City Media - Page 1484 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1484

हार्वेस्टर मशीन ख़रीदी के जाँच में विलंब से प्रमाणित हुआ भ्रष्टाचार – संजय पांडे, नगरनिगम में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर – संजय पाण्डेय

0

भाजपा पार्षदों ने किया निगम कार्यालय का घेराव

हार्वेस्टर मशीन व निगम में व्याप्त अनियमिताओं को लेकर हल्ला बोला

महापौर व कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर।
कांग्रेस शासित नगर सरकार को घेरने भाजपा अब आक्रमक रणनीति पर चल रही है। दलपत सागर की सफाई के लिए 75 लाख की लागत से खरीदी गई मशीन की जांच में लगातार हो रहे विलंब और निगम में व्याप्त अनियमितता को लेकर भाजपा पार्षद दल ने आज निगम कार्यालय का घेराव किया।भाजपा पार्षद काले कपड़े के साथ नारेबाजी करते दो घंटे निगम कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे रहे।धरने के बाद भाजपा पार्षदों ने महापौर व कलेक्टर के नाम ज्ञापन भी सौंपा।

भाजपा जिला कार्यालय में एकत्र भाजपाई पार्षद आज दोपहर 12 बजे रैली निकालकर नारेबाजी के साथ निगम कार्यालय पहुचे। भाजपा पार्षदों ने विरोध जताने काले कपड़े पहने थे एवं काली पटियाँ भी लगाई थी।निगम कार्यालय का घेराव कर दो घंटे तक भाजपा पार्षदों ने धरना प्रदर्शन किया। इस बीच महापौर व शासन के खिलाफ लगातार नारेबाजी भाजपा पार्षद करते रहे।भाजपा पार्षद दल ने महापौर के नाम ज्ञापन निगम कार्यालय में व कलेक्टर के नाम ज्ञापन निगम कार्यलय पहुंचे तहसीलदार पुष्पराज पात्र को सौंपा।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने बताया कि भाजपा पार्षद दल द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के मामले उठाए जा रहे हैं परंतु निगम के जिम्मेदार प्रतिनिधि एवं प्रशासन के तरफ से कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है।सात माह पूर्व दलपत सागर सफाई हेतु खरीदी गयी वीड हार्वेस्टर मशीन की निविदा मे घालमेल,उसकी अधिकतम कीमत,कबाड़ के कलपुर्जों से एसेम्बल्ड मशीन तथा उसकी खांमियों के संबंध में 14 बिंदुओं पर जांच की मांग की गई थी।इस हेतु कलेक्टर द्वारा जनवरी माह में सात सदस्यीय जांच समिति भी बना कर उसे सात दिवस के अंदर जांच प्रतिवेदन सोपने का आदेश भी दिया था।इसके बावजूद छह माह की लंबी अवधि बीतने के पश्चात भी,जबकि भाजपा पार्षद दल द्वारा लगातार ज्ञापन दिया जाता रहा है ,आज तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है।इससे यह स्पष्ट हो गया है कि इस मशीन में भारी भ्रष्टाचार हुआ है व जनता के पैसों का जमकर बंदरबांट किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

संजय पाण्डेय ने कहा है कि इसी प्रकार 36 लाख रूपये की डस्टबीन खरीदी में भी भ्रष्टाचार किया गया है तथा एसएसआरएम सेंटर में लगभग 17 लाख की मशीन खरीदी गई,जो एक वर्ष बीतने पर भी चालू नहीं हो सकी और यह भी कबाड़ ही साबित हुई है। इसीलिए निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर आज भाजपा पार्षद दल ने प्रदर्शन किया।जिस पर शीघ्र कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन एवं प्रदर्शन निरंतर जारी रहेगा।

भाजपा पार्षद दल के निगम घेराव करने के कूच के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री किरण देव,जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ,नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता मौजूद थे।आज धरना प्रदर्शन में शामिल भाजपा पार्षदों में योगेंद्र पांडे नरसिंह राव,दीप्ति पांडे,दिगंबर राव,निर्मल पानीग्राही, राजपाल कसेर, आलोक अवस्थी,धनसिंह नायक,मोतीराम बघेल,शंभू नाग,महेंद्र पटेल,त्रिवेणी रंधारी,सविता गुप्ता,रीना घोष, ममता पोटाई सहित अभय दीक्षित,पंकज आचार्य,अतुल सिम्हा,शिरीष मिश्रा,सूर्यभूषण सिंह,आनंद झा,आशु आचार्य,चुम्मन पांडे,अजय सरस्वती,रवि कश्यप,सतीश बाजपेई,प्रदीप पाढ़ी,योगेश शुक्ला,प्रेम यादव,राहुल पाठक आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

वृद्ध पेंशनधारी पस्त, निगम की निक्कमी सरकार मस्त, संजय पाण्डेय नेता प्रतिपक्ष

0

जगदलपुर।निगम की लापरवाही के कारण वृद्धा विधवा निराश्रित पेंशन विगत सात आठ महीनों से नहीं मिल रहा है !
इस संदर्भ में नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय एवं प्रवीर वार्ड के पार्षद महेन्द्र पटेल ने महापौर को पत्र लिखा है ।पत्र में यह बताया गया है कि निगम क्षेत्र में विगत 7 -8 माह से सैकड़ों पेंशनरों को पेंशन नहीं मिल रहा है । विदित हो कि इलाहाबाद बैंक का मर्जर इंडियन बैंक में गत 4 -5 माह पहले हो गया था जिसके कारण IFSC कोड में परिवर्तन होने के कारण निगम द्वारा उन IFSC कोड को बदल कर इंडियन बैंक का कोड डाल कर समाज कल्याण विभाग को प्रेषित करना था परंतु निगम की लापरवाही तथा अनदेखी के कारण सैकड़ों बुजुर्ग पेंशनर हितग्राही पेंशन के अभाव में अत्यंत कष्ट पूर्वक जीवन जीने को मजबूर हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

नेता प्रतिपक्ष ने कहा है चुनाव में वोट देते समय वृद्धों के आगे 1000और 15 सौ रुपये प्रतिमाह पेंशन देने का वादा करने वाली नगर सरकार, आज जब सत्ता के पद पर क़ाबिज़ है तो वह वृद्धों का सुध लेने में विफल है । एक हज़ार और पन्द्रह सौ रुपये पेंशन देने की बजाए उन वृद्धों को यह भी नहीं बताया जा रहा है कि उनके खाते में पैसे क्यों नहीं आ रहे हैं । यह सरकार असंवेदनशील होकर निराश्रित पेंशनरों को उनके भाग्य भरोसे छोड़ दिया है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

प्रवीण वार्ड के पार्षद महेंद्र पटेल का कहना है कि वह पचास से अधिक हितग्राहियों का पासबुक लेकर निगम के चक्कर लगा रहे हैं । उनके वार्ड के वृद्ध भी बराबर निगम में जा रहे हैं परंतु उनको कोई पूछने वाला नहीं है । शहर में निगम क्षेत्र में इलाहाबाद बैंक के खातेदार सैकड़ों की संख्या में है परंतु इन वृद्ध पेंशनरो का सहयोग करने निगम का अमला और ना ही निगम की महापौर कोई सुध ले रही हैं , यदि व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो समस्त वार्ड के ऐसे निराश्रित पेंसनरों को एकत्रित कर नगर निगम में घेराव भी किया जाएगा।

प्रभारी मंत्री कवासी लखमा के प्रथम नगर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोशिला स्वागत

0

जगदलपुर। बस्तर के लोकप्रिय कांग्रेस नेता कवासी लखमा को बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री बनाये जाने पश्चात प्रथम आगमन पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कर उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया। बस्तर जिला के सीमा में प्रवेश करते ही फरसागुड़ा, भानपुरी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक चंदन कश्यप के नेतृत्व में उनका अभिनंदन कर हार्दिक स्वागत किया। बस्तर पहुंचने पर मंत्री कवासी लखमा का कांग्रेस कायकर्ताओं द्वारा हार्दिक स्वागत हुआ।

आसना चौक पर जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा के साथ युवक कांग्रेस के अध्यक्ष जीशान कुरैशी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला से स्वागत किया। जगदलपुर के लालबाग चौक कुम्हारपारा चौक स्टेट बैंक चौक से होकर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा का काफिला शहीद पार्क के सामने स्थित शहीद महेन्द्र कर्मा के स्मारक स्थल पर पहुंचा जहां प्रभारी मंत्री ने शहीद नेता को माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जगह-जगह अपने स्वागत से अभीभूत प्रभारी मंत्री कवासी लखमा गदगद दिखे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

उनके चेहरे के हावभाव से लग रहा था कि वे प्रभारी मंत्री बनने के पश्चात उनका कांगे्रस के सभी प्रकोष्ठ के नेताओं ने जैसा स्वागत किया है उससे वे काफी संतुष्ट हैं। हालांकि कोरोना संक्रमण काल के कारण काफी सावधानी बरतते हुए कार्यकर्ताओं ने दूरी बनाकर प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। किंतु स्थानीय विधायक रेखचंद जैन , शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा निगम के सभापति कविता साहू, निगम महापौर सफीरा साहू के साथ युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उससे लगता है कि प्रभारी मंत्री बनने के पश्चात कांगे्रस पार्टी के सभी प्रकोष्ठो के नेताओं में जोश का संचार हुआ है। समाचार लिखे जाने तक कांग्रेस भवन के सामने सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभारी मंत्री के स्वागत हेतु प्रतीक्षारत थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सिटी कोतवाली जगदलपुर पुलिस को इन्द्रधनुष पुरस्कार से किया गया सम्मानित

0

➡️ पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

➡️ ATM फ्रॉड में अंतर्राज्यीय आरोपियों पर और घर संसार मे स्तर के चोर पर कार्यवाही हेतु सम्मानित

➡️ कुल 14 अधिकारियों कर्मचारियों को किया गया है सम्मानित

आज पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी महोदय द्वारा कोतवाली पुलिस जगदलपुर को “इंद्रधनुष पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है ज्ञात हो कि आज पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों को इंद्रधनुष पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ज्ञात हो कि वर्ष 2019 में डीजीपी डीएम अवस्थी महोदय के द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को पुरस्कृत किए जाने संबंधी आदेश जारी किया गया था ! ज्ञात हो कि थाना सिटी कोतवाली को वर्ष 2020 में 01 करोड़ से अधिक राशि के एटीएम फ्रॉड के मामले में अंतरराज्यीय स्तर के आरोपियों को पकड़कर कार्यवाही करने एवं वर्ष 2021 में लालबाग स्थित घर संसार नामक दुकान एवं मकान में अंतरराज्यीय स्तर के चोर को पकड़कर कार्यवाही करने के मामले में उक्त पुरस्कार से सम्मानित किया गया है उक्त पुरस्कार आज पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू और उप निरीक्षक अमित सिदार के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर किया गया है
ज्ञात हो कि राज्य के पुलिसिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों /कर्मचारियों को इन्द्रधनुष पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाता है!

पुरस्कार पाने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी
निरीक्षक:- एमन साहू
उप निरीक्षक :- अमित सिदार, होरीलाल नाविक, बीपी जोशी,
प्रधान आरक्षक:- विवेक प्रकाश कोसले, जगदीश ध्रुव, त्रिपुरारी राय
आरक्षक:- बबलू ठाकुर, प्रकाश नायक, रवि सरदार, मौसम गुप्ता, गौतम सिन्हा, वीरेंद्र पांडे, दीपक कुमार

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जिला कलेक्टर ने सिनेमा हॉल खोलने की दी अनुमति इन शर्तों के आधार पर

0

बालोद – जिला कलेक्टर ने सिनेमा हॉल खोलने की अनुमति दी है किन्तु इन शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सेल द्वारा वेतन समझौते को लेकर अपनाये जा रहे अड़ियल रवैये के खिलाफ खदान मजदूर संघ दल्लीराजहरा द्वारा मांईस आंफिस गेट पर काला झंडा दिखाकर व काली पट्टी लगाकर अपना विरोध जताया

0

दल्लीराजहरा – लगभग 05 वर्षों से लंबित वेतन समझौते एवं सेल प्रबंधन द्वारा वेतन समझौते को लेकर अपनाये जा रहे अड़ियल रवैये के खिलाफ और अतिशीघ्र वेतन समझौता करने की मांग को लेकर आज खदान मजदूर संघ भिलाई संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ शाखा दल्ली राजहरा द्वारा मांईस आंफिस गेट पर काला झंडा दिखाकर व काली पट्टी लगाकर अपना विरोध जताया,साथ ही 30 तारीख को होने वाले हड़ताल को पूरी तरह से सफल बनाने की अपील की और नारा दिया कि मजदूर मजदूर भाई भाई,लड़ के लेंगे पाई पाई,, ईस विरोध सभा को खदान मजदूर संघ भिलाई की ओर से जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने संबोधित किया और सभी कर्मचारियों से ईस हड़ताल को सफल बनाने की अपील की,ईस कार्यक्रम में मुख्य रूप से खदान मजदूर संघ भिलाई की ओर से महामंत्री एम पी सिंग, राजहरा शाखा अध्यक्ष किशोर कुमार मायती, राजेंद्र राजपूत,नागेश जैन, संजय जाधव, महेंद्र साहू,ओ, पी सोनी उपस्थित थे। ईस संयुक्त ट्रेड यूनियन के कार्यक्रम में संयुक्त यूनियन के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Big Breaking दल्लीराजहरा में तेज रफ़्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को बुरी तरह कुचला

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा के शहीद वीर नारायण सिंह चौक पर एक तेज रफ़्तार ट्रक सीजी 04 एलवाय 3461 ने एक व्यक्ति को बुरी तरह से कुचल दिया जिससे मौके पर व्यक्ति की मौत हो गई | बताया जा रहा है कि मृतक बोरगांव का रहने वाला है | घटना रात्रि के 10.30 बजे के आसपास की है | प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन व्यक्ति बाइक का पेट्रोल ख़त्म हो जाने की वजह से धकेलते हुए पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे कि तभी उनके पीछे से तेज गति से आती हुई ट्रक ने उन तीनो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया जिसमे एक व्यक्ति को बुरी तरह से कुचल कर आगे बढ़ गया, दुसरे व्यक्ति के पैर में चोट लगी जिसे इलाज के लिए शहीद अस्पताल ले जाया गया है एवं तीसरा व्यक्ति सुरक्षित है |  

मोबाइल व्यापारी को लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार

0

थाना डौण्डीलोहारा के ग्राम जाटादाह में दिनांक 22.06.2021 की रात्रि में हुए 13,34,000 की लूट की घटना का हुआ खुलासा ।

घटना दिनांक की रात्रि 22:45 बजे 02 अज्ञात मोटर सायकल सवार व्यक्ति द्वारा कार के शीषे को तोडकर नोटों से भरे बैग व साथ में रखें लैपटाप, बारकोड स्कैनर, बिल व चेक लूट कर ले गये थे।

उक्त संपूर्ण लूट की वारदात को प्लान बनाकर व्यापारी पूनम कोचर के स्वयं सेल्समेन व ड्राईवर के द्वारा अपने अन्य दो मित्रों के साथ दिया गया था अंजाम।

लूट की रकम 13,20,000/- रूपये, लैपटाप, बारकोड स्कैनर एवं अपराध कारित करने में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल, हथौडी तथा होण्डा सिटी कार 04 आरोपियों से किया गया जप्त।   

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि-दिनांक 22.06.2021 के रात्रि 10/45 बजे सूचना मिली कि थाना डौण्डीलोहारा क्षेत्र के ग्राम जाटादाह में पुल के पास दल्ली राजहरा-राजनांदगांव मेन रोड पर अज्ञात मोटर सायकल सवार आरोपी द्वारा कार के शीषे को तोड़कर सेल्समैन अक्षय तिवारी व सचिन महोबिया से मारपीट कर उसके बैग में रखे 13,34,000 रूपये लैपटाप, बारकोड स्कैनर एवं अन्य सामान लूट कर फरार हो गये है। घटना की सूचना पर आरोपियों के वारदात के पश्चात भागने के संभावित समस्त रास्तों पर नाकेबंदी कर सरहदी जिलों को ततसंबंध में नाकेबंदी हेतु सूचना दी गई। प्रार्थी पूनम कोचर की रिपोर्ट पर थाना डौण्डीलोहारा  में अपराध क्रमांक- 112/2021,धारा-294, 34, 394, 427, 506 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले को गम्भीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,  जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  डी.आर. पोर्ते द्वारा घटना स्थल पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को अत्यावष्यक दिषा-निर्देष दिया गया। वारदात घटित कर लूट की रकम व अन्य सामान लेकर फरार हुये आरोपियों की बरामदगी व गिरफ्तारी हेतु नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा  अब्दुल अलिम खान के पर्यवेक्षण में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद  दिनेष कुमार सिन्हा के नेतृत्व में निरीक्षक  मनीष शर्मा थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा, निरीक्षक  कुमार गौरव साहू ,निरीक्षक  रोहित मालेकर ,निरीक्षक  भानुप्रताप साव के साथ एक विषेष टीम तैयार किया गया।  टीम के द्वारा प्रार्थी पूनम कोचर ,सेल्समैन अक्षय तिवारी व सचिन महोबिया से बारीकी से पूछताछ कर अपने मुखबीर तंत्र ,सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की सघन पता तलाष प्रांरभ की गई ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अधिकारियों तथा विषेष टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर ग्राम जाटादाह से कुसुमकसा , राजहरा, डौण्डीलोहारा, देवरी इत्यादि जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। तकनीकी साक्ष्य एकत्रित्र कर प्रकरण के संबध में जानकारी प्राप्त किया गया। सेल्समैन अक्षय तिवारी से घटना के संबध में संपूर्ण जानकारी लिया गया। घटना स्थल ,सीसीटीवी फृटेज और अक्षय तिवारी एवं उसके साथी सचिन महोबिया के बयान में विरोधाभाष होने से प्रथम दृष्टया वास्तविक घटना नहीं होने के संदेह पर टीम द्वारा अक्षय तिवारी एवं उसके साथी सचिन महोबिया का पृथक-पृथक बयान दर्ज किया गया। दोनों के बयान से यह स्पष्ट हो गया कि इनके द्वारा योजना बनाकर लूट जैसी फर्जी घटना बताया जा रहा है।

मामले में अक्षय तिवारी से कड़ाई से पूछताछ करने पर यह ज्ञात हुआ कि वह मोबाईल व्यवसायी पूनम कोचर के राजनांदगांव स्थित उसके मोबाईल दुकान में बतौर सेल्समेन व ड्रायवर पिछले 04-05 वर्षों से कार्य कर रहा था। इस दौरान वह राजनांदगांव से देवरी, लोहारा, राजहरा, डौण्डी, भानुप्रतापपुर, पखंाजुर के मोबाईल दुकानदारों को मोबाईल सप्लाई करना व उनसे रकम की वसूली करने का कार्य करता था। वसूली से प्राप्त लाखों रूपये को वह हमेषा ही राजनांदगांव पहुंचाकर अपने मालिक पूनम कोचर को देता था। इस प्रकार वह अपने सेठ का विष्वास जीत लिया था। इसी का फायदा उठाते हुए लालच में आकर लगभग 03-04 महिने पहले स्वंय व अपने फुफेरा भाई ऋषभ शुक्ला के साथ नाटकीय ढ़ग से योजना बनाया। इसके लिए इन्होनें सिकोला भाठा दुर्ग के अपने 02 अन्य साथियों रनजोत सिंह उर्फ षिबू व दिलप्रीत सिंह को प्लान के बारे में विस्तार से समझाकर घटना स्थल व रूट का पूर्व से अभ्यास भी किया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

घटना दिनांक को पूर्व प्लान के मुताबिक जब आरोपी अक्षय तिवारी अपने सहकर्मी सचिन महोबिया के साथ पंखाजूर , भानुप्रतापपुर, बांदे ,दुर्ग कोंदल , दल्लीराजहरा आादि जगहों में मोबाईल बेचकर वसूली की रकम लेकर वापस राजनांदगांव की ओर आ रहे थे। तब पूर्व सुनियोजित योजना के मुताबिक ग्राम जाटादाह के थोडा दूर पूर्व पल्सर मोटर सायकल से आयें उनके साथी रंजोत सिंह उर्फ षिबू व दिलप्रीत सिंह को अक्षय तिवारी अपनी कार होण्डा सिटी से देखकर पूर्व से बैठे हुए शिबू और दिलप्रीत को अपने गाडी का हार्न बजाकर तथा कार के लाईट को अपर डिपर कर ईशारा किया गया।  उसकी गाडी आगेे धीरे-धीरे बढते देख शिबू और दिलप्रीत अपने मोटर सायकल सेे अक्षय की कार का पीछा करते आये और ग्राम जाटादाह के पहले वालेे नाला को क्रास करते ही अक्षय तिवारी ने डामर रोड से नीचे कार को उतार कर नाली के पास लेजाकर खड़ा कर दिया। जिससे दिलप्रीत व षिबू के द्वारा बाईक वहीं खड़ी कर अपने पास रखे हथौड़े से ड्रायवर साईड वाली कांच को तोड़ दिया। चूकिं कार में उसके साथ सहकर्मी सचिन महोबिया भी था इसलिए  इन दोनो के द्वारा उनसे मारपीट का नाटक कर जबरदस्ती दरवाजे को खोलकर रकम व अन्य सामान वाले बैग को लूट कर ले गये। तब अक्षय और सचिन वहा से 01 कि.मी. आगे आकर ग्राम जाटादाह तालाब किनारे मंदिर पास कार कोे रोककर कार के पीछे चक्का का हवा खोलकर पीछेे पंचर होना जैसे दिखाये तथा सचिन ने सेठ पूनम कोचर को फोन कर घटना के बारे में बताया की हमें लूट लिया गया है। उसके बाद लूट को देखने वाले सही माने, यह सोचकर अक्षय और सचिन ने अपने-अपने बैग को जो कार के पीछे सीट में रखा था वही पर तालाब में फंेक दिये। कुछ दिन बाद इस रकम को आपस में बाटनें का प्लान बनाये थे। प्लान के मुताबिक कुल रकम में से सचिन महोबिया, दिलप्रीत सिंह तथा रंजोत सिंह उर्फ षिबू को 01-01 लाख रूपये एवं स्वयं घटना के मास्टर मांइड अक्षय तिवारी व ऋषभ शुक्ला 05-05 लाख रूपये आपस में बांटना तय किये थे। 

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

 प्रकरण के 04 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण का 01 आरोपी ऋषभ शुक्ला पिता विजय शुक्ला निवासी सिकोला दुर्ग फरार है, जिसे टीम द्वारा सरगर्मी से तलाष किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपीगण-

1.     अक्षय तिवारी पिता बालमुकुद तिवारी उम्र 28 साल पता प्रेमनगर सिकोला भाठा थाना मोहनगर जिला दुर्ग (छ0ग0)

2.     सचिन महोबिया पिता संतोष कुमार महोबिया उम्र 27 वर्ष साकिन चैखडिया पारा वैष्णव देवी मंदिर पास राजनांदगांव वार्ड क्र 39 थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

3.     रंजोत सिंह उर्फ शिबू बोपाराय पिता गुरमीत सिंह बोपाराय उम्र 24 वर्ष साकिन स्टेशन पारा तितुरडीह दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ0ग0)

4.     दिलप्रीत सिंह भुट्टर पिता निरंजन सिंह भुट्टर उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 14 प्रेमनगर सिकोला भाठा दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ0ग0)

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

उक्त लूट के प्रकरण को सुलझाने व आरोपियो की गिरफ्तारी मे डीएसपी  दिनेष कुमार सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा  अब्दुल अलीम खान ,निरीक्षक मनीष शर्मा थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा, निरीक्षक कुमार गौरव साहू ,निरीक्षक  रोहित मालेकर , निरीक्षक  भानुप्रताप साव, उपनिरीक्षक हरि शंकर साहू, सउनि धरम भूआर्य , प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम ,महिला प्र.आरक्षक सीता गोस्वामी सायबर सेल से प्र.आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक पूरन देवंागन, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक संदीप यादव ,आरक्षक विवेक शाही ,आरक्षक मिथलेष यादव ,आरक्षक योगेष पटेल थाना डौण्डीलोहारा से आरक्षक यज्ञदत्त, आरक्षक केहर नेताम तथा जिला दुर्ग से थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक  बृजेष कुषवाहा तथा उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।  

शहर मे अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्यवाही

0

जगदलपुर।कोतवाली थाना क्षेत्र शहीद पार्क चैक में दो व्यक्ति हाथ भट्टी का बना कच्ची महुआ शराब अवैध रूप से बिक्री हेतु परिवहन कर रहे है कि सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली के सउनि सतीश श्रीवास्तव,आरक्षक 1067 बबलु ठाकुर,आर. 1093 रवि सरदार सैनिक शिव कुमार यादव के टीम द्वारा उक्त स्थान शहीद पार्क चैक में दबिश देकर, घेराबंदी कर उक्त दानो व्यक्तियो को पकड़कर पुछताछ करने पर अपना नाम परितोष सरकार पिता स्व.एम.एन. महेन्द्रनाथ उम्र 47 साल निवासी मुर्ति लाईन महारानी वार्ड जगदलपुर, सुजीत कुमार डे पिता स्व. विधु भुषण डे उम्र 45 साल निवासी मुर्ति लाईन महारानी वार्ड जगदलपुर का होना बताया। जिसके कब्जे से अवैध रूप से हाथ भट्टी का बना कच्ची महुआ शराब कुल जुमला 17 बल्क लीटर, कीमती 1150/- रूपया को बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य 34(2) आबाकरी एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप.क्र. 186/2021 धारा 34(2) आबाकरी एक्ट कायम कर, विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

नक्सली संगठन की खोखली विचारधारा को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने 03 माओवादी नक्सली सदस्य नारायणपुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण।

0

सैय्यद वली आज़ाद

सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, विनीत खन्ना, उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेंज, मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला बल, छसबल, एसटीएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ द्वारा लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के कारण नक्सलियों पर बढ़ते दबाव एवं शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवादी संगठन को छोड़कर समाज के मुख्यधारा में सम्मिलित होने 03 नक्सली सदस्यों ने आज दिनांक- 26.06.2021 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के समक्ष बिना हथियार आत्म समर्पण किये है।

आत्मसर्पित करने वाले नक्सलियों की सक्रियता एवं कार्यक्षेत्र-
01- टोकड़ी उर्फ मंगली मण्डावी उम्र 21 वर्ष जाति माड़िया निवासी हितुल थाना ओरछा जिला नारायणपुर (सीसीएम देवजी उर्फ कुम्मा की कुक च्ड सदस्य)ः- आदेर जनताना सरकार अध्यक्ष पण्डरू ने वर्ष 2013-14 में मंगली को आदेर पंचायत मिलिषिया सदस्य के रूप में संगठन में शामिल किया। वर्ष 2017 में ओरछा एलओएस कमाण्डर दीपक ने आदेर एलओएस सदस्य के रूप में भर्ती किया जिसमें 04 महिना कार्य करने के पष्चात दीपक ने इसे सीसीएम देवजी उर्फ कुम्मा के पास छोड़ दिया। वर्ष 2018 में सीसीएम देवजी उर्फ कुम्मा ने इसे पार्टी सदस्य (च्ड) बनाकर 303 हथियार दिया। सीसीएम देवजी उर्फ कुम्मा के साथ रहकर उसके लिए खाना बनाना, उसके कपड़े धोना, संतरी ड्यूटी करना जैसे कार्य करती थी। तब से सीसीएम देवजी उर्फ कुम्मा के साथ नक्सली संगठन में सक्रिय रूप से कार्य कर रही थी। नक्सली संगठन की विचारधारा से मोह भंग होने, चलने फिरने में परेषानी होने एवं पैरों में सूजन होने की बीमारी होने के कारण संगठन छोड़ने का विचार किया तथा नक्सली संगठन छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने नारायणपुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण की है।

02- लच्छु बेंजामी पिता स्व. गडरू बेंजामी उम्र 48 वर्ष, जाति माड़िया, निवासी आदवाड़ा थाना जांगला जिला बीजापुर इदेर जनताना सरकार सदस्य)ः- वर्ष 2010-11 में नक्सली कमाण्डर मनोज, रमेष एवं आदवाड़ा पंचायत इदेर जनताना सरकार अध्यक्ष सुखराम परसा ने इसे आदवाड़ा पंचायत इदेर जनताना सरकार सदस्य के रूप में शामिल किया तब से नक्सली संगठन के जनताना सरकार में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा था।

03- सीताराम फरसा पिता आयतु परसा, उम्र 25 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी आदवाड़ा, थाना जांगला जिला बीजापुर इदेर पंचायत जनताना सरकार सदस्य):- वर्ष 2015-16 में नक्सली कमाण्डर मनोज, रमेष एवं आदवाड़ा पंचायत इदेर जनताना सरकार अध्यक्ष सुखराम परसा ने इसे आदवाड़ा पंचायत इदेर जनताना सरकार सदस्य के रूप में शामिल किया तब से नक्सली संगठन के जनताना सरकार में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा था।

आत्मसर्पित नक्सली लच्छु बेंजामी एवं सीताराम परसा संगठन में कार्य करने के दौरान नक्सलियों के लिए भोजन की व्यवस्था करना, गांव मे अंजान व्यक्तियों के आने पर उनसे पूछताछ व उनकी निगरानी करना, नक्सली साहित्य एवं पोस्टर पाम्पलेट चिपकाना, ग्रामीणो को नक्सली मीटिंग में उपस्थित होने की सूचना देना, बाजारो से दैनिक उपयोग की सामग्री खरीद कर नक्सलियों तक पहुंचाना, नक्सलियोें के गांव में आने पर उनको सुरक्षा देना, क्षेत्र में पुलिस आने की सूचना देना, पुलिस पार्टी की रेकी करना, नक्सलियो के अस्थायी कैम्प मे संतरी डियूटी करना, गांव के चारो ओर दिन के समय पेट्रोलिंग करने जैसे कार्य कर संगठन में सक्रिय कार्य कर रहे थे। नक्सलियों की गलत नीतियों से असंतुष्ट होकर समाज की मुख्यधारा में जुड़कर सामान्य जीवन यापन करने श्री मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के समक्ष आत्मसमर्पण किये है।

आत्मसर्पित नक्सलियों को विवरण:

क्र. नाम पता पद/धारित हथियार समर्पित हथियार घोषित ईनाम फोटो

01 टोकड़ी उर्फ मंगली पिता स्व0 धोबा मंडावी उम्र 21 वर्ष जाति माड़िया निवासी हितुल थाना ओरछा जिला नारायणपुर सीसीएम देवजी उर्फ कुम्मा की कुक (च्डद्ध – –

02 लच्छु बेंजामी पिता स्व. गडरू बेंजामी उम्र 48 वर्ष, जाति माड़िया, निवासी आदवाड़ा थाना जांगला जिला बीजापुर आदवाड़ा पंचायत इदेर जनताना सरकार सदस्य – –

03 सीताराम परसा पिता आयतु परसा, उम्र 25 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी आदवाड़ा, थाना जांगला जिला बीजापुर आदवाड़ा पंचायत इदेर जनताना सरकार सदस्य

MOST POPULAR

HOT NEWS