City Media - Page 104 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 104

शिव संस्कार धाम समिति द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष से की गई कुर्सी की मांग जो तत्काल हुई पूरी

0

राजहरा टाउनशिप स्थित शिव संस्कार धाम मंदिर परिसर में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार कई संस्कार कराए जाते हैं l मंदिर परिसर में अनेक भक्तजन भी भगवान महादेव एवं दक्षिणमुखी हनुमान जी के पूजा अर्चना के साथ दर्शन करने के लिए भी आते हैं l प्रतिदिन शाम को भक्त जनों का भीड़ इस मंदिर परिसर में लगा रहता है l साथ ही इस संस्कार धाम में हिंदू रीति रिवाज के कई कार्यक्रम मुंडन तीज नहावन पंचनावन मृत्यु संस्कार जैसे कार्यक्रम निशुल्क होते हैं l शिव संस्कार धाम की ओर से परोपकार का कार्य किया जाता है l यहां किसी भी तरह के हितग्राहियों से शुल्क नहीं लिए जाते l यहां पर आने वाले व्यक्तियों के लिए बैठने की समस्या हो रही थी जिसके लिए कुर्सी की आवश्यकता थी l कुर्सी की कमी बहुत दिनों से महसूस किए जा रहे थे जिसके लिए शिव संस्कार धाम समिति की ओर से तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा को शिव संस्कार धाम समिति की ओर से मांग पत्र दिया गया l नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शिव संस्कार धाम के द्वारा किए जा रहे कार्य बहुत ही सहारनीय और प्रशासनिक है l उन्होंने तुरंत 15 नग कुर्सी की स्वीकृति प्रदान किए l

समिति के अध्यक्ष निलेश श्रीवास्तव एवं समस्त शिव संस्कार धाम समिति एवं बोल बम कांवरिया समिति द्वारा अध्यक्ष महोदय को बहुत-बहुत धन्यवाद आभार व्यक्त किया l जिसमें विशेष रूप से वार्ड के पार्षद स्वप्निल तिवारी भी मौजूद रहे, समिति की ओर से, हेमशंकर साहू, सोमित साहू, भट्ट महाराज, शंकर साहू उपस्थित रहेl

भोपालपटनम के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में श्रावण मास पर विशेष अर्चना एवं अष्टोत्तर पूजा

0

भोपालपटनम श्रावण मास की पवित्रता और आध्यात्मिक ऊर्जा को ध्यान में रखते हुए नगर के पटेलपारा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में इस मास के दौरान विशेष धार्मिक आयोजनों का शुभारंभ किया गया है। यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक उन्नति और भगवान वेंकटेश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अनुपम अवसर लेकर आया है।श्रावण मास हिन्दू पंचांग के अनुसार अत्यंत पुण्यदायक माना जाता है, विशेषतः भगवान शिव और भगवान विष्णु की आराधना के लिए। इसी को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति द्वारा पूरे श्रावण मास में नित्य अर्चना एवं अष्टोत्तर पूजा का आयोजन किया जा रहा है।इस विशेष पूजा में श्रद्धालु अपने नाम एवं गोत्र के साथ भाग लेकर भगवान वेंकटेश्वर से अपने एवं अपने परिवार के लिए विशेष आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

यह अनुष्ठान जीवन में सुख, समृद्धि एवं मानसिक शांति प्रदान करने वाला बताया गया है। मंदिर समिति ने इस पुनीत कार्य में सहभागिता हेतु 1116 रुपए की सहयोग राशि निर्धारित की है, जिसमें अर्चना, अष्टोत्तर एवं पुजारी दक्षिणा शामिल है। पंजीयन एवं अधिक जानकारी हेतु पुजारी अभिषेक महाराज से फोन नंबर 8275885467 और 864106448 पर संपर्क किया जा सकता है।मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि इस पुण्य अवसर का लाभ उठाएं और श्री वेंकटेश्वर स्वामी की दिव्य कृपा प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाएं।

कांग्रेस के सुकमा जिला प्रभारी राजमन बेंजाम ने मंडल एवं सेक्टर कमेटी गठन हेतु ब्लॉक अध्यक्षों और प्रभारियों की ली बैठक

0

सुकमा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों के तहत संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त और सक्रिय बनाने की रणनीति को लेकर सुकमा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सुकमा जिला प्रभारी एवं चित्रकोट के पूर्व विधायक राजमन बेंजाम ने की।

बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक प्रभारियों सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी ब्लॉकों में मंडल एवं सेक्टर कमेटियों का शीघ्र गठन कर संगठन की पकड़ को जमीनी स्तर तक मजबूत करना रहा।राजमन बेंजाम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज कांग्रेस को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत बनाने की जरूरत है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की आवाज़ तभी प्रभावशाली होगी जब हमारे कार्यकर्ता हर गली, हर पंचायत तक संगठित और सक्रिय रहेंगे। मंडल एवं सेक्टर कमेटियों के गठन से यह सुनिश्चित होगा कि संगठन की पकड़ प्रत्येक वार्ड, गांव और बूथ तक हो।उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों और प्रभारियों को निर्देशित किया कि 7 दिनों के भीतर सभी मंडल और सेक्टर कमेटियों का गठन कर रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी को प्रस्तुत करें। साथ ही नियुक्त किए जाने वाले पदाधिकारियों में निष्ठावान कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं एवं आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों को प्राथमिकता देने पर  बेंजाम ने जोर दिया। बैठक में उपस्थित जिला अध्यक्ष माहेश्वरी बघेल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी लखमा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दुर्गेश राय, पदामी कोसा, सुनम नागेश, सुधीर पांडे, देवा मड़वी, बबीता, शेख साजरा, राजू साहू, राजू राम नाग, सुकालू, समल, मनोज, रोहित, बाबा, आदमा मरकाम भीमा, जगनाथ, सुसंतो राय एवं पूर्व जनप्रतिनिधि, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन को एकजुट होकर मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

जलभराव की समस्या का महापौर पांडे ने लिया जायजा, जल्द मिलेगी संकट से मुक्ति

0
  •  जल भराव से निपटने युद्ध स्तर पर जुटी मेयर की टीम

जगदलपुर बुधवार को सुबह महापौर संजय पाण्डे ने शहीद पार्क, लालबाग सनसिटी सहित कुछ इलाकों का निरीक्षण कर वहां जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। हाल ही में हुई बारिश के बाद पार्क के कई हिस्सों में जल भराव की स्थिति बन गई थी। स्थानीय नागरिकों ने महापौर को इस समस्या से अगस्त कराया था। इसके तुरंत बाद संजय पाण्डे, निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा शहीद पार्क पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहीद पार्क में जल निकासी की व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त किया जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि पार्क में स्थायी समाधान के लिए ड्रेनेज लाइन की प्रभावी योजना तैयार की जाएगी। इसके अतिरिक्त पार्क में 2 यूरिनल निर्माण भी किया जाएगा जिससे वहां आने वाले नागरिकों को बेहतर सुविधा मिल सके।

नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा ने पार्क की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाएगी।

महापौर श्री पाण्डे ने कहा कि शहीद पार्क शहर का गौरव है और हम इसके रख-रखाव में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। नागरिकों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित वातावरण प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। नगर निगम जल्द ही साफ-सफाई, जल निकासी और मूलभूत सुविधाओं को लेकर कार्ययोजना बनाकर अमल में लाएगा, ताकि नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके।

की वैकल्पिक व्यवस्था

संजय पाण्डे ने लालबाग सनसिटी इलाके में गहरे जलभराव की समस्या का गंभीरता से निरीक्षण किया। वर्षा के बाद इलाके में जल जमाव की स्थिति बनी जिस वजह से कुछ घरों में पानी जमा हो गया था जिसकी निकासी के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की गई। महापौर ने नगर निगम के अधिकारियों और तकनीकी टीम के साथ पाइप लाइन, नाली एवं ड्रेनेज प्रणाली की मौजूदा स्थिति का भी जायजा लिया। इस अवसर पर पार्षद लोकेश चौधरी, नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।

एकता व्यापारी संघ ने एक पेड़ माँ के नाम”* अभियान के तहत 400 पेड़ों का रोपण किया

0

एकता व्यापारी संघ ने *”एक पेड़ माँ के नाम”* अभियान के तहत 400 पेड़ों का रोपण किया है और अब इन पेड़ों के संरक्षण का जिम्मा भी उठाया है।

यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून 2024) पर शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना है.इस अभियान में जिला बालोद कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा पुरे जिला में 20जुलाई को दो लाख पौधा रोपण का लक्ष्य रखा जिसके तहत डोंडी के प्रमुख व्यापारीयों का संघ एकता व्यापारी संघ अध्यक्ष ओम गोलछा की मांग पर नगर पंचायत क्षेत्र में अनुपयोगी पड़ी जमीन पर 400 पेड़ लगा कर तार फेंसिंग कर संरक्षण की जिम्मेदारी लेने के पहल से प्रशासन द्वारा उक्त भूमि मुहैया करा कर इस अभियान की और कदम बढ़ा लिया। उक्त अभियान में पुरे 400 पौधा रोपण करने के बाद स्थल का तार फेंसिंग कार्य करा कर उन पौधो के देख रेख हेतु

प्रतिदिन एकता व्यापारी संघ के सदस्य सुबह 6 बजे से 7 बजे का समय चुन अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है जिसमे सुबह सीईओ डी डी मंडले, रेड क्रास सोसायटी के संजय बंजारे, शिक्षक सी एल हिरवानी,इशू साहू सहित एकता व्यापारी संघ के सदस्य शामिल होकर सेवा दे रहे है। संघ के अध्यक्ष ओम गोलछा ने बताया की अभियान के मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण: पेड़ लगाकर वातावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना।माँ के प्रति सम्मान: माताओं के प्रति श्रद्धा और समर्पण भाव दर्शाना सामुदायिक भागीदारी: लोगों को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करना.मुख्य हैं।

अभियान की प्रगति संजय बंजारे ने कहा की जिला कलेक्टर के आह्वान पर.एकता व्यापारी संघ की इस पहल से न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी बल्कि समाज में मातृ सम्मान की भावना भी बढ़ेगी।एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में विभिन्न संस्थाओं ने पर्यावरण संरक्षण हेतु सक्रिय भागीदारी निभाई है, जिसमें एकता व्यापारी संघ ने 400 पेड़ लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी ली है

सीईओ डी डी मंडले ने बताया की प्रधानमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस 2024 पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य माताओं को सम्मान देते हुए वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। यह राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जिसमें सरकारी विभाग, न्यायपालिका, व्यापारी संघ, शिक्षा संस्थान, और नागरिक सहभागिता शामिल है। अभियान का लक्ष्य पेड़ों का संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ाना है एकता व्यापारी संघ की भूमिका एकता व्यापारी संघ ने इस अभियान के तहत 400 पेड़ लगाकर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी ली है, जो पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान है। यह संघ अपने सदस्यों एवं स्थानीय समुदाय को जागरूक कर वृक्षारोपण कार्यों को गति देने में लगे हुए हैं। ऐसे प्रयास न केवल पर्यावरण के लिए बल्कि सामाजिक और आर्थिक स्थिरता के लिए भी लाभकारी हैं।जनपद अध्यक्ष मुकेश कौड़ो ने कहा की अभियान में अन्य प्रमुख भागीदार में पौधारोपण किया, जिससे अभियान को नई ऊर्जा मिली संरक्षण एवं जागरूकता अभियान सिर्फ पेड़ लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि पेड़ों की सुरक्षा और देखभाल की भी जोरदार पहल है। सभी सहभागी संगठनों को पौधों की मुरम्मत, जल प्रबंधन और पारिस्थितिकी तंत्र की मजबूती के लिए जिम्मेदार बनाया गया है। इससे वृक्षारोपण स्थायी और प्रभावपूर्ण बनता है।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान एक समर्पित और व्यापक पहल है, जिसमें एकता व्यापारी संघ सहित विभिन्न समुदाय और सरकारी संस्थाएं सक्रिय रूप से पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यरत हैं। एकता व्यापारी संघ द्वारा 400 पेड़ लगाकर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी उठाना इस अभियान की सफलता में एक महत्वपूर्ण कदम है।संघ के प्रमुख कमलेश गुणधर, राजेन्द्र नाहर, संतोष ढेलड़िया, सुरेश बाघमार, साबी फिलिप, लाल चंद जैन, आशीष बुरड़, रुपेश ढेलड़िया सहित सभी सदस्य इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए है।

वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे का सड़क हादसे में मौत

0

नया रायपुर के मंदिर हसौद थाना इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के बेटे निखिल कश्यप की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार सुबह मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंध तालाब के पास, सत्य साईं अस्पताल के समीप हुआ।

जानकारी के अनुसार, निखिल अपनी बाइक पर एक अन्य युवक के साथ सवार होकर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार में अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में निखिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। साथ ही वन मंत्री केदार कश्यप भी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली।

 

 

15वें वित्त की राशि की हर पंचायत में मची है लूट

0
  • मद्देड़ पंचायत में पूर्व सरपंच और सचिव ने किए लाखों के वारे न्यारे
  • अधिकारियों ने की जांच के नाम पर खानापूर्ति
  • कलेक्टर से शिकायत के बाद भी पारदर्शी जांच नहीं

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड के बाद अब बस्तर संभाग के बीजापुर जिले की ग्राम पंचायतों में भी 15वें वित्त की राशि की बंदरबांट, गंभीर अनियमितताओं और सरकारी फंड के दुरुपयोग की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। बीजापुर जिले की ग्राम पंचायत मद्देड़ का मामला सुर्खियों में है, जहां ग्रामीणों ने पंचायत के पूर्व सरपंच सम्मैया संड्रा और सचिव कोड़े सुधाकर पर 15वें वित्त की राशि का गबन और फर्जी भुगतान के आरोप लगाए हैं और जांच प्रक्रिया को लेकर ग्रामीणों ने जांच अधिकारियों भूमिका पर सवाल उठाए हैं। अनियमितताओं की जांच के नाम पर लीपापोती कर दी गई है। अब पुनः जांच की मांग के लिए ग्रामीण कलेक्टर को आवेदन देने वाले हैं।

17 दिसंबर 2024 को मद्देड़ के ग्रामीणों ने कलेक्टर के समक्ष लिखित शिकायत पेश की थी। शिकायत में बीजापुर जिले की भोपालपटनम जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मद्देड़ के सरपंच और सचिव पर पांच वर्षों में पंचायत के फंड को कई खातों में एफटीओ के माध्यम से ट्रांसफर कर लाखों रुपये का गबन करने, एक ही नाली निर्माण के नाम पर तीन बार राशि आहरित करने, जबकि कार्य पूरी तरह से अधूरा होना, सरकारी योजनाओं के दुरुपयोग, रिश्वत लेकर शासकीय भूमि पर निर्माण की अनुमति देने के आरोप लगाए गए थे।

बैठक में सचिव से सवाल जवाब

19 जुलाई को मद्देड़ ग्राम पंचायत भवन में पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। इस दौरान पंचायत में हुई वित्तीय अनियमितताओं के मुद्दे पर तत्कालीन पंचायत सचिव कोड़े सुधाकर को बुलाकर उनसे सवाल जवाब किया गया। सुधाकर ने बताया कि जांच प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इसी आधार पर उन्हें जनपद पंचायत भोपालपटनम में अटैच कर दिया गया है।

सरपंच की जवाबदेही तय क्यों नहीं?

ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी राशि का आहरण पूर्व सरपंच सम्मैया संड्रा और सचिव कोड़े सुधाकर दोनों के हस्ताक्षर से किया गया था। इसके बावजूद विभागीय कार्रवाई फिलहाल केवल सचिव को जनपद पंचायत भोपालपटनम में अटैच करने तक सीमित दिखाई देती है। न तो कथित अनियमित भुगतान की रिकवरी हुई, न ही पूर्व सरपंच के विरुद्ध किसी स्पष्ट विभागीय कार्रवाई का खुलासा हुआ है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि प्रशासन द्वारा सरपंच पर कार्रवाई की जाएगी भी या नहीं और राशि की रिकवरी कब की जाएगी?

जांच अधिकारी भी शक के घेरे में

ग्रामीणों ने जांच अधिकारियों पर लीपापोती और जांच में पारदर्शी प्रक्रिया न अपनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जांच कब, कहां और किन बिंदुओं पर हुई? यदि जांच वाकई हुई थी तो ग्रामीणों को सूचना क्यों नहीं दी गई? अब तक न वार्ड पंचों को इसकी जानकारी दी गई और न ही जांच रिपोर्ट सार्वजनिक हुई। इससे जांच अधिकारी भी शकके दायरे में आ गए हैं।

सरपंच को अभय दान क्यों?

सरपंच और सचिव दोनों ने मिलकर पंचायत की राशि का दुरुपयोग किया, लेकिन कार्रवाई केवल सचिव पर की जा रही है। सरपंच पर न तो किसी तरह की कानूनी कार्रवाई हुई और न ही उनकी भूमिका की खुलकर जांच की गई। आखिर सरपंच को अभय दान क्यों दे दिया गया? यह सवाल गांव में अब भी तैर रहा है।ग्रामीणों ने पुनः मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बीजापुर को आवेदन देकर पूरी पारदर्शिता के साथ ग्रामीणों की मौजूदगी में जांच कराने की मांग की तैयारी में हैं।

अब देखना है कि क्या बीजापुर जिला प्रशासन इन गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच कराएगा और दोषियों को सजा दिलवाएगा? सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पंचायत के फंड की रिकवरी की जाएगी?

स्वच्छता को जनाआंदोलन बनाने में जुटे विधायक देव और महापौर पाण्डेय

0
  •  सातवें दिन स्टेट बैंक चौक से शुरू हुआ जागरूकता कार्यक्रम
  • जनप्रतिनिधियों ने दी हर दरवाजे पर दस्तक

जगदलपुर स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के सातवें दिन आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने स्टेट बैंक चौक में पहुंचकर आम नागरिकों और व्यापारियों से सीधा संवाद किया। उनके साथ महापौर संजय पाण्डे, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य, ब्रांड एंबेसडर, पाषर्दगण, नगर के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर किरण सिंह देव, संजय पाण्डे सहित जनप्रतिनिधियों ने व्यापारियों को गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग करने, कचरा निर्धारित स्थान पर ही फेंकने और प्लास्टिक उपयोग से बचने की अपील की। उन्होंने दुकानदारों को समझाते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों को स्वच्छता से संबंधित पाम्पलेट भी वितरित किए गए और डस्टबिन के सही उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। आमजन ने भी इस पहल की सराहना करते हुए नियमित रूप से सफाई बनाए रखने का संकल्प लिया।

मालूम हो कि स्वच्छता जागरूकता अभियान लगातार जनसहयोग से आगे बढ़ रहा है और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। आगे भी यह निरंतर जारी रहेगा। पिछले एक सप्ताह से स्वच्छता जागरूकता अभियान शहर के अलग-अलग चौक चौराहों, गली मोहल्ले में चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सातवे दिन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने स्टेट बैंक चौक से स्वच्छता जागरूकता अभियान की शुरुआत की। डोर टू डोर संपर्क कर सभी व्यापारियों से अपील किया गया कि वह सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखें और उसे कचरा गाड़ी में दें। स्वच्छता जागरूकता अभियान में विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पाण्डे, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, निर्मल पाणिग्रही, योगेंद्र पांडे, संजय विश्वकर्मा, राणा घोष, संग्राम सिंह राणा, पार्षद संतोष गौर, हरीश पारेख, पितामह नायक, श्याम सुंदर बघेल, उमा मिश्रा, नेहा ध्रुव, श्वेता बघेल, गायत्री बघेल, खगेंद्र ठाकुर, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर रामनरेश पांडे, नलिन शुक्ला, एचवाय कुकड़े, राजीव निगम, आर्येद्र सिंह आर्य, दिगंबर राव, करमजीत कौर, रिंकु पांडे, प्रकाश झा, संजय चंद्राकर, अतुल सिम्हा, राजेश श्रीवास्तव, दशरथ गुप्ता, अविनाश श्रीवास्तव, मनोहर दत्त तिवारी, विक्रम यादव, दिलीप झा, शशि भूषण रथ, राजा यादव, ब्रिजेश शर्मा, विवेक जैन, दुर्गा गुप्ता, रितेश सिन्हा, सूरज श्रीवास्तव, राजेश राव, संदीप ठाकुर, वीरेंद्र जोशी, मनोज ठाकुर, रंजीता पाणिग्रही आदि उपस्थित रहे।

स्वदेश की खबर के आधार पर डिप्टी सीएम शर्मा ने लोगों को किया आगाह

0
  •  मुख्यमंत्री, मंत्रियों के साथ अपनी फोटो दिखाकर ठगने वालों से बचने की सलाह

जगदलपुर दैनिक समाचार पत्र स्वदेश में छपी एक खबर ने छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के भी कान खड़े कर दिए हैं। उन्होंने इस खबर को आधार बनाते हुए एक कार्यक्रम में ग्रामीणों से कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ अपनी तस्वीर दिखाकर ठगी करने वालों से सावधान रहें।

स्वदेश ने अपने पिछले अंक में “भूपेश के साथ वाली तस्वीर दिखाकर सरपंच पति ने ठगे 20 लाख” शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। यह मामला बस्तर जिले का है। यहां एक सरपंच पति ने कांग्रेस शासन काल के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ तस्वीर खिंचवाई थी। इसी तस्वीर की आड़ में सरपंच पति ने बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे बीस लाख रुपए ऐंठ लिए थे। यह खबर राज्य के मौजूदा उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के भी संज्ञान आई। अपने निर्वाचन क्षेत्र के जमुनिया गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ी में भाषण देते हुए कहा कि आजकल कुछ लोग मुख्यमंत्री, मंत्री के साथ वाली अपनी पुरानी तस्वीर दिखाकर नौकरी के नाम पर ठगी कर रहे हैं, ऐसे लोगों से बचें। इससे जाहिर होता है कि राज्य में होने वाली घटनाओं पर गृहमंत्री की पैनी नजर रहती है और स्वदेश स्वस्थ पत्रकारिता के अपने कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन कर रहा है। पाठकों और जनप्रतिनिधियों का ऐसा ही स्नेह बना रहे, यही कामना है।

प्यास से तड़प रही है भोपालपटनम की वाटर एटीएम

0
  •  4 साल से पड़ा है बंद, लापरवाही उजागर

दुर्गेश रेड्डी

भोपालपटनम बीजापुर जिले की भोपालपटनम नगर पंचायत द्वारा लगाई गवाटर एटीएम प्यास से तड़प रही है। जनता की गाढ़ी कमाई के कई लाख रुपए पानी में बह गए।

चार साल पहले नगर पंचायत द्वारा नगर के प्रमुख क्षेत्र कृष्ण पामभोई क्रिकेट क्लब के पास वाटर एटीएम स्थापित करने की योजना बनाई गई थी। इस परियोजना का उद्देश्य था कि स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सके। लेकिन दुखद बात यह है कि यह महत्वपूर्ण परियोजना शुरू होने से पहले ही दम तोड़ चुकी है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब वाटर एटीएम का उद्घाटन हुआ था, तो यह केवल 6 से 7 दिनों तक ही काम कर सकी। शुरूआत में ही पानी ठंडा नहीं मिल रहा था, बल्कि सामान्य पानी मिल रहा था, जो संभवतः किसी तकनीकी खराबी की वजह से हुआ होगा। इसके बाद यह सेवा पूरी तरह से ठप हो गई है। अब यह वाटर एटीएम न केवल अव्यवस्थित पड़ी है, बल्कि अब इसके पुर्जे कबाड़ में तब्दील होते जा रहे हैं गारंटी अवधि में कंपनी की जवाबदारी होती है।

उस समय अधिकारियों ने इस पर क्यों ध्यान नहीं दिया, यह समझ से परे है। ऐसा लगता है यह भी भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गई है। नगर पंचायत द्वारा लाखों रुपये की लागत से लगाई गई इस वाटर एटीएम को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की लापरवाही साफ नजर आ रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर इसी तरह विकास कार्यों में लापरवाही बरती जाती रही, तो क्षेत्र का समग्र विकास एक सपना बनकर रह जाएगा। नगर वासियों ने संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे इस स्थिति का तत्काल संज्ञान लें और ऐसी परियोजनाओं की उचित समीक्षा कर जनता के धन का सही तरीके से उपयोग सुनिश्चित करें।

MOST POPULAR

HOT NEWS