City Media - Page 38 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 38

पूर्व जपं सदस्य संजय बैंस की शिकायत पर स्वामी आत्मानंद स्कूल दल्ली राजहरा के केंद्र अध्यक्ष निलंबित…

0

छग शासन स्कूल शिक्षा विभाग की अवर सचिव संगीता भोले ने स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नयाबाजार राजहरा के प्राचार्य टीआर रानाडे को निलंबित कर दिया है।प्राचार्य के खिलाफ की गई शिकायत में संजय बैंस ने जानकारी दी थी कि 18 जुलाई 2025 को हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2025 के दौरान दो परीक्षार्थियों को यूनिफार्म संबंधी कारणों से परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षार्थी जब यूनिफार्म बदलकर पुनः परीक्षा केंद्र आए तो परीक्षा में देरी से आने के कारण जानबूझकर छात्रों को परीक्षा से वंचित कर दिया गया। पूर्व में प्राचार्य अल्का शर्मा के परिधान पर अनुचित टिप्पणी की गई थी, जिसकी पुष्टि जांच समिति द्वारा की गई। दिनांक 8 जनवरी 2025 को मध्यान्ह भोजन में कीड़े पाए जाने की घटना पर कारण बताओं सूचना पत्र का प्रतिवाद समय पर उच्च कार्यालय को न देना।

पालकों से अनुचित व्यवहार करना, कार्य के प्रति लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता, जिसके संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र का प्रतिवाद संतोषजनक नहीं पाया गया। टी. आर. रानाडे का उक्त कृत्य अपने दायित्व निर्वहन एवं पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही,अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता परिलक्षित है। छग सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत गंभीर कदाचार है। अतएव, राज्य शासन द्वारा टी.आर. रानाडे, प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नयाबाजार राजहरा, जिला बालोद को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966के नियम-9(1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। श्री रानाडे का मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बालोद नियत किया गया है।

क्या है पूरा मामला ???

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट से अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय कुसुमकसा के कक्षा दसवीं के दो छात्र करण कुमार उर्वशा (अरमुरकसा), कुणाल भुआर्य गुंडराटोला (कुसुमकसा) पूरक परीक्षा का पेपर देने माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बनाए गए परीक्षा केंद्र सेजस स्कूल दल्लीराजहरा (नेहरू स्कूल) निर्धारित समय से पूर्व लगभग 8.30 बजे पहुंच गए थे। 9 बजे परीक्षा कक्ष में जाने के पहले चेकिंग के दरम्यान केंद्राध्यक्ष ने यूनिफार्म पहनकर न आने को लेकर दोनों छात्रों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं करने दिया और दोनों बच्चों को यूनिफार्म पहन कर आने का निर्देश दिए। दोनों छात्र यूनिफार्म का शर्ट व टाई पहनकर आए हऔर यूनिफार्म की पेंट बारिश में भीगने से गीला होने के कारण उसकी जगह दूसरा पेंट पहनकर आने की बात बताई और निवेदन किया कि उन्हें परीक्षा देने दी जाए, किंतु केंद्राध्यक्ष ने छात्रों को निवेदन को अस्वीकार करते उन्हें पूरा यूनिफार्म पहनकर आने पर ही परीक्षा कक्ष में पेपर देने की अनुमति देने की बात कही।

दोनों छात्र निराश होकर बस स्टैंड चौक से बस में अपने गांव पहुंचकर घर से गीली पेंट पहनकर पूरे यूनिफार्म के साथ बस से वापस दल्लीराजहरा परीक्षा केंद्र पहुंचे। तब तक लगभग 10.15 बज चुके थे। केंद्राध्यक्ष ने दोनों छात्रों को परीक्षा समय में विलम्ब होने की बात कहते हुए उनको परीक्षा कक्ष में बैठने नहीं दिया गया। बच्चे निराश होकर कुसुमकसा पहुंचकर इसकी जानकारी संजय बैस को दी। संजय बैस ने अन्य जनप्रतिनिधियों को आदिवासी छात्र के साथ केंद्राध्यक्ष द्वारा की गई हठधर्मिता से पूरक परीक्षा से वंचित होने की जानकारी दी, जिसके बाद जनप्रतिनिधि एकत्रित होकर बच्चों के साथ सेजस स्कूल दल्ली राजहरा पहुंचे। केंद्राध्यक्ष से चर्चा की तो केंद्राध्यक्ष टीआर रानाडे अपनी बातों पर अडिग रहे कि बच्चे पूरा यूनिफार्म पहनकर नहीं आए थे इसलिए उन्हें परीक्षा कक्ष में बैठने नहीं दिया गया और दोनों छात्र पूरा यूनिफार्म पहनकर पहुंचे तो विलंब होने के कारण परीक्षा कक्ष में पर्चा नहीं देने की जानकारी दी।

जिससे जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा पूरक परीक्षा में यूनिफार्म पहनकर आने की बाध्यता हो तो हमें लिखित में दिखाएं, जिस पर रानाडे ने बोर्ड के नियमानुसार छात्रों को परीक्षा में बैठने नहीं दिए जाने की बात की। व इसका प्रतिवेदन जिला कार्यालय भेजने की जानकारी दी थी केंद्र अध्यक्ष टी आर रानाडे के इस कृत्य से नाराज होकर संजय बैस के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने 18 सितंबर 2025 को ही जिला कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से मुलाकात कर केंद्र अध्यक्षद्वारा छात्रों के साथ किए गए इस अव्यवहारिक कार्य की निंदा कर कार्यवाही करने का निवेदन किया था। संजय बैस ने बताया कि मामले को पूरी तरह से ध्यान से सुनने पर मुझे महसूस हुआ कि प्राचार्य के द्वारा बच्चों के भविष्य के साथ जानबूझकर खिलवाड़ किया जा रहा है । जो कि किसी भी तरह से माफ करने योग्य नहीं है। मैंने जनप्रतिनिधियों के साथ जाकर 18 जुलाई 2025 को ही लिखित में शिकायत जिला कलेक्टर और शिक्षा अधिकारियों से की थी। जिसका परिणाम आज उस दोषी प्राचार्य के निलंबन के रूप में सामने आया है। कल बच्चों को 4 माह बाद न्याय मिला इस बात का सभी को खुशी हुआ है । साथ ही इस तरह के प्राचार्य के लिए एक सबक भी है की बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना किया जाए ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने ग्राम धनियालुर में लगाई जन चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए किरण देव…

0

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने गुरुवार को जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नानगुर मंडल के ग्राम धनियालूर में जन चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।धनियालूर पंचायत में जन चौपाल में उपस्थित ग्रामवासियों ने विधायक किरण देव के समक्ष अपनी समस्याएं बताते हुए कहा कि गोरियाबहार नाला में पुलिया निर्माण नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी असुविधा होती है। क्षेत्रवासियों ने गोरिया बहार में पुलिया निर्माण की मांग वर्षो से करते आ रहे हैं। गुरुवार को अपने विधायक के समक्ष पुलिया निर्माण कराने संबंधी मांग रखी।

ग्रामवासियों की मांग को गंभीरता से लेते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने प्रस्ताव बनाकर गोरियाबहार नाला में जल्द पुलिया निर्माण कार्य कराने संबंधित विभाग को निर्देश दिया। साथ ही ग्रामवासियों ने सड़क निर्माण की मांग पर जल्द सड़क निर्माण प्रारंभ होने की बात कही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने बताया जन चौपाल के माध्यम से देवतुल्य जनमानस से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं से रूबरू होकर उसका समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र की जनता को पुलिया निर्माण नहीं होने से आवागमन व अन्य समस्या हो रही है। जिसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजकर जल्द पुलिया निर्माण कार्य शुरू करने का कार्य किया जाएगा। साथ ही जनता की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। श्री देव ने कहा जनमानस की मांग के अनुरूप क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं।जनता को मूलभूत सुविधा देना हमारा दायित्व है। जिसके लिए हमारी सरकार संवेदनशीलता के साथ प्रयासरत है।

इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिंदु साहू, रजनीश पाणिग्रही, आर्येंद्र सिंह, प्रदीप देवांगन, मंडल अध्यक्ष हरि मंडावी, मनोहर तिवारी, कृष्ण कुमार शुक्ला, संरपंच एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

  • प्रधानमंत्री आवास निर्माण में छग प्रथम –

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार के दो साल के पूरे होने जा रहे कार्यकाल को संकल्पों की सिद्धि और उपलब्धियों का प्रामाणित दस्तावेज बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर गरीब के सिर पर पक्की छत का जो संकल्प भाजपा ने विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी’में व्यक्त किया था, वह गारंटी पूरी करके प्रदेश सरकार ने विश्वसनीयता अर्जित की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के दो साल के महत्वपूर्ण निर्णयों एवं उपलब्धियों का विस्तार से जिक्र कर बताया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के दूसरे ही दिन कैबिनेट की बैठक कर मोदी की गारंटी के अनुरूप 18 लाख 12 हजार 743 जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने स्वीकृति देने का निर्णय लिया गया।

प्रदेश में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में योजना शुरू होने से अब तक 26 लाख से अधिक पीएम आवास मंजूर किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वर्ष 2016-26 तक कुल प्राप्त लक्ष्य 26,27,223 आवासों के विरुद्ध 24,22,571 आवासों की स्वीकृति कर 16,72,002 हितग्राहियों के आवासों को पूर्ण कराया जा चुका है। आवास निर्माण की गति बढ़ाते हुए लगभग 2,000 आवास प्रतिदिवस निर्माण किया जा रहा है, जिससे छत्तीसगढ़ देश में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान योजनांतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को पक्के आवास से लाभान्वित किया जा रहा है जिसके तहत अभी तक कुल 33,217 आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत प्रदेश के आवासहीन 38,798 परिवारों को आवास स्वीकृत किए गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए 15 हजार आवास स्वीकृत के गए हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित सुरक्षा कैंप की 10 कि.मी. की परिधि में आने वाले गांवों में नियद नेल्लानार योजना के तहत 327 गांवों में 13,788 घरों और शहरी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत 1.32 लाख आवासों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। इसी प्रकार आवास से आजीविका प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 8000 से अधिक महिला स्व-सहायता समूह की दीदियां सेंटरिंग प्लेट एवं निर्माण सामग्री की आपूर्ति के कार्य से लखपति दीदी बनीं। उन्होंने कहा कि अटल डिजिटल सुविधा केंद्र 4500 से अधिक ग्राम पंचायतों में पीएमएवाय-जी के हितग्राहियों की किश्तों का आहरण आसान हुआ है।

सोरागुड़ा आंगनबाड़ी में फर्जीवाड़ा उजागर, ताला खुलता है, सेवा नहीं मिलती…

0

ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोलावल के आश्रित ग्राम सोरागुड़ा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। ग्रामीणों के मुताबिक केंद्र में रोज़ाना सिर्फ ताला खोलने की औपचारिकता भर निभाई जाती है। न बच्चे मौजूद होते हैं और न ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका मौके पर दिखाई देती हैं। बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार, प्री-स्कूल शिक्षा, टीकाकरण और अन्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रक्षक प्लस कर्मचारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियमित गैर हाजिरी ने पूरे सिस्टम को मज़ाक बनाकर रख दिया है। यह स्थिति विभागीय पर्यवेक्षण और निगरानी पर भी सवाल खड़े करती है। नाराज़ ग्रामीणों ने कहा कि बच्चों के अधिकारों से खिलवाड़ करने वाली इस लापरवाही को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।मामले पर परियोजना अधिकारी प्रभा नेताम ने कहा है कि दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी और ऐसी लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कांग्रेस के ट्रेनिंग कैंप में ‘ट्रिपल टी’ और ‘ट्रिपल पी’ का पढ़ाया जाएगा पाठ- केदार कश्यप…

0

छत्तीसगढ़ के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस के सभी 41 नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को ट्रेनिंग देने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ आने की खबरों के मद्देनजर कटाक्ष करते हुए कहा है कि कांग्रेस में तो संगठनात्मक प्रशिक्षण का तो कोई कॉन्सेप्ट कभी नजर ही नहीं आया है, तो प्रस्तावित ट्रेनिंग कैंप में 10 दिनों तक कार्यकर्ताओं को ‘ट्रिपल टी’ यानि ट्रांसफर, टेंडर और टिकट की सीख ही दी जाएगी, ‘ट्रिपल पी’ यानि प्रथम पूज्यनीय पॉलिटिकल परिवार की चरण-वंदना का पाठ पढ़ाया जाएगा। प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि दरअसल कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र ही झूठ बोलकर जनता को गुमराह करना और येनकेन प्रकारेण अराजकता फैलाने के अपने एजेंडे को आगे बढ़ाना ही है।

ऐसे में कांग्रेस के राहुल गांधी से लेकर तमाम केंद्रीय व प्रदेश नेता अपने जिला अध्यक्षों को क्या 10 दिनों तक यही ट्रेनिंग देने आ रहे हैं? कांग्रेस में प्रशिक्षण के नाम पर क्या पाठ पढ़ाया जाता रहा है, यह देश भलीभाँति जानता। युवा कांग्रेस के लोग तो एक बार ट्रेनिंग लेने के बाद ऐसा कहर बरपा चुके हैं कि युवा कांग्रेस के कांग्रेस की गुंडावाहिनी कहा जाने लगा था। इसी प्रकार एनएसयूआई के लोगों ने ट्रेनिंग लेकर लौटते समय लूटपाट और तोड़फोड़ करके कहर बरपाया था। श्री कश्यप ने कहा कि जिस कांग्रेस का संगठनात्मक ढांचा ही पूरी तरह चरमरा चुका है, उस कांग्रेस में ले-देकर चले संगठन सृजन अभियान केवल सियासी नौटंकी साबित हुआ है।संगठन सृजन के दावे हवा-हवाई ही निकले क्योंकि दिग्गजों के करीबियों को ही अंततः कमान सौंप दी गई।

उसमें भी लेनदेन, गुटबाजी और परस्पर आरोप- प्रत्यारोप के चलते वह फिसड्डी ही साबित हुई। युवा नेतृत्व को आगे लाने की बातें जुमलेबाजी ही साबित हुई हैं। हैरत की बात तो यह है कि जिस बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस में घमासान मचने का आगाज हो गया है और जहां वोट चोरी के कांग्रेसी जुमले को कांग्रेस के लोग कांग्रेस नेतृत्व पर ही थोप रहे हैं, उसी बस्तर में प्रस्तावित कांग्रेस के ट्रेनिंग कैंप में गुटबाजी में उलझी कांग्रेस के बड़े नेता अपने-अपने जिला अध्यक्षों को कौन-सी ट्रेनिंग देंगे, यह सहज ही समझा जा सकता है।

फुटपाथी व्यापारी बने वैध व्यापारियों के लिए चुनौती, व्यापारियों के जले में नमक छिड़कते हैं सीएमओ…

0

दल्ली राजहरा शहर में हजारों रुपए खर्च कर नगर पालिका की दुकानें लीज या किराए पर लेकर व्यवसाय करने वाले व्यापारियों की आजीविका के लिए फेरीवाले एवं फुटपाथी व्यवसायी बड़ी चुनौती बन गए हैं। नगर पालिका के अधिकारी का हंसते हुए यह कहना कि इसमें मैं कुछ नहीं कर सकता, वैध व्यापारियों के जले में नमक छिड़कने का काम करता है।नगर व्यवसायिक पालिका कॉम्प्लेक्स का निर्माण कर उसे शहर के व्यवसायियों को आबंटित करती है जिसके आधार पर पालिका को प्रतिमाह उचित रकम शुल्क के रूप में प्राप्त होती है। कहीं कहीं तो खुली नीलामी के माध्यम से दुकानों की बिक्री करके पालिका परिषद को अच्छी आमदनी कमा लेती है।

लेकिन जब व्यवसायी उसी दुकान में अपना व्यवसाय प्रारंभ करता है, तो ठीक उसके सामने सड़क पर फेरी वाले उसी तरह का धंधा प्रारंभ कर देते हैं, जिससे व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स का कोई ओचित्य नहीं रह जाता है। कॉम्प्लेक्स के दुकानदार की शिकायत पर सीएमओ मुस्कुराते हैं और कहते हैं- मैं कुछ नहीं कर सकता। अजीब बात है कि पालिका द्वारा बनाए गए कॉम्प्लेक्स में बसे व्यापारी की बात नहीं समझ, फेरी वालों और फुटपाथी लोगों से चंद रुपए लेकर उन्हें प्रोत्साहित करते हैं। इस तरह का खेल दल्ली राजहरा नगर पालिका में चल रहा है।

विभिन्न निर्माण कार्यों का अवलोकन करने पहुंचे महापौर संजय पांडे, टाउनहॉल के कार्य का जायजा लिया मेयर ने…

0

महापौर संजय पाण्डे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार (टाउन हॉल) में जारी निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। दरअसल सभागार को नया स्वरूप देने के उद्देश्य से चल रहे कार्यों की प्रगति देखने महापौर टाउन हॉल पहुंचे थे। महापौर ने गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा, साथ ही यह भी कहा कि टाउन हॉल शहर की सांस्कृतिक पहचान है, नगर निगम इसे नए स्वरूप में विकसित कर रहा हैं ताकि जगदलपुरवासी बेहतर सुविधाओं के साथ इस ऐतिहासिक सभागार का उपयोग कर सकें। संजय पाण्डेय ने कहा- हमारा प्रयास है कि मरम्मत कार्य जल्द पूरा हो और यह स्थल फिर से शहर की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बने। टाउन हॉल में आवश्यक मरम्मत, संरचनात्मक सुधार, आंतरिक उन्नयन और सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है।

सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार किए जा रहे हैं और जल्द ही इसे जनता के लिए विकसित स्वरूप में उपलब्ध कराया जाएगा।इसके बाद संजय पाण्डे नगर निगम जगदलपुर क्षेत्र के अंतर्गत क्रिकेट बॉक्स यूनिट निर्माण कार्य स्थल का विजिट करने पहुंचे। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व ही इस कार्य का भूमिपूजन प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया था। डीएमएफटी मद अंतर्गत नगर निगम जगदलपुर में क्रिकेट बॉक्स यूनिट निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसकी लागत 20 लाख रुपये है। महापौर श्री संजय पांडे ने कहा कि नगर निगम शहर में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि क्रिकेट बॉक्स यूनिट निर्माण से स्थानीय युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास की सुविधा मिलेगी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा।

  • गंगामुंडा तालाब पहुंचे मेयर –

इसके बाद महापौर श्री पाण्डे नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा के साथ गंगामुंडा तालाब पहुंचे। यहां चल रहे सफाई एवं स्वच्छता कार्यों का उन्होंने स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। महापौर संजय पांडे ने अधिकारियों से कहा कि तालाब क्षेत्र की सफाई कार्यों में तेजी लाई जाए तथा जल संरक्षण के दृष्टिकोण से सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है और निर्धारित समय-सीमा में तालाब की सफाई कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। महापौर संजय पाण्डे ने कहा शहर के सार्वजनिक स्थलों, तालाबों और सभागारों को बेहतर स्वरूप देना हमारी प्राथमिकता है। हर कार्य को समयसीमा और गुणवत्ता के साथ करना हमारी टीम की प्रतिबद्धता है।

ज्वेलरी शॉप में लाखों की लूट, एक लाख कैश और गहने लूट ले गए आरोपी, सुकमा में बड़ी वारदात, पिस्टल लेकर घुसे बदमाश ले गए नकदी और जेवर…

0

बस्तर संभाग के सुकमा जिला मुख्यालय में पहली बार लूट की बड़ी वारदात हुई है। यहां ज्वेलरी शॉप में घुसे तीन हथियारबंद बदमाश शॉप मालिक पर तमंचा अड़ाकर एक लाख रुपए कैश और तीन बैग सोना चांदी के जेवर लूट ले गए। हालांकि कुछ ही देर में लोगों ने एक लुटेरे को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसके दूसरे साथी फरार हो गए। खबर है कि बाद में दोनों फरार आरोपी भी पकड़ लिए गए। खास बात ये है कि लूट की यह वारदात पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बिल्कुल करीब हुई है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।लूट की यह वारदात सुकमा नगर के दुर्गा ज्वेलर्स में हुई है। बीती रात 8 बजे तीन नकाबपोश बदमाश दुकान में घुसे। हाथ में पिस्टल लिए बदमाश ज्वेलरी शॉप मालिक को डरा कर नगदी और सोने चांदी के गहनों को तीन बैग में भरकर अपने साथ ले गए। वही पास में मौजूद कुछ लोगों ने पीछा कर एक बदमाश को पकड़ लिया।खबर लगते ही पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण मौके पहुंचे। वारदात गुरुवार रात 8 बजे के आसपास की है। तीन बदमाश दुर्गा ज्वेलर्स पहुंचे। दुकान के मालिक ओम सोनी को पिस्टल दिखाई और धमकाते हुए सारा पैसा और गहने निकाल कर देने कहा। बदमाशों ने ओम सोनी से कहकर दुकान की लाइट भी बंद करवा दी। इसके बाद डर के मारे व्यापारी ने एक लाख रुपए कैश उनके हवाले कर दिया। वहीं दूसरे बदमाशों ने तीन बैग में सोना और चांदी के जेवर भर लिए। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। उनके जाने के बाद दुकानदार ने बाहर निकल कर मदद के लिए आवाज लगाई। जिसके बाद कुछ लोगों ने पीछा किया। कुछ ही दूरी पर मिनी स्टेडियम के पास जंगल में एक आरोपी लेटा पड़ा मिला। लोगों ने उसे पकड़ लिया। भीड़ ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। उसके पास से एक बैग मिला, वहीं बाकी बैग के साथ दूसरे आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही एसपी किरण चव्हाण मौके पर पहुंचे।उन्होंने चारों तरफ नाकेबंदी करने के निर्देश दिया। साथ ही पकड़े गए आरोपी से पूछताछ चल ही रही थी कि कुछ ही देर में दो और आरोपी भी पकड़ लिए गए। गौरतलब है कि जिला मुख्यालय के हृदय स्थल पर स्थित दुकान में पहली बार ऐसी घटना हुई है। इस घटना से नगर के व्यापारी दहशत में आ गए हैं।– ये नई बीमारी का है संकेत…दशकों से नक्सलवाद का दंश झेलते आए सुकमा जिले को इस बीमारी से थोड़ी राहत पहुंची है, तो अब नई बीमारी ने यहां दस्तक दे दी है। लोग चैन की नींद सोने लगे थे, लेकिन लूट की इस वारदात ने फिर से लोगों की नींद उड़ा दी है। बाहरी बदमाश यहां आकर गंभीर प्रवृत्ति के अपराध करने से हिचकते थे, मगर नक्सलवाद के खात्मे के बाद ऐसे तत्व यहां सिर उठाने लगे हैं। नगर के लोगों का कहना है कि ऐसे तत्वों पर भी नकेल लगाने की जरूरत है।

तुहर टोकन एप सर्वर डाउन, किसान परेशान…

0

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत होने के साथ ही तुहर टोकन एप के सर्वर डाउन होने से किसानों को परेशानी हो रही है। सर्वर सुबह आठ बजे से डाउन है। एप के सर्वर डाउन होने के कारण किसानों को ऑनलाइन टोकन कटाने में परेशानी हो रही है, जिससे उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है ।

0

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत होने के साथ ही तुहर टोकन एप के सर्वर डाउन होने से किसानों को परेशानी हो रही है। सर्वर सुबह आठ बजे से डाउन है। एप के सर्वर डाउन होने के कारण किसानों को ऑनलाइन टोकन कटाने में परेशानी हो रही है, जिससे उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है ।

ज्वेलरी शॉप में लाखों की लूट, एक लाख कैश और गहने लूट ले गए आरोपी, सुकमा में बड़ी वारदात, पिस्टल लेकर घुसे बदमाश ले गए नकदी और जेवर…

0

बस्तर संभाग के सुकमा जिला मुख्यालय में पहली बार लूट की बड़ी वारदात हुई है। यहां ज्वेलरी शॉप में घुसे तीन हथियारबंद बदमाश शॉप मालिक पर तमंचा अड़ाकर एक लाख रुपए कैश और तीन बैग सोना चांदी के जेवर लूट ले गए। हालांकि कुछ ही देर में लोगों ने एक लुटेरे को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसके दूसरे साथी फरार हो गए। खबर है कि बाद में दोनों फरार आरोपी भी पकड़ लिए गए। खास बात ये है कि लूट की यह वारदात पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बिल्कुल करीब हुई है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।लूट की यह वारदात सुकमा नगर के दुर्गा ज्वेलर्स में हुई है। बीती रात 8 बजे तीन नकाबपोश बदमाश दुकान में घुसे। हाथ में पिस्टल लिए बदमाश ज्वेलरी शॉप मालिक को डरा कर नगदी और सोने चांदी के गहनों को तीन बैग में भरकर अपने साथ ले गए। वही पास में मौजूद कुछ लोगों ने पीछा कर एक बदमाश को पकड़ लिया।

खबर लगते ही पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण मौके पहुंचे। वारदात गुरुवार रात 8 बजे के आसपास की है। तीन बदमाश दुर्गा ज्वेलर्स पहुंचे। दुकान के मालिक ओम सोनी को पिस्टल दिखाई और धमकाते हुए सारा पैसा और गहने निकाल कर देने कहा। बदमाशों ने ओम सोनी से कहकर दुकान की लाइट भी बंद करवा दी। इसके बाद डर के मारे व्यापारी ने एक लाख रुपए कैश उनके हवाले कर दिया। वहीं दूसरे बदमाशों ने तीन बैग में सोना और चांदी के जेवर भर लिए। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। उनके जाने के बाद दुकानदार ने बाहर निकल कर मदद के लिए आवाज लगाई। जिसके बाद कुछ लोगों ने पीछा किया। कुछ ही दूरी पर मिनी स्टेडियम के पास जंगल में एक आरोपी लेटा पड़ा मिला। लोगों ने उसे पकड़ लिया। भीड़ ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। उसके पास से एक बैग मिला, वहीं बाकी बैग के साथ दूसरे आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही एसपी किरण चव्हाण मौके पर पहुंचे।

उन्होंने चारों तरफ नाकेबंदी करने के निर्देश दिया। साथ ही पकड़े गए आरोपी से पूछताछ चल ही रही थी कि कुछ ही देर में दो और आरोपी भी पकड़ लिए गए। गौरतलब है कि जिला मुख्यालय के हृदय स्थल पर स्थित दुकान में पहली बार ऐसी घटना हुई है। इस घटना से नगर के व्यापारी दहशत में आ गए हैं।

  • – ये नई बीमारी का है संकेत…

दशकों से नक्सलवाद का दंश झेलते आए सुकमा जिले को इस बीमारी से थोड़ी राहत पहुंची है, तो अब नई बीमारी ने यहां दस्तक दे दी है। लोग चैन की नींद सोने लगे थे, लेकिन लूट की इस वारदात ने फिर से लोगों की नींद उड़ा दी है। बाहरी बदमाश यहां आकर गंभीर प्रवृत्ति के अपराध करने से हिचकते थे, मगर नक्सलवाद के खात्मे के बाद ऐसे तत्व यहां सिर उठाने लगे हैं। नगर के लोगों का कहना है कि ऐसे तत्वों पर भी नकेल लगाने की जरूरत है।

MOST POPULAR

HOT NEWS