City Media - Page 1065 of 1870 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1065

परसतराई मे पर्यावरण संरक्षण के लिए किया अनोखा पहल

0

ग्राम परसतराई के युवा और बुजुर्गों ने मिलकर एक अनोखा पहल किया है और कहा भी जाता है कि जब युवा अपने युवा शक्ति के साथ और बुजुर्गों अपने जीवन के अनुभव के साथ मिलकर कोई कार्य करे तो असंभव से भी असंभव कार्य संभव हो जाता है इसी के तर्ज ग्रामीणों ने मिलकर विगत वर्षों से ईट के ढेर पर उगे हुए 15 फीट के 4 पीपल के पेड़ को वहां से जड़ सहित हटाकर एक सुरक्षित स्थान तालाब के किनारे पर रोपित किया गया

युवाकांत सिन्हा (स्वयंसेवक) पृथ्वी के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। इसका एकमात्र कारण पेड़-पौधों की कटाई है। यदि समय रहते पेड़-पौधों का संरक्षण नहीं किया गया तो संतुलन बिगड़ जाएगा। इसका प्रभाव पृथ्वी पर रहने वाले प्रत्येक प्राणी पर पड़ेगा। पर्यावरण को बचाने का एकमात्र उपाय अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाना व संरक्षित करना बेहद जरूरी है। जब भी अवसर मिले हमें एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सामाजिक कार्यकर्ता कौशल गजेंद्र ने बताया की पीपल के वृक्ष को तालाब के पार पर लगभग 5 फीट गड्ढा खोदकर इसको रोपित किए हैं पौधारोपण करने के साथ-साथ उनका संरक्षण करना अनिवार्य है। बिना संरक्षण के अधिकांश पौधे लगाने के कुछ दिन बाद ही सूख जाते हैं। पौधों की पेड़ बनने तक देखभाल करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इससे के लिए हमें सदैव तत्पर रहना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। वृक्षारोपण करने में महत्वपूर्ण योगदान वरिष्ठ नागरिक हीरा लाल सिन्हा, उपसरपंच तीजू सिन्हा, रमेश, कौशल गजेंद्र ,युवाकांत सिन्हा यशराज गजेंद्र, ग्राम पंचायत परसतराई विशेष सहयोग रहा

बिजली विभाग के संविदा कर्मियों के प्रति जनपद सदस्य संजय बैस ने दिखाई, संवेदनशीलता, अपनी ओर से दिया रेनकोट और गम बूट

0

बालोद। बिजली विभाग में कार्यरत संविदा कर्मियों को वहां वेतन के अलावा और कोई खास सुविधा नहीं मिल पाती है। भरी बरसात, आंधी तूफान, अंधेरे और कई तरह के मुसीबतों का सामना करते हुए वे काम करते हैं। ऐसे में उन्हें स्वयं के जान का खतरा भी बना रहता है। इन बिजली विभाग के संविदा कर्मियों के प्रति कुसुमकसा के रहने वाले जनपद सदस्य संजय बैस ने संवेदनशीलता दिखाई है। जो काम विभाग को करना चाहिए वह काम जनपद सदस्य ने किया है

और उन्हें अपनी ओर से बिजली विभाग के संविदा कर्मियों को रेनकोट, गम बूट व अन्य सामग्री दी है। ताकि उन्हें बरसात में काम करने में परेशानी ना हो। ऐसे कर्मचारियों की चिंता करते हुए जनपद सदस्य ने एक सार्थक प्रयास किया है। जिसकी काफी सराहना हो रही है। ज्ञात हो कि पहले भी लोगों की मदद करने, जनहित में काम करने व अपने सार्थक कार्यों के लिए जनपद सदस्य संजय की अपनी अलग पहचान बनी हुई है। अब बिजली कर्मियों की इस तरह मदद करके उन्होंने एक नई मिसाल पेश की है। गम बूट और रेनकोट पाकर कर्मचारी काफी खुश नजर आए और उन्होंने जनपद सदस्य का आभार जताया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अब बरसात में उन्हें काम करने में दिक्कत नहीं होगी। संजय बैस ने बताया बरसात के दिनों में अक्सर लाइट की समस्या आती है और लोग हमे फोन लगाते है और इनकी समस्या को अवगत कराते हुए हम विभाग के लोगो को ही फ़ोन के माध्यम से अवगत कराते है। कई बार हम स्वयं अपने साथियों के साथ विभाग के लोगो के साथ जाकर लाइट की समस्या का निराकरण के लिए संविदा कर्मचारी अंधेरे में खेतो में जाकर पानी बरसात में काम करते है तब जाकर हमारी समस्या दूर होती है। परेशानी को जनपद सदस्य संजय बैस समझते हुए श्याम लाल, गीतेश साहू, लालेश्वर मेरिया को गम बूट और रेनकोट प्रदान किया।

अवैध रूप से शराब तस्करी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

0

अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बी.एन.मीणा के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद बोनीफास एक्का व सायबर सेल डी.एस.पी. राजेष बागड़े के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद एवं सायबर सेल का एक विशेष टीम तैयार किया गया।

जिसके तारतम्य में दिनांक 20/07/2022 को वाहन चेकिंग करते समय सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति दो थैला में अधिक मात्रा में शराब रखकर शराब की बिक्री करने हेतु परिवहन करने कि सूचना पर थाना बालोद के पास घेराबंदी कर पकड़ने पर संदेही का नाम पता पुछने पर अपना नाम राज कुमार नेताम पिता हरीराम नेताम उम्र 53 साल ग्राम मटिया(बी़) थाना व जिला बालोद जिसके कब्जे से देषी प्लेन शराब कुल 32 नग कुल 5.760 ब्लक लीटर कीमती 2560 रू. एवं मोटर सायकल TVS XL- 100 CG -L 3198 रूपये कीमती 10,000 रू. को कब्जा पुलिस लेकर थाना बालोद अपराध क्रमांक 326/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया किया गया है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सिंहदेव के इस्तीफे पर भारी हंगामा, विधानसभा कल तक के लिए स्थगित

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन आज सदन में पंचायत मंत्री के इस्तीफे के पत्र का मुद्दा छाया रहा। हंगामा होने पर पहले दस मिनट के लिए और फिर कल तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इसके पहले विपक्ष ने शून्यकाल में इस पर चर्चा कराने की मांग की, जिस पर आसंदी ने जानना चाहा कि किस नियम के तहत इस पर चर्चा करना चाहते हैं? नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा सदस्य बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पर उनके मंत्री ने अविश्वास किया है, साजिश का आरोप लगाया है तो यह संवैधानिक संकट की स्थिति है। जब तब इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती, तब तक सदन नहीं चलने देंगे। भाजपा सदस्यों ने कहा कि मंत्री मुख्यमंत्री को गोपनीय पत्र लिखें तो कोई मुद्दा नहीं है लेकिन मंत्री सिंहदेव ने जो आरोप लगाए हैं, वे सार्वजनिक हुए हैं तो यह गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन है। भाजपा सदस्यों की ओर से जारी सवालों की बौछार के बीच जनता कांग्रेस के सदस्य धर्मजीत सिंह ने टिप्पणी की कि छत्तीसगढ़ में हसदेव और सिंहदेव दोनों संकट में हैं। अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि जो भी टिप्पणी आपत्ति जनक होगी, वह विलोपित कर देंगे। सदन में इस मामले पर गर्मागर्म बहस के बीच कांग्रेस सदस्यों ने मोर्चा सम्हाला। प्रतिपक्ष ने कहा कि मंत्री सिंहदेव सदन में नहीं हैं इसलिए मुख्यमंत्री को इस मामले में जवाब देना चाहिए। स्पीकर डॉ. महंत ने सदन को जानकारी दी कि मंत्री सिंहदेव की आवकाश सूचना प्राप्त हुई है। विपक्षी हंगामा बढ़ने पर सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

वृद्धाश्रम में रह रही एक बुजुर्ग महिला ने आश्रम के केयर टेकर की शिकायत लेकर पहुंची कलेक्टर के पास

0

वृद्धाश्रम में रह रही एक बुजुर्ग महिला ने आश्रम के केयर टेकर पर आरोप लगाया है केयरटेकर द्वारा उसे गोबर खाने को कहा बालोद जिला मुख्यालय मैं स्थित सुख आश्रय वृद्धाश्रम में मंगली बाई नामक बुजुर्ग महिला ने कल आश्रम की केयरटेकर भारती सोनवानी की शिकायत करने कलेक्ट्रेट पहुँच गई. महिला ने कहा कि 14 जुलाई को आश्रम का निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आश्रम में निवास करने वाले बुजुर्गों से भोजन-पानी की व्यवस्था को लेकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा यह कहा कि जो अच्छा बनता है, उसी को खाते हैं. बस इसी बात से आश्रम की केयरटेकर भारती सोनवानी बुजुर्ग महिला से नाराज हो गई.

वीडियो सभार लल्लूराम

बुजुर्ग महिला बताया की कलेक्टर के सामने आश्रम में मिलने वाले खाने की शिकायत करने पर नाराज केयरटेकर ने कहा कि तुम लोगों को जितना अच्छा खिलाओ कम है नमक हराम हो, तुम लोगों को गोबर और मैला (गंदगी) लाकर खिलाना पड़ेगा. उसके बाद उसे आश्रम से निकलने की धमकी देने लगी. इस पर महिला अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुँच गई शिकायत सुन कलेक्टर ने तत्काल केयरटेकर को फोन पर फटकार लगाने के साथ समाज कल्याण विभाग अधिकारी की कार से बुजुर्ग महिला को आश्रम भेजा.

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कलेक्टर ने कहा :- कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने कहा कि दोनों पक्ष के अपने-अपने विषय हैं. बात इतनी भी बड़ी नहीं कि तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए थी, इसलिए तत्काल महिला को आश्रम भेज दिया है, जिससे कोई परेशानी ना हो और बुजुर्ग महिला को भी समझाइश दी गई है कि आश्रम की व्यवस्था के अनुसार काम करे.

बी.एड.विभागीय पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु अभ्यर्थियों की अनन्तिम सूची जारी दावा-आपत्ति 25 जुलाई तक आमंत्रित

0

उत्तर बस्तर कांकेर 19 जुलाई 2022 :-शासकीय शिक्षा महाविद्यालय बी.एड. कांकेर में विभागीय द्विवर्षीय पाठ्यक्रम 2022-24 हेतु शिक्षा महाविद्यालय से सम्बद्व जिलों के शासकीय स्कूलों में कार्यरत अप्रशिक्षित एवं डी.एल.एड. शिक्षक बी.एड. प्रशिक्षण के लिए एस सी ई आर टी के वेबसाइट में निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन किया गया था। शासकीय शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पूर्वा शर्मा ने बताया कि ई-संवर्ग व्याख्याता हेतु 5 पद, ई-संवर्ग प्रधान पाठक उच्च प्राथमिक शाला, उच्च श्रेणी शिक्षक, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला, सहायक शिक्षक हेतु 4 पद, टी संवर्ग के व्याख्याता पद हेतु 5 पद, टी-संवर्ग प्रधान पाठक उच्च प्राथमिक शाला, उच्च श्रेणी शिक्षक, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला, सहायक शिक्षक हेतु 03 पद, एल.बी. संवर्ग के व्याख्याता (ई और टी) हेतु 05 पद, और एल.बी.(ई और टी) संवर्ग के लिए शिक्षक एलबी, शिक्षक पंचायत, सहायक शिक्षक एलबी, सहायक शिक्षक पंचायत हेतु 03 पद बीएड में प्रवेश दिया जाएगा। निर्धारित तिथि तक महाविद्यालय में 275 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसका परीक्षण पश्चात चयन समिति द्वारा अनन्तिम चयन सूची जारी किया गया है। शिक्षा महाविद्यालय कांकेर के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है, जिसे अवलोकंन किया जा सकता है। यदि जिस अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार के दावा आपत्ति होने पर 25 जुलाई तक शासकीय शिक्षा महाविद्यालय कांकेर में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

पर्यटन स्थल वाटरफॉल बीजा कसा में 2 दिन से वाहन सहित पर्यटक भूखे प्यासे फंसे रहे, बस्तर पुलिस के द्वारा मदद से निकाला गया

0

भानपुरी । बस्तर जिला के वाटरफॉल बीजा कसा में पर्यटक बारिश के कारण वाहन सहित फंसे उन्हें घोटिया पुलिस चौकी प्रभारी राकेश राठौर व टीम के द्वारा की रेस्क्यू कर वाहन को निकाला गया।

भानपुरी से लगभग 20 किलोमीटर दूरी पर वाटरफॉल बीजा कसा देखने पर्यटक विशाखापट्टनम से आए थे। बारिश होने के कारण कच्ची रोड में वाहन महिंद्रा एक्सयूवी एपी 26 बी एम 4599 बुरी तरह फंस गया था। प्रभारी राकेश राठौर आरक्षक समीर टोप्पो सहा. आर सुखमन नाग, सिरपत कश्यप वह ग्रामीणों की मदद से निकाला गया। पर्यटकों ने बताया कि विशाखापट्टनम से बस्तर का वाटरफॉल बीजा कसा देखने के लिए आए थे बारिश के कारण 2 दिन से वाहन कीचड़ में फंसने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 112 में डायल करके पुलिस की मदद से वाहन को निकाला गया पुलिस द्वारा हम सभी को भोजन भी कराया गया। उसके लिए बहुत-बहुत बस्तर पुलिस को धन्यवाद वह आभार माना

भारतीय स्टेट बैंक भानपुरी के द्वारा आयोजित किया गया सायं कालीन बैंक ग्राहक सम्मेलन शिविर

0

भानपुरी l भारतीय स्टेट बैंक शाखा भानपुरी के द्वारा सायं कालीन बैंक ग्राहक सम्मेलन शिविर का हुआ आयोजन बस्तर ब्लॉक के ग्राम चमिया में आयोजित की गई।

इस सायंकालीन शिविर में भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना , सुकन्या समृद्धि योजना ,किसान ऋण योजना, के.सी.सी. योजना नवीन वृद्धि ऋण, शिक्षा ऋण सहित तमाम हितग्राही मूलक योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई साथ ही लोगों में जागरूकता लाने तथा बैंक की योजनाओं के माध्यम से आर्थिक विकास की दिशा तय करने के विविध उपक्रमों को विस्तार से समझाया गया। भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक मोहम्मद शेख आदिल ने ग्राहकों की अन्य समस्याओं को भी सुना तथा उसके निराकरण के साथ ही बैंक की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई इस ग्राहक सम्मेलन के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के व्यवसायिक, कृषक, बैंक के खातेदार उपस्थित रहे।

किरंदुल ब्लॉक कांग्रेस के संगठन चुनाव का नामांकन प्रक्रिया हुआ सम्पन्न

0

किरंदुल – किरंदुल ब्लाक की कांग्रेस के संगठन का निर्वाचन प्रक्रिया सोमवार को इंटक भवन किरंदूल में सम्पन्न हुआ। जिसमें ब्लाक कांग्रेस किरंदुल के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। इस निर्वाचन प्रक्रिया में किरंदुल ब्लाक के संगठन, जिला कार्यकारणी सदस्य एवं पी सी सी कार्यकारणी में उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की और नामांकन दाखिल कर बी आर ओ को सौंपा। किरंदुल ब्लॉक से 16 उम्मीदवारो ने अपना नामंकन दाखिल किया। जिसने प्रति ब्लॉक से 1 ब्लॉक अध्यक्ष, 03 उपाध्यक्ष, 1 कोषाध्यक्ष, 03 कार्यकारणी सदस्य, 06 जिला कार्यकारिणी सदस्य और 02 पी सी सी के पद के लिए ब्लॉक के सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया। इस निर्वाचन प्रक्रिया में डी आर ओ बैजनाथ शर्मा, बी आर ओ दुर्गेश राय, छत्तीसगढ़ औषधि बोर्ड के उपाध्यक्ष छविंद्र कर्मा, जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम की उपस्थिति में उम्मीदवारों ने अपना नामंकन सौंपा । इस नामंकन प्रक्रिया में नगरपालिका किरंदुल अध्यक्ष मृणाल राय, मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन इंटक अध्यक्ष विनोद कश्यप, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी वीरेन्द्र गुप्ता, सलीम रजा उस्मानी, विवेक देवांगन, जोविंस पापाचंद, स्पोर्ट्स सेल के जिला अध्यक्ष बिप्लव मल्लिक, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व ब्लाक अध्यक्ष के.पापाचंद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विपुल राय, विधायक प्रतिनिधि ए अनिल, पार्षद दिनेश प्रसाद, अमृत टंडन, राजू कुंजाम, अशोक कश्यप, श्रीमती गायत्री साहू, श्रीमती रत्नी मंडावी, एलडर मैंन श्रीमती शमशाद बेगम, इंटक यूनियन कोषाध्यक्ष ओंम कुमार साहू, के साथ साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वनवासी विकास समिति द्वारा लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

0

कोलावल में हुआ शिविर,130 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

जगदलपुर – वनवासी विकास समिति जिला बस्तर के तत्वावधान में मगंलवार को बकावंड विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कोलावल में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। वनवासी विकास समिति के हरबन्धु जोशी ने बताया कि यह आयोजन रायपुर के वी वाय अस्पताल के सहयोग से उनके टीम के द्वारा किया गया जिसमें रक्त जांच रक्त समूह जांच समेत विभिन्न सामान्य रोगों का निःशुल्क दवाई वितरण किया गया। इस अवसर रामनाथ कश्यप, सुदर्शन बेसरा, सन्तु राम समेत ग्राम वासी उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS