City Media - Page 1362 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1362

30 लीटर महुआ शराब के साथ युवक पकड़ाया

0

दिनाँक 28/10/2021 को उक्त आरोपी द्वारा अवैध रूप से मदिरा धारण की सुचना पर कार्यवाही करते हुये 30 ली. हाथ भट्टी महुआ शराब पाए जाने पर विधिवत रूप से कार्यवाही करते हुए जप्त मदिरा को कब्जे आबकारी लिया जा कर आरोपी के विरुद्ध छतीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क),34(2),59(क) का गैरजमानती अपराध कायम कर आरोपी दुखु राम , पिता- रामप्रसाद सिन्हा, जाति- कलार, उम्र- 50 वर्ष, निवासी- वार्ड क्र. 04 कोर्रामपारा करियाटोला, थाना- मंगचुवा, जिला-बालोद (छ.ग.) को गिरफ़्तार किया गया है।

जप्त मदिरा- 30.00 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब | गैर जमानती प्रकरण- धारा- 34(1)क,34(2),59(क)

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए. पी.त्रिपाठी सर उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता एस एल पवार सर तथा कलेक्टर बालोद जन्मेजय महोबे के निर्देशन तथा सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जयसवाल के मार्गदर्शन में वृत्त – डौंडीलोहारा के प्रभारी उपनिरीक्षक एस आर भांडेकर द्वारा अवैध मदिरा धारण, विक्रय एवं परिवाहन पर सतत कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 28-10-2021 को जिला-बालोद (छ.ग.) में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की गई ।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक एस.आर. भांडेकर, आबकारी आरक्षक देव प्रसाद पटेल तथा दिगम्बर बुरा तथा वाहन चालक कुलदीप सिंह ठाकुर उपस्थित रहे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

समाजहित में अर्जुन्दा पुलिस जिला बालोद की अनोखी पहल

0

बालोद पुलिस द्वारा थाना अर्जुन्दा में जन समर्पण रक्तदान संगठन के सहयोग से विशाल रक्तदान व निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया ।

जिसमे सैंकडो लोगो ने हिस्सा लेकर स्वास्थ्य लाभ लेने के साथ साथ रक्तदान भी किया गया। ज्ञात हो कि बालोद पुलिस की तरफ से समाज हित मे यह एक अनोखा पहल है, इस नेक कार्य को समाज ने स्वीकार करते हुए शिविर में भारी मात्रा में आम नागरिकों ने अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा अर्जुन्दा पुलिस के इस सहयोगात्मक रवैये की भुरी भुरी प्रशंसा की । इस पूरे कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रुप में सोनादेवी देशलहरा जिला पंचायत अध्यक्ष बालोद, सदानंद कुमार – पुलिस अधीक्षक जिला बालोद, चुकेश्वर साहू सरपंच चीरचार एवं विधायक प्रतिनिधि, कुमार गौरव साहू – निरीक्षक थाना अर्जुन्दा , रोहित देवांगन अर्जुन्दा, चंद्रहास देवांगन – नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन्दा ,मिथलेश शर्मा राज्यपाल अलंकृत शिक्षक अर्जुन्दा, खिलेश्वरी साहू OBC महिला मोर्चा जिला बालोद की उपस्थिति रही। साथ मे हिन्दू शक्ति सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश्वर मानिकपुरी भी उपस्थित थे।

मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार ने कहा की समाज और पुलिस के बीच एक अच्छा समन्वय स्थापित करने हेतु सेतु का काम करेगा और रक्तदान करना मतलब किसी एक को जिंदगी देना होता है । साथ ही जिला बालोद पुलिस एवं जन समर्पण रक्तदान संगठन छत्तीसगढ़ द्वारा मुख्य अतिथियो को सम्मान के साथ प्रतीक चिन्ह भेट किया गया और सभी रक्तदाताओं को उत्साहवर्धन हेतु प्रमाण पत्र पुलिस अधीक्षक बालोद के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया । रेड क्रॉस सोसायटी अर्जुन्दा से जुड़े विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं का उल्लेखनीय योगदान रहा ।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

रक्तदान के इस कार्यक्रम में चंदूलाल चंद्राकर ब्लड बैंक की पूरी टीम का अहम योगदान रहा । इस पूरे कार्यक्रम का संचालन खिलेस निर्मलकर के द्वारा किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

राजीव भवन में संपन्न हुई जिला स्तरीय “यंग इंडिया के बोल” प्रवक्ता चयन प्रतियोगिता

0

सातों जिले से आए युवा कांग्रेसियों ने प्रवक्ता बनने दिया साक्षात्कार

जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के राजीव भवन में “यंग इंडिया के बोल” प्रवक्ता चयन प्रतियोगिता आज दिनांक 28/10/2021 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।विदित हो कि कुछ दिन पूर्व राजीव भवन से ही राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश प्रवक्ताओं की उपस्थिति में यंग इंडिया के बोल का पोस्टर लांच किया गया था जिसके अंतर्गत संभाग के सातों जिलों से प्रवक्ता चयन हेतु ऑनलाइन फॉर्म मंगवाया गया था। उसी तारतम्य में आज युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्तर संभाग प्रभारी चाकेश्वर गढ़पाले, प्रदेश महासचिव कोण्डागांव एवं नारायणपुर जिला प्रभारी सुशील मौर्य, प्रदेश प्रवक्ता तरुण भौमिक एवं प्रदेश प्रवक्ता सलमान नवाब की उपस्थिति में संपन्न हुआ। बस्तर संभाग के नारायणपुर जिला, कोंडागांव जिला, सुकमा जिला, बीजापुर जिला, भानूप्रतापपुर जिला, दंतेवाड़ा जिला एवं बस्तर जिला के बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी एवं युवाओं ने साक्षात्कार दिया,साक्षात्कार समिति में मुख्य रूप से दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार सत्यनारायण पाठक,चाकेश्वर गढ़पाले,तरुण भव्मिक,सुशील मौर्य एवं सलमान नवाब थे।

साक्षात्कार पर विस्तृत जानकारी देते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्तर संभाग प्रभारी चाकेश्वर गढ़पाले एवं प्रदेश महासचिव सुशील मौर्य ने बताया पूरे देश में युवा कांग्रेस यंग इंडिया के बोल के माध्यम से प्रभावशाली वक्ताओं का चयन कर रही है।, इसके प्रथम चरण में जिला स्तरीय प्रवक्ता का चयन किया जा रहा है इस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को जिले, विधानसभा एवं संभाग में प्रवक्ता नियुक्त किया जाएगा, संभाग के सफल प्रवक्ताओं को प्रदेश स्तरीय प्रवक्ता चयन प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा जहां उनके प्रदर्शन के अनुसार उन्हें प्रदेश में प्रवक्ता के रूप में पदाधिकारी बनाया जाएगा, प्रदेश के उत्कृष्ट प्रवक्ताओं को आगामी दिनों में होने वाले राष्ट्रीय प्रवक्ता चयन प्रतियोगिता में शामिल होने दिल्ली भेजा जाएगा, जहां देश भर से आए प्रदेश प्रवक्ताओं के बीच प्रतियोगिता का आयोजन होगा एवं उन प्रवक्ताओं में से जो सबसे उत्कृष्ट प्रवक्ता निकल कर आएंगे उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर नियुक्ति की जाएगी। श्री गडपाले ने बताया बस्तर में युवाओं के अंदर यंग इंडिया के बोल को लेकर काफी उत्साह दिखा एवं निश्चित तौर पर बस्तर के युवा भविष्य में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रवक्ताओं के पद पर नजर आएंगे।

राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव जावेद खान, जगदलपुर विधानसभा के अध्यक्ष शाहनवाज खान,सोशल मीडिया प्रभारी नौशाद खान,सोशल मीडिया सांसद प्रतिनिधि अनुराग महतो, सेमल नाग, मिंटा, शंकर नाग, गुड्डू बिश्नोई,एम ज्योति राव,हेमंत कश्यप एवं बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी उपस्थित थे।

शासकीय अधिकारी कर्मचारियों को 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिलाने कृषि मंत्री से की चर्चा

0

शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन जिला बस्तर के जिला संयोजक अजय प्रताप सिंह परिहार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे से 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिलाने की चर्चा |

छत्तीसगढ़ शासन के कृषि एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा शासन के प्रवक्ता रविन्द्र चौबे से छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रान्तीय संयोजक अनिल शुक्ला तथा छत्तीसगढ़ पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष कमलेश सिंह राजपूत 27 अक्टूबर को मंत्रालय में सौजन्य मुलाकात में हुई चर्चा में बताया गया कि छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को अभी 17 प्रतिशत एवं पेंसनरो को 12% महंगाई भत्ता मिल रहा है जबकि केंद्र सरकार 31%, राजस्थान में 31%,झारखण्ड,उत्तराखंड ,उत्तरप्रदेश बिहार, ओडिशा,दिल्ली, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, महाराष्ट्र की सरकार 28% तथा मध्यप्रदेश की सरकार 20% डी ए दे रही है अतः मुख्यमंत्री जी से चर्चा कर राज्य स्थापना दिवस में कर्मचारियों एवं पेंसनरो को 31 प्रतिशत डी ए की घोषणा करवायें मंत्री जी ने कहा कि मैं मुख्य मंत्री जी से जरूर चर्चा करूँगा साथ साथ मैं बहुत जल्दी मुख्यमंत्री, मुख्यसचिव एवं कर्मचारी संगठनों के साथ चर्चा करूँगा ।पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष कमलेश राजपूत ने पूरे प्रदेश में किसान पुस्तिका की कमी एवं साफ्टवेयर की गड़बडी के पूरे प्रदेश भर की किसानों एवं पटवारियों की हो रही परेशानी की बात बतायी मंत्री जी मुख्यसचिव से चर्चा कर समाधान करने का वायदा किया |

लाईवलीहुड कॉलेज आड़ावाल में किया गया प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, 101 युवाओं को मिली रोजगार की राह

0

जगदलपुर

लाईवलीहुड कॉलेज आड़ावाल जगदलपुर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन बुधवार को किया गया। इस प्लेसमेंट कैंप में कुल 16 संस्थाएं शामिल र्हुइं, जिनके द्वारा 101 हितग्राहियों का चयन निभिन्न पदों पर किया गया। कौशल विकास के प्राधिकरण के सहायक संचालक शरदचन्द्र गौड़ ने बताया कि बुधवार को आयोजित प्लेसमेंट कैंप में जी.4एस. सिक्योरिटी सर्विस, एल.आई.सी. इंडिया, भारत फाइनेंस लिमिटेड, अपना मैकेनिक, श्रीराम फोर्चून सेल्यूसन, नमन हाईट्स, नमन बस्तर, जे. महेन्द्र कांत ज्वेलर्स, स्काई ऑटोमोबाईल्स, पिहु मोबाईल, सुराना एण्ड कंपनी, महालक्ष्मी मार्केटिंग, लाईफ स्टाईल मेन्स वियर, बस्तर का आईना संस्थानों द्वारा अपने-अपने संस्थानों में विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु युवाओं का चयन किया गया।

इस प्लेसमेंट कैंप में 350 से अधिक युवक-युवतियां शामिल हुईं। प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से सिक्योरिटी गार्ड के लिए 27, इंश्योरेंस एडवाइजर हेतु 14, लोन अधिकारी हेतु 04, इलेक्ट्रिशियन-प्लंबर हेतु 04, सेल्समेन हेतु 40, असिस्टेंट मेनेजर हेतु 01, सर्विस सेक्टर के लिए 05, कम्प्यूटर आपरेटर हेतु 05 एवं संवाददाता हेतु 01 युवा का चयन किया गया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक उद्योग डी.एस. पुसाम, लीड बैंक मैनेजर फूलसिंग मरकाम, लाईवलीहुड कॉलेज के सहायक परियोजना अधिकारी सुहास पटेल, सहशिक्षा पॉलीटेक्निक के प्राचार्य एवं रोजगार अधिकारी उपस्थित थे। कौशल विकास के प्राधिकरण के सहायक संचालक शरदचन्द्र गौड़ ने बताया कि लाईवलीहुड कॉलेज में निरंतर 15 दिनों के अंतरराल में नियमित ट्रेड स्पेसिफिक प्लेसमेंट कैंपों का आयोजन किया जाएगा।

दलपत सागर क्षेत्र को बनाया जाएगा तम्बाकू मुक्त क्षेत्र

0

जगदलपुर तेजी से संवरकर फिर से पर्यटन के प्रमुख स्थल में उभर रहे दलपत सागर क्षेत्र को तम्बाकू मुक्त क्षेत्र बनाया जाएगा। आज कलेक्टर रजत बंसल की अध्यक्षता में आयोजित दलपत सागर प्रबंधन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया।

दलपत सागर क्षेत्र को स्वच्छ रखने के साथ ही तम्बाकू मुक्त रखने के लिए आसपास के दुकानों में तंबाकू, गुटखा, सिगरेट की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही तम्बाकू युक्त पदार्थों का सेवन करते हुए पाए जाने पर जुर्माने की कार्यवाही का निर्णय भी लिया गया।

इस अवसर पर महिला समूह के सदस्यों के साथ पार्किंग, साफ-सफाई, सुरक्षा आदि के संबंध में भी चर्चा की गई। यहां दिए जा रहे क्याकिंग, कैनोइंग की प्रशिक्षण के लिए विद्यार्थियों के चयन हेतु खेल अधिकारी और आदिवासी विकास विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए बाहर से आने वाले विद्यार्थियों के लिए जगदलपुर में आवासीय शिक्षा के प्रबंधन हेतु निर्देशित किया गया। दलपत सागर क्षेत्र की नियमित साफ सफाई के साथ ही यहां मनोरंजन के लिए मोटर बोट व पाइडल बोट की व्यवस्था के संबंध में भी चर्चा की गई। दलपत सागर के मध्य स्थित आईलैण्ड का उपयोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु करने के लिए शुल्क निर्धारित करने के साथ ही यहां की आय-व्यय का लेखा जोखा रखने के निर्देश भी दिए गए। दलपत सागर से धरमपुरा के बीच मार्ग के निर्माण में तेजी लाए जाने के साथ ही दलपत सागर और कलागुड़ी की दुरी दर्शित करने वाले बोर्ड लगाने के निर्देश भी कलेक्टर द्वारा दिया गया। अमृत योजना के तहत स्थापित पंप के माध्यम से दलपत सागर में नियमित रुप से जलभराव के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

बैठक के उपरांत कलेक्टर ने गंगामुण्डा तालाब में छठ पूजा की तैयारी के लिए चल रहे सफाई अभियान का जायजा लिया। यहां जनप्रतिनिधियों ने असामाजिक तत्वों से सुरक्षा के लिए यहां प्रकाश व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की बात कही। कलेक्टर ने गंगामुण्डा तालाब के विकास के लिए मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने पुराने मंडी परिसर का अवलोकन कर स्थल के उपयोग के संबंध मंे अधिकारियों से चर्चा की। यहां चल रहे सड़क चैड़ीकरण तथा पाईप लाईन शिफ्टिंग कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए।

एनसीसी कैडर्स हेतु संभाग स्तरीय शिविर का हुआ आयोजन

0

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर, सुन्दरराज पी० द्वारा शिविर में शामिल कुल-170 NCC कैडर्स को संबोधित करते हुये उन्हें बस्तर क्षेत्र के शांति, सुरक्षा एवं विकास में भागीदारी बनने हेतु आव्हान किया गया।

दिनांक 22-10-2021 से 28-10-2021 तक NCC के संभाग शिविर में शामिल कैडर्स को सुन्दरराज पी०, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर द्वारा संबोधित किया गया। बस्तर संभाग की कृषि महाविद्यालय कुम्हारावण्ड, शासकीय पी०जी० महाविद्यालय जगदलपुर एवं नारायणपुर स्नातक महाविद्यालय के कुल-170 सीनीयर NCC कैडर्स के “B” एवं “C” सर्टिफिकेट परीक्षा हेतु विशेष शिविर शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारावण्ड, जगदलपुर में आयोजित की जा रही है।

उक्त शिविर में भाग ले रहे NCC छात्रा-छात्राओं को परेड, चांदमारी, यातायात नियम, आपदा प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण विषयों में प्रशिक्षण दी जाती है।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर, सुन्दरराज पी० द्वारा आज दिनांक को शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारावण्ड, जगदलपुर परिसर में NCC कैडर्स को संबोधित करते हुये उन्हें देश की सेवा में समर्पित होकर कार्य करने हेतु आव्हान किया गया। बस्तर क्षेत्र की शांति एवं विकास कार्य हेतु समाज के प्रत्येक नागरिक का भागीदारी अनिवार्य होगा, इस दिशा में वनांचल क्षेत्र के युवा एवं युवतियों की भूमिका विशेष तौर पर होगी। श्री सुन्दरराज द्वारा उपस्थिति सभी NCC कैडर्स को स्वच्छ एवं सकारात्मक व्यक्तित्व निर्माण के संबंध में मार्गदर्शन देते हुये उन सब के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

कार्यक्रम के दौरान NCC की 9वीं वाहिनी समन्वयक कर्नल अजय दवान एवं अन्य अधिकारीगण के साथ में शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारावण्ड, जगदलपुर के अध्यापकगण उपस्थित रहे।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर दल्ली राजहरा में थाना प्रभारियों की बैठक

0

आगामी दीपावली त्यौहार के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर आज दिनांक 28/10/21 को नगर पुलिस अधीक्षक दल्ली राजहरा मनोज तिर्की के द्वारा थाना दल्ली राजहरा में थाना प्रभारियों की मीटिंग ली गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

बैठक में निम्न बिंदुओं पर निर्देश दिया गया :-

  1. क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति दिखे, इसके लिए लगातार गस्त पेट्रोलिंग कराएं। बाजार में पैदल पेट्रोलिंग कराएं ।
  2. यातायात व्यवस्था दुरुस्त करें ।
  3. नगरपालिका/ नगर पंचायत के स्टाफ के साथ नगरीय क्षेत्र में घूम कर दुकानदारों को दुकान के बाहर निर्धारित सीमा से बाहर सामान न रखने हेतु समझाइस दें।
  4. नो एंट्री का कड़ाई से पालन कराएं।
  5. कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें।
  6. बी एस पी / नगर पालिका के अग्नि शमन विभाग से सम्पर्क रखें। आगजनी की स्थिति में तत्काल कार्यवाही करें ।
  7. पटाखा व्यापारियों की मीटिंग लेकर सुरक्षात्मक दिशा निर्देशों के पालन करने हेतु समझाइस दें । पटाखा के अवैध भंडारण/ बिक्री पर वैधानिक कार्यवाही करें।
This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

बैठक में थानां प्रभारी राजहरा टी एस पट्टावी, थानां प्रभारी महामाया अरुण साहू , थानां प्रभारी मन्चुआ, उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

राजहरा खदान समूह में कार्यरत सुरक्षा गार्डों को दीपावली के पूर्व बोनस और 2 माह का बकाया वेतन का भुगतान करने प्रतिनिधिमंडल भारतीय मजदूर संघ राजहरा द्वारा नगर प्रशासक राजहरा खदान समूह से की मांग

0

खदान मजदूर संघ भिलाई संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ राजहरा शाखा का एक प्रतिनिधिमंडल आज नगर प्रशासक राजहरा खदान समूह से मिलकर राजहरा खदान समूह में कार्यरत सुरक्षा गार्डों को दीपावली के पूर्व बोनस और 2 माह का बकाया वेतन का भुगतान 30 -10–2021 तक करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व मुख्य महाप्रबंधक खदान ने बैठक आयोजित कर ठेका श्रमिकों को 30 तारीख तक बोनस भुगतान करवाने के लिए सभी विभागों और ठेकेदारों को आदेशित किया था और साथ ही श्रमिकों के बकाया वेतन का भी भुगतान करवाने को कहा गया था किन्तु राजहरा खदान में कार्यरत सुरक्षा गार्डों को ठेकेदार द्वारा पिछले दो माह का वेतन अभी तक नहीं दिया गया है और पिछले 18 माह का बोनस का भी भुगतान नहीं किया गया है जोकि सरासर ग़लत है दीपावली के पूर्व सभी सुरक्षा गार्डों का वेतन और बोनस का भुगतान करवाया जाए जिससे हमारे सुरक्षा गार्ड भी अपने परिवार के साथ दीपावली मना सकें और उनको भी अपने मेहनत का पारिश्रमिक समय पर मिल सके। प्रतिनिधिमंडल ने आगे बताया कि ठेकेदार द्वारा कभी भी समय से

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

वेतन भुगतान नहीं किया जाता है।और हमेशा दो माह का वेतन रोक कर रखता है। उसके बाद भी उसके ऊपर किसी भी तरह की कार्यवाही का न होना समझ से परे है। संघ ने पूर्व में भी प्रबंधन से लिखित में निवेदन किया था कि राजहरा खदान समूह में कार्यरत सुरक्षा गार्डों की निविदा राजहरा से ही निकाला जाए जिससे इन सारी समस्याओं को कम किया जा सके।आज की स्थिति में ठेकेदार को बील भुगतान के राजहरा नगर प्रशासक विभाग से किसी भी प्रकार की अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं लेना होता है, इसलिए ठेकेदार द्वारा नगर प्रशासक विभाग के अधिकारियों के किसी भी आदेशों को मानने पर आनाकानी करता है।और भिलाई के अधिकारी राजहरा खदान समूह के सुरक्षा गार्डों के वेतन और बोनस भुगतान के लिए किसी भी तरह का प्रयास करते नहीं दिखते हैं। जिसका परिणाम है कि आज दीपावली के पूर्व दो माह का वेतन और 18 महीने का बोनस भुगतान नहीं किया गया है और कोई अधिकार जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।और सुरक्षा गार्डों के सामने अपने परिवार के साथ दीपावली मनाने के लिए आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है जिसके जिम्मेदार वो अधिकारी है जिन्होंने ने सुरक्षा गार्डों का समय से वेतन भुगतान और बोनस भुगतान नहीं करवाया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

अंत में प्रतिनिधि मंडल ने नगर प्रशासक महोदय से निवेदन किया कि आने वाले 01 तारीख तक सभी सुरक्षा गार्डों का दो माह का वेतन भुगतान और 18 माह का बोनस भुगतान करा दिया जावे, जबकि आपके विभाग द्वारा सभी ठेकेदारों 30-10-2021 तक बोनस भुगतान करने को कहा गया है। मगर आपके आदेश पर किसी तरह की कार्यवाही होती नहीं दिख रही है। इसलिए संघ आपसे निवेदन करता है कि 01 तारीख तक सभी सुरक्षा गार्डों का वेतन और बोनस भुगतान करा दिया जावे अन्यथा संघ कड़े कदम उठाने के लिए बाध्य होंगी।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जिला मंत्री मुश्ताक अहमद, खदान मजदूर संघ भिलाई के अध्यक्ष एम पी सिंग, राजहरा शाखा के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती सचिव लखन लाल चौधरी, निलेश श्रीवास्तव,संदीप कुमार, विष्णु राम, जितेंद्र कुमार, विवेक पांडे, भीमसेन, अर्जुन,भोमोन्द्र, अजहरुद्दीन आदि लोग उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Breaking शासकीय कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य ने कॉलेज परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या की

0

दुर्ग – शासकीय नागरिक कल्याण कॉलेज नंदिनी अहिवारा के प्रभारी प्राचार्य भुवनेश्वर नायक उम्र 60 वर्ष ने पुराने कॉलेज परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है | घटना गुरुवार सुबह लगभग 8 से 9.30 बजे की है कॉलेज के स्टाफ जब कमरे में पहुंचे तो प्राचार्य का शव फंदे पर लटका हुआ मिला घटना की सुचना पुलिस को दी गई जानकारी मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच शव को नीचे उतार जांच में जुट गई है | इस प्रकार प्राचार्य द्वारा आत्महत्या से पूरा कॉलेज स्तब्ध है |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

कुलपति के निरिक्षण से तनाव में थे

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह ही डॉ अरुणा पल्टा कुलपति हेमचन्द यादव विश्विद्यालय, दुर्ग औचक निरिक्षण के लिए कॉलेज का दौरा किया था निरिक्षण के दौरान कॉलेज में काफी सारी खामिया मिली थी जिस कारण कुलपति नाराज थी | उसी दौरान प्रभारी प्राचार्य भी अनुपस्थित थे जिसे देखते हुए कुलपति ने प्रभारी प्राचार्य को मिलने बुलाया था |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS