छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 13 अगस्त को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा में दिवाली के पहले राज्य के कर्मचारियों को पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का आदेश जारी कर वादा निभाया
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला,महासचिव ओ पी शर्मा ,प्रांतीय प्रवक्ता संजय तिवारी तथा मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत ने 29 सितंबर को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौप कर राज्य के कर्मचारियों एवम पेंशनरों को दिवाली के पहले 6 प्रतिशत डीए एवम सातवें वेतनमान की दर पर गृह भाड़ा भत्ता देने की मांग किया था ज्ञापन के उपरांत प्रदेश के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान की पांचवी किस्त का एरियर्स तथा 1अक्टूबर से 33 प्रतिशत डीए के आदेश जारी कर राज्य के कर्मचारियों को दिवाली की सौगात दिया है
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
कर्मचारी अधिकारी महासंघ के अनिल शुक्ला, ओ पी शर्मा, संजय तिवारी ,कमलेश सिंह राजपूत,रोहित तिवारी, महेंद्र सिंह राजपूत,तीरथ लाल सेन, रामायण सूर्यवंशी,शिव कुमार पाण्डेय, अशोक कुमार नावरे, करन सिंह अटेरिया,सुनील यादव,आलोक मिश्रा, पी आर साहू, अश्वनी गुर्देकर, सतीश पसेरिया,अजय परिहार, दीपक शर्मा, विजय गोपाल राव, डी पी मनहर, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, विजय गोपाल राव, आदित्य श्रीवास्तव आदि कर्मचारी नेताओं ने मुख्य मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राज्य के पेंशनरों को भी 5 प्रतिशत महंगाई राहत दीपावली के पहले देने का अनुरोध किया है अजय परिहार अध्यक्ष छ ग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला बस्तर
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की जिला स्तरीय खेल खेल प्रतियोगिता का हुआ आगाज
जगदलपुर. एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू तथा नगर निगम की सभापति कविता साहू ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया.
इस अवसर पर रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरगामी सोच के परिणाम स्वरूप आज एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिक्षा के साथ – साथ खेल में भी नए आयाम गढ़ रहे हैं. खेल हमारे जीवन में अनुशासन के साथ साथ जीवन जीने की कला को निखारते हैं. खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास में भी सहायक होते हैं. हमारी सरकार खेलों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है. मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप खेल विकास प्राधिकरण के माध्यम से खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. आज हमारे पास विश्व स्तरीय खेल मैदान उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा कि हार से कभी निराश ना हों. हार – जीत की चिंता से उपर उठकर खेल खेलें. कामयाबी जरूर मिलेगी. महापौर सफीरा साहू और सभापति कविता साहू ने भी विचार रखे. इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, वरिष्ठ पार्षद यशवर्धन राव, पार्षद सूर्या पाणी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, एस नीला, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास आस्था राजपूत, सहायक संचालक डीपी पटेल, डॉ उषा शुक्ला, गजेन्द्र पाणिग्रही,नीलाभ सिंह ठाकुर, राजेश गुप्ता, जी शिवा रेड्डी, लक्ष्मीनाथ गडनिया, दीपक मौर्य, अफजल अली , अशोक पाण्डे, हरिराम वेदव्यास, बालमुकुंद गागड़ा, विदेशी नाग, संतोष सिंह, चक्रपाणि रथ समेत आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी- कर्मचारी एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित थे.
दर्जनों शिक्षकों को रिश्वत देने के बाद भी नहीं मिली मनपसंद शाला
रिश्वत में दिए रुपए वापस मांगने डीईओ दफ़्तर पहुंचने लगे शिक्षक
बस्तर शिक्षा जिले में पदस्थापना के नाम पर की गई उगाही का मामला
अर्जुन झा जगदलपुर. ना माया मिली, ना राम, यह पुरानी उक्ति इन दिनों बस्तर के उन दर्जनों शिक्षकों के साथ चरितार्थ होती दिख रही है, जिन्होंने राम रूपी मनचाही शाला में अपनी पदस्थापना के लिए माया रूपी बड़ी रकम अपने विभाग की ‘देवी’ के चरणों में अर्पित कर दी है. सबकुछ लुटा बैठे इन बेचारे शिक्षकों को उनकी पुरानी शाला से हटाकर दूसरी शालाओं में पदस्थ करने का आदेश जारी कर दिया गया है. अब ये शिक्षक चढ़ावे की रकम वापस पाने के लिए देवी के दरबार में रोजाना हाजिरी लगा रहे हैं. इसे लेकर शिक्षकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. खबर है कि पीड़ित शिक्षक संचालनालय लोक शिक्षण में मामले की शिकायत करने की तैयारी में हैं. बस्तर शैक्षणिक जिले में शिक्षा विभाग की प्राथमिक तथा पूर्व माध्यमिक शालाओं के 1200 शिक्षक – शिक्षिकाओं को पदोन्नत कर प्रधान पाठक बनाया गया है. पहले पदोन्नति देने के लिए शिक्षकों से जमकर वसूली की गई. उसके बाद पदोन्नत शिक्षकों को उनकी मनपसंद शाला में पदस्थ करने के नाम पर एक लाख से डेढ़ लाख रु. तक की रिश्वत ली गई. जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के तीन बाबुओं तथा शिक्षक संघ के कुछ पदाधिकारियों के जरिए वसूली को अंजाम दिया गया. वसूली गई रकम में से तयशुदा हिस्सा संबंधित बाबुओं और शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को कमीशन के रूप में दिए जाने की खबर है. जो शिक्षक रिश्वत की रकम एकमुश्त दे पाने में असमर्थ थे, उनसे एडवांस के रूप में 40 हजार से 50 हजार रु. तक ले लिए गए थे. अब ऐसे ही शिक्षक माया से हाथ धो चुके हैं, लेकिन उन्हें देवी का आशीर्वाद नहीं मिल पाया. शायद देवी को अधूरा चढ़ावा रास नहीं आया और उन्होंने शिक्षकों को वरदान में मनवांछित शाला देने से इंकार कर दिया. अब बेचारे शिक्षक करें तो आखिर क्या करें? ये हुए दैवीय प्रकोप का शिकार सूत्र बताते हैं कि कम चढ़ावे से नाराज देवी के प्रकोप की मार 150 से भी अधिक शिक्षक शिक्षिकाओं पर पड़ी है. दैवीय प्रकोप का शिकार बनने वालों में बस्तर एवं दीगर विकासखंडों के अलावा बकावंड विकासखंड के भी दर्जनों शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हैं. बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत टोटापारा प्राथमिक शाला, मटनार पंचायत की प्राथमिक शाला मटनार व ब्राम्हण पारा प्राथमिक शाला मटनार, मंगनार पंचायत की प्राथमिक शाला काँदरागुड़ा तथा छिनारी पंचायत की प्राथमिक शाला सुगधुगुड़ा के शिक्षकों ने एडवांस रकम देकर वांछित शाला में पदस्थापना मांगी थी, लेकिन उन्हें पसंद की शालाओं में नियुक्ति ना देकर दूरस्थ शालाओं में पदस्थ करने का आदेश जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी हो चुका है. बताते हैं कि अब इन शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपनी रकम की वापसी के लिए बीईओ तथा डीईओ के दफ़्तरों के चक्कर लगाना शुरू कर दिया है.खबर तो यहां तक है कि ये पीड़ित शिक्षक अब रायपुर जाकर मामले की शिकायत करने वाले हैं. इनके अलावा अन्य शिक्षक भी रायपुर कूच की तैयारी कर चुके हैं. नहीं रहा ऑप्शन का औचित्य विभागीय सूत्रों के मुताबिक पदोन्नति के पश्चात नई जगह पदस्थापना के लिए पदोन्नत शिक्षकों को तीन तीन शालाओं का ऑप्शन मांगा गया था. इन्हीं में से किसी एक शाला में उन्हें तैनात करना था. लिहाजा शिक्षकों ने अपना अपना ऑप्शन दे भी दिया था, लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी ने ऑप्शन को नजरअंदाज करते हुए शिक्षकों को अन्य शाला में पदस्थ करने का आदेश जारी कर दिया है. नहीं हुआ मापदंड का पालन शिक्षकों की पदोन्नति और पदस्थापना में हुए भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलने के बाद संचालक लोक शिक्षण ने पदोन्नत शिक्षकों की पदस्थापना के लिए मापदंड तय करते हुए प्रदेश भर के संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को सरकुलर जारी कर कड़े निर्देश दिए थे. मापदंड के अनुसार पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों को उनकी पुरानी शाला में ही पदस्थ रखने पर विशेष बल दिया गया है. वहीं एक शिक्षकीय व शिक्षक विहीन शालाओं में पदोन्नत शिक्षकों को भेजने की भी बात सरकुलर में कही गई है, लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर ने संचालक लोक शिक्षण के इस सरकुलर के ठीक विपरीत काम करते हुए जिले की कई शालाओं को शिक्षक विहीन बना दिया है. अब तक 50 से अधिक शालाओं के शिक्षक विहीन हो जाने की बात सामने आ चुकी है. इस संवाददाता के पास ऐसे स्कूलों की लिस्ट है, जो जिला शिक्षा अधिकारी की मनमानी का शिकार हुए हैं.
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने किया डेढ़ करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन
जगदलपुर. नक्सली गतिविधियों के मामले में अति संवेदनशील माने जाने वाले वनांचल में भी अब विकास की किरण पहुंचने लगी है. जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दरभा क्षेत्र की अनेक ग्राम पंचायतों में डेढ़ करोड़ रुपयों से भी अधिक के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया.
जैन ने सेड़वा, कोयनार, चिंगपाल, टोपर, मावलीपदर 1, मावलीपदर 2 एवं केशापुर में माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य, सड़क निर्माण, पुलिया निर्माण,सीसी सड़क निर्माण, एवं राशन दुकान सह गोदाम आदि के 1 करोड़ 64 लाख 60 हजार रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया. ग्राम पंचायत सेड़वा में जलनी माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए, राशन दुकान सह गोदाम निर्माण लागत 10 लाख रुपए, ग्राम पंचायत कोयनार में सीसी सड़क निर्माण मुख्य मार्ग से पंचायत भवन तक 300 मीटर लागत 10 लाख रुपए, सामुदायिक भवन निर्माण 10 लाख रुपए, परदेशिन माता गुड़ी जीर्णोद्धार लागत 5 लाख रुपए, हिंगलाज माता गुड़ी जीर्णोद्धार 3 लाख रुपए, ग्राम पंचायत चिंगपाल के गारंगगुडी पारा में हिंगलाज माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए, ग्राम पंचायत टोपर के बोटीपारा में सीसी सड़क निर्माण प्राथमिक शाला से सोनसिंग घर तक 300 मीटर 12.76 लाख रुपए, ग्राम पंचायत मावलीपदर – 1 में सीसी सड़क सह नाली निर्माण मैदान से दंतेश्वरी मावली बूढ़ा भैरव मंदिर तक 69.04 लाख, सीसी पुलिया निर्माण राजेश घर के सामने नाकापारा 1.50 मीटर स्पान 2.40 लाख रुपए, राशन दुकान सह गोदाम निर्माण लागत 10 लाख रुपए, मुण्डापारा मार्ग
में रूपधर घर के सामने 1.50 मीटर पुलिया निर्माण कार्य लागत 2.40 लाख रुपए, सांस्कृतिक भवन निर्माण लागत 3 लाख रुपए, मावलीपदर 2 में देवगुडी निर्माण लागत 3 लाख रुपए, ग्राम पंचायत केशापुर में हिंगलाज माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 5 लाख रुपए एवं हिंगलाज माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया. इस अवसर पर जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप हर ग्राम पंचायत में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है. आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण एवं जिला खनिज न्यास निधि से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में 100 से अधिक देव गुड़ियों के जीर्णोद्धार के लिए राशि स्वीकृत की गई है. उन्होंने कहा की भाजपा सरकार में दरभा क्षेत्र का विकास रुक गया था. अब हमारी संवेदनशील सरकार समग्र विकास की अवधारणा के तहत संवेदनशील वनांचल दरभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में भी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए काम कर रही है. इस दौरान जैन के साथ जनपद सदस्य द्वय तुलाराम कश्यप व दीनमनी बेसरा, मोहन नाग, जयदेव नाग, पूर्व जनपद अध्यक्ष साहदेई नाग, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमू उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, पार्षद सूर्या पाणी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री रामशंकर पिल्ले, सोनारू नाग, मानसिंह ठाकुर, बोनोराम,कमलसाय कश्यप, गागरू राम, नीलू राम, सहादेई नाग, सरपंच सेड़वा हरचंद कश्यप, उप सरपंच मनुराम कश्यप, चिंगपाल सरपंच ललिता कश्यप, उप सरपंच जगरनाथ नाग, टोपर सरपंच समदुराम बघेल, उप सरपंच रामबती नाग, सरपंच मावलीपदर -1 सविता बघेल, सरपंच मावलीपदर – 2 कुमारी बाई, सरपंच कोयनार लैखन बघेल, उप सरपंच विरेश बघेल समेत क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधितथा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
आज दिनांक 14 /10/2022 उच्च शिक्षा विभाग के डॉ.जी.घनश्याम (विशेष कर्तव्यस्थ ) अधिकारी , उच्च शिक्षा विभाग डॉ. वेणुगोपाल (अतिरिक्त संचालक रुषा) के द्वारा शासकीय महाविद्यालय बकावंड का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के समस्त विभागों की निरीक्षण करते हुए नैक मूल्यांकन की तैयारी की जानकारी ली। महाविद्यालय के समस्त स्टाफ को NACC मूल्यांकन की तैयारी की जानकारी ली महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ को नैक मूल्यांकन की तैयारी हेतु प्रोत्साहित करते हुए NACC के सातो चरणों को बिंदुवार तैयारी हेतु निर्देश दिया गया। दोनो अधिकारीयों द्वारा इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त छात्र – छात्राओं से चर्चा किया गया एवं कई विषयों पर मार्गदर्शन किया | इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.भावेश कुमार नेताम ,जनभागीदारी अध्यक्ष श्री रामानुजाचार्य, IQAC प्रभारी प्रो. मौसमी विश्वास, NACC प्रभारी प्रो. रूप कुमार साहू एवं समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
भानपुरी ब्लॉक के ग्राम विश्रामपुरी में जनपद सदस्य निलय कश्यप के उपस्थिति में खेल को समापन किया गया निलय कश्यप ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की छत्तीसगढ के यशवी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ के पारम्परिक व स्थानीय खेलों को बढ़ावा देने जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में ‘‘छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक‘‘ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी बड़े ही उत्साह के साथ इन खेलों में भाग ले रहे हैं। जिसमे सभी वर्गों की भागीदारी नजर आ रही है। और इस खेल से अब बच्चे व आने वाली पीढ़ियां भी हमारे पुराने समय से चलते आ रहे स्थानीय खेलों के प्रति जागरूक होंगे।
इस दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष अभिषेक बाजपाई,ब्लॉक युवा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल बघेल,सोसल मीडिया विधायक प्रतिनिधि धर्मा पाढ़ी, प्रमोद पांडे,भालमन कश्यप,बलराम कश्यप,सुखदेव कश्यप,निलेंद्र कश्यप, मनी राम,हेमंत कश्यप,अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
जिला किसान मोर्चा रवि फसल हेतु पानी की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
जिला किसान मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें प्रमुख मांगों में बालोद जिले के सभी जलाशयों में पर्याप्त पानी भराव की स्थिति है अतः जिले के सभी जलाशयों से रवि फसल हेतु पानी दिए जाने बेमौसम बरसात होने के कारण वर्तमान फसल की बर्बादी हुई है उस फसल का आकलन कर उसका तत्काल मुआवजा देने
ग्राम कुसुम टोला डौंडी बोरगहन गुरुर एवं जिले के अन्य ग्रामों में किसानों को प्रधानमंत्री बीमा योजना अंतर्गत मिलने वाली मुआवजा राशि के एवज में 25 पैसे से लेकर 25 रुपये तक भुगतान राशि दिया गया है जो कि किसानों के साथ अन्याय हैं पीड़ित किसानों के फसलों का सही मूल्यांकन कर उचित मुआवजा देने आगामी धान खरीदी व्यवस्था दुरुस्ती के साथ रवि फसल को भी समर्थन मूल्य में खरीदी करने एवं गन्ना किसानों के अंतर राशि तत्काल दिये जाने की मांग की गई हैै
ज्ञापन सौंपने के उपरांत प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि कलेक्टर ने सभी मांगों पर विचार करते हुए तत्काल निराकरण की बात कही गई है मांगे पूरी नहीं होने पर किसान मोर्चा द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू जिला अध्यक्ष भाजपा कृष्णकांत पवार जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू जिला उपाध्यक्ष भाजपा राकेश यादव जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा जितेन साहू किसान मोर्चा जिला महामंत्री मनोहर सिंह भोलाराम साहू डोमेंद्र साहू गणेश राम साव महेश्वर यादव दिनेश साहू विनोद गिरी गोस्वामी किशन राम साहू श्रीमती सरोजनी साहू धर्मेंद्र साहू अमित दुबे एकांत पवार कुलदीप यादव हरीश चंद्र साहू कश्चित् साहू प्रताप साहू आदि भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर सटोरियो के विरूद्ध ताबडतोड़ कार्यवाही
07 सटोरिया से नगदी 29770/- रूपये बरामद
अवैध कारोबार करने वालो के खिलाफ बालोद पुलिस का अभियान जारी रहेगा।
पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के मार्गदर्शन , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी , उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल राजेश बागडे के पर्यवेक्षण में अवैध कारोबार करने वालो के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है, जिस पर थाना देवरी व सुरेगांव के 07 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण क्रमांक 01- दिनांक 13.10.2022 को थाना देवरी के ग्राम गहिरा नवागांव में सट्टा पटटी ले रहे आरोपी दषरथ लाल तारम पिता स्व.सुरजूराम तारम उम्र 40 वर्ष साकिन गहिरा नवागांव थाना देवरी को गिरफ्तार किया गया है। जिस पर थाना देवरी में अपराध क्रमांक-192/2022 धारा 4 (क) जुआ एक्ट कायम किया गया।
प्रकरण क्रमांक 02- दिनांक 13.10.2022 को थाना देवरी के ग्राम गहिरा नवागांव में सट्टा पटटी ले रहे आरोपी लोमेष निर्मलकर पिता स्व. रिखीराम उम्र 39 वर्ष साकिन गहिरा नवागांव थाना देवरी को गिरफ्तार किया गया है। जिस पर थाना देवरी में अपराध क्रमांक-193/2022 धारा 4 (क) जुआ एक्ट कायम किया गया। प्रकरण क्रमांक 03- दिनांक 13.10.2022 को थाना देवरी के ग्राम गहिरा नवागांव में सट्टा पटटी ले रहे आरोपी दीपक कुमार निषाद पिता राकेष कुमार उम्र 23 वर्ष साकिन गहिरा नवागांव थाना देवरी को गिरफ्तार किया गया है। जिस पर थाना देवरी में अपराध क्रमांक-194/2022 धारा 4 (क) जुआ एक्ट कायम किया गया। प्रकरण क्रमांक 04- दिनांक 13.10.2022 को थाना देवरी के बस स्टैण्ड में सट्टा पटटी ले रहे आरोपी दुखहरन साहू पिता रामलाल साहू उम्र 50 वर्ष साकिन संबलपुर थाना डौण्डी लोहारा को गिरफ्तार किया गया है। जिस पर थाना देवरी में अपराध क्रमांक-195/2022 धारा 4 (क) जुआ एक्ट कायम किया गया।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
प्रकरण क्रमांक 05- दिनांक 13.10.2022 को थाना सुरेगांव क्षेत्र के ग्राम शिकारीटोला में सट्टा पटटी ले रहे आरोपी सतीष गंधर्व पिता रम्हऊ राम उम्र 43 वर्ष साकिन षिकारीटोला थाना सुरेगांव को गिरफ्तार किया गया है। जिस पर थाना सुरेगांव में अपराध क्रमांक-93/2022 धारा 4 (क) जुआ एक्ट कायम किया गया। प्रकरण क्रमांक 06- दिनांक 13.10.2022 को थाना सुरेगांव क्षेत्र के ग्राम घीना में सट्टा पटटी ले रहे आरोपी अषोक कुमार अमादिया पिता राजकुमार उम्र 22 वर्ष साकिन पसौद थाना देवरी को गिरफ्तार किया गया है। जिस पर थाना सुरेगांव में अपराध क्रमांक-94/2022 धारा 4 (क) जुआ एक्ट कायम किया गया। प्रकरण क्रमांक 07- दिनांक 13.10.2022 को थाना सुरेगांव क्षेत्र के ग्राम घीना में सट्टा पटटी ले रहे आरोपी ओमप्रकाष गंधर्व पिता रम्हऊ राम उम्र 50 वर्ष साकिन षिकारीटोला थाना सुरेगांव को गिरफ्तार किया गया है। जिस पर थाना सुरेगांव में अपराध क्रमांक-95/2022 धारा 4 (क) जुआ एक्ट कायम किया गया।
आरोपियो के कब्जे से कुल 29770 रूपये नगदी सटटा पटटी 07 नग डाट पेन बरामद किया गया है। उक्त रेड कार्यवाही में प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी , उप निरीक्षक अमित कुमार तिवारी, आरक्षक, योगेशसिन्हा, पिपेष्वर बंजारे, राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता, राहुल गजपाल एवं थाना देवरी स्टाफ के प्रधान आरक्षक राम प्रसाद गजभिये, युगलकिषोर ठाकुर, बेनी सिंह राजपूत थाना सुरेगांव के प्रधान आरक्षक बलराम सिंह ठाकुर का सराहनीय भूमिका रही ।
अपने घायल रक्षकों को छोड़ निकल गए पूर्व सांसद दिनेश, सांसद बैज ने की मदद
जगदलपुर,(अर्जुन झा)। जो नेता पराई पीर को जानता है, उसे हर कोई मानता है। बस्तर में एक सड़क हादसे ने दो बड़े नेताओं के बीच के एक बहुत बड़े फासले को बयां कर दिया है. बस्तर सांसद दीपक बैज और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप में क्या राजनीतिक फर्क है यह तो दोनों के संसदीय कार्यकाल के प्रदर्शन के आधार पर जनता तुलना कर रही है कि दिनेश के संसदीय काल में बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के हालात के मुकाबले दीपक ने तीन साढ़े तीन साल में क्या बदलाव किया.
बात व्यवहार की हो तो भी जनता देख रही है कि दोनों दिग्गजों में क्या अंतर है। अब सबसे बड़ा पैमाना अगर मानवीयता का है तो सांसद दीपक बैज और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के मध्य इस मामले में दीपक कोसों आगे निकल गए हैं. बीती रात एक सड़क हादसे के बाद के घटनाक्रम ने दोनों सियासी शूरवीरों की फितरत उजागर कर दी है. पूर्व सांसद की अति सावधानी या कहें कि संवेदनहीनता का नमूना तब देखने को मिला, जब उनकी सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे सजग रहने वाले जवानों का वाहन हादसे का शिकार हो गया. जवान दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे रहे और पूर्व सांसद ने उनकी सुध लेने की जरूरत भी नहीं समझी. सुरक्षा जवानों को उनके हाल पर छोड़कर नेताजी अपनी बुलेट प्रूफ गाड़ी में सवार होकर आगे निकल लिए. ये तो गनीमत रही कि उसी रास्ते से गुजर रहे सांसद दीपक बैज देवयोग से वहां पहुंच गए, जिन्होंने वाहन में फंसे जवानों को निकालने में मदद की. राजनीति की नब्ज टटोलने वाला ये हादसा लोहंडीगुड़ा से कोडेनार पहुंच मार्ग पर हुआ. पूर्व भाजपा सांसद दिनेश कश्यप भाजपा नेताओं और सुरक्षा जवानों के काफिले के साथ इस रास्ते से होकर कहीं जा रहे थे. इसी दौरान उनके काफिले में शामिल एक बुलेटप्रूफ गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। इस गाड़ी में श्री कश्यप के सुरक्षा कर्मी सवार थे. ये सुरक्षा कर्मी दिन रात साये की तरह श्री कश्यप के इर्दगिर्द रहकर उनकी हिफाज़त में लगे रहते हैं। हादसे के बावजूद पूर्व सांसद श्री कश्यप न तो वहां रुके और न ही उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे जवानों का हालचाल जानने की जरूरत समझी. मदद करना तो दूर की बात रही. कश्यप अपने सुरक्षा जवानों को उनके हाल पर छोड़कर अपनी बुलेटप्रूफ गाड़ी में सवार होकर आगे बढ़ गए. ये तो गनीमत थी की उसी रास्ते से अपने काफिले के साथ गुजर रहे बस्तर के मौजूदा कांग्रेस सांसद दीपक बैज वहां पहुंच गए. बैज ने मानवता का परिचय दिया. उन्होंने अपनी व काफिले में शामिल सभी गाड़ियों को रुकवाया और वे अन्य लोगों के साथ मिलकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे जवानों को बाहर निकालने तथा पलटे वाहन को सीधा करने में जुट गए. सभी जवानों को बाहर निकालने और गाड़ी सीधा करने के बाद ही बैज आगे रवाना हुए. कश्यप के इस गैरजिम्मेदाराना व्यवहार और कांग्रेस सांसद श्री बैज की सदाशयता की अंचल में खूब चर्चा हो रही है.
ग्राम पुसपाल में हुआ मां लक्ष्मी की आराधना का भव्य कार्यक्रम
जगदलपुर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन तथा श्रम विभाग रेखचंद जैन ग्राम पंचायत पुसपाल में आयोजित ‘लक्ष्मी जगार’ कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने माता लक्ष्मी से बस्तर छत्तीसगढ़ के लिए सुख शांति व समृद्धि की कामना की.
जैन ने कहा कि माता लक्ष्मी जगार कार्यक्रम हमारे बस्तर में माता की आराधना की पुरातन संस्कृति है. माता की आराधना कर धन धान्य समृद्धि की कामना की जाती है. उन्होंने माता लक्ष्मी से कामना की कि माता आपके गांव समेत बस्तर छत्तीसगढ़ को भी सुख शांति समृद्धि दे. इस अवसर पर सरपंच पदम नाग, वरिष्ठ नेता विश्वनाथ सेठिया, श्यामो गोनो सेठिया, रामदास, खगपति सेठिया, कमल सेठिया, विनोद सेठिया, भोलाराम पुजारी, भोला नाग, सीताराम, ऋषि सेठिया, मुरली सेठिया, बामदेव, कोमो नाग, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमू उपाध्याय, विधि विभाग के जिला अध्यक्ष अवधेश झा, पार्षद सूर्या पाणी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री रामशंकर पिल्ले समेत ग्रामीण उपस्थित थे ।