City Media - Page 23 of 1840 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 23

शैक्षणिक भ्रमण में बस्तर की संस्कृति और इतिहास से रूबरू हुए बालगृह के बच्चे

0

बच्चे दशहरा पसरा, कलेक्टर कार्यालय पहुंचे

जगदलपुर शनिवार को एक दिवसीय ग्रीष्मकालीन शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भ्रमण बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई के मार्गदर्शन एवं कैटलिस्ट फॉर सोशल एक्शन के सहयोग से बाल गृह बालक एवं बालिका में निवासरत देखरेख, संरक्षण एवं आवश्यकता वाले बच्चों के लिए आयोजित किया गया।

भ्रमण के दौरान बच्चों को कलेक्टर कार्यालय ले जाया गया, जहां उनकी मुलाकात अपर कलेक्टर बस्तर सीपी बघेल से हुई। अपर कलेक्टर ने बच्चों से आत्मीयता के साथ चर्चा करते हुए उन्हें जीवन में शिक्षा, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के महत्व के बारे में प्रेरणादायी बातें बताईं। श्री बघेल ने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर कार्यालय में मुलाकात के बाद बच्चे काफी उत्साहित एवं प्रेरित नजर आए। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बच्चों को बस्तर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक धरोहरों से परिचित कराया गया। बच्चों को पुराना तहसील कार्यालय स्थित दशहरा पसरा ले जाया गया, जहां उन्होंने बस्तर दशहरा की आकर्षक झांकियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर अर्जुन श्रीवास्तव ने बच्चों को विश्व प्रसिद्ध 75 दिनों तक चलने वाले बस्तर दशहरा पर्व की परंपरा, इतिहास एवं सांस्कृतिक महत्व की विस्तृत जानकारी दी। इसके पश्चात बच्चों ने पुरातत्व संग्रहालय का भ्रमण किया, जहां उन्होंने बस्तर की प्राचीन संस्कृति और पुरातात्विक धरोहरों से जुड़ी वस्तुओं को देखा। उपस्थित कर्मचारियों ने संग्रहालय में रखी गई ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक सामग्रियों की जानकारी बच्चों को सरल एवं रोचक तरीके से समझाया।

इसके बाद बच्चों ने आमागुड़ा स्थित जनजातीय गौरव वाटिका का भ्रमण किया, जहां उन्हें पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इस दौरान बच्चों को वृक्षारोपण के महत्व एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पेड़ों की भूमिका के बारे में भी समझाया गया।इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष नरेंद्र पाणिग्रही, सदस्य वर्षा श्रीवास्तव, धनेश्वरी वर्मा, रामकृष्ण ठाकुर, संतोष जोशी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. विजय शंकर शर्मा, संस्थागत अधिकारी मनोजकांत जोशी, सीएसए के प्रोग्राम अधिकारी योगेश ठाकुर, सुनीता देवांगन, महेश्वरी सरवन, सरिता दुबे, मंगली कुंजाम, इंद्रा पद्माकर, सोमनाथ बघेल, शुभम माली, रुचि माली, सत्यजीत शर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

धर्मांतरित शिक्षिका के शव को दफनाने के मसले पर करंदौला गांव में बवाल

0

वन विभाग की जमीन को कब्रिस्तान बनाने की कोशिश का लगाया आरोप

पुलिस के हस्तक्षेप से शांत हुआ मामला

जगदलपुर बस्तर जिले की भानपुरी तहसील के करंदौला ग्राम में धर्मांतरित हो चुकी 83 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षिका रुक्मिणी कुर्रे की मौत के पश्चात उसकी लाश को गांव में दफनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया।ग्रामीणों ने गांव में स्थित वन विभाग की जमीन पर शव दफनाने से रोक दिया। इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ। भानपुरी पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शव को करकापाल में दफनाने पर सहमति बनी।

जिला मुख्यालय जगदलपुर से महज 20 किलोमीटर दूर मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत करंदोला में एक ईसाई मतांतरित महिला रुक्मणि कुर्रे की मृत्यु हो गई थी। 83 वर्षीय रुक्मणि कुर्रे सेवनिवृत शिक्षिका थीं। आरोप है कि ईसाई समुदाय के लोग अवैध तरीके से वन विभाग की जाली लगी हुई जमीन पर फेंसिंग तार एवं पोल को तोड़कर कफन दफन करने की फिराक में थे। जैसे ही ग्रामीणों को पता चला एक दूसरे को सूचित कर गांव के लोग कफन दफन वाले स्थान पर जमा हो गए। वहां कब्र के लिए गड्ढा खोदा जा चुका था। ग्रामीणों ने विरोध करते हुए जमीन पर कथित कब्जा करने से रोक दिया। जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों पक्षों को शांत करने में लग गई। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों का पुरजोर विरोध जारी रहा। ग्रामीणों के कड़े तेवर को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शव को जगदलपुर करकपाल कब्रिस्तान में ले जाकर दफनाने की सलाह मृतका के परिजनों को दी, जिस पर परिजन मान गए। बजरंग दल विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप ने कहा कि यह पहली घटना नहीं है। बस्तर क्षेत्र में ऐसी कई घटनाएं घट चुकी हैं और बजरंग दल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार अपनी कार्य करता है। बस्तर पांचवीं अनुसूची क्षेत्र है, जहां पेसा कानून लागू है। बस्तर जैसे शांतिप्रिय क्षेत्र में ईसाई मिशनरी गांवों में माहौल खराब कर रही है। यह निंदनीय कृत्य है और इसके चलते बार बार अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ईसाई मिशनरी संविधान की दुहाई देती है, मगर उसका पालन नहीं करती। सिकंदर कश्यप ने आगे कहा कि सुप्रीप कोर्ट का सख्त निर्देश है सरकार द्वारा आबंटित भूमि पर बने कब्रिस्तान पर ही कफन दफन हो। अगर यह ईसाई मिशनरी अपनी करतूत से बाज नहीं आती है, तो सभी सनातनी हिंदू समाज एवं बजरंग दल के लोग उनका पुरजोर विरोध करते रहेंगे। इस अवसर पर मध्य बस्तर विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप, विभाग सेवा प्रमुख अनिल अग्रवाल, जिला सह मंत्री घनश्याम नाग, सह संयोजक योगेश रैली, युवा मोर्चा मंत्री रामप्रसाद मौर्य, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कमलेश दीवान, प्रखंड उपाध्यक्ष महेंद्र देवांगन, संयोजिका आस्था गुप्ता, प्रखंड संयोजक छबिल ठाकुर, जागेश्वर कश्यप, नगर अध्यक्ष प्रतीक गुरु, नगर संयोजक जगदीश ठाकुर, गौ रक्षा प्रमुख देव यादव, शत्रुघ्न कश्यप, सह गौ रक्षा प्रमुख पवन नामदेव, पूर्व जिला संयोजक नरेश कोरी, ओमप्रकाश कश्यप, अशोक ताम्रकार, नरेंद्र राठौर एवं संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।विदित हो कि भानपुरी तहसील में वर्षों से धर्मांतरण का खेल चल रहा है, चूंकि यह क्षेत्र वर्तमान केबिनेट मंत्री केदार कश्यप जी का है अतः विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ता अब ऐसे मामले पर काफी तीखी प्रतिक्रिया दे कर इसका विरोध करने लगे हैं।

वर्सन

समझाईश से शांत हुआ माहौल

पुलिस को मौखिक जानकारी मिली थी। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमारी टीम तत्काल मौके पर पहुंची। हमने दोनों पक्ष को समझाईश दी। इसके बाद शव को करकापाल ले जाकर दफनाने पर सहमति बनी।

उद्योग भूमि में डायवर्सन शुल्क छूट ऑनलाइन न मिलने पर स्वाधीन जैन ने चेंबर अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

0

चेंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी ने दिया आश्वासन

दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, रायपुर के बालोद जिला मंत्री स्वाधीन जैन ने प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी को ज्ञापन सौंपा। स्वाधीन जैन ने बताया है कि छत्तीसगढ़ शासन की औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के अंतर्गत एमएसएमई एवं विनिर्माण इकाइयों को औद्योगिक प्रयोजन हेतु भूमि डायवर्जन शुल्क में लगभग 50 प्रतिशत तक छूट का प्रावधान किया गया है। परंतु वर्तमान में ऑनलाइन भूमि डायवर्सन पोर्टल में उक्त छूट का विकल्प उपलब्ध नहीं हो रहा है।

चेंबर के जिला मंत्री स्वाधीन जैन ने कहा है कि इस तकनीकी खामी के कारण नए उद्योग स्थापित करने वाले एमएसएमई उद्यमियों को शासन द्वारा घोषित छूट का लाभ ऑनलाइन प्रक्रिया में प्राप्त नहीं हो पा रहा है तथा उन्हें पूरा शुल्क भुगतान करना पड़ रहा है। इससे नए एवं लघु उद्योग स्थापित करने वाले उद्यमियों को शुरुआत में ही आर्थिक व प्रक्रियात्मक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बालोद जिला मंत्री स्वाधीन जैन ने कहा कि शासन की मंशा उद्योगों को प्रोत्साहन देने की है, परंतु ऑनलाइन प्रणाली में आवश्यक प्रावधान उपलब्ध नहीं होने से नीति का वास्तविक लाभ जमीनी स्तर पर प्राप्त नहीं हो पा रहा है। उन्होंने चेंबर अध्यक्ष से आग्रह किया है कि संबंधित विभाग एवं शासन स्तर पर आवश्यक तकनीकी अपडेट करवाने हेतु उचित पहल करें, जिससे पात्र औद्योगिक इकाइयों को शासन द्वारा निर्धारित भूमि डायवर्सन शुल्क छूट का लाभ ऑनलाइन प्रक्रिया में भी सुगमता से प्राप्त हो सके।इस अवसर पर ज्ञापन सौंपते समय चेंबर के पदाधिकारी राजेश वाशवानी कार्यकारी अध्यक्ष, जसप्रीत सलूजा कार्यकारी अध्यक्ष, युवा नेता जयदीप गुप्ता, दिलीप इसरानी, जीतू शादीजा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।चेंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए कहा कि इस विषय पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मिलकर चर्चा की जाएगी और समस्या का शीघ्र निदान कराया जाएगा।

95% अंक लाकर सिद्धार्थ गौतम हुमने ने बढ़ाया दल्लीराजहरा का मान, बालोद जिला मेरिट के टॉप-10 में बनाई जगह

0

दल्लीराजहरा। शासकीय प्राथमिक शाला केलाबाड़ी क्रमांक-02, दल्लीराजहरा के छात्र सिद्धार्थ गौतम हुमने ने कक्षा 5वीं केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बालोद जिले की मेरिट सूची के टॉप-10 में स्थान हासिल किया है। सिद्धार्थ की इस उपलब्धि से विद्यालय, संकुल पुराना बाजार राजहरा तथा पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।सिद्धार्थ गौतम हुमने पिता श्री खेलू राम हुमने की इस सफलता पर विद्यालय की प्रधान पाठक श्रीमती दीप्ति पाण्डेय सहित समस्त शिक्षकों ने छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने कहा कि सिद्धार्थ ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है।विद्यालय परिवार ने सिद्धार्थ की इस उपलब्धि को शाला के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि लगातार बेहतर शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के मार्गदर्शन का सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। इस अवसर पर छात्र की सफलता पर अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे आगे भी इसी तरह सफलता प्राप्त करने हेतु शुभकामनाएं दीं।

बंग समाज ने मनाई विश्वकवि रवीन्द्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती

0

दल्लीराजहरा। बांग्ला पंचिशे बैशाख के अवसर पर दल्लीराजहरा बंग समाज द्वारा शुक्रवार 09 मई 2026 को विश्वकवि रवीन्द्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कविगुरु के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।इस अवसर पर बंग समाज के वरिष्ठ श्री गगन पंड्या, सचिव श्री कनक बैनर्जी, पूर्व सचिव श्री गौतम बेरा, महिला समाज की अध्यक्ष श्रीमती पुरोबी वर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती रिना पंड्या तथा कालीबाड़ी सचिव श्री मदन माइती की गरिमामयी उपस्थिति में कविगुरु को धूप-दीप अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम के दौरान बंग समाज की महिलाओं द्वारा प्रस्तुत रविन्द्र संगीत ने पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। कविगुरु का प्रसिद्ध गीत “एकला चलो रे” मुनमुन सिन्हा, मिठू कार्फा, कीया आचार्य, लेखा हंसपाल, राजोशी चक्रवर्ती एवं रुना दास द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।एकल गायन में देबोल्लिना भट्टाचार्य एवं मिठु कर ने मनमोहक प्रस्तुति दी, वहीं कविता पाठ श्री गगन पंड्या, मिठू कार्फा एवं दीपक मंडल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सांस्कृतिक संयोजक श्री अशोक आईच रहे तथा सफल संचालन श्रीमती मुनमुन सिन्हा ने किया।कार्यक्रम के अंत में श्री गौतम बेरा ने आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में गौतम बोस, एस.सी. सरकार, गौतम माइती, जयंतो चक्रवर्ती, निलाद्री आचार्य, सजल राय, काजल सिंघा, टूपा आईच, जयंती बोस एवं सेन जी का विशेष सहयोग रहा।इस अवसर पर बंगाली समाज के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

ब्रेन तक पहुंची सेरिब्रल टीबी, सीसीएसएच में मिला नया जीवन

0

कॉन्टिनेंटल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हुआ सफल इलाज

न्यूरोसर्जन डॉ. पवन बृज ने किया मरीज का ईलाज

जगदलपुर सेरिब्रल टीबी के एक जटिल मामले में बेहतर उपचार और मरीज के स्वस्थ होने की सफलता कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल को मिली है। बताया जाता है कि मरीज बीते करीब 2 महीनों से टीबी से पीड़ित था। इसके बाद उसे अचानक तेज सिरदर्द की शिकायत हुई। जब वह कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पिटल पहुंचा तो जांच में पता चला कि उसके मस्तिष्क में ट्यूबरकुलर एब्सेस हो गया है। डॉक्टरों ने फौरन मरीज का ऑपरेशन किया और उसे राहत दी।

सेरिब्रल टीबी का यह बस्तर संभाग में पहला मामला है, जिसे कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक ठीक कर दिया है। फिलहाल मरीज को टीबी की दवाओं का पूरा कोर्स करने की सलाह दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक ओडिशा के कोसागुमड़ा के जोबागुड़ा निवासी 33 वर्षीय गोपाल भतरा बीते दो महीनों से फेफड़ों की टीबी से पीड़ित था। करीब एक महीने पहले अचानक उसे तेज सिरदर्द की शिकायत शुरू हो गई। गोपाल के परिजन उसे तेज सिरदर्द के चलते कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लेकर आए। यहां न्यूरोसर्जन डॉ. पवन बृज ने उनका सीटी स्कैन करवाया। सीटी स्कैन में पता चला कि उसके मस्तिष्क के दाहिनी तरफ टीबी का संक्रमण फैल चुका है और इसी संक्रमण के कारण मस्तिष्क में दाहिनी तरफ ही एक बड़ी गठान बन चुकी है। कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जन डॉ. पवन बृज ने उसकी हालत देख तत्काल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि गठान का आकार करीब 6.5 x 5.5 सेंटीमीटर और उसकी मोटाई करीब 3.3 मिलीमीटर तक है। इस बड़ी गठान के कारण मरीज की जान तक जा सकती थी, इसलिए उसे तत्काल निकाला जाना बेहद जरूरी था। करीब 2 घंटे तक चले ऑपरेशन के दौरान कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जन डॉ. पवन बृज ने पहले इस गठान के अंदर भरे 35 मिलीलीटर से ज्यादा मवाद निकाला, इसके बाद उन्होंने पूरी गठान को उसके मस्तिष्क से निकाल दिया। अब मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है और कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जन डॉ. पवन बृज ने उसे टीबी की दवा का कोर्स पूरा करने की सलाह दी है। कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जन डॉ. पवन बृज ने बताया कि टीबी की शिकायत होने पर अनिवार्य रूप से नियमित तौर पर इसकी दवाएं लेनी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर कई तरह की समस्या पैदा हो सकती है। इसके साथ ही उन्होंने मस्तिष्क या दिमागी संबंधी किसी भी समस्या की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।

सालेपाल में 32.83 करोड़ की लागत से बनेगा एकलव्य आवासीय विद्यालय

0

सांसद महेश कश्यप और विधायक विनायक गोयल ने किया भूमिपूजन

एकलव्य विद्यालय है जनजातीय बच्चों के भविष्य की नींव: महेश कश्यप

जगदलपुर बस्तर के शैक्षिक विकास की दिशा में कार्य करते हुए व्यापक परिवर्तन के उद्देश्य से तोकापाल ब्लॉक के ग्राम सालेपाल में 32 करोड़ 83 लाख 75 हजार रुपए की लागत से बनने वाले 480 सीटर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का भव्य भूमिपूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर सांसद महेश कश्यप और चित्रकोट विधायक विनायक गोयल उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने अतिथियों का बस्तरिया संस्कृति के अनुरूप पारंपरिक रूप से आत्मीय स्वागत किया। सांसद महेश कश्यप व विधायक विनायक गोयल ने मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तेलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप ने कहा हमारी सरकार बस्तर के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक शिक्षा और सुविधाओं को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह एकलव्य विद्यालय एक भवन नहीं, बल्कि हमारे जनजातीय बच्चों के सुनहरे भविष्य की नींव है। यहां से पढ़कर निकलने वाले बच्चे देश के उच्च पदों पर आसीन होंगे और बस्तर का नाम रोशन करेंगे। विधायक विनायक गोयल ने कहा कि चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के सालेपाल में इस भव्य विद्यालय का निर्माण शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाएगा। 480 बच्चों के रहने और पढ़ने की अत्याधुनिक सुविधा मिलने से अब स्थानीय प्रतिभावान छात्रों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

हम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, सदस्य कामदेव बघेल, पदमनी कश्यप, जनपद अध्यक्ष रामबती भंडारी, उपाध्यक्ष रितेश दास जोशी, योगेंद्र कौशिक, बाबुल नाग, सुरेश गुप्ता, चन्द्रकांत भण्डारी, जीवनाथ मौर्य, मुन्ना कश्यप, कमल ठाकुर, विश्वनाथ कश्यप, रतुराम पोडियामी, सुरेश यादव, मासो पोडियामी, बसंती कश्यप, सुमित्रा कश्यप, सरिता भोयर, बंडकु बघेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब जगदलपुर एवं भगवान महावीर विकलांग सेवा संस्था द्वारा सक्षम कृत्रिम हाथ एवं पैर शिविर का किया आयोजन

0

जगदलपुर–रोटरी क्लब जगदलपुर एवं भगवान महावीर विकलांग सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को “सक्षम” कृत्रिम हाथ एवं पैर शिविर का आयोजन किया गया। यह विशेष शिविर नक्सल प्रभावित पीड़ितों एवं दिव्यांगजनों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें बीजापुर, सुकमा एवं कोंडागांव जिलों से पीड़ितजन पहुंचे। शिविर में जरूरतमंदों को कृत्रिम हाथ एवं पैर के साथ-साथ व्हीलचेयर एवं ट्राई साइकिल भी प्रदान की गई, जिससे उनके जीवन को नई दिशा एवं आत्मविश्वास मिल सके। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बस्तर पुलिस महानिरीक्षक (IG) पी. सुंदरराज, जिलाधिकारी आकाश छिकारा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, पुलिस उप महानिरीक्षक अरुण कुमार, एवं सहायक पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग उपस्थित रहे। रोटरी क्लब जगदलपुर की ओर से अध्यक्ष राहुल जैन, सचिव अमरदीप सोढ़ी, कार्यक्रम चेयरमैन गौतम पारख, किशोर पारख, अर्चना जैन, राहुल मोदी, नितेश चौहान, नवीन भावसार, सौरभ अरोरा, निखिल दीवान एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी रोटरी क्लब चेयरमैन संग्राम सिंह राणा द्वारा दी गई।

यूजर चार्ज के नाम पर फुटकर,बाजार व्यापारियों से भाजपा की नगर निगम सरकार कर रही अवैध वसूली- राजेश चौधरीनेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद दल ने किया संजय बाजार का सतत निरीक्षण

0

जगदलपुर आज नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी के नेतृत्व में समस्त कांग्रेस पार्षद दल के द्वारा नगर निगम प्रशासन द्वारा फुटकर बाजार व्यापारियों से की जा रही वसूली को लेकर संजय बाजार का सतत निरीक्षण किया गया … नगर निगम नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने कहा भाजपा की नगर निगम सरकार पर बाजार व्यापारियों से यूजर चार्ज के नाम पर अवैध वसूली कर रही है नगर निगम द्वारा व्यापारियों से मनमाने तरीके से किसी से 550 रुपये तो किसी से 600 रुपये तक की रसीद काटी जा रही है, जिससे छोटे व्यापारियों में भारी नाराजगी है।राजेश चौधरी ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में व्यापारियों से सालाना मात्र 350 रुपये यूजर चार्ज लिया जाता था, लेकिन भाजपा सरकार ने बिना किसी स्पष्ट नियम और पारदर्शिता के शुल्क में भारी बढ़ोतरी कर व्यापारियों पर आर्थिक बोझ डालने का काम किया है।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नगर निगम सरकार लगातार टैक्स और यूजर चार्ज बढ़ाकर आम जनता एवं व्यापारियों की जेब पर डाका डाल रही है।

महंगाई के इस दौर में छोटे और मध्यम व्यापारियों का व्यवसाय पहले ही प्रभावित है, ऐसे में इस प्रकार की अतिरिक्त वसूली पूरी तरह अन्यायपूर्ण है।राजेश चौधरी ने आगे कहा संजय मार्केट फुटकर व्यापारियों के द्वारा और अन्य व्यापारियों के द्वारा लगातार शिकायत मिल रही थी कि यूजर चार्ज के नाम पर उनसे रकम वसूली जा रही है पहले अस्थाई दखल शुल्क दिया जाता था प्रतिदिन ₹10 जिसे पूर्व की सरकार ने उन छोटे व्यापारियों पर आर्थिक काम करने के नियत से अस्थाई दखल शुल्क वसूली का कार्य बंद करवाया गया परंतु भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन की सरकार आते ही महापौर की सहमति से उन्हीं अस्थाई रूप से फुटपाथ पर बैठकर छोटे व्यापारियों से मासिक 550 रुपए वसूलने का काम नगर निगम सरकार के द्वारा की जा रही है जो कि कहीं से भी न्याय संगत नहीं है यदि ऐसा कोई दर राज्य सरकार के द्वारा निर्धारित किया गया है या गजट नोटिफिकेशन में आया हो तो भी उसे आयुक्त नगर निगम के द्वारा लागू नहीं किया जा सकता है उसे विधिवत्त मी एवं सामान्य सभा से पारित करने के बाद ही लागू किया जा सकता है परंतु MIC और सामान्य सभा को ठेगा दिखाते हुए करते हुए यह वसूली का कार्य चालू कर दिया गया है छोटे-छोटे गरीब व्यापारियों को रकम नहीं देने पर तुम्हारे दुकान दुकान को उठाकर फेंक दिया जाएगा सामान जपती कर लिया जाएगा इस प्रकार की धमकी देकर वसूली की जा रही है जो कि कहीं से भी न्याय संगत नहीं है नगर निगम आयुक्त को चाहिए कि पहले राज्य सरकार के निर्देशों को सामान्य स्वभाव से पारित करवाए उसके बाद जान सहमति अनुसार उसे लागू किया जाए किसी व्यापारी से₹250 किसी व्यापारी से 550 रुपए और उसी तरह के काम वाले व्यापारी से ₹600 सालाना दर से रशीद काटी गई है l

जिसे देखकर समझ में नहीं आता कि कौन सा डर कैसे रसीद काटा गया है किसके कहने पर काटा गया है व्यापारी हजारों की संख्या में आ रहे हैं तो क्या रसीद हजारों की संख्या में कट कर जमा हो रही है जिस प्रकार से वहां के व्यापारी बता रहे हैं यदि हम अलग से खर्चा पानी देते हैं तो रसीद काम का काटा जाएगा और यदि खर्चा पानी नहीं देते हैं तो प्रतिमा 550 देना पड़ेगा अन्यथा दुकान को उखाड़ कर फेंक दी जाएगी ऐसी दादागिरी के साथ संजय बाजार में वसूली किया जाना न्याय संगत नहीं है कांग्रेस पार्षद दल महापौर जी से एवं आयुक्त नगर पालिका निगम से आगरा करती है की किस प्रकार की बिना सिर पर की वसूली तत्काल प्रभाव से बंद करें और नियमताह जो चार्ज लिया जाना है उसे पर अमल करें अन्यथा कांग्रेस पार्सल दल के द्वारा जल्द ही इस मुद्दे को लेकर मुहिम छेड़ी जाएगी और आंदोलन करने के लिए बात होगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी निगम प्रशासन और निगम सरकार की होगी।यूजर चार्ज के नाम पर बाजार व्यापारियों से वसूली करना भाजपा सरकार की कुंठित मानसिकता — राजेंद्र पटवाव्यापारी प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष राजेंद्र पटवा ने कहा भाजपा की नगर निगम सरकार पर बाजार व्यापारियों से यूजर चार्ज के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ाने का काम कर रही है। भाजपा की नगर निगम सरकार आम जनता और व्यापारियों की समस्याओं को नजरअंदाज कर केवल वसूली करने में लगी हुई है। बढ़ती महंगाई और आर्थिक संकट के दौर में व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ डालना पूरी तरह जनविरोधी निर्णय है।कांग्रेस नेता राजेंद्र पटवा ने कहा कि भाजपा सरकार की यह नीति उसकी कुंठित मानसिकता को दर्शाती है, जहां जनहित की बजाय केवल राजस्व वसूली पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि यूजर चार्ज में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लिया जाए और व्यापारियों को राहत दी जाए।उक्त कार्यक्रम में पार्षद शेख जाहिद हुसैन शुभम यदु राकेश मौर्य, शादाब अहमद लोकेश नंदा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अनुसूचित क्षेत्रों में ग्रामसभा के अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं: जग्गूराम तेलामी

0

ग्रामसभा के फैसले पर तहसीलदार के नोटिस से भड़का आदिवासी समाज

बीजापुर भोपालपटनम विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोटाईगुड़ा में ग्रामसभा द्वारा सामुदायिक उपयोग की भूमि संरक्षण संबंधी लिए गए निर्णय के बाद पंचायत सचिव एवं पटेल को तहसीलदार कार्यालय द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस पर सर्व आदिवासी समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है।

सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी ने जारी बयान में कहा है कि अनुसूचित क्षेत्रों में ग्रामसभा को संविधान की पांचवीं अनुसूची एवं पेसा कानून के तहत विशेष अधिकार प्राप्त हैं। ग्रामसभा द्वारा पारित प्रस्ताव और सामुदायिक हित में लिए गए निर्णयों की अनदेखी करना आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है।जग्गूराम तेलामी ने कहा कि ग्राम गोटाईगुड़ा की संबंधित भूमि को पूर्व से ही सामाजिक भवन, पारंपरिक कार्यक्रमों एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए ग्रामसभा द्वारा संरक्षित रखा गया है। ऐसे में ग्रामसभा की सहमति के बिना भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू करना स्थानीय परंपराओं और संवैधानिक प्रावधानों के विपरीत है। सर्व आदिवासी समाज ने कहा कि ग्रामसभा द्वारा अपनी बात रखने और संवैधानिक प्रावधानों का हवाला देने को शासकीय कार्य में बाधा बताकर नोटिस जारी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन को अनुसूचित क्षेत्रों में कार्य करते समय स्थानीय समुदायों की भावनाओं एवं अधिकारों के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए।जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी ने मांग की है कि जारी नोटिस को तत्काल वापस लिया जाए तथा भविष्य में अनुसूचित क्षेत्रों में किसी भी भूमि आवंटन अथवा विकास कार्य से पूर्व ग्रामसभा की सहमति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ग्रामसभा के अधिकारों की अनदेखी जारी रही तो सर्व आदिवासी समाज व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

क्या है मामला?

मामला भोपालपटनम के ग्राम गोटाईगुड़ा की भूमि खसरा नंबर 61/12 से 0.400 हेक्टेयर भूमि के आवंटन से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार जिला खेल अधिकारी द्वारा जिला एवं विकासखंड मुख्यालय में कार्यालय संचालन एवं विभागीय गतिविधियों के लिए उक्त भूमि आबंटन हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र और ग्राम पंचायत प्रस्ताव मांगा गया था।इस पर ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, पटेल और माटी पुजारी ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि संबंधित भूमि को पूर्व से ही आदिवासी सामाजिक भवन एवं शादी-विवाह जैसे सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए ग्रामसभा द्वारा संरक्षित किया गया है। इसके बाद आयोजित ग्रामसभा में प्रस्ताव पारित कर भूमि आवंटन संबंधी आदेश को निरस्त करने की मांग की गई।तहसीलदार कार्यालय द्वारा जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि ग्रामसभा एवं ग्राम पंचायत द्वारा संविधान की पांचवीं अनुसूची तथा छत्तीसगढ़ पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों का विस्तार) नियम 2022 के प्रावधानों का हवाला देते हुए प्रशासनिक आदेश का विरोध किया गया, जिससे शासकीय कार्य प्रभावित हुआ। प्रशासन ने इसे शासकीय कार्य में बाधा मानते हुए संबंधित पंचायत पदाधिकारियों से दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।जारी नोटिस में यह भी चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS