City Media - Page 303 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 303

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कुसुमकसा धान खरीदी केंद्र शिकारी टोला में योगेंद्र सिन्हा (गांधी)ने अध्यक्ष पद पर पदभार ग्रहण किया

0

कुसुमकसा __आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कुसुमकसा पं क्र 1412 के धान खरीदी केंद्र शिकारीटोला में शासन द्वारा प्राधिकृत (अध्यक्ष) पद पर नियुक्त योगेंद्र कुमार सिन्हा “गांधी” ने पदभार ग्रहण किया ,इस अवसर पर हितेश साहू प्राधिकृत (अध्यक्ष) आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित गुजरा ,हितेश गुप्ता,संतोष जैन ,टिकेंद्र साहू,कमल कृष्णकांत साहू,मोतीलाल कुचेरिया, मितेंद्र वैष्णव मंचस्थ थे

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र में दीप प्रज्वलन व पूजा अर्चना कर तथा छत्तीसगढ़ राजकीय गीत गाकर शुभारंभ किया गया , तदपश्चात नवनियुक्त प्राधिकृत (अध्यक्ष) योगेंद्र कुमार सिन्हा का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंटकर व तिलक लगाकर किया गया साथ ही मंचस्थ अतिथियों का भी पुष्प गुच्छ व तिलक लगाकर स्वागत किया गया,

पदभार ग्रहण कर नवनियुक्त प्राधिकृत (अध्यक्ष) योगेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा की छत्तीसगढ़ की भाजपा की विष्णु देव साय की सरकार किसानों का एक एक दाना समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए किए गए वादा को निभा रही है , भाजपा के वरिष्ठजनों के आशीर्वाद से मुझे समिति में प्राधिकृत (अध्यक्ष) बनाया गया है ,धान खरीदी केंद्र में किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसका पूरा ध्यान रखने की बात कही ,

इस अवसर पर भीखम लाल साहू समिति प्रबंधक ,झग्गूराम पिस्दा,मोहन राव ,रवि भंडारी,योगराज साहू , चेतन भुआर्य ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ,चोवादास मानिकपुरी ,चंद्रभान सिनेंद्र ,कृपाराम कोठारी , फकीरा राम सिन्हा ,घासीराम ,विनोद कुमार बलेंद्र ,भूषण कुमार नायक ,सहित किसान उपस्थित थे ,

कार्यक्रम का संचालन चेतन भुआर्य ने व आभार व्यक्त भीखमलाल साहू ने किया

योगेंद्र कुमार सिन्हा की नियुक्ति छत्तीसगढ़ऑल सहकारी सोसायटी नियम 1962 के नियम 43_ख के उपनियम 4(क) के प्रावधानुसार गठित कमेटी द्वारा 14_11_2024 को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कुसुमकसा जिला बालोद प. क्रं 1412 के बोर्ड शक्तियों का प्रयोग करने के लिए अशासकीय व्यक्ति योगेंद्र कुमार सिन्हा को प्राधिकृत किए जाने की अनुशंसा की गई थी उक्त अनुशंसा के परिपेक्ष्य में राजेंद्र प्रसाद राठिया उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं बालोद के 14 जनवरी के आदेशानुसार योगेंद्र कुमार सिन्हा ग्राम कुसुमकसा का आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कुसुमकसा बोर्ड की शक्तियों का प्रयोग करने के लिए प्राधिकृत किया गया है

गीता मिश्रा के कर्म पथ को सराहा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने

0
  • कहा किरण सिंह देव ने कर्म पथ पर चलते रहिए, फल जरूर अच्छा मिलेगा 

जगदलपुर नगरनार मंडल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता मिश्रा के संगठन हित में कामकाज को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जमकर सराहा है। देव ने कहा- गीता जी आप कर्म पथ पर अग्रसर होते रहिए, फल जरूर अच्छा मिला। ये बातें किरण सिंह देव ने तब कही, जब गीता मिश्रा देव के पुनः प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई देने पहुंची थीं।

जगदलपुर क्षेत्र के विधायक किरण सिंह देव को पुनः प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने पर नगरनार मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मिश्र ने महिला मोर्चा की नेत्रियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ रायपुर स्थित देव के आवास पर उन्हें बधाई देने गई थीं। इस अवसर पर गीता के साथ मोर्चा की संगीता महाराणा, रीत नाथ व अन्य नेत्रियां भी रायपुर गईं थीं। टीम गीता द्वारा किए गए स्वागत से अभिभूत देव ने कहा कि बीजेपी जनहित के सभी मुद्दे पर सार्थक पहल करती आई है और करती रहेगी। किरण सिंह देव ने संगठन हित में गीता मिश्रा और उनकी टीम की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा – संगठन हित में आपका परफॉरमेंस बहुत ही अच्छा है, आप इसी तरह कर्म पथ पर अग्रसर होते रहिए, आपको आगे चलकर फल जरूर अच्छा मिलेगा। किरण देव ने कहा – मैंने कई बार नगरनार क्षेत्र का दौरा किया है और हर दौरे में महिलाओं की उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया है कि आप जो कर रही हैं, बेहतर कर रही हैं, हमारे मंडल भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी अच्छी मेहनत कर रहे हैं। हमारी पार्टी का उद्देश्य है निष्काम जन सेवा, यानि बिना किसी कामना के निस्वार्थ भाव से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान में योगदान। हमारे पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का भी यही सिद्धांत रहा है। गीता जी आप इस सिद्धांत का अच्छे से पालन कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि किरण देव सिंह को दोबारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा होते ही मंडल भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मिश्रा और उनकी टीम ने जमकर खुशियां मनाई थी। खूब आतिशबाजी की गई और मीठाई भी बांटी गई थी। इधर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव से अपनी तारीफ सुनकर गीता मिश्रा की खुशी का पारावार नहीं है।

नक्सलियों ने माना कि 16 जनवरी की मुठभेड़ में मारे गए हैं उनके 18 बड़े नेता

0
  • तुमरेल-पुजारी कांकेर मुठभेड़ में नक्सलियों को पहुंचा बड़ा नुकसान
  •   तेलंगाना स्टेट कमिटी सदस्य दामोदर समेत 18 हार्डकोर नक्सली हलाक
  • 12 नक्सलियों के शव मिले, 10 की हुई शिनाख्त

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में 16 जनवरी को तुमरेल- पुजारी कांकेर में हुई मुठभेड़ में अपने 18 बड़े नेताओं के मारे जाने की स्वीकारोक्ति खुद नक्सल संगठन ने की है।यह मुठभेड़ नक्सलियों की कमर तोड़ने वाली साबित हुई है।

तुमरेल पुजारी कांकेर मुठभेड़ में बड़े कैडर के नक्सली तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य दामोदर समेत कुल 18 हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं। नक्सलियों द्वारा जारी विज्ञप्ति में स्वीकार किया गया है कि दामोदर सहित 18 कैडरों का नुकसान हुआ है। पूर्व में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच महिला नक्सलियों समेत कुल 12 हार्ड कोर नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। 12 नक्सलियों में से 10 नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी है। मारे गए इन नक्सलियों पर 59 लाख रुपयों का इनाम घोषित था। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि मुठभेड में एक बटालियन नंबर-1 सदस्य, तीन सीवायपीसी, एक एसीएम, चार एरिया कमेटी प्लाटून सदस्य तथा एक एलओएस पार्टी सदस्य कैडर की पहचान की जा चुकी है।शेष 2 नक्सलियों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।

इनकी हुई शिनाख्त

जिन नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी है उनमें तामो हुंगी बटालियन नम्बर 1 कंपनी नम्बर 2 सदस्य, ईनाम 8vलाख रूपए, नरसिंह राव सीआरसी कंपनी नम्बर 02 सीवायपीसी, टेक्नीकल टीम सदस्य, ईनाम 8 लाख रूपए, मंगडू सीआरसी, सीवायपीसी सदस्य ईनाम 8 लाख रूपए, माड़वी देवे प्लाटून नम्बर 30 सीवायपीसी सदस्य, ईनाम 8 लाख रूपए, माड़वी जोगा दरभा डिवीजन, डिवीजन टेक्नीकल टीम एसीएम, ईनाम 5 लाख रूपए, नुप्पो सोमड़ी कोंटा एरिया कमेटी सदस्य, ईनाम 5 लाख रूपए, इरपा सीते पति लक्ष्मण जगरगुंडा एरिया कमेटी सदस्य,ईनाम 5 लाख रूपए, डोडी वासु कोंटा एरिया कमेटी प्लाटून नम्बर 4 सदस्य, ईनाम 5 लाख रूपए, उईका आयतू कोंटा एरिया कमेटी प्लाटून नम्बर 4 सदस्य, ईनाम 5 लाख रूपए, पोट्टाम मंगली गोलापल्ली एलओएस पार्टी सदस्या, ईनाम 2 लाख‌ शामिल हैं। शेष 2 नक्सलियों की शिनाख्त प्रक्रिया जारी है।

नक्सलियों को बड़ा झटका

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने कहा है कि नक्सलियों ने 18 जनवरी को जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में तेलंगाना राज्य समिति कैडर दामोदर सहित 18 कैडरों के नुकसान को स्वीकार किया है। यह नक्सलियों के महत्वपूर्ण मजबूत पकड़ वाले क्षेत्र में नक्सलियों के लिए एक बड़ा झटका है। दामोदर का मारा जाना छत्तीसगढ़ तेलंगाना अंतरराज्यीय सीमा के साथ नक्सल आंदोलन के लिए एक बड़ा झटका है।

सशक्त एप के माध्यम से मिली थाना राजहरा को चोरी की मोटर सायकल

0
  •  पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री रामगोपाल गर्ग द्वारा संचालित सशक्त ऐप के माध्यम से पुलिस  को मिल रही लावारिस खडी वाहन के संबंध जानकारी ।

दल्लीराजहरा:- पुलिस अधीक्षक  एस.आर. भगत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी,‍ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ0 चित्रा वर्मा, एसडीओपी देवांश सिंह रठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजहरा सुनील तिर्की के नेतृत्व में थाना क्षेत्रांतर्गत लगातार सघन पेट्रोलिंग के दौरान आज दिनांक 18.01.2025 को राजहरा के बस स्टेण्ड एवं रेल्वे स्टेशन के वाहन पार्किंग में खड़ी वाहनों की चेकिंग किया गया ।

चेकिंग के दौरान रेल्वे स्टेशन राजहरा के पार्किग स्थल पर विगत 06 माह से खडी लावारिस हालत में खडी मोटर सायकल सुपर स्पेंडर जिसके पीछे नंबर प्लेट में सीजी 07 यू 3859 लिखा हुआ था जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा था , उक्त नंबर को सशक्त ऐप के माध्यम से सर्च किया गया जो ‍किसी प्रकार की जानकारी उपलब्ध नही हुआ किन्तु उक्त मोटर सायकल के चेचिस नंबर MBLJA05EME9K28553 को सशक्त ऐप के माध्यम से सर्च किया गया तो उक्त मोटर सायकल का पंजीकरण क्रमांक CG24F0614 होना पाया गया । जो उक्त मोटर सायकल के चोरी की रिपोर्ट थाना नेवई जिला दुर्ग के अपराध क्र0 193/2024 दिनांक 17-06-2024 को पंजीबद्ध होना पाया गया । उक्त वाहन का स्वामी भूपत कुमार साहू निवासी दुर्ग होना पाया गया है ।

दो ईनामी सहित तीन नक्सली गिरफ्तार

0
  • सुकमा के चिंतागुफा में हुई हैं नक्सली गिरफ्तारियां 

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले में दो ईनामी सहित तीन नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। चिंतागुफा थाना क्षेत्र में ये नक्सली पकड़े गए हैं।

सुकमा जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य नक्सली उपस्थित की सूचना पर 16 जनवरी को थाना चिंतागुफा से जिला पुलिस और डीआरजी की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान हेतु दुलेड़, मेटागुड़ा एवं एर्रनपपल्ली व आसपास जंगल क्षेत्र की ओर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान कर ग्राम दुलेड़ के जंगल पहाड़ क्षेत्र में खेत लाड़ी के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम को देखकर छिपने, भागने लगे। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर 3 संदिग्धों कोे पकड़ा गया।

पकड़े गए नक्सलियों से पूछताछ करने पर अपना नाम मड़कम नंदा पिता सोमा दक्षिण बस्तर डिवीजन कृषि टीम सदस्य ईनाम 2 लाख। यह पीपीसीएम दुला दादा के साथ रहता था। 24 वर्षीय मड़कम नंदी जाति मुरिया निवासी मड़पे दुलेड़ थाना चिंतागुफा जिला सुकमा का निवासी है। दूसरा नक्सली कवासी लखमा पिता स्व. कवासी हिड़मा कंचाल आरपीसी जनताना सरकार सदस्य उम्र 37 वर्ष जाति मुरिया निवासी कंचाल थाना पामेड़ जिला बीजापुर व मड़कम नंदा पिता स्व. देवा कंचाल आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष ईनामी ईनामी 1 लाख उम्र 35 वर्ष निवासी कंचाल बड़ापारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर हैं। नक्सल संगठन में उपरोक्त पदों पर कार्य करना बताया । पकडे गए आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर वर्ष 2024 में कैम्प दुलेड़ के लिए जा रहे पिकअप वाहन से सामान को लूटपाट कर वाहन को आगजनी कर क्षति पहुंचाने की घटना में अन्य नक्सलियों के साथ रहना स्वीकार किया है। घटना के संबंध में थाना चिंतागुफा में धारा 147, 148, 149, 435, 395, 342, 506 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट तहत पूर्व से प्रकरण पंजीबद्ध है। उपरोक्त पकडे़ गये नक्सली आरोपी वारदात करने के पश्चात विगत 1 वर्ष से फरार चल रहे थे। इन नक्सलियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

शहर जिला कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री का मनाया गया जन्मदिन

0

जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभारी शहर महामंत्री जाहिद हुसैन का जन्मदिन मनाया गया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य व सभी कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जाहिद हुसैन का मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान हनुमान द्विवेदी, नरेंद्र तिवारी, रविशंकर तिवारी, पार्षद रशीद खान, ललिता राव, सुषमा सुता, महामंत्री अल्ताफ उल्ला खान,निकेतराज झा, असीम सुता, राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान, मनोज मंडावी, ज्योति राव, विशाल खंबारी, हेमंत कश्यप, शीतल, शादाब अहमद, खिरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

कमिश्नर कार्यालय और जनसंपर्क कार्यालय में अधिकारी, कर्मचारियों ने की साफ-सफाई

0

जगदलपुर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शनिवार को कमिश्नर कार्यालय बस्तर संभाग जगदलपुर सहित संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय गीदम रोड जगदलपुर और अन्य कार्यालयों में अधिकारियों- कर्मचारियों ने कार्यालय तथा कार्यालय परिसर की साफ-सफाई में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस मौके पर सभी अधिकारी- कर्मचारियों ने सफाई अभियान में व्यापक सहभागिता निभाई।

ज्ञात हो कि कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह द्वारा बस्तर संभाग के अंतर्गत सभी कार्यालयों और शासकीय संस्थाओं में हर महीने के तीसरे शनिवार को सभी कार्यालय, शासकीय संस्था और कार्यालय एवं संस्था परिसर की साफ- सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में अधिकारी-कर्मचारी अपने कार्यालय एवं संस्थाओं की स्वच्छता के लिए समन्वित होकर पहल कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा उलटफेर किसी भी पल; संवेदनशील पदों पर रापुसे अधिकारियों की वापसी तय

0
  • एएसपी, डीएसपी और थानेदारों की वापसी 

अर्जुन झा-

जगदलपुर छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग का बहुप्रतीक्षित फेरबदल एकबार फिर चर्चा में है। बीजेपी सरकार के कार्यकाल में बस्तर और सरगुजा जैसे दूरस्थ इलाकों में भेजे गए राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी अब प्रमुख और संवेदनशील पदों पर वापसी करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन अधिकारियों का कांग्रेस सरकार के कार्यकाल से करीबी रिश्ता था, जिसके कारण उन्हें पहले हाशिए पर धकेल दिया गया था।

सूत्रों के मुताबिक, इस फेरबदल में करीब 30 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें एडिशनल एसपी और डीएसपी के अधिकारी प्रमुख हैं। कहा जा रहा है कि इस सूची को दो रात पहले अंतिम रूप दे दिया गया था। सूची में कई अधिकारियों को संवेदनशील और महत्वपूर्ण जिलों में तैनात करने की सिफारिश की गई है। इस फेरबदल से विवाद और बहस की पूरी संभावना है।इसके अलावा, टीआई रैंक के अधिकारियों के नए पदस्थापन आदेश भी इस सूची का हिस्सा है। पिछली बार दिसंबर 2024 में 12 और 27 तारीख को जारी हुए टीआई के तबादला आदेशों ने काफी विवाद खड़ा किया था। इन आदेशों से विभागीय असंतोष इतना बढ़ गया था कि कई वरिष्ठ अधिकारियों को फटकार का सामना करना पड़ा था। इस बार भी ऐसे ही विवाद सामने आने की संभावना है। अंतिम सूची किसी भी समय सार्वजनिक की जा सकती है और इसके साथ ही एकबार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल मचने की पूरी उम्मीद है। आखिरी समय में बदलाव और देरी होना छत्तीसगढ़ में कोई नई बात नहीं है।

जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर को दिलाई बड़ी सौगात

0
  •  सिंचाई विभाग का मुख्य अभियंता कार्यालय खुलेगा जगदलपुर में 

जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार में सिंचाई मंत्री केदार कश्यप की पहल पर नक्सल प्रभावित बस्तर जिले को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जल संसाधन विभाग का मुख्य अभियंता कार्यालय जगदलपुर में खोलने की मंजूरी प्रदान की गई है। बस्तर की यह जरूरत और मांग रही है। इससे सिंचाई योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।

बस्तर संभाग में स्वीकृत मुख्य अभियंता कार्यालय के अंतर्गत दो अधीक्षण अभियंता कार्यालय अधीक्षण अभियंता इंद्रावती परियोजना मंडल जगदलपुर और अधीक्षण अभियंता बोधघाट परियोजना मंडल दंतेवाड़ा एवं 8 संभागीय कार्यालयों का प्रशासकीय नियंत्रण होगा। संभागों की सिंचाई परियोजनाओं का संचालन, रखरखाव एवं नई योजनाओं के सर्वेक्षण, अनुसंधान, तकनीकी स्वीकृति शासन की जल संसाधन नीतियों, प्रक्रियाओं लक्ष्यों और उद्देश्यों के समुचित क्रियान्वयन से वृहद, मध्यम एवं लघु सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण में गति आएगी एवं परियोजनाओं को समय सीमा में पूर्ण किया जाएगा। जिससे जल के संरक्षण एवं समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा। इस क्षेत्र के किसानों के जीवन स्तर में खुशहाली, संपनता आएगी औद्योगिक विकास में प्रमुख भूमिका का निर्वहन सुनिश्चित होगा। साथ ही अंर्तराज्यीय जल विवाद ओडिसा राज्य के जोरानाला मुद्दे व आंध्रप्रदेश राज्य के पोलावारम जल विवाद में छग राज्य के हितों का संरक्षण प्रभावी रूप से किया जा सकेगा। वर्तमान में बस्तर संभाग की सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण व रख-रखाव, मुख्य अभियंता महानदी परियोजना (मुख्यालय-रायपुर) अंतर्गत संचालित है। बस्तर संभाग के सुकमा जिले के भोपालपट्टनम से रायपुर की दूरी 550 किमी एवं सुकमा जिले के कोन्टा से रायपुर की दूरी 410 किमी है। मुख्य अभियंता मुख्यालय रायपुर की दूरी अधिक होने के कारण योजनाओं का संचालन एवं रखरखाव निर्माण कार्य की स्वीकृति इत्यादि में विलम्ब होता था। बस्तर संभाग में लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ यांत्रिकीय विभाग एवं छ0ग0 राज्य विद्युत मण्डल वितरण कंपनी के मुख्य अभियंता कार्यालय संचालित है। जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय खोलने की मांग विगत कई वर्षों से की जा रही हैं।

छत्तीसगढ़ का ये छठवां मुख्य अभियंता कार्यालय होगा। मुख्य अभियंता, महानदी परियोजना मुख्यालय रायपुर, मुख्य अभियंता, महानदी गोदावरी कछार मुख्यालय-रायपुर,

मुख्य अभियंता मिनीमाता हसदेव, बांगो परियोजना, मुख्यालय-बिलासपुर, मुख्य अभियंता, हसदेव कछार मुख्यालय-बिलासपुर और मुख्य अभियंता हसदेव कछार, मुख्यालय अंबिकापुर।

छत्तीसगढ़ में पहली बार रविवार को खुलेगा मंत्रालय, केबिनेट बैठक में हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं

0
  •  20 जनवरी को हो सकती हैं कई बड़ी घोषणाएं 

जगदलपुर विष्णु देव साय मंत्रिमंडल की बैठक 19 जनवरी को रविवार अवकाश के दिन भी होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मंत्रालय में 11:30 बजे बैठक शुरू होगी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहला मौका होगा जब रविवार को भी मंत्रालय खुलेगा। कैबिनेट बैठक में सभी 10 मंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मंत्रालय में मौजूद होंगे।बताया जा रहा है कि 20 जनवरी को राज्य निर्वाचन आयोग नगरीय और पंचायत चुनाव की घोषणा कर सकता है। ऐसे में आचार संहिता लग जाएगी। इसी को देखते हुए 19 जनवरी को ही कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है और कुछ बड़े ऐलान सरकार की ओर से किए जा सकते हैं। आचार संहिता लागू होने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार कोई बड़े ऐलान नहीं कर पाएगी और न ही कोई बड़ा फैसला ले पाएगी।पंचायत चुनाव के लिए 18 जनवरी को छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग की तरफ से अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बैठक की और उसके बाद बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।इसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री ने भी एक बैठक बुलाई। इस बैठक में डीजीपी, आबकारी विभाग, परिवहन, शिक्षा, पंचायत और नगरीय निकाय विभाग के अधिकारी शामिल थे। इसके अलावा प्रदेश के सभी कलेक्टर और एसपी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक से जुड़े हुए थे। इस बैठक में चुनाव की तैयारी की समीक्षा की गई। माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव एक महीने में कराए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में हो सकते हैं जबकि पंचायत चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए जा सकते हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS