जगदलपुर।कलेक्टर रजत बंसल ने आज कुरंदी स्थित मेडिकल ऑक्सीजन मैनुफैक्चरिंग प्लांट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक झा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इन्द्रजीत चंद्रवाल, सहायक कलेक्टर सुरूचि सिंह, भी मौजूद थे। कलेक्टर ने यहां उत्पादित ऑक्सीजन की खपत के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने डिमरापाल स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज में संभाग के गंभीर रोगियों के उपचार की स्थिति को देखते हुए प्राथमिकता के साथ ऑक्सीजन की आपूर्ति के निर्देश दिए।
जगदलपुर।नारायणपुर के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन में हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री केदार कश्यप पर लगाया गया जान से मारने की साजिश पूरी तरह से निराधार है ।भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर शहर महामंत्री संग्राम सिंह राणा ने कहा कि जिस तरह से विधायक चंदन कश्यप ने पूर्व मंत्री केदार कश्यप पर जो आरोप लगाये है कि बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ को शर्मसार करने के बात उन्होंने कही है। ऐसे बयान देना संवैधानिक पद पर रहते हुए शोभा नहीं देता है। विधायक चंदन कश्यप को जनता के बीच जाकर माफी मांगना चाहिए, उन्होंने आदिवासी समाज के कद्दावर पूर्व मंत्री का अपमान किया है जिस तरह के आरोप लागये गए हैं ,उससे साफ जाहिर होता है कि अपनी नाकामी छुपाने के लिए, वोट बैंक खिसकने के डर से, सरकार की फजीहत होने की दर से उन्होंने यह कदम उठाया है। ग्राम चपका में चल रहे जन सुनवाई के दौरान वहां की जनता द्वारा जिस तरह से विधायक चंदन कश्यप को उल्टे पैर
भगाने को मजबूर किया इससे साफ जाहिर होता है कि नारायणपुर की जनता विधायक चंदन कश्यप से कितने नाराज हैं। 12 अप्रैल को ग्राम चपका में उद्योग की स्थापना के लिए आयोजित जन सुनवाई के दौरान वहां समस्त ग्रामीण आक्रोशित थे। विधायक ने आरोप लगाया है कि वहां पूर्व मंत्री केदार कश्यप के समर्थक भाजपाई मौजूद थे उन्होंने ग्रामीणों के एक समूह को भड़का कर उन पर हमले के लिए उकसाया था यह आरोप निराधार है , पूरे चपका के ग्रामीण विधायक चंदन कश्यप से नाराज है। 144 धारा लगने के बावजूद जनसुनवाई करवाना यह छत्तीसगढ़ शासन की नाकामी कहेंगे। जगदलपुर शहर महामंत्री संग्राम सिंह राणा ने कहा विधायक चंदन कश्यप के साथ साथ जिस अधिकारी कर्मचारियों ने जनसुनवाई करवाया उस पर एफ. आई. आर .दर्ज होना चाहिए। जिन्होंने 144 धारा का उल्लंघन किया है। 10 दिन बाद चंदन कश्यप का बयान आना मतलब अपने आकाओं को खुश करने के लिए, मंत्रिपद पाने की लालसा रखने के लिए विधायक चंदन कश्यप ने यह बयान दिया।
चपका की घटना के जिम्मेदार स्वयं विधायक चंदन कश्यप है। 12 गांव के 5000 लोगों को कोरोना संक्रमण काल में इकट्ठा कर जनसुनवाई कराने से लोग खफा है ।विधायक की निष्क्रियता से जनता काफी नाराज चल रही है। मैं विधायक से कहना चाहता हूं।इस कोरोना काल में जनता की सेवा करें ना कि किसी के ऊपर आरोप लगाये। यह छोटी मानसिकता का परिचायक कहलाता है।
दल्लीराजहरा – डौंडी ब्लॉक में कोरोना का दूसरा चरण बहुत ज्यादा घातक साबित हो रहा है | लॉकडाउन के बावजूद कोरोना के संक्रमण में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है | अब तो केंद्र सरकार द्वारा भी लॉकडाउन का निर्णय राज्य सरकार पर छोड़ दिया गया है | लॉकडाउन कोई भी लगाया चाहे वह राज्य हो या जिला प्रशासन जब तक हम और आप घर पर लॉकडाउन न हो जाए इस गति को कोई नहीं रोक सकता |
डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –
|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||
दिनांक 17.04.2021 को रात्रि करीबन 11.00 बजे अज्ञात नकाबपोश व्यक्तियो द्धारा मृतक बीवन हिड़को घटना दिनांक 17.04.2021 को अपनी पत्नि सुकमाय हिड़को के साथ अपने खेत लाड़ी में सो रहा था रात्रि करीबन 11.00 बजे दो अज्ञात नकाबपोश आरोपी लाड़ी मे आये और मृतक को उठाकर खेत कोठार मे ले जाकर धारदार हथियार से प्राण घातक हमला कर हत्या कर दिये तब दिनांक 18.04.2021 को सुबह 07.25 बजे मृतक बीवन का पिता हिरालाल हिडको चौकी मे आकर घटना की जानकारी दिया घटना की सुचना मिलते ही कांकेर पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सुचित करते हुये तत्काल अमोलक सिंह ढिल्लो के हमराह मे चौकी प्रभारी डेमनलाल भआर्य कच्चे शशिकला उईके थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर,FSL टीम व डॉग स्क्वाड की टीम व समस्त चौकी स्टाफ घटनास्थल पर पहुंचे घटना के संबंध मे उसकी बड़ी पत्नि सुकमाय व गांव के लोगो से पुछताछ किया पता चला कि मृतक की दो पत्नी है
छोटी पत्नी का नाम बिन्दा बाई है जो फरवरी माह मे अपने मायके अपने पति व उसके परिवारवालो से विवाद करके ग्राम घोटा थाना भानुप्रतापपुर आकर रह रही थी उक्त संबंध मे सामाजिक बैठक भी हुई थी बिन्दा बाई के मायके आने से उसके भाई गोविंद मंडावी परेशान रहता था वह इसका कारण अपने जीजा बीमन हिड़को को मानता था तथा मन ही मन उसे खत्म करने के लिये सोचता रहता था जिस पर दिनांक 17.04.2021 को गोविंद मंडावी द्वारा अपने पहचान के दोस्त मानसिंह नुरेटी पिता मदन सिंह नुरेटी निवासी सिंगारभाट कांकेर एवं ग्राम टेढ़ई कोंदल निवासी नरेंद्र सिंह जैन पिता रतिराम जैन उम्र 24 वर्ष को फोन कर अपने जीजा बीमन हिड़को को मारने के बारे मे बताकर उनसे सहयोग मांगा जिस पर दोनो उसे सहयोग करने के लिये राजी हो गये तब कांकेर से आरोपी मानसिंह नुरेटी मोटर सायकल
मे आरोपी गोविंद मंडावी के गांव घोटा आया आरोपी गोविंद मंडावी अपने घर से टांगी लेकर बाईक मे मानसिह नुरेटी के मोटर सायकल मे बैठकर तीसरे आरोपी नरेंद्र सिंह जैन को लेने ग्राम टेढ़ईकोंदल गये नरेंद्र सिंह जैन को मो०सायकल मे बैठाकर तीनो आरोपी ग्राम ईरागांव मृतक के लाड़ी से कुछ दुर मो० सायकल रखकर पैदल मृतक के लाड़ी मे जाकर मृतक को लाड़ी से बाहर निकालकर कोठार मे ले जाकर टांगी से चेहरे और सिर पर वार करते हुये उसकी हत्या कर दिये उक्त हत्या की अनसुलझी गुत्थी को सुलझाने मे पुलिस अधीक्षक कांकेर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन मे श्री अमोलक सिंह ढिल्लो (पु.अनु.अधि) डेमनलाल भुआर्य (चौकी प्रभारी कच्चे) सौरभ कुमार उपाध्याय (चौकी प्रभारी दमकसा) सउनि.कैलाश साहू चौकी कच्चे आरक्षक क0 1031 मनीष मंडावी,आर0 1078 रोशन नेताम,सायबर सेल कांकेर व समस्त चौकी स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
बीजापुर। बस्तर आईजी पी सुंदरराज द्वारा पामेड़ इलाके में ड्रोन से बमबारी के नक्सलियों के आरोपों को सिरे से खारिज किए जाने के चौबीस घंटे के भीतर नक्सलियों ने आईजी के कथन पर पलटवार करते अपने कब्जे में रखे दो डोन की तस्वीर जारी की है। तस्वीरों के जरिए माओवादियों की दक्षिण सब जोनल ब्यूरो ने पुलिस से कहा है कि वे अपनी तरफ कोई मध्यस्थ दल भेजे, जिसे वे घटनास्थल लेकर जाएंगे, जहां बम दागे गए थे। अंग्रेजी और हिंदी दो भाषाओं में माओवादियों की दक्षिण सब जोनल केंद्रीय कमेटी की तरफ से जारी पर्चों में ड्रोन की जारी तस्वीरों पर नक्सलियों का दावा है कि 19 अप्रैल तड़के पीएलजीए के लड़ाको ने आसमान पर मंडरा रहे दो ड्रोन मार गिराए थे, जो उनके कब्जे मे हैं। अंग्रेजी में जारी विज्ञप्ति में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्टीय सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार, डीजीपी नक्सल आॅपरेशन अशोक जुनेजा, पीएमओ आॅपरेशन नलिन प्रसाद को इस डोन हमले का योजनाकार बताते हुए एनआईए के जरिए इसे कराया बताया गया है। नक्सलियों ने पत्रकारों और लोकतंत्र पर भरोसा रखने वालों से अपील की है कि वे ड्रोन हमले वाले घटना स्थल पर आएं और सच्चाई से अवगत हो। उन्हें हम वो दो डोन दिखाएंगे जिसे हमारे पीएलजीए ने गिराया है।
बाॅक्सः- पुलिस-नक्सलियों में पर्चा युद्ध शनिवार 3 अप्रैल को टेकुलगुड़म हमले के बाद से पुलिस-नक्सलियों में पर्चा युद्ध जैसी स्थिति है। नक्सलियों की तरफ से पुलिस बल पर नक्सल उन्मूलन के नाम पर फर्जी गिरफतारी, हत्या, लूटपाट के आरोप पर्चो के जरिए लगाए गए हैं। जबाव में पुलिस के हवाले से नक्सलियों को जबाव दिया गया है। नक्सलियों की तरफ से डोन हमले से संबंधित विज्ञप्ति जारी होने के बाद मचे हड़कंप के बीच बस्तर आईजी ने पुलिस की तरफ से पक्ष रखते आरोपों को निराधार ठहराया था। चौबीस घंटे भी नहीं बीते थे कि आईजी के बयान पर पलटवार करते नक्सलियों ने दो डोन की तस्वीरों के साथ हवाई हमले के आरोपों को फिर से सच ठहराने की कोशिश की है। इधर, पर्चा युद्ध के बीच समाज सेवियों, बुद्धिजीवियों ने बस्तर के वर्तमान हालातों पर चिंता जाहिर की है। उनकी मानें तो बस्तर के वर्तमान परिदृश्य के मद्देनजर नक्सलियों और सरकार के मध्य शांति वार्ता की पहल को नितांत आवश्यक और समय की सर्वोच्च आवश्यकता है।
जगदलपुर। विधानसभा क्षेत्र के जगदलपुर ब्लाक के तितिरगांव को ग्रामीणों ने स्वयं ही कंटेंटमेन जोन बना दिया जिसका उद्देश्य बाहरी लोगों को गांव में प्रवेश से रोका जाए जिससे कोरोनावायरस पैडलरों पर अंकुश लगे।तितिरगांव के उपसरपंच टेसुवंत पानीग्राही ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना की चपेट में पूरा देश है जिसका बचाव स्वयं जागरूक होना जरूरी है तथा इसके लिए जनभागीदारी भी जरूरी
है। ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि तितिरगांव को कोरोना का चैन तोड़ने व अनावश्यक रूप से घूमने वालों पर अंकुश लगाने के लिए तितिरगांव के हास्पटिल के समक्ष लकड़ी के बैरिकेड लगाकर रास्ता रोका गया है। गांव की सरपंच श्रीमती सोनसीरा गौतम व पंचगण भी गांव में जागरूकता अभियान चलाकर अनावश्यक घूमने वालों को रोक कर समझाइश दे रहें हैं।
जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के कोतवाली थाने के समक्ष कथित दुध विक्रेताओं द्वारा हाईवोल्टेज ड्रामा करने की जानकारी मिली है किंतु पुलिस इस ड्रामेबाजी को ओवहरलुक कर दर्जनों लोगों पर कार्रवाई की।
वैश्विक महामारी कोविड-19 की जद में बस्तर भी पूरी तरह आ गया है और इसके लिए जिला दण्डाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण बस्तर में लाकडाऊन लगाया गया है और आवश्यक सेवाओं के लिए छुट दी गई है जिसका बेजा फायदा कुछ विघ्न संतोषियों द्वारा की जा रही है। इसी तारतम्य में जगदलपुर कोतवाली पुलिस द्वारा कई लोगों को पकड़ा जिसके कारण कुछ विवाद की स्थिति निर्मित हुई किंतु पुलिस के कार्रवाई का की लोग समर्थन किया हैं।
बस्तर जिले में 15अप्रैल से लॉकडाऊन लगा है और 26 अप्रैल तक इसकी मियाद है।इस मियाद में पशु चारे की खरीदारी व दुग्ध पदार्थ विक्रय के लिए शर्तें लागू किया गया है जिसके अनुसार सुबह 9 बजे तक दुध घरों में भेजने का नियम है किंतु शहर में दुध खरीदने का बहाना बनाकर इधर-उधर घूमते हुए कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गये। पुलिस जब थाने लेकर युवकों को जाने लगी तो कई लोगों ने दुध के बर्तन ही सड़क पर उड़ेल दिया। कई घंटों के हाई व्होलटेज ड्रामें के बाद पुलिस द्वारा चालानी कार्रवाई की। कोतवाली पुलिस के थाना प्रभारी यमन साहू का कहना है कि कोविड गाइडलाइंस के अनुसार आवश्यक सेवाओं में छुट दिया गया है जिसका गलत फायदा कुछ लोग उठा रहें हैं जिनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किया गया।
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश मे बढ़ते कोरोना महामारी को देखते हुए एवं छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए सभी महाविद्यालयों की मुख्य परीक्षा ऑनलाइन एवं ब्लेंडेड माध्यम से करने का निर्देश विश्वविद्यालयो को दिया है |
NSUI विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन ने बताया कि भूपेश बघेल जी की सरकार छात्रों को लेकर शुरू से ही संवेदनशील रही एवं छात्रों के भविष्य को देखते हुए हमेशा कल्याणकारी फैसले लेते आयी है और इस बार भी उन्होंने यह साबित कर दिखाया देवांगन ने यह भी बताया कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन पिछले वर्ष भी महामारी को देखते हुए ऑनलाइन परीक्षा की मांग की थी जिसे सरकार ने पूरी की थी और इस वर्ष भी संगठन ने जैसी शिक्षा वैसी परीक्षा अभियान के माध्यम से सभी कॉलेज में जा जाकर छात्र छात्रों से उनकी राय जानी थी सभी छात्रों का यही कहना था कि जब पढ़ाई ऑनलाइन हुई है तो परीक्षा भी ऑनलाइन हो इस मांग को गंभीरता से लेते है एवं बढ़ती
कोरोना महामारी को देखते हुए शिक्षा मंत्री उमेश पटेल एवं मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल ने ऑनलाइन एवं ब्लेंडेड माध्यम से परीक्षा करवाने के फैसले लिए है इस छात्र कल्याणकारी फैसले का समस्त NSUI परिवार एवं महाविद्यालय के छात्र छात्रा स्वागत करते है साथ ही छत्तीसगढ़ NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी का धन्यवाद दिया जिन्होंने छात्रों की मांगों को समय समय पर शासन प्रशासन के सामने रखा है उनका हमेशा साथ दिया है सरकार के इस फैसले के बाद छात्र छात्राओं में खुसी की लहर चल पड़ी है क्योंकि सभी छात्र जानते है कि उनकी सुरक्षा के लिए यह फैसला कितना जरूरी था |
छत्तीसगढ़ जगदलपुर बस्तर में कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरपाया है जिसे लेते हुए जिला प्रशासन ने शहर में लॉकडाउन घोषित किया है और लॉक डाउन चल भी रहा है सभी लोगों को समय सीमा के तहत काम करने की हिदायत भी दी गई है लेकिन कुछ लोग दूध का डब्बा लेकर इधर-उधर घूम कर बचने की कोशिश करते हैं जिसको लेकर आज पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही की है जिला प्रशासन ने दूध बांटने को समय दिया है लेकिन कई लोग दूध का डब्बा लेकर समय के बाद भी घूमते नजर आ जाते हैं |
जिससे आज पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी है जगदलपुर शहर में लगातार कोरोना के मरीज मिलते जा रहे हैं जिसको लेकर सभी लोग समझदार और होशियार भी हैं लोग अपने घरों से भी नहीं निकल रहे हैं मगर कुछ लोग दूध के धब्बे लेकर के इधर उधर घूमने की कोशिश करते हैं और यह बताने की कोशिश करते हैं कि वह दूध वाले हैं और दूध बांट रहे हैं आज भी कई दूध वाली गाड़ियों को रोका गया चेकिंग के दौरान पाया गया कि कई लोग इधर-उधर घूमते नजर आए कुछ लोगों का समय निकल गया था उनकी गाड़ी रोकी गई समझाइश दी गई मगर कुछ लोग आक्रोश में आकर दूध को सड़क पर फेंक दिया और जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को बदनाम करने की कोशिश की है |
धीरज दूध वाले का कहना है कि समय सीमा के बाद भी कुछ दूधवाले इधर-उधर घूम रहे थे जिसके कारण यह कार्यवाही हुई है मुझे भी रोका गया पूछताछ के बाद मुझे भी छोड़ दिया हालांकि समय हमारा निकल चुका था इसके बाद यह कार्रवाई की गई है आगे से समय सीमा का पालन हम करेंगे पुलिस ने सभी दूध वालों को समझाइश देकर छोड़ा है सभी दूधवाले इसका पालन करने की कसम भी खाई
छतीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने गुरुवार को एक प्रेस जारी करते हुए पूर्व मंत्री केदार कश्यप को घेरते हुए कहा कि मैं केदार कश्यप जी का बयान सुनरहा था सुनकर मुझे तरस आ रहा है कि क्या कोरोना छत्तीसगढ़ में ही फ़ैल रहा है बाकि राज्यों में नहीं फ़ैल रहा है अगर आप में हिम्मत है तो प्रधानमंत्री एवं अमित शाह के चुनावी रैली को निरस्त कराये जो पुरे देश में घूम घूम कर चुनावी सभा में लाखो की भीड़ इक्कठी कर रहे है अगर देश में कोरोना फ़ैलाने के दोषी है तो प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो कोरोना से लड़ने के बजाय पूरी ताकत से एक महिला से लड़ रही है और इन्ही सब से बचने के लिए इनके पार्टी के नेता अर्नगल बयान दे रहे है जो की हास्यास्पद है केदार कश्यप जी आप मुझे बताए कि भ्रष्टाचार से आखिर कोरोना महामारी कैसे फैलता है ?
आपने कहा की कोरोना भ्रष्टाचार से फैलता है पिछले 15 साल भाजपा की सरकार में 15 साल मंत्री रहे राजनितिक अनुभव भी हैऔर समझदारी भी है ,लेकिन मैं समझता हूँ आपमे ज्ञान की कमी है मुझे राजनीतक अनुभव तो आपसे कम है किन्तु एक शिक्षक होने के नाते शिक्षा के क्षेत्र में ज्यादा अनुभव है आप चाहे तो मुझसे आकर नि:शुल्क ट्यूशन ले सकते है |
उन्होंने 12 अप्रैल को चपका मे घटित घटना को लेकर कहा कि चपका में जो घटना घटित हुआ उसके जिम्मेदार भी केदार कश्यप ही है क्योकि उनके एवं भाजपा के कार्यकर्ताओ के द्वारा राजनितिक फायदे के लिए सुनियोजित तरीके से षड़यन्त्र रचते हुए गाँव वालो को भड़काकर भीड़ की आड़ में मुझे जान से मारने की नियत से उक्त घटना को अंजाम देने का काम भी आपने किया है |
अगर आप 15 साल मंत्री रहते आदिवसियों की इतनी ही चिंता करते तो ताड़मेटला में 200 से अधिक आदिवासियों के घर नहीं जलते और ना ही कही आदिवासियों को फर्जी नक्सली प्रकरण में जेल भेजने का कम करते।
घड़ियाली आँसू बहाना बंद करे पूर्व मंत्री केदार कश्यप
टाटा में आपने हजारों आदिवासी किसानों की जमीन छिनने का काम किया लेकिन हमारे आदिवासियों के सच्चे हितैषी मुख्यमंत्री मा. भूपेश बघेल जी एवं कांग्रेस सरकार ने उन किसानों को नि:शर्त जमीन वापस करने का काम किया | आपने दंतेवाड़ा के नंदराज पहाड़ को अडानी को देने के लिए फर्जी ग्राम सभा कराया ,हमारी सरकार ने उसे निरस्त कराया,छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार अभी बेहतर काम कर रही है उसके ऊपर बेबुनियाद आरोप लगाने से पहले आप अपने कार्यकाल को भी थोडा याद कर लीजिए कि आपने किस तरह शिक्षा मंत्री के पद पर रहते हुए पुरे शिक्षा जगत को शर्मसार कर देने वाली परीक्षा फर्जीवाड़ा की घटना को अंजाम दिया और कोई कार्यवाही होने नहीं दिया |
आदिवासियों के नाम से घड़ियाली आंसू बहाने से आपके गुनाह छिपने या कम होने वाला नही है रही बात चपका की तो मैं जनता के साथ हूँ जनता जैसी चाहेगी वैसी होगा हमारी सरकार जनता कि जमीने वापस करने वाली है ना कि जमीने छिनने वाली है