City Media - Page 1506 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1506

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा लोकहित में लिए निर्णय पर राकेश द्विवेदी महामंत्री भाजपा मण्डल दल्लीराजहरा ने आभार वक्त किया

0

दल्लीराजहरा – माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश को संबोधित कर लोकहित में लिए निर्णय पर राकेश द्विवेदी महामंत्री भाजपा मण्डल दल्लीराजहरा ने आभार वक्त करते हुए कहा कि कोरोना महामारी की आपदा ने जनजीवन को तहस नहस कर दिया, विपत्ति की परस्थिति में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हाथ बढ़ाते हुए केंद्र सरकार के दो महत्वपूर्ण फैसलों गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत नवंबर माह तक देश के 80 करोड़ ज़रूरतमंद लोगों को केन्द्र सरकार द्वारा मुफ़्त राशन उपलब्ध कराने एवं साथ ही साथ सभी नागरिकों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया अर्थात किसी भी राज्य सरकार को वैक्सीन पर कुछ भी खर्च नहीं करना होगा।

कोरोना संक्रमण के दौर में लोकहित के इस निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्र सरकार को राकेश द्विवेदी महामंत्री भाजपा मण्डल दल्लीराजहरा ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

कोरोना 100 साल की सबसे बड़ी महामारी आधुनिक विश्व ने न देखी न महसूस की | खुद की विफलता पर सफाई राज्यों की मांग पर ही उन्हें मई से कोरोना वैक्सीनेशन का काम सौंपा, लेकिन विफल होने लगे तो केंद्र पर आरोप लगाने लगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित किया। 32 मिनट के इस संबोधन में उन्होंने दो बड़े ऐलान किए। पहला कि सभी राज्यों को अब केंद्र की ओर से मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी। राज्यों को अब इसके लिए कुछ खर्च नहीं करना पड़ेगा। दूसरा कि देश के 80 करोड़ गरीब लोगों को नवंबर यानी दिवाली तक मुफ्त राशन दिया जाएगा।

मोदी ने कहा कि कोरोना की दूसरी वेव और इससे हमारी लड़ाई जारी है। दुनिया के अनेक देशों की तरह भारत भी इस लड़ाई के दौरान बड़ी पीड़ा से गुजरा है। हममें से कई लोगों ने अपने परिजनों और परिचितों को खोया है। ऐसे सभी परिवारों के साथ मेरी पूरी संवेदनाएं हैं। बीते 100 साल में आई ये सबसे बड़ी महामारी है, त्रासदी है। इस तरह की महामारी आधुनिक विश्व ने न देखी थी और न अनुभव की थी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

मोदी ने कहा कि इतनी बड़ी वैश्विक महामारी से हमारा देश कई मोर्चों पर एक साथ लड़ रहा है। कोविड अस्पताल बनाने से लेकर आईसीयू बेड्स की संख्या बढ़ाना, वेंटिलेटर बनाने से लेकर टेस्टिंग लैब का नेटवर्क तैयार करना हो। बीते सवा साल में ही देश में एक नया हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। दूसरी लहर के मिस-मैनेजमेंट और केंद्र की भूमिका पर सवाल उठने पर प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्यों की मांग पर ही उन्हें कोरोना नियंत्रण और वैक्सीनेशन के अधिकार दिए गए।

केंद्र और राज्य सरकार मिलकर नई गाइडलाइन के अनुसार जरूरी तैयारी कर लेगी। संयोग है कि 21 जून को ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी है। 21 जून सोमवार से देश के हर राज्य में 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए भारत सरकार राज्यों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराएगी। वैक्सीन निर्माताओं से कुल उत्पादन का 75% हिस्सा खुद खरीदकर राज्य सरकार को मुफ्त देगी। किसी भी राज्य सरकार को वैक्सीन को कुछ भी खर्च नहीं करना होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भाजपा शहर मंडल के पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष ने आज अपनी कार्यकारिणी की घोषणा बालोद के प्राचीन धरोहर गांधी भवन के समक्ष की

0

भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के मोर्चो का लगातार विस्तार का कार्यक्रम एक अलग अंदाज में किया जा रहा है जिसके तारतम्य में आज बालोद की प्राचीन धरोहर हमारे बड़े बुजुर्गों के खून पसीने से बने गांधी भवन के प्रांगण में आज पिछड़ा वर्ग मोर्चा शहर मंडल बालोद की कार्यकारिणी की घोषणा की गई
जिसमें शहर अध्यक्ष प्रीतम यादव के अलावा उपाध्यक्ष लेखन सहीरो,उत्तम साहू,महामंत्री सुरेश यादव,मनोज चंद्राकर,मंत्री शेखर साहू,सूर्या धीवर,कोषाध्यक्ष शंभू पटेल,सह कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल मीडिया प्रभारी मुरली साहू कार्यालय प्रभारी पप्पू कौशिक व कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजेश साहू,चंद्रकांत निर्मलकर,नरेंद्र देवांगन,मनोहर साहू,मुकेश निर्मलकर,विकास देशमुख,लोकेश साहू,बबूला साहू,मीलूराम साहू,अनिल यादव को बनाया गया है

कार्यकारिणी की घोषणा के पूर्व पूजा अर्चना की गई घोषणा के बाद बुधवारी बाजार के आसपास में निशुल्क मास्क का वितरण किया गया, आसपास के लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित व टीकाकरण के बाद की जानकारियां ली गई सभी पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी गई आज के इस कार्यक्रम में विशेष रूप से शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,महिला मोर्चा की जिला महामंत्री पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लीला शर्मा,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र साहू,भाजपा नेता अमित चोपड़ा,पार्षद मोहन कलिहारी,लेखन साहिरो,सरोजिनी साहू,मंडल महामंत्री नरेंद्र सोनवानी,मंडल के मंत्री कमल पंपलिया,कोषाध्यक्ष पंकज आहूजा,भाजपा नेता दीपक देवांगन,गणेश साव,शशि साहू,डोमेंद्र साहू,विक्रम लालवानी,आनंद ढीमर,रामस्वरुप यादव,प्रशांत चौरडीया,चेतन निर्मलकर,सीताराम साहू,जीतू गौड़ सहित,नवनियुक्त पदाधिकारियों के अलावा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

जगदलपुर रेंज के डिप्टी रेंजर उर्फ रेंजर पर बस्तर में वन विभाग की इतनी मेहरबानी क्यों…

0

जगदलपुर… अगर हम शासकीय विभागों में भ्रष्टाचार की बात करें तो कोई नई बात नहीं है फर्क बस इतना सा है कि विभागों में भी भ्रष्टाचार के आपसी कंपटीशन चल रहे हैं कोई विभाग इस मामले में आगे है तो कोई विभाग पीछे है और पीछे चल रहा विभाग भ्रष्टाचार की रेस में आगे निकलने जी तोड़ मेहनत भी कर रहे हैं l
….. वैसे वन विभाग तो अपने भ्रष्टाचार भरे कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहता ही है बस्तर जैसे वनों से आच्छादित क्षेत्रों में वन विभाग के अधिकारियों को चांदी काटने के कई भरपूर अवसर मिलते रहते हैं बस्तर में पदस्थापना होना ही जुगाड़ का खेल शुरू होने का पहला पड़ाव होता हैैैैl l


….. ऐसे ही सेटिंग बाजी के खेल में शानदार उदाहरण बनकर पिछले कुछ सालों से एक डिप्टी रेंजर रेंजर बनकर बड़े-बड़े खेल खेल रहा है हम बात कर रहे हैं बस्तर वन मंडल के अंतर्गत आने वाले जगदलपुर रेंज के डिप्टी रेंजर उर्फ रेंजर देवेंद्र वर्मा की…


… साहब वैसे तो डिप्टी रेंजर हैं लेकिन जुगाड़ ऐसा जमाया कि सीधे रेंजर बन बैठे हैं सेटिंग बाजी के खेल में खुद के विभाग में साहब तो सबसे बड़े उदाहरण बन चुके हैं सेटिंग बाजी के इसी रेस के जुगाड़ के कारण साहब डिप्टी रेंजर उर्फ रेंजर देवेंद्र वर्मा पिछले 4 वर्षों से जगदलपुर रेंज में रेंजर के पद पर पदस्थ हैं खुद के विभाग के बड़े अधिकारियों के साथ सेटिंग के चलते डिप्टी रेंजर उर्फ रेंजर साहब पर विभागीय मेहरबानी बरस रही है विभागीय सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि जब जगदलपुर रेंज के तत्कालीन रेंजर स्वर्गीय श्री राव का देहावसान हुआ था तब मार्च अकाउंट समाप्त होते-होते जगदलपुर रेंज में 25 से 30 लाख का खेल खेला गया था तब जनवरी के महीने में डिप्टी रेंजर साहब ने जुगाड़ जमाकर बस्तर वन मंडल में अति महत्वपूर्ण माने जाने वाले जगदलपुर रेंज जैसे जुगाड़ वाली जगह में अपनी सेटिंग बाजी से रेंजर का पद हासिल किया था जिस पर डिप्टी रेंजर उर्फ रेंजर साहब पिछले 4 वर्षों से कब्जा जमाए बैठे हैं जिन पर विभाग के शीर्ष अधिकारियों की मेहरबानियां बरस रही हैं l


… जब एक फुल टाइम रेंजर पर भी एक जगह पर कुर्सी बचाए रखना वन विभाग में एक बड़ी चुनौती है ऐसे में भी एक डिप्टी रेंजर का लगातार 4 वर्षों से एक ही जगह पर रेंजर बनकर बैठना बहुत बड़ी बात है विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भी सेटिंग बाजी के खेल के लिए इसी डिप्टी रेंजर उर्फ रेंजर का उदाहरण अक्सर विभाग के लोगों को देते रहते हैं सिविल सेवा अधिनियम के तहत तो एक कर्मचारी एक जगह पर
नियमत: 3 वर्षों से अधिक नहीं रहना चाहिए…लेकिन विभागीय मेहरबानी के चलते एक डिप्टी रेंजर उर्फ रेंजर पिछले 4 वर्षों से एक ही जगह पर रेंजर जैसे महत्वपूर्ण पद पर कब्जा जमाए बैठा है और विभागीय अधिकारी डिप्टी रेंजर पर मेहरबानी करने में मशगूल हैं वैसे तो विभाग में ऐसे कई डिप्टी रेंजर हैं जो रेंजर के प्रभार लेने की मंशा मन में दबाए बैठे हैं लेकिन विभाग के अधिकारी तमाम प्रयासों के बावजूद एक डिप्टी रेंजर उर्फ रेंजर पर कुछ ज्यादा ही मेहरबानी दिखा रहे हैं जिसको लेकर विभाग के डिप्टी रेंजरो में भी नाराजगी देखी जा रही है
विभाग के अधिकारी ही अगर नियम कायदों को दरकिनार कर इस तरीके से एक डिप्टी रेंजर पर इतना उपकार करते हैं तो विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाजिमी है
डिप्टी रेंजर साहब उर्फ रेंजर साहब की कारस्तानीयों का काला चिट्ठा हम अगले अंक में जरूर खोलने का प्रयास करेंगे

मारकेल स्थित स्व.रघुवंश प्रसाद श्रीवास्तव के निवास पर दी गई दो मिनट की श्रद्धांजलि

0

जगदलपुर।मारकेल स्थित स्व. रघुवंश प्रसाद श्रीवास्तव के निवास पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।मंगलवार को शोक सभा मे भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने उनके सिद्धांतो पर चलने का संकल्प लिया।पूर्व विधायक लच्छुराम कश्यप ने कहा उनका जाना भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।उनके सिखाएं गए रास्ते पर हम सभी को चलना चाहिए।इस दुख की घड़ी में हम सभी परिवार के साथ खड़े है।इस अवसर पर नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा,नीलेश बक्शी,सुरेश दलाई,राजेश श्रीवास्तव,रितेश श्रीवास्तव,संगीता दलाई,आदर्श दलाई,बलराम कोवडू,लक्ष्मीनाथ भारद्वाज,जनपद सदस्य सेवती भारद्वाज,अर्कीत यादव,हिमांचल दास एवम गांव के जनमानस उपस्थित था।

कोतवाली पुलिस द्वारा लेपटाॅप ढुंढकर, प्रार्थी को सुपुर्द किया गया

0

पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थी अविनाश समरथ निवासी नेगानार ने उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि एक डेढ़ माह पूर्व जगदलपुर अपने दोस्त के घर आया था जिस दौरान प्रार्थी का एच0पी0 कंपनी का लेपटाॅप कहीं गुम हो गया है कि सूचना पर प्रार्थी से आवेदन प्राप्त कर, उक्त लेपटाॅप का लगातार पुछताछ कर, खोजबीन किया गया जा रहा था।
जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाष शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक चोवादास गेंदले हमराह आरक्षक प्रकाश नायक, रवि सरदार तथा वार्ड पुलिस अधिकारियों की मदद से लगातार पता तलाश किया जा रहा था।

खोजबीन दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति के माध्यम से वार्ड पुलिस अधिकारी चोवादास गेंदले को सूचना प्राप्त हुआ कि पथरागुडा में एक बैग झाड़ियों के बीच पड़ा मिला है सूचना प्राप्ती के तत्काल मौके पर पहुंचकर कर बैग का तस्दीक किया जिसमें प्रार्थी का लेपटाॅप रखा मिला बाद, प्रार्थी को तलब कर तस्दीकी पष्चात् लेपटाॅप सुपुर्दनामा पर दिया गया। लेपटाॅप मिलने पर प्रार्थी ने समस्त थाना स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने अनुकंपा नियुक्ति पर मुख्यमंत्री से मिलकर किया आभार

0
प्रदेश के शिक्षकों की मांगों एवं समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन

रायपुर– आज दिनांक 7 जून 2021 को मुख्यमंत्री निवास रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रांताध्यक्ष केदार जैन, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष ओम प्रकाश बघेल, विजय राव, ताराचंद जयसवाल, संतोष टांडे,कौशल नेताम के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर त्वरित अनुकंपा नियुक्ति 700 आश्रितों को दिए जाने पर आभार प्रतीक भेंट कर आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया !

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ लगातार कोरोना से दिवंगत हुए शिक्षकों की सुरक्षा बीमा,अनुकंपा नियुक्ति के संदर्भ में पोस्टर अभियान,ज्ञापन अभियान, श्रद्धांजलि अभियान चलाकर शासन का ध्यान आकृष्ट कराता रहा है । अंततः छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ की मांगों पर मुहर लगाते हुए मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए 1 सप्ताह के भीतर 700 दिवंगत शिक्षकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने के निर्देश दिए जिससे 700 परिवार को जीवन निर्वहन करने की सुविधा प्रदान दी गई।मुलाकात के दौरान शिक्षकों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं जैसे सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करना, कोविड-19 सेवा के दौरान फ्रंट वारियर्स मानते हुए 50लाख बीमा सहायता प्रदान करने, पूर्व सेवा का गणना कर पदोन्नति एवं क्रमोन्नति प्रदान करने, दिवंगत पंचायत शिक्षक संवर्ग के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने, वरिष्ठ शिक्षक एल बी संवर्ग को वेटेज का लाभ देने, पुरानी पेंशन बहाल करने एल बी शब्द का विलोपन करने, शिक्षकों के लिए खुली स्थानांतरण नीति लागू करने एवं एवं समस्त एरियर्स भुगतान एवं लंबित डी ए प्रदान करने संबंधित ज्ञापन देकर बिंदुवार मुख्यमंत्री से चर्चा की गई मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है कि अतिशीघ्र उच्च स्तरीय विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर मांगों और समस्याओं का निराकरण किया जावेगा । आज के मुलाकात के दौरान विशेष रूप से खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन भी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला बस्तर

शहर में जुआ-सट्टा पर कोतवाली पुलिस की लगातार कार्यवाही

0

➡️ कुम्हारपारा में एक सटोरिये पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

➡️ जप्त रकम 4000 ₹ और सट्टा पट्टी

➡️ नाम आरोपी :- राजकुमार सिंह पिता मोहन सिंह उम्र 43 साल निवासी कुम्हारपारा जगदलपुर

जगदलपुर में कोतवाली पुलिस द्वारा अभियान चलाकर लगातार जुआ सट्टा पर कार्यवाही किया जा रहा है  थाना कोतवाली में  सूचना प्राप्त हुआ था कि कोई व्यक्ति कुम्हारपारा सुधा होटल के पास लोंगो से रूपया पैसा लेकर सट्टा खेला रहा है ! सूचना  पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दीपक झा व अति. पुलिस अधीक्षक  
ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में  टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था !  उक्त टीम द्वारा कुम्हारपारा में  संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया !  जिससे पूछताछ पर अपना नाम राजकुमार सिंह निवासी कुम्हारपारा होना बताया !जिसकी तलाशी लेने पर सट्टा पट्टी , और 4000₹ नकद बरामद किया गया!   आरोपी का उक्त कृत्य जुआ अधिनियम की परिधि में आने से आरोपी राजकुमार सिंह के विरुद्ध धारा 04 (क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है ! आरोपी के पास से 4000 ₹ , और सट्टा पट्टी जप्त किया गया है , आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है ! 

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी / कर्मचारी:-
निरीक्षक – एमन साहू
उप निरीक्षक – गुनेश्वरी नरेटी, आरक्षक – रवि ठाकुर, उत्तम ध्रुव, रामसिंग

इनसाइट छत्तीसगढ़ के युवा पत्रकार लक्ष्मण पिल्लई को विधायक जगदलपुर के द्वारा फ्रंट-लाईन वर्कर्स अभिनंदन पत्र देकर बढ़ाया हौसला

0

जगदलपुर… वैश्विक महामारी कोविड-19 के इस विभीक्षषिका में जब जरूरतमंदों की जरूरतों को पूरा करने का भार शासन प्रशासन पर रहा ऐसी परिस्थिति में गरीब दिन दुखियो की सेवा करने में शहर के युवा पत्रकार लक्ष्मण पिल्लई ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की जिन्होंने आपदा काल में भी स्वयं को जोखिम में डालते हुए गरीब दीन दुखियों और जरूरतमंदों को यथासंभव मदद पहुंचा कर मानवता का परिचय दिया युवा पत्रकार लक्ष्मण पिल्लई की इसी अनुकरणीय प्रयास को देखते हुए जगदलपुर विधायक में आज अपने कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर युवा पत्रकार को सम्मानित कर हौसला अफजाई की… ऐसे संकटकाल में जो समाचारों को आमजन को सहयोग वह राहत प्रदान की इस पुनीत कार्य के लिए करोना योद्धा के रूप में काम कर ना एक अविस्मरणीय पल रहेगा जब समूचे लोग अपने घर के अंदर सुरक्षा तलाश कर रहे हैं थे तब फ्रंटलाइन वर्कर्स अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे थे प्रशासन स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आमजन का सहयोग करते हुए जनजागरूता करते हुए सुचना तंत्र को भली-भांति में निभाया हमने युवा पत्रकार साथियों की बस्तरिया बैंक beaches के सहयोग से गरीब असहाय लोगों को महीना भर भोजन कराने में मदद की एवं कॉन्ग्रेस प्रदेश सचिव व इनसाइड छत्तीसगढ़ न्यूज़ पेपर के प्रधान संपादक श्री शंकर राव के द्वारा गरीबों को अटल आवास परिसर जाकर राशन वितरण कर राहत प्रदान किया गया तथा माननीय विधायक जगदलपुर रेख चंद जैन के द्वारा भी मदद का हाथ गरीबों के लिए बढ़ाया गया जिसमें पूरे लाकडाऊन की अवधि में लक्ष्मण के द्वारा जनहित के कार्य में सतत लगे रहने के कारण माननीय विधायक जगदलपुर के द्वारा अभिनंदन पत्र दीया गया

कमेटी ने सौंपा सिलगेर मामले में मुख्यमंत्री को जांच रिपोर्ट…

0

आज मुख्यमंत्री मा0 भुपेश बघेल जी से मुलाकात कर कमेटी के अध्यक्ष बस्तर साँसद दीपक बैज,बस्तर विधायक एवँ बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल,केशकाल विधायक संतराम नेताम,नारायणपुर विधायक व हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप,कांकेर विधायक शिशुपाल सोरी,अंतागढ़ विधायक अनूप नाग,बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी कमेटी के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात कर सिलगेर मामले में जांच रिपोर्ट सौंपा।

Big Breaking दल्लीराजहरा में भालू के आगमन से लोगों में दहशत का माहौल

0

दल्लीराजहरा – भीषण गर्मी से आम आदमी ही नहीं जंगली जानवर भी त्रस्त है गर्मी के कारण नदी नाले सब सुख गए है जिसके कारण जंगली जानवर शहर की ओर रुख कर रहे है | इससे पहले भी बी.एस.पी. कर्मचारियों द्वारा ऐसै कई हिंसक वन्यप्राणियो को जंगल मे स्वच्छंद विचरण करते हुए देखा गया है | दल्ली मांईस का पीछे का हिस्सा घने जंगलो से जुडे होने की वजह से शाम होते ही जंगली सुवर, तेंदुआ, हिरण, नीलगाय जैसै जानवर भोजन एंव पानी की तलाश मे लौह अयस्क खदानो की ओर से आवागमन करते देखे जाते हैं इससे लोगों में जान की जोखिम का खतरा बना रहता है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सोमवार की रात करीब 1 बजे शहरवासियों द्वारा पुराना बाजार क्षेत्र में भालू देखा गया है जो कि राजहरा माइंस क्षेत्र की ओर से वार्ड क्रमांक 18 मोगरा दफाई, शहीद अस्पताल रोड पप्पू होटल के छत के ऊपर बैठे हुए देखा गया जिसे दल्ली राजहरा थाना के पुलिस कर्मी द्वारा भालू को भगाने का प्रयास किया किन्तु भालू वहां से निकलकर कहीं और चला गया इससे लोगों के मन दहशत व्याप्त है | क्युकि भालू को शहर के अन्दर आते हुए देखा किन्तु बाहर जाते हुए किसी ने नहीं देखा | इससे पहले भी इसी क्षेत्र में तेंदुए को भी कई बार आते देखा गया है | भालू के सम्बन्ध में वन विभाग को सूचित कर दिया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS