City Media - Page 1296 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1296

एकलव्य बेसोली के 2 बच्चे हुए लापता, एबीवीपी ने किया आंदोलन, छात्रावास से लापता रहे छात्र,प्राचार्य व अधिकारियों को अधीक्षक ने रखा अनभिज्ञ

0

एकलव्य अधीक्षक व प्राचार्य को निलंबित करने की मांग, मनमानी का आरोप

जगदलपुर – आवासीय एकलव्य स्कूल बेसोली से मंगलवार शाम 6 बजे से 2 छात्र अचानक लापता हो गए जिसकी सूचना परिजनों को प्राचार्य को व अधिकारियों को सम्बंधित अधीक्षक ने जानकारी तक नही दिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने तत्काल आंदोलन किया तब प्राचार्य व अधिकारियों को जानकारी लगी आनन फानन में उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई।

अभाविप भानपुरी के नगर मंत्री टिकेश नाग ने बताया कि एकलव्य विद्यालय बेसोली में लगातार लापरवाही का शिकायत मिल रहा था बुधवार को 2 बच्चे छात्रवास से गायब हुए तो अभाविप द्वारा आंदोलन किया गया प्राचार्य व अधीक्षक को हटाने का मांग किया गया । नाग ने प्राचार्य व अधीक्षक पर मनमानी करने का आरोप लगाया ।

सुरक्षा गार्ड नही है न सीसीटीवी कैमरा भगवान भरोसे सैकड़ो छात्रों की सुरक्षा – कमलेश दीवान

एकलव्य आवासीय विद्यालय बेसोली विशिष्ट संस्था है लेकिन इतने बड़े विद्यालय में सैकड़ों छात्र,छात्राए रहते हैं प्रवेश गेट में न कोई सुरक्षा गार्ड है न सीसीटीवी कैमरा है ऐसे में की सुरक्षा पर सवाल उठता है, छात्रों को छात्रवृत्ति ,लाइब्रेरी ,खेल मैदान,पानी संबंधित कई समस्याएं व्याप्त है बार-बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। छात्रों को शिकायत न करने का दबाव बनाया जाता है । छात्रों को मिलने वाला भोजन में केवल दाल व गुणवत्ता पर भी नाराजगी व्यक्त किया आंदोलन के दौरान बीईओ को शिकायत कर कार्यवाही करने कहा गया जिस पर विख शिक्षा अधिकारी ने तत्काल कार्यवाही का आश्वासन दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

आंदोलन के दौरान कमलेश दीवान जिला संयोजक,टिकेश नाग नगरमंत्री, पितेश्वर बघेल, आसमन बघेल ,लखेश्वर वैध ,हेमराज बंछोर, जगदीश सेठिया ,नभेन्द्र दीवान , सरोज देवांगन ,गोमेश सेठिया, तुलमन ,अंतु कश्यप समेत अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ” डायरेक्ट भवन अनुज्ञा पोर्टल ” के लिए माना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार

0

5000 वर्गफीट तक के मकानों की अनुज्ञा अब बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के एक सेकेंड में मिलना हुआ आसान

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर 15 दिनों में एक्सपर्टों की टीम ने तैयार की है पोर्टल

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ” डायरेक्ट भवन अनुज्ञा पोर्टल ” के शुभारंभ के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त किया है उन्होंने कहा की हमारी संवेदनशील सरकार में अब किसी भी व्यक्ति को जिसके सभी कागजात पूर्ण होंगे उन्हें किसी तरह की प्रक्रिया में जाए बिना 5000 वर्गफीट तक के भवन निर्माण अनुज्ञा एक सेकेंड में और एक क्लिक पर मिलेगी और लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

उन्होंने कहा की हमारी सरकार लगातार लोगों को घर पहुंच सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी का सहारा लेकर शासन और प्रशासन को और ज्यादा पारदर्शी और जवाबदेह बनाने का पर जोर दे रही है हमारे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार की वे आम लोगों की परेशानियों को समझते हुए उसके निदान के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं |

“नए साल की नई सौगात”….भूपेश सरकार की एक और नई योजना, घर का नक्शा एक रुपए एक सेकंड में पास, शहरों के विकास में आयेगी तेजी और नागरिकों को एक बड़ी समस्या से मिलेगा प्रभावी समाधान

0

🟩 भूपेश सरकार की एक और नई योजना, घर का नक्शा एक रुपए एक सेकंड में पास, गांव और शहरों के विकास के सूची में एक सुविधा और जुड़ गया जिससे राज्य के शहरों के विकास में तेजी आयेगी और नागरिकों को एक बड़ी समस्या से मिलेगा प्रभावी समाधान.

🟩 प्लाट के लिए सभी दस्तावेज सही होने पर केवल एक सेकंड में नक्शा होगा पास प्रदेश की भूपेश सरकार के द्वारा राज्य के सभी निकायों में इसे अतिशीघ्र लागू किए जाने का निर्देश.

🟩 आवासीय प्लाट पर बिल्डिंग परमिट के लिए कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं नगरी प्रशासन द्वारा पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है अब पात्र लोगों को घर बनाने के लिए यह परमिट एक क्लिक पर मिलेगा.

🟩 कांग्रेस की भूपेश सरकार का अहम फैसला प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में लोगों को अब मकान का नक्शा पास कराने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं – राजीव शर्मा

🔜 15 साल के जटिल प्रक्रियाओं के सरलीकरण से प्रदेश की अधिकतम जनता सरकार की योजनाओं से होगी लाभान्वित….

छत्तीसगढ़ के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने प्रदेशवासियों को नए वर्ष पर बड़ी सौगात दी है इस अवसर पर उन्होंने नए भवन अनुज्ञा पोर्टल लांच किया, प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में लोगों को अब मकान का नक्शा पास कराने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे जिसके लिए काग्रेस की भूपेश सरकार ने ऑनलाइन डायरेक्ट भवन अनुज्ञा सिस्टम की शुरुआत की है इसमें 500 वर्ग मीटर से 5382 वर्ग फीट तक के प्लाट के लिए सभी दस्तावेज सही होने पर केवल एक सेकंड में नक्शा पास हो जाएगा, राज्य शासन की इस महत्वपूर्ण कार्यप्रणाली पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ट डायरेक्ट भवन अनुज्ञा प्रणाली से शहरों के विकास में तेजी आयेगी और नागरिकों को एक बड़ी समस्या का प्रभावी समाधान मिलेगा लोगों की ज्वलंत समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उनके समाधान के लिए सरकार द्वारा जनहित में उठाया गया सराहनीय और स्वागत योग्य है, शर्मा ने कहा कि मौजूदा प्रकरण में नक्शा पास कराने के लिए लोगों को लगभग साल भर तक का इंतजार करना पड़ता था तथा कार्यालयों के चक्कर भी काटने पड़ते थे अब उन्हें राहत पहुंचाने के लिए राज्य शासन ने मापदंड दस्तावेजों के आधार पर ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की है जो एक रुपए की शुल्क पर एक सेकंड में नक्शा लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी, श्री शर्मा ने कहा कि यह राज्य शासन की प्रक्रिया काफी हद तक लोगों को राहत पहुंचाएगी किसी भी 15 साल के जटिल प्रक्रिया को सरलीकरण करने से निश्चित ही लोगों को राहत मिलेगी तथा यह योजना भी राज्य सरकार के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

जनता से अपील – थोड़ी भी लापरवाही पड़ सकती है भारी….विक्रम ध्रुवे

0

दल्ली राजहरा – भाजपा अनु. जनजाति मोर्चा बालोद,जिलाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने कहा आने वाले कुछ दिन हम सभी के लिए चिंताजनक हो सकते हैं। ऐसे में हमारी कोई भी लापरवाही हमारे, हमारे परिवार वालों पर और हमारे परिचितों पर भारी पड़ सकती है। ध्रुवे ने कहा ऐसी स्थिति में हमे बहुत अधिक सावधानी बरतने और सावधान रहने की ज़रूरत है। हमारी थोड़ी भी चूक हमारे परिवार की खुशियाँ छीन सकती है। ध्रुवे ने कहा बीता हुआ वर्ष कोरोना संक्रमण के साये में और भीषण त्रासदी से तो बीता ही। हम सभी यह प्रयास करें कि, कम से कम यह वर्ष तो पहले की तरह न बीते। बीते वर्ष कितने ही लोगों की जिंदगी थम गई। कईयों के बुढ़ापे के सहारे छीन गए। बड़ो का साया सर के ऊपर उठ जाने से कितने ही बच्चे अनाथ हो गए। कितनो के घर बिक गए। कितने कर्ज़ के तले दब गए।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

ऐसी विषम परिस्थितियाँ फिर पैदा न हो इसके लिए अभी से सतर्क रहना होगा। ध्रुवे ने कहा हमे उस भीषण आपदा और त्रासदी को नही भूलना चाहिए। हमने पहले जो गलतियाँ और लापरवाहियाँ की है अब उसकी पुनरावृत्ति न हो हमे इसका भी बराबर ध्यान रखना होगा। कोरोना की पहली और दूसरी लहर में आप सभी ने इस विषम परिस्थिति का डंटकर सामना किया है। तीसरी लहर में भी हमे उसी प्रकार धैर्य और साहस का परिचय देना होगा। आप सभी से मेरा निवेदन है कि, सभी सतर्क और सावधान रहें, मास्क, शोशल डिस्टेंडिंग और कोविड अनुरूप नियमों का पालन करते रहें। खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित वातावरण प्रदान करे।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

हम देश के उस पार्टी के सदस्य हैं जहां कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण किया जाता है – बृजमोहन अग्रवाल

0

प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन, भाजपा के दिग्गजों ने बताई रीति नीति

बालोद

बालोद शहर के समता पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया है जहां पर वर्ग के दूसरे दिन विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे सप्तम सत्र से दिन की शुरुआत हुई व्यक्तित्व विकास पर अपना विचार उन्होंने कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा उन्होंने कहा की भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करती है भाजपा ऐसी पार्टी है जिस पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं आजादी के बाद आज 72 – 73 सालों में ऐसी विचार आया की धारा 370 हटना चाहिए, तीन तलाक खत्म होना चाहिए हम ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता हैं जो विश्व का सबसे बड़ा दल है।

व्यक्तित्व को सुदृढ़ बनाने विश्वास जरूरी

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की व्यक्तित्व को सुदृढ़ बनाने विश्वास जरूरी है खुद की काबिलियत पर विश्वास करें की हम ये कर सकते हैं के नहीं जिस दिन अपने आप के ऊपर विश्वास हो जायेगा कोई हमे आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता और हमे हमेशा सीखने के लिए तैयार रहना चाहिए आज कल शॉर्टकट का जमाना है पर हमे संघर्ष याद रखना चाहिए।

इन्होंने सत्र को किया संबोधित

प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन सप्तम सत्र में प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य शिरिष अग्रवाल ने मीडिया के व्यवहार और उपयोग विषय पर कार्यकर्ताओं के समक्ष अपनी बातों को रखा इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हेमंत नाग दुर्ग संभाग ने हमारा विचार परिवार विषय पर अपनी बातों को रखा।

सांसद विजय बघेल ने अपने सत्र में कहा की 130 साल पहले बनी कांग्रेस कई बार खंडित हो गई है पर भाजपा इतने वर्षों में कभी नहीं टूटी कांग्रेस कई पार्टियों में विभक्त हो चुकी है सांसद विजय बघेल ने कहा की भाजपा जो कहती है वो करती है अटल जी 1999 के चुनाव में वो छत्तीसगढ़ आए थे और प्रदेश के लोगों से वादा किए थे की 11 सीट दे दो हम आपको छत्तीसगढ़ राज्य बनाकर देंगे हम 11 सीट तो नहीं दे पाए लेकिन अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य की सौगात दी संगठन महामंत्री पवन साय ने अपने सत्र में कहा की यहां पर संगठन के साथ जरूरी है कार्यकर्ताओं का सुदृढ़ होना और अपनी जिम्मेदारी को समझना है हम एक अच्छे कार्यकर्ता एक अच्छे इंसान होकर एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

वक्ता जगन्नाथ पाणिग्रही ने अपने सत्र में कहा की अक्सर कार्यकर्ता सोचते हैं की भाजपा में इस तरह के प्रशिक्षण क्यों आयोजित होते हैं पर केंद्र चाहती है की यहां पर मोदी जी शाह जी सोचते हैं की देश को चलाने का जिम्मा जिनके हाथों में हैं उनको प्रशिक्षित होना आवश्यक है इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार, प्रदेश मंत्री राकेश यादव, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री पवन साहू, विभिन्न सत्रों मे अध्यक्षता प्रीतम साहू, विरेन्द्र साहू, यज्ञदत शर्मा,छगन देशमुख,राकेश यादव, संध्या भारद्वाज, देवेंद्र माहला, महामंत्री एवं प्रशिक्षण प्रभारी देवेंद्र जायसवाल, सह प्रभारी नरेश यदु, संचालन समिति सह प्रभारी त्रिलोकी साहू ,राकेश यादव, उपस्थित रहे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो, शोसल मिडिया प्रभारी दानवीर साहू ने यह जानकारी दी।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

धारा 144 लागू होने के चलते डौंडीलोहारा में लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम स्थगित

0

डौंडीलोहारा नगर पंचायत प्रशासन द्वारा 5 जनवरी को आयोजित होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों के लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। जिला प्रशासन कलेक्टर जन्मेजय महोबे द्वारा कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए जारी किए गए धारा 144 से संबंधित आदेश को मद्देनजर रखते हुए यह फैसला रात में ही लिया गया और आनन-फानन में कार्यक्रम रद्द किया गया है। बता दे कि आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री व कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया का आगमन होना था। साथ ही अन्य स्थानीय अतिथि थे। लेकिन अब कलेक्टर द्वारा धारा 144 संबंधित आदेश जारी किए जाने व आयोजनों पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाए जाने पर उक्त कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कोविड – 19 – दल्लीराजहरा के इस वार्ड को माइक्रो कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया

0

वर्तमान में वैश्विक स्तर पर फैले कोरोना वायरस एवं नये वेरियण्ट ओमिक्रान के संकमण की रोकथाम हेतु युद्धस्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। जिले के संदिग्ध मरीजों का सैंपल जॉच हेतु प्रेषित किया गया था। जिसमें वार्ड नं. 25 नगर दल्लीराजहरा तहसील डौण्डी जिला बालोद के मरीज का जांच रिपोर्ट पॉजीटिव पाये जाने के कारण कोरोना वायरस एवं नये वेरियण्ट ओमिक्रान के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हये वार्ड नं. 25 के मरीज के मकान को नीचे वर्णित चौहद्दी के अनुसार माइक्रो कन्टेनमेंट जोन घोषित किया जाता है

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बस्तर पुलिस के द्वारा शहर के संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया गया

0

➡️ बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बस दलपत सागर क्षेत्रों में की गई चेकिंग

➡️ होटल लाज सराय पर लोगों की आवाजाही पर सतत निगरानी

➡️ पैदल पेट्रोलिंग नगर पुलिस अधीक्षक मार्गदर्शन में किया गया

➡️ मुसाफिरों, गुंडा एवम निगरानी बदमाशों पर विशेष निगाह

बस्तर पुलिस के द्वारा एहतियातन तौर पर शहर के संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है ! मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में शहर की सुरक्षा के लिए आज नगर पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के नेतृत्व में शहर के प्रमुख स्थल , बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, दलपत सागर के आसपास पुलिस द्वारा चेकिंग किया गया है ! इसके अलावा शहर के प्रमुख होटल, लॉज , रुकने के सराय की भी चेकिंग किया एवं रुकने वाले लोगों एवं

आवाजाही के कारणों की भी तस्दीक किया जा रहा है ! साथ ही जगदलपुर पहुँचने और बाहर जाने के प्रमुख मार्गो पर पुलिस बल लगाकर बाहर से आने वाले वाहनों, सामानों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है इसके अलावा शहर के प्रमुख बाजार स्थल संजय बाजार, गोल बाजार , एवं आसपास के क्षेत्रों की सघन चेकिंग किया जा रहा है साथ ही मुसाफिरों की चेकिंग कर , गुंडा और निगरानी बदमाशों के गतिविधियों पर निगाह रखा जा रहा है!

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

बालोद जिले में कोविड 19 के मद्देनजर कलेक्टर ने जारी किये दिशानिर्देश

0

वर्तमान में कोविड 19 एवं नए वेरिएंट ओमिक्रोंन के संक्रमण की बढती हुई रफ़्तार को दृष्टिगत रखते हुए जिला कलेक्टर बालोद ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया  

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ऐतिहासिक आनंद भवन एवं स्वराज भवन का भ्रमण कर महान नेताओं की स्मृतियों को महसूस किया

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) तथा प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने ऐतिहासिक आनंद भवन एवं स्वराज भवन का भ्रमण कर देश के स्तंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी, पंडित मोतीलाल नेहरू,पं जवाहर लाल नेहरू, श्रीमती इंदिरा गांधी की स्मृतियों को महसूस किया |

आनंद भवन जहां भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की महत्त्वपूर्ण घटनाएं घटी , पंडित मोतीलाल नेहरू से लेकर पं जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने जहां से देश की राजनीति को दशा और दिशा प्रदान की महात्मा गांधी जी ने जहां रुक कर बहुत से महत्वपूर्ण निर्णय लिए वह स्वराज्य भवन प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी का जन्म हुआ और इंदिरा जी का विवाह हुआ उस भवन को देखकर अभिभूत हुए |

उन्होंने कहा की यह उनका सौभाग्य है की वे आज इस ऐतिहासिक स्थल पर आए हैं और महान नेताओं के महत्त्वपूर्ण स्थानों को देखकर अभिभूत हो रहे हैं यह महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल किसी तीर्थ स्थल से कम नहीं है जिसमें देश की इतनी महत्वपूर्ण घटनाएं घटित हुई हैं|

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा एवं प्रयागराज के वरिष्ठ नेता सुशील मिश्रा एवं दिव्य जायसवाल उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS