों के गायब होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुये एकलव्य के प्राचार्य व अधीक्षक पर गैरजिम्मेदार व लापरवाही का आरोप लगाकर हटाने का मांग करते हुये आंदोलन किया था।

जिला संयोजक कमलेश दीवान ने बताया की एकलव्य विद्यालय बेसोली में मूलभूत समस्याएं व्याप्त है जिसमे पानी ,लाइब्रेरी, सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा गार्ड ,खेल मैदान प्रयोगशाला, यात्रा भत्ता समेत कई बिंदुओं पर ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की गई। साथ ही पिछले दिनों बच्चे गायब होने के मामले में जांच कर दोषियों पर कार्यवाही के करने के लिये भी सहायक आयुक्त ने आश्वासत किया है। ज्ञापन के दौरान विभाग संयोजक अर्पित मिश्रा ,जिला संयोजक कमलेश दीवान, यश ध्रुव व आसमन बघेल उपस्थित रहे।

क्रीड़ा परिसर अस्थाई भवन में संचालित,खेल शिक्षक की नियुक्ति नही हुई –

खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिये भानपुरी में संचालित नवीन बालिका क्रीड़ा परिसर अस्थाई भवन में संचालित है जिसमे टूटे हुए शौचालय उपयोग करने छात्राओं की मजबूरी है, इसी क्रीड़ा परिसर में वर्षों से खेल शिक्षक की नियुक्ति नही हुई है जिसमे कारण प्रतियोगिता की तैयारियां नही हो पाती है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

शांति का टापू कहा जाने वाला छत्तीसगढ़ आज भाजपा की चालों का दंश झेल रहा है, इससे बचना होगा….हरीश कवासी

0

(पीयूष मिश्रा)

रायपुर। बस्तर के युवा नेतृत्व के प्रतिनिधि हरीश कवासी का कहना है कि 21 वर्ष का युवा छत्तीसगढ़ अपने खुशनुमा माहौल और शांतिपूर्ण वातावरण को आज आज भाजपा के वैचारिक प्रदूषण की वजह से दूषित मानने को मजबूर है। शांति का टापू कहा जाने वाला छत्तीसगढ़ आज भाजपा की चालों का दंश झेल रहा है, इससे बचना होगा वरना भाजपा की सामाजिक सद्भाव विरोधी मानसिकता बस्तर का विकास बाधित कर देगी।

वनों से आच्छादित आदिवासियों का गढ़ कहे जाने वाले बस्तर संभाग के दूरस्थ क्षेत्र सुकमा कोंटा के प्रतिनिधि हरीश लखमा बस्तर में युवा आइकॉन के नाम से जाने जाते हैं। जिन्होंने नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण का व्यापक स्तर पर विरोध किया था। अपने पिता छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री कवासी लखमा के जन्मदिन के अवसर पर रायपुर प्रवास पर पहुंचे। उन्होंने खास बातचीत में कहा कि छत्तीसगढ़ का माहौल बहुत शांतिपूर्ण है। मेरा जन्म हुआ है यहां, मैं आदिवासी वर्ग से आता हूं ,लेकिन भारतीय जनता पार्टी यहां अराजकता कायम करना चाहती है। 15 वर्षों तक राज करने वाली भारतीय जनता पार्टी के पास आज कोई एजेंडा नहीं है। जिसके कारण नगरीय निकाय चुनाव में भी उसे पराजय का सामना करना पड़ा। आज वह धर्मांतरण का नाम लेकर भोली भाली आदिवासी जनता को भड़काने का काम कर रही है लेकिन वह यह नहीं जानती कि भारतीय जनता पार्टी के चाल चरित्र से बस्तर की जनता अवगत हो चुकी है और वह किसी भी प्रकार के बहकावे में नहीं आने वाली। भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए हरीश लखमा ने कहा कि 2003 में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी थी तब सुकमा में मात्र तीन चर्च थे 15 वर्षों के शासनकाल में उसकी संख्या बढ़कर 40 हो गई। मैं फिर से कह रहा हूं कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। दोहरी राजनीति करते हैं और शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने का काम करके फिर से सत्ता प्राप्त करना चाहते हैं लेकिन आज बस्तर की जनता इनको बहुत अच्छे से पहचान चुकी है और इनके नापाक मंसूबे अब कभी पूरे नहीं हो सकते क्योंकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर और आदिवासियों के लिए एक से बढ़कर एक कार्य किए हैं जिससे आज बस्तर विकास की राह पर दौड़ रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

आपसी विवाद को लेकर चाकू से हमला करने वाले आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

बस्तर पुलिस के द्वारा लगातार अपराधो की रोकथाम व नियंत्रण के लिये पेट्रोंलिग गश्त का अभियान चलाया जा रहा है। ज्ञात हो कि दिनांक 06.01.2022 को रात्रि लगभग 08ः00 बजे गणपति रिसाॅर्ट गोरिया बहार नाला पुल के पास आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षो में हुये विवाद के संबंध में प्रार्थी राज कौशिक ने आरेापीगण पिंटु, शुभम सेट्ठी, शाहिल दास और सौरभ दास के खिलाफ मारपीट लड़ाई झगड़ा का रिपोर्ट दर्ज कराया था। रिपोर्ट की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु महारानी अस्पताल भेजा गया था। घटना की पुरी जानकारी के बाद आरोपियों के धर पकड़ हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक किरण चण्हाण के पर्यवेक्षण में निरीक्षक एमन साहू के

नेतृत्व में टीम गठित किया गया था। घटनास्थल में जाकर आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था तभी आरोपी शुभम सेट्ठी व पिंटु कश्यप संजय बाजार में कहीं छुपे होने की सूचना मिली जिन्हे पुलिस पार्टी के द्वारा घेराबंदी करके पकड़ा गया। आरोपी पिंटु कश्यप के कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया गया। दोनो आरोपियों के द्वारा प्रार्थियों के साथ आपसी विवाद होने पर चाकु तथा डंडे से हमला करके चोट पहुंचाना स्वीकार किया गया। अपराध स्वीकार करने पर दोनो आरोपियों 1. प्रशांत उर्फ पिंटु कश्यप पिता विजय कश्यप उम्र 22 साल नि0 आमागुड़ा लालबाग गैस गोदाम के पास जगदलपुर 2. शुभम सेट्ठी पिता दुर्गासन सेट्ठी उम्र 21 निवासी ईतवारी बाजार संजय मार्केट पुलिस चैकी के पीछे जगदलपुर के खिलाफ थाना कोतवाली जगदलपुर के अप0क्र0-07/2022 धारा 294,324,506-बी,34 भादवि0 25 आम्र्स एक्ट के तहत् कार्यवाही कर, गिरफ्तार कर, माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

मामले के अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:
निरीक्षक एमन साहू, उपनिरीक्षक होरीलाल नाविक, पीयुष बघेल एवं बी0पी0 जोशी, सउनि0 सुधराम नेताम व प्रआर0 पुनीत शुक्ला।

मोदी जी की रैली में सुनने वाला एक भी व्यक्ति नही था तो क्यो जा रहे थे बाई रुट :- सांसद बैज..

0

⏩ बस्तर सांसद दीपक बैज ने प्रधानमंत्री मोदी जी को पलट वार करते हुए कहा जब पंजाब के फिरोजपुर में 5 तारीख को होने वाली रैली को संबोधित करना ही था और उन्हें सुन ने वाला एक व्यक्ति भी नही था तो बाई रुट किस लिए जा रहे थे ?

सुरक्षा के नाम से देश मे तमाशा खड़ा किया जाना आपको शोभा नही देता। क्योंकि प्रधानमंत्री की सुरक्षा हर राज्य सरकार व आम नागरिक की जवाबदारी बनती है। तो इतना बड़ा तमाशा क्यो…जवाब दें प्रधानमंत्री ?

🔹 क्या आपके प्रोटोकॉल में बाई रूट जाने का उल्लेख था ?

🔹 क्या प्रधानमंत्री को सुरक्षा के दृष्टि से 112 कि.मी से अधिक सड़क मार्ग से जाना क्या जरूरी था ?

🔹 प्रधानमंत्री जी पंजाब के हालात को देखते हुए इतना लंबा दूरी बाई रुट ले जाने का निर्णय आखिर किसका था और क्यो लिया गया क्या इसकी जानकारी राज्य सरकार पहले से थी ?

🔹 मौसम रैली के दो दिन पहले से ही खराब था क्या आपके इंटलीजेंसी ब्यूरो (आई.बी) सुरक्षा एजेंसियों व एस.पी.जी को पता नही था ?

🔹 आपकी रैली में सुनने वाला एक व्यक्ति भी नही था तो किस लिए जा रहे थे बाई रूट ?

🔹 पंजाब के किसान संगठनो ने रैली में जाने से पहले ही बाईकाट कर दिया था क्या आपके इंटलीजेंसी ब्यूरो (आई.बी) सुरक्षा एजेंसियों को पता नही था ? केंद्र सरकार भी जानती है कि पंजाब में किसान मोदी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर कर जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे है क्योंकि अभी भी उनकी कई मांगो को लेकर केंद्र सरकार उदासीन है। क्या इस परिस्थिति में यह निर्णय सही है ?

🔹 फिरोजपुर जहाँ किसान प्रदर्शन कर रहे थे वह क्षेत्र सिमावर्ती क्षेत्र होने के कारण 50 कि.मी. तक का क्षेत्र बी.एस.एफ.(BSF) के कब्ज़े में है जो कि केंद्र सरकार के अधीन है।

बस्तर सांसद दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी के केंद्रीय मंत्री जो सवाल पंजाब सरकार से कर रहे है उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री से करना चाहिए क्योंकि प्रधानमंत्री की सुरक्षा का पूरा जिम्मा केंद्रीय गृह मंत्रालय को होता है जिसमें एस.पी.जी,आई.बी, बी.एस.एफ. एवँ सी.आर.पी.एफ. जैसी कई सुरक्षा एजेंसियां सभी तरह के सूचना एकत्रित कर कार्यक्रम के प्रोटोकॉल को जारी करते है। जो किसान सड़क में प्रदर्शन कर रहे थे उनके हाथों में कोई हथियार या नुकसान पहुंचाने योग्य सामग्री थी। आपकी सुरक्षा में सेंध भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया जो कि झंडा लिए आपके काफिले के समक्ष नारेबाजी कर रहे थे।

क्या प्रधानमंत्री मोदी किसानों से डर गए है…या नफरत करते है ? प्रधानमंत्री की रैली पूरी तरह से फैल हुई जिसे “सुरक्षा में चूक” नाम से डायवर्ट करने स्टंट है। यह आपके मुंह से ये शोभा देता है ?

इन सब अनसुलझे सवाल के जवाब देश की जनता जानना चाह रही है क्या देश के प्रधानमंत्री इतने कमजोर है इस से पहले भी कांग्रेस ने देश को कई प्रधानमंत्री दिए इंदिरा गांधी,राजीव गांधी जो की देश के लिए बलिदान हो गए पर किसी ने ये नही कहा कि हमारी जान को खतरा है।

एक सच्चा देशभक्त अपनी जान भी कुर्बान करने से पीछे नही हटता ना ही कहता “मेरी जान को खतरा है।” शहीद महेंद्र कर्मा जी झीरम घाटी हमले में सुरक्षा के जवानों आम नागरिकों को बचाने के लिए खुद आगे आकर सीने में गोली खाई और कुर्बानी दे दी परन्तु पीठ दिखाकर नही लौटे। क्या प्रधानमंत्री को इतना खतरा था इस तरह का जान का खतरा होना एक बार नही कई बार सार्वजनिक तरीके से मीडिया में बोलना पड़ रहा है जबकि उनकी सुरक्षा देश मे सबसे मजबूत सुरक्षा घेरे में होती है अगर वो सुरक्षित नही देश के आम नागरिकों का क्या होगा….इस से ये लगता है कि आप अब तक के सबसे कमजोर व लाचार प्रधानमंत्री है जो वहाँ के किसान व पंजाब सरकार को बदनाम करने में लगे हुए है।

🔘 प्रधानमंत्री मोदी जी आप चाहे कितने भी ड्रामा कर लें पंजाब में एक भी सीट भाजपा जीत नही पाएगी…

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

मोदी की खातिर मूणत के यज्ञ में कांग्रेस का विघ्न, शुक्ला बोले ढकोसला न करें….

0

(अर्जुन झा)

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान हुई सुरक्षा चुक का मामला लगातार उबाल मार रहा है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपना अपना विचार व्यक्त कर चुके हैं। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम और भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री राजेश मूणत के बयान भी सियासत को गरमा रहे हैं। इसके साथ ही मूणत ने पीएम मोदी की लंबी उम्र की मनोकामना से महामृत्युंजय जाप का आयोजन किया है तो मूणत के यज्ञ में कांग्रेस ने सियासी विघ्न डालते हुए धर्म कर्म मर्म से जुड़े कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके पूर्व कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पत्रकार वार्ता में पंजाब के मामले में भाजपा और केंद्र सरकार को निशाने पर लिए जाने के बाद भाजपा ने भी आक्रमक रुख अख्तियार कर लिया। भाजपा जहां पीएम मोदी की लंबी आयु के लिए अभिषेक और पूजापाठ कर रही है तो दूसरी तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को हटाने की मांग भी की जा रही है।

इधर छत्तीसगढ़ में आलम यह है कि दिल्ली और पंजाब से भी ज्यादा माहौल गर्म है। राजधानी रायपुर में पूर्व मंत्री और भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने हटकेश्वरनाथ मंदिर महादेवघाट में पूजन अभिषेक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की कामना की तो पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अपने अधिकृत ट्विटर हेंडल में #Dismiss_Punjab_Goverement ट्विट करते हुए कहा कि पंजाब में देश की एवं प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा में की गई साजिश के लिए कांग्रेस के मुख्यमंत्री जी को एक मिनट भी पद पर रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। उक्त संदर्भ में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी की प्रतिक्रिया ओछी मानसिकता का परिचायक है। इधर मूणत प्रायोजित यज्ञ पर कांग्रेस का कहना है कि मूणत हिंदू धर्म की आस्था का मजाक उड़ा रहे हैं। मूणत के नेतृत्व में हो रहे महामृत्युंजय जाप और हवन जो प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए किया जा रहा है, उस पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सनातन धर्म का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण मंत्र और हवन महामृत्युंजय को माना जाता है।

पहले राजेश मूणत महामृत्युंजय का ज्ञान ले लेते उसके बाद ही हवन करते तो ज्यादा अच्छा होता। क्यों वे हिंदू धर्म की आस्था का मजाक उड़ा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि क्या नरेंद्र मोदी को देश की सुरक्षा एजेंसियों पर विश्वास नहीं है। क्या सुरक्षा के नाम पर सुरक्षा एजेंसियों का मजाक उड़ा रहे हैं। पहले भारतीय जनता पार्टी को इस विषय को साफ करना चाहिए उसके बाद इस प्रकार का ढकोसला करें। दोनों तरफ है आग बराबर लगी हुई… वाले अंदाज में भाजपा और कांग्रेस आमने सामने हैं। इतना बवाल तो झीरम घाटी में कांग्रेस के काफिले पर हमले के समय भी नहीं मचा था जबकि उसमें विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा, नंदकुमार पटेल सहित कांग्रेस के कई दिग्गज शहीद हो गए थे। पंजाब मामले के बहाने छत्तीसगढ़ में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जितने रोज इस मुद्दे पर घमासान मचेगा, उतने दिन छत्तीसगढ़ के मुद्दे नेपथ्य में रहेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत एवं सुपरिचित संस्कृतिकर्मी अरविन्द मिश्र द्वारा लिखित ‘छत्तीसगढ़ की बानगी (आनी-बानी के छत्तीसगढ़) पुस्तक पर व्याख्यान का आयोजन किया गया

0

देश-विदेश में जो भी स्थान है उन सबकी एक बानगी होती है-अरविन्द मिश्र
कला जीवंत है, हमें कला और जीवन के बीच की खाई को पाटना होगा-डॉ. चक्रवती
यह पुस्तक सांस्कृतिक विविधता को तथा छत्तीसगढ़ के एक लघु भारत का चित्र प्रस्तुत करती – डॉ. चित्तरंजन

रायपुर, 07 जनवरी। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत एवं सुपरिचित संस्कृतिकर्मी अरविन्द मिश्र द्वारा लिखित ‘छत्तीसगढ़ की बानगी (आनी-बानी के छत्तीसगढ़) पुस्तक पर आधारित विशेष विषय पर व्याख्यान का आयोजन गत दिवस किया गया।

कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता अरविन्द मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि देश-विदेश में जो भी स्थान है उन सबकी एक बानगी होती है। हमारा देश विविधता का देश है। छत्तीसगढ़ में काफी सांस्कृतिक विविधता है। छत्तीसगढ़ में इसे आनी-बानी कहते हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ की विभिन्न परंपरा जैसे रहन-सहन, खान-पान, आभूषण, नृत्य, गायन, लोक-संगीत, लोक-गीत आदि अनेक बातों का जिक्र किया। पुस्तक में शामिल लोक परंपरा जैसे रोजगार, पौनी-पसारी, गौठान, दईहान, खेरतादार, अधिया, हरेली, छेरछेरा पुन्नी, आंट, बरगद, तुरकीन, धान की बाली, छत्तीसगढ़ के पकवान, गोदना, रंग परंपरा – नाचा गम्मत, बदना, खेल-खेल में, लोक वाद्य, बाजा बाजार, रामकोठी, बाड़ी, मेला-मड़ई, शिल्पकला का विस्तारपूर्वक विश्लेषण किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी डॉ. कल्याण कुमार चक्रवर्ती ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि कला जीवंत है। हमें कला और जीवन के बीच की खाई को पाटना है। रायपुर शहर में एक समय 120 तालाब होते थे जो शहर को सिंचित करते थे। भारत में भाषा की वैविध्यता व समन्वय है। भाषायी लेन-देन को पहचानना जरूरी है। लोक-साहित्य में प्राचीन परंपरा को याद करना चाहिए। वस्तुपरक बनना यथार्थवाद की ओर जाना है। उत्साह, जोश और संपे्रषण को लिपिबद्ध करना जरूरी है। जिस आंचलिक भाषा को हम देखते हैं उसे यहां की आंचलिक भाषा से सम्मिलित करना चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

आभार प्रदर्शन इन्टैक के आजीवन सदस्य पथिक तारक ने किया। उन्होंने इस बात को जोड़ा कि अधिया से महत्वपूर्ण कड़ी सपहा है। उन्होंने सीला और बदना का उल्लेख भी किया। कार्यक्रम का संचालन इन्टैक के संयोजक राजेन्द्र चांडक ने किया। इस अवसर पर इन्टैक के सदस्यों के अलावा संस्कृतिकर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत डॉ. अरूण कुमार व डॉ. संजीव कुमार राय ने किया। इन्टैक महासमुंद अध्याय के संयोजक दाऊलाल चन्द्राकर व कुमुद लाड ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।

पुस्तक के बारे में:

पुस्तक के विषय पर प्रारंभिक वक्तव्य सुप्रसिद्ध भाषाविद् डॉ. चित्तरंजन कर ने दिया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक सांस्कृतिक विविधता को तथा छत्तीसगढ़ के एक लघु भारत का चित्र प्रस्तुत करती है। पुस्तक में परंपरा का निर्वाह किया गया है। संस्कृति की बनावट चतुराई से नहीं विवेक से होती है। जब तक हम अपनी संस्कृति को नहीं जानेंगे तो आने वाली पीढ़ी को क्या सौपेंगे? लेखक ने संस्कृति को सुनियोजित ढंग से संयोजित किया है। यह पुस्तक आने वाली पीढ़ी के लिये संदर्भ ग्रंथ साबित होगी। कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं है बल्कि यह शिक्षाप्रद है। इससे सामाजिक सौहार्द बनता है।

छत्तीसगढ़ पुलिस हर तरह की चुनौती से निपटने में सक्षम- मुख्यमंत्री, उप पुलिस अधीक्षकों के दशम-एकादश बैच के दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

0

राज्य के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित वातावरण देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

रायपुर,07 जनवरी 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ पुलिस हर तरह की चुनौती से निपटने में सक्षम है और उनकी सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस पुलिस एकेडमी में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुए। चंदखुरी में दसवें बैच के 33 और ग्यारहवें बैच के 9 प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री बघेल दीक्षांत समारोह मे शामिल हुए, इसके बाद परेड ने मुख्यमंत्री को सलामी दी। सलामी के बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल ने परेड का निरीक्षण किया और प्रशिक्षार्थियों को शपथ ग्रहण कराया। दीक्षांत परेड समारोह में गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय विकास मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया और छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा भी सम्मिलित हुए। परेड के मार्च पास्ट के बाद महानिदेशक, पुलिस अकादमी डी एम अवस्थी ने इस अवसर पर स्वागत भाषण दिया और प्रतिवेदन का वाचन किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य आज तेजी से विकसित हो रहे राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाता जा रहा है। राज्य में जितनी संभावनाएं हैं, उतनी चुनौतियां भी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के साथ-साथ समाज को एक मजबूत सुरक्षा-कवच की भी जरूरत होती है, राज्य के अनेक क्षेत्रों में विकास और सुरक्षा के इंतजामों में तालमेल बिठाना भी एक चुनौती रही है, लेकिन हमारी सरकार ने सदैव ऐसी चुनौतियों को स्वीकार किया है। बघेल ने कहा कि हम राज्य के प्रत्येक नागरिक को एक ऐसा सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसमें वह भयमुक्त होकर अपना जीवन-यापन कर सके। उनके भीतर एक आत्मविश्वास पैदा हो और वे समाज विरोधी हर गतिविधि का खुलकर प्रतिकार कर सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान हमें इस दिशा में भी लगातार सफलता मिली है।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

मुख्यमंत्री ने राज्य की सुरक्षा की चर्चा करते हुए कहा कि सरगुजा से लेकर सुकमा तक राज्य में सुरक्षा के एक नये वातावरण का निर्माण हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा मानना है कि हमारा पुलिस तंत्र हर तरह की चुनौती से निपटने के लिए पूर्णत: सक्षम हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दीक्षांत ले रहे प्रशिक्षु अधिकारियों को ये संदेश दिया कि वो भी इस तंत्र में भागीदारी और आने वाली जिम्मेदारी के लिए स्वयं को तैयार कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों से कहा कि आपका आत्मविश्वास, आपकी कार्यप्रणाली, आपका शौर्य, आपका साहस, आपकी निष्ठा और समर्पण, राज्य की जनता को वह सब कुछ देगा जिसकी वह आपसे अपेक्षा करती है, आप जवान हैं, ऊर्जावान हैं,आप में नया करने की इच्छाशक्ति है।

दीक्षांत समारोह के मौके पर मुख्यमंत्री बघेल ने ये भी कहा कि पुलिस और चिकित्सक को लोग संकट के समय याद करते हैं। तकलीफ चाहे शारीरिक हो या मानसिक हो,वे समाधान आपसे चाहते हैं। ऐसी मन:स्थिति के नागरिक के प्रति सद्भावना के दो शब्द, अच्छा व्यवहार एवं समाधानपूर्ण नजरिया उस पीडि़त व्यक्ति की समस्या का पचास प्रतिशत समाधान यूं ही कर देता है। यही उस पीडि़त व्यक्ति की आपसे अपेक्षा रहती है। प्रशिक्षु अधिकारियों से मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर मैं आपसे यह अपेक्षा अवश्य करूंगा कि आज आप यहां से यह संकल्प लेकर जाएं कि राज्य की जनता की सेवा करते हुए आप एक अच्छे पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण् एक सतत् चलने वाली प्रक्रिया है। आपने मूलभूत प्रशिक्षण इस अकादमी में प्राप्त किया हैं और इस प्रशिक्षण के बाद भी प्रतिदिन आप कुछ न कुछ नया सीखेंगे। मुख्यमंत्री ने ये विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार का यह प्रयास है कि प्रशिक्षण के स्तर को और भी बेहतर किया जाएगा तथा इसके लिये जो संसाधन और मैन पावर की आवश्यकता होगी उसे निश्चित ही अकादमी को दिलाने का प्रयास किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने दीक्षांत समारोह के अवसर पर सभी पुलिस अधिकारियों को शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रशिक्षार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की पुलिस और आर दीक्षांत समारोह में शामिल सभी पुलिस अधिकारी नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं। गृहमंत्री ने कहा कि समाज के हर तबके को पुलिस की आवश्यकता है और पुलिस भी ये बात जानती है। गृहमंत्री ने कहा कि पुलिस बिना अवकाश के दिन रात काम पर लगी रहती है । गृहमंत्री ने प्रदेश के पुलिस अधिकारियों की तारीफ करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौर में मूलभूत प्रशिक्षण न होने के बाद भी आप सभी ने कठिन जिम्मेदारी उठाई है।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमान ने नई बस्ती कीटगंज में बूथ स्तर की बैठक ली

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग तथा प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक रेखचंद जैन तथा प्रयागराज शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमान ने प्रयागराज के वार्ड क्रमांक 50 नई बस्ती कीटगंज में बूथ कमेटियों की बैठक लेकर बूथ स्तर तक कांग्रेस की रीति नीति को पहुंचाने का आह्वान किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव तथा प्रयागराज दक्षिण विधानसभा चुनाव के केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने कहा की आज पूरा उत्तर प्रदेश हमारी नेता प्रियंका गांधी जी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है केवल हमारी नेता प्रियंका गांधी जी ही हैं जो उत्तर प्रदेश को इस निराशा से निकाल सकती हैं आज उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में हो या बेरोजगारी के मामले में सबसे फिसड्डी साबित हो रहा है |

प्रयागराज शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमान ने संबोधित करते हुए कहा की देश में केवल कांग्रेस ही है जो सरकार चलाना जानती है कांग्रेस की सरकार के समय ही आर्थिक सुधार हुए हैं जीडीपी अपने उच्च स्तर पर थी पर आज मोदी योगी की सरकार ने देश और प्रदेश को गर्त में धकेल दिया है चारों ओर निराशा है ऐसे में कांग्रेस के बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के द्वारा ही बदलाव लाया जा सकता है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव एवं प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक रेखचंद जैन शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमान के साथ वरिष्ठ नेता राहुल मिश्रा,अनूप त्रिपाठी, नफीस अनवर,अल्पना निषाद, अशोक श्रीवास्तव,असीम भारद्वाज, पंकज शर्मा,गौरव वर्मा,न्नहे निषाद,अमन प्रजापति,शतीश केशरवानी , यतेन्द्र त्रिपाठी समेत नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS