City Media - Page 1432 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1432

त्वरित कार्यवाही – राशन कार्ड के लिए 7-8 वर्षों से भटक रहे हितग्राही का बस्तर सांसद ने किया निदान

0

विगत 7-8 वर्षों से भटक रहे हितग्राही रुकमणी मानिकपुरी निवासी बड़े मारेंगा ने 1 दिन पूर्व बस्तर सांसद दीपक बैज जी निवास जाकर मुलाकात किया एवं राशन कार्ड हेतु निवेदन की।

बस्तर सांसद दीपक बैज जी ने तुरंत अधिकारी को दूरभाष पर निर्देशित करते हुए 1 ही दिन में कार्ड बना दिया गया..
हितग्राही ने सांसद जी से मिल कर आभार प्रकट किया….

पूर्व मंत्री के पीएसओ ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर खुद को गोली मारी

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के कद्दावर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के पीएसओ विशंभर राठौर ने खुदकुशी से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जैसी आशंका थी, ठीक उसी के अनुरुप मामला सामने आ रहा है, हालांकि पुलिस ने सुसाइड नोट को आधार बनाकर यह बताया है, लेकिन जांच के बाद ही पुष्टि की बात कही गई है।

बता दें कि भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की सुरक्षा में तैनात पीएसओ विशंभर राठौर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। आरक्षक विशंभर की उम्र 36 वर्ष बताई जा रही है और वह माना सुरक्षा बटालियन में पदस्थ था। उसकी तैनाती पूर्व मंत्री अग्रवाल की सुरक्षा के लिए की गई थी।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

सुसाइड नोट में क्या

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल को अपने कब्जे में ले लिया था। खुदकुशी को लेकर जहां हड़कंप मची हुई थी, इसी दौरान पुलिस ने उसके कमरे की तलाशी ली, जहां से एक सुसाइड नोट पुलिस के हाथ लगा है। प्राप्त सुसाइड नोट को पढ़ने के बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि इस सुसाइड नोट में आरक्षक ने अपने साले की पत्नी और उसके पिता पर ब्लैकमेल करने की बात का उल्लेख किया है। उसमें यह भी लिखा है कि उनकी ब्लैकमेलिंग से वह तंग आ चुका था, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या करने पर मजबूर होने की बात लिखी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg


Big Breaking सराफा व्यवसायी पर फायर कर लूट कांड का सनसनीखेज खुलासा, 25 लाख रूपये का मशरूका बरामद

0

▶️सराफा व्यापारी के साथ हुयी लूट की घटना की गुत्थी बस्तर पुलिस द्वारा सुलझायी गई।
▶️ त्रिलोकचन्द्र सिसोदिया पर फायरिंग कर दिया गया था लूट की घटना को अंजाम।
▶️घायल सराफा व्यवसायी से 500 ग्राम से अधिक सोने का आभूषण एवं नगदी रकम की गयी थी लूट।
▶️अपराध कारित करने वाले अंतर्राज्जीय गंजाम (उडीसा) गैंग के 04 आरोपी गिरफ्तार।
▶️घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल एवं 01 पिस्टल बरामद।
▶️आरोपी के कब्जे से 470 ग्राम सोना कीमती 23,50,000/- रूपये बरामद।
▶️ आरोपियों की गिरफ्तारी में जगदलपुर नगर की सुरक्षा में लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरों की महत्वपूर्ण भूमिका।

दिनांक 18.07.2021 को जगदलपुर के स्थानीय सराफा व्यापारी त्रिलोकचंद सिसोदिया शाम 08ः00 बजे जब संजय मार्केट में अपनी ज्वेलरी शॉप बंद करके शॉप की ज्वेलरी अपनी स्कूटी की डिक्की में रख कर अपनी सहकर्मी के साथ अपने घर की ओर जा रहे थे कि उनके घर के कुछ दूर पहले ही अज्ञात आरोपियों द्वारा उनके ऊपर फायर कर के घायल कर स्कूटी की डिक्की में रखे हुए सोने के जेवरात लगभग 500 ग्राम से अधिक लूट कर फरार हो गये थे शहर के मध्य में घटित इस संवेदनशील घटना की सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा, थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू घटना स्थल पर पहुॅचे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण व प्रार्थी मुतजर्रर से पूछताछ उपरांत अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु एक योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के दिशा-निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार को दिये। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल 06 टीमों का गठन किया गया 01 टीम प्रार्थी के कार्यस्थल पर कैम्प कर सूचना संकलन, द्वितीय टीम को घटनास्थल पर कैम्प कर जानकारी इकटठा करने, तृतीय टीम को तकनीकी विश्लेषण, चतुर्थ टीम को पूरे शहर में लगे सी.सी.टी.व्ही फुटेज विश्लेषण, पॉचवी टीम को इंटर स्टेट कॉर्डिनेशन कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी, छठवी टीम को स्थानीय स्तर पर अपराधियों के संबंध में जानकारी हेतु टास्किंग कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। संदिग्ध आरोपियों की पतासाजी हेतु घटना स्थल, जगदलपुर शहर से लेकर उडीसा राज्य की सीमा तक लगभग 200 सी.सी.टी.व्ही. फुटेज तथा लाखों सेल मुव्हमेंट का विश्लेषण सी.सी.टी.व्ही फुटेज टीम व सायबर एक्पर्ट द्वारा किया गया है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक महोदय सुंदरराज पी. (भा.पु.से.) द्वारा 10 सदस्यीय एस.आई.टी टीम का गठन करते हुए अज्ञात आरोपियों के संबंध में जानकारी देने पर 30,000/-रूपये की ईनाम की उद्घोषणा की गयी थी। अंतर्जिला समन्वय के तहत् जिला कांकेर, सायबर सेल रायपुर, कोण्डागांव व सुकमा के अधिकारियों/कर्मचारियों की एक टीम को विश्लेषण करने वाली टीम के साथ क्लब किया जाकर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु प्रयास किये जा रहे थे। अज्ञात आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बस्तर जितेन्द्र सिंह मीणा द्वारा सरहदी राज्य उडीसा के जिला गंजाम, कोरापुट, जाजपुर तथा तेलंगाना एवं आन्ध्रपदेश के पुलिस अधीक्षकों से स्वतः ही सम्पर्क स्थापित कर उच्च स्तरीय प्रयास किये जा रहे थे। उडीसा, आन्ध्रप्रदेश व तेलंगाना में टीमों को भेजकर कैम्प कराकर अज्ञात आरोपियों के संबध में उनकी आपराधिक कार्यप्रणाली के आधार पर इस तरह की घटना कारित करने वाले अपराधियों के गैंग के संबंध में जानकारी प्राप्त किया जा कर विश्लेषण किया जा रहा था। पृथक-पृथक टास्क में पाबंद की गयी टीमों, सी.सी.टी.व्ही फुटेज, सायबर विश्लेषण, डंप एनालिसिस, होटल, लॉज, ढाबा व पेट्रोल पम्पों से जुटाई गई जानकारी दीगर राज्यों में कैम्प की गयी टीमों द्वारा जुटाई गई जानकारी, अंतर्राज्जीय समन्वय से प्राप्त जानकारी के विश्लेषण उपरांत यह सुनिश्चित हुआ कि इस तरीका वारदात का अपराध उडीसा राज्य के जिला गंजाम का गैंग करता है तकनीकी विश्लेषण से भी यह अभिनिश्चित हुआ कि उडीसा की इस गंजाम गैंग का मूव्हमेंट घटना दिनांक के आसपास जगदलपुर शहर की ओर था लगभग 200 सी.सी.टी.व्ही कैमरों के विश्लेषण से यह सुनिश्चित हो चुका था कि घटना को कुल 06 आरोपियों ने 03 मोटर सायकलों में आकर अंजाम दिया है। सी.सी.टी.व्ही. फुटेज से प्राप्त अज्ञात आरोपियों के कद-काठी व हुलिया के आधार पर उडीसा में कैम्प कर रही टीम ने स्थानीय सम्पर्को के माध्यम से उनमें से 01 की पहचान आर. रवि निवासी आस्का जिला गंजाम के रूप में सुनिश्चित करने में सफलता प्राप्त की।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

मैच्यौर की गयी सूचनाओं के आधार पर टीमों द्वारा लगातार उडीसा, आन्ध्रप्रदेश व तेलंगाना के आर.रवि. और उसके गैंग के सदस्यों के रूकने के ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। गैंग के रूकने व छुपने के स्थानों पर मुखबीरों को सक्रिय किया जा कर उनकी भी मदद ली जा रही थी इसी क्रम में यह जानकारी प्राप्त हुई कि सरहदी राज्य उडीसा के ग्राम चांदली में आर.रवि व उसके गैंग के अन्य सदस्यों का मूव्हमेंट है। इस महत्वपूर्ण सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा चांदली के आर. रवि के ठिकाने पर दबिश दी गयी जहां पर आर. रवि और उनके टीम के अन्य 03 सदस्य शिबा राव, पी. रवि कुमार, राज कुमार दास को मौके पर ही अभिरक्षा में ले लिया गया पूछताछ पर आर. रवि ने यह बताया कि सराफा व्यापारी के साथ घटना को उनके गैंग के ही सदस्य शिबा राव, पी. रवि कुमार, राज कुमार दास तथा अन्य 02 लोगों द्वारा मिलकर किया गया था। घटना करने के उपरांत वो सीधा ग्राम चांदली के अपने किराये के घर में आकर लूटे गये आभूषण व पिस्टल को वही डंप कर दिये थे तथा तत्काल वहां से निकल गये थे कि पुलिस की नाकाबंदी में हम लोग पकड़ में ना आजाएं और यह सुनिश्चित किये थे कि कुछ समय बीत जाने व पुलिस की गतिविधि सामान्य होने पर यहां आकर लूटे गये जेवरात का बंटवारा कर लेंगे इसलिए आज यहां आये थे। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकिल व 01 पिस्टल जिसे आरोपी शिबा उर्फ तूफान ने मुंगेर बिहार से खरीद कर लाना बताया है तथा 470 ग्राम सोने के आभूषण जुमला कीमती 25 लाख रूपये का जप्त किया गया है। फरार 02 आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही है गिरफ्तार किये गये आरोपियों का मुव्हमेंट तेलंगाना, आन्ध्रप्रदेश, झारखंड, बिहार, प.बंगाल व छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में देखा गया है। उन राज्यों में भी इस गैंग के द्वारा कारित इस आपराधिक कार्यप्रणाली के अपराधों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। आरोपियों को थाना बोधघाट के अप0क्र0 217/2021 धारा 341,307,394,397,34 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा रहा है। इस लूट की वारदात में अंतर्राज्जीय आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर पुलिस महानिरीक्षक महोदय श्री सुन्दराज पी. (भा.पु.से.) ने टीम को बधाई देते हुए उन्हे पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

नाम आरोपी:-
(1) आर.रवि कुमार पिता आर. मोहन जाति एरूगुला (तेलगु) उम्र 48 वर्ष निवासी नारायणपुर पोस्ट पांडी पथरा तह. /थाना आस्का जिला गंजाम उड़ीसा।
(2) शिबा राव पिता स्व. ईश्वर राव जाति एरूगुला उम्र 28 वर्ष निवासी सुराड़ा थाना सुराड़ा जिला गंजाम उड़ीसा ।
(3) पी.रवि कुमार पिता पी.वेंकट जाति एरूगुला (तेलगु) उम्र 35 वर्ष निवासी गोलापल्ली पोस्ट खैरिया तह0 थाना आस्का जिला गंजाम राज्य उड़ीसा।
(4) राजकुमार दास पिता रमेश दास जाति एरूगुला उम्र 22 वर्ष निवासी पुरबोकोट पोस्ट कुन्तरा थाना कोराई जिला जाजपुर (उड़ीसा)।

▶️ इस प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने में सेनानी 09वी वाहिनीं (सी.ए.एफ.) अजातशत्रु बहादुर सिंह (भा.पु.से) सरहदी राज्य उडीसा के पुलिस अधीक्षक गंजाम बृजेष राय, पुलिस अधीक्षक कोरापुट वरूण एवं वहां की स्थानीय पुलिस ने उल्लेखनीय सहयोग प्रदान किया है।

▶️मामले के अनुसंधान मंे महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी उदयन बेहार, एश्वर्य चन्द्राकर, वरिष्ठ निरीक्षक संजय सिंह, जिला सुकमा निरीक्षक धनंजय सिन्हा, एमन साहू,, टामेश्वर चौहान, शिवशंकर गेंदले, शिवशंकर हुर्रा एवं एम्ब्रोस कुजूर उप.निरी. खोमराज ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, दिलीप मेश्राम, अरूण नामदेव, कृष्णा साहू, होरीलाल नाविक मुकेश शर्मा (सायबर सेल कोण्ड़गांव) सउनि. सुदर्शन दुबे, मोहन नायडू, सतीश यदुराज, परिमल दास, अजीत सिंह, सतीश यादव, राजकुमार सिंह, रामविलास नेगी प्रधान आरक्षक प्रदीप पटेल (सायबर सेल सुकमा) उमेश चंदेल, प्रमोद सिन्हा आरक्षक प्रमोद बेहरा (सायबर सेल रायपुर), भूपेन्द्र नेताम, गौतम सिन्हा, वेदप्रकाश देशमुख, रूपेश यादव, विक्रम खरे, गायत्री तारम, बबलू ठाकुर, रवि ठाकुर, रवि सरदार, मौसम गुप्ता, सतीश ठाकुर, अशोक खाखा, धर्मेन्द्र ठाकुर, रवि कुमार, लोमेश दिवान, शैलेन्द्र साहू (सायबर सेल कांकेर), प्रदीप कश्यप, चंदन गोयल, गुमान सिंह ठाकुर, बिजेन्द्रमणी शुक्ला, धनसिंहy सोनवानी ओमप्रकाश सिंह, चन्द्रशेखर जांगडे, दीपक कुमार (सायबर सेल), सोनू गौतम, हिमांशु यादव, सन्नू मंडावी, प्रदीप पीटर, भीम मंडावी, म.आर. शैलेन्द्रि ठाकुर, भगवती भतरा, थानेस्वरी कष्यप डी.पी.सी.आर. ईश्वर बघेल

सांसद दीपक बैज ने किया तोकापाल के कार्यकर्ताओं से मुलाकात..

0

बस्तर सांसद दीपक बैज ने दिल्ली लोकसभा मॉनसून सत्र से लौटने बाद तोकापाल के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
तोकापाल के कार्यकर्ताओं को जैसे ही पता चला की सांसद बस्तर तोकापाल आये है सभी मिलने पहुचे |

विगत दिनों में वरिष्ठ कार्यकर्ता निवासी आरापुर गोयदा सेठिया जी के धर्म पत्नी का देहांत होने पर संवेदना व्यक्त की एवं शोकाकुल परिवार से मिलकर ढाढस बंधाया |

▪️ तत्पश्चात भूतपूर्व विधायक मन्नुराम कच्छ जी के निवास पहुंचकर मुलाकात की एवं स्वास्थ्य के बारे में हाल चाल जाना..
पूर्व विधायक ने सांसद को बहुत सराहा एवं शुभकामनाएं प्रेषित की |

▪️ साथ ही हीरालाल पटेल के निवास पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया सांसद ने जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया |

▪️ युवा व्यवसाई बंटी ठाकुर से मुलाकात किया |

▪️ इसके बाद बेडागुड़ा पहुंचकर होटल व्यवसाई से मुलाकात एवं पेड़ के नीचे बैठकर युवा नेताओं से बातचीत करते हुए अपने विधायकी कार्यकाल को स्मरण किया।

▪️ इसके पश्चात भूतपूर्व ब्लॉक अध्यक्ष वासुदेव मोटवानी के निवास पहुंचकर परिवार का हालचाल जाना।

▪️ इसके बाद केशलूर चौक पर कार्यकर्ताओ से मुलाकात किया।

इसी बीच राजनांदगांव के पार्षदो की टीम ने अचानक सांसद जी को देखकर मिलने पहुचे एवं जम कर सराहा |
▪️ इसके बाद चमरू बघेल के नई प्रतिष्ठान पहुँच कर शुभकामनाएं प्रेषित किया एवं कार्यकर्ता ओ मुलाकात किया |
▪️ इसके बाद वरिष्ठ कार्यकर्ता सुखराम दादा के निवास पहुच कर मुलाकात किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस दौरान सहदेव नाग (अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी तोकापाल), गणेश कावड़े (विधायक प्रतिनिधि), अभिषेक डेविड( जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस),संतोष कश्यप ( अध्यक्ष ब्लाक युवा कांग्रेस) सन्तोष कश्यप( जिला सचिव),नकुल (सरपंच), अमृत कश्यप(सरपंच),कृष्णा कश्यप( जिला संयुक्त सचिव) चमरू बघेल, पण्डित, होण्डा, पदुम भारती, हीरालाल पटेल, नरसिह सेठिया, बलि, रामा,कृष्णा पाराकोट, नरेन्द्र, सोशल मीडिया संयोजक विजय नाग अन्य उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

खनन कार्यों से मिलने वाले फंड पर छत्तीसगढ़ सरकार को लगा तगड़ा झटका

0

रायपुर – खनन कार्यों से मिलने वाले फंड पर छत्तीसगढ़ सरकार को तगड़ा झटका लगा है। अब इस पत्र के बाद केंद्र और राज्य सरकार में पुनः टकराव बढ़ने की आशंका है।

ज्ञातव्य हो कि छत्तीसगढ़ में डीएमएफ फंड हजारों करोड़ रुपए का होता है, इस पैसे को स्थानीय जिलों में प्राथमिकता के आधार पर खर्च किया जा सकता है, आपात स्थिति में इसी फंड से बड़ी बड़ी खरीददारी भी की जाती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

प्रशासनिक अधिकारी इस फंड पर नियंत्रण रखते हैं, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इस फंड पर अध्यक्ष के रूप में प्रभारी मंत्री को बिठा दिया गया, इसी कारण से विपक्ष इसके दुरुपयोग का लगातार आरोप लगाते रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सुनसान राह पर लूटपाट करने वाले गिरोह पकड़ाए

0

थाना बालोद के ग्राम परसदा के पास पति-पत्नी से सोने के जेवरात,नगदी रूपये एवं 02 नग मोबाईल सेट लूट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम सहित के 02 नग मोबाईल हैण्डसेट और घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल बरामद किया,

घटना दिनांक 10.08.2021 को ग्राम परसदा निवासी टिकेश्वर कुमार पिता श्रीराम ठाकुर दोपहर अपनी पत्नी लोकेश्वरी के साथ मोटर सायकल से राखी छोड़ने सोरर गया था। घर से निकलते समय 3000/- रुपये रखा था और सामान खरीदने के लिये ग्राम जगन्नाथपुर के ATM से 2000/- रुपया निकालकर कूल 5000/- रुपया लेकर गया था। और राखी छोड़कर रात्रि करीबन 09.30 बजे अपने घर वापस ग्राम जगन्नाथपुर होते परसदा जा रहा था कि गांव से लगभग 1 Km. पहले नहर नाली के पास पहुंचकर मो.सा. को रोड किनारे खड़ी कर पेशाब करने रूका था, उसी समय एक व्यक्ति मेरे पास आया और मुझे व मेरी पत्नी को देखकर बोले कि तूम लोग सेटिंग वाले हो क्या? बोले और मेरे शर्ट के उपर जेब मे रखे दो मोबाईल VIVO व चाईना कंपनी के मोबाईल व 5000/- रुपये को छीन लिये और वह अज्ञात व्यक्ति जो मेरा पैसा व मोबाईल छीना था वह पतला दुबला उम्र लगभग 25-30 वर्ष जो मेरा गला पकड़कर रोड किनारे लगे

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png

माखन भुआर्य के पंप हाऊस की ओर खीचते हुए मारपीट करते ले जा कर खेत के कीचड़ मे दबा दिया था तथा मुझे जान से मारने की नियत से शराब की बोतल को तोड़कर धमकी दे रहे थे, उसी समय मेरे पत्नी द्वारा मेरे पति को कहां ले जा रहे हो कहकर चिल्लाते हुए मेरे पीछे-पीछे आई तब हम दोनों मिलकर उस व्यक्ति से छीना छपटी कर अपने आप को छोड़ाकर हम दोनों पति-पत्नी वहां से भागे और अपनी मोटर सायकल लेकर गांव की ओर जाने लगे तब रास्ते मे मुझे मेरी पत्नी बताई कि एक दुसरा व्यक्ति और था जिसका कद- ठीगना, मजबूत बदन का था उसके द्वारा मेरे साथ मारपीट कर जबरदस्ती जान से मारने की धमकी देते हुए थप्पड़ से दोनों गाल को मारकर गले में पहने सोने की मंगलसूत्र व दोनों कान की सोने का खिनवा को छीन लिया है। फिर घटना की जानकारी अपने घर में छोटे भाई रमेश कुमार देहारी, डेड़साला राकेश कुमार, भांजा खोमेश कुमार को बताया और फिर तत्काल हम सभी मिलकर मोटर सायकल से ढुंढने आये तो वहां पर कोई नही मिला। प्रार्थी के बताये अनुसार इनसे लगभग अज्ञात चोरों द्वारा 40,000 की लूट हुई थी |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक-267/2021, धारा-394 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, सदानंद कुमार के मार्गदर्षन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर.पोते के निर्देषन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण व निरीक्षक मनीष शर्मा थाना प्रभारी बालोद के नेतृत्व में सायबर सेल व थाना बालोद की एक विशेष टीम गठित कर प्रकरण के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु रवाना किया गया। टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज/तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियो के संबध में पुख्ता जानकारी होने पर टीम द्वारा ग्राम रानीतराई जाकर प्रकरण के आरोपी 1.ओमकार यादव पिता शंकर लाल यादव उम्र 27 वर्ष पता-ग्राम रानीतराई थाना बालोद जिला बालोद 2. मंगल सिंह उइके पिता विषाल सिंह उइके उम्र 27 वर्ष पता- ग्राम रानीतराई थाना बालोद जिला बालोद 3. रूपेष निर्मलकर पिता केषवराम निर्मलकर । उम्र 26 वर्ष पता- ग्राम रानीतराई थाना बालोद जिला बालोद को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपियो के कब्जे से 2 नग मोबाईल हैण्डसेट, 2500 रूपये नगदी और घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद किया गया है। आरोपियों से अन्य लूटपाट व चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने बताया कि दैहान व आसपास के जंगलों में भी वे प्रेमी जोड़ों से लूटपाट किया करते थे. पकड़ने में इनकीरही भूमिका उक्त लूट के प्रकरण के आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक मनीष शर्मा थाना प्रभारी बालोद, सउनि कांताराम घिलेन्द्र,प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक पूरन प्रसाद, आरक्षक राहुल मनहरे ,आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक मिथलेष यादव की सराहनीय भूमिका रही।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

तुंहर विधायक-तुंहर द्वार विधायक कुँवर सिंह ने किया दौरा

0

तुंहर विधायक-तुंहर द्वार कार्यक्रम के तहत संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के विधायक माननीय कुंवरसिंह निषाद आज गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के अर्जुंदा ब्लाक के ग्राम खुर्सीपार,गोडे़ला,देवसरा,देवरी बडे़पारा,देवरी आबादीपारा,खुरसुनी एवं मोंहदीपाट में जनसंपर्क कर ग्रामीणों की समस्याओं को संबधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों से त्वरित निराकरण कर गांव के मूलभूत आवश्यकताओं को अतिशीघ्र पूर्ण करने हेतु आश्वस्त किया!साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया!

उक्त दौरा में जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा,अर्जुन्दा ब्लाक अध्यक्ष संतुराम पटेल,जनपद अध्यक्ष सुचित्रा हेमंत साहू, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद विजयपाल बेलचंदन जी, जनपद सदस्य राजेश चौबे, विधायक प्रतिनिधि राजेश बाफना, विधायक प्रतिनिधि जनपद चुकेश्वर साहू, जिला महामंत्री जगदीश चांडक, मानसिंह देशलहरा, सहित ग्रामवासी एवं पंचायत विभाग,राजस्व, शिक्षा, विद्युत,कृषि,महिला एवं बाल विकास,जलसंसाधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे!

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के वेबसाइट का किया शुभारंभ

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के नए वेबसाईट का लोकार्पण किया |

इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की वेबसाइट विश्वविद्यालय का आईना होता है बस्तर जैसे सूदूरवर्ती अंचल में इस विश्वविद्यालय का कार्यक्षेत्र कोंटा और भोपालपटनम से चारामा तक फैला हुआ है और इस विश्वविद्यालय के नए वेबसाईट से छात्रों सहित आमजन को भी विश्वविद्यालय के संबंध में जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण काल में जहां शिक्षा सहित अन्य सभी अकादमिक गतिविधियां आनलाइन हो गई है इन परिस्थितियों में यह वेबसाइट छात्र हित में महत्वपूर्ण साबित होगी मैं विश्वविद्यालय तथा छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डा. शैलेन्द्र सिंह ने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का स्वागत करते हुए कहा की उच्च शिक्षा के लिए संवेदनशील विधायक महोदय के प्रयासों से हमारे विश्वविद्यालय को नये नये कोर्स की सौगात मिल रही है जिससे की इस दूरस्थ आदिवासी अंचल के छात्रों को रोजगारपरक शिक्षा प्राप्त हो सकेगी इस अवसर पर उन्होंने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन से और भी नये कोर्स आरंभ करने की मांग की |

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो वी के पाठक ने आभार व्यक्त करते हुए कहा की विधायक जी का मार्गदर्शन एवं सहयोग हमारे शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय को लगातार प्राप्त होता रहा है और उनके प्रयासों से ही बहुत जल्द विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल का भी शुभारंभ होने जा रहा है आज उन्होंने जो वेबसाइट का लोकार्पण किया है इससे इस क्षेत्र के छात्र छात्राओं सहित आम लोगों को भी विश्वविद्यालय के संबंध में जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डा शैलेन्द्र सिंह कुलसचिव प्रो विनय कुमार पाठक सहायक कुलसचिव टंडन वरिष्ठ प्राध्यापक नेमा , वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, कांग्रेस नेता दंतेश्वर राव सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे |

भाजपा शासित राज्यों से सस्ती बिजली छत्तीसगढ़ में, मुद्दाविहीन भाजपा कर रही है अनर्गल प्रलाप – रेखचंद जैन

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा की छत्तीसगढ़ में भाजपा शासित राज्यों के सस्ती बिजली मिल रही है पर मुद्दाविहीन भाजपा इस मुद्दे पर अनर्गल प्रलाप कर रही है |

उन्होंने कहा की हमारी सरकार में बिजली बिल हाफ योजना के तहत वास्तविक बिजली दरों का आधा बिजली बिल ही लिया जा रहा है जिसके कारण अन्य राज्यों से बिजली बिल की दरें बहुत ही कम है |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने कहा की भाजपा की सरकार मुद्दे के अभाव में अब लोकप्रिय भूपेश बघेल सरकार के विरुद्ध कुछ भी आरोप लगा रही है जबकि भाजपा सरकार के दौरान 2004-5 में प्रति यूनिट बिजली दर 3.27 से बढ़कर 6.20 प्रति यूनिट हो गई थी हमारी ढाई साल की सरकार में बिजली दर केवल 3.30% ही बढ़ी है केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 4 सालों में ही कोयले की कीमत में 13% से 18% की बढ़ोतरी की है इसके अलावा रेल भाड़ा में भी 4 सालों में 40% की बढ़ोतरी की है हमारी मनमोहन सिंह की केंद्र सरकार के दौरान जो ग्रीन एनर्जी सेस 50 रुपए प्रति टन था वह 720 प्रतिशत बढ़कर 410 रुपए प्रति टन हो गया है जिससे की बिजली उत्पादन लागत बढ़ गई है पर हमारी सरकार की संवेदनशीलता के कारण बिजली उपभोक्ताओं पर उतना अधिक भार नहीं पड़ा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

राज्यसभा में छत्तीसगढ़ महिला सांसदों के साथ हुए बदसलूकी को कांग्रेसियों ने गंभीरता से लेते हुए विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला दहन किया।

0

बालोद – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा बालोद के जयस्तंभ चौक के पास जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया गया। बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रतिराम कोसमा ने बताया कि राज्यसभा में छत्तीसगढ़ के सांसद फुलोदेवी नेताम एवं छाया देवी वर्मा के साथ भारतीय जनता पार्टी के साजिश से राज्यसभा के मार्सेलो के द्वारा छत्तीसगढ़ की महिला सांसदों के साथ बदसलूकी की गई जिसे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसियों ने गंभीरता से लेते हुए, विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png

पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के प्रथम अध्यक्ष डोमेन्द्र भेड़िया पुरुषोत्तम पटेल, संजय चंद्राकर, कृष्णा दुबे, रामजी भाई पटेल, रतिराम कोसमा, प्रशांत बोकड़े संजय सोनबोईर चंद्रेश हिरवानी अनिल यादव, अशोक बांबेश्वर ,नूतन साहू ,धीरज उपाध्याय शंभू साहू, प्रेमचंद क्षीरसागर, लता कोर्राम, चमेली साहू, धनेश्वरी ठाकुर, पद्मिनी साहू, चिदाकाष आर्य, हसीना बेगम रश्मि दुबे, भगवती सोनकर ,प्रमोद दुबे ,क्रांति भूषण साहू काशीराम निषाद ,अनिल सुथार, पारसमल जैन विजय जोगदंड, के ईश्वर राव, विवेक मशीह विल्सन मैथ्यू ,राधे मंडावी, ताम्रध्वज यादव, तूलेश साहू, नूर उल्ला खान, जागेश्वर गंधर्व कोदूराम दिल्ली वार रोहित सागर सुनील ठाकुर नवाब तिगाला, जमील बॉक्स, दिनेश्वर साहू, देवेंद्र कुमार साहू, एनु राम साहू एवं सैकड़ों साथियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS